Posts

Showing posts from December, 2021

बदलाव के दावों के बीच कार्यकारी को ही कांग्रेस ने बनाया जिलाध्यक्ष

Image
अलवर. बदलाव के दावों के बीच कार्यकारी पर ही कांग्रेस ने दांव खेला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से योगेश मिश्रा को कांगे्रस का अलवर जिले का अध्यक्ष घोषित किया गया है। इससे पूर्व मिश्रा गत विधानसभा चुनाव के दौरान से ही कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष दायित्व निभाते रहे हैं। इससे पूर्व वर्ष 2016 में टीकाराम जूली को कांग्रेस का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया था। राज्य सरकार में मंत्री बनने के बाद कांग्रेस कार्यालय के भूमि पूजन के दौरान उन्होंने पार्टी के जिलाध्यक्ष पद छोडऩे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ओर से उन्हें मंत्री पद के साथ ही जिलाध्यक्ष पद का दायित्व भी संभालने को कहा गया था। तभी से योगेश मिश्रा ही कार्यकारी के रूप से जिलाध्यक्ष का दायित्व संभालते आ रहे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की घोषणा का लंबे समय से कार्यकर्ताओं को इंतजार था। पूर्व में जिलाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के जिला प्रभारी सचिव जसवंत गुर्जर को जिले में कांग्रेस के 8 से 10 कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नाम भी दिए थे। पार्टी की ओर से सभी नामों पर विचार किया गया। इनमें शामिल कांग्रेस के दो तीन वर...

कोरोना नए वेरियंट ओमिक्रोन के खतरे से अलवर जिला भी अछूता नहीं

Image
अलवर. दुनियां के कई देशों में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे से अलवर जिला भी अछूता नहीं है, कारण है कि दिल्ली एवं अन्य बड़े शहरों के लोगों की भिवाड़ी, नीमराणा व अलवर सहित अन्य क्षेत्रों में सीधी पहुंच होने के कारण यहां किसी भी नए वेरिएंट के पहुंचने का खतरा ज्यादा रहता है। नवम्बर माह में जिले में मिला कोरोना संक्रमित भी नार्वे से आया था, बाद में उनके परिजन भी पॉजिटिव पाए गए थे। यही कारण है कि कोरोना पिछली दोनों लहरों में भी अलवर काफी संवदेनशील रहा था। कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रान अभी भारत में नहीं मिला है, लेकिन दुनियां के एक दर्जन से ज्यादा देशों में नए वेरिएंट के संक्रमित मिलने से जिले के लोगों में भी कोरोना के फिर से लौटने को लेकर चिंता होने लगी है। हालांकि चिकित्सा विभाग का मानना है कि शत प्रतिशत वैक्सीनेशन से कोरोना के नए वेरियंट का असर काफी कम हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि जिले में वैक्सीनेशन की गति बढ़ाई जाए, लेकिन जिले में अब भी करीब 20 फीसदी लोग वैक्सीन से पूरी तरह दूर हैं, वहीं पहली डोज लगवाने वाले लोगों में भी करीब आधे अभी दूसरी डोज से दूूरी बनाए हुए हैं। य...