Posts

Showing posts from July, 2021

विश्व बाघ दिवस पर विशेष: सरिस्का को 13 साल में मिले 14 बाघ, 5 गंवाए, अब बाघों का कुनबा हुआ 23

Image
अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना पर्यटन नक्शे पर फिर तेजी से उभरने लगा है। वर्ष 2005 में बाघ विहिन होने के बाद सरिस्का ने 2008 से फिर पर्यटन क्षेत्र में उड़ान भरना शुरू किया और बीते 13 साल में खुद सरिस्का ने 14 बाघ बढ़ाए, हालांकि इस दौरान पांच टाइगर गंवाने भी पड़े। अब सरिस्का में बाघों का कुनबा बढकऱ 23 का हो गया है। सरिस्का में बाघों का कुनबा साल दर साल बढ़ रहा है। वर्ष 2008 में रणथंभौर से पहले बाघ एसटी-1 की सरिस्का में शिफ्टिंग की गई थी। शुरू में सरिस्का को पुनर्जीवित करने के लिए रणथंभौर से बाघों की शिफ्टिंग करनी पड़ी, लेकिन बाद में खुद सरिस्का ही बाघों की जन्म स्थली के रूप में विकसित हो गया। यही कारण है कि सरिस्का में साल दर साल बाघों का कुनबा बढ़ता रहा और करीब 13 साल के सफर के बाद बाघों का कुनबा बढकऱ 23 तक पहुंच चुका है। इनमें 6 बाघिन, 10 बाघ तथा 7 शावक हैं। सरिस्का में 13 सालों में 14 बाघों ने स्वयं की जमीन पर जन्म लिया। वहीं रणथंभौर से 9 बाघों को शिफ्ट कर सरिस्का लाया गया। सरिस्का ने दस साल में खोए 5 टाइगर सरिस्का बाघ परियोजना ने बीते 10 सालों में 5 टाइगर खोए भी हैं। इनमें एसटी-1 ...

अलवर में दो दिन झमाझम के बाद रुकी बारिश, बांधों में आया पानी, जानिए किस क्षेत्र में कितनी बरसात हुई

Image
अलवर जिले में सोमवार की रात को कई स्थानों पर बरसात आती रही जबकि मंगलवार को दिन में इस बरसात का सिलसिला थम गया। दिन के समय बहरोड़ में तीन और किशनगढ़बास में एक मिमी बरसात ही आई। बरसात के नहीं आने से इस दिन तापमान में बढ़ोतरी हो गई। सोमवार की रात को भी अलवर जिले में कई स्थानों पर खूब बरसात हुई। इस रात को अलवर में 26, रामगढ़ में 21, मुंडावर में 49, बहरोड़ में 25, बानसूर में 26, कठूमर में 15, किशनगढ़बास में 60, मालाखेड़ा में 10, राजगढ़ में 3, टपूकड़ा में 34, बहादरपुर में 31, नीमराणा में 28, थानागाजी में 7, कोटाकासिम में 80, गोविन्दगढ़ में 6, जयसमंद में 48, सीलिसेढ़ में 16, सोड़ावास में 5 और मंगलसर में 5 मिमी बरसात हुई। इस दिन तापमान बढकऱ 36 डिग्री हो गया जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। तापमान की अधिकता के कारण गर्मी महसूस हुई जबकि मंगलवार को राहत भरा दिन रहा। अलवर जिले में बरसात की स्थिति- अलवर जिले में अब तक 3500 मिमी बरसात दर्ज की गई। वहीं औसत बरसात अलवर जिले में 160 मिमी हुई है। इसमें अलवर शहर 285, रामगढ़ 109, मुंडावर 293, बहरोड़ 350, बानसूर 207, लक्ष्मणगढ़ 96, तिजारा 98, कठूमर 2...

अलवर पुलिस ने शातिर ठग को गिरफ्तार किया, नकली सोने की ईंट, 80 सिम व कई फर्जी आधार कार्ड बरामद

Image
अलवर. एनईबी थाना पुलिस और डीएसटी ने सोने की नकली ईंट को असली बताकर ठगी करने वाले शातिर टटलूबाज को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने छह नकली सोने की ईंट, एक छेनी, एक बिना नम्बरी बाइक, चार मोबाइल, 80 ब्लैंक सिम और काफी लोगों के फर्जी आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कई दिनों से एनईबी थाने के एक पुलिसकर्मी के मोबाइल पर व्हाट्स-एप मैसेज आ रहे थे। मैसेज करने वाले व्यक्ति ने चैटिंग के जरिए बताया कि उनके पास काफी मात्रा में सोना है जो कि खुदाई में मिला है। आरोपी ने बताया कि उसकी अम्मी बीमार है। उसका ऑपरेशन करवाना है। इसलिए वह सोना सस्ते दामों में बेचना चाह रहा है। इस पर पुलिस ने तकनीकी सहायता से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शातिर टटलूबाज मुस्ताक पुत्र रमजान उर्फ पुप्पी निवासी मेहराना थाना लक्ष्मणगढ़ हाल भूगोर थाना सदर को वैशाली नगर डी-ब्लॉक पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पीठ पर टके बैग में छह नकली सोने की ईंट, एक छेनी, एक बिना नम्बरी बाइक, चार मोबाइल, 80 ब्लैंक सिम और काफी लोगों के फर्जी ...

अलवर ईएसआइसी अस्पताल घोटाला: एसीबी की सुस्त जांच के कारण बचे हुए हैं कई भ्रष्टाचारी, सांसद के पीए पेश नहीं हुए

Image
अलवर. ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल अलवर में हुए संविदा भर्ती घोटाले में जयपुर एसीबी की जांच काफी सुस्त रफ्तार से चल रही है। प्रकरण में एक माह बाद भी एसीबी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन व अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय नहीं कर पाई है। ऐसे में प्रकरण से जुड़े कई भ्रष्टाचारी गिरफ्तारी से बचे हुए हैं। अलवर ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में संविदा पर मेडिकल स्टाफ के 108 पदों की भर्ती की जानी थी। जिसका ठेका गुजरात की एमजे सोलंकी कम्पनी को दिया गया। कम्पनी ने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ मिलीभगत कर 108 में से 80 पदों पर रिश्वत राशि लेकर भर्ती कर दी। जयपुर एसीबी टीम ने 17 जून की रात इस भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करते हुए प्लेसमेंट एजेन्सी एमजे सोलंकी के मालिक मंजल पटेल उर्फ मिनेष पटेल, फील्ड इंचार्ज भरत पूनिया, सुपरवाइजर कानाराम चौधरी और एम्स जोधपुर के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिपाल यादव को 20 लाख रुपए से अधिक राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एसीबी टीम ने अलवर मेडिकल कॉलेज में सर्च ऑपरेशन चलाकर भर्ती से सम्बन्धित दस्तावेजों को जब्त किया। इस मामले में जयपुर एसीबी की जांच काफी सुस्त चल रही है। घोट...

राहत: अलवर में दो दिनों से एक भी कोरोना पॉजिटिव नहीं, एक्टिव केस की संख्या भी घट रही

Image
अलवर. जिले में कोरोना एक्टिव केसों का आंकड़ा तेजी से सिमट रहा है। रोजाना के संक्रमित मरीजों की संख्या भी काफी कम रह गई है। मंगलवार को लगातार दूसरे दिन अलवर जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य रही। उल्लेखनीय है कि जुलाई में अब तक तीन बार कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य रह चुकी है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में एक भी नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया। वहीं, 15 पुराने संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। सोमवार को भी अलवर जिले में नए कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य रही थी। जिले में कोरोना एक्टिव केस लगातार तेजी से कम हो रहे हैं। मंगलवार को अलवर जिले में 101 कोरोना एक्टिव केस रहे, जबकि सोमवार को एक्टिव केसों का आंकड़ा 116 मरीज रहा था। अब तक 59 हजार 291 मरीज स्वस्थ हुए उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में अब तक 59 हजार 699 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 381 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 59 हजार 291 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, फिलहाल 101 कोरोना एक्टिव केस हैं। इनमें से कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है...

भाजपा से निष्कासित रोहिताश्व शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना, सीएम गहलोत की तारीफ़ की

Image
अलवर. भाजपा में चल रही अंतर्कलह के बीच पिछले दिनों पार्टी से निष्कासित डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने प्रदेश भाजपा में अनुभवहीन नेताओं की ओर से हिटलरशाही चलाने का आरोप लगाते हुए केन्द्र सरकार को भी किसान आंदोलन को लेकर कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अभी तक किसानों की सुध नहीं लेने का भी आरोप लगाया तथा कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की कृषि नीति को पूरे यूरोप ने अपनाया, लेकिन भारत में उस ओर ध्यान नहीं दिया गया। डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने मंगलवार को अलवर में सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जिस देश में किसान सुरक्षित नहीं, उस सरकार भी भविष्य नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री ने दो साल में किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, यह दो साल पूरे होने में करीब छह महीने का समय बचा है, लेकिन किसानों की हालत पहले जैसी ही है। किसान सडक़ों पर है, लेकिन प्रधानमंत्री ने उनकी सुध नहीं ली। जबकि किसान भारत की आत्मा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर अपरोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू का जिक्र कर कहा कि उन्होंने दूसरी ...

जानकी के हुए भगवान जगन्नाथ, चर्तुभुज रूप में लिए फेरे, जयकारो से गूंजा मंदिर परिसर

Image
अलवर. देवशयन एकादशी पर मंगलवार को शुभ मुहूर्त में भगवान जगन्नाथ व जानकी विवाह की परम्परा पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर में संपन्न हुई। इससे पूर्व माता जानकी को घंटे घडियाल और शंखनाद के स्वरों के साथ गर्भगृह से बाहर लाया गया। इस दौरान महंत परिवार की महिलाए फूलों से बनी चादर के साथ माता जानकी को पुष्पक विमान तक लेकर गईं। जानकी मैया के विहार करने पर मंडप तक उन्हें फू लोंं की चादर के साथ ही ले जाया गया। इस दौरान जय जानकी, जय जगन्नाथ के जयकारे मंदिर परिसर में गंूजते रहे। समय के साथ विवाह आयोजन में बदलाव करते हुए यह परंपरा शुरु की गई है। जिसे श्रद्धालुओं ने बहुत पसंद किया। देवशयन एकादशी को व्रत होने से महंत परिवार की महिलाओं ने व्रत रखा। भगवान जगन्नाथ को कलाकंद, बर्फी, अखरोट की बर्फी, मेवा, दूध रबड़ी का भोग लगाया गया।भगवान जगन्नाथ व जानकी के विवाह के मौके पर मंदिर में हवन हुआ। जिसमें यजमान ने सपत्नीक आहूति दी।साल में एक बार होते हैं चर्तुभुज रूप के दर्शन मंदिर के महंत पंडित राजेंद्र शर्मा ने बताया कि देवशयन एकादशी को भगवान के विवाह की परम्परा निभाई जाती है। देवशयन एकादशी भगवान विष्णु के ...

अलवर जिले में पिछले 15 घंटों से लगातार हो रही बारिश, खेत हुए लबालब, घरों में घुसा पानी

Image
अलवर. मानसून ने अलवर जिले में दस्तक दे दी है। अलवर में रविवार शाम 4 बजे से बारिश का दौर जारी है। रविवार शाम जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हुई जो रात भर चली। सुबह के बाद फिर से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश आ रही है। जिले के खैरथल, मुंडावर, बहरोड़, सिलीसेढ़, सरिस्का आदि क्षेत्रों में अधिक बारिश हो रही है। शाम से चल रही बारिश के बाद पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस गया। बारिश के बाद जिले में मौसम सुहावना हो गया। अलवर शहर में रविवार सुबह बादल छाए हुए थे, शाम को काली घटा छा गई। फिर रात को शुरू हुई रिमझिम बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी रहने से अवकाश के दिन पर्यटक स्थलों पर खासी हलचल रही। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर आ गया। खैरथल कस्बे में रविवार शाम करीब 4:45 बजे से चल रही बारिश से निचले स्थानों पर स्थित घरों में पानी भर गया। वहीं बारिश से रेलवे अंडर ब्रिज भी लबालब हो गया। रात से चल रही बारिश से लोगों के काम प्रभावित हुए। बहरोड के गंडाला में घरों में दो-दो फीट तक पानी घुस गया। source https://www.patrika.com/alwar-news/monsoon-2...

जगन्नाथ महोत्सव अलवर: मंदिर में ही निकली ऐहितासिक जगन्नाथ रथयात्रा, इंद्रदेव ने बारिश से किया अभिषेक

Image
अलवर . अलवर में वर्षो से निकाली जा रही ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा इस बार कोरोना के चलते मंदिर परिसर में ही प्रतिकात्मक रूप से निकाली गई। शाम को छह बजे गोलख पूजन की परंपरा को निभाया गया । इसके बाद भगवान की महाआरती के बाद उनकी मंदिर में सवारी निकाली गई। इस दौरान मंदिर में घंटे ओर घडियालों के साथ साथ शहनाई के स्वर भी गूंजते रहे। भगवान को जिस पुष्पक विमान में विराजमान किया गया था उसको बहुत ही सुंदर रूप में सजाया गया था। उसमें एक छोटा इंद्रविमान भी प्रतीकात्मक रूप से रखा गया था। जो सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। जैसे ही भगवान जगन्नाथ की सवारी निकालने की तैयारी हुई आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में इंद्रदेव रिमझिम बरसा करते हुए भगवान का अभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालु भीगते हुए भगवान के दर्शन करते रहे। बारात में इस बार नहीं था शाही लवाजमा, महंत परिवार बना बाराती मुलत भगवान की यह रथयात्रा उनके विवाह से पूर्व बारात का स्वरूप हो ती है। इसमें बाराती भी इस बार महंत परिवार के सदस्य और मंदिर कमेटी के लोग ही रहे। इस यात्रा स्वरूप इस बार देखते ही बन रहा था जहां तरफ भक्ति व आस्था...

अलवर: रोड़ी से भरा ट्रोला पलटा, नीचे दबने से चौकीदार की दर्दनाक मौत

Image
अलवर. शहर के भवानी तोप चौराहा के समीप स्थित निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत के सामने शनिवार देर रात रोडिय़ों से भरे ट्रोले के नीचे दबने से चौकीदार की मौत हो गई। पुलिस ने जेसीबी से रोडिय़ों को हटवाकर चौकीदार का शव बाहर निकाला। सामान्य अस्पताल में रविवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अरावली विहार थाने के एएसआई विजय कुमार ने बताया कि भवानी तो चौराहे के समीप बहुमंजिला इमारत का निर्माण चल रहा है। शनिवार रात करीब 3 बजे यहां रोडिय़ों से भरा ट्रोला आया। चौकीदार गजेन्द्र उर्फ काला (22) पुत्र रमेश जाटव निवासी रूपबास ट्रोले को बैक कराकर साइड में खड़ा करा रहा था। इसी दौरान नाले में टायर धंसने से ट्रोला पलट गया और पास में खड़ा चौकीदार गजेन्द्र ट्रोले और रोडिय़ों के नीचे दब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी बुलाकर रोडिय़ों को हटवाया और ट्रोले को खड़ा कराया। उसके नीचे से चौकीदार गजेन्द्र का शव निकला, जो कि बुरी तरह से कुचल गया था। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद परिजन अस्पताल पहुंचे। पुल...

जगन्नाथ महोत्सव: सीताराम जी ने किया मंदिर में विहार, आज निकलेगी जगन्नाथ जी की सवारी, कोरोना प्रोटोकॉल के तहत होगा आयोजन

Image
अलवर . शहर के पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर में आयोजित किए जा रहे ऐतिहासिक जगन्नाथ महोत्सव के तहत शनिवार की शाम को मंदिर परिसर में प्रतिकात्मक रूप में भगवान सीतारामजी की सवारी निकाली गई। भगवान सीताराम को पूजा अर्चना के बाद घंटे घडियालों की मधुर ध्वनि के साथ विशेष रूप से तैयार किए गए लकडी से बने छोटे रथ में विराजमान किया गया। भगवान को सलामी देने की परंपरा को भी निभाया गया। इस दौरान भगवान इंद्रदेव ने वर्षा कर भगवान का स्वागत किया, तेज बारिश के चलते भक्तों ने भी गर्मी से राहत महसूस की। अलवर में हर साल होता है भगवान जगन्नाथ व जानकी का विवाह मंदिर के महंत पंडित राजेंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर में ही शाम 6 बजे भगवान जगन्नाथ की सवारी प्रतिकात्मक रूप से निकाली जाएगी। इसमें महंत परिवार व मंदिर से जुडे कुछ सेवादार ही शामिल होंगे। इसमें वैक्सीन लगने वालों को ही शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि अलवर में आयोजित होने वाला जगन्नाथ महोत्सव सबसे विशेष होता है क्योंकि इस महोत्सव में प्रतिवर्ष जगन्नाथ व जानकी मैया का विवाह करवाया जाता है। अलवर के अलावा भगवान जगन्नाथ के विवाह की ...

अलवर के सागर जलाशय के सुधरेंगे दिन, पानी निकालकर होगी सफाई, फिर निखरेगा रूप

Image
अलवर . शहर की ऐतिहासिक धरोहर सागर जलाशय को अब पर्यटक नए रूप में देखेंगे। इस जलाशय का स्वरूप सुधारने के लिए प्रशासन की ओर से अशोका लीलैंड कंपनी को गोद दिया जाएगा। इसके बाद से सागर में मशीनों से पानी निकालने का काम शुरु हो गया है। इससे अलवर के पर्यटन भी सकारात्मक असर पड़ेगा । करीब 30 साल पहले भी सागर जलाशय को पूरी तरह से खाली करवाया गया था। इसमें वर्षो से जमा मिटटी को निकाला गया था। इसको खाली करने में बहुत समय लगा था। कलात्मकता का नमूना है सागर गौरतलब है कि यह जलाशय कलात्मकता का बेजोड नमूना है। वर्तमान में यह पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के संरक्षित स्मारकों में भी शामिल है। इसमें बहुत ही सुंदर तरीके से छतरियों को बनाया गया है। अलवर में आने वाले पर्यटक इसे देखे बिना नहीं जाते हैं। सागर की छतरियों का एक हिस्सा पानी में डूबा रहता है। सागर की आकर्षक सुंदरता के चलते अनेक बार यहां पर नाटक व फिल्मों की शूङ्क्षटग भी हो चुकी है। वर्ष 2008 में हुआ था काम नगर परिषद की ओर से वर्ष 2008 में सागर की साफ- सफाई के बाद इसमें लाइटें लगाई गई थी। इसकी छतरियों पर रंग रोगन करवाया गया था। इसके कुछ समय बाद ...

कोरोना की तीसरी लहर का खतरा, त्योहारों पर सार्वजनिक आयोजनों को अनुमति नहीं

Image
अलवर. कोरोना की संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिया ने जिले में धार्मिक त्योहार, यात्राओं और सार्वजनिक स्थानों पर भीड़-भाड़ न हो, इसके मद्देनजर त्रिस्तरीय जन-अनुशासन दिशा-निर्देश 5.0 जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि श्रावन मास में आयोजित होने वाली कावड़ यात्रा में भीड़-भाड़ की संभावनाओं को देखते हुए इस प्रकार की समस्त धार्मिक यात्राओं एवं जुलूस आदि की सम्पूर्ण अलवर जिले में अनुमति नहीं होगी। 21 जुलाई को ईद-उल-जुहा के अवसर पर किसी भी सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थान पर एकत्रित होकर इबादत करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं गोवेर्धन के मूडिया पूर्णिमा मेले पर रोक लगाई गई है, ऐसे में वहां अलवर से श्रद्धालु न जाएं, इस सम्बन्ध में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। चातुर्मास पर्व के अवसर पर सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थान पर भीड़-भाड़ एवं आयोजन करने की अनुमति नहीं होगी। स्वीमिंग पूल खोलने की अनुमति नहीं, पार्क में जाने के दिशा-निर्देश गाइडलाइंस के अनुसार फिलहाल स्वीमिंग पूल खोलने की अनुमति नहीं होगी। वहीं सार्वजनिक उद्यान में प्रात: 5 बजे से शाम 4 बजे तक जाने की अनुमति होगी। जो व्यक्...

पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा बोले- सतीश पूनिया ने व्यक्तिगत रंजिश व पद का दुरूपयोग कर मुझे निष्कासित किया

Image
अलवर. भाजपा से छह साल के लिए निष्कासित किए गए पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की कार्रवाई को उनसे व्यक्तिगत रंजिश और पद का दुरुपयोग बताया है। भाजपा से निष्कासन के बाद पत्रिका से बातचीत में डॉ. रोहिताश्व शर्मा ने कहा कि मुझे पार्टी से निष्कासन का कोई कारण नहीं था, मैंने कोई अनुशासनहीनता नहीं की और न ही मैं पार्टी के खिलाफ बोला हूं। मैंने मात्र इतना कहा था कि सतीश पूनिया ने २२ साल पहले भाजपा और पार्टी नेताओं के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया और त्यागपत्र दे दिया। चुनाव के समय में अपनी पूरी पार्टी को साथ लेकर चले गए। एेसे अनुशासनहीन व्यक्ति दूसरों पर क्या अनुशासन का डंडा चलाएंगे। मात्र इस रंजिश को पूरा करने के लिए उन्होंने मुझे पार्टी से निकाला। भाजपा मेरी मां है और मैं पार्टी के साथ हूं, मैं कभी भाजपा के साथ धोखा नहीं करूंगा और मैं कभी कांग्रेस में जाने वाला नहीं हूं। कांग्रेस के लिए मैंने इतना जरूर कहा कि वह मेरा पीहर है और भाजपा ससुराल तो इसमें क्या दिक्कत है। में भाजपा में अपनी हक की लड़ाई लडूंगा। मुझे सतीश पूनिया ने व्यक्तिगत रंजिश के कारण और कुछ अनुभवही...

वसुंधरा राजे समर्थक पूर्व मंत्री रोहिताश्व शर्मा को भाजपा से निष्कासित किया, बयान पड़े भारी, अब भाजपा से बाहरी

Image
अलवर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया के अलवर दौर के दो दिन बाद शनिवार को पार्टी ने डॉ. रोहिताश्व शर्मा को बाहर कर दिया। डॉ. रोहिताश्व की ओर से पिछले दिनों प्रदेशाध्यक्ष, केन्द्रीय मंत्रियों एवं संगठन को लेकर दिए हालांकि पाटी से छह साल के निष्कासन तक शर्मा के संगठन को लेकर दिए गए चुभाऊ बयान जारी रहे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया की ओर से शनिवार को जारी आदेश में पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा को अनुशासन भंग करने का आरोप जांच के बाद प्रमाणित पाए जाने पर भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। पिछले दिनों वायरल हुए 22 वर्ष पुराने एक पत्र के संदभ में रोहिताश्व शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो व्यक्ति खुद अनुशासनहीता कर चुका हो, अनुशासन की पराकाष्ठा क्रॉस कर चुका हो, वह दूसरे को अनुशासन की क्या सलाह दे सकता है, यह खेद की बात है। वर्चुअल मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष व केन्द्रीय नेताओं पर साधा था निशाना भाजपा अलवर उत्तर जिला की कोरोनाकाल में हुई वर्चुअल मीटिंग में भी रोहिताश्व शर्मा ने पूनिया पर प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद एक बार...

राजस्थान पत्रिका पुलिस पब्लिक संवाद: बानसूर में बढ़ते अपराध को रोकने की गुहार, थानाधिकारी ने कहा आपसी सहयोग से होगा संभव

Image
बानसूर. राजस्थान पत्रिका के पुलिस पब्लिक संवाद कार्यक्रम के तहत गुरुवार को युवाओं ने वचुर्अल रूप से संवाद हुआ। संवाद कार्यक्रम में युवाओं ने पुलिस से संवाद कर कई सवाल किए और सुझाव दिए। थानाप्रभारी ने गंभीरता से सभी के सुझाव सुने और सरल भाषा में सभी का जवाब दिया। युवाओं को कानून व्यवस्था से जुडे हुए बिदुंओं की जानकारी दी। थानाप्रभारी ने आपसी सहयोग से ही अपराधिक गतिविधियों पर अकुंश लगेगा। कम संसाधनों के बावजूद भी पुलिस कानून व्यवस्था के लिए 24 घंटे तत्पर रहती है। आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करती है। थानाप्रभारी ने साइबर क्राइम रोकने के लिए युवाओं की जिम्मेदारी जरुरी है। युवा अपने आसपास सहित अन्य घटित घटनाओं की जानकारी तुरंत पुलिस को दे ओर पुलिस का सहयोग करें। जिससे धरपकड कर ऐसे लोगों को सख्त सजा दिलाई जा सकें वहीं अन्य गतिविधियों में शामिल अपराधिक लोगों की सूचना देने पर उसकी सूचना गुप्त रखी जाएगी। अवतार सिंह ने कहा कि पुलिस से डरने की बात नहीं है। पुलिस आमजन की सच्ची मित्र है। घटनाओं की सूचना 100 नम्बर पर देकर अपराध रोकने में मदद करें। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्या का...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने 2023 राजस्थान विधानसभा चुनाव में नेतृत्व पर दिया बयान, पार्टी में गुटबाजी पर भी बोले

Image
अलवर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सतीश पूनिया ने कहा कि 2023 विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा, यह पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करेगा। पूनिया ने एक दिवसीय प्रवास के दौरान भाजपा में चल रही अंदरूनी कलह को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यह बात कही। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनिया गुरुवार को भाजपा अलवर जिला दक्षिण की कार्यसमिति की बैठक के बाद सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पहले भाजपा पर आरोप लगते थे कि उसके पास लीडरशिप नहीं है, लेकिन अब प्रचारित किया जा रहा है कि पार्टी में मुख्यमंत्री पद के 10 दावेदार हैं। यह अच्छी बात है, लेकिन संसदीय बोर्ड जिसका नाम तय करेगा हम सब उनके साथ होंगे। यह तय है कि 2023 के लिए भाजपा प्रतिबदृध है। उन्होंने कहा कि यह तो तय है कि 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस तो नहीं होगी। पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा की ओर से वसुंधरा राजे व संगठन को लेकर की गई बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि यह मामला अभी पार्टी की अनुशासन समिति के पास है, लेकिन ऐसे मसले पार्टी के भीतर रखे जाने चाहिए, न कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर। सभी को शब्दों की मर्यादा का ध्य...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान सरकार को बताया नकारा, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

Image
अलवर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कोरोना काल राज्य सरकार के लिए अवसर के रूप में आया है, लेकिन ये जुगाड़ जल्द ही बिखरेगा जरुर। पूनिया गुरुवार को अलवर के महावर ऑडिटोरियम में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। पूनिया ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार में सात साल में इतना विकास हुआ है जो कि कांग्रेस पिछले 60 साल में नहीं कर पाई। कांग्रेस शासन में घोटालों की लम्बी फेहरिस्त रही है। मोदी के आमजन से कांग्रेस का भारत के नक्शे से सिमटना शुरू हो गया। पूनिया ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आज तक गहलोत सरकार जैसी निकम्मी और नकारा सरकार नहीं देखी। टिकट, विरोध और मनमुटाव छोड़ें पूनिया ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कहा कि टिकट, विरोध और मनमुटाव छोडकऱ देश और संगठन हित में काम करें। संगठन के रूप में ही हमारी पहचान और ताकत है। अच्छा संगठन ही सब सवालों का जवाब है। उन्होंने कहा कि राजनीति में काफी चुनौती है। ये कोई भजन मंडली नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष बोले, ये सांसद भी हैं और बालक भी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यक्र...

मेवात में बढ़ते अपराध के विरोध में मौन जुलूस, विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में आए सैकड़ों कार्यकर्ता

Image
अलवर. मेवात व अलवर जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद के तत्वाधान में बुधवार को मौन जुलूस निकालकर राष्ट्रपति और राजस्थान के राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कम्पनी बाग़ स्थित शहीद स्मारक से सुबह 10 बजे शुरू हुए मौन जुलूस को विभिन्न हिंदूवादी संगठन व नेताओं ने समर्थन दिया। जुलूस को कलक्ट्रेट गेट पर रोका गया। वहां से प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि मेवात में समुदाय विशेष के लोगों की ओर से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। आए दिन बहन-बेटियों के साथ छेड़छाड़, दुष्कर्म, लव जिहाद किया जा रहा है। इसके अलावा धर्म परिवर्तन, दलित उत्पीड़न, धार्मिक स्थलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते पुलिस-प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा है। मौन जुलूस प्रारम्भ होने से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग कार्यवाहा कैलाश कल्ला ने सभी को कोरोना नियमों का पालन करने और अनुशासन बनाए रखने के लिए कहा। जुलूस के दौरान किसी राहगीर को परेशानी ना हो। यह सुनिश्चित करवाया। जु...

राजस्थान में कप्पा वैरिएंट की दस्तक: अलवर में चार केस मिले, चिकित्सा विभाग हरकत में आया

Image
अलवर. कोरोना के नए वैरिएंट चिंता बढ़ा रहे हैं। बीकानेर में डेल्टा वैरिएंट मिलने के बाद अलवर जिले में कप्पा वैरिएंट के चार केस मिले हैं। अब कुछ और सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे जाएंगे। जिले में सोमवार को कोरोना का ग्राफ शून्य पर पहुंचने के बाद मंगलवार को फिर से 6 नए मरीज मिले। चिकित्सा विभाग की ओर से कराई गई 6 हजार 901 सेम्पलों की जांच रिपोर्ट में 6 कोरोना संक्रमित सामने आए। वहीं, 14 पुराने संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में 6 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिनमें से मुण्डावर में 2, किशनगढ़बास में 2, लक्ष्मणगढ़ में 1 और कोटकासिम में 1 संक्रमित मरीज सामने आए। उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में अब तक 59 हजार 677 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें से 381 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 59 हजार 212 लोग ठीक हो चुके हैं। अब ऑक्सीजन सपोर्ट और वेंटीलेटर पर 3-3 मरीज जिले में मंगलवार को 7 कोरोना संक्रमित मरीज ही अस्पताल में भर्ती रहे। इनमें से 3 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर तथा 3 मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा हुआ...

मानसून अपडेट: अलवर में कहीं तेज बरसात, तो कहीं अब भी इन्तजार, मानसून नहीं दिखा रहा रंग

Image
अलवर. जिले में मंगलवार को कई क्षेत्रों में बरसात आई जिससे मौसम में परिवर्तन नजर आया। मंगलवार को दिन भर तापमान में कमी से मौसम सुहावना हो गया। इस दिन अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 27 डिग्री रहा। मंगलवार शाम को अलवर शहर में बादल छाए और शाम को शहर में बूंदाबांदी तथा कटी घाटी से सिलीसेढ़ तक बारिश हुई। वहीं जिले के कई अन्य क्षेत्रों में भी बारिश हुई। खैरथल में एक घंटे बारिश के बाद गर्मी से राहत मिली। अब भी जिले में झमाझम बारिश का इंतजार है। मंगलवार को कोटकासिम में 18, नीमराणा में 9, सोड़ावास में 10 तथा सीलिसेढ़ में एक मिमी बरसात हुई। अलवर शहर में इस दिन 82 प्रतिशत बादल छाए रहे और आद्र्रता 72 प्रतिशत रही। इस दिन 9 से 11 किमी प्रति घंटे के हिसाब से हवाएं चली जिससे वातावरण में गर्मी नहीं रही। मानसून की बरसात जम नहीं रही- अलवर जिले में मानसून की बरसात तो आ रही है लेकिन जम नहीं रही। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून प्रदेश में दस्तक दे चुका है। प्रदेश के सभी जिलों में बरसात हो रही है लेकिन अलवर में इसका प्रभाव कम रहा है। बुधवार और गुरुवार को अलवर में भारी बरसात हो सकती है और बिजली गिरने की आशंका...

खाने को लेकर छोटे भाई से झगड़ा हुआ तो 13 वर्षीय बालिका ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Image
अलवर. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित श्योलालपुरा मोहल्ले में मंगलवार को छोटे भाई से झगड़ा होने पर एक 13 वर्षीय बालिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करा शव परिजनों को सौंप दिया। कोतवाली थाने के एएसआई मदनलाल ने बताया कि शहर के कोली मोहल्ला श्योलालपुरा निवासी खेमचंद कोली और उसकी पत्नी मंगलवार सुबह काम पर गए हुए थे। पीछे घर में उसकी दो बेटी और एक बेटा थे। सुबह करीब 11 बजे उसकी दसवीं कक्षा में पढऩे वाली 13 वर्षीय मझली बेटी रूपाली कुर्सी पर बैठकर खाना खा रही थी। तभी 9 वर्षीय उसके छोटे भाई ने कुर्सी पर लात मार दी। इसी बात को लेकर दोनों बहन-भाई के बीच झगड़ा हो गया। रूपाली ने अपने छोटे भाई को पीट दिया। वह पिटाई से डर से भाग गया। इसके बाद रूपाली ने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बड़ी बहन बाहर बर्तन साफ कर रही थी घटना के दौरान रूपाली की बड़ी बहन बाहर बर्तन साफ कर रही थी। बर्तन साफ कर जब वह आई तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर उसके कूलर को खिसकाकर खिडक़ी में से देखा तो र...

RAS 2018 Result: अलवर के रवि कुमार गोयल ने हासिल किया सातवां स्थान, दो बार पहले भी उत्तीर्ण कर चुके परीक्षा, जानिए कैसे पाया मुकाम

Image
अलवर. राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर की ओर से जारी राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2018 के परिणाम में रवि कुमार गोयल ने अलवर जिले का नाम चमकाया है। उन्होंने प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया है। 31 वर्षीय रवि फ़िलहाल भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीडा) में सीनियर अकाउंट अफसर के पद पर कार्यरत हैं। रवि का यह तीसरा प्रयास था। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2013 में 870वां और 2016 में 95वां स्थान हासिल किया था। तब उन्हें राजस्थान अकाउंट सर्विस आवंटित हुआ था। पत्रिका से बातचीत में रवि ने बताया कि वे तीसरे प्रयास में लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। पिछली गलतियों को सुधारते हुए उन्होंने सेलेक्टिव पढाई की। करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ रही। उत्तर लेखन का काफी प्रयास किया। आरएएस से पहले भी कई परीक्षाओं में अव्वल रवि कुमार गोयल आरएएस से पूर्व भी कई परीक्षाएं उत्तीर्ण कर चुके हैं। उन्होंने गेट, एसआरफ, जेआरएफ, यूजीसी नेट परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं। इसके आलावा पीएचडी भी कर चुके हैं। बायोटेक में एमएससी कर चुके हैं। रवि के पिता हरि प्रसाद गोयल व्यवसायी और माता संतोष गोयल गृहणी हैं। रवि मूल रूप से...

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, चूल्हे पर दाल-रोटी बनाई, खाली थाली बजाकर आक्रोश जताया

Image
अलवर. देश में एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस की ओर से शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की ओर से अलवर शहर व बालेटा में प्रदर्शन किया गया। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी का हस्ताक्षर अभियान जारी रहा। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खाली गैस सिलेंडर व उल्टा गैस चूल्हा रखकर परम्परागत मिट्टी के चूल्हे पर लकड़ियों और ऊपलों से दाल-रोटी बनाकर बनाई व नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव नीतू वर्मा सोईन, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रहना रयाज चिश्ती भी शामिल हुई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने क़रीब 1 साल से अधिक समय से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की वेबसाइट बन्द कर निःशुल्क राशन प्राप्त करने के लिए पात्र लोगों को उनके हकों से वंचित कर दिया है। महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी ने बताया कि भवानी तोप चौराहे पर स्थित पेट्रोल पम्प से मालवीय नगर स्थित गैस एजेंसी तक महिला कार्यकर्ताओं ने आम आदमी की खाली हुई थाली को चम्मच से बजा कर भाजपा की केन्द्र सरकार को जगाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। कलाकार ...

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज

Image
अलवर. अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित भाखेड़ा निवासी एक एडवोकेट ने रामगढ़ के पूर्व विधायक जुबेर खान और उनके चौकीदार के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने देर रात मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। अरावली विहार थाना पुलिस ने बताया कि एडवोकेट राजेश कुमार गुप्ता निवासी श्रीराम एनक्लेव लोहिया फार्म भाखेड़ा ने बुधवार रात रिपोर्ट दी कि उसके घर के रास्ते पर रामगढ़ के पूर्व विधायक जुबेर खाने कब्जा किया हुआ है। बुधवार रात वह अपने घर स्थित ऑफिस में बैठकर काम कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व विधायक जुबेर खान का चौकीदार नूरा उसके घर आया और गाली गलौज करने लगा बोला कि उसे पूर्व विधायक जुबेर खान ने बुलाया है। जब वह जुबेर खान के घर पहुंचा तो पूर्व विधायक जुबेर खान और उनके दोनों पुत्र मौजूद थे। कुछ अन्य व्यक्ति भी वहां पर मौजूद थे। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी तथा रास्ते के विवाद को लेकर न्यायालय में चल रहे प्रकरण को वापस लेने की बात कही। इस पर उनकी पत्नी उन्हें वहां से वापस ले आई पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। source https:/...

अलवर में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगा, 10 हजार जांच में 4 पॉजिटिव मिले, एक्टिव केस की संख्या घटी

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस अब थक कर रेंगने लगा। विगत एक सप्ताह से संक्रमण की रफ्तार दर भी 0.13 प्रतिशत रह गई है, लेकिन जिला अभी कोरोना फ्री नहीं हो पाया है। अलवर जिले में बुधवार को 4 नए संक्रमित मरीज मिले। वहीं, 37 पुराने संक्रमित मरीज स्वस्थ हो गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि अलवर जिले में बुधवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें से बहरोड़ में 2, बानसूर में 1 और मुण्डावर में 1 संक्रमित मरीज सामने आए हैं। उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में अब 59 हजार 647 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं तथा 381 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। वहीं, 59 हजार 54 मरीज सही हो चुके हैं। होम आइसोलेशन में 276 मरीज जिले में बुधवार को 10 कोरोना मरीज जिला अस्पतालों में भर्ती रहे। 5 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं तथा 3 मरीजों को वेंटीलेटर पर रखा हुआ है। फिलहाल आईसीयू में कोई मरीज भर्ती नहीं है। 2 मरीज बेड आइसोलेशन तथा 276 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, जिले में फिलहाल 286 कोरोना एक्टिव केस हैं। -कोरोना मीटर नए मरीज 04 कुल संक्रमित 59647 रिकवर हो चुके 59054 एक्टिव केस ...

राजस्थान में यहां देश विरोधी गतिविधियां चलाते एक गिरफ्तार, जैश-ए-मोहम्मद, पाकिस्तान और ISI से संपर्क

Image
अलवर. अलवर जिले के तिजारा में देश विरोधी गतिविधियां चलाने और आतंकवाद से जुडऩे के लिए लोगों को उकसाने के आरोप में मंगलवार देर रात साइबर सेल एवं पुलिस टीम ने एक जने को बापर्दा गिरफ्तार कर लिया। आरोपी असरूदीन पुत्र मोहम्मद निवासी बैंगनहेड़ी है। आरोपी से देश विरोधी आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के अनुसार प्रभारी साइबर सैल कार्यालय जयपुर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सोशल मीडिया एप टेलीग्राम आदि पर इस्लामिक मीडिया नाम से गु्रप बनाकर युवाओं को उससे जोडकऱ आतंकवादी गतिविधियों से जुडऩे को प्रेरित कर रहा है। जिस पर साइबर सैल पुलिस निरीक्षक कविता शर्मा ने इस्लामिक मीडिया नामक टेलीग्राम एप की तकनीकी एवं परंपरागत निगरानी रखी तथा जांच कर तथ्य एकत्रित किए। भिवाड़ी में एसआईटी का गठन किया गया तथा जांच की गई। जिसमें आरोपी जैश ए मोहम्मद, आईएसआई, पाकिस्तान, कश्मीर में संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले लोगों से जुड़ा हुआ पाया। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री मिली। जिसके माध्यम से देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने के लिए देश विरोधी प्रचार किया जा रहा था। जांच के बाद सा...

थाने में पूछताछ के लिए लाए युवक ने काटा अपना गला, गंभीर हालत में भर्ती, पुलिस की लापरवाही सामने आई

Image
अलवर. जिले के हरसौली में हुए बनेसिंह मेघवाल हत्याकांड में पूछताछ में बुधवार को पूछताछ के लिए खैरथल थाने में लाए गए एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काट दिया। युवक को गंभीर हालत में अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशनगढ़बास डीएसपी अतुल अग्रे ने बताया कि शाम करीब 6 बजे एक युवक 23 वर्षीय सुमित उर्फ छोटू पुत्र राजेश कुमार निवासी हरसौली को पूछताछ के लिए हरसौली से खैरथल थाना लाया गया। जहां गाड़ी से उतरते ही युवक ने शौच का बहाना बनाते हुए जाने की बात कही । इस पर उसे एक कांस्टेबल की मौजूदगी में बाहर ही परिसर क्षेत्र में बने शौचालय में ले जाया गया। उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने शौचालय का गेट खुला रखने की बात कहने के बाद भी युवक ने अंदर से गेट बंद करने का प्रयास किया। कांस्टेबल द्वारा मना करते ही युवक ने अपने गले पर ब्लेड से वार कर लिया। जिसे लहूलुहान अवस्था मे तुरन्त पुलिस द्वारा सेटेलाइट अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. पूरन आर्य ने प्राथमिक उपचार कर अलवर रैफर कर दिया। थाना प्रभारी नन्दलाल जांगिड़ जाप्ते के साथ उसे लेकर अलवर रवाना हो गए । उधर, पुलिस ने बताया कि घटना के स...

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

Image
अलवर. जिले में फिर बलात्कार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 19 वर्षीय एक युवती का अपहरण कर सात जनों के बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके बाद युवती को सडक़ किनारे पटककर फरार हो गए। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। डीएसपी ओमप्रकाश मीना ने बताया कि अलवर शहरी क्षेत्र के थाने में एक युवक ने 5 जुलाई को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 जुलाई की रात करीब 11.30 बजे उसकी 19 वर्षीय बहन घर के बाहर गाय बांधने गई थी। वहां ताहिर पुत्र अली मोहम्मद, सद्दाम और साजिद बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान वह तीनों युवक उसकी बहन को मुंह दबाकर जबरन उठाकर ताहिर के घर ले गए। वहां तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी उसकी बहन को बोलेरो में पटककर सांखला गांव ले गए। वहां ताहिर का दोस्त वसीम पुत्र उमरदीन और परवेज पुत्र ममरेज ने दोनों उसकी बहन के साथ बलात्कार किया। यहां से फिर दिवाकरी ले गए तथा वहां चतर कुम्हार, अरबान खान ने भी बलात्कार किया। इसके बाद देर रात आरोपी उसकी बहन को बहाला ईंट भट्टे के पास पटक गए। घर लौटने के बाद पीडि़ता ने परिवारजनों को आपबीती बताई। इसक...

महंगाई के खिलाफ अलवर में कांग्रेस का हल्ला बोल, महिला कार्यकर्ताओं ने निकली एलपीजी सिलेंडर की अर्थी, देखें वीडियो

Image
अलवर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिले में बुधवार को देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में जिले भर में धरना प्रदर्शन किया गया। जिले के सभी ब्लॉक्स में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस पार्टी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई व सभी प्रकोष्ठों की ओर से विरोध प्रदर्शन कर धरना दिया गया। शहर में नयाबास स्थित पेट्रोल पंप पर धरना दिया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने कहा कि भाजपा शासित केंद्र सरकार की ओर से लगभग 66 बार पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि की गई, जिससे चरमराती अर्थव्यवस्था से जूझ रहे भारत देश के आम नागरिक की कमर टूट गई है। केंद्र सरकार को तुरंत राहत देते हुए उत्पाद शुल्क में कमी करनी चाहिए। कांग्रेस कमेटी की ओर से 8 जुलाई से 15 जुलाई तक अलवर जिले के सभी ब्लॉकों में पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। अलवर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से बिजली घर चौराहे स्थित पेट्रोल पंप पर सुबह 9 बजे से 11 बजे तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान राजेंद्र गंडूरा, अजीत यादव, प्रदीप आर्य, गफूर खान, ...

राजस्थान में यहां दो पक्षों में भाटा जंग, बिजली थाने में फेंके पेट्रोल बम, एक दर्जन से अधिक चोटिल हुए

Image
अलवर. अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के सामुदायिक भवन के पास बिजली पुलिस थाने के बाहर बंजारा समुदाय के दो पक्षों में मंगलवार शाम पांच बजे मजदूरी को लेकर जमकर लाठी भाटा जंग हो गई। जंग के दौरान उपद्रवियों ने विजिलेंस थाने में दो पेट्रोल बम फेंक दिए। जब बिजली पुलिस थाने के कर्मचारियों को इसका पता चला तो वहां हडंकम्प मच गया। थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि सामुदायिक भवन के पास बंजारा समुदाय के दो पक्षों में सुबह से ही मजदूरी की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा था। जिस पर उनके बीच रुक-रुक तीन बार लड़ाई झगड़ा हुआ। शाम करीब पांच बजे दोनों पक्षों में जमकर लाठी भाठा जंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो सौ से अधिक लोगों व महिलाए शामिल थी। वहीं कई वाहनों के शीशे भी तोड़े गए। बंजारा समुदाय के दो पक्षों में हुई लाठी भाटा जंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमे दोनों पक्षो के बीच जमकर पथराव किया जा रहा हैं। मौके पर पत्थर ही पत्थर सामुदायिक भवन व बिजली थाने के बाहर सडक़ पर चारों तरफ पत्थर ही पत्थर पड़े हुए हैं।थानाधिकारी सांखला ने बताया कि बंजारा समुदाय के बीच मजदूरी को लेक...

कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए प्रदेश का मॉडल बनेगा अलवर का नया कोविड अस्पताल, बच्चों की होगी देखभाल

Image
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर के तनाव के बीच जन सह भागिता के आधार पर केसरपुर में खुले युवराज प्रताप सिंह कोविड अस्पताल में आठ मरीज ही भर्ती हुए। यहां जन सहयोग से सारी सुविधाएं जुटाई गई। इस अस्पताल को अब कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए तैयार किया जा रहा है, जिसमें बच्चों पर विशेष फोकस है। कई वार्डों को बच्चों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिनकी दीवारों पर कार्टून के पात्र वाला वॉल पेपर लगाया है और एलईडी लगाई गई है। इस अस्पताल में शिशु आईसीयू बनाया जाएगा और वेंटीलेटर मंगवाए जा रहे हैं। यहां प्रदेश का जन सह भागिता से नि: शुल्क अत्याधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इसमें अमेरिका के एक दानदाता ने ऑक्सीजन प्लांट लगवा दिया है। तीसरी लहर की तैयारी, बच्चों की जान प्यारी- चिकित्सा विशेषज्ञों की ओर से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जताई जा रही है। चिकित्सा विशेषज्ञ इस लहर के अक्टूबर में आने की संभावना जता रहे हैं। इस लहर का सबसे बड़ा खतरा बच्चों पर बताया जा रहा है, जिसको देखते हुए यहां बच्चों के वार्ड बनाए गए हैं। इन वार्डों में कॉर्टून पात्र वाला वॉल पेपर लगाया है औ...

अलवर फिर शर्मसार: 16 वर्षीय किशोरी से तीन लोगों ने बलात्कार किया, एक सप्ताह में गैंगरेप की तीसरी घटना

Image
अलवर. अलवर जिला एक बार फिर शर्मसार हो गया है। जिले में एक सप्ताह के अंदर सोमवार को तीसरी बलात्कार की घटना सामने आई है। भिवाड़ी पुलिस जिला क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया। पीडि़ता ने तीनों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। इससे पहले अलवर पुलिस जिले में महिला से बलात्कार कर अश्लील वीडियो वायरल करने तथा एक अन्य मामले में बारह साल की नाबालिग से तीन युवकों द्वारा सामूहिक बलात्कार की घटनाएं हो चुकी है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने अपने माता-पिता के साथ थाने आकर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार सुबह ऊपले लेने के लिए पहाड़ पर जा रही थी। इसी दौरान अकेली देखकर गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पत्थर की खान में ले गए। जहां इन लोगों ने हाथ से मुंह दबाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच सहित अन्य कार्रवाई शुरू की है। तीसरी घटना सामने आई अलवर जिले में एक सप्ताह में गैंगरेप की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जिले के दो अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में गैंगरेप के दो मामले सामने आ चुके हैं। एक में तो वीडियो वायरल हो चुकी ह...

बहरोड़ विधायक बलजीत यादव और एसडीएम के बीच तनातनी, विधायक ने लगाया शराब पीकर कार्य करने का आरोप

Image
बहरोड़. बाइपास निर्माण भूमि अवाप्ति मुआवजा देने में भ्रष्टाचार करने और कार्यालय में नहीं बैठने की शिकायतों पर सोमवार दोपहर को विधायक बलजीत यादव एसडीएम कार्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कार्यालय पर ताला लगा मिलने और स्टाफ नहीं होने पर नाराज विधायक ने एसडीएम को मौके पर बुलाया तो वे ढाई घंटे देरी से आए। इस पर विधायक ने उन्हें लताड़ लगाई और कहा कि ऐसे अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। जानकारी के अनुसार विधायक बलजीत यादव को बहरोड़ बाइपास निर्माण भूमि अवाप्ति का मुआवजा देने में भ्रष्टाचार करने, किसानों को चक्कर कटवाने, एक निजी बैंक में खाता खुलवाने के लिए बाध्य करने और कार्यालय में नहीं बैठकर निवास या बाहर होटलों में डील करने की शिकायतें मिल रही थी। जिस पर विधायक यादव सोमवार दोपहर 1 बजे बहरोड़ एसडीएम कार्यालय पहुंचे तो वहां पर ताला लगा मिला। जिस पर तहसीलदार को बुलाकर ताला खुलवाया गया। कार्यालय में नहीं मिलने पर एसडीएम सन्तोष मीणा द्वारा न ही मूवमेंट रजिस्टर में कोई टिप्पणी अंकित कर रखी थी और न ही कार्यालय के बाहर सूचना पट्ट पर लिख रखा था। इस पर विधायक ने संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर को माम...

अलवर: आपसी रंजिश के चलते डंडा मारकर भाई की पत्नी की हत्या कर दी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

Image
अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। राजगढ़ थाना पुलिस ने सनसनीखेज महिला ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रंजिश के चलते चचेरे भाई की पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है। कोतवाल विनोद सामरिया ने बताया कि 30 जून 2021 को नया गांव बोलका निवासी महेश कुमार मीना पुत्र मुसद्दीलाल ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया कि वह और उसके दोनों बच्चे बाहर रहते है तथा उसकी पत्नी नया गांव बोलका में घर पर अकेली रहती है, उसे उसके छोटे भाई ने सूचना दी की आपकी पत्नी बत्तो देवी (48) की सिर पर चोट मारकर व गला घोटकर हत्या कर दी गई है। उसने पत्नी को सरकारी अस्पताल में देखा, उसे पता चला कि घटना स्थल पर एक रूमाल व बीडी भी थी। 29 जून 2021 की रात उसकी पत्नी के सिर पर गले में गम्भीर चोट कर हत्या की गई है। महेश मीना ने शक के आधार पर ताऊ के लडक़े बिजेन्द्र, खेमराज व सुरेन्द्र पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में एसपी तेजिस्वनी गौतम ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमनलाल मीना के नेतृत्व एवं डीएसपी अंजली जोरवाल के निर्देशन...

सरिस्का में बढ़ रहा गिद्धों का कुनबा, 500 तक पहुंची संख्या, भर्तृहरि के पास जोहड़ पर दिख रहा समूह

Image
अलवर. सरिस्का में बाघों का ही नहीं, लुप्तप्राय हो गिद्धों का कुनबा भी तेजी से बढ़ा है। इसी का नतीजा है कि तीन-चार पहले तक सरिस्का में लुप्तप्राय: हो चुके गिद्ध अब खुलेआम जोहड़ व पोखरों पर बैठे दिखाई देते हैं। इन दिनों भर्तृहरि के पास सिहाली जोहडा़ पर गिद्ध आसानी से बैठे दिखाई दे जाते हैं। करीब तीन-चार साल पहले यहां 45 से 50 गिद्ध होने का अनुमान था, जिनकी संख्या बढकऱ करीब 500 तक पहुंच गई है। इनमे कई प्रजाति ऐसी भी हैं जो कि प्रवासी हैं, वहीं पांच प्रजाति स्थानीय गिद्धों की है। वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में देश में 9 प्रजाति के गिद्ध हैं, इनमें सात प्रजाति के गिद्ध राजस्थान में पाए जाते हैं। सरिस्का में भी इनमें से ज्यादातर प्रजातियों के गिद्धों की मौजूदगी की पुष्टि हुई है।सरिस्का में माइग्रेटरी प्रजाति के यूरेशियन ग्रिफोन व रेड हैडिट गिद्ध में से यूरेशियन ग्रिफोन के पंख पर सफेद बाल होते हैं, वहीं रेड हैडिट गिद्ध का मुंह लाल होता है। वैसे सरिस्का मे लंबी चोंच वाला गिद्ध सबसे ज्यादा पाया जाता है। गिद्धों के सरिस्का में कई रेस्टिंग प्वाइंट है, इनमें गोपी जोहरा, देवरा चौकी, टहल...

अलवर में छोले-भटूरे के साथ कीड़े खिला रहे, वीडियो में सामने आई सच्चाई, तब तक सैकड़ों लोग खा चुके थे

Image
अलवर. जिले में खाद्य विभाग की ओर से पिछले काफी दिनों से खाद्य पदार्थों की दुकानों व ठेलियों पर जांच की रफ्तार काफी धीमी रही है। इसका नतीजा यह रहा कि ठेली व खोमचे वाले जनता की सेहत से खिलवाड करने लगे हैं। शनिवार को अलवर शहर के तांगा स्टैंड के पास एक छोले भटूरे वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें छोले में कीड़े तैरते दिखाई पड़ रहे थे। हालांकि छोले भटूरे का यह ठेला सुबह से ही लगा था और लोग यहां छोले भटूरे खाते भी रहे। लेकिन किसी का इस ओर ध्यान नहीं गया। एक व्यक्ति अपने घर छोले भटूरे लेकर गया तो छोले में कीड़े की बात पता चली। इस पर वह व्यक्ति छोले भटूरे वाले के पास पहुंचा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसके बाद ठेली वाले ने छोलों को फेंक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद भी खाद्य विभाग की टीम यहां समय पर नहीं पहुंची और दोपहर बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, तब तक ठेले वाला जा चुका था। चिकित्सा विभाग के खाद्य निरीक्षक हारून खान ने बताया कि शनिवार को वीडिया वायरल की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे थे लेकिन तब तक ठेले वाला जा चुका था, अब सोमवार से नजर रखी जाएगी। source http...

अलवर फिर शर्मसार: पशुओं को चारा डालने गई 12 वर्षीय बालिका को उठा ले गए और बलात्कार किया

Image
अलवर. अलवर जिला एक बार फिर शर्मसार हो गया। जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ तीन जनों ने सामूहिक बलात्कार किया। इस संबंध में पीडि़ता ने पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले जिले में एक महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया था। आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी वायरल किया था। इस संबंध में महिला ने 28 जून को अलवर पुलिस अधीक्षक को लिखित में शिकायत दी थी। पुलिस ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग बालिका ने शुुक्रवार देर शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता ट्रक चालक हैं और मां दिहाड़ी मजदूरी करती है। अधिकतर दोनों गांव से बाहर रहते हैं। 29 जून को वह घर पर अपने बुजुर्ग नाना और छोटे भाई के साथ थी। घर के पीछे तबेले में बंधे पालतू पशुओं को रात करीब नौ बजे वह चारा डालने घर से बाहर आई। तभी घर के पड़ोस में रहने वाला युवक आया और पीछे से उसका मुंह दबा दिया और उसके दो अन्य साथी जबरदस्ती करने लगे। इस दौरान तीनोंं युवकों ने नाबालिग के हाथ-पैर पकड़ और मुंह दबाकर तबेले के पीछ...

850 करोड़ के अस्पताल में सभी सेवाएं निःशुल्क, प्रचार-प्रसार के आभाव में जनता को नहीं मिल रहा लाभ

Image
अलवर. एमआईए में 850 करोड़ की लागत से बने ईएसआइसी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज परिसर में सुविधाओं का विस्तार किया गया है। लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में यहां मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी आमजन तक नहीं पहुंच पा रही। इस कारण निःशुल्क सेवाएं होने के बाद भी आमजन का अस्पताल जुड़ाव नहीं हो पाया है। केंद्र सरकार ने यहां चिकित्सकीय परामर्श, जांच, भर्ती होने, दवाइयों सहित सभी सेवाएं निःशुल्क प्रदान की है। यहां तक की मरीज के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था भी की गई है। लेकिन प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण यहां अपेक्षाकृत बेहद कम लोग इलाज के लिए आ रहे हैं। निशुल्क सेवाओं के बाद भी अस्पताल की ओपीडी 200 के करीब ही पहुंच रही है। अस्पताल में मिल रही निशुल्क सेवाएं ईएसआइसी अस्पताल में साक्षात्कार व अन्य माध्यमों से चिकित्सकों की भर्ती कर ली गई है। यहां स्कीन, मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूता एवं स्त्री रोग, बाल चिकित्सा, ईएनटी, नेत्र रोग, डेंटल, टीबी व चेस्ट सम्बंधित रोग, हड्डी रोग, फिजियोथेरेपी आदि की ओपीडी संचालित है। वहीं सुपर स्पेशलिटी सेवाओं में कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी, कैंसर रोग और बाल चिकित्सा सर्जरी हो रही ...

किसान के लिए खुशखबरी, अब बंजर पड़ी जमीन पर भी कमाई कर सकते हैं धरती पुत्र

Image
अलवर. देश में बंजर पड़ी जमीन पर भी किसान अब कमाई कर सकता है। सुनने में यह बड़ा अजीब होगा, लेकिन यह सही है। पीएम कुसुन कंपोनेंट ए योजना के तहत देश में सोलर प्लांट लगने हैं। इसकी शुरुआत राजस्थान के अलवर से हुई है। पूरे देश में तीन सोलर प्लांट लगे हैं। तीनों प्लांट राजस्थान में लगे हैं। प्लांट लगाने का खर्चा किसान को वहन करना होगा। उसके बाद 25 साल तक 3 रुपए 14 पैसे के हिसाब से किसान प्लांट में बनने वाली बिजली बिजली निगम के पास के सब स्टेशन पर सप्लाई कर सकेगा। राजस्थान सोलर सिस्टम मजबूत हो रहा है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर प्लांट लग रहे हैं। सरकार की तरफ से भी सोलर प्लांट लगाने पर छूट दी जाती है। केंद्र सरकार पीएम कुसुन कंपोनेंट ए योजना शुरू की है। इसके तहत सब स्टेशन के 5 किलोमीटर दायरे में अगर किसी किसान की जमीन खाली है तो वह अपनी जमीन पर 2 मेगा वाट का सोलर प्लांट लगा सकता है प्लांट लगाने का खर्चा किसान को वहन करना होगा उसके बाद प्लांट से विद्युत सब स्टेशन तक बिजली की लाइन डालने का खर्चा भी किसान को उठाना होगा किसान से विद्युत निगम बिजली खरीदेगा। इसके लिए किसान को 3 रुपए 14 पैसे ...