एडीएम सिटी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित 179 पॉजिटिव आए

अलवर.
जिले भर में सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी सहित 179 व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। जिसमें अलवर तहसील के आठ स्टाम्प वेण्डर, एक गार्ड व एक बाबू सहित जिले भर में पुलिसकर्मी, बैंककर्मी, दूसरे कार्यालयों के कर्मचारी, विद्यार्थी सहित अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। खास बात यह है कि दो दिन पहले अलवर तहसील से जुड़े करीब 140 लागों के सेंपल लिए गए थे। जो स्टाम्प वेण्डर व बाबू पॉजिटिव आए हैं वे सोमवार को भी तहसील में काम करते रहे। जब कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। उसके बाद चिकित्सकों की टीम ने उनको होम आइसोलेशन किया। इसके तुरंत बाद तहसील को बंद करना पड़ा और आगामी ओदश तक बंद रखने का निर्णय भी हो गया। केवल सब रजिस्ट्रार कार्यालय में काम हो सकेंगे। जेल से भी एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। अस्पताल के दो ऑपरेटर भी पॉजिटिव आए। केड़लगंज में आठ जने पॉजिटिव मिले हैं।

अलवर शहर में यहां से आए संक्रमित

इंदिरा कॉलोनी, जेल अलवर, अशोका टाकीज के पीछे, कोठी दशहरा बीच का मोहल्ला, स्कीम दो, कर्मचारी कॉलोनी, गायत्री मंदिर रोड, आदर्श कॉलोनी, मंगलेशपुर, वैशाली नगर में एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं अलवर तहसील में नौ, दिल्ली दरवाजा में छह पॉजिटिव आए हैं। रात की रिपोर्ट में केड़लगंज से आठ, विजय नगर मूंगस्का से छह, शालीमार से दो, स्कीम दस बी से दो, स्कीम दो से दो, विवेकानन्द नगर से तीन मरीज आए। इनके अलावा कृष्णा नगर, एआरजी, शिवाजीपार्क, स्कीम चार, तिजारा फाटक, सर्राफा बाजार, दारुकुटा मोहल्ला, शक्ति नगर, काला कुआं, रामकिशन कॉलोनी, विकास पथ, खदाना मोहल्ला व चोर डूंगरी व स्कीम तीन से एक-एक पॉजिटिव आए हंै।
जिले भर में कहां से कितने आए

अलवर शहर 82
भिवाड़ी 33

तिजारा 27
बहरोड़ 6

किशनगढ़ बास 6
लक्ष्मणगढ़ 5

रामगढ़ 5
शाहजहांपुर 4

कोटकासिम 4
रैणी व मुंडावर दो दो

थानागाजी, मालाखेड़ा व खेरली से 1-1



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-corona-virus-news-6300674/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार