Posts

Showing posts from February, 2021

अलवर पुलिस को कामयाबी, बड़ी मात्रा में हथियार सहित दो तस्करों को फिल्मी स्टाइल में पकड़ा

Image
अलवर. अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को दो हथियार तस्करों को भारी मात्रा में हथियार और जिन्दा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि यह बदमाश थानागाजी, बानसूर व बहरोड़ क्षेत्र में हथियारों की सप्लाई करने जा रहे थे। रविवार को हेड कांस्टेबल उमरदीन को मुखबिर से सूचना मिली की एक कार में दो व्तक्ति बैठे हैं जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस हैं। जिन्हें बदमाश थानागाजी, बानसूर व बहरोड़ की तरफ तस्करी करने जा रहे हैं। पुलिस को सूचना मिली की यह बदमाश अलवर में मेगा हाइवे बाईपास से होकर जाएंगे। इस सूचना पर पुलिस उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अम्बेडकर नगर स्थित टी पॉइंट पर निगरानी की। इसी दौरान हनुमान सर्किल की तरफ से मुखबिर की ओर से बताए गए नंबरों की कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक ने और तेजी से कार दौड़ाई। इसी दौरान डीएसटी के दो सरकारी वाहन को कार के पीछे लगाया और कार को मौके पर रोक लिया। पुलिस ने कार में सवार दोनों व्यक्तियों को दबोचकर उनकी तलाशी ली तो कार में से 32 बोर की 7 देशी पिस्टल, 315 बोर के 3 देश...

राजस्थान की हाई सिक्योरिटी जेल का हाल, खुलेआम वीडियो कॉल कर रहे कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई और लादेन

Image
अलवर. कुख्यात बदमाशों को अलग-अलग जेलों में रखने के बाद भी उनका मोबाइल कनेक्शन नहीं टूट रहा है। अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में बंद पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और भरतपुर के सेवर जेल में बंद बहरोड़ (अलवर) के बदमाश विक्रम उर्फ लादेन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दोनों जेल के बैरक से मोबाइल पर वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई और विक्रम उर्फ लादेन 30 सैकंड के इस वीडियो में वीडियो कॉल पर बातचीत कर रहे हैं। इस वीडियो में आपस की बातचीत को दबाने के लिए गाना जोड़ा हुआ है। वीडियो में विक्रम उर्फ लादेन के पीछे बैरक में अन्य बंदी भी फर्श पर बिछे बिस्तर पर लेटकर मोबाइल चलाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है कि यह वीडियो कितना पुराना है। पहले दोनों सेवर जेल में साथ थे लॉरेंस बिश्नोई और विक्रम उर्फ लादेन कुछ समय पहले तक दोनों भतरपुर की सेवर जेल में एक साथ बंद थे। इस दौरान दोनों का जेल से एक फोटो भी वायरल हुआ था। इसके कुछ दिन बाद लॉरेंस को अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया। फिलहाल लॉरेंस अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल और लादेन भरतपुर की सेवर जेल म...

दरिंदगी: शादी का झांसा देकर बलात्कार किया, युवती गर्भवती हुई तो पेट में लात-घूंसे मारकर गर्भपात करा दिया

Image
अलवर. महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाधिकारी चौथमल वर्मा ने बताया कि जिले के शहरी क्षेत्र निवासी एक युवती ने 12 जनवरी को मामला दर्ज कराया था कि ग्रामीण क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर करीब पांच-छह माह अपने साथ रखा और बलात्कार करता रहा। गर्भवती होने पर गोली देकर और पेट में लात-घूंसे मारकर गर्भपात करा दिया। इस मामले में शुक्रवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। विवाहिता को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज अलवर. जिले के एक पुलिस थाने में एक युवक के खिलाफ विवाहिता को भगाकर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। विवाहिता के दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच प्रारम्भ कर दी है। जिले के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में मामला दर्ज कराया कि वह 20 फरवरी को शाम को घर आया था तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। इस पर जानकारी की तो पता लगा कि उसके गांव का एक युवक उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर मोबाइल फोन से कॉल कर खेत में बुला...

रेल खंड मैंटेनेंस कार्य देखने आए रेलवे के अधिकारी, उनकी ट्रेन के उपकरण को पत्थर के जुगाड़ से खोलते रहे रेलकर्मी

Image
अलवर. उत्तर मध्य रेलवे के जीएम विनय त्रिपाठी शुक्रवार को मथुरा-अलवर रेलखंड के मेंटेनेंस कार्य का निरीक्षण करने के लिए अलवर जंक्शन पहुंचे। लेकिन उनकी बोगी के प्रेशर वॉल्व खोलने के लिए रेलकर्मी जुगाड़ का सहारा लेते नजर आए। दरससल, जिस बोगी में सवार होकर वे आए थे उसका प्रेशर वॉल्व खोलने के लिए ट्रैक से पत्थर उठाया गया और उससे ठोककर उसे बंद करने का प्रयास किया। कुछ देर बाद हथौड़े व अन्य उपकरण लाए गए। करीब आधे घंटे तक वे अलवर जंक्शन पर रुके और निरीक्षण के दौरान अलवर-मथुरा लाइन की मेंटेनेंस और स्थिति को देखा। जीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन सेक्शन में क्रिटिकल चीजों का निरीक्षण किया गया है। पूरे खंड में प्रशिक्षित कर्मचारी काम कर रहे हैं या नहीं, इसका भी निरीक्षण किया गया है। पूरे रेलवे के सिस्टम की चेकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे परिस्थितियां सामान्य हो रही हैं, रेलवे की ओर से नई ट्रेनों को चलाया जा रहा है। जीएम ने कहा कि अलवर-मथुरा रूट पर जहां पानी की व्यवस्था नहीं है, वहां व्यवस्था की जाएगी। फ़िलहाल टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है। मेल-एक्सप्रेस की श्रेणी में चल रही ट्रेन...

अलवर: तीन दिन से लापता विवाहिता का सिलीसेढ़ झील में शव मिला, परिजनों ने दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कराया

Image
अलवर. तीन दिन से पीहर से लापता एक विवाहिता का शव शुक्रवार को सिलीसेढ़ झील में मिला। घटना के सम्बन्ध पीहर पक्ष ने महिला थाने में ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। जिसका शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा। महिला थानाधिकारी चौथमल ने बताया कि कालाकुआं 5/188 निवासी तीरथ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री मनप्रीत कौर (28) की जनवरी-2019 में किशनगढ़बास के गढ़ी बोलनी निवासी दिलबाग सिंह पुत्र गुरुबक्श सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से पति, सास, ससुर व अन्य ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। करीब एक साल पहले उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने पीहर में रह रही थी तथा ससुरालजनों के खिलाफ दहेज का केस भी चल रहा था। तीरथ परिवार सहित जोधपुर शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से उनकी बेटी मनप्रीत कौर घर में अकेली थी। 23 फरवरी को शाम को परिवार घर लौटा तो मनप्रीत कौर नहीं मिली। पड़ोसियों ने पूछने बताया कि वह कुछ देर पहले ही घर से निकली है। रात दस बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो ...

सरकारी दफ्तर में कर्मचारियों की शराब पार्टी, ऑफिस में बैठकर ही यारों संग जमा रहे महफ़िल

Image
अलवर. सरकारी कार्यालयों में जनता का काम करने की तनख्वाह ले रहे कर्मचारियों ने कार्यालय को महखाना बना रखा है। वे वहीं पर ही शराब पार्टी कर रहे हैं। जिला मुख्यालय अलवर के मोती डूंगरी स्थित मुख्य पोस्ट ऑफिस के अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार शाम को प्रवर अधीक्षक एलएस पटेल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। विदाई समारोह के बाद शाम को पोस्ट ऑफिस परिसर में ही शराब पार्टी हुई। इस दौरान मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर वहां मौजूद अधिकारी व कर्मचारियों में हडकंप मच गया और स्थिति यह हो गई की पार्टी में शामिल लोग शराब की बोतलें छोडकऱ भाग गए। इस सम्बन्ध में सेवानिवृत्त प्रवर अधीक्षक एलएस पटेल ने बताया कि मैं इस समय अपने घर पर ही हूं। शुक्रवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें खाने का कार्यक्रम था, जिसमें किसी तरह की कोई शराब पार्टी नहीं हुई है। न ही शराब मंगवाई गई है। वहीं, प्रवर अधीक्षक पद पर नियुक्त किए सत्यनारायण सैनी का इस मामले में कहना था कि उन्होंने अभी तक यहां का चार्ज नहीं लिया है। विदाई समारोह में शामिल होने के बाद शाम 6.30 बजे मैं आराम करने आफिस के ऊपर गेस्ट रूम में आ गया। परिसर में चल ...

राजस्थान में दसवीं और बाहरवीं बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर आई यह खबर, जानकार ख़ुशी से झूम उठेंगे विद्यार्थी

Image
अलवर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की परीक्षाएं 6 मई से प्रारंभ होंगी, जबकि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं 4 मई से प्रारंभ हो रही है। बोर्ड ने समय सारणी भी जारी कर दी है। अलवर जिले में बोर्ड परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि विद्यार्थियों को चाहिए कि अब महीने के नहीं बल्कि साठ दिन की योजना बना कर अच्छे अंक कैसे प्राप्त किए जाए इसकी व्यूह रचना करनी चाहिए । इस बारे में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा के विशेषज्ञ राजेश मुखीजा ने बताया कि विद्यालयों में पहले ऑन लाइन और अब ऑफ लाइन अधिकतर कोर्स शिक्षकों ने पूर्ण करवा दिया है । विद्यार्थियों को चाहिए कि उन टॉपिक को अच्छे से याद करना शुरू कर दें । घर पर एक निर्धारित समय सारणी बनाकर सभी विषयों की उचित तैयारी करनी चाहिए । गणित के सवाल ,विज्ञान के चित्र तथा सूत्र इत्यादि को लिखकर याद करना चाहिए । जिन विषयों में पेपर के बीच अंतराल कम है उसकी उसी के अनुसार ही पहले से ही तैयारी करनी चाहिए। इस समय मौसम भी अच्छा है। इसको देखते हुए विद्यार्थियों को चाहिए कि सुबह जल्दी उठकर सुबह 8 बजे तक अच्छे स...

अलवर जिला कलक्टर बने स्टूडेंट, बच्चों से साथ बैठकर देखा कैसे पढ़ाते हैं शिक्षक, मिड डे मील भी चैक किया

Image
अलवर. अलवर ग्रामीण क्षेत्र के अकबरपुर के सरकारी स्कूल में जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा ने शुक्रवार को स्टूडेंट बनकर अध्यापन का तरीका देखा। साथ ही विद्यार्थियों से भी पढ़ाए गए विषय के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने पाया कि कोरोना काल में पढ़ाई का कार्य बाधित हुआ है, जिसमें विद्यार्थियों को शिक्षकों को और अधिक मेहनत कराने की जरूरत है। इस पर विद्यालय की प्रधानाचार्य को कहा कि कमजोर छात्र छात्राओं के लिए एक्स्ट्रा कक्षा लगाएं तथा प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं के लिए अलग से बैठक व्यवस्था करें तथा इनके अभिभावकों से चर्चा करें और उन्हें बच्चों की प्रगति के बारे में अवगत कराएं। जिला कलक्टर ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के दौरान विद्यालय के बंद रहने से पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ा है। बोर्ड परीक्षा से पहले सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम पूरा कर उन्हें अच्छे से तैयारी करवाना जरूरी है। इसमें शिक्षकों, विद्यार्थी व अभिभावकों का सहयोग जरूरी है। जिला कलक्टर नन्नू मल पहाडिय़ा मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह यादव राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल अकबरपुर पहुंचे, जहां पर दाल, मसाले, चावल के कंबो पैक क...

Good News : कोरोना के बाद रेलवे से आई अच्छी खबर, इस रूट पर चलेंगे अनारक्षित ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगा फायदा

Image
अलवर. रेलवे की ओर से जयपुर- अलवर-दिल्ली रूट पर अगले एक-दो दिन में छह अनारक्षित ट्रेनें चलाई जाएंगी। इस संदर्भ में उच्च अधिकारियों के निर्देश मिल चुके हैं। निर्देश मिले हैं कि स्टेशनों पर अगर स्टाफ की कमी है तो थर्मल जांच में लगे कर्मचारियों को हटाया जा सकता है। वहीं अनारक्षित खिड़कियां शॉर्ट नोटिस पर शुरू करने के लिए तैयार रहने के लिए भी कहा गया है। जयपुर-हिसार अनारक्षित पैसेंजर का एक मार्च से संचालन रेलवे की ओर से 1 मार्च से जयपुर हिसार स्पेशल रेल सेवा का संचालन किया जाएगा। ट्रेन में अनारक्षित कोच भी होंगे। यह ट्रेन जयपुर से सुबह 5 बजकर 15 मिनट पर रवाना होकर दोपहर 1.40 पर हिसार पहुंचेगी। हिसार जाते वक्त ट्रेन अलवर में सुबह 8:44 पर आएगी और 8:47 पर रवाना होगी। वहीं जयपुर जाते समय शाम 7:12 पर अलवर आएगी और 7:15 पर रवाना होगी। जिले में इस ट्रेन का राजगढ़, ढिगावड़ा, मालाखेड़ा, महवा, अलवर, पडीसल, घाटला, खैरथल, हरसौली, खानपुर अहीर, अजरका स्टेशनों पर ठहराव होगा। बरेली-भुज स्पेशल ट्रेन एक मार्च से चलेगी वही बरेली-भुज स्पेशल ट्रेन का एक मार्च से प्रतिदिन संचालन किया जाएगा। बरेली से चलकर भुज ...

19 साल की युवती से खेत में बलात्कार का प्रयास किया, फिर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से हुई जंग, मचा हड़कंप

Image
अलवर. जिले के एक थाना क्षेत्र की एक ढाणी में गुरुवार सुबह लगभग छह बजे 19 वर्षीय युवती के घर के समीप खेत में शौच करते समय एक युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। युवती से बलात्कार की जानकारी मिलने पर पीडि़ता के परिजनों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर युवक सहित उसके परिजनों पर लाठी,डंडों, सरियों व हॉकी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में आरोपी युवक सहित कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ते मौक्े पर पहुंचे और हमले में घायल पांच लोगों को अस्पताल लेकर आई और उनका प्राथमिक उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर रैफर कर दिया। इस मामले में अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी मौके पर पहुंची और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन छत्तीस घंटे बीत जाने पर भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। संबंधित थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता युवती का बीते दिन ही मुकदमा दर्ज कर ,मेडिकल करवा अरनुसंधा की कार्रवाई की जा रही है। जल...

अब अचानक बदलने लगा मौसम, मौसम में बदलाव से बढ़ने लगे सर्दी-जुकाम के मरीज, बरतें यह सावधानियां

Image
अलवर. मौसम में बदलाव होने के साथ ही मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। कोरोना का भय कम होने से अस्पताल में स्वास्थ्य जांच व उपचार के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ गई है। इस कारण सामान्य अस्पताल की ओपीडी पिछले दिनों की तुलना में दोगुनी तक पहुंच गई है। शहर के सामान्य चिकित्सालय, शिशु चिकित्सालय व जनाना अस्पताल में प्रतिदिन करीब दो हजार से ज्यादा मरीज चिकित्सकों से जांच व उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इधर, तापमान में वृद्धि के साथ ही मच्छरों का प्रकोप भी बढऩे लगा है। इससे मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शुक्रवार को सामान्य चिकित्सालय में सुबह से दोपहर तक भारी भीड़ रही। जिसके चलते डॉक्टरों को दिखाने के लिए मरीजों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा। चिकित्सकों ने बताया कि मौसम के बदलाव के बाद खांसी, जुकाम व बुखार के साथ उल्टी व दस्त के मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। इन दिनों तापमान में वृद्धि हो रही है, इस कारण लोग लोग पंखा चलाने लगे हैं। इससे लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। इस मौसम में लोगों को खाने पीने का विशेष ख्याल रखने की जरुरत है। ड्यूटी के समय कर्मचारी सोते ...

शराब के नशे में धुत बदमाश चार साल की बच्ची को बलात्कार की नीयत से घर से उठाया, सहम गई मासूम

Image
अलवर. जिले के शहरी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर को पड़ोसी लोगों की सजगता से एक चार साल की बेटी सुरक्षित बच पाई। घटना के दौरान बालिका के माता-पिता मजदूरी करने गए थे, मासूम बालिका को ले जाते देख पड़ोसी मौके पर पहुंच गए और बालिका को उसके चंगुल से छुड़ाकर आरोपी की धुनाई बना दी। इसके बाद आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पूर्व आरोपी ने बालिका के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। थानाधिकारी ने बताया कि शहरी इलाके के एक मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर करीब एक-डेढ़ बजे चार वर्षीय बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी। बालिका के माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे। इस दौरान आरोपी शराब के नशे की हालत में आया और बालिका को बलात्कार करने की नीयत से गोद में उठाकर घर के अंदर ले गया। आरोपी युवक को बालिका को घर के अंदर ले जाते पड़ोसियों ने देख लिया। इसके बाद उसके पीछे-पीछे पड़ोस की महिला और पुरुष पहुंच गए। पड़ोसियों ने बालिका को आरोपी युवक के कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद आरोपी युवक की धुनाई कर दी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना बालिका के माता-पिता को दी। इसके बाद माता-पिता तुरंत घर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने के ब...

महंगाई: दो माह में घरेलू सिलेंडर के दाम 200 रूपए महंगे हुए, अकेले अलवर जिले के उभोक्ताओं पर पड़ा 5 करोड़ का असर

Image
अलवर. महंगाई चारों तरफ से जनता की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के साथ ही एलपीजी गैस के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। विगत दो माह में घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए महंगा हो गया है। इससे अलवर जिले के गैस उपभोक्ताओं की जेब पर करीब 5 करोड़ रुपए का महीने का आर्थिक भार बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार अलवर जिले में 5 लाख 20 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। जिनके घरों में हर माह करीब 3200 मेट्रिक टन एलपीजी गैस की खपत होती है। इस हिसाब से अलवर जिले हर माह करीब 2 लाख 50 हजार घरेलू गैस सिलेंडरों की खपत हो रही है। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर 814 रुपए का है। इस हिसाब से अलवर के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों पर 20 करोड़ 35 लाख रुपए हर माह खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि दो माह पहले घरेलू गैस सिलेंडर 614 रुपए का था। यदि इस दर से आंकलन करें तो दो माह पहले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर 15 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च करने पड़ रहे थे। इन दो माह में उपभोक्ता की जेब पर करीब 5 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ गया है। जनवरी व फरवरी में पांच बार दाम बढ़े घरेलू गैस सिलेंडरों की दाम विगत दो माह में तेजी से बढ़े हैं।...

अलवर जिले के 53 गांवों में खुलेंगे इंग्लिश मीडियम सरकारी स्कूल, जानिए किन-किन जगहों का किया गया चयन

Image
अलवर. राज्य की बजट घोषणा के अनुसार प्रदेश के पांच हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खोले जाएंगे। इस हिसाब से अलवर जिले के हिस्से में 53 गांवों में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय खुलेंगे। इन विद्यालयों में गिगलाना, मातोर, झिवाना, बाघोर, जेरोली, अलावड़ा, तूलेड़ा, हरसोरा, हाजीपुर, चतरपुरा, दुहार चौगान, राजपुर बड़ा, गढ़ी सवाईराम, गारू, गंडाला, मुंडावर, घासोली, इस्माइलपुर, बहादुर पट्टी, पृथ्वीपुरा, बालेटा, बरखेड़ा, हमीरपुर, रतनपुरा, राजगढ़ , हरसाना, समूची, ततारपुर, चांदोली, बीजवाड़, मुंडावरा, सकट, राम निवास, रामबास, सोनखर, खेरली रेल, कोटकासिम, ईटाराणा ग्रामीण, रामपुर, रैणी, तसई, हरसोली, ग्वालदा, पिनान, मौजपुर, कठूमर, रामगढ़, थानागाजी, बानसूर, नारायणपुर, बहरोड़ हैं। अलवर जिले में नयाबास स्थित राजकीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्री नर्सरी कक्षाएं भी लगेंगी। अभी तक इनमें कक्षा 6 से 10 वीं तक की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसी प्रकार सरकारी माध्यमिक व सीनियर माध्यमिक विद्यालयों में डिजिटल कक्षाओं की आवश्यकता को देखते हुए स्मार्ट टीवी और सेटअप बाक्स ...

कोरोना का खतरा, अलवर में 21 मार्च तक लागू रहेगी धारा-144, जानिए नई गाइडलाइन्स

Image
अलवर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के मद्देनजर अलवर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में धारा 144 21 मार्च तक लागू की गई है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में किसी भी सार्वजनिक स्थल पर बिना अनुमति के पांच से अधिक व्यक्ति इकट्ठे नहीं होंगे। सार्वजनिक स्थल पर प्रत्येक व्यक्ति मास्क पहनने एवं सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेश की पालना करेंगे। उक्त प्रतिबंध से निर्वाचन प्रक्रिया, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, चिकित्सा संस्थान, बैंक, पोस्ट ऑफस, राजकीय एवं सार्वजनिक कार्यालय, गैर सरकारी कार्यालय, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, प्रशिक्षण संस्थान, विद्यालय एवं महाविद्यालय को अपवाद स्वरूप मुक्त रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में वैवाहिक समारोह व अन्य कार्यक्रम निर्बधनों के अधीन आयोजित किए जा सकेंगे। इनमें आयोजनकर्ता द्वारा संबंधित उपखण्ड मजिस्टे्रट को कार्यक्रम आयोजन की पूर्व सूचना देनी होगी। source https://www.patrika.com/alwar-news/section-144-will-c...

ईस्टर्न कैनाल: कहीं अधूरा ना रह जाए राजस्थान के 13 जिलों में पानी लाने का सपना, कई सालों से नहीं बन रही बात

Image
अलवर. मुख्यमंत्री की ओर से बुधवार को विधानसभा में पेश किए गए राज्य बजट के आंकड़ों में अलवर जिले सहित पूर्वी राजस्थान के जिलों की पेयजल की समस्या गुम होती दिखाई पड़ती है। बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री अलवर सहित 13 जिलों के लिए घोषित इस्टर्न कैनाल योजना का जिक्र कर विपक्ष से केन्द्र सरकार पर दवाब बनाने का आग्रह किया, लेकिन एक साल में करीब 320 करोड़ रुपए इस परियोजना पर खर्च करने के प्रस्ताव के अलावा इसे धरातल पर लाने का रोडमैप वे नहीं बता पाए। उल्लेखनीय है कि करीब 37 हजार करोड़ रुपए लागत की इस्टर्न कैनाल योजना अलवर सहित 13 जिलों में चम्बल से पेयजल व सिंचाई के लिए पानी लाने के लिए पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में घोषित की गई। बाद में राज्य की कांग्रेस सरकार ने भी इस परियोजना को 13 जिलों के लिए महत्वपूर्ण माना और आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन लागत राशि 37 हजार करोड़ रुपए की व्यवस्था पर बात अटक गई। राज्य सरकार इस्टर्न कैनाल योजना को केन्द्र सरकार से राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग कर चुका है, लेकिन केन्द्र सरकार ने अभी तक इसे राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा नहीं दिया है। इस कार...

रुकमीना ने जगाई शिक्षा की अलख, गांव की पहली बालिका जिसने ग्रेजुएशन किया, अब चला रही खुद का ई-मित्र

Image
अलवर. अलवर जिले के मेवात में बेटियों को जरुरत के अनुसार ही पढ़ाया लिखा जाता है। इनका जीवन घर के काम- काज तक ही सिमटा हुआ है। समय से पहले बेटियों को शादी कर पराया कर दिया जाता है। रूकमीना ने अपने जिद के चलते अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाकर गांव की बेटियों के लिए शिक्षा के रास्ते खोल दिए हैं। अलवर जिले के किशनगढ़ बास के बीदरका गांव की रुकमीना ने कभी नहीं सोचा था कि वह अपने मजबूत इरादे के चलते अपनी शिक्षा पूरी करेंगी। आज वह इस क्षेत्र में बीए करने वाली गांव की पहली बालिका बन चुकी है। अपने पैरों पर खड़ी होकर ई-मित्र चलाने वाली इस क्षेत्र की पहली बेटी बन गई है। लेकिन अब रुकमीना ने गांव की सोच को बदल दिया है। इनके पढऩे के बाद गांव की बेटियां शिक्षा के लिए घर से बाहर निकलने लगी है । उसने बताया कि वह सात बहन भाई है और वह पांचवें नंबर पर है । उनकी बाकी बहनों की शादी हो चुकी है । घर के सभी सदस्य चाहते थे कि उसकी शादी हो जाए और वह ससुराल चली जाए लेकिन उसके पिता असगर हुसैन चाहते थे कि उनकी बेटी पर है और आगे बढ़े । इसके लिए उसके पिता को गांव समाज और परिवार के विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन पिता क...

थाने के पास ही करवा रहा था नशे का अवैध कारोबार, पुलिस अधीक्षक ने SHO को सस्पेंड किया

Image
अलवर. अलवर जिले के खैरथल कस्बे में जुआ-सट्टा और नशे के अवैध कारोबार सहित अन्य गतिविधियों के चलते भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने गुरुवार को दारासिंह मीणा को निलंबित कर दिया। उनकी जगह शेरसिंह चौधरी को खैरथल थानाधिकारी लगाया गया है। पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने बताया कि खैरथल थानाधिकारी दारासिंह के खिलाफ लम्बे समय से कस्बे अवैध गतिविधियों को शह देने की शिकायतें मिल रही थी। खैरथल थाने के 500 मीटर के दायरे में ही कुछ होटल-ढाबों पर अवैध शराब बेची जा रही थी। जिनकी किशनगढ़बास डीएसपी से गोपनीय जांच कराई गई, जिसमें शिकायतें सही पाई गई। जिस पर खैरथल थानाधिकारी दारासिंह को निलंबित किया गया। कस्बे के लोगों ने एसपी को दिया धन्यवाद पुलिस अधीक्षक को कस्बे के कई लोगों ने अवैध गतिविधियों की शिकायत की थी। कस्बे में पुलिस की शह पर अवैध गतिविधियां इस कदर बढ़ गई थी कि थानाधिकारी के निलंबन के बाद कस्बे के कई लोगों ने भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक को फोन कर व मैसेज भेजकर इस कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया। कस्बे पुलिस और अवैध कारोबारियों का गठजोड़ खैरथल कस्बे में पुलिस और अवैध कारोबारियों के बीच तगड़ा ...

राजस्थान में पानी की समस्या शुरू, मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाएं, प्रदर्शन किया

Image
अलवर. गर्मी की दस्तक के साथ ही राजस्थान के अलवर शहर में पेयजल संकट गहराना शुरू हो गया है। पानी की समस्या को लेकर गुरुवार को शहर के वार्ड नम्बर-2 स्थित धोबी घट्टा लाका बस्ती की महिलाएं विजय नगर पम्प हाउस की टंकी पर चढ़ गई। महिलाओं ने पानी की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक वहां प्रदर्शन किया। पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारियों की समझाइश के बाद महिलाएं टंकी से नीचे उतरी। धोबी घट्टा लाका बस्ती में पिछले काफी समय पानी का संकट बना हुआ है। पानी की मांग को लेकर बस्ती के लोग कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं और अपनी समस्या रख चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इससे आक्रोशित बस्ती की करीब 30 महिलाएं गुरुवार दोपहर करीब एक विजय नगर पम्प हाउस पर पहुंची और वहां स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। पानी की मांग को लेकर महिलाओं ने टंकी पर चढकऱ प्रदर्शन किया और टंकी को फोडऩे तक की चेतावनी दी। साथ ही पम्प हाउस के कमरे के दरवाजे को चप्पलों से पीटा। प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद शिवाजी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों की समझाइश के बाद भी महिलाएं टंकी से नीचे नही...

Good News: कोरोना के बाद अलवर रूट पर आज से चलेगी पहली अनारक्षित ट्रेन, देना होगा दोगुना किराया

Image
अलवर. रेलवे की ओर से कोरोना के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए पिछले साल 22 मार्च को ट्रेनें बंद करने का निर्णय लिया गया था। अब उसके 11 माह 4 दिन बाद अलवर जंक्शन से बिना आरक्षण के यात्रा शुरू की जा रही है। शुक्रवार से मथुरा-अलवर-मथुरा स्पेशल रेलसेवा का संचालन शुरू किया जा रहा है। ट्रेन का फिलहाल 30 अप्रैल तक संचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मथुरा से सुबह 9.50 पर रवाना होकर दोपहर 1 बजे अलवर जंक्शन पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे वापस रवाना होकर शाम 4.50 पर मथुरा पहुंचेगी। इस ट्रेन में रिजर्वेशन के आलावा जनरल कोच भी होंगे। यात्री स्टेशन स्थित खिडक़ी से सामान्य टिकट भी ले सकते हैं। किराया दोगुना स्टेशन पैसेंजर वाले इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों को मथुरा के लिए सामान्य टिकट के 60 रूपए देने होंगे। जबकि पूर्व में पैसेंजर के 30 रूपए देने होते थे। इस ट्रेन का न्यूनतम किराया ही 30 रूपए होगा। सबसे नजदीक के स्टेशन के लिए भी 30 रूपए देने होंगे। रेलवे का तर्क है कि यह एक्सप्रेस ट्रैन है। लेकिन यह ट्रेन अलवर व मथुरा के बीच 14 स्टेशनों पर रुकेगी। जिसमें गाजीका, ऊँटवाड, मोरा, झारेड़ा जैसे छोटे स्टेशन भी शामिल...

बजट में बड़ी घोषणा: ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर बनेगा ग्रेटर भिवाड़ी, विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेगी

Image
अलवर. Greater Bhiwadi: भिवाड़ी के विकास को पंख लगने जा रहे हैं।अब ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर ग्रेटर (न्यू) भिवाड़ी विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य बजट 2021 में जिले के खुशखेड़ा, भिवाड़ी, नीमराणा, टपूकड़ा व आसपास के नए क्षेत्र शामिल कर ग्रेटर भिवाड़ी इंडस्ट्रियल टाउनशिप बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने बजट भाषण में कहा कि यह टाउनशिप राजस्थान के औद्योगिक परिवेश में एक मील का पत्थर साबित होगी। इसमें आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु प्रथम चरण में एक हजार करोड़ रूपए का निवेश किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत रीको और बीडा ने इलाके चिन्हित करना शुरु कर दिया है। ग्रेटर भिवाड़ी में उधमियों के रहने के लिए इंटीग्रेटेड टाउनशिप भी होगी जिसके लिए 520 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी गई है। यह टाउनशिप नीमराणा के पास बनाई जाएगी, जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है। भिवाड़ी से 50-60 किलोमीटर की दूरी पर होगा ग्रेटर भिवाड़ी ग्रेटर भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र और मौजूदा भिवाड़ी के बीच 50 से 60 किलोमीटर की दूरी होगी। ग्रेटर भिवाड़ी में खुशखेड़ा भिवाड़ी इन्वेस्टमेंट रीजन के 42 गांव और आसपास के क्षेत्र श...

राजस्थान: 19 वर्षीय युवती से बलात्कार का प्रयास, परिजनों ने आरोपी व उसके परिजन पर लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला किया, तनाव हुआ

Image
अलवर. जिले के एक थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे एक 19 वर्षीय युवती घर के समीप खेत में शौच करते समय आरोपी युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। जैसे ही घटना की जानकारी पीडि़त बालिका के परिजनों को लगी तो वो एकत्रित होकर आरोपी युवक के घर लाठी सरिया से लैस होकर पहुंच गए। वहां आरोपी युवक सहित उसके परिजनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जब पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ते मौके पर पहुंच गया। हमले में घायल हुए पांच लोगों को पुलिस ने अस्पताल लेकर आई और उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। पांच घायलों की गंभीर हालत होने पर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम भी मौके पर पहुंची और अधिकारियों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक गौतम ने बताया कि स्थानीय पुलिस थाने पर सुबह एक युवती अपनी मां के साथ बलात्कार के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान पीडि़ता के परिजनों ने आरोपी व उसके परिजनों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें आरोपी सहित उसके पर...

Rajasthan Budget 2021 से अलवर को हैं कई उम्मीदें, चम्बल का पानी और विकास को मिले गति

Image
अलवर. Rajasthan Budget 2021: राज्य सरकार की ओर से बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। राज्य बजट से जिलावासियों को अनेक उम्मीदें जुड़ी हैं। इनमें पेयजल व सिंचाई के पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए चम्बल या यमुना का पानी लाने, राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय को पर्याप्त बजट आवंटित करने, जिले में औद्योगिक विकास में तेजी के लिए उद्योगों को विशेष पैकेज देने, सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सकों की नियुक्ति करने, बेटियों के लिए शिक्षा के उच्च संस्थान शुरू करने सहित अनेक उम्मीदें शामिल हैं। अलवर जिला अपराध की दृष्टि से अति संवेदनशील है। अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में नए पुलिस थाने खोलने तथा नफरी और संसाधन बढ़ाने की बेहद आवश्यकता है। साथ ही भिवाड़ी पुलिस जिले में फायरिंग रेंज बनाई जाए। अलवर जिले में पूर्व बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से शुरू हो। सामान्य अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर नियुक्त किए जाएं। जिले में मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिले। अलवर जिला डार्क जोन में है। यहां पानी को लेकर काफी मारामारी रहती है। जिले की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए चम्बल और यमुना क...

चम्बल या यमुना का मिले पानी, मत्स्य यूनिवर्सिटी को मिले स्वयं का भवन

Image
अलवर. राज्य सरकार की ओर से बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। राज्य बजट से जिलावासियों को अनेक उम्मीदें जुड़ी हैं। इनमें पेयजल व सिंचाई के पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए चम्बल या यमुना का पानी लाने, राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय को पर्याप्त बजट आवंटित करने, जिले में औद्योगिक विकास में तेजी के लिए उद्योगों को विशेष पैकेज देने, सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सकों की नियुक्ति करने, बेटियों के लिए शिक्षा के उच्च संस्थान शुरू करने सहित अनेक उम्मीदें शामिल हैं। अवैध खनन रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की जरूरत भी है। अलवर जिला अपराध की दृष्टि से अति संवेदनशील है। अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में नए पुलिस थाने खोलने तथा नफरी और संसाधन बढ़ाने की बेहद आवश्यकता है। साथ ही भिवाड़ी पुलिस जिले में फायरिंग रेंज बनाई जाए। अलवर जिले में पूर्व बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से शुरू हो। सामान्य अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर नियुक्त किए जाएं। जिले में मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिले। अलवर जिला डार्क जोन में है। यहां पानी को लेकर काफी मारामारी र...

राजस्थान में यहां बदमाशों ने युवक पर दिनदहाड़े फायरिंग की, फरार होते समय बीच बाजार में किए कई फायर

Image
अलवर. अलवर जिले में एक बार फिर से आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सोमवार को अलवर जिले में अपराध की घटनाएं होने के बाद मंगलवार को जिले के बानसूर कस्बे में बदमाशों ने दिनदहाड़े एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के कंधे को छूटे हुए निकल गई। इससे पहले बदमाशों ने युवक पर लाठी डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया था। कस्बे के हरसौरा रोड पर दोपहर एक बजे के बाद दो दो बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने हवा में छह फायर किए । फायरिंग करते हुए वे मौके से फरार हो गए। घायल युवक को बानसूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कराई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपसी रंजिश का मामला जानकारी के अनुसार यह आपसी रंजिश का मामला है। जिस युवक पर हमला हुआ उसका नाम हरिओम गुर्जर बताया जा रहा है। यह युवक धारा 302 में जेल में बंद था, जेल से यह कुछ दिन पूर्व ही बाहर आया था। वहां इस युवक की आपसी रंजिश चल रही थी। सूचना है कि जेल से ही किसी के कहने पर इस युवक के ऊपर हमले किया गया है। अलवर में लगातार बढ़ रहे अपराध अलवर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। इससे पहले स...

Sariska: धार्मिक पर्यटन से बिगड़ रही सरिस्का की आबोहवा, वाहनों के कारण वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत असर

Image
अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों को देखने के बजाय धार्मिक पर्यटन पर आने वाले पर्यटक आबोहवा को बिगाड़ रहे हैं। हर साल सरिस्का में धार्मिक पर्यटन पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या एक लाख से ज्यादा है, जबकि सरिस्का में प्रति वर्ष औसतन 45 से 50 हजार ही पर्यटक सैर पर आते हैं। राज्य सरकार की ओर से सप्ताह में मंगलवार व शनिवार को धार्मिक पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश की छूट देने से इन दोनों दिन सरिस्का में वाहनों की रेलमपेल रहती है। इससे प्रदूषण की समस्या बढऩे से वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पडऩे की आशंका है। सरिस्का में महीने कई हजार वाहनों को प्रवेश दिया जाता है। इनमें सफारी पर जाने वाले वाहनों की संख्या कुछ सौ तक सीमित रहती है। जबकि धार्मिक पर्यटन पर जाने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या कई हजार तक पहुंच जाती है। सरिस्का में प्रतिदिन अधिकतम 75 जिप्सियों व कैंटरों को प्रवेश दिया जा सकता है। शनिवार व रविवार को राजकीय अवकाश के दिन ही सरिस्का में पूरी संख्या में जिप्सियां जा पाती हैं, जबकि अन्य दिनों में सैर पर जाने वाली पर्यटक जिप्सियों की संख्या 10 से 20 के बीच ही रह पाती है। वहीं सप्त...

Sariska: धार्मिक पर्यटन से बिगड़ रही सरिस्का की आबोहवा, वाहनों के कारण वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा विपरीत असर

Image
अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों को देखने के बजाय धार्मिक पर्यटन पर आने वाले पर्यटक आबोहवा को बिगाड़ रहे हैं। हर साल सरिस्का में धार्मिक पर्यटन पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या एक लाख से ज्यादा है, जबकि सरिस्का में प्रति वर्ष औसतन 45 से 50 हजार ही पर्यटक सैर पर आते हैं। राज्य सरकार की ओर से सप्ताह में मंगलवार व शनिवार को धार्मिक पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश की छूट देने से इन दोनों दिन सरिस्का में वाहनों की रेलमपेल रहती है। इससे प्रदूषण की समस्या बढऩे से वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पडऩे की आशंका है। सरिस्का में महीने कई हजार वाहनों को प्रवेश दिया जाता है। इनमें सफारी पर जाने वाले वाहनों की संख्या कुछ सौ तक सीमित रहती है। जबकि धार्मिक पर्यटन पर जाने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या कई हजार तक पहुंच जाती है। सरिस्का में प्रतिदिन अधिकतम 75 जिप्सियों व कैंटरों को प्रवेश दिया जा सकता है। शनिवार व रविवार को राजकीय अवकाश के दिन ही सरिस्का में पूरी संख्या में जिप्सियां जा पाती हैं, जबकि अन्य दिनों में सैर पर जाने वाली पर्यटक जिप्सियों की संख्या 10 से 20 के बीच ही रह पाती है। वहीं सप्त...

मुंबई की कम्पनी के मैनेजर को बुलाकर अपहरण किया, दस लाख की फिरौती मांगी, पुलिस ने एक घंटे में गिरफ्तार किया

Image
अलवर. सस्ते दामों में कालीमिर्च बेचने का झांसा देकर मुम्बई की एक शिपिंग कम्पनी के मैनेजर का अलवर में अपहरण कर दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। मामले में अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे में पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपह्र्त व्यक्ति को सकुशल उनके चंगुल से मुक्त करा लिया। जबकि दो अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में अलवर डीएसटी टीम की विशेष भूमिका रही। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि विकास गुप्ता (44) पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी मकान नं. ए/102 मून लाइट शॉपिंग सेंटर अंधेरी कुर्ला रोड अंधेरी ईस्ट मुम्बई-69 मुम्बई की स्कोपियो शिपिंग कम्पनी में लॉजिस्टक मैनेजर है। गिरोह के सरगना वसीम ने विकास गुप्ता को मोबाइल पर फोन कर सस्ते दामों में काली मिर्च बेचने का झांसा दिया। इसके बाद विकास गुप्ता रविवार को फ्लाइट में बैठकर मुम्बई से जयपुर पहुंचे। वसीम अपने दो अन्य साथियों को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और विकास गुप्ता को झांसा देकर कार में बैठाकर दोपहर में अलवर ले आया। इसके बाद एमआईए थाना इलाके में केसरोली फोर्ट जाने वाले रास्ते में जंगल में बने एक मका...

राजस्थान मौसम: फरवरी में तापमान 30 डिग्री पर पहुंचा, अभी से होने लगा गर्मी का एहसास

Image
अलवर. इस बार फरवरी माह में ही मौसम के करवट बदलने से दोपहर में लोगों को हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। सोमवार को अलवर जिले में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 17 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले तक अलवर जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री था। सोमवार को अधिकतम तापमान दोपहर ढाई बजे 30 डिग्री पर आ गया। इसी रात को न्यूनतम तापमान भी 12 से 17 पर पहुंच गया। दिन के साथ ही रात का तापमान बढऩे से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। दोपहर में तेज धूप के चलते तापमान में वृद्धि के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। इस कारण कुछ लोगों ने दिन में कम गति पर पंखे चलाना भी शुरू कर दिया है। दिन के समय दुकानों व शोरूम में लाइटों की अधिक गर्मी के चलते पंखे चलने लगे हैं। इस माह 32 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद इसी माह फरवरी के अंतिम दिन 28 फरवरी को तापमान 28 डिग्री रहने की संभावन है। मौसम विभाग का मानना है कि इसके साथ ही गर्मी शुरूआत हो सकती है। चार मार्च तक इसी तरह तेज गर्मी होगी। इसके बाद पांच मार्च को बादल छाने से तापमान में कमी आएगी। फरवरी माह में इस साल जितनी गर्मी पिछले सालों में नहीं रही। बीते साल इस दिन...

राजस्थान बजट 2021: अलवर को चम्बल के पानी की उम्मीद, बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जरूरी

Image
अलवर. राज्य सरकार की ओर से बुधवार को विधानसभा में पेश किए जाने वाले बजट से अलवरवासियों को बड़ी उम्मीदें हैं। इस बार राज्य बजट में चम्बल से पानी लाने की परियोजना, नए जिले की घोषणा एवं सुस्त गति से चल रहे मेडिकल कॉलेज स्थापना कार्य को गति दिलाने सहित अन्य कई जरूरतों को पूरा कराने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री की ओर से इस बार कोरोना के साए में बजट पेश किया जाएगा। इस कारण राज्य बजट पर कोरोना संक्रमण की झलक दिखना स्वभाविक है, लेकिन हर बार की तरह इस साल भी जिले के लोगों को राज्य के बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। पानी सबसे बड़ी जरूरत जिलावासियों के लिए सतही पानी की परियोजना सबसे बड़ी जरूरत है। अलवर जिले में अब तक सतही पानी की कोई परियोजना मूर्तरूप नहीं ले सकी है। इस कारण अलवर शहर सहित पूरे जिले में पेयजल व सिंचाई का संकट गहरा गया है। भूजल के स्तर में निरंतर कमी के चलते पूरा जिला डार्क जोन में पहले ही आ चुका है। स्थिति यह है कि जिले में सर्दी में भी पानी का संकट रहने लगा है। गर्मियों में पानी को लेकर आंदोलन समस्या के गवाह हैं। पूर्व में विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से सतही जल की कई बड़ी योजनाओं की...

शाहजहांपुर आंदोलन: किसानों ने कहा केंद्र सरकार को अहिंसात्मक तरीके से कृषि कानून वापस लेने के लिए करेंगे विवश

Image
अलवर /शाहजहांपुर. केन्द्र सरकार की ओर से पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में शाहजहांपुर बॉर्डर पर सोमवार को 72वें दिन महापड़ाव जारी रहा। इस दौरान आयोजित किसान सभा में वक्ताओं ने तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते हुए कहा कि जब तक केंद्र सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेगी तब तक अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा अहिंसात्मक तरीके से आंदोलन कर सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने पर विवश करेगा। किसान सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के तारासिंह सिद्दू ने कहा कि देश भर में किसानों की ओर से अहिंसात्मक आंदोलन की ताकत से ही केन्द्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर किया जाएगा। साथ ही डॉ. संजय माधव ने कृषि कानून वापसी नहीं तो किसानों की घर वापसी भी संभव नहीं होने की बात दोहराते हुए किसानों को एक जुटता से आंदोलन में सहयोग की आवश्यकता बताई। शाहजहांपुर सरपंच प्रतिनिधि ऋषि यादव ने बॉर्डर के सीमावर्ती स्थानीय गांवों के किसानों की आंदोलन स्थल पर भागीदारी बढ़ाने में हर संभव सहयोग देने की बात कही। जौनायचा खुर्द निवासी किसान नेता हमी...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से प्रभावित हो रहा व्यापार, कोरोना के बाद फिर से परेशान हो रहे व्यापारी

Image
अलवर. पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों का असर जिले के व्यापार पर होने लगा है। पहले ही कोरोना की मार झेल चुके व्यापारी पेट्रोल व डीजल के दाम बढऩे पर अब पड़ोसी राज्यों की ओर रूख करने लगे हैं। दाम बढऩे से वाहनों का किराया भाडा भी बढ़ रहा है और आवश्यक वस्तुओं के दाम पर भी असर पड़ रहा है। दाम बढऩे से उद्योगपति, ट्रांसपोर्टर, सब्जी विक्रेता, किसान सभी वर्ग आहत हुआ है। सभी का कहना है कि दाम को कम करना जरुरी है। इससे आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। व्यापारी पहले ही कोरोना की मार से परेशान था अब पेट्रोल डीजल के भाव ने परेशान कर रखा है। कीमतें बढऩे से जरुरी वस्तुओं के दाम बढऩे लगे हैं। राज्य सरकार व केंद्र सरकार को अपने टैक्सों में कटौती करनी चाहिए ताकि व्यापारी को राहत मिल सके। रमेश मित्तल, व्यवसायी, अलवर लॉकडाउन के बाद से व्यापार आधा ही रह गया है। अब लोग जरुरी सब्जी ही खरीद रहे हैं। पेट्रोल डीजल महंगा होने से वाहन चालकों ने दाम बढ़ा दिए हैं। सब्जी लाने का वाहन किराया दोगुना हो गया है। इससे सब्जी महंगी हो रही है। ग्रामीण किसानों पर डीजल महंगा होने का असर ज्यादा हो रहा है। जय खुराडिया,...

पुलिस थाने से सटे बिजली निगम कार्यालय मे अभियंता को बंधक बनाकर लाखों लूटकर ले गए बदमाश, सूचना पर भी नहीं पहुंची पुलिस

Image
अलवर. अलवर जिले के नीमराणा पुलिस थाने के पास विद्युत निगम सहायक अभियंता कार्यालय से लाखों रुपए की नकदी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए तथा कीमती तेल बिखेर गए। चोरी की घटना के दौरान नीमराणा पुलिस सोती रही। जानकारी के अनुसार पुलिस थाने के पास ही स्थित विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय से रविवार देर रात अज्ञात चोर लाखों की नकदी ले जाने सहित रिकॉर्ड को अस्त व्यस्त कर गए। निगम कार्यालय में रखे एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मर से करीब ढाई सौ लीटर कीमती तेल बिखेर गए। निगम के सहायक अभियंता गजानन्द निमोरिया ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है कि उनके पास पावर हाउस ऑपरेटर घनश्याम ने सुबह सवा छह बजे नीमराणा सेंट्रल के गार्ड के नंबर से निगम कार्यालय में चोरी होने की सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने निगम कर्मचारी के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया तो वहां पर ताले टूटे हुए मिले,वहीं कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की पत्रावलियां भी अस्त व्यस्त पड़ी हुई थी। जब निगम के गार्ड मुंशीराम से जब बातचीत की गई तो उसने बताया कि वह तो रात को ड्यूटी आया ही नहीं और गार्ड ने किसी को कोई सूचना नहीं दी। ऐसे में निगम को देर रात...

सस्ते दामों में कालीमिर्च बेचने का झांसा देकर मुम्बई की शिपिंग कम्पनी के मैनेजर का अलवर में अपहरण

Image
अलवर. सस्ते दामों में कालीमिर्च बेचने का झांसा देकर मुम्बई की एक शिपिंग कम्पनी के मैनेजर का अलवर में अपहरण कर दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। मामले में अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे में पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपह्र्त व्यक्ति को मुक्त करा लिया। जबकि दो साथी फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि विकास गुप्ता मुम्बई की एक शिपिंग कम्पनी में लॉजिस्टक मैनेजर है। गिरोह के सरगना वसीम ने विकास गुप्ता को सस्ते दामों में काली मिर्च बेचने का झांसा दिया। इस पर विकास गुप्ता रविवार को मुम्बई से जयपुर पहुंचे। वसीम अपने दो साथियों को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और विकास को अलवर ले आया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने हथियार दिखाकर विकास गुप्ता की सोने की चेन, लॉकेट, घड़ी, मोबाइल, एटीएम और नगदी लूट ली। विकास को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए 10 लाख की फिरौती मांगी। अपहरणकर्ताओं ने विकास गुप्ता को रुपए मंगाने के लिए घरवालों को फोन करने के लिए कहा। इस पर विकास ने अपनी कम्पनी के ऑफिसर को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कम्पनी के ऑफिसर ने मुम्बई पुलिस के माध्यम से जयपु...

अलवर: चोरी के शक में बुजुर्ग महिला व दो पुरुषों को खंबे से बांधकर बुरी तरह पीटा, लहूलुहान हुए, लोग वीडियो बनाते रहे

Image
अलवर. अलवर शहर के श्योलालपुरा मोहल्ले में चोरी के संदेह पर भीड़ ने एक महिला और दो पुरुषों को खंभे से बांधकर बुरी तरह से पीटा। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें भीड़ के कब्जे से छुड़ाया। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर एक महिला सहित सात जनों को गिरफ्तार किया है। शहर के श्योलालपुरा मोहल्ला निवासी चुन्नीलाल, बाबूलाल और राजू के लोडिंग रिक्शा चोरी हो गए। रिक्शा चोरी के संदेह के आधार ये लोग शिवाजी पार्क के शिकारीबास मोहल्ला निवासी मैना देवी (55) पत्नी अशोक सिंह, उसके बेटे गोपालसिंह (27) पुत्र अशोक सिंह और राजू (40) पुत्र मूलचंद सैनी को सोमवार सुबह करीब दस बजे बिजलीघर चौराहा से पकडकऱ श्योलालपुरा मोहल्ले में ले आए। इसके बाद तीनों को रस्सी से बिजली के खंभे से बांध दिया। वहां मौके पर जमा भीड़ ने मैना देवी, गोपाल और राजू के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारपीट की। जिससे गोपाल के सिर, मुंह व हाथ-पैरों तथा मैना देवी और राजू के नाक, कान, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई तथा वे लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी राजे...

भतीजे के चाची से थे सम्बन्ध, चाचा को पता चला तो दोनों ने वैलेंटाइन डे पर गला घोंटकर कर दी हत्या

Image
अलवर जिले के भिवाड़ी में हुए ब्लाइंड मर्डर केस की गुत्थी यूआईटी थाना पुलिस ने सुलझा ली है। जिसमें पत्नी ने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति कमलसिंह की हत्या करना सामने आया है। पुलिस ने पति की हत्या की आरोपी पत्नी व युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जमना देवी उर्फ लक्ष्मी पत्नी कमलसिंह जादोन निवासी उमराया थाना छाता जिला मथुरा यूपी हाल किरायेदार प्रधान कॉलोनी सेक्टर 2 थाना भिवाड़ी यूआईटी व आरोपी युवक मदनमोहन (19) पुत्र श्रीचंद जादोन निवासी सांखी थाना छाता जिला मथुरा यूपी है। यूआईटी थानाधिकारी सुरेंद्रकुमार ने बताया कि 15 फरवरी 2021 को सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिली थी कि यूआईटी भिवाड़ी थाना क्षेत्र के सेक्टर पांच में खाली प्लाट के सामने सडक़ किनारे मृतावस्था में एक व्यक्ति उलटा पड़ा है। सूचना पर एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देशन में एएसपी अरूण माच्या व पुलिस उपाधीक्षक हरिराम कुमावत के सुपरविजन में यूआईटी थानाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर घटना के संबंध में गहनता से अनुसंधान प्रारम्भ किया। टीम ने घटना स्थल पहुंच कर आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी की। आसपास लगे सीसीटीवी फुटे...

राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आई यह खबर, जानिए आप भी

Image
अलवर. कोरोना के चलते इस वर्ष सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर अभी असमंजस बना हुआ है। अभी छात्रसंघ चुनाव को लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने का इंतजार है। हालांकि कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। कोरोना के चलते कॉलेजों में कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में बीते वर्ष के छात्र संघ अध्यक्षों के कार्यालयों का कब्जा प्रिंसीपल व अनुशासन समिति ने ले लिया है। इस कारण अब इस वर्ष छात्र संघ चुनाव नहीं हो पाने कयास लगाए जा रहे हैं। मत्स्य विश्वविद्यालय ने मई से परीक्षाएं आयोजित करने की घोषणा की है जिसके आवेदन पत्र भरने की तिथि घोषित हो गई है। ऐसे में इस साल छात्र संघ चुनाव होने की उम्मीद कम ही है। इस समय कॉलेजों में विद्यार्थियों का कोर्स पूरा कराने की जल्दी है। कला महाविद्यालय में विद्यार्थी पढ़ाई करने आने लगे हैं जबकि राजर्षि , जीडी कॉलेज व कॉमर्स कॉलेज में कक्षाएं नियमित लग रही हैं। कला महाविद्यालय में ग्रामीण क्षेत्रों से विद्यार्थी अब नियमित आ रहे हैं जिनमें काफी संख्या में लड़कियां भी होती हैं। कोर्स पूरा करवाने की तैयारी- इस बारे में कला महाविद्यालय...

गुंडागर्दी : पति-पत्नी और बेटी पर एक दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे रॉड से जानलेवा हमला किया, लाखों रूपए लेकर फरार हुए

Image
अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना अंतर्गत एक गांव में एक दर्जन लोगों नें कट्टे, लाठी, फर्सी, रॉड, डंडे के बल पर एक दम्पती पर हमला बोल दिया। जिसमें पति-पत्नी और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडि़ता ने किशनगढ़बास थाने में मामला दर्ज कराया कि 9 फरवरी शुक्रवार को पीडि़ता और उसके पिता अपनी दुकान पर बैठकर खाता बही का कार्य कर रहे थे। अचानक योजनाबद्ध तरीके से हत्या व लूट के इरादे से हाथों में घातक हथियारों से लेस होकर बाइक व बोलेरो जीप में सवार होकर निजरू, हनीफ, जुबेर, आसू, आसू, रूजदार, मोटा, आजाद, महमूदा, सुमरदीन, , सुबेदीन आए और दुकान के अंदर घुसकर पीडि़ता एवं उसके पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसके पिता की टांगें तोड़ दी। जिस पर पीडि़ता के चिल्लाने पर उसकी मां घर से दुकान आ गई। इस दौरान हमलावरों ने कट्टे से हवाई फायर कर पीडि़ता एवं उसके माता-पिता को धमकाते हुए उसकी दुकान पर लूट-पाट कर दी। दुकान में रखे हुए तीन लाख रुपए व रोजनामचा उठा लिया। साथ ही पीडि़ता की मां के साथ अभद्र व्यवहार किया। जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गई। पीडि़ता ने रिपोर्ट में बताया...

हरियाणा में पेट्रोल-डीजल राजस्थान से 12 रूपए सस्ता, वहीं से पेट्रोल भरवा रहे वाहन चालक, यहां खर्चा निकालना मुश्किल हुआ

Image
अलवर. राज्य में डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। राजस्थान में में स्थित पेट्रोल पंपो पर साधारण पेट्रोल की कीमत 98 रुपए के पास पहुंच गई है। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत शतक का आंकड़ा पार कर चुकी है।अलवर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हरियाणा सीमा लगती है। ऐसे में अब बहरोड़ नीमराणा में स्थित पैट्रोल पम्पों पर वाहन चालक डीजल पेट्रोल लेने की बजाय हरियाणा के पेट्रोल पम्पों से डीजल पेट्रोल ला रहे है। कस्बे में मुख्य चौराहे पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प मालिक राव अभय सिंह ने बताया कि राजस्थान व हरियाणा में डीजल पेट्रोल के दामों में दस से 12 रुपए का अंतर होने से दिनभर में महज चार दर्जन से अधिक वाहन चालक पेट्रोल डलवाने आते है तो वही दिनभर में बड़ी मुश्किल से दो सौ लीटर पेट्रोल बेचा जाता है। क्योंकि राजस्थान हरियाणा में डीजल पेट्रोल के दामों में बड़ा अंतर होने से वाहन चालक राजस्थान के पेट्रोल पम्प की बजाय हरियाणा के पेट्रोल पम्पो से डीजल पेट्रोल ला रहे है तो वही दूसरीं ओर हरियाणा से सस्ता डीजल पेट्रोल लाकर अनेक लोग गाडिय़ों में चलते फिरते पेट्रोल पम्प से क्षेत्र में बड़े स्...

आबकारी विभाग ही बिकवा रहा अवैध शराब, मिलीभगत से शराब ठेकेदारों ने जगह-जगह खोली अवैध ब्रांच

Image
अलवर. जिले में आबकारी विभाग ही अवैध शराब बिकवा रहा है। विभागीय अधिकारियों की शह और मिलीभगत से शराब ठेकेदारों ने जगह-जगह शराब की अवैध ब्रांचें खोली हुई हैं। जहां से 24 घंटे शराब बेची जा रही है। वहीं, ठेकेदार गोदामों से भी शराब की अवैध बिक्री कर रहे हैं। आबकारी विभाग की ओर से अलवर जिले में अंग्रेजी व देशी शराब की 293 दुकानें आवंटित की हुई हैं। देसी तथा देसी/अंग्रेजी शराब की कम्पोजिट दुकानों के ठेकेदारों ने आबकारी विभाग के अधिकारियों से मिलीभगत कर अपने ठेका क्षेत्र की परिधि में जगह-जगह अवैध ब्रांचें खोली हुई हैं। इन ब्रांचों पर सुबह 10 बजे से पहले और रात 8 बजे बाद भी धड़ल्ले से अवैध शराब की बिक्री हो रही है। वहीं, कम्पोजिट दुकानों के ठेकेदारों ने विभाग से माल रखने के लिए गोदाम पास कराए हुए हैं। ये ज्यादातर ठेकेदार इन गोदामों को दुकान की तरह से चला रहे हैं, जबकि नियमानुसार गोदाम से शराब की बिक्री करना वर्जित है। वैध की आड़ में अवैध काम कर रहे इन ठेकेदारों पर न तो आबकारी विभाग ही शिकंजा कस रहा है और न ही पुलिस। शहर से लेकर गांव-ढाणियों तक बिक रही अवैध शराब शराब ठेकेदारों ने अलवर शहर से ...

देश के लिए शहीद हुआ बड़ा बेटा, वीरता का मैडल लेने पहुंची मां ने कहा- छोटे बेटे व पोतों को भी सेना में भेजूंगी

Image
अलवर. देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद हेमराज जाट को मरणोपरांत गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिमी कमान के अलंकरण समारोह में ये मेडल लेने शहीद हेमराज की 70 वर्षीय वृद्ध मां ढाका देवी अजमेर से आई। अपने लाल के शौर्य का सम्मान पाकर बुजुर्ग मां की आंखों में आंसू छलक पड़े। ये देख कार्यक्रम में मौजूद सेना के अधिकारी और जवानों की भी आंखें भर आईं। शहीद की मां ने दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ आलोक क्लेर से हाथ जोडकऱ कहा कि उसका दूसरा छोटा बेटा बंशी है उसे फौज में लगा दो। जिससे कि उनका बुढ़ापा सुधर जाए। लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने शहीद हेमराज की मां को पहले सैल्यूट किया और अवार्ड प्रदान किया। समारोह के बाद लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर शहीद हेमराज की मां से फिर मिले और उन्हें दो बार फिर सैल्यूट किया। इस दौरान सेना के अन्य अधिकारी भी शहीद हेमराज की मां से मिले और उनका हालचाल जाना। वहीं, सेना के अधिकारियों के परिवारों ने शहीद की मां ढाका देवी के साथ फोटो भी खिंचवाए। जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए थे हेमराज 25 वर्षीय ग्रिनेडियर हेमराज जाट जम्मू-कश...

खुशखबर: राजस्थान में जल्द होगी सेना की दो बड़ी भर्ती रैलियां, सेना के अधिकारी की मुख्यमंत्री से हुई चर्चा

Image
अलवर. दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही दो बड़ी सेना भर्ती रैलियां होंगी। इनमें से एक भर्ती रैली अलवर में होगी। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से भी चर्चा कर चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर शुक्रवार को इटाराणा छावनी में आयोजित अलंकरण समारोह में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में सेना भर्ती ही नहीं बल्कि सभी तरह के कार्यक्रम प्रभावित रहे हैं। कोविड गाइडलाइन में अब कुछ राहत मिली है। अब जल्द ही प्रदेश में दो बड़ी सेना भर्ती रैली होंगी। इन भर्ती रैलियों में पूरी कोशिश रहेगी कि जितना भी बैकलॉक है उसे पूरा किया जाए। उन्होंने बताया कि भारत और अमरीका की सेना के बीच इस वक्त बीकानेर में 16वां युद्धाभ्यास चल रहा है। जिसका उद्देश्य दूसरे देशों की सेनाओं के ऑपरेशन को समझना है। युद्धाभ्यास में पिछले साल दो साल में बढ़ोतरी हुई है। इस बार अमेरिका की एक पूरी बटालियन आई है। जिसके साथ भारत की 11 जम्मू कश्मीर यूनिट का युद्धाभ्यास चल रहा है। सेवानिवृत्त सैनिकों की सुविधाओं को लेकर सवाल पर लेफ्...

24 वर्षीय युवती की कोचिंग में युवक से दोस्ती हुई, बाइक पर बैठकर दिल्ली ले गया, वहां मारपीट कर बलात्कार किया

Image
अलवर. जिले के शहरी क्षेत्र की एक 24 युवती ने शुक्रवार को एक युवक के खिलाफ झांसा देकर गुड़गांव व दिल्ली ले जाकर बलात्कार करने व खाली कागजों पर हस्ताक्षर करवा शादी के दस्तावेज तैयार करने का मामला दर्ज कराया है। थानाधिकारी ने बताया कि युवती की एक युवक से कोचिंग में दोस्ती हो गई थी। इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बात होती थी। 21 जनवरी को आरोपी युवक उसे मंदिर ले जाने का झांसा देकर बाइक पर बैठकर दिल्ली व गुड़गांव ले गया और वहां आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और खाली कागजों पर उसके हस्ताक्षर करवाकर शादी के दस्तावेज बनवा लिए। युवती के विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 21 जनवरी को थाने में बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-living-girl-allegedly-rape-at-delhi-6707115/