Posts

Showing posts from October, 2021

जिला प्रमुख पद पर लगातार चौथी बार कांग्रेस का कब्जा, बलबीर छिल्लर ने भाजपा को शिकस्त

Image
अलवर. जिला प्रमुख अलवर पद पर कांग्रेस ने लगातार चौथी बार कब्जा जमाया। कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर छिल्लर ने प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में भाजपा को 7 मतों के अंतर से करारी शिकस्त दी। कांग्रेस प्रत्याशी छिल्लर को 28 मत मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी को केवल 21 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। जिला प्रमुख पद पर भाजपा ने लगातार चौथी बार मात खाई है। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस को 25 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद ही पार्टी का जिला प्रमुख बनना तय हो गया था, लेकिन प्रत्याशी चयन को लेकर शुक्रवार देर रात तथा शनिवार को सुबह कांग्रेस नेताओं को मशक्कत करनी पड़ी। कांग्रेस की ओर से वार्ड नं. 49 से कांग्रेस टिकट पर जीते बलबीर छिल्लर को प्रत्याशी घोषित किया गया, वहीं भाजपा ने रामवीर शाहबादी पर दांव लगाया। नामांकन के बाद से लेकर मतदान तक कयासों के दौर चलते रहे, लेकिन मतदान के दौरान कोई उलट फेर नहीं हुआ और कांग्रेस स्वयं के 25 जिला परिषद सदस्यों के साथ तीन निर्दलीय जिला परिषद सदस्यों का समर्थन जुटाने में सफल रही। उधर, भाजपा अपने 20 जिला परिषद सदस्यों के अलावा केवल एक ही निर्दलीय जिला परिषद सदस्य का समर...

कांग्रेस को चार, भाजपा को एक पंचायत समिति में बहुमत, दो पर निर्दलीय भारी

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के नतीजे शुक्रवार को मतगणना के बाद घोषित किए गए। बाबूशोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में सुबह 9 बजे पंचायत समिति सदस्य के चुनाव की मतगणना शुरू हुई और दोपहर करीब दो बजे तक नतीजे घोषित किए गए, जिसमें चार पंचायत समितियों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला, वहीं भाजपा को एक पंचायत समिति में पूर्ण बहुमत मिला। दो पंचायत समितियों में निर्दलीयों का दबदबा रहा। नीमराणा पंचायत समिति में निर्दलीयों ने दोनों प्रमुख पार्टियों को पछाड़ते हुए 19 में 11 सीटें हासिल की। वहीं लक्ष्मणगढ़ में निर्दलीय बहुमत के नजदीक पहुंच गए, यहां कुल 21 वार्डों में से निर्दलीयों के खाते में 10 वार्ड गए हैं। कांग्रेस भाजपा में कांटे की रही टक्कर पंचायत समिति सदस्यों में कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे की टक्कर रही। हालांकि कांग्रेस को चुनाव नतीजों में चार पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत मिल गया, लेकिन पंचायत समिति सदस्य की अधिकता के मामले में भाजपा 7 पंचायत समितियों में कांग्रेस से आगे रही है। वहीं कांग्रेस दो पंचायत समितियों में भाजपा से मजबूत स्थिति में हैं। लक्ष्मणगढ़ में भी वह निर्दलीयों के सहयोग ...

जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, भाजपा 20 पर सिमटी, प्रधानी में टक्कर कांटे की

Image
अलवर. जिला परिषद सदस्य चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने के साथ ही जिला प्रमुख के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांग्रेस की राह आसान हो गई है, वहीं 20 के आंकड़े पर अटकी भाजपा की उम्मीद अब कांग्रेस खेमे में जिला प्रमुख पद की रणनीति पर टिकी है। जिला परिषद सदस्य के 49 वार्डों की वोटों की गिनती शुक्रवार दोपहर बाबूशोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय परिसर में शुरू हुई। शाम करीब 5 बजे जिला परिषद के वार्डों के नतीजे घोषित कर दिए गए। जिला परिषद सदस्य के नतीजों में कांग्रेस भाजपा पर भारी पड़ी। कांग्रेस ने 25 सीट जीत जिला परिषद में स्पष्ट बहुमत हासिल किया। चुनाव नतीजों में कांग्रेस को 24 वार्डों में जीत मिली, वहीं भाजपा 20 पर ही अटक गई, वहीं चार वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे। कांग्रेस का एक प्रत्याशी वार्ड 20 से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है। उमरैण, मालाखेड़ा, थानागाजी, लक्ष्मणगढ़ में रहा कांग्रेस का दबदबाजिला परिषद सदस्य चुनाव में भी कांग्रेस का उमरैण, मालाखेड़ा, थानागाजी, लक्ष्मणगढ़, रामगढ़, किशनगढ़बास आदि पंचायत समितियों में दबदबा रहा। कांग्रेस के ज्या...

अलवर से विदेश यात्रा की राह हुई आसान, फटाफट बन रहे पासपोर्ट

Image
-3 साल में 23 हजार से ज्यादा पासपोर्ट बनाए गए वर्ष 2018 में मुख्य डाकघर में खोला गया पासपोर्ट सेवा केंद्र अलवर. अब विदेश में पढऩे और नौकरी करने जाने वाले अलवर जिले के लोगों की विदेश यात्रा की राह आसान हुई है। अब लोगों को पासपोर्ट के लिए जयपुर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि अलवर स्थित मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट बनवाना आसान है। जिले के लोगों ने भी इस सेवा को भरपूर फायदा उठाया और पासपोर्ट सेवा केंद्र से तीन साल में 23 हजार से अधिक पासपोर्ट बनवाए। इस सेवा केंद्र पर मिनटों में ही पासपोर्ट बनकर तैयार हो जाता है। विदेश में पढ़ाई करने और नौकरी के लिए बड़ी संख्या में युवा जाते हैं। विदेश जाने के लिए पासपोस्र्ट की जरूरत होती है। पहले पासपोर्ट बनवाने के लिए जयपुर के चक्कर लगाने पड़ते थे। कई बार पासपोस्र्ट बनवाने की प्रक्रिया में दो से तीन बार जयपुर जाना होता था। इससे लोगों के समय व धन की बर्बादी होती थी। साथ ही जयपुर पासपोर्ट ऑफिस कार्यालय पर भी लोगों का भार बढ़ रहा था। ऐसे में लोगों की आवश्यकता को देखते हुए वर्ष 2018 में अलवर के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट सेवा केंद्र ...

सिर में गोली मार कर युवक की हत्या

Image
अलवर. बहरोड़ क्षेत्र के भगवाड़ी खुर्द गांव में गुरुवार सुबह एक युवक का श्मशान घाट के पास बने कमरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बुधवार देर रात को चार लोगों ने गांव के मनदीप उर्फ सोनू पुत्र विक्रम कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह घुमने गए लोगों को तब लगी जब वे श्मशान घाट के पास बने तिबारे के पास से गुजर रहे थे तब अचानक लोगों की नजर तिबारे में पड़े खून पर पड़ी। जिसके बाद लोगों ने अंदर जाकर देखा तो गांव के ही मनदीप उर्फ सोनू का शव खुन में लथपथ पड़ा हुआ था और उसके शरीर से अधिकतर खून सिर से बाहर निकल गया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की सूचना मृतक युवक के परिजनों व पुलिस को दी। ऐसे में सुबह नौ बजे बाद पुलिस मौके पर पहुंचीं ओर शव को कब्जे में लेकर बहरोड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। डीएसपी मदनलाल रॉयल ने बताया कि भगवाड़ी खुर्द निवासी विक्रम कुमार ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है कि उसके बेटे मनदीप उर्फ सोनू को बुधवार देर रात को फोन कर घर से किसी व्यक्ति ने बाहर बुलाया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। वहीं जब उन्होंने उसके ताऊ के लडक़े व साथ रहने वाले लड...

पंचायती राज चुनाव: आबादी आधी फिर भी वोटिंग में पुरुषों से भारी

Image
अलवर. महिलाओं को भले ही आधी आबादी कहा जाता हो, लेकिन चुनाव में भागीदारी निभाने की बारी आने पर वे हाशिए पर ही रहती आई है, फिर भी लोकतंत्र की मजबूती में पुरुषों से आगे बढकऱ ही भागीदारी निभाई है। यही कारण है कि जिले में इस बार पंचायती राज चुनाव में महिलाओं का मत प्रतिशत पुरुषों से ज्यादा रहा है। केवल महिला वार्ड ही नहीं बल्की अन्य वर्गों के लिए आरक्षित वार्डों में भी महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा रही। हर चरण के मतदान में महिलाएं आगे पहला चरण पंचायत समिति एसी वार्ड पुरुष महिला एसटी वार्ड पुरुष महिला महिला वार्ड पुरुष महिला बहरोड़ 62.65 64.65 00 00 71.76 74.46 कोटकासिम 57.90 57.69 00 00 68.68 68.24 मुण्डावर 49.16 48.75 56.56 58.45 59.94 60.22 नीमराणा 60.25 60.94 00 00 66.37 69.84 तिजारा 64.96 65.63 00 00 68.12 66.60 कुल 58.19 58.68 56.56 58.45 66.45 67.14 द्वितीय चरण पंचायत समिति एसी वार्ड पुरुष महिला एसटी वार्ड पुरुष महिला महिला वार्ड पुरुष महिला गोविंदगढ़ 55.72 57.79 58.36 60.98 60.62 64.67 कठूमर 56.40 60.07 54.08 57.40 58.94 62.89 लक्ष्मणगढ़ 60.37 59.71 52.36 56...

कांग्रेस में जिला प्रमुख दावेदारों की भरमार, भाजपा को मजबूत दावेदार का इंतजार

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में प्रतिष्ठा का सवाल बना जिला प्रमुख चुनाव के लिए कांग्रेस व भाजपा ने चक्रव्यूह की तैयारी शुरू कर दी है, भले ही जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम 29 अक्टूबर को आएंगे, लेकिन दोनों ही दल जिला प्रमुख पद की कशमकश में जुटे हैं। हालांकि कांग्रेस में जिला प्रमुख पद के दावेदारों की भरमार है, वहीं भाजपा को अभी मजबूत दावेदार का इंतजार है। जिले में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव पूरा हो चुका है, अब 29 अक्टूबर को इनके नतीजे आने हैं। मतदान प्रक्रिया निपट दोनों ही प्रमुख दलों के चुनाव रणनीतिकार अब जिला प्रमुख व प्रधान पद के चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। दोनों ही दलों के प्रमुख नेताओं का ज्यादा जोर जिला प्रमुख पद को लेकर है, वहीं विधायक एवं विधानसभा स्तर के नेताओं का जोर अपने दल का प्रधान बनवाने पर है। कांग्रेस में जिला प्रमुख को लेकर गहमागहमी ज्यादा जिला प्रमुख पद को लेकर कांग्रेस में गहमागहमी ज्यादा है। इसका मुख्य कारण है कि कांग्रेस में जिला प्रमुख पद के लिए 5 से 6 मजबूत दावेदार मैदान में हैं। खास बात यह कि ये सभी प्रत्याशी जिला ...

एनसीआर का घटेगा आकार तो अलवर-भरतपुर हो सकते हैं बाहर, भिवाड़ी रहेगा बरक़रार, जानिए राजस्थान को फायदा या नुकसान

Image
अलवर. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल शहरों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और विकास के लिए एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की ओर ड्राफ्ट रीजनल प्लान-2041 को मंजूरी देने के बाद एनसीआर में शामिल पूर्वी राजस्थान के जिले अलवर शहर और भरतपुर जिले के क्षेत्र से बाहर होने की सम्भावना हैं। फ़िलहाल एनसीआर का दायरा 175 किलोमीटर तक है। ड्राफ्ट के तहत दिल्ली राजघाट से 100 किलोमीटर के दायरे का क्षेत्र ही एनसीआर में शामिल रहेगा। उद्योगनगरी भिवाड़ी शहर परिसीमन के बाद भी एनसीआर में बरकरार रहेगा। यह फैसला राज्य सरकार करेगी। 12 अक्टूबर को ड्राफ्ट रीजनल प्लान 2041 को मंजूरी दी गई। मार्च 2022 तक इस प्लान की अंतिम अधिसूचना जारी होगी। अलवर जिला प्रारम्भ से ही एनसीआर का में शामिल है। हालांकि जिले के शेष हिस्से को 23 अगस्त 2004 को शामिल किया गया था। वहीं भरतपुर 1 अक्टूबर 2013 को एनसीआर में शामिल हुआ। लेकिन अब तक भरतपुर में एक भी परियोजना शुरू नहीं की गई। राजघाट से 100 किमी क्षेत्र एनसीआर में होगा, मार्च से लागू होने की उम्मीद एनसीआर प्लानिंग बोर्ड की बैठक में पेश किए गए ड्राफ्ट के तहत दिल्ली के राजघाट से 100 किलोमीटर क...

पंचायती राज चुनाव: अंतिम चरण में 65.05 फीसदी मतदान, अब निगाहें 29 के परिणाम पर

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत अंतिम चरण की पांच पंचायत समितियों में मंगलवार को 14 जिला परिषद सदस्य एवं 127 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 65.05 प्रतिशत वोट डाले गए। अंतिम चरण में बानसूर, किशनगढ़बास, मालाखेड़ा, रामगढ़ व उमरैण पंचायत समितियों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान बानसूर पंचायत समिति में दो इवीएम सेट में खराबी आई, जिससे उन्हें बदल मतदान सुचारू कराया गया। अलवर जिले में पंचायती राज चुनाव के तीनों चरण पूरे हो चुके हैं, अब सभी की निगाहें 29 अक्टूबर को जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के लिए होने वाली मतगणना पर टिकी है। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों की मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब प्रत्याशियों के हार जीत के समीकरण एवं जिला प्रमुख व प्रधान पद के दावेदारों के नामों को लेकर कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। हर घंटे में बढ़ता गया मतदान प्रतिशत पंचायत समिति मतदाता मतदान सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे दोपहर 3 बजे कुल मतदान बानसूर 159527 99000 8.96 21.51 44.67 62.06 किशनगढ़बास 114862 80384 10.76 30.76 54.74 69.98 मालाखेड़ा 116224 77810 12.79 27.56 ...

पंचायती राज चुनाव: अंतिम चरण में पांच पंचायत समितियों में आज डलेंगे वोट

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत तीसरे व अंतिम चरण में पांच पंचायत समितियों में 887 मतदान केन्द्रों पर मंगलवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 14 जिला परिषद सदस्य एवं 133 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। तीसरे चरण में उमरैण, मालाखेड़ा, रामगढ़, किशनगढ़बास व बानसूर पंचायत समितियों मे चुनाव होगा। मतदान के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल सोमवार शाम तक पहुंच गए। जिले में पंचायती राज चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। तीसरे चरण में उमरैण की 33 ग्राम पंचायतों में 170 मतदान केन्द्रों, मालाखेड़ा की 33 ग्राम पंचायतों के 141 मतदान केन्द्र, रामगढ़ की 39 ग्राम पंचायतों के 188 मतदान केन्द्रों, किशनगढ़बास की 37 ग्राम पंचायतों के 175 मतदान केन्द्रों तथा बानसूर की 46 ग्राम पंचायतों के 213 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। किस पंचायत समिति में कितने मतदाता तीसरे चरण में उमरैण पंचायत समिति में 117190, किशनगढ़बास में 114862, रामगढ़ में 132934, मालाखेड़ा में 116224 व बानसूर में 159527 मतदाता जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। ...

दुकानदार पर फायरिंग, बायें कंधे के नीचे गोली लगी

Image
अलवर/ नीमराणा. माजरीकलां पुलिस चौकी से महत सौ मीटर की दूरी पर रविवार रात आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर परचून की दुकान करने वाले दुकानदार पर हमला कर दिया। फायरिंग में दुकानदार के बायें कंधे के नीचे कांख में गोली लगी। हमले के दौरान दुकानदार के बैग से करीब दो लाख रुपए लूटकर ले जाना बताया जा रहा है। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार माजरीकलां बस स्टैंड पर माजरीखुर्द गांव निवासी अरविंद उर्फ अन्नू पुत्र अमीलाल यादव की परचून की दुकान है। जहां से वह रात पौने आठ बजे के दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। बहरोड़ कुंड रोड पर माजरीकलां पुलिस चौकी व टेगौर पब्लिक स्कूल के समीप एक बाइक पर घात लगाकर बैठे तीन अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार अन्नू पर फायरिंग कर दी। गोली बाये कंधे के नीचे कांख में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक से नीचे गिर गया। इस बीच बदमाश द्वारा दो लाख रुपए से भरा बैग ले जाना बताया जा रहा है । हमलावर बदमाश घटना को अंजाम देकर घायल दुकानदार को सडक़ पर पड़ा छोडकऱ मौके से फरार हो गए। सडक़ से गुजर रहे दुकानदार के गांव के ही वाहन चालक ने उसे नीमराणा के सच...

पंचायती राज चुनाव: अंतिम चरण के चुनाव में प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, प्रचार थमा, मतदान कल

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत तीसरे व अंतिम चरण के चुनाव प्रचार का शोर रविवार शाम 5 बजे थम गया। प्रचार खत्म होने से पूर्व जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों, कांग्रेस एवं भाजपा के प्रमुख नेताओं, मंत्री, सांसद विधायकों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। तीसरे चरण में उमरैण, मालाखेड़ा, रामगढ़, किशनगढ़बास व बानसूर पंचायत समितियों के 15 जिला परिषद सदस्य एवं 133 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 26 अक्टूबर को मतदान होना है। जिले में तीसरे चरण के चुनाव की पांच पंचायत समितियों में प्रत्याशियों का प्रचार रविवार को परवान पर रहा। शाम 5 बजे प्रचार अभियान थमने के बाद प्रत्याशी व प्रमुख पार्टियों के नेता अब अपने पक्ष में अधिकाधिक मतदान कराने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। तीसरे चरण के प्रत्याशियों को प्रचार के लिए खूब समय मिला तीसरे चरण के चुनाव वाली पंचायत समितियों में कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य प्रमुख दलों के नेताओं, विधायक एवं पदाधिकारियों ने सभा, नुक्कड़ सभा, रैली व घर-घर सम्पर्क को प्रमुखता दी। प्रत्याशी घर-घर जाकर जन सम्पर्क में जुटे रहे। वहीं विधायकों, पार्टी पदाधिकारियों व नेताओ...

विस्थापन की धीमी गति ने रोकी सरिस्का की खुशहाली

Image
प्रेम पाठक अलवर. सरिस्का के कोर एवं पैराफेरी क्षेत्र में बसे गांवों की धीमी विस्थापन प्रक्रिया ने टाइगर रिजर्व की खुशहाली पर ही ब्रेक नहीं लगाए, बल्कि बाघों की वंश वृद्धि को भी प्रभावित किया है। रणथंभौर की तुलना में सरिस्का में मानवीय दखल ज्यादा होने का असर वन्यजीवों पर भी पड़ा है। सरिस्का बाघ परियोजना के कोर एरिया एवं पैराफेरी में करीब 29 गांव बसे हैं, इनमें से 10 गांवों का विस्थापन सरकार की प्राथमिकता में है। एक दशक से ज्यादा समय से सरिस्का में गांवों के विस्थापन की प्रक्रिया चलने के बाद भी अभी तक पांच गांव ही पूरी तरह विस्थापित हो पाए हैं। शेष पांच गांवों में कुछ परिवार विस्थापन के लिए सहमत हैं, लेकिन अभी विस्थापित नहीं हो सके हैं। गांवों से जंगल में बढ़ती है मानवीय दखल गांवों के बसे होने से जंगल में मानवीय दखल बढ़ती है। इसका सीधा असर बाघ एवं अन्य वन्यजीवों की वंश वृद्धि पर पड़ता है। मानवीय दखल के चलते बाघ एवं अन्य वन्यजीव दूर चले जाते हैं, जिससे ब्रीडिंग में बाधा उत्पन्न होती है। यही कारण है कि सरिस्का में अभी बाघों का कुनबा 23 तक ही पहुंच पाया है, जबकि रणथंभौर में बाधों की सं...

मेहंदीपुर बालाजी जा रहे दो यात्रियों सहित तीन की मौत

Image
अलवर. किशनगढ़बास क्षेत्र में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे यात्रियों की वैन शुक्रवार देर रात ग्राम बम्बोरा गेट के पास सडक़ किनारे खड़े केंटरा ट्रक से टकरा गई। इस सडक़ हादसे में वैन में सवार दो यात्रियों एवं केंटरा में प्याज फालर लदान कर रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सहायक उपनिरीक्षक दारासिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग एक बजे वैन में सवार होकर एक महिला सहित चार लोग मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। ग्राम बम्बोरा गेट के पास वैन सडक़ किनारे खड़े केंटरा ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मंजू देवी उर्फ अनीता (35) पत्नी जयसिंह कुम्हार निवासी जाटूसाना, थाना कोसली, जिला रेवाड़ी हरियाणा व आशीष उर्फ भाण्डू (32) पुत्र रमेश मेघवाल निवासी शादीपुर, थाना कोसली जिला रेवाड़ी हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान सडक़ किनारे खड़े केन्टरा ट्रक में प्याज के फालर लदान कर रहा युवक नसरुद्दीन पुत्र सफेदा निवासी चोरबसई थाना किशनगढ़बास भी हादसे का शिकार हो गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। ...

पंचायती राज चुनाव: दूसरे चरण के मतदान के साथ ही बिछने लगी जिला प्रमुख व प्रधान की बिसात

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में अलवर जिले की छह पंचायत समितियों में 1010 मतदान केन्द्रों पर शनिवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 18 जिला परिषद सदस्य एवं 120 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए वोट डाले गए। दूसरे चरण में थानागाजी, रैणी, राजगढ, कठूमर, लक्ष्मणगढ़ व गोविंदगढ़ पंचायत समितियों में 57.59 प्रतिशत मतदान हुआ। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान खराबी के चलते चार इवीएम सेट बदलने पड़े। सूरज चढऩे के साथ बढ़ा मतदान पंचायत समिति कुल मतदाता मतदान हुआ सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे दोपहर 3 बजे कुल मतदान गोविंदगढ़ 87785 55287 12.15 26.65 48.52 62.98 कठूमर 177126 108598 12.07 25.59 48.74 61.31 लक्ष्मणगढ़ 84238 52912 10.28 24.65 47.72 62.81 राजगढ़ 119023 63978 8.00 20.60 37.49 53.75 रैणी 115379 62395 9.64 19.4 40.39 54.08 थानागाजी 140668 73876 9.22 17.82 36.42 52.52 कुल 724219 417046 10.26 22.29 43.03 57.59 पंचायत समिति जिला परिषद वार्ड कुल प्रत्याशी पंचायत समिति वार्ड कुल प्रत्याशी निर्विरोध थानागाजी 15,16,17,18 9 19 61 0 रैण...

पंचायती राज चुनाव: मतदान के कम प्रतिशत ने रणनीतिकारों की बढ़ाई चिंता

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव में जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव में मतदान प्रतिशत ज्यादा नहीं बढ़ पाने से प्रमुख पार्टियों के चुनावी रणनीतिकारों की चिंता बढ़ गई है। चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रशासन की ओर से किए गए प्रयास भी ज्यादा सार्थक नहीं हो पाए। पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में छह पंचायत समितियों में औसत मतदान 57.59 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया, यानि आधे से कुछ ही ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पहले चरण में पांच पंचायत समितियों में औसत मतदान 66.09 फीसदी ही रहा। जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए शनिवार को हुए दूसरे चरण में सबसे कम मतदान थानागाजी पंचायत समिति क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर मात्र 52.52 प्रतिशत मतदान ही हुआ। वहंी राजगढ़ पंचायत समिति में भी मतदान प्रतिशत का आंकड़ा 53.75 तक ही पहुंच सका। रैणी में भी 54.08 प्रतिशत ही मतदान दर्ज किया जा सका। हालांकि कठूमर में 61.31 प्रतिशत, लक्ष्मणगढ़ में 62.81 प्रतिशत तथा नव गठित पंचायत समिति गोविंदगढ़ में 62.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रत्याशियों का प्रचार व प्रश...

किशनगढ़बास में हादसा, मेहंदीपुर बालाजी जा रहे दो यात्रियों सहित तीन की मौत

Image
किशनगढ़बास (अलवर)। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करने जा रहे यात्रियों की वैन शुक्रवार देर रात ग्राम बम्बोरा गेट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस सड़क हादसे में वैन में सवार दो यात्रियों व एक अन्य युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सहायक उपनिरीक्षक दारासिंह ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग एक बजे वैन में सवार होकर एक महिला सहित चार लोग मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे थे। ग्राम बम्बोरा गेट के पास वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार मंजू देवी उर्फ अनीता (35) पत्नी जयसिंह कुम्हार निवासी जाटूसाना, थाना कोसली, जिला रेवाड़ी हरियाणा व आशीष उर्फ भाण्डू (32) पुत्र रमेश मेघवाल निवासी शादीपुर, थाना कोसली जिला रेवाड़ी हरियाणा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक में प्याज के फालर लदान कर रहा युवक नसरुद्दीन पुत्र सफेदा निवासी चोरबसई थाना किशनगढ़बास भी हादसे का शिकार हो गया और उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ती...

70 केन्द्रों पर आज व कल होगी पटवार भर्ती परीक्षा

Image
अलवर. जिले में पटवारी भर्ती परीक्षा शनिवार और 24 अक्टूबर को दो पारियों में होगी। इस परीक्षा के लिए जिले में 70 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। पहले दिन 23 अक्टूबर को भरतपुर व दौसा जिले के अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे, वहीं अगले दिन रविवार को अलवर व दौसा जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पारी में 22 हजार 422 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पटवार परीक्षा के लिए बाहरी जिलों से अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं अलवर से बाहर के जिलों में परीक्षा देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थी शुक्रवार को रवाना होने लगे हैं। परीक्षा में नकल व अवैधानिक गतिविधियों पर रोक के लिए प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के बार मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। दो पारियों में होने वाली परीक्षा के लिए पहली पारी का समय सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक तथा दूसरी पारी दोपहर ढाई बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक होगी।अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश किराड़ ने बताया कि अलवर जिले में पटवार भर्ती परीक्षा के लिए कुल 70 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रत्येक पारी में 23 अक्टूबर व 24 अक्टूबर को 22 हजार 422 परीक्षार्थी ...

पंचायती राज चुनाव: दूसरे चरण में छह पंचायत समितियों में आज डलेंगे वोट

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में छह पंचायत समितियों में 1010 मतदान केन्द्रों पर शनिवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 18 जिला परिषद सदस्य एवं 120 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में थानागाजी, रैणी, राजगढ, कठूमर, लक्ष्मणगढ़ व गोविंदगढ़ पंचायत समितियों मे चुनाव होगा। मतदान के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल शुक्रवार शाम तक पहुंच गए। जिले में पंचायती राज चुनाव मध्य दौर में पहुंच गया है। दूसरे चरण में थानागाजी की 39 ग्राम पंचायतों में 197 मतदान केन्द्रों, रैणी की 26 ग्राम पंचायतों के 159 मतदान केन्द्र, राजगढ़ की 34 ग्राम पंचायतों के 168 मतदान केन्द्रों, गोविंदगढ़ की 25 ग्राम पंचायतों के 119 मतदान केन्द्रों, लक्ष्मणगढ़ की 24 ग्राम पंचायतों के 131 मतदान केन्द्रों तथा कठूमर की 47 ग्राम पंचायतों के 236 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। किस पंचायत समिति में कितने मतदाता दूसरे चरण में थानागाजी पंचायत समिति में 140673 मतदाता, जिनमें 75080 पुरुष व 65593 महिला, रैणी में 115518, जिनमें 62185 पुरुष व 53332 महिला व एक अन्य मतदाता, राजगढ़ में 119937 जिनमें 64...

चार सांसदों का जिला, साढ़े 3 साल में अलवर को क्या मिला, जानिए चारों सांसदों का विकास में कितना रहा योगदान

Image
अलवर. प्रदेश में संभवत: अलवर जिला अकेला हैं, जहां से चार सांसद संसद में चुनकर पहुंचते हैं। चार सांसदों के प्रतिनिधित्व के बावजूद अलवर जिला विकास के सौपान छू पाने में अछूता ही रहा है। आबादी, भौगोलिक, औद्योगिक एवं खनिज सम्पदा में सम्पन्न होने के बाद भी बीते साढ़े तीन साल में जिले को वह सब नहीं मिल पाया, जिसका वह हकदार हैं। 17 वीं लोकसभा के चार सांसदों का अब तक अलवर जिले में 9 करोड़ 35 लाख 60 हजार रुपए का विकास में योगदान रह पाया है। यह राशि चारों सांसदों ने अपने सांसद कोटे से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए स्वीकृत की है। राष्ट्रीय राजधानी परियोजना में शामिल होने के बाद भी अलवर जिले में अब तक अपेक्षित विकास नहीं हो सका। देश व प्रदेश के बड़े शहरों से अब तक एयर कनेक्टिविटी की सुविधा नहीं मिल पाई है। रेलवे की ब्रॉड गेज लाइन जरूर है, लेकिन उच्च श्रेणी की रेल सेवा का अभी इंतजार है। देश व प्रदेश की राजधानी के मध्य स्थित होने के बाद भी अलवर जिला अब तक मेट्रो सेवा व रेपिड रेल से नहीं जुड़ सका है। कहने को जिले में भिवाड़ी, नीमराणा एवं अलवर स्थित मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र हैं,...

पंचायती राज चुनाव: प्रथम चरण की पांच पंचायत समितियों के प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत पहले चरण की पांच पंचायत समितियों में 973 मतदान केन्द्रों पर बुधवार को 16 जिला परिषद सदस्य एवं 99 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 63.29 प्रतिशत वोट डाले गए। पहले चरण में तिजारा, बहरोड़, नीमराणा, मुण्डावर एवं कोटकासिम पंचायत समितियों में छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान 8 मतदान केन्द्रों पर इवीएम मशीन में खराबी आई, जिससे उन्हें बदल मतदान सुचारू कराया गया। वहीं मुण्डावर के खानपुर अहीर में प्रत्याशी एवं एजेंट झगड़ते इवीएम मशीन पर गिर पड़े, जिससे इवीएम बंद हो गई, बाद में इवीएम बदल मतदान दोबारा शुरू कराया गया। मतदान के दौरान बहरोड़ के मतदान केन्द्र 140 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढूंढारिया में सहायक मतदान अधिकारी की मतदान डयूटी के दौरान अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी के आवेदन पर जिला निर्वाचन अधिकारी त्वरित कार्रवाई कर 20 लाख रुपए की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की। सूरज चढऩे के साथ बढ़ा मतदान पंचायत समिति मतदाता मतदान सुबह 10 बजे दोपहर 12 बजे दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे बहरोड़ 122789 85911 12.34 26.87 53.24 69.97 कोटक...

पर्यावरण और पेड़-पौधों का दुश्मन ‘विलायती बबूल’

Image
प्रदीप यादव अलवर. काम का न काज का दुश्मन अनाज का, वैसे यह कहावत खाली लोगों के लिए कही जाती रही है, लेकिन अलवर सहित प्रदेश को हरा भरा करने के दौर में एक हरा पौधा एेसा भी है जो कि खुद जीवित रहने के लिए आसपास की लाभकारी व औषधीय वनस्पति को भी निगल रहा है। यह हरा पौधा है विलायती बबूल (कीकर)। इसका जिले में बढ़ता दायरा अन्य वनस्पति के लिए संकटकारी बन गया है। यह पौधा कटीला होने से पशु-पक्षियों को ही नहीं, पर्यावरण के लिए भी खतरा बन गया है। लगभग तीन दशक पहले अरावली पर्वत शृंखला को हरा-भरा करने के लिए हेलीकॉफ्टर से विलायती बबूल (कीकर) के बीज बिखेरे गए थे। इन विलायती बबूल के पेड़ों से अरावली पर्वतमाला कम हरी हो पाई, लेकिन जिले के खेत, क्यार, जंगल से होते हुए अब यह सरिस्का बाघ परियोजना तक जड़ जमा चुकी है। विलायती बबूल को यहां जमीन इतरी रास आई कि इसके सामने अन्य दूसरी प्रजातियों के पौधों का अस्तित्व संकट में आ गया। इसके कटीले पौधों का दुष्प्रभाव अब जनजीवन पर भी पडऩे लगा है। ये कटीले पौधे जीव-जंतु व पक्षी के लिए घातक होने के साथ ही पर्यावरण को भी निगल रहा है। सरकारी स्तर पर विलायती बबूल को हटाने ...

पंचायती राज चुनाव: प्रथम चरण में पांच पंचायत समितियों में आज डलेंगे वोट

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत पहले चरण में पांच पंचायत समितियों में 973 मतदान केन्द्रों पर बुधवार को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक 16 जिला परिषद सदस्य एवं 99 पंचायत समिति सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में तिजारा, बहरोड़, नीमराणा, मुण्डावर एवं कोटकासिम पंचायत समितियों मे चुनाव होगा। मतदान के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान दल मंगलवार शाम तक पहुंच गए। जिले में पंचायती राज चुनाव अब मतदान दौर में पहुंच गया है। प्रथम चरण में कोटकासिम की 28 ग्राम पंचायतों में 145 मतदान केन्द्रों, तिजारा की 47 ग्राम पंचायतों के 238 मतदान केन्द्र, बहरोड़ की 32 ग्राम पंचायतों के 176 मतदान केन्द्रों, नीमराणा की 34 ग्राम पंचायतों के 173 मतदान केन्द्रों तथा मुण्डावर की 48 ग्राम पंचायतों के 241 मतदान केन्द्रों पर वोट डाले जाएंगे। किस पंचायत समिति में कितने मतदाता पहले चरण में कोटकासिम पंचायत समिति में 101746, तिजारा में 168196, बहरोड़ में122789, नीमराणा में 127303 व मुण्डावर में 169721 मतदाता जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। कहां क...

शिशुओं की जान खतरे में, जिला मुख्यालय पर हांफने लगे चिकित्सा विभाग के संसाधन

Image
अलवर. जिले में मौसम बदलाव बच्चों के लिए कहर बनकर आया है। एक दिन में पांच हजार बच्चे बुखार और मौसमी जनित रोगों के शिकार हो रहे हैं। अलवर जिला मुख्यालय पर शिशु चिकित्सालय में सरकारी संसाधन तंत्र विफल साबित हो रहे हैं। सरकारी ही नहीं प्राइवेट अस्पतालों में मरीज बच्चों की संख्या से सभी बेड फुल हैं। परिजनों को प्लेटलेट्स कम पडऩे और अस्पताल में बच्चे को भर्ती कराने की चुनौती से जूझना पड़ रहा है। ब्लॉक स्तर पर बने सरकारी अस्पतालों में शिशुओं को भर्ती नहीं किया जा रहा है जिन्हें अलवर रेफर किया जा रहा है। अलवर के राजकीय शिशु चिकित्सालय में सोमवार को सुबह वाली पारी में ५०० शिशु मरीज आए जबकि शाम वाली पारी में २०० से अधिक मरीज आए। इस हिसाब से एक ही दिन में ७०० से अधिक बच्चों को परिजन दिखाने लाए। इसके कारण सोमवार को आउटडोर विंग में परिजनों की लाइन लगी हुई थी और बहुत से परिजन नम्बर में और किसी को खड़ा करके खुद बैंच पर बैठ गए। गैलरी में ही काफी संख्या में परिजन लाइन में खड़े हुए थे। भर्ती अस्पताल में लेकिन मरीज बच्चों को बाहर लेकर घूम रहे पत्रिका रिपोर्टर को मरीज के परिजनों ने बताया कि हमारे बेड...

पंचायती राज चुनाव: प्रथम चरण के चुनाव का प्रचार थमा, प्रत्याशी रणनीति बनाने में जुटे

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम गया। प्रचार खत्म होने से पूर्व जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों, कांग्रेस एवं भाजपा के प्रमुख नेताओं, मंत्री, सांसद विधायकों ने प्रचार में ताकत झोंक दी। प्रथम चरण में तिजारा, मुण्डावर, बहरोड़, कोटकासिम एवं नीमराणा पंचायत समितियों के 16 जिला परिषद सदस्य एवं 99 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20 अक्टूबर को मतदान होना है। जिले में प्रथम चरण के चुनाव की पांच पंचायत समितियों में प्रत्याशियों का प्रचार सोमवार को परवान पर रहा। शाम 5 बजे प्रचार अभियान थमने के बाद प्रत्याशी व प्रमुख पार्टियों के नेता अब मतदान की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। प्रचार के अंतिम दिन जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी। पहले चरण के प्रत्याशियों का प्रचार तेज प्रथम चरण के चुनाव वाली पंचायत समितियों में कांग्रेस व भाजपा सहित अन्य प्रमुख दलों के नेताओं, विधायक एवं पदाधिकारियों ने प्रचार को प्रमुखता दी। प्रत्याशी घर-घर जाकर जन सम्पर्क में जुटे रह...

पंचायती राज चुनाव: प्रथम चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर आज थमेगा

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव के अंतर्गत प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का शोर सोमवार शाम 5 बजे थम जाएगा। प्रचार खत्म होने में एक दिन शेष रहते देख जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य के प्रत्याशियों, कांग्रेस एवं भाजपा के प्रमुख नेताओं, मंत्री, सांसद विधायकों ने प्रचार में रविवार को ताकत झोंक दी। प्रथम चरण में तिजारा, मुण्डावर, बहरोड़, कोटकासिम एवं नीमराणा पंचायत समितियों के 16 जिला परिषद सदस्य एवं 99 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20 अक्टूबर को मतदान होना है। जिले में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज चुनाव के प्रचार परवान चढऩे लगा है। प्रथम चरण के चुनाव की पांच पंचायत समितियों में प्रत्याशियों का प्रचार अभियान ऊंचाई छूने लगा है। प्रथम चरण के चुनाव वाली पांच पंचायत समितियों में सोमवार शाम 5 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। प्रचार में एक दिन शेष रहने के कारण जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है। हालांकि दूसरे व तीसरे चरण की पंचायत समितियों में भी प्रत्याशियों का प्रचार शुरू हो चुका है। पहले चरण के प्रत्याशियों का प्रचा...

एक्सप्रेस हाइवे से विकास ही नहीं, किसानों की बदली तकदीर

Image
प्रेम पाठक अलवर. दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे निर्माण से अलवर जिले के विकास को ही पंख नहीं लगेंगे, बल्कि किसानों की तकदीर भी बदलने वाली है। एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए भूमि के बदले किसानो को 3 अरब 60 करोड़ से ज्यादा राशि का भुगतान किया जाना है। इसमें से अब तक 2 अरब 97 करोड़ से ज्यादा राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंच चुकी है। एक्सप्रेस वे अलवर जिले के लगभग 70 किलोमीटर लम्बे क्षेत्र से गुजरेगा। इसके लिए तीन तहसीलों के 56 गांवों में 767 हैक्टेयर भूमि किसानों की अवाप्त की गई है। एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अवाप्ति का ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। यही कारण है कि भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का जिले में तेजी से काम चल रहा है। यह एक्सप्रेस-वे जिले की लक्ष्मणगढ़, रामगढ़ व रैणी तहसील क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जिसमें लक्ष्मणगढ़ तहसील के 25, रैणी के 22 तथा रामगढ़ के 9 गांव शािमल हैं। फिलहाल एक्सप्रेसवे आठ लेन का होगा, लेकिन आवश्यकता पडऩे पर इसे 12 लेन का भी किया जा सकता है। किसानों के बैंक खातों में आएगा 360 करोड़ रुपया एक्सप्रेस- वे निर्माण के लिए जिले में...

कनाडा में बैठे बदमाश के इशारे पर 50 लाख की फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले दो शूटर सहित सात गिरफ्तार

Image
अलवर. कनाड़ा में बैठे बदमाश के इशारे पर पचास लाख रुपए की फिरौती के लिए भिवाड़ी अलवर बायपास स्थित गायत्री सुपर मार्केट पर बीते सप्ताह अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने सात शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों में दो शार्प शूटर भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक पिस्टल व बाइक जब्त की है। कनाड़ा में बैठा बदमाश गोल्डी टेलीफोन से संपर्क में रहकर बदमाशों को वारदात के लिए वाहन, हथियार व रहने का ठिकाना उपलब्ध कराता है। फूलबाग थानाधिकारी जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि भिवाड़ी थाना क्षेत्र में आरोपियों ने 7 अक्टूबर को अलवर बायपास स्थित गायत्री सुपर मार्केट पर अंधाधुंध फायरिंग कर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने की घटना को अंजाम दिया था। इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी अरुण माच्या के सुपरविजन, पुलिस उपाधीक्षक हरिराम कुमावत, फूलबाग थानाधिकारी व डीएसटी प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। डीएसटी तथा साइबर सैल टीम ने आरोपियों की ओर से काम में ली गई बाइक के आधार संभावित रास्तों पर उनका पीछा कर नाकाबंदी की। इस दौरान भिवाड़ी, धारूहेड़ा, तावडू़, एनएच-8...

पंचायती राज चुनाव में घाटे के भय से जारी नहीं किए बिजली कटौती आदेश

Image
अलवर. पंचायती राज चुनाव में घाटा न हो जाए, इसलिए राज्य सरकार ने प्रदेश व्यापी बिजली संकट के दौर में भी अलवर एवं धौलपुर जिलों में बिजली कटौती करने के आदेश जारी नहीं किए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर एक से चार घंटे तक अघोषित बिजली कटौती जारी है। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय पर भी दीपावली पूर्व मेंटेनेंस के चलते शहरी इलाके दिन में कई घंटे तक बिजली सप्लाई गुल रहती है। कोयले की कमी के चलते इन दिनों प्रदेश में बिजली संकट चरम पर है। कोयला चलित कई बिजली उत्पादन संयंत्र ठप हैं। विद्युत की कमी के संकट से उबरने के लिए पिछले दिनों बिजली निगमों की ओर से गांव व शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग समयावधि के लिए बिजली कटौती आदेश जारी किए थे। विद्युत निगम की ओर से जयपुर वृत्त के लिए जारी आदेशों में अन्य जिलों में बिजली कटौती के लिए आदेश जारी कर दिए, लेकिन अलवर व धौलपुर जिलों के नाम उन आदेशों में शामिल नहीं रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में रोज हो रही अघोषित कटौती आदेश नहीं होने के बाद भी जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में अलग- अलग समय में एक से चार घंटे तक बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। हालांकि पिछ...

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- देश में बढ़ रही जनसंख्या नई चिंताओं को जन्म देगी, ओटीटी और बिटकॉइन पर भी दिया बयान, जानिए

Image
हीरेन जोशी नागपुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा है कि देश में अनियंत्रित तरीके से बढ़ रही जनसंख्या भविष्य में कई चिंताओं को जन्म देगी। इसके लिए जनसंख्या नीति होनी चाहिए। 50 साल आगे का विचार करके नीति बनानी चाहिए। उसे सब पर समान रूप से लागू करना होगा। क्योंकि जैसे जनसंख्या समस्या बन रही है वैसे ही जनसंख्या का असंतुलन भी पूरे विश्व में समस्या बन रहा है। संघ के साल के छह उत्सवों में से एक स्थापना दिवस पर नागपुर स्थित स्मृति मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सरसंघचालक ने जनसंख्या नियंत्रण नीति सहित, स्वास्थ्य, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, समाज संगठन, कुटुम्ब प्रबोधन सहित विभिन्न विषयों पर बात की। वक्तव्य में सबसे महत्वपूर्ण रहा कि जनसंख्या नीति पर संघ के कार्यकारी मंडल के 2015 के प्रस्ताव का उल्लेख कर भागवत ने इस पर चिंता जाहिर की। आमतौर पर वक्तव्य में पूर्व प्रस्तावों का उल्लेख देखने को नहीं मिलता है। प्रस्ताव का पुन: उल्लेख कर सरकार से आग्रह किया गया कि जनसंख्या नीति का पुनर्निधारण कर सबपर समान रूप से लागू हो। घुसपैठ पर नियंत्रण कर राष्ट्रीय नागरिक पंजिका बन...