Posts

Showing posts from July, 2020

बाइक पर लिखा Covid Survey Team, बैग में मिले पिस्टल, देसी कट्टे और जिन्दा कारतूस, शिक्षक गिरफ्तार

Image
अलवर. अलवर जिले के अरावली विहार थाना पुलिस और डीएसटी (जिला स्पेशल टीम) ने शातिर हथियार तस्कर को अवैध हथियारों की खेप सहित गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से छह पिस्टल, चार देसी कट्टे, 17 कारतूस और एक बाइक जब्त की गई है। पुलिस पूछताछ में हथियार तस्कर ने स्वयं को भरतपुर जिले के नगर तहसील के एक गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय में संविदाकर्मी कम्प्यूटर शिक्षक होना बताया है। सहायक पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र इंदौलिया और डीएसपी ग्रामीण सपात खां ने बताया कि मंगलवार को जिला स्पेशल टीम को सूचना मिली कि भरतपुर जिले एक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर थानागाजी व विराट नगर इलाके में अवैध हथियार और कारतूस सप्लाई करने आ रहा है। वह अलवर शहर से बाहर के रास्तों से होकर निकलेगा। सूचना पर पुलिस ने नाकेबंदी कर अम्बेडकर नगर टी-प्वाइंट पर विक्रम राय उर्फ कमल (25) पुत्र मुख्त्यार सिंह रायसिख निवासी उदयपुर निहाम थाना सीकरी जिला भरतपुर को गिरफ्तार कर किया। उसके कब्जे से छह देसी पिस्टल .32 बोर, चार देसी कट्टे 315 बोर, 11 कारतूस .32 बोर और 6 कारतूस 315 बोर जब्त किए गए। साथ ही अवैध हथियारों की सप्लाई में इस्तेमाल बाइक को...

रक्षाबंधन: दुनिया के कई देशों में जाती हैं अलवर की राखियां, इस बार लॉक डाउन से करोड़ों का नुकसान, नहीं मिले ग्राहक

Image
अलवर. अलवर की राखियां देश में ही नहीं विश्व भर में ख्याति नाम रही हैं। इस बार अलवर के राखी उद्योग को कोरोना का झटका लगा है। इसके चलते करोड़ों की राखियां ना तो बाहर जा पा रही हैं और ना ही इनकी स्थानीय स्तर पर बिक्री हुई है। अलवर जिले में दो दशकों से राखी का कारोबार एक बड़े उद्योग का रूप ले चुका है। रक्षा बंधन के एक माह बाद से राखी बनाने का काम शुरू होता है जो पूरे साल चलता है। राखी बनाने के बड़े काम ने कुटीर उद्योग का रूप ले लिया है। अलवर जिले में 5 हजार से अधिक महिलाएं घर कच्चा माल ले जाती हैं और शाम को बना कर वापस ले आती हैं। इस काम में मिली राशि से उसको घर में खर्चा चलाने में सहायता मिलती है। अलवर की बनी राखियों के आकर्षक व नए-नए डिजाइन के कारण पसंद की जाती है जिनमें बच्चों की राखियां आकर्षक व महंगी होती हैं। इसी प्रकार यहां की बनी चंदन की खुशबू, चांदी सहित कई तरह की महंगी राखियां खूब पसंद की जाती हैं। करोड़ों का कारोबार, लाखों में ही थमा- अलवर जिले से करीब 50 करोड़ की राखियां देश व विदेशों में भाई की कलाई पर बंधती है। इससे पहले इनकी बिक्री अप्रेल माह के बाद से ही शुरू हो जाती ह...

अलवर जिले का यह शहर कोरोना के मामले में 24 जिलों से आगे, यहां लॉक डाउन भी सबसे मुश्किल, जानिए कारण

Image
अलवर/भिवाड़ी. प्रदेश में कोरोना के मामले में अलवर जिला शीर्ष पर है। इसका मुख्य कारण अलवर शहर और भिवाड़ी में कोरोना का लगातार बढ़ता संक्रमण है। अलवर शहर में कोरोना के रोकथाम के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र में 14 दिन का लॉक डाउन लगाया गया है, अब चिंता का विषय भिवाड़ी है। यहां संक्रमण की दर भी प्रदेश में अव्वल है। चिकित्सा विभाग के अनुसार जिन क्षेत्रों में सैंपल लिए जा रहे हैं, वहां से कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। भिवाड़ी में गुरुवार शाम तक कोरोना के 1 हजार 146 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। प्रदेश के अन्य जिलों से तुलना करें तो भिवाड़ी कोरोना संक्रमित मरीजों के लिहाज से अब तक 21 जिलों से आगे है। वहीं भिवाड़ी में एक्टिव केस की संख्या 24 जिलों से ज्यादा है। गली-गली कोरोना का कहर उद्योग नगरी भिवाड़ी के लगभग हर मोहल्ले में कोरोना के संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से भिवाड़ी शहर में 89 हाई रिस्क क्षेत्र घोषित किए हैं। इनमें से यूआइटी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, सूरज सिनेमा, अरावली विहार के सेक्टर, पथ्रेड़ी आदि क्षेत्र प्रमुख हैं। इसके चलते उक्त समस्त क्षेत्रों में लोग अपने-अपने घरों मे...

पेट भरने के लिए प्लास्टिक बीन रहा था बालक, टॉयलेट की दीवार गिरी, राखी से पहले 4 बहनों के इकलौते भाई की मौत

Image
अलवर. एक बालक चंद पैसे कमाने के लिए कचरे में से प्लास्टिक इकठ्ठा कर रहा था, लेकिन उसकी मौत हो गई और राखी से 4 दिन पहले चार बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। अलवर शहर के अग्रसेन चौराहा स्थित सब्जी के समीप गुरुवार दोपहर टॉयलेट की दीवार के नीचे दबने से एक बालक की मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। एनईबी थाना पुलिस ने बताया कि देवखेड़ा झुग्गी झोपड़ी निवासी सुरजन नट का 11 वर्षीय पुत्र भारत गुरुवार दोपहर अग्रसेन चौराहा के समीप स्थित सब्जी के आसपास कचरा व प्लास्टिक की बोतल बीन रहा था। इसी दौरान वह सब्जी मण्डी से सटे टॉयलेट के अंदर घुस गया। इसी दौरान बिना नींव के खड़ी टॉयलेट की क्षतिग्रस्त दीवार बालक के ऊपर गिर गई। जिसके नीचे दबने से बालक का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने दीवार के मलबे को हटाकर बालक को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और बालक के शव को मौके से उठवाकर सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता सुरजन नट ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उ...

कोरोना के बढ़ते केस के बीच 15 अगस्त को कैसे मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम? प्रशासन ने बता दिया है

Image
अलवर. अलवर जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कैसे मनाया जाएगा? इसका फैसला हो गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम रामचरण शर्मा ने स्थानीय इन्दिरा गांधी स्टेडियम में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते जिला स्तरीय कार्यक्रम को सीमित एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाने का निर्णय किया गया है। इसके अन्तर्गत इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तर पर होने वाला मुख्य समारोह बड़े स्तर पर आयोजित नहीं होगा। केन्द्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि की ओर से झण्डारोहण, राष्ट्रीय गान, राज्यपाल का अभिभाषण, मुख्य अतिथि का भाषण एवं स्काउट व पुलिस परेड सलामी कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कोविड-19 वॉरियर्स जैसे चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, सफ ाई कार्य से जुडे कर्मचारियों आदि को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मानित ...

अलवर में बढ़ रहा कोरोना, लेकिन अब सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में नहीं होगा कोरोना का इलाज, जानिए क्या है कारण

Image
अलवर. चिकानी रोड स्थित लॉड्र्स हॉस्पिटल में कोरोना संक्रमितों को भर्ती किए जाने के बाद से जिला अस्पतालमें संक्रमित मरीजों की संख्या अब घटने लगी है। पिछले चार दिनों में लॉड्र्स में करीब 60 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिनमें से कुछ को डिस्चार्ज किया जा चुका है।प्रशासन का कहना है कि सामान्य अस्पताल में दूसरी बीमारियों के मरीजों का इलाज फिर से शुरू किया जाना है, ऐसे में लॉर्ड्स व ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में कोरोना मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। इधर जिला अस्पताल में अब भर्ती मरीजों की संख्या कम होने लगी है। यहां अब करीब 33 मरीज भर्ती हैं। असल में जब से लॉड्र्स हॉस्पिटल में कोरोना मरीज भर्ती करना शुरू किया है तभी से जिला अस्पताल में नए मरीज भर्ती करना बंद कर दिया है। केवल विशेष परिस्थिति वाले मरीजे को ही जिला अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। जिसके कारण अब लॉड्र्स में ही मरीज भर्ती होने लगे हैं। यहां चार दिनों में कुछ मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिनकी तबीयत में सुधार हो गया। उनको शपथ पत्र के आधार पर होम आइसोलेशन में भी भेजा गया है। उधर, इएसआइसी मेडिकल कॉलेज के भवन में भी कोरोना मरीजों को भर...

अलवर शहर में लगाया गया लॉक डाउन पहले से काफी सख्त, रास्तों को पूरी तरह सील किया, सरकारी कर्मचारियों को भी दिक्कत

Image
अलवर. अलवर शहर के कोतवाली पुलिस थाना इलाके में लॉक डाउन के पहले दिन अफरा-तफरी का माहौल रहा। सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक प्रशासन ने स्वयं ही ने ही बाजार में आकर खरीददारी करने की छूट दी थी लेकिन हालात यह थे कि लोग मुख्य चौराहों पर लगे बैरिकेट्स के कारण बाजार वाले क्षेत्र में ही नहीं आ सके। यही नहीं सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को कार्यालय में जाना ही मुश्किल हो गया। चार घंटे की अफरा-तफरी से शहर में दूध व सिलेंडर सहित सब्जी तक की सप्लाई नहीं हो सकी। गुरुवार सुबह 7 बजे से पहले कुछ लोग बाजारों में हलवाई और अन्य दुकानों पर काम करने के लिए उनके कर्मचारी पहुंचे। घंटाघर के समीप तो पुलिस वाले ने ऐसे कई कर्मचारियों की पिटाई बना दी। सुबह सात बजने के बाद तो शहर में जैसे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अग्रसेन सर्किल व जेल चौराहे से लोगों को शहर के भीतर नहीं आने दिया गया जिससे यहां वाहनों की लंबी कतार लग गई। इन दोनों जगह पर लोग पुलिस को लोग अपना परिचय पत्र दिखाते रहे तो कोई अस्पताल जाने की दुहाई दे रहा था। सुबह 7 बजे चूड़ी मार्केट में राखी की दुकानें सज गई वहीं पटरी पर...

अलवर जिले में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, नगर परिषद् उपसभापति सहित 194 कोरोना पॉजिटिव आए

Image
अलवर. पूरे प्रदेश में सबसे अधिक अलवर जिले में करीब 22 सौ से अधिक एक्टिव केस पहुंच गए हैं। अब एक्टिव केस के मामले में जोधपुर पीछे छूट चुका है। लगातार जिले में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। बुधवार को अलवर शहर में नगर परिषद उप सभापति सहित जिले में 194 नए पॉजिटिव आ गए। जिसमें सबसे अधिक अलवर शहर से 109 मरीज आए हैं। दूसरे नम्बर पर भिवाड़ी में सबसे 47 पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3 हजार 875 हो चुका है। जुलाई माह में जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैला है। जिसके कारण संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ चुकी है। हालांकि जिले में पिछले करीब 15 दिनों में कई गुना अधिक सैंपल की जांच कराई है। जानकारों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांच कराने से पॉजिटिव की संख्या बढ़ी है। नए आ रहे पॉजिटिव में 80 प्रतिशत से अधिक बिना लक्षण वाले हैं। एक ही जगह से अधिक पॉजिटिव जिले में बुधवार को कई जगहों से अधिक संक्रमित मिले हैं। जैसे अलवर शहर में मीना की गली में सात, दिल्ली का दरवाजा में 6, गांव सहदोज भिवाड़ी में 8 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। मतलब यहां पर कोरोना की चेन बनी है। जिसके कार...

कोरोना के बढ़ते केस के बीच 15 अगस्त को कैसे मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम? प्रशासन ने बता दिया है

Image
अलवर. अलवर जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में यहां 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम कैसे मनाया जाएगा? इसका फैसला हो गया है। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम रामचरण शर्मा ने स्थानीय इन्दिरा गांधी स्टेडियम में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते जिला स्तरीय कार्यक्रम को सीमित एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाने का निर्णय किया गया है। इसके अन्तर्गत इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तर पर होने वाला मुख्य समारोह बड़े स्तर पर आयोजित नहीं होगा। केन्द्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि की ओर से झण्डारोहण, राष्ट्रीय गान, राज्यपाल का अभिभाषण, मुख्य अतिथि का भाषण एवं स्काउट व पुलिस परेड सलामी कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कोविड-19 वॉरियर्स जैसे चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, सफ ाई कार्य से जुडे कर्मचारियों आदि को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मानित ...

स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के दिए निर्देश

Image
अलवर. अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम रामचरण शर्मा ने स्थानीय इन्दिरा गांधी स्टेडियम में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह की तैयारियों के लिए निर्देश दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने बताया कि इस बार कोरोना महामारी के चलते जिला स्तरीय कार्यक्रम को सीमित एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत मनाया जाने का निर्णय किया गया है। इसके अन्तर्गत इंदिरा गांधी स्टेडियम में जिला स्तर पर होने वाला मुख्य समारोह बड़े स्तर पर आयोजित नहीं होगा। केन्द्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि की ओर से झण्डारोहण, राष्ट्रीय गान, राज्यपाल का अभिभाषण, मुख्य अतिथि का भाषण एवं स्काउट व पुलिस परेड सलामी कार्यक्रम होंगे। इसके साथ ही कोविड-19 वॉरियर्स जैसे चिकित्सक, हेल्थ वर्कर, सफ ाई कार्य से जुडे कर्मचारियों आदि को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले अभ्यर्थियों के प्रस्ताव 8 अगस्त तक एडीएम प्रथम के कार्यालय में भिजवाए जा सकते हैं। इस बार वीरांगनाओं को एक दिन पूर्व ही अधिकारियों ...

बाजार अनलॉक से कोरोना होगा लॉक

Image
अलवर. अनलॉक के बाद फिर से अलवर शहर के कोतवाली क्षेत्र में लॉकडाउन लगाया है। जिसे चिकित्सक प्रशासन का उचित निर्णय मानते हैं। उनका कहना है कि इस क्षेत्र में बाजार अधिक हैं। दुकानदार लगातार पॉजिटिव आए हैं। जिससे अन्य लोगों में संक्रमण फैला है। जब गाइडलाइन का पालन नहीं हा रहा तो यही एक मात्र विकल्प है। जिसके सात दिन में ही परिणाम सामने आ जाएंगे। जानिए चिकित्सकों की राय- ------- अनलॉक होने के बाद गाइडलाइन का फॉलो नहीं कर रहे हैं। मास्क व सेनेटाइजर कम उपयोग होने लग गया। इस कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शुरूआत में मरीज भिवाड़ी की तरफ से आए लोगों से संक्रमण फैला। लॉकडाउन के दौरान कम संक्रमण फैल पाया। अनलॉक होते ही तेजी से फैला है। अब तो बिना लक्षण वाले मरीज भी कोरोना फैला रहे हैं। इस लॉकडाउन का आगामी सात दिन में ही मालूम चल जाएगा। इस क्षेत्र के दुकानदार बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिले हैं। लॉकडाउन के साथ आमजन गाइडलाइन का पालन भी करे तो परिणाम अच्छे आएंगे। डॉ.जीएस सोलंकी, वरिष्ठ फिजिशियन, अलवर आमजन को जागरूक होना जरूरी कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉकडाउन किया गया हैं। इस क्षेत्र में सबसे अध...

भाई से ज्यादा नम्बर लाने की ठानी थी देवांशु और बन गया टॉपर

Image
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा परिणाम में स्थानीय शिव सीनियर सैकण्डऱी स्कूल खेरली के छात्र देवांशु गर्ग ने 99 प्रतिशत् अंक प्राप्त कर परच लहराकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवांशु गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों सहित माता पिता को दिया है। देवांशु के पिता कस्बे में इलैक्ट्रिकल की दुकान करते हंै। वहीं माता गृहणी है। देवांशु के पिता राजेश गर्ग ने बताया कि घर पर देवांशु 5 से 6 घंटे पढ़ाई करता था। इसके अलावा देवांशु के बडे भाई भास्कर गर्ग भी कक्षा 10 में 93 अंक प्राप्त किए थे। देवांशु ने बताया कि वो अपने बड़े भाई भास्कर गर्ग से बहुत प्रेरित थे। उन्होनें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में बडे भाई से ज्यादा प्रतिशत बनाने की ठानी हुई थी और उन्होनें ये कर भी दिखाया। प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई की, शौर्य के 98.33 प्रतिशत आए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से मंगलवार को जारी कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रतापगढ़ के आदर्श विद्या मंदिर के छात्र शौर्य गोयल ने 98.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शौर्य के गणित और सामाजिक विज्ञान में पूरे 100 अंक और अंग्रेजी में 99, विज्ञान में 98, हिंदी मे...

अलवर शहर में लॉकडाउन की वापसी, जानिए क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा

Image
अलवर। जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अलवर शहर में एक बार फिर लॉकडाउन की वापसी हुई है। जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट आनन्दी ने आगामी 30 जुलाई की सुबह 4 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक (दो सप्ताह) शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी किए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में अलवर शहर के करीब 28 वार्ड शामिल हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अलवर शहर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की बढती संख्या के चलते कोरोना वायरस महामारी से बचाव एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए जनहित में अलवर शहर में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र कोतवाली थाना क्षेत्र लॉकडाउन लगाया है। अनुमति बगैर नहीं निकल सकेंगे घर से- कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 से 27 तथा 48, 49, 50 एवं 58 व 59 में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान वहां रहने वाले व्यक्ति बिना अनुमति के अपने आवास से बाहर नहीं घूम सकेंगे। लॉकडाउन क्षेत्र में वाणिज्यिक संस्थान बन्द रहेंगे तथा समस्त सामूहिक गतिविधियां जैसे रैली, जुलूस, सभा एवं समारोह आदि पर पूर्णत: रोक रहेगी। बिना अनुमति के वाहनों का आवागमन...

गेहूं के बाद अब मिलेगा मुफ्त चना

Image
अलवर. खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी परिवारों को गेहूं के बाद अब जल्द ही मुफ्त चना भी मिलेगा। जिले में राशन डीलरों के पास चना का स्टॉक पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द ही वितरण करने की तैयारी है। केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को नवम्बर माह तक नि:शुल्क गेहूं और चना देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत अलवर जिले के सवा छह लाख से ज्यादा खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों के लिए 12 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं और 335.88 मीट्रिक टन चना का आवंटन हुआ है। रसद विभाग की ओर से जिले के सभी राशन डीलरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नि:शुल्क गेहूं का वितरण किया जा रहा है। अब डीलरों के पास चना का स्टॉक भी पहुंचना शुरू हो गया है। सभी डीलरों के पास चना का स्टॉक पहुंचने के बाद खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी परिवारों को प्रति राशन कार्ड के हिसाब से एक किलो चना नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-news-6303125/

आबकारी, पुलिस और शराब माफियाओं के गठजोड़ से पनप रहा अपराध!

Image
अलवर. जिले में आबकारी विभाग, पुलिस और शराब माफियाओं के बीच गहरा गठजोड़ बना हुआ है। विभागीय अधिकारियों की शह पर शराब माफिया शहर, कस्बे और गांवों में जगह-जगह अवैध ब्रांच खोल 24 घंटे खुलेआम शराब बेच रहे हैं। इससे अवैध शराब कारोबारियों के बीच आपसी रंजिश और अपराध भी बढ़ रहे हैं। अलवर जिले में 39 अंग्रेजी और 293 अंग्रेजी व देसी शराब की कम्पोजिट वैध दुकानें हैं, जिन्हें आबकारी विभाग की ओर से लाइसेंस जारी किया हुआ है। लेकिन इससे कहीं ज्यादा ठिकानों और दुकानों पर शहर, कस्बों, गांव और ढाणियों में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। देसी और अंगे्रजी/देसी शराब की कम्पोजिट दुकानों के ठेकेदारों ने विभागीय अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने ठेका क्षेत्र की परिधि में जगह-जगह शहरी, कस्बों और ग्रामीण इलाकों अवैध ब्रांचें खोली हुई हैं। इन ब्रांचों पर दिन-रात अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। जिससे इन इलाकों में नशे के कारण अपराध भी पनप रहे हैं। सब जगह पहुंचती है मंथली जिले में शराब की वैध दुकानें चलाने वाले सभी ठेकेदार आबकारी विभाग और पुलिस दोनों को मंथली देते हैं। इसकी एवज में वह अपने ठेका क्षेत्र की परिधि म...

पुलिस की सख्ती के बाद भी नियम तोडऩे से बाज नहीं आ रहे लोग

Image
अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती भी की जा रही है, लेकिन बावजूद भी लापरवाह लोग नियम तोडऩ़े से बाज नहीं आ रहे हैं। लॉक डाउन खुलने के बाद से अलवर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस फिर से अलर्ट हो गए हैं। बाजारों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित दिया गया है। शनिवार और रविवार को शहर के सभी बाजारों को बंद रखा गया। अब आगामी सप्ताह से सोमवार को बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा शहर में बिना मास्क के घूमने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस भी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अलवर जिला पुलिस पिछले एक सप्ताह में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले करीब 1200 लोगों का चालान काट जुर्माना वसूल चुकी है। वहीं, भिवाड़ी जिला पुलिस 10 जुलाई से लेकर अब तक करीब 6400 लोगों के खिलाफ कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल चुकी है। पुलिस प्रशासन की इतनी सख्त...

बार्डर होम गार्ड की हत्या करने का आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Image
सरिस्का बाघ परियोजना क्षेत्र के बणजारा का खोला श्यालुता (बलदेवगढ़) में बॉर्डर होम गार्ड के जवान की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपाधीक्षक मनीष कुमार व टहला थाना प्रभारी सुनील टांक ने बताया कि बॉर्डर होम गार्ड के जवान केवल सिंह की हत्या करने के आरोपी ट्रैक्टर चालक लालाराम पुत्र कानाराम बणजारा निवासी बणजारा बस्ती नांगलदासा थाना टहला को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में सरिस्का वन क्षेत्र चौकी बलदेवगढ़ के बॉर्डर होम गार्ड रायसिंहनगर (श्रीगंगानगर) निवासी राजविन्द सिंह जट सिख ने टहला थाने में रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि 26 जुलाई को सुबह करीब साढ़े छह बजे वह और उसका साथी केवल सिंह पुत्र सुरजीत सिंह पैदल गश्त पर थे। उसी समय कैमोरा के जंगलों में तीन ट्रैक्टर अवैध खनन कर पत्थर लेकर जा रहे थे। दो चालक ट्रैक्टर भगा कर ले जाने में सफल हो गए एवं तीसरे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ने जान से मारने की नियत से केवल सिंह के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। गम्भीर रूप से घायल केवल सिंह को उपचार के लिए दौसा ले जाते समय रास्ते में उसकी ...

अलवर में लॉक डाउन की वापसी, कोतवाली थाना में कल से प्रभावी

Image
अलवर. जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अलवर शहर में एक बार फिर लॉक डाउन की वापसी हुई है। जिला कलक्टर व जिला मजिस्ट्रेट आनन्दी ने आगामी 30 जुलाई की सुबह 4 बजे से 12 अगस्त की रात 12 बजे तक (दो सप्ताह) शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉकडाउन लगाने के आदेश जारी किए हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र में अलवर शहर के करीब 28 वार्ड शामिल हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अलवर शहर में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की बढती संख्या के चलते कोरोना वायरस महामारी से बचाव एवं संक्रमण की रोकथाम के लिए जनहित में अलवर शहर में सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र कोतवाली थाना क्षेत्र लॉकडाउन लगाया है। इन वार्डों में रहेगा लॉक डाउन, अनुमति बगैर नहीं निकल सकेंगे घर के बाहर कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 से 27 तथा 48, 49, 50 एवं 58 व 59 में लॉकडाउन प्रभावी रहेगा। क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान वहां रहने वाले व्यक्ति बिना अनुमति के अपने आवास से बाहर नहीं घूम सकेंगे। लॉकडाउन क्षेत्र में वाणिज्यिक संस्थान बन्द रहेंगे तथा समस्त सामूहिक गतिविधियां जैसे रैली, जुलूस, सभा एवं समारोह आदि पर पूर्णत: रोक रहे...

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन अपरिहार्य

Image
अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने कहा कि जिला प्रशासन व्यापक स्तर पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम की व्यवस्था कर रहा है, लेकिन आमजन के सहयोग से ही कोरोना को हराया जा सकता है। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में कोर ग्रुप की बैठक हुई। इसमें उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोग सामने आ रहे हैं, उसकी रोकथाम के लिए वहां 30 जुलाई से दो सप्ताह का लॉकडाउन लगाना अपरिहार्य हो गया है। अत: संबंधित अधिकारी लॉकडाउन की सख्ती से पालना कराएं। उन्होंने एडीएम प्रथम को निर्देशित किया कि कन्ट्रोल रूम को प्रभावी रूप से संचालित कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि कन्ट्रोल रूम नम्बर 0144-2346033 पर होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों की शिकायतों को दर्ज करवाकर कार्रवाई करें तथा कोरोना संक्रमित व्यक्ति जो स्वस्थ हो गया है और उसने 28 दिन की अवधि पूर्ण कर ली है, वह व्यक्ति ब्लड डोनेशन करने के लिए कन्ट्रोल रूम पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि मेडिकल कन्ट्रोल रूम नं. 0144-2340145 पर मेडिकल से जुडी सूचनाएं आमजन को...

बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, शराब की दुकान खुलने को अभी असमंजस

Image
अलवर. जिला कलक्टर की ओर से 30 जुलाई से दो सप्ताह के लिए अलवर के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉक डाउन लगाने के आदेश जारी करने के बाद केन्द्रीय बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन की स्थिति तथा लॉक डाउन क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने को असमंजस बना हुआ है। जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में वाणिज्यिक संस्थान, दुकानें, बाजार व अन्य सभी प्रतिबंधों व इस दौरान दी जाने वाली रियायतों का खुलासा किया गया है, लेकिन शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर लोगों के आने-जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। वहीं लॉक डाउन क्षेत्र में शराब की दुकानें खुलने या बंद रहने को लेकर भी स्पष्ट नहीं किया गया है। इस कारण लोगों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर आने-जाने को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी है। लॉक डाउन में प्रशासन ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें नहीं खोलने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस दौरान शराब दुकानें बंद रहेगी या नहीं, इस बारे में अलग से आदेश नहीं दिए गए हैं। पिछले दिनों अलवर शहर में बाजार बंद करने के निर्णय के तहत पूरा बाजार बंद रहा था, लेकिन शराब की दुकानें खुली रही थी। शराब...

अलवर शहर में लॉक डाउन की घोषणा, जानिए क्या रहेंगे नियम और किन क्षेत्रों में रहेगा प्रतिबन्ध

Image
अलवर. Lock Down In Alwar: अलवर शहर के कोरोना के लगातार बढ़ते आंकड़ों के बीच जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में लॉक डाउन लगाने की घोषणा की है। मंगलवार को जिला प्रशासन की कोरोना आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। बैठक के बाद जिला कलक्टर ने 30 जुलाई शाम 4 बजे से 12 अगस्त तक दो सप्ताह के लिए कोतवाली थाना क्षेत्र में लॉक डाउन लगाने के आदेश जारी किए हैं। इन निर्देशों का करना होगा पालन लॉक डाउन के तहत प्रतिबंधित क्षेत्र के लोग अपने घरों से बेवजह बाहर नहीं निकल सकेंगे। उपरोक्त क्षेत्र में वाणिज्यिक संस्थान बंद रहेंगे और सामूहिक गतिविधियों पर प्रतिबन्ध रहेगा। आवश्यक कार्य परिचय पत्र जारी होंगे। वहीं सरकारी वाहन जैसे अग्निशमन वाहन, जलदाय, विधुत, पुलिस, प्रशासन, चिकित्सकीय सेवाओं के वाहन आदि इन प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे। यह प्रतिबन्ध बीमार व्यक्तियों व चिकित्सकीय आपात स्थिति से प्रभावित लोगों के लिए नहीं होगा। चिकित्सक, मेडिकल स्टोर एवं चिकित्सा व्यवस्था से जुड़े लोगों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। इस दौरान सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक र...

अधिकारी टीम वर्क से कार्य कर संक्रमण पर पाएं काबू- संभागीय आयुक्त

Image
अलवर. सम्भागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी माइक्रोप्लानिंग के तहत टीम वर्क से कार्य कर जिले में बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने का प्रयास करें। सम्भागीय आयुक्त सोमवार को सभी उपखण्ड अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों व आगामी कार्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी पॉजिटिव केस हैं सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उन केसों की मॉनिटरिंग करें तथा एक वाट्स एप ग्रुप बनाएं। पॉजिटिव केसों को अधिकारी आपस में बांटकर नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम लें तथा उन्हें कोविड हेल्थ केयर सेन्टरों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। अस्पतालों में जो व्यक्ति भर्ती है, संबंधित अधिकारी उसकी रोज खबर लेकर मदद करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होम क्वॉरंटीन में रहने वाला व्यक्ति इधर-उधर भ्रमण नहीं करें, इस तरह के लोग ही समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है जो कोरोना संक्रमण का वाहक बन सकता है। जुलाई माह में 20 हज...

आत्म समर्पण करने दोनों आरोपियों को जेल भेजा

Image
बानसूर. युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों के रविवार सुबह हरसौरा पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करने के बाद बानसूर पुलिस दोनों को हरसौरा थाने से गिरफ्तार कर बानसूर थाने लेकर आई। यहां दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दोनों को सोमवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। थाना प्रभारी नरेश चंद शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के रविवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के दौरान अन्य दो आरोपी कासु की ढाणी निवासी मोहर सिंह गुर्जर व छींड निवासी विक्रम गुर्जर ने हरसौरा थाने में आत्मसमर्पण किया था। दो आरोपी चल रहे फरार इसी मामले में दो आरोपी कडयि़ा की ढाणी निवासी चेतराम गुर्जर एवं सुभाष उर्फ दाऊद अभी भी फरार चल रहे हैं । पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है । पुलिस थाने के टीम आरोपियों को पकडऩे के लिए कई जगह दबिश दे रही हैं । वहीं हत्या के मुख्य आरोपी महिपाल गुर्जर ने रविवार सुबह हरसौरा 10 बजे हरनाथ की ढाणी के पास एक खेत में खुद को पुलिस के पकड़े जाने के डर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके शव के पास एक देशी कट्टा भी बरामद ...

जिले में कोरोना का कहर, लॉकडाउन की फिर दरकार

Image
अलवर. राज्य सरकार की ओर से कोरोना संक्रमण वाले जिलों में लॉक डाउन का अधिकार जिला कलक्टरों को देने के बाद जिले में लॉकडाउन लगाने की चर्चा जोरों पर है। सोशल मीडिया पर लॉक डाउन लगाने को लेकर कई तरह की चर्चाएं रही। कोरोना संक्रमण बेलगाम होता देख राज्य सरकार ने सोमवार को संभागीय आयुक्त व रेंज आईजी को अलवर की स्थिति का जायजा लेने भेजा। जिला प्रशासन ने भी लॉकडाउन की जरूरत को देखते हुए व्यापारियों, पार्षदों व अन्य लोगों से राय लेना शुरू कर दिया है। ज्यादातर लोगों ने भी संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन को जरूरी माना है। संभावना है कि प्रशासन को जल्द ही ज्यादा संक्रमण वाले अंदरूनी अलवर शहर में लॉक डाउन लगाने की घोषणा करनी पड़ सकती है। अलवर जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हालत यह है कि जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 3 हजार के पार पहुंच गई है। हर दिन 100 से 300 तक नए कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। संक्रमण के तेजी से फैलाव के चलते लोगों में चिंता होने लगी है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए लोगों का मानना है कि प्रशासन को लॉक डाउन जैसा सख्त निर्णय जल्द करना चाहिए। उच्च अधिकारिय...

एडीएम सिटी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित 179 पॉजिटिव आए

Image
अलवर. जिले भर में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी सहित 179 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। जिसमें अलवर तहसील के आठ स्टाम्प वेण्डर, एक गार्ड व एक बाबू सहित जिले भर में पुलिसकर्मी, बैंककर्मी, दूसरे कार्यालयों के कर्मचारी, विद्यार्थी सहित अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। खास बात यह है कि दो दिन पहले अलवर तहसील से जुड़े करीब 140 लागों के सेंपल लिए गए थे। जो स्टाम्प वेण्डर व बाबू पॉजिटिव आए हैं वे सोमवार को भी तहसील में काम करते रहे। जब कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसके बाद चिकित्सकों की टीम ने उनको होम आइसोलेशन किया। इसके तुरंत बाद तहसील को बंद करना पड़ा और आगामी ओदश तक बंद रखने का निर्णय भी हो गया। केवल सब रजिस्ट्रार कार्यालय में काम हो सकेंगे। जेल से भी एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। अस्पताल के दो ऑपरेटर भी पॉजिटिव आए। केड़लगंज में आठ जने पॉजिटिव मिले हैं। अलवर शहर में यहां से आए संक्रमित इंदिरा कॉलोनी, जेल अलवर, अशोका टाकीज के पीछे, कोठी दशहरा बीच का मोहल्ला, स्कीम दो, कर्मचारी कॉलोनी, गायत्री मंदिर रोड, आदर्श कॉलोनी, मंगलेशपुर, वैशाली नगर में एक-एक संक्रमित मि...

हनुमान मंदिर में 20 सालों से लगातार रामचरित मानस का अखंड पाठ

Image
जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करे सब कोई भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में वर्षों से रामचरित मानस पाठ कर रहे हैं लोग~ रामचरित मानस मे कहा गया है कि जो कपट, दम्भ और माया से परे हैं, वो ही भगवान श्री राम के कृपा पात्र है और जिन पर राम की कृपा है उन्हें कई सांसारिक दुख छू तक नहीं सकता। परमात्मा जिस पर कृपा कर देते हैं , उस पर तो सभी की कृपा अपने आप होने लगती है। अलवर शहर में स्थित भूरासिद्ध हनुमान मंदिर में 20 सालों से लगातार रामचरित मानस का अखंड पाठ होने को श्रद्धालु भगवान श्रीराम का ही आशीर्वाद को ही मानते हैं जिसके कारण यह संभव हो पाया है। इस सेवा से जुड़े हुए कई लोग इसे पूर्व जन्मों के शुभ कर्मों को मानते हैं जिसके कारण वे इस पाठ को कर रहे हैं और सुन रहे हैं। अलवर में इस अतुलनीय उदाहरण को जानने व देखने लोग दूर-दराज से भी आते हैं। इस बारे में कई श्रद्धालुओं ने अपने भाव इस प्रकार व्यक्त किए। भगवान की अलवर पर कृपा है- अलवर का यह सौभाग्य है जिसके एक मंदिर में 20 सालों से लगातार रामचरित मानस का पाठ हो रहा है। हमें ऐसे मंदिरों के दर्शन का सौभाग्य मिला है। लॉक डाउन में सभी मंदिर बंद है...

घर खाली बैठकर क्या करे, नहीं मिली नि:शुल्क किताबें

Image
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी उत्तीर्ण होकर क्रमोन्नत कक्षा में तो पहुंच गए हैं लेकिन उन्हें अभी तक उस कक्षा की किताबें नहीं मिली है जिससे यह विद्यार्थी घर में बैठकर बोर हो रहे हैं। इन विद्यार्थियों को मिलने वाली निशुल्क पुस्तकें स्कूलों तक तो पहुंच गई है लेकिन विद्यार्थियों ने नहीं आने से उन पुस्तकों को वितरित नहीं किया जा रहा है। इस साल कक्षा दसवीं को छोडकऱ सभी कक्षाओं का परिणाम आ गया है। बोर्ड कक्षाओं को छोडकऱ सभी घरेलू कक्षाओं में विद्यार्थियों को क्रमोन्नत कर दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को अगली कक्षा की पढ़ाई की तैयारी करने के लिए किताबों की आवश्यकता है जो उनके पास नहीं है। सरकारी स्कूलों में शिक्षक तो आ रहे हैं लेकिन विद्यार्थी आ नहीं रहे हैं। ऐसे में घर में बैठकर विद्यार्थी बोर हो रहे हैं जिनके पास किताबें ही नहीं है। इस बार विद्यार्थियों की पढ़ाई कब से प्रारम्भ होगी, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। इस बारे में विद्यार्थियों का कहना है कि हमें किताबें घर तक पहुंचाने की व्यवस्था विद्यालय को करनी चाहिए या हमारे अभिभावकों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जाए जिससे हम घर में बैठकर आ...

बाजार में घूमकर लगातार संभाली व्यवस्थाएं, अब कोरोना पॉजिटिव आए कोतवाल, पूरे थाने के सैंपल लिए

Image
अलवर. अलवर शहर कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बुखार आने पर उन्होंने गुरुवार को अलवर लैब में जांच कराई थी। कोतवाल समेत पूरे स्टाफ की बुधवार को हुई जांच की रिपोर्ट जयपुर से आना बाकी है। शहर कोतवाली थाने में बुधवार को मेडिकल टीम ने थानाधिकारी अध्यात्म गौतम समेत करीब 45 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिए थे। जो कि जयपुर लैब में भिजवाए गए हैं। गुरुवार को कोतवाल अध्यात्म गौतम को अचानक बुखार आ गया। इसके बाद उन्होंने अलवर में नवस्थापित कोरोना लैब में जांच कराई, जिसकी शुक्रवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। लगातार बाजार में रहे कोतवाल कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पिछले करीब पांच-छह दिनों से लगातार चूड़ी मार्केट, होपसर्कस, घंटाघर, बजाजा बाजार और सब्जी मण्डी आदि बाजारों में कार्रवाई में व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने बाजारों में शाम छह बजे बाद दुकानें खोलने, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी दौरान वे किसी पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में आए गए और उन्हें कोरोना हो गया। इस दौरान वह कार्रवाई की व्यस्तता के चलते अधिकारियों...

अलवर में कोरोना वायरस ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 246 पॉजिटिव, जानिए पूरी अपडेट

Image
अलवर. जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस पिछले सारे रिकॉर्ड को तोड़ते हुए और आगे निकल गया। अब तक सबसे ज्यादा 246 मरीज एक ही दिन में आ गए। सुबह की कोरोना जांच रिपोर्ट में ही 197 नए पॉजिटिव आ गए थे। जो रात को बढ़कर 246 तक पहुंच गए। चिंता की बात यह है कि कच्ची बस्ती व पुराने मोहल्लों में कोरोना अधिक फैल गया है। परिवार के परिवार पॉजिटिव आने लगे हैं। अलवर शहर के कोटियापाडी मोहल्ला में एक ही परिवार के नौ सदस्य संक्रमित हो गए। वहीं बरेडिया पाडी में भी आठ जने एक ही जगह के पॉजिटिव आए हैं। इसी तरह जिले में कई अन्य जगहों से भी कोरोना की लम्बी चेन मिलने लगी है। जिससे आने वाले दिनों में कोरोना का संक्रमण और अधिक बढऩे की पूरी आशंका हो चुकी है। पिछले करीब एक सप्ताह से जिल में पुलिसकर्मी, जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन, बैंककर्मी, अलग-अलग सरकारी कार्यालयों के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा फील्ड में काम करने वाल भी अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव होने लगे हैं। कोतवाली व अरावली विहार थाना पुलिस से कई पुलिसकर्मी पॉजिटिव आए है। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार 537 हो गया है। ...

अलवर शहर में आज से दो दिन बाजार में लॉकडाउन

Image
अलवर. कोरोना के अलवर शहर में तेजी से बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए अब सप्ताह में हर सोमवार को बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अवकाश रहेगा। शेष दिनों में शहर के बाजार सुबह सुबह 7 से शाम 7 बजे तक ही खुलेंगे। लेकिन पूर्व में जारी आदेश के तहत इस सप्ताह शनिवार व रविवार को बाजार बंद रहेगे तथा आगामी सप्ताह तीन अगस्त से हर सोमवार को बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इस कारण अब 27 जुलाई से बाजार सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खुल सकेंगे। अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर उत्तम सिंह शेखावत ने बताया कि वर्तमान में अलवर शहर में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विभिन्न व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों से चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से जनहित में किए गए निर्णय के तहत सभी व्यापारी कोविड-19 के सम्बन्ध में जारी एडवायजरी व प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना कर अलवर शहर में सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान व दुकान आगामी आदेश तक सुबह 7 से शाम 7 बजे तक खोल व्यापारिक कार्य क्रय-विक्रय कर सकेंगे। अब प्रत्येक सोमवार को बंद रहेंगे बाजार जारी आदेश के तहत आगामी सप्ताह में तीन अगस्त से हर सोमवार को...

संक्रमण बढऩे की आशंका पर क्षेत्र हाइ रिस्क जोन घोषित, कफ्र्यू लगाया

Image
अलवर. जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से अब संक्रमित मिले लोगों के आसपास के क्षेत्र को हाइ रिस्क जोन घोषित कर कफ्र्यू लगा रहे हैं। साथ ही संक्रमित के चारो ओर के तीन किलोमीटर क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया जा रहा है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आनन्दी ने आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा राजस्थान एपीडेमिक डिसिज एक्ट के तहत अलवर शहर के गोपाल टाकीज के पीछे कच्ची बस्ती, महताब सिंह का नोहरा, अखैपुरा लालखान, इन्द्रा कॉलोनी में संक्रमित लोगों के आसपास के क्षेत्र को हाई रिस्क जोन घोषित कर कफ्र्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को आगामी आदेश तक के लिए बफ र जोन घोषित किया है। इसी प्रकार स्कीम नं. 10, छाजूसिंह की गली एवं 60 फीट रोड आदि पर संक्रमित के मकान तक के चारों तरफ के दायरे में आने वाले क्षेत्र को हाइ रिस्क जोन घोषित कर कफ्र्यू लगाया गया है तथा 3 किलोमीटर के दायरे में आने वाले क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया है। अलवर शहर के एनईबी के शिक्षक कॉलोनी, भवानी तोप सर्किल के सरकारी क्वाटर, स्कीम नं. 8 तथा मालवीय नगर में संक्रमित के म...

भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर ने ली बैठक

Image
अलवर. भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्रवार को अलवर आए। इस मौके पर केडलगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष संजय नरुका की अध्यक्षता में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की बैठक हुई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरूका ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों से परिचय कराया। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर ने पार्टी की रीति नीति के साथ बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने एवं केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को मार्गदर्शन दिया। जिलाध्यक्ष संजय नरुका ने प्रदेश संगठन महामंत्री का स्वागत करते हुए अलवर जिले में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं आगामी गतिविधियों से अवगत कराया। जिला उपाध्यक्ष प्रमोद विजय ने बताया कि बैठक के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय के लिए चयनित नए स्थान का भी अवलोकन कर पौधरोपण किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री दीपक पंडित ने किया। इन कार्यक्रमों में जिला उपाध्यक्ष प्रेम धामाणी, अशोक गुप्ता, राजेंद्र कसाना, देशराज वर्मा, राजकुमार पंडा, लक्ष्मी जाटव, श्वेता जैन,...

सैनिकों के नाम से ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर बदमाश धरे

Image
अलवर. एमआईए थाना पुलिस ने सैनिकों के नाम से ओएलएक्स और फेसबुक पर वाहन बेचने का फर्जी विज्ञापन डालकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक बिना नम्बरी लाल रंग की कार, चार मोबाइल, 12 एटीएम/डेबिट कार्ड और 30 हजार रुपए नगदी बरामद की गई है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 21 जुलाई डीएसटी टीम के कांस्टेबल देवकीनंदन की फेसबुक आईडी पर शौकत खां नाम की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। जिसकी प्रोफाइल पर सीआरपीएफ की वर्दी में फोटो लगा हुआ था। रिक्वेस्ट स्वीकार करते ही शौकत खां ने उसके मेसेंजर पर मैसेज किया। बातचीत में स्वयं को आर्मी में होना बताया और अपना फोटो भेजकर कहा कि उसका ट्रांसफर हो गया है। उसे अपनी कार बेचनी है। जिसकी सूचना कांस्टेबल ने डीएसटी के इंचार्ज एएसआई कासम खां को दी। इस पर डीएसटी इंचार्ज ने कांस्टेबल को शौकत खां द्वारा दिए गए मोबाइल नम्बरों पर बोगस ग्राहक बनकर सौदा करने को कहा। व्हाट्स-एप पर बातचीत में कार का सौदा 6.25 लाख रुपए में तय हुआ। कांस्टेबल को गाड़ी के कागज कूरियर करने के लिए दस हजार रुपए खाते में एडवांस डालने को कह...

जिले में धारा 144 की अवधि 24 अगस्त तक बढ़ाई

Image
अलवर. जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आनन्दी ने जिले में धारा 144 की अवधि 24 अगस्त तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी आदेश में बताया कि जिले में रक्षाबंधन व कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार पर पतंगबाजी के लिए धातुओं के मिश्रण से निर्मित मांझा के उपयोग व विक्रय पर धारा 144 के आदेश के तहत रोक लगाई गई है। पतंगबाजी के लिए पक्का धागा, नायलोन, प्लास्टिक मांझा, चायनीज मांझा का उपयोग व बिक्री नहीं की जा सकेगी। यह आदेश लोक स्वास्थ्य व विद्युत संचालन बनाए रखने एवं पक्षियों के लिए खतरा बनने के कारण जारी किए गए हैं। अलवर जिले में ऐसे मांझा की थोक व खुदरा बिक्री तथा उपयोग प्रतिबंधित करने के आदेश दिए गए हैं। ये आदेश शुक्रवार रात से लागू होकर 24 अगस्त की मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगा। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आनन्दी ने जिले में धारा 144 की अवधि 24 अगस्त तक बढ़ाने के आदेश दिए हैं। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-news-6293720/

कारागृह के अंदर आयुर्वेद ओषधि उद्यान विकसित होगा

Image
अलवर. गणपत जन कल्याण ट्रस्ट अलवर की ओर से औषधीय पादप रोपण अभियान"के तहत 1100 आयुर्वेद औषधीय पौधों को रोपण एवं संरक्षण कार्य किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत करते हुए शुक्रवार को 51 औषधीय पौधे कचनार, सहजना, हार-सिंगार, अंजीर, गुडहल, अर्जुन, गिलोय, सीताफल, जामुन इत्यादि का रोपण किया गया। जेल अधीक्षक राजेन्द्र कुमार एवं समस्त कार्यालय स्टॉफ तथा ट्रस्ट संयोजक डॉ. पवन सिंह शेखावत की उपस्थिति में पौधरोपण किया गया। ट्रस्ट द्वारा विगत कई वर्षों से निरन्तर आयुर्वेद औषधीय पादप की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं पर्यावरण शुद्धता के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर जेल अधीक्षक कार्यालय के समस्त स्टॉफ जेलर मुक्ति, महावीर, नवल किशोर, श्रीराम तथा कारागृह स्टाफ के अन्य सदस्य नरेंद्र ,अनिल, रामवतार, सियाराम, शक्ति, शौकत एवं बंदी गणों ने पौधरोपण कार्य मे भाग लिया लेते हुए इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी ली। कारागृह के अंदर आयुर्वेद ओषधि उद्यान विकसित होगा प्रथम चरण में 51 औषधीय पौधों किया रोपण source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-jail-news-6293696/

20 वर्षों से दिन-रात हनुमान जी को सुना रहे हैं लगातार रामचरित मानस पाठ

Image
तपोभूमि अलवर में एक ऐसा भी मंदिर है, जहां 20 वर्षों से हनुमान जी को लगातार रामचरित मानस पाठ सुना रहे हैं। यहां सर्दी, गर्मी, बरसात हो या कैसी भी परिस्थितियां हो, कभी भी रामचरित मानस के पाठ बंद नहीं हुए। इस भव्यता को देखने व जानने देश के विभिन्न भागों से यहां श्रद्धालु आते हैं। पहाड़ों की वादियों में स्थित नया भूरा सिद्ध में हर मंगलवार को लोग परिवार सहित हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं। यहां नौ ग्रहों के मंदिर और भगवान श्रीराम का दरबार यहां के वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक व सकारात्मक बनाते हैं। यहां अब भव्य मां दुर्गा का मंदिर बन रहा है। यहां मन्नत पूरी होने पर लोग सवामणी करते हैं। रामचरित मानस का लगातार पाठ आकर्षण- भूरा सिद्ध स्थित हनुमान जी की बड़ी प्रतिमा के दर्शन करने सभी अलवर वासी तो जाते ही हैं और बाहर से भी श्रद्धालु आते हैं। कई दशकों तक तो यहां रिजल्ट आने पर विद्यार्थियों का प्रसाद चढ़ाने के लिए मेला जैसा लग जाता था। सबसे बड़ी अनोखी विशेषता के लिए इसे पूरे देश में जाना जाता है कि यहां हनुमान जी की प्रतिमा के सामने 20 वर्षों से लगातार रामचरित मानस का पाठ किया जा र...

भाई-बहन ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा, पापा बेरोजगार हो गए हैं, अब लोगों की मदद से जिंदगी बदल गई

Image
अलवर. पापा के लॉक डाउन के कारण बेरोजगार होने पर पढऩे का संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने वाला कक्षा नवीं का बच्चा दर्श और पलक दोनों ही अंग्रेजी माध्यम के एक गैर सरकारी विद्यालय में पढ़ेंगे। शिक्षा समिति के पदाधिकारियों और शिक्षा विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में बालक दर्श और उसकी बहन पलक को निशुल्क पढ़ाने का एक पत्र समिति पदाधिकारी व शिक्षा विभागीय अधिकारियों ने सौंपा। इन दोनों बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय आदिनाथ पब्लिक स्कूल में पढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष विजय जैन व सचिव ऋषभ जैन , जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राकेश शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश किराड़ व स्कूल प्रबंधन प्रभारी नीरज जैन ने यह पत्र प्रदान किया। इन दोनों विद्यार्थियों की ड्रेस व किताबों का खर्चा अग्रवाल समाज के भामाशाह उठाएंगे। इसके लिए अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष अमित गोयल ने इसकी पहले ही घोषणा की है। इसके साथ ही फुलकारी क्लब की अध्यक्ष वीना अरोड़ा, केसीआरआई की निदेशक विजय लक्ष्मी खंडेलवाल तथा नीमराणा औद्योगिक एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण गोपाल कौशिक ने इ...

Corona Positive व्यक्तियों ने बताया किस लापरवाही के कारण हुआ कोरोना, आप भी जानिए और सबक लीजिए

Image
अलवर. 10 दिन पहले पॉजिटिव आए शहर के काला कुआं निवासी विनय कुमार का कहना है कि दादी इलाज चल रहा है। बीच-बीच में अस्पताल ले जाना पड़ता है। कोरोना संक्रमण के दौरान कम लेकर जाना हुआ। अब अनलॉक दो में दादी को निजी अस्पताल जांच के लिए लेकर गए। दो दिन बाद बुखार आ गया। जांच कराने पर कोरोना का पता चला। इसके बाद परिवार के सैंपल लिए तो मम्मी सहित सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। असल में पता ही नहीं चला। सबने यही अनुमान लगाया कि अस्पताल में जाने से कहीं न कहीं संक्रमण की चपेट में आ गए। इसके बाद हम कभी बिना मास्क के घर के बाहर नहीं निकले। पूरी सावधानी बरती परिवार में संक्रमण नहीं बढ़ा। तीनों जने रिकवर भी हो गए। चूड़ी मार्केट के दुकानदार मनोज कुमार को लगता है कि किसी ग्राहक के जरिए संक्रमित हुआ हूं। बाजार में काफी ग्राहक बिना मास्क आते हैं। कइयों को जुकाम भी होती है। किसी को छींक आने पर सबका ध्यान जाता है लेकिन, उसके वायरस आसपास चिपक सकते हैं। उसी सामान को बार-बार हाथ लगाना पड़ता है। वैसे तो सैनेटाइजर भी रखा है लेकिन, दुकान पर रहते समय ही कहीं न कहीं चूक हुई है। कुछ नहीं कह सकते कि वायरस का संक्रमण क...

तीज 2020: अलवर में 200 साल में पहली बार नहीं निकलेगी तीज माता की सवारी, इस बार बाजारों में भी काम रौनक

Image
अलवर. श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को महिलाओं का पंसदीदा पर्व तीज गुरूवार को मनाया जा रहा है। हालांकि कोरोना के चलते इस साल तीज महोत्सव का उत्साह फीका ही रहेगा। महिलाएंइस दिन लहरिया पहनकर पार्वती के रूप में तीज माता की पूजा करती हैं। तीज के अवसर पर घरों में पकवान बनाने के साथ घेवर खाने की परंपरा है। वहीं कोरोना के चलते इस साल सिटी पैलेस से निकलने वाली तीज माता की सवारी नहीं निकाली जाएगी। पूर्व राजपरिवार की ओर से यहां पिछले 200 सालों से बैंडबाजे के साथ तीज माता की सवारी निकली जाती है, लेकिन कोरोना फैलाव को देखते हुए यह कार्यक्रम निरस्त कर दिया है। इस बार फूलबाग पैलेस में तीज माता की पूजा कर सवारी निकली जाएगी। इस बार जिले में तीज के अवसर पर लगने वाले मेलों का भी आयोजन नहीं होगा। बुधवार को मनाया सिंजारा पर्व तीज से एक दिन पूर्व सिंजारा पर्व मनाया गया। महिलाओं ने मेहंदी लगाकर श्रृंगार किया। नवविवाहिताओं के ससुराल से सिंजारा पहुंचा। सिंजारे में लहरिया, साड़ी, गहने, घेवर, सुहाग सामग्री भेजी गई। कोरोना के चलते सिंजारा पर्व पर बाजारों में रौनक काम ही नजर आई। हालांकि घेवर की मांग अच्छ...

विकास अधिकारी संवेदनशीलता से करें कार्य, जिला स्तर पर नहीं आनी चाहिए शिकायत- जिला कलक्टर

Image
अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने कहा कि विकास अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जिला स्तर पर कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। जिला कलक्टर बुधवार को जिले के विकास अधिकारियों की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि विकास अधिकारी व तकनीकी अधिकारी राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं का अध्ययन करें तथा आवंटित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्य योजना के तहत कार्य करें। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में जिन पंचायत समितियों में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है उनमें ग्राम पंचायत भवन के लिए भूमि का चिन्हिकरण व भवन निर्माण की वित्तीय स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारम्भ करवाएं। जिन विकास अधिकारियों से अभी तक इस बाबत किसी प्रकार के प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी करें। उन्होंने मनरेगा कार्य को गम्भीरता से लेने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि शून्य मस्टररोल को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों के साथ विकास अधिकारियों की मॉनिटरिंग शिथिल मानते हुए उनकी भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। स्...

युवा कांग्रेस ने जताया विरोध, केंद्रीय मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने की मांग

Image
अलवर. जिला युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को संगठन जिलाध्यक्ष दीनबंधु शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगा नंगली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पद से बर्खास्त करने की मांग की। संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृहमंत्री पर राजस्थान में जनता की ओर से चुनी गई सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों व सहयोगियों के घरों पर इडी व सीबीआई के छापे डलवाकर डराने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दोनों का पुतला दहन भी किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केन्द्रीय मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस नेता अजीत यादव, राजेन्द्र गण्डूरा, योगेश मिश्रा, गोपालदास खटीक, गफूर खां, बलराम यादव, राकेश चौधरी, प्रकाश गंगावत, दीपेन्द्र सैनी, विवेक प्रधान, लीली यादव, केके खंडेलवाल, एसआर यादव सहित अनेक नेता मौजूद थे। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-political-news-1-6288754/