Posts

Showing posts from April, 2021

शर्मनाक: मां की मौत के बाद पिता आठ साल तक करता रहा बेटी से बलात्कार, गर्भवती हुई

Image
अलवर. समीपवर्ती राज्य हरियाणा के रेवाड़ी जिला क्षेत्र में नाबालिग बेटी के साथ उसके ही पिता ने कई बार दुष्कर्म किया, जब वह गर्भवती हुई तो दवा खिलाकर उसका गर्भपात भी करा दिया। पिता ने किशोरी के साथ मारपीट की तो वह थाने पहुंच पुलिस को सारी जानकारी दी, तो घटना का पता चला। पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य निवासी नाबालिग पीडि़ता ने शिकायत में बताया कि वह अपने पिता के साथ रेवाड़ी जिला क्षेत्र में एक ईंट-भट्टे पर रहती है। करीब आठ साल पहले उसकी मां की मौत हो गई थी। उस समय वह करीब 9 वर्ष की थी। मां की मौत के करीब एक माह बाद उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। करीब दो साल पहले वह गर्भवती हो गई थी। गर्भवती होने के पर उसके पिता ने कोई दवा खिला दी, जिस कारण उसका गर्भपात हो गया था। शुक्रवार को वह अपने भाइयों के साथ जहां रह रहे हैं, वहां बाहर खेल रही थीं तो पिता ने उसे अंदर बुलाया तथा साथ सोने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर आ गई। इसके बाद पिता ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। डर के कारण वह वहां से भाग कर पुलिस के पास पहुंच गई तथा मामले की जानकारी दी। पुलिस ...

अलवर में कलक्टर और एसपी भारी लवाजमे के साथ सड़क पर उतरे, कोरोना को लेकर आमजन को जागरूक किया

Image
अलवर. कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रविवार को अलवर पुलिस की ओर से शहर में फ्लैगमार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों को लोगों को कोरोना की नई गाइडलाइन की पालना के लिए के प्रति जागरुक किया गया। साथ ही बाजारों में बिना मास्क के घूमते मिले लोगों के चालान भी काटे गए। पुलिस कंट्रोल रूम से रविवार सुबह 10.30 बजे जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा और जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भारी लवाजमे के साथ शहर में पैदल फ्लैगमार्च के लिए निकले। फ्लैगमार्च होपसर्कस, चूड़ी मार्केट, पंसारी बाजार और केडलगंज होता हुआ बिजलीघर चौराहा पर पहुंचा। इस दौरान शहर में व्यापारियों और लोगों को कोरोना की नई गाइडलाइन की कोरोना की नई गाइडलाइन की पालना कराने और लोगों में जागरूकता के लिए जिला पुलिस की ओर से सुबह 10.30 बजे शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च। पुलिस कंट्रोल रूम से सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ था। पुलिस, क्यूआरटी, आरएसी, पुलिस मित्र, स्काउट गाइड के छात्र। मास्क नहीं पाए जाने पर चालान किए। केडलगंज, होपसर्कस, चूड़ी मोर्केट, बिजलीघर चौराहा पहुंचे। फिर गाडियों से पूरे शहर का राउण्ड ल...

अलवर में कोरोना का सबसे बड़ा विस्फोट, एक ही दिन में रेकॉर्ड 1324 संक्रमित, एक की मौत

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण जबरदस्त कहर बरपा रहा है। रविवार को अलवर जिले में एक ही दिन में अब तक सबसे ज्यादा 1324 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए तथा कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। अलवर में अप्रेल माह में 25 दिन में 9 हजार 568 लोगों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं तथा 33 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की रफ्तार को देख जिला प्रशासन के इंतजाम बौने साबित हो रहे हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि अलवर जिले में रविवार को कोरोना से कोटकासिम के जोडिय़ा गांव निवासी 58 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती था। वहीं, रविवार को जिले में 1324 कोरोना पॉजिटिव मरीज निकले। जिनमें से सबसे ज्यादा अलवर शहर में 427 संक्रमित मरीज मिले हैं। तिजारा में 117, भिवाड़ी में 116 और मुण्डावर में 111 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इसके अलावा किशनगढ़बास में 75, राजगढ़ में 73, बहरोड़ में 70, खेरली में 69, मालाखेड़ा में 65, शाहजहांपुर में 59, लक्ष्मणगढ़ में 41, रैणी में 39, कोटकासिम में 31, रामगढ़ में 28 और बानसूर में 3 संक्रमित मरी...

कोरोना का संक्रमण: बाजार में पल्स ओक्सीमीटर, पीपीई किट व ऑक्सीजन रेगूलेटर का टोटा, 15 दिन में दोगुने हो गए दाम

Image
अलवर. अलवर जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि के कारण बाजार में पल्स ऑक्सीमीटर, पीपीई किट व ऑक्सीजन रेगूलेटर की भारी कमी हो गई है। घरेलू स्तर पर ही कोरोना संक्रमण की जांच के लिए लोग पल्स ऑक्सीमीटर खरीद रहे हैं, इस कारण बाजार में इसका अभाव हो गया है। अलवर के मेडिकल बाजार में पिछले कई दिनों से पीपीई किट व ऑक्सीजन रेगूलेटर आदि की कमी बनी हुई है। मरीजों के परिजन दुकानों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा है। हालात यह है कि आते ही सामान खत्म हो रहा है। बिना संसाधनों के मरीजों की जान बचाना मुश्किल हो रहा है। 15 दिनों में दोगुने हो गए दाम पिछले 15 दिनों में कोरोना का विकराल रूप सामने आने के बाद बाजार में इनकी मांग बढी गई है। प्रतिदिन 100 से 150 लोगों को सामान की जरूरत पड़ रही है। साथ ही दाम भी दोगुने हो गए हैं। सामान्यत: पीपीई किट 200 से 300 रुपए में मिलती है लेकिन इन दिनों 800 से 1000 में बिक रही है। पल्स ऑक्सीमीटर लोकल 400 से 500 में आता है लेकिन अब यह 1300 रुपए तक में बिक रहा है, जबकि कंपनी का ऑक्सीमीटर 1000 वाला 1500 से 1700 में मिल रहा है। 80 पैसे वा...

देश की राजधानी में ऑक्सीजन व संसाधनों की कमी, अलवर में भर्ती हो रहे दिल्ली व हरियाणा के कोरोना मरीज

Image
अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण से राजस्थान सहित कई राज्यों में भयावह स्थिति हो चुकी है। पड़ोसी राज्य हरियाणा और दिल्ली में कोरोना मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। जिसके कारण दिल्ली और हरियाणा के मरीज अलवर में आकर यहां निजी अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। पिछले तीन दिन में अलवर शहर के कई निजी अस्तपालों में करीब दो दर्जन मरीज भर्ती हुए। दो महिला मरीजों की कोरोना से मौत अलवर शहर के एक अन्य निजी अस्पताल में दो दिन पहले दिल्ली निवासी कोरोना संक्रमित महिला सरोज को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। जिसकी गुरुवार को यहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहां उन्हें अस्पतालों में बेड नहीं मिलने पर अलवर भर्ती कराया गया था। वहीं, निजी अस्पताल में भर्ती बहादुरगढ़ निवासी कोरोना से बुजुर्ग महिला मरीज की गुरुवार सुबह मौत हो गई। बॉर्डर पार कर अलवर कैसे आ रहे मरीज? कोरोना के संक्रमण के चलते सभी राज्यों की सीमाओं को सील किया हुआ है। अन्य राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 72 घंटे पूर्व की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। इसके बावजूद भी अलवर जिले में कई निजी अस्पतालों में दिल्ली व ह...

भयानक हालात: हरियाणा में बैड नहीं मिला तो बुजुर्ग मां को राजस्थान लाया बेटा, यहां वेंटीलेटर नहीं मिला, नहीं बच सकी जान

Image
अलवर. कोरोना से हाल इतने गंभीर हो चुके हैं कि एक अनजान शहर में बेटे ने अपनी मां को खो दिया। अलवर शहर के एक निजी अस्पताल में कोरोना से बहादुरगढ़-हरियाणा निवासी एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। महिला का एनईबी श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया, लेकिन इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल की पालना नहीं की गई। मृतका के बेटा बोला कि यदि अस्पताल में वेंटीलेटर मिल जाता तो शायद उसकी मां की जान बच सकती थी। हरियाणा के बहादुरगढ़ निवासी पुष्पा चौहान (64) पत्नी सतेंद्र चौहान को बहादुरगढ़ में बुखार आया था। दवा लेने के बाद भी बुखार सही नहीं होने पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हरियाणा के अस्पतालों में बेड नहीं मिला। भिवाड़ी में एक कम्पनी में नौकरी करने वाले गौरव चौहान अपनी मां पुष्पा चौहान को 18 अप्रेल को भिवाड़ी ले आए और निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। 20 अप्रेल को वहां से पुष्पा चौहान को रैफर कर दिया। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार सुबह कोरोना से पुष्पा चौहान की मौत हो गई। नहीं पहनी हुई थी पीपीई किट मौत के बाद परिजन महिला के शव के लेकर एनईबी श्मशान...

कोरोना से ठीक हुए मरीज लेकिन कमजोरी बरकरार, आयुर्वेद चिकित्सकों बता रहे क्या उपाय करें आमजन

Image
अलवर. राज्य सरकार के निर्देश पर आयुर्वेद विभाग की ओर से प्रत्येक जिले में पोस्ट कोविड आयुष सेंटर खोले गए हैं। ये पोस्ट कोविड सेंटर कोरोना से संक्रमित होकर नेगेटिव हो चुके रोगियों के लिए मददगार साबित हो रहे हैं। अलवर जिले के बुधविहार स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय में पोस्ट कोविड सेंटर खोला गया है। जहां प्रतिदिन 8 से 10 पोस्ट कोविड रोगी उपचार व परामर्श ले रहे हैं। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाक्टर पवन सिंह शेखावत ने बताया कि वर्तमान में कोरोना की द्वितीय लहर में केसों में वृद्धि हो रही है। ऐसे में पोस्ट कोविड रोगियों की संख्या भी बढ़ रही है। प्राय: कोविड संक्रमण से नेगेटिव हुए रोगियों में- थकान, कमजोरी, खांसी, गले मे खराश, ज्वर, तनाव, वक्षशूल, उदर विकार, भूख न लगना, यकृत विकार, चर्म विकार इत्यादि समस्या देखने को मिल रही है। इनके समाधान के लिए पोस्ट कोविड रोगी जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, बुद्ध विहार ए ब्लॉक में संचालित पोस्ट कोविड केयर सेंटर में आयुष चिकित्सा परामर्श सुविधा चिकित्सालय ओपीडी समय में दी जा रही है। यहां पर आयुर्वेद में डॉ मो.अकरम यूनानी, डॉ मुकेश सोलंकी होम्यो तथा डॉ रेणु ग्रोवर योग च...

कर्फ्यू से रोडवेज पर फिर गहराया घाटे का संकट, संचालन 50 फीसदी तक घटा, नहीं मिल रहे यात्री

Image
अलवर. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लगाए गए कर्फ्यू से फिर राजस्थान रोडवेज पर घाटे का संकट गहरा गया है। कर्फ्यू के कारण 50 फीसदी बसों का ही संचालन हो पा रहा है तथा जिन रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है वहां भी यात्रीभार काफी कम मिल रहा है। अलवर केन्द्रीय बस स्टैण्ड से पिछले तीन दिन से कर्फ्यू के कारण 50 फीसदी बसों का संचालन कम हो गया है। बस स्टैण्ड सूना पड़ा हुआ है तथा बसों में भी यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है। मत्स्य नगर आगार के मुख्य प्रबंधक हेमंत शर्मा ने बताया कि कर्फ्यू के कारण रोडवेज बसों में यात्रीभार नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण 50 फीसदी बसों का ही संचालन किया जा रहा है। कर्फ्यू से पहले डिपो की रोजाना की आय करीब 13-14 लाख रुपए थी, जो कि कर्फ्यू के दौरान घटकर आधी से भी कम रह गई है। कर्फ्यू के कारण सोमवार को काफी 50 प्रतिशत रूटों पर बसों को नहीं चलाया गया। वहीं, अलवर आगार के यातायात प्रबंधक दीपक गौड़ ने बताया किकर्फ्यू के कारण बसों में यात्रीभार काफी कम हो गया है। जिसके कारण बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। कर्फ्यू के कारण सोमवार को अलवर डिपो की...

पुलिस तो सख्ती कर रही लेकिन ऐसे लापरवाह लोगों की वजह से फ़ैल रहा कोरोना, बिना वजह बाहर बैठे

Image
अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है, लेकिन फिर भी लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। अलवर पुलिस जिले में पुलिस ने दो ही दिन में तीन हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन की कार्रवाई की है। इसके बावजूद बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी नहीं कर रहे हैं। जिले में कोरोना की रोकथाम के लिए जन अनुशासन पखवाड़ा शुरू किया गया है। जिसके तहत पहले दिन सोमवार को अलवर पुलिस ने सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने पर 1319 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। मोटर वाहन अधिनियम में 150 वाहन सीज किए गए। बाजारों में बिना मास्क लगाए घूमने पर 112 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थल पर थूकने पर 52 लोगों का चालान किया गया। मास्क नहीं लगाने पर 10 दुकानदारों के चालान काटे गए तथा 7 दुकानों को सीज किया गया। वहीं, दूसरे दिन मंगलवार को भी पुलिस ने 1600 से ज्यादा कार्रवाई की। वहीं, सोमवार और मंगलवार को बाजारों में लोग बिना मास्क के घूमते और सोशल डिस्टेंसिंग का भी उल्लंघन करते नजर आए। बाजार में जगह-जगह पुलिस कफ्र्य...

राजस्थान के इस जिले में कोरोना का बड़ा विस्फोट, एक दिन में पांच लोगों की मौत

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का लगातार चार दिन से बड़ा विस्फोट जारी है। मंगलवार को अलवर जिले में 650 कोरोना संक्रमित मरीज मिले तथा कोरोना के संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में पिछले चार दिन से 500 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में कोरोना के संक्रमण से शहर के महावीर नगर निवासी पुष्कर दत्त शर्मा (68), कालाकुआं निवासी निरंजन लाल शर्मा (72) और बहादुरपुर पट्टी मीरान निवासी रामचरण (64) की मौत हो गई। वहीं, 650 संक्रमित मरीज सामने आए। जिनमें अलवर शहर में सबसे ज्यादा 284 मरीज मिले हैं। इसके आलवा तिजारा में 38, भिवाड़ी में 37, बानसूर में 36, लक्ष्मणगढ़ में 27, रैणी में 26, राजगढ़ में 25, रामगढ़ में 25, मुण्डावर में 24, शाहजहांपुर में 24, बहरोड़ में 23, थानागाजी में 22, कोटकासिम में 21, मालाखेड़ा में 15, खेरली में 12 तथा किशनगढ़बास में 11 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 27 हजार पार जिले में अब तक 27 हजार 162 लोग कोरोना संक्रम...

जनअनुशासन पखवाड़े और कोरोना के रोकथाम को लेकर अलवर जिला कलक्टर से बातचीत, गाइडलाइन्स भी स्पष्ट की

Image
अलवर. जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा ने कहा कि कोरोना के दूसरी लहर में तेजी से बढ़ रही संक्रमण की चेन आगामी 14 दिन में तोडऩा जरूरी है। इसी के चलते राज्य सरकार ने अलवर सहित पूरे प्रदेश में सोमवार सुबह 5 बजे से जन अनुशासन पखवाड़ा शुरू किया है। इस पखवाड़े में सरकारी प्रयास के साथ ही आमजन व व्यापारियों को जागरुकता दिखाने की जरूरत है। प्रस्तुत है पत्रिका से बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल- जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति क्या है? जवाब- कोरोना की दूसरी लहर में अलवर जिले में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जिले में 4 हजार से ज्यादा एक्टिव मामले हो चुके हैं। आइसीयू व ऑक्सीजन सपोर्ट मरीजों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही। सवाल- कोरोना संक्रमण के तेजी से फैलने का कारण क्या है? जवाब- हम मससूस कर रहे हैं कि लोग कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अनुशासन नहीं बरत रहे। बिना काम के बाहर निकल रहे हैं तथा चेहरे पर मास्क नहीं लगा रहे तथा सोशल डिस्टेसिंग की पालना भी ठीक ठंग से नहीं कर रहे। सवाल- कोरोना संक्रमण का ज्यादा असर क्या शहरों में हैं? जवाब- लोगों का यह मानना कि कोरोना केवल शहरों की बीमारी है, पूरी त...

राजस्थान: मौलवी ने 14 साल की बालिका से बलात्कार किया, फिर कुएं में धकेल दिया

Image
अलवर. भिवाड़ी पुलिस जिला क्षेत्र में एक नाबालिग से बलात्कार करने के मामले में फरार आरोपी मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बलात्कार की बात घरवालों को बताने पर नाबालिग को ताबीज (नक्कश) बनाकर जान से मारने की धमकी दे रहा था। मौलवी ने 14 साल की बलिका से बलात्कार करने के बाद उसे कुएं में धकेल दिया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग के साथ बलात्कार प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया था। जिन्होंने लगातार आरोपी की संभावित ठिकानों व हरियाणा राज्य के मेवात स्थित सभी रिश्तेदारियों में दबिश दी। आरोपी के परिजनों से भी कड़ी पूछताछ की गई। लगातार दबिश देने पर आरोपी नजदीक की रिश्तेदारी छोड़ दूर की रिश्तेदारियों में जाकर शरण लेने लगा। टीमों ने लगातार आरोपी की दूर की रिश्तेदारियों में भी दबिश शुरू की। मुखबिर भी सक्रिय किए गए। इसी बीच पीडि़ता के परिजनों पर बलात्कार के मामले में राजीनामा का दबाव बनाने वाले रिश्तेदारों को भी गिरफ्तार किया गया। साथ ही आरोपी को अपने घर शरण देने व लगातार अलग-अलग रिश्तेदारियों में छिपाने में सहयोग करने वाले उसके जीजा को भी गिरफ्तार किया गया। इस पर रिश्तेद...

गणगौर पर्व आज: कोरोना के कारण लगातार दूसरे साल नहीं निकल रही सवारी, घरों में ही की गई पूजा

Image
अलवर. गणगौर पूजा का पर्व गुरुवार को उत्साह व उमंग के साथ मनाया जा रहा है । बुधवार को नव विवाहिताओं की ओर से सिंजारा मनाया गया। जिसमें ससुराल की ओर से सिंजारा में गुणे, कपडे, सुहाग सामग्री आदि भेजी गई। इसे पहनकर ही गणगौर की पूजा की गई। सिंजारा पर महिलाओं ने मेहंदी लगाई। पूर्व राज परिवार की ओर से जनानी डयोडी से निकाली जाने वाली गणगौर की सवारी इस बार भी नहीं निकाली जाएगी। पूर्व राजपरिवार के निजी सचिव नरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना की गाइड लाइन के अनुसार मेलों पर रोक लगी हुई है । इसलिए कोविड 19 की पालना एवं जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए इस बार गणगौर माता की सवारी नहीं निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पिछली बार भी कोरोना के चलते गणगौर की सवारी रद्द कर दी गई थी। घर घर में गूंजें गणगौर के गीत इस पर्व को लेकर सुहागिन महिलाएं पिछले कई दिनों से तैयारी में जुटी हुई है। बाजारों में गणगौर की खरीदारी की जा रही है। सौलह दिन से पीहर में रहकर गणगौर की पूजा कर रही नवविवाहिताएं गणगौर पर ईसर की सवारी निकालेंगी। इधर, इस बार बैंडबाजे पर रोक के चलते रौनक कम रहेगी। ज्यादातर जगह पर ढोल ही बुक किए गए हैं। ...

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हरियाणा रोडवेज के चालक ने पिता-पुत्र को कुचला, 200 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Image
अलवर. दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर दोपहर करीब ढाई बजे हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने शराब के नशे में बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार कर कुचल दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाईवे की दिल्ली लेन पर बाइक पर सवार दो व्यक्ति हाईवे किनारे बाइक रोक कर खड़े थे। इसी दौरान दिल्ली की तरफ जा रही हरियाणा रोडवेज बस के चालक ने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के चलते उपवन हाउसिंग सोसायटी के सामने बस को तेज गति से भगा कर निकालना चाहा तो बाइक पर बैठे दोनों लोगों पर बस चढ़ा दी और उन्हें करीब दो सौ मीटर तक घसीटते हुए अपने साथ ले गया और बस को तेज गति से भगाने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार चालक ने अपनी जान जोखिम में डालकर गाड़ी बस के आगे लगाई और बस को रुकवाया। पंजाब नंबर की बाइक सवार दोनों लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस व एम्बुलेंस को दी। जिस पर बहरोड़ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहगीरों की मदद से दोनों शवों को एम्बुलेंस में रखवाया और उन्हें सीएचसी की मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा। पुलिस ने बताया कि देर शाम को दोनों मृतकों की शिनाख्त पित...

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सेना भर्ती रैली को लेकर आई बड़ी खबर, स्थगित...

Image
अलवर. केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से स्कूली परीक्षाओं के रद्द एवं स्थगित करने के बाद अब अलवर शहर के समीपवर्ती मीणापुरा आरएसी मैदान में आगामी 20 से 15 मई तक होने वाली सेना भर्ती पर स्थगित होने के बादल मंडराने लगे हैं। जिला प्रशासन ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सेना भर्ती रैली के आयोजन एवं स्थगित करने को लेकर राज्य सरकार से मार्गदर्शन मांगा है। सरकार स्तर पर सेना भर्ती पर निर्णय को लेकर गंभीरता से निर्णय किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में सरकार स्तर पर जल्द ही निर्णय किए जाने की संभावना है। शहर के समीप मीणापुरा स्थित आरएसी ट्रेनिंग सेंटर में 20 अप्रेल से 15 मई तक अलवर, भरतपुर, करौली, दौसा और सवाई माधोपुर जिलों के युवाओं की सेना भर्ती आयोजित की जानी है। सेना भर्ती को लेकर जिला प्रशासन स्तर पर तैयारी भी पूरी कर ली गई है। कोरोना की दूसरी लहर घातक कोरोना की दूसरी लहर अलवर जिले के लिए घातक साबित हो रही है। पिछले करीब 15 दिनों में अलवर जिले में करीब 2 हजार कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, वहीं सेना भर्ती वाले अन्य जिलों में भी कोरोना संक्रमण की लगभग यही रफ्तार है। कोरोना संक्रमण के तेजी से...

कोरोना का हॉटस्पॉट बना राजस्थान का यह शहर, प्रतिदिन 100 से ज्यादा पॉजिटिव आ रहे, ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की जरुरत बढ़ी

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण जबरदस्त तेजी से फैल रहा है। वहीं, अलवर शहर में कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा गहराने लगा है। शहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार 100 के पार पहुंच रहा है। हालत यह है कि जिले के कुल एक्टिव 1683 मामलों में अकेले अलवर शहर में 750 हैं। बुधवार को अलवर जिले में 279 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए तथा कोरोना के संक्रमण से एक बुजुर्ग की मौत हुई है। इनमें भी अलवर शहर में 117 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उल्लेखनीय है कि अप्रेल माह में अब तक 1861 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि बुधवार को अलवर जिले में 279 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले तथा रामगढ़ के डूमली निवासी 82 वर्षीय एक बुजुर्ग की मंगलवार को जयपुर में मौत हो गई। अलवर शहर में सबसे ज्यादा 117 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा तिजारा में 32, भिवाड़ी में 31, मुण्डावर में 16, लक्ष्मणगढ़ में 16, किशनगढ़बास में 15, राजगढ़ में 10, खेरली में 9, कोटकासिम में 9, थानागाजी में 5, रैणी में 4, मालाखेड़ा में 4, बानसूर में 4, रामगढ़ में 3, शाहजहांपुर...

राजस्थान में यहां विकराल रूप ले रहा कोरोना, फिर भी लापरवाही कर रहे लोग, बाजार में भीड़ और मास्क भी नहीं

Image
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। अलवर शहर में सबसे ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। फिर भी लोगों की लापरवाही जारी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड और बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग की भी पालना नहीं कर रहे हैं। अलवर सब्जी मंडी में सैकड़ों लोग बिना मास्क के नजर आ रहे हैं। कोरोना के लगातार इतने मामले आने का कारण ही लापरवाही है। गत वर्ष लोग कोरोना से भयभीत थे, लेकिन दूसरी लहर के दौरान वे बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। अप्रेल माह की शुरुआत होते ही कोरोना वायरस के संक्रमण ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। अप्रेल माह में अब तक 1700 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से सबसे ज्यादा मरीज अलवर शहर में मिले हैं। अलवर शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। फिर भी लोग लापरवाही जारी है। शहर के बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सार्वजनिक स्थल और बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं। कई दुकानदार भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग की भी पालना नहीं हो रही है। source https://www.patrika.com/alwar-news...

कोरोना के बचाव के लिए पूरी तरह बंद रहे बाजार, लेकिन आबाद रहे मयखाने, खूब बिकी शराब

Image
अलवर. कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन ने अलवर जिले में बाजार बंद रखने की घोषणा की है। इस कारण जिलेभर में सन्नाटा छाया रहा। बाजारों में हर छोटी-बड़ी दुकानें बंद रही, लेकिन शराब की दुकानें सभी जगह बेरोक-टोक खुली रही। जिला प्रशासन की ओर से व्यापारियों के लिए मंगलवार को बाजार बंद रखने की गाइडलाइन जारी की है, लेकिन शराब ठेकेदारों पर उदारता बरती जा रही है। शराब की दुकानों को बंद रखने के सम्बन्ध में प्रशासन की ओर से कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। प्रशासन की गाइडलाइन की पालना में मंगलवार को जिलेभर में मंगलवार को बाजार बंद रहे। आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को छोडकऱ हर छोटे-बड़े व्यापारी ने प्रशासन की गाइडलाइन की पालना करते हुए अपने प्रतिष्ठानों और दुकानों को बंद रखा, लेकिन शराब ठेकेदार पर इस गाइडलाइन का कोई असर नहीं था। अलवर शहर सहित जिलेभर में शराब की दुकानें अपने निर्धारित समय सुबह 10 बजे खुली और रात 8 बजे बंद हुई। दुकानें बंद होने से बाजारों में सडक़ों पर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। शराब ठेकों से लोग शराब खरीदते रहे य...

अलवर में बाजार बंद: लॉक डाउन जैसे हालात रहे, जिले भर में सफल रहा बंद

Image
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर के जिले में बढ़ते प्रभाव को देख व्यापारियों ने मंगलवार को स्वत: स्र्फूत बाजार बंद रखे। जिले में ज्यादातर स्थानों पर बाजार और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद होने से लॉकडाउन जैसा नजारा दिखा। बंद के दौरान ज्यादातर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, हालात यह थे कि बाजारों व मुख्य मार्गों पर चाय-पान की थड़ी भी खुली दिखाई नहीं दी। इतना ही नहीं मुख्य मार्गों पर यातायात व लोगों की आवाजाही अन्य दिनों की तुलना में काफी कम रही। अलवर शहर की ज्यादातर सडक़ें दोपहर के समय खाली दिखाई दी, जबकि अन्य दिनों में इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही इतनी ज्यादा रहती है कि लोगों को सडक़ पार करना मुश्किल हो जाता है। जिले में कोरोना संक्रमण में तेजी से हो रही वृद्धि की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने पिछले दिनों व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों की सहमति से सप्ताह के हर मंगलवार को बाजार व अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद रखने का आदेश दिया था। प्रशासन की ओर से आदेश जारी होने के बाद यह पहला मंगलवार था, जिसमें ज्यादातर बाजार बंद रहने और सडक़ों पर यातायात में कमी ने पिछले साल लगे लॉकडाउन की याद ताजा कर ...

अलवर किन्नर सम्मलेन: किन्नरों ने निभाई बेटी गोद लेने की रस्म, नोटों की बारिश हुई

Image
अलवर. शहर के कंपनी बाग में आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन में बुधवार को बेटी बनाने की रस्म अदा की गई। इस दौरान देश भर से आए किन्नरों ने इस रस्म में भाग लिया। इस रस्म के दौरान जयपुर की किन्नर लैला ने मथुरा की किन्नर सोनम को गोद लेकर बेटी बनाया। रस्म के दौरान मंगल गीत गाए गए। अक्सर किन्नर किसी परिवार में बेटा होने पर बधाई देते हैं और मंगल गीत गाते हैं। लेकिन यह ऐसा मौका था जब किन्नर अपनी बेटी के लिए मंगल गीत गा एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। जैसे ही यह रस्म अदा हुई किन्नरों की आंखों से आंसू बह निकले। किन्नरों का कहना था कि उनके अपनों ने तो उन्हें बचपन में ही पराया कर दिया अब इस रस्म के जरिए हम अपने परिवार की कमी को पूरा करते हैं, बेटी का मान सम्मान करते हैं। बेटी बनाने की रस्म के दौरान किन्नरों ने उपहार भी भेंट में दिए। फिल्मी गानों पर खूब नाचा गाना किया और नोटों की बारिश भी हुई। कार्यक्रम में शामिल किन्नरों ने बताया कि बेटी को देवी के रूप में पूजा करते हैें, इसकी शादी करते हैं और कन्यादान करके इसको विदा करते हैं। शनिवार को इस सम्मेलन का समापन होगा। त्रिपोलिया शिव मंदिर में ...

जेल से रिहा हुई पपला की गर्लफ्रेंड जिया- बाहर आते ही फूट-फूटकर रोने लगी, बताई पूरी कहानी

Image
अलवर. राजस्थान और हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर की महिला मित्र जिया बुधवार देर शाम अलवर सेंट्रल जेल से जमानत पर रिहा हो गई। जेल से बाहर आते ही जिया फूट-फूटकर रोने लगी। मीडिया से बातचीत में जिया बोली कि उसके साथ धोखा हुआ है। उसकी पपला के साथ कोई सिम्पेथी नहीं है। इसके बाद जिया अपने पिता और वकील के साथ गाड़ी में बैठकर रवाना हो गई। जिया को अलवर सेंट्रल जेल लेने पहुंचे उसके पिता चांद सिकलगार ने कहा कि गैंगस्टर पपला ने खुद को रॉयल फैमिली का बताकर उनकी बेटी को फंसाया था। पपता ने उनकी बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया। वह इतना बड़ा गैंगस्टर है। इसके बारे में उन्हें जरा भी आभास नहीं था। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि अब उनकी बेटी के लिए दूसरा रिश्ता कहां देखें। अब उससे कौन शादी करेगा। पपला ने कहा था कि वह जिम खुलवा देगा पिता ने बताया कि उनकी बेटी जिया जिम ट्रेनर है। पपला ने उनकी बेटी बेटी जिया से कहा था कि वह उसको नया जिम खुलवा देगा। उल्लेखनीय है कि जिया के पिता पेशे से डॉक्टर हैं। मां हाउस वाइफ हैं। जिया दो बहनें हैं। छोटी बहन अभी पढ़ रही है। जिया की पहले कारोबारी से शादी हुई...

अलवर जिले में विकराल हो रहा कोरोना, निजी अस्पतालों को 30 प्रतिशत बैड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित रखने के आदेश दिए

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर से शतक की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में जिले में 92 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। अप्रेल माह में मात्र छह दिन में संक्रमितों का आंकड़ा 346 पर पहुंच गया है। जबकि फरवरी और मार्च दोनों माह में इससे कम 339 मरीज मिले थे। अब भी अगर सावधानी नहीं बरती गई तो संक्रमण और तेज रफ्तार से फैल सकता है। अलवर शहर में विकराल रूप ले रहा कोरोना अलवर शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से विकराल रूप ले रहा है। पिछले छह दिन से अलवर शहर में लगातार सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में कुल 92 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिनमें से 59 मरीज अकेले अलवर शहर में मिले हैं। इसके अलावा भिवाड़ी में 10, किशनगढ़बास में 6, तिजारा में 5, रामगढ़ में 4, शाहजहांपुर में 3, लक्ष्मणगढ़ में 2 तथा बानसूर और मुण्डावर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक कुल 22 हजार 456 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 92 मरीजों की कोरोना से...

कोरोना का बढ़ता संक्रमण: राजस्थान के इस जिले में आज ने नाइट कर्फ्यू लागू, जानिए क्या रहेंगी गाइडलाइन्स

Image
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर के तेजी से प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार से नाइट कफ्र्यू लगाने के आदेश जारी किए हैं। रात्रि 8 से सुबह 6 बजे तक पूरे जिले में नाइट कफ्र्यू घोषित किया गया है। वहीं प्रत्येक मंगलवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठान व बाजार बंद रखने के आदेश दिए हैं। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नन्नूमल पहाडिय़ा ने मंगलवार देर रात बुधवार से जिले में नाइट कफ्र्यू घोषित किया है। जारी आदेश में जिला कलक्टर ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव गृह (ग्रुप-9) विभाग के आदेश के तहत कोविड-19 की दूसरी लहर के संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए 19 अप्रेल तक विशेष गाइडलाइन एवं टीकाकरण जन जागरण अभियान की प्रभावी क्रियान्विति के लिए निर्देश जारी किए हैं । इन आदेशों के परिपेक्ष्य में वर्तमान में अलवर जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए आमजन की सुरक्षा के लिए धारा 144 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर अलवर जिले के समस्त तहसील मुख्यालय, उपखंड मुख्यालय, नगर परिषद व नगर पालिका मुख्यालय, सम्पूर्ण मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र, शाहजहांपुर, नीमराणा, घीलोठ, भिवाड़ी, खुश्खेड़ा, टपूकड़ा, चौ...

राजस्थान के इस शहर में 97 दिन बाद कोरोना ने लगाया अर्धशतक, देर रात कलक्टर पहुंचे राज्य बॉर्डर पर

Image
अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण ने अलवर में फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है। 97 दिन बाद कोरोना ने फिर अर्धशतक लगाया है। शनिवार को जिले में 50 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। अप्रेल माह में तीन दिन में 133 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इससे जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ गई है। अलवर जिले में 27 दिसम्बर को कोरोना के 83 संक्रमित मरीज मिले थे। इसके बाद कोरोना के संक्रमण के ग्राफ में गिरावट शुरू हो गई। जनवरी और फरवरी माह में संक्रमण की तरफ लगातार घटती गई। मार्च में फिर कोरोना के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी। लेकिन जनवरी, फरवरी और मार्च माह में एक भी दिन 50 से ज्यादा मरीज सामने नहीं आए। अप्रेल माह के शुरुआत से कोरोना के संक्रमण से तेज रफ्तार पकड़ ली है। एक अप्रेल को 46 तथा दो अप्रेल को 37 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं, 3 अप्रेल को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 पर पहुंच गया। जिले में 97 दिन बाद कोरोना के 50 से ज्यादा केस सामने आए हैं। कोरोना का लगातार हो रहा विस्फोट अलवर जिले में अप्रेल माह शुरू होते ही लगातार कोरोना का विस्फोट जारी है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील ...

बेरहम पिता: पहले पत्नी को पीटा, फिर मां को बचाने आई पांच साल की मासूम बच्ची को छत से नीचे फेंका

Image
अलवर. शहर के दिल्ली दरवाजा क्षेत्र में शनिवार शाम को एक युवक ने घरेलू कलह के चलते पहले अपनी पत्नी को पीटा। फिर मां को बचाने आई अपनी पांच साल की मासूम बेटी को छत से नीचे फेंक दिया। बालिका को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर उसके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि शहर के दिल्ली दरवाजा बाहर मोहल्ला निवासी गोपाल गुप्ता और उसकी पत्नी प्रभावती के बीच शनिवार शाम करीब 4.30 बजे घरेलू कलह के चलते विवाद हो गया। गोपाल गुप्ता अपनी पत्नी प्रभावती के साथ मारपीट कर रहा था। इसी दौरान उसकी पांच वर्षीय पुत्री चांदनी अपनी मां को बचाने लगी। गोपाल गुप्ता ने गुस्से में आकर अपनी पांच वर्षीय बेटी चांदनी को मकान की पहली मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। जिससे बालिका को सिर और हाथ-पैरों में गंभीर चोट आई। परिजनों ने गंभीर हालत में बालिका को सामान्य अस्पताल के ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आ गई तथा अस्पताल पहुंचकर बालिका की हालत ...

भाजपा व कांग्रेस दोनों पार्टियों के संपर्क में था राकेश टिकैत पर हमले का मुख्य आरोपी, जानिए पुलिस जांच में क्या आया सामने

Image
अलवर. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान आंदोलन के बड़े चेहरे राकेश टिकैत पर शुक्रवार को अलवर जिले के ततारपुर चौराहे पर हमले का प्रयास पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कुलदीप यादव ने लोकप्रियता पाने के लिए किया था। नीमराणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुशरण राव ने बताया कि मुख्य आरोपी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप यादव दोनों भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेताओं के संपर्क में रहता था, लेकिन जांच में इसका ना भाजपा व ना ही कॉंग्रेस या अन्य किसी राजनीतिक पार्टी से संबंध होना पाया गया है। किसान नेता राकेश टिकैत, राजाराम मील, युद्धवीर सिंह आदि शुक्रवार को अलवर के हरसौली में किसान सभा को सम्बोधित कर बानसूर में किसान सभा के लिए जा रहे थे, तभी शुक्रवार शाम करीब साढ़े 4 बजे मत्स्य विश्विद्यालय पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप यादव ने अपने करीब 30-40 साथियों के साथ उनके काफिले पर तख्तियाँ, काले झंडे व नारे लगाते हुए, पथराव कर दिया था, हमले में राकेश टिकैत को चोट नहीं आई, और उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए, इसके बाद उन्हें दूसरी गाड़ी में बानसूर सभा के लिए रवाना कर दिया। इस मामले में किसान नेता बलबीर छिल्लर ने पूर्व ...

राकेश टिकैत पर हमला करने के 16 आरोपी गिरफ्तार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भी शामिल, पुलिस रिमांड पर भेजा

Image
अलवर. भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान आंदोलन के बड़े चेहरे राकेश टिकैत पर शुक्रवार को अलवर जिले के ततारपुर चौराहे पर स्वागत करने के बहाने हमला किया गया और उन पर काली स्याही भी फेंकी गई। टिकैत का आरोप है कि उन्हें थप्पड़ भी मारा गया। कांग्रेस नेता बलबीर छिल्लर ने 16 नामजद आरोपियों के विरुद्ध ततारपुर थाने मुकदमा दर्ज कराया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मत्स्य विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप यादव उर्फ राव कुलदीप समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को उन्हें किशनगढ़बास कोर्ट में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। गौरतलब है कि टिकैत उपखण्ड के समीपवर्ती गांव हरसौली में किसान सभा को सम्बोधित कर बानसूर में किसान सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े 4 बजे ततारपुर चौराहे पर खड़े कुछ युवाओं ने स्वागत करने के बहाने उनके काफिले को रुकवा लिया, जैसे ही राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ रुके, तभी उनके ऊपर हमला कर दिया और काली स्याही डाल दी गई। साथ ही लोगों ने उनकी गाड़ी के ऊपर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तो...

राकेश टिकैत के काफिले पर हमला- टिकैत बोले- भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया, लोकतंत्र की हत्या!

Image
अलवर. Attack On Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर जिले के ततारपुर में हमले का प्रयास किया गया। उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इसके बाद लाठियां चलने की तस्वीरें भी सामने आई। हमले के बाद राकेश टिकैत को दूसरी गाड़ी से रवाना कर दिया गया। हमले के कुछ देर बार राकेश टिकैत ने भाजपा को इस हमले का जिम्मेदार बताया। टिकैत ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें। टिकैत पर हमले के बाद उनके समर्थक कुछ देर में ततारपुर चौराहे पर जाम लगाएंगे। इसलिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है। यह है मामला राकेश टिकैत अलवर के हरसौली में किसान सभा को सम्बोधित कर बानसूर में किसान सभा के लिए जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े 4 बजे अज्ञात लोगों ने उनकी गाडी के ऊपर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हमले में राकेश टिकैत को चोट नहीं आई, उन्हें दूसरी गाड़ी में बानसूर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने मौके से दो जनों को हिरासत में ल...

अलवर में राकेश टिकैत के काफिले पर हमला, पथराव कर गाड़ी के शीशे तोड़े, गुस्साए लोगों ने मौके पर लगाया जाम

Image
अलवर. Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता और किसान आंदोलन के बड़े चेहरे राकेश टिकैत पर शुक्रवार को अलवर जिले के ततारपुर चौराहे पर हमले का प्रयास किया गया। वे अलवर के हरसौली में किसान सभा को सम्बोधित कर बानसूर में किसान सभा के लिए जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े 4 बजे अज्ञात लोगों ने उनकी गाडी के ऊपर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हमले में राकेश टिकैत को चोट नहीं आई, उन्हें दूसरी गाड़ी में बानसूर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने मौके से दो जनों को हिरासत में लिया है। मौके पर लगाया जाम टिकैत पर हमले के बाद ततारपुर चौराहे पर उनके समर्थकों ने जाम लगा दिया है। टिकैत पर हमले के बाद उनके समर्थकों में रोष है। बानसूर में सभा के बाद उनके समर्थक ततारपुर चौराहे पर जाम लगाएंगे। वहीं मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। पुलिस की टीम हमलावरों की पड़ताल करने में जुट गई है। वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। हरसौली से बानसूर जा रहे थे टिकैत किसान नेता राकेश टिकैत की शुक्रवार को अलवर के हरसौली और बानसूर में किसान पंचायत थी। हरसौली में सभा को सम्बोधित...

सावधान! अलवर में फिर से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, 46 नए मामले मिले, 32 वर्षीय महिला की मौत

Image
अलवर. प्रदेश में अन्य जिलों के साथ ही अलवर जिले में भी कोरोना की दूसरी लहर का असर दिखाई पडऩे लगा है। वहीं टीकाकरण से लोग अभी दूरी बनाए हुए हैं। यही कारण है कि जिले में लक्ष्य की तुलना में अभी 24 फीसदी ही कोरोना टीकाकरण हो पाया है। इसमें भी अलवर शहर सबसे निचले पायदान पर है। कोरोना संक्रमण में वृद्धि के चलते गुरुवार को जिले में 46 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं एक 32 वर्षीय महिला की कोरोना से जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना मामले बढऩे के कारण एक्टिव केसों का आंकड़ा भी 200 के पार पहुंच गया है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि अलवर जिले में गुरुवार को 46 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। जिनमें से अकेले अलवर शहर में 21 मरीज मिले हैं। इसके अलावा किशनगढ़बास में 6, लक्ष्मणगढ़ में 4, खेरली और राजगढ़ में 3-3, मुण्डावर और तिजारा में 2-2 तथा मालाखेड़ा, रामगढ़, भिवाड़ी, बानसूर व अन्य राज्य में एक-एक संक्रमित मिले हैं। वहीं, चार मरीज सामान्य अस्पताल के कोरोना आईसीयू में भर्ती हैं। अलवर शहर में संक्रमण का प्रभाव ज्यादा अलवर शहर में कोरोना संक्रमण का...

सपने को कुचला: सेना भर्ती के लिए सड़क पर दौड़ का अभ्यास कर रहा था 18 वर्षीय महेंद्र, अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, मौत

Image
अलवर. अलवर जिले के थानागाजी में सेना भर्ती में भाग लेने के लिए दौड़ का अभ्यास कर रहे एक युवक की किशोरी-अजबगढ़ सडक़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार समीपवर्ती गांव भीकमपुरा निवासी करीब 18 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह राजपूत अलवर में 20 अपे्रल से होने जा रही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए अपने गांव के अन्य युवकों के साथ दौड़ लगा रहा था। दौड़ लगाते समय गुरुवार सुबह करीब 5 बजे किशोरी-अजबगढ़ सडक़ मार्ग पर बल्लूवास के समीपवर्ती खटीक के तिबारे के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर में चोट लगने से महेंद्र का खून बहने लगा। इसके बाद उसके साथी दीपक सिंह ने तुरंत मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन व अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसे रैफर कर दिया। परिजन उसे थानागाजी सीएचसी लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे अजबगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में मृतक के पिजा बलवीर स...

राजस्थान: लिपिक को स्कूल से बुलाया, फिर गाडी से दो बार टक्कर मारी, कुचलकर हुई दर्दनाक मौत

Image
अलवर जिले के बहरोड़ क्षेत्र के ग्राम जखराना बस स्टैण्ड पर सुबह स्कार्पियो गाड़ी में सवार लोगों ने एक बाइक सवार को दो बार टक्कर मारकर कुचल दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और हत्या करने की आंशका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस व एसडीएम ने मौके पर पहुंच लोगों से जानकारी जुटाई। वहीं शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। घटना स्थल पर एकत्रित लोगों ने बताया कि नारनौल की तरफ से आई स्कार्पियो गाड़ी में सवार लोगों ने बाइक सवार को टक्कर मारी। उसके बाद वापस बाइक सवार को कुचलते हुए नारनौल की तरफ भाग गए। हादसे में भूंगारका निवासी कृष्ण कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। कृष्ण वर्तमान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जखराना में यूडीसी के पद पर कार्यरत था। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश यादव ने बताया कि सुबह नियत समय पर कृष्ण ड्यूटी पर आया था, लेकिन कुछ समय बाद बाइक लेकर बाहर चला गया। जिसके बाद फोन किया गया तो किसी अनजान व्यक्ति ने फोन रिसीव कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी विनोद सांखला न...

किसान नेता राकेश टिकैत की राजस्थान में आज दो सभाएं, किसान महापंचायत में करेंगे कृषि कानूनों का विरोध

Image
अलवर. कृषि कानूनों का विरोध करते देश भर में शुरू हुए आंदोलन को दिल्ली मे चार माह बीत जाने के बाद भी केन्द्र सरकार का किसानों के बीच वार्ता करने का रूख साफ नहीं होता देख किसान अपने आंदोलन में उग्रता लाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा तिथि वार आंदोलन की तैयारियां कर देश व्यापी आंदोलन की रूपरेखा का ऐलान किया है। साथ ही शाहजहांपुर - खेडा बॉर्डर पर आयोजित किसान सभा में अलवर जिले के हरसौली व बानसूर मे होने वाली किसान महापंचायत के आयोजन में अधिकाधिक किसानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए की तैयारियों पर दिनभर योजनाएं बनाई गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव बलबीरङ्क्षसह छिल्लर ने बताया कि आज शुक्रवार को हरसौली मे 12 बजे व बानसूर में 1 बजे किसान महापंचायत का आयोजन होगा। दोनों किसान सभाओं में किसान नेता राकेश टिकैत, योगेन्द्र यादव, युद्धवीर चौधरी, राजाराम मील सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति मे किसान महापंचायत का आयोजन होगा। हरसौली और बानसूर में किसान महापंचायत के लिए किसानों से संपर्क साधा गया है। राकेश टिकैत का सभा समय से कुछ देरी से आने की सम्भावना है। संयुक्त किसान मोर्चा ...