गेहूं के बाद अब मिलेगा मुफ्त चना


अलवर. खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी परिवारों को गेहूं के बाद अब जल्द ही मुफ्त चना भी मिलेगा। जिले में राशन डीलरों के पास चना का स्टॉक पहुंचना शुरू हो गया है। जल्द ही वितरण करने की तैयारी है।

केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश में खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों को नवम्बर माह तक नि:शुल्क गेहूं और चना देने की घोषणा की है। इस योजना के तहत अलवर जिले के सवा छह लाख से ज्यादा खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों के लिए 12 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं और 335.88 मीट्रिक टन चना का आवंटन हुआ है। रसद विभाग की ओर से जिले के सभी राशन डीलरों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नि:शुल्क गेहूं का वितरण किया जा रहा है। अब डीलरों के पास चना का स्टॉक भी पहुंचना शुरू हो गया है। सभी डीलरों के पास चना का स्टॉक पहुंचने के बाद खाद्य सुरक्षा के लाभार्थी परिवारों को प्रति राशन कार्ड के हिसाब से एक किलो चना नि:शुल्क वितरण किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-news-6303125/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर