आत्म समर्पण करने दोनों आरोपियों को जेल भेजा


बानसूर. युवक की हत्या के मामले में दो आरोपियों के रविवार सुबह हरसौरा पुलिस थाने में आत्मसमर्पण करने के बाद बानसूर पुलिस दोनों को हरसौरा थाने से गिरफ्तार कर बानसूर थाने लेकर आई। यहां दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दोनों को सोमवार सुबह न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।

थाना प्रभारी नरेश चंद शर्मा ने बताया कि हत्या के मामले में मुख्य आरोपी के रविवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने के दौरान अन्य दो आरोपी कासु की ढाणी निवासी मोहर सिंह गुर्जर व छींड निवासी विक्रम गुर्जर ने हरसौरा थाने में आत्मसमर्पण किया था।
दो आरोपी चल रहे फरार

इसी मामले में दो आरोपी कडयि़ा की ढाणी निवासी चेतराम गुर्जर एवं सुभाष उर्फ दाऊद अभी भी फरार चल रहे हैं । पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है । पुलिस थाने के टीम आरोपियों को पकडऩे के लिए कई जगह दबिश दे रही हैं । वहीं हत्या के मुख्य आरोपी महिपाल गुर्जर ने रविवार सुबह हरसौरा 10 बजे हरनाथ की ढाणी के पास एक खेत में खुद को पुलिस के पकड़े जाने के डर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उसके शव के पास एक देशी कट्टा भी बरामद किया था।
यह था मामला

गौरतलब है कि 21 जुलाई को गांव श्यामपुरा में उछपुर निवासी संजय यादव की गोली मार दी गई थी जिसकी जयपुर में एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी । इस मामले में संजय यादव के भाई ने 5 जनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-crime-news-6300715/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार