Posts

Showing posts from December, 2020

शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों ने बैरिकेटिंग तोड़कर दिल्ली की तरफ कूच किया, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Image
अलवर. राजस्थान हरियाणा के शाहजहांपुर बॉर्डर पर कृषि कानूनों के विरोध में बैठे किसानों का गुरुवार को सब्र टूट गया और उन्होंने हरियाणा पुलिस के बैरिकेट तोड़कर दिल्ली की ओर कूच कर लिया। दोपहर करीब 2 बजे दो दर्जन से ज्यादा ट्रेक्टर में सवार करीब 150 किसानों ने हरियाणा पुलिस के भारी भरकम अवरोधक तोड़ दिए और हरियाणा की सीमा में घुस गए। जानकारी के अनुसार कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों में शामिल श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के जीकेएस मोर्चा के किसानों के हरियाणा सीमा में प्रवेश किया। आखिरी ट्रैक्टर में सवार किसानों को हरियाणा पुलिस ने पकड़ लिया और उसके ट्रैक्टर की हवा निकालकर उसे हिरासत में ले लिया। बॉर्डर पर थी शान्ति फिर मचा हड़कंप दोपहर करीब दो बजे बॉर्डर पर शान्ति थी, अचानक कुछ ट्रैक्टर चालक एक साथ बॉर्डर की ओर कूच करने लगे। हरियाणा पुलिस हरकत में आती, इससे पहले करीब 30 ट्रैक्टर लोहे और पत्थर के बैरिकेट तोड़कर हरियाणा सीमा में दाखिल हो गए। उनके बैरिकेटिंग तोड़ते ही सीमा पर हड़कंप मच गया। हरियाणा पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े । किसानों ने हाथों से हटाए भारी पत...

अलवरः पुलिस: बाल अपचारी तांत्रिक ने की हत्या, परिजनः ये नरबलि...जांच नहीं तो सामूहिक आत्महत्या

Image
अलवर। मालाखेड़ा के नावली गांव में हुई मासूम बालक की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस का दावा है कि बाल अपचारी तांत्रिक ने बालक की गला दबाकर हत्या की है, जिसे निरुद्ध किया है। जबकि परिजनों का कहना है कि उनके बालक की बलि देकर हत्या की गई है और नरबलि में कई लोग शामिल थे। पुलिस नरबलि से साफ पल्ला झाड़ रही है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि गांव नावली निवासी रघुवीर का 11 वर्षीय पुत्र निर्मल उर्फ बाबू 26 दिसम्बर की सुबह लापता हो गया था। 27 दिसम्बर को दोपहर में बालक निर्मल उर्फ बाबू का खेत में शव पड़ा मिला। जिसकी बाल अपचारी तांत्रिक ने तंज कंसने से नाराज होकर और परिवादी परिवार से ईष्र्या के चलते हत्या कर दी। आरोपी बाल अपचारी तांत्रिक ने 26 दिसम्बर को सुबह करीब दस-साढ़े दस बजे मृतक बालक निर्मल को कहा कि ठाकुर बाबा के खेत की तरफ कुत्तों ने मोर मार दिए हैं, चल देखने चलते हैं। इस बहाने से वह निर्मल को अपने साथ ले गया और सरसों के खेत में मौका पाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस का दावा, नरबलि नहीं हुई पुलिस अधीक्षक ने बताया कि...

किसानों ने विरोध प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Image
अलवर. गलन भरी सर्दी में रात ·ी बिजली से खेतों में सिंचाई ·र रहे अन्नदाता ·े लिए रात ·ी विद्युत सप्लाई चुनौती बन गई है। समस्या से परेशान ·िसानों ने सोमवार ·ो ·िसान यूनियन (टि·ैत) ·े तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर ·े नेतृत्व में अलवर जिले ·े डोरोली गांव में स्थित जीएसएस ·े मुख्य गेट पर ताला जड़·र विरोध प्रदर्शन ·िया। गुर्जर ने बताया ·ि बिजली समस्या ·ो ले·र हरिया गुर्जर ·ी अध्यक्षता में ·िसानों ·ी बैठ· आयोजित ·ी गई है। जिसमें यथावत ब्लॉ· में ही बिजली सप्लाई देने,खराब ट्रांसफार्मर ·ो हटा·र नया ट्रांसफार्मर रखने,·ृषि व घरेलू बिलों ·ो दो माह में देने व स्थाई शुल्· ·म ·रने तथा सिंगल फेज बिजली चौबीस घण्टे देने ·ी मांग ·ी गई। दिनभर ·े विरोध में ·िसी ने ·िसानों ·ी समस्या नहीं सुनी तो विरोध आखिर धरने में बदल गया। गेट ·े बाहर बैठे सै·ड़ों ·िसानों ने विभाग ·े प्रति रोष जता·र जम·र नारेबाजी ·ी तथा समस्या समाधान नही होने त· धरने ·ा एलान ·र दिया। वहीं हिरनोटी जीएसएस पर हिरनोटी, पाड़ा, लपाला,बिहाड़ी आदि गांवों ·े ·िसानों ने रात ·ी बिजली ·ा विरोध ·र जीएसएस पर ताला लगा दिया। इस मौ·े पर सै·ड़ों ग्रामीण मौजू...

राजस्थान में यहां तांत्रिक ने धन के लालच में दी मासूम की बली, सिर में कील ठोकी, श्रृंगार कर कान-नाक काटे

Image
अलवर. अलवर जिले के थाना मालाखेड़ा के पंचायत सांरगपुरा के गांव नावली में धन की लालच में एक तांत्रिक और कुछ लोगों ने मिलकर 11 वर्षीय बालक की सरसों के खेत में बलि चढ़ाते हुए निर्मम रूप से हत्या कर दी। हत्यारों ने पहले बालक का शृंगार किया और उसके कान-नाक धारदार हथियार से काटे और पैरों के नाखून उखाड़ दिए। इसके बाद बालक के सिर में हत्यारों ने कील भी ठोकी। हत्याकांड का पता लगने के बाद रविवार को पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, डीएसपी ग्रामीण व मालाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। मृतक के पिता रघुवीर बैरवा ने बताया उसके बड़े भाई घीसा के पास शनिवार सुबह 9 बजे कोटपूतली से एक व्यक्ति का फोन आया। जिसने बताया जमीन विवाद को आगे मत बढ़ाओ नहीं तो तुम्हारे भाई की या उसके बच्चे की हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद 11 बजे उसके पुत्र निर्मल अचानक घर से लापता हो गया। उन्होंने शाम को मालाखेड़ा थाना पुलिस को निर्मल के अपहरण की लिखित में सूचना दी गई, लेकिन पुलिस ने इसमें कोताही बरती और तत्परता से काम नहीं किया। इसके बाद उन्होंने इधर-उधर बालक तलाश की, ले...

हनुमान बेनीवाल के भाई विधायक नारायण बेनीवाल सड़क दुर्घटना में घायल, दिल्ली-जयपुर हाइवे पर पिकअप ने मारी टक्कर

Image
अलवर. Narayan Beniwal Accident: अलवर जिले के शाहजहांपुर स्थित राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर रविवार दोपहर 1 बजे रालोपा अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल के भाई और खींवसर विधायक नारायण बेनीवाल की दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनके सिर और हाथ में चोटें आई हैं। उन्हें बहरोड़ के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नारायण बेनीवाल रविवार को शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों से मिलने जा रहे थे।दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बॉर्डर के नजदीक ही एक पिकअप ने उनकी फॉर्चूनर गाडी को टक्कर मारी दी । नारायण बेनीवाल आगे की सीट पर बैठे थे। भिड़ंत होते की कार के एयर बैग खुल गए और बड़ा हादसा टल गया। उनके साथ चार और लोग गाड़ी में सवार थे। उन्हें भी हल्की चोटें आई हैं। वन वे होने के कारण हुआ हादसा किसान आंदोलन के कारण राष्ट्रीय-राजमार्ग को वन-वे किया हुआ है। वे गलत दिशा से आ रहे थे। हाइवे पर कट से तेज गति से आ रही पिकअप ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पिकअप चालाक मौके से फरार हो गया। नारायण बेनीवाल को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता और पुलिस मौजूद है। source https://www.patri...

राजस्थान के किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए हरियाणा सीमा में सेना, सीआरपीएफ और पुलिस के हजारों जवान तैनात

Image
अलवर. राजस्थान सीमा में हाइवे जाम कर बैठे किसानों के लिए भिवाड़ी जिला पुलिस की ओर से करीब 400 पुलिसकर्मी तैनात किए हुए हैं, लेकिन इससे कई गुना अधिक पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों का जाप्ता हरियाणा सीमा में तैनात है। हरियाणा सीमा को पूरी तरह से सील किया हुआ है। हरियाणा के पुलिस अधिकारी और जवान पुख्ता बंदोबस्त के साथ बॉर्डर पर तैनात हैं। जो कि किसी भी आंदोलनकारी को हरियाणा सीमा में नहीं घुसने दे रहे हैं। एसपी ने लिया जायजा किसान आंदोलन के हालातों का जायजा लेने शनिवार को भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी भी शाहजहांपुर हाइवे पर पहुंचे। हनुमान बेनीवाल की सभा के बाद तक पुलिस अधीक्षक वहीं मौजूद रहे। बॉर्डर पर आंदोलन का 26वां दिन आज - शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसानों का रविवार को 26वां दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा सभा में पहुंच जनप्रतिनिधि व किसान नेताकिसान आंदोलन के महापड़ाव के आंदोलन के 25वें दिन व बॉर्डर स्थल पर महापड़ाव के 15वें दिन केन्द्र सरकार को किसान विरोधी बिलों को वापस लेने के विवश करने के लिए किसान संगठनों को एकजुटता से आंदोलन मे सहयोग देने की अपील की गई source https://w...

Live: किसानों ने दिल्ली-जयपुर हाइवे पर बसाई दुनिया, सेवा में पिला रहे केसर इलायची का दूध और खिला रहे मेवा

Image
सुजीत कुमार अलवर. कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर के निकट शाहजहांपुर में किसानों के जबदस्त महापड़ाव चल रहा है। दस हजार से ज्यादा लोग आसरा जमाए हुए हैं। कई किलोमीटर तक हाइवे पर लगे टैंट और तिरपालों को देखकर ऐसा लगता है जैसे मानों कि हाइवे पर किसानों का नया शहर बस गया हो। हजारों हाथ दिन-रात आंदोलनरत किसानों की सेवा में जुटे हैं। राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर शाहजहांपुर में पिछले 25 दिन से किसानों का आंदोलन तथा करीब 15 दिन से महापड़ाव चल रहा है। हाइवे पर सडक़ के दोनों तरफ करीब ढाई किलोमीटर दूर से सैकड़ों टैंट और तम्बू लगे हुए हैं। जिनमें राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित पंजाब व हरियाणा के किसानों ने डेरा डाला हुआ है। आंदोलन में शामिल किसानों की सेवा के लिए महापड़ाव स्थल पर जगह-जगह कोटा, बूंदी के सिख संगत और अलवर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता लंगर चल रहे हैं। जहां सुबह से लेकर रात तक किसानों की नाश्ता व भोजन सेवा की जा रही है। उनकी ओर से रोटी बनाने और आटा गूंदने वाली मशीनें भी लगाई हुई हैं। केसर इलायची का दूध और गौंद के लड्डू किसान महापड़ाव स्...

शाहजहांपुर: कृषि कानून के विरोध में दिल्ली कूच को लेकर हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान

Image
अलवर. दिल्ली कूच की योजना को लेकर बेनीवाल ने प्रेसवार्ता में कहा कि बॉर्डर पर जबरन घुसकर कानून को हाथ मे लेना उनका मकसद नहीं है। किसान आंदोलन को लेकर उनकी और से कोई हिंसात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। किसान मोर्चा के आदेशानुसार शांतिपूर्वक आंदोलन का हिस्सा बन केन्द्र सरकार को कृषि बिलों को वापस लेने के लिए विवश किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गैरकानूनी तरीका अपना कर दिल्ली कूच के लिए उन्हें तैयार कर किसान आंदोलन को तोडऩे का काम कांग्रेस और भाजपा उनके सिर मंढना चाह रही है। जबकि वह व उनकी पार्टी की ओर से गैरकानूनी आंदोलन नहीं किया जाएगा। बेनीवाल ने कहा कि किसान आंदोलन का लाभ पाने के लिए राजनीति चमकाने के प्रयास को लेकर कांग्रेस से कभी समझौता उनकी पार्टी द्वारा नहीं किया जाएगा। सभा को उनकी पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी, विधायक नारायणसिंह बेनीवाल, विधायक इन्द्रा बावरी, राजूराम खोजा, पुखराज गर्ग, रोहित गुर्जर ले संबोधित किया। उपचुनाव में अपनी पार्टी प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान बेनीवाल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए राज्य में होने वाले ...

NDA से नाता तोड़कर पूरी रात शाहजहांपुर बॉर्डर पर डटे रहे हनुमान बेनीवाल, आज बनेगी अगली रणनीति

Image
अलवर. एनडीए से नाता तोडकऱ हनुमान बेनीवाल अलवर के शाहजहांपुर बोर्डर पर ही पूरी रात जमे रहे। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि गैर कानूनी तरीका अपना कर दिल्ली कूच के लिए उन्हें तैयार कर किसान आंदोलन को तोडऩे का काम कांग्रेस और भाजपा उनके सिर मंढना चाह रही है जबकि वह व उनकी पार्टी की ओर से गैरकानूनी आंदोलन नहीं किया जाएगा। किसान आंदोलन की आड़ में राजनीति चमकाते दिखे बेनीवाल- सांसद बेनीवाल किसान महापड़ाव स्थल पर पहुंच सामूहिक आंदोलन का हिस्सा बनने की बजाय अपने पार्टी कार्यकर्ताओं व विधायकों के साथ हाइवे पर बैठ सभा का आयोजन किया। केन्द्र सरकार के बिलों को काला कानून करार देते हुए कांग्रेस व भाजपा को सांपनाथ व नागनाथ से संबोधित करते हुए अपनी पार्टी को किसान हितैषी करार दिया। उपचुनाव में अपनी पार्टी प्रत्याशी खड़ा करने का ऐलान- बेनीवाल ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों को संबोधित करते हुए राज्य में होने वाले तीनों उपचुनावों मे ंअपने प्रत्याशी लड़ाने का ऐलान करते हुए संबन्धित विधानसभाओं में अपने कार्यकर्ताओं को प्रचार प्रसार मं लगने की बात कही। कांग्रेस से नाता जुडऩा संभव नही- बेनीवाल ने क...

हनुमान बेनीवाल ने एनडीए से अलग होने का ऐलान किया, कृषि कानून के विरोध में तोड़ा गठबंधन

Image
अलवर. Hanuman Beniwal Quits NDA: राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुनान बेनीवाल ने शनिवार को एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है। बेनीवाल ने राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए एनडीए से नाता तोड़ने की बात कही। बेनीवाल ने मंच से ऐलान किया कि केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल वापस नहीं ले रही है। इसलिए हनुमान बेनीवाल एनडीए में नहीं रहेंगे। मैंने एनडीए छोड़ दी है। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि शनिवार रात उनका पड़ाव शाहजहांपुर बॉर्डर पर ही रहेगा। अगली रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान निधि से किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी, किसानों की स्थिति उसके माल 4 गुना कीमत पर मंडी में जाए और बिक्री हो। किसान के बेटों को रोजगार मिले। शनिवार को यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पहुंचे। उनके साथ 200 गाड़ियों में करीब 800 लोगों का काफिला भी बॉर्डर पर पहुंचा है। source https://www.patrika.com/alwar-news/rashtriya-loktantrik-party-hanuman-beniwal-quits-nda-over-farm...

हनुमान बेनीवाल ने एनडीए से अलग होने का ऐलान किया, कृषि कानून के विरोध में तोड़ा गठबंधन

Image
अलवर. Hanuman Beniwal Quits NDA: राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुनान बेनीवाल ने शनिवार को एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है। बेनीवाल ने राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए एनडीए से नाता तोड़ने की बात कही। बेनीवाल ने मंच से ऐलान किया कि केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल वापस नहीं ले रही है। इसलिए हनुमान बेनीवाल एनडीए में नहीं रहेंगे। मैंने एनडीए छोड़ दी है। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि शनिवार रात उनका पड़ाव शाहजहांपुर बॉर्डर पर ही रहेगा। अगली रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान निधि से किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी, किसानों की स्थिति उसके माल 4 गुना कीमत पर मंडी में जाए और बिक्री हो। किसान के बेटों को रोजगार मिले। शनिवार को यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पहुंचे। उनके साथ 200 गाड़ियों में करीब 800 लोगों का काफिला भी बॉर्डर पर पहुंचा है। source https://www.patrika.com/alwar-news/rashtriya-loktantrik-party-hanuman-beniwal-quits-nda-over-farm...

कचरे के निस्तारण के उपाय नहीं, डम्पिंग यार्ड से फैल रहा प्रदूषण

Image
अलवर. बहरोड़ नगरपालिका क्षेत्र में हमीदपुर रोड पर कचरा संग्रहण के लिए डम्पिंग यार्ड बना देने के बाद भी मोहल्लों से निकला कचरा इधर उधर फैल रहा है। डम्पिंग यार्ड में डाले जाने वाले कचरे का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। कचरे का निस्तारण न होने से डम्पिंग यार्ड में टनों कचरा एकत्र हो गया है। इस कचरे से दुर्गंध उठती रहती है।यह आसपास की बस्तियों के लिए दुखदायी साबित हो रहा है। इस कचरे को आग के हवाले किया जा रहा है। इससे हवा में प्रदूषण फैल रहा है। हवा के जरिए फैल रहा प्रदूषण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। कचरे के ढेरों में उडक़र पॉलिथीन आसपास के खेतों में बिखरी रहती हैं। इससे खेतों की भूमि भी खराब हो रही है।डंपिंग यार्ड में गीला व सूखा कचरा डालने की व्यवस्था भी नहीं है।नगर पालिका में कचरा संग्रहण करने वाले वाहन भले ही गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग पात्र रखते हो। लेकिन डंपिंग यार्ड में अलग-अलग तरह के कचरे को डालने के इंतजाम ही नहीं है। कस्बे में गीला व सूखा अलग कचरा संग्रहण सिर्फ नाटक के अलावा कुछ नजर नहीं आता है। वहां घरों में इक_ा होने वाला कचरा भी लोग अलग अलग एकत्र नहीं करते ...

भाजपा नेताओं सहित सैंकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Image
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के खैरथल कस्बे में सभा से पहले जुलूस निकालने एवं वैश्विक महामारी कोरोना नियमों की अवहेलना करने पर खैरथल थाना पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, अलवर सांसद योगी बालक नाथ सहित करीब आठ सौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि खैरथल कस्बे में शुक्रवार को भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव के स्वागत और नगरपालिका चुनाव में मिली जीत का जश्न मनाने के लिए जुलूस निकाला और किसान सभा का आयोजन किया। इसमें कोरोना गाइडलाइन की पालना नहीं करने पर पुलिस ने यादव, बालक नाथ, विधायक, पूर्व विधायक एवं भाजपा नेताओं सहित आठ सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खैरथल थाना प्रभारी दारा सिंह के अनुसार कोरोना के संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सरकार के आदेशों की अवहेलना, सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने, बिना मास्क लगाए भीड़ एकत्रित करने एवं आपदा प्रबंधन की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस सभा में अलवर शहर विधायक संजय शर्मा, मुंडावर विधायक मंजीत यादव, भाजपा के उत्तर और दक्षिण जिला अध्यक्ष , कई पूर्व विधायक, प...

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का पड़ाव, हरियाणा पुलिस ने हाइवे का दूसरा मार्ग भी किया बंद

Image
शाहजहांपुर। कृषि बिलों के विरोध में केन्द्र सरकार व किसानों के बीच चल रहे विरोध को लेकर 24 दिनों से शाहजहांपुर बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के दिल्ली कूच की योजनान्तर्गत 13 दिसम्बर से हरियाणा पुलिस प्रशासन ने जयपुर-दिल्ली मार्ग पर बैरिकिट्स लगा बंद कर दिया गया था। जिसके विरोध में किसान संगठनों ने हाइवे पर ही महापडाव डाल अपना आंदोलन जारी रखे हुए हैं। हाइवे पर अद्र्धसैनिक बल तैनात महापडाव के 24वें दिन व हाइवे बंद के13वें दिन दोपहर एक बजे हरियाणा पुलिस प्रशासन ने दूसरे मार्ग दिल्ली-जयपुर पर भी बैरिकेट्स लगा पुलिस जाप्ता व अद्र्धसैनिक बलों के जवान तैनात कर हाइवे बंद करा दिया। अचानक हाइवे जाम करने से लगे लम्बे जाम को पुलिस प्रशासन ने डायवर्ट कर निकाले जाने की मशक्कत में जुट गये। हाइवे पर वाहनों के डायवर्ट की पूर्व तैयारी के फल स्वरूप हरियाणा पुलिस ने सुबह करीब 9 बजे भी बंद किया था। परन्तु कुछ समय बाद ही खोल दिया गया था। किसान संयुक्त मोर्चा ने हाइवे जाम का किया विरोध किसानों के शुक्रवार एक बजे दिल्ली कूच के ऐलान को देखते हुए हरियाणा पुलिस प्रशासन ने पूर्ण तैयारी के साथ दिल्ली-जयपुर हाइर्...

जागो सरकार! कड़कड़ाती ठंड में खुले आसमान में सोने को मजबूर अन्नदाता, इस हाल में प्याज के ऊपर गुजरती है रात

Image
धर्मेंद्र अदलक्खा/अंशुम आहूजा. अलवर. करोड़ों की लागत से मंडी यार्ड बनने और मंडी टैक्स देने के बावजूद 6 डिग्री तापमान के बीच हमारा अन्नदाता तो खुले में सो रहा है। वो अपनी फसल प्याज के कट्टों पर ही सो जाता है। उसे तडक़े प्याज बेचकर वापस जाना है। यहां मंडी समिति की ओर से उनके रहने व बिस्तरों तक का कोई इंतजाम नहीं है। 2011 में यहां डेढ़ करोड़ की लागत से बना किसान भवन में ताले लगे हुए हैं। देश में ख्याति नाम अलवर की प्याज मंडी में प्याज आ रहा है कि किसान रात को अपना प्याज लेकर आना शुरू हो जाते हैं। यहां तडक़े 3 बजे से प्याज की बोली लगना शुरू हो जाती है। किसान जिले भर से वाहनों में अपना प्याज कट्टों में भरकर यहां पहुंच रहा है। प्याज इतना आ रहा है कि प्याज व सब्जी मंडी में वाहन खड़े करने की जगह नहीं है। चारों तरफ प्याज के कट्टे ही कट्टे दिखाई दे रहे हैं। यहां एक ही दिन में 50 हजार कट्टो तक आवक हो रही है जो एक लाख कट्टो तक पहुंच गई थी। यहां आने वाले किसान शाम व देर रात को पहुंचते हैं। यहां उन्हें सोने का कोई ठिकाना नहीं मिलता है। ऐसे में वे रात को कभी 4 डिग्री तो कभी 6 डिग्री तापमान के बीच...

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे चंद्रशेखर रावण, बोले- किसानों को गुलाम बनाने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार

Image
अलवर. केंद्र सरकार में किसान संगठनों के बीच बढ़ती खींचतान के चलते गुरुवार को राजस्थान हरियाणा बॉर्डर स्थित शाहजहांपुर पर चल रहे महापड़ाव स्थल पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर रावण पहुंचे। उन्होंने यहां किसानों के आंदोलन को जायज ठहराया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार षड्यंत्र पूर्वक कोरोना महामारी की आड़ में मिलाकर धोखे से किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है। जिसे किसान आंदोलन नाकाम कर देगा। गौरतलब है कि गुरुवार को हाईवे पर किसानों के आंदोलन का तेरवा दिन था। यहां किसान आंदोलन के समर्थन में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण ने अपने संबोधन में एकता व संगठित रहते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर अहिंसात्मक आंदोलन को मजबूती देने में सहयोग के लिए अपने कार्यकर्ताओं को लग जाने का आह्वान किया। आंदोलन स्थल पर दिनों दिन किसान बढ़ते जा रहे हैं जिससे आंदोलन लंबा चलने की संभावना बनी हुई है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज आएंगे नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल शुक्रवार दोपहर 2 बजे किसानों के समर्थन में बानसूर ...

क्रिसमस आज: चर्च में होगी प्रार्थना सभा, केवल ईसाई समुदाय के लोगों को ही प्रवेश, मोमबत्ती जलाने पर रोक

Image
अलवर. प्रभु यीशु के जन्म का पर्व ईसाई समाज की ओर से शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा। चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की सुंदर झांकी सजाई जाएगी।इस बार कोरोना के चलते चर्च में होने वाले क्रिसमस के कार्यक्रमों में काफी बदलाव किया गया है।केडल गंज स्थित होली फैमिली चर्च में क्रिसमस डे से पूर्व 24 दिसंबर को रात 11.30 बजे होने वाली मिडनाइट सर्विस शाम को ही कर ली गई। जबकि चर्च रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में इस बार मिडनाइट सर्विस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। चर्च के रेवेंट राजेश मैक्वान ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष में शुभ है 9।बजे चर्च में प्रार्थना सभा होगी । इसके बाद बाइबिल के संदेश सुनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि चर्च में इस बार आम आदमी के प्रवेश पर रोक रहेगी ईसाई समुदाय के लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। इस दौरान मोमबत्ती जलाने पर भी रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि चर्च में कोविड-19 के नियमों की पालना की जाएगी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और 10 साल से छोटे बच्चों को भी नहीं आने दिया ...

अलवर जिला कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने कोरोना को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, क्रिसमस और नए साल पर गाइडलाइन बताई

Image
अलवर. जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के संबंध में उच्चतम न्यायालय के आदेशों की जिले में अनुपालना अक्षरश कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं।जारी आदेशानुसार जिले में केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से जारी की गई गाइडलाइन्स व दिशा-निर्देश जिसमें 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखना, चेहरे पर फेस कवर पहनना, उचित सैनेटाइजेशन करने सहित अन्य सभी निर्देशों की पालना के साथ राजस्थान महामारी अधिनियम 2020 के तहत आतिशबाजी करने अथवा आतिशबाजी बेचने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिले में सभी प्रकार के आयोजन यथा सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक आदि पर पूर्ण प्रतिबंध है। नववर्ष की पूर्व संध्या पर किए जाने वाले समस्त समारोह/एकत्रिकरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। धार्मिक स्थनों जैसे मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा, गिरजाघर आदि को खोलते समय राज्य सरकार की गाइड लाइन की अनुपालना सुनिश्चित करें। जिले के सभी नगर जिनकी आबादी एक लाख से अधिक अर्थात नगर परिषद क्षेत्रा की सीमा में नववर्ष की पूर्व संध्या को रात्रि 8 बजे से 1 जनवरी 2021 को प्रात: 6 बजे तक रात्रि कफ्र्यू लागू रहेगा तथा इन क्षेत्रों ...

बहरोड़ विधायक बलजीत यादव शपथ पत्र लेकर मैदान में पहुंचे, पूर्व मंत्री को ललकारा, जसवंत यादव ने दिया यह जवाब

Image
अलवर . नगर पालिका चुनाव के बाद बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री जसवंत यादव की जुबानी जंग खेल मैदान में लठकार तक पहुंच गई है। इसके चलते कस्बे में गुरुवार को विधायक बलजीत यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ 50 व 100 रुपए के दो खाली शपथ पत्र लेकर खेल मैदान पहुंचे। वहां पर पूर्व श्रम मंत्री के आने का इन्तजार करता रहा। जब पूर्व श्रम मंत्री जसवंत यादव वहां नहीं आए तो विधायक डेढ़ घंटे बाद वहां से वापस लौट गए। इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी थी की लाठी से मुकाबला करना है तो वे शपथ पत्र लेकर खेल मैदान में आए। मैने पूर्व मंत्री की चुनौती को स्वीकार किया है। विधायक व पूर्व मंत्री जसवंत यादव के बीच पिछले कई दिनों से आरोप प्रत्यारोप की राजनीति चल रही हैं। जिस पर बुधवार को भी विधायक खेल मैदान में लठ लेकर लडऩे के लिए पहुंचे थे। लेकिन उस समय पूर्व मंत्री ने शपथ पत्र लाने की बात कही की किसी के कुछ हो गया तो स्वयं जिम्मेदार होगा। उसके बाद गुरुवार को 11 बजे विधायक दो खाली शपथ पत्र लेकर मैदान में पहुंचे और कहा कि पूर्व मंत्री जो चाहेंगे वह लिख कर देने को तैयार है। लेकिन पूर्व मंत...

भूमाफियाओं ने सरकारी भूमि पर प्लॉट काटकर 50-50 लाख के बेच दिए, अधिकारियों की मिलीभगत आ रही सामने

Image
अलवर. अलवर शहर में जयपुर सडक़ मार्ग पर जयंती फार्म हाउस के सामने रातों-रात प्लॉट काट दिए। लाखों की कीमत में बेचे गए इन प्लॉटों पर निर्माण कार्य शुरू हुए तो प्रशासन की नींद खुली। गुरुवार को तहसीलदार सहित यूआईटी के अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ यहां पहुंचे और उन्होंने निर्माण कार्य को रुकवाया। गुरुवार को यूआईटी की अतिक्रमण निरोधक अधिकारी भानू श्री, तहसीलदार कमल पचौरी, पटवारी भाखेड़ा सीता मीणा, जवाहर लाल, नगर विकास न्यास के पटवारी नेमीचंद अन्य कार्मिक भी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अरावली विहार थाना अधिकारी जहीर अब्बास, एएसआई सुरता राम, पुलिस का अतिरिक्त जाब्ता तथा क्यू आर टी टीम मौके पर मौजूद रही। इस टीम के साथ आई जेसीबी ने यहां खुदाई कर दी। यहां हो रही प्लाटिंग के निशानों को मिटाया गया और जमीन समतल की गई। यह कार्रवाई करीब 2 घंटे तक चली। इस दौरान प्लॉट खरीदने वाले भी यहां पहुंच गए जिन्होंने इस कार्रवाई पर रोष जताया। काफी संख्या में बिक गए प्लॉट- जयपुर रोड पर स्थित तुलसी वाटिका में पिछले चार माह से प्लॉट काटे जा रहे थे जिसके प्लॉटों की रजिस्ट्री तहसील कार्यालय में स्वयं कर्म...

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर है भिवाड़ी पुलिस का पूरा ध्यान, 400 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान ड्यूटी पर तैनात

Image
अलवर. साल के अंत में पुलिस का जोर लम्बित प्रकरणों के निपटाने में रहता है, लेकिन भिवाड़ी जिला पुलिस को पूरा फोकस इस वक्त राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन पर है। जिसके कारण भिवाड़ी पुलिस को लम्बित प्रकरणों के निस्तारण में परेशानी आ रही है। केन्द्र सरकार के कृषि कानून बिल के विरोध में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर शाहजहांपुर के निकट पिछले करीब 14 दिनों से किसान आंदोलन चल रहा है। हजारों किसानों की भीड़ बॉर्डर पर जुटी हुई है। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए भिवाड़ी जिला पुलिस की ओर से करीब 400 पुलिस अधिकारी और जवानों को शाहजहांपुर बॉर्डर पर ड्यूटी में तैनात किया हुआ है। इसके अलावा आपात स्थिति को मद्देनजर रखते हुए करीब 350 से 400 पुलिसकर्मियों को रिजर्व जाप्ते के रूप में अलर्ट मोड पर रखा हुआ है। ऐसे में साल के अंतिम महीने में लम्बित प्रकरणों के निस्तारण में पुलिस को काफी अड़चनें आ रही हैं। 48 प्रतिशत मामले हैं लम्बित भिवाड़ी पुलिस जिले में करीब 48 प्रतिशत मामले में लम्बित हैं। इनमें से 35 प्रतिशत मामलों में पुलिस अनुसंधान लम्बित हैं, जबकि 13 प्रतिशत मामलों में पुलिस अपनी जांच प...

राजस्थान में यहां भू्रण जांच करने के बाद गर्भपात करवा रहे थे चिकित्सक, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारा तो सामने आया बड़ा राज

Image
अलवर . अलवर जिले के टपूकड़ा स्थित गर्भपात करने वाले सन लाइफ केयर अस्पताल एंड ट्रोमा सेंटर पर फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात बोगस ग्राहक बनाकर छापा मारा है। जिला पीसी पीडीटी समन्वयक सीएमएचओ अलवर गफूर खान ने बताया कि सीएमएचओ कार्यालय पर सूचना मिली थी कि हरियाणा फरीदाबाद की टीम आई है तथा टपूकड़ा में कोई भ्रूण की शिकायत है। जिस पर फरीदाबाद टीम इंचार्ज से बात की तो पता लगा कि फरीदाबाद से जो टीम हैं वो धारूहेड़ा में कहीं भू्रणजांच कराने की कह कर गर्भवती महिला लाए है। वहां से उसे टपूकड़ा अस्पताल में लाया गया। जहां से उसको कृष्णा अल्ट्रासाउंड भेजा गया। जहां पर गर्भवती महिला को कन्या भू्रण बता उसके गर्भपात करने की तैयारी की जा रही थी। इतने में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई हो गई। इधर एसएमओ सीएचसी खेड़ीकला फरीदाबाद हरजेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ को कई बार सूचना मिल रही थी कि इस इलाके से कुछ दलाल वहां से यहां गर्भवतियों को लाते हैं और पेट में पल रहे शिशु की जांच कराते है। जांच कराने के बाद यहां के दूसरे हॉस्पिटल में ले जाकर उसका गर्भपात भी कराते ह...

Good News: अलवर में साल की शुरुआत पर शुरू होंगे राजा भर्तृहरि और हसन खां मेवाती पैनोरमा, जानिए क्या रहेगा टिकट

Image
अलवर. लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार शहर की दो प्रमुख विरासत को जिला प्रशासन शुरू करने की तैयारी में हैं। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल के शुरूआती दिनों में राजा भर्तृहरि और हसन खां मेवाती पैनोरमा पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं। तैयारी पूरी होने के बाद इनका उद्घाटन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इन दोनों पैनोरमा को लेकर कमेटी बनाई गई है, जो इसे शुरू करने की योजना बना रही है। फिलहाल दोनों पैनोरमा की साफ-सफाई की जा रही है। विद्युत विभाग, पेयजल विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारु करने के लिए कहा गया है। पैनोरमा में एक संचालक, दो गार्ड और सफाईकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। भारतीय पर्यटकों के लिए 10 रूपए टिकट निर्धारित की गई है। जनवरी में जिला प्रशासन को सौंपा, एक साल बाद शुरू होगा राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण की ओर से दोनों पैनोरमा को जिला प्रशासन को 21 जनवरी 2020 को सुपुर्द कर दिया था, लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया। जागरूक युवा चर्चित कौशिक की ओर से इस सन्दर्भ में दो बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया, जिसपर कार्रवाई करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर...

बहरोड़ में हर तरफ सरकारी भवनों पर पोस्टर की भरमार

Image
अलवर. बहरोड़ नगरपालिका के शहर में सौंदर्यकरण बढ़ाने के लिए लाखों रुपए खर्च कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत जगह जगह पर चित्रकारी व पेंटिंग करवाई थी ताकि शहर का स्वरूप निखर सके। लेकिन पालिका अधिकारियों की उदासीनता के चलते शहर में सरकारी भवनों व सार्वजनिक जगह पर निजी स्कूल, चुनाव प्रचार प्रसार करने के साथ ही अपने कारोबार को बढ़ाने वालों ने शहर में चारो तरफ अपने पोस्टर दीवारों व सार्वजनिक जगहों पर रातों रात चिपका जाते है। वहीं पालिका द्वारा बिना अनुमति के सरकारी भवनों व सार्वजनिक जगह पर पोस्टर बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही जाती है। पालिका द्वारा कस्बे में जगह जगह पर सरकारी भवनों,स्कूल व सार्वजनिक स्थानों की दीवारों पर पोस्टर बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाने तथा एक वर्ष की सजा होने की बात दीवारों पर लिखवाई गई है लेकिन उसके बाद भी शहर में सरकारी भवनों की दीवारों व सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाने वाले कम नही हो रहे है।लोग अपना प्रचार प्रसार करने के लिए शहर की दीवारों को सबसे बढिय़ा जगह समझते है क्योंकि यहां पर बगैर कोई एक रुपए...

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर बढ़ने लगा किसान आंदोलन का जोर, डेढ़ किलोमीटर के दायरे में लगे टैंट, 26 को महापड़ाव

Image
अलवर. केंद्र सरकार की ओर से कृषि कानून पारित किए जाने के विरोध में उतरे देश भर में किसान संगठनों द्वारा काले कानून करार देकर उन्हें वापस लेने की मांग पर अडिग होकर दिल्ली घेरने की तैयारी कर रहे किसान अब राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर तेजी से जुट रहे हैं। यहां आंदोलन का जोर बढ़ने लगा है। शाहजहांपुर बॉर्डर पर किसान राजस्थान के कई हिस्सों से आए हैं। यहीं उनका खाना बन रहा है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन का छोटा स्वरूप इसे कहा जा सकता है। 26 तारीख को यहां महापड़ाव की भी तैयारी की गई है। किसानों की बढ़ती संख्या को लेकर या पुलिस बल भी तैनात किया जा रहा है। डेढ़ किलोमीटर तक फैले हैं आंदोलनकारी शाहजहांपुर बॉर्डर पर भी महापड़ाव स्थल पर आंदोलनकारी संगठनों के किसान के लगातार पहुंचने से करीब डेढ़ किलोमीटर तक हाइवे पर तंबू लगाए जा चुके हैं। कड़कड़ाती सर्दी में भी महापड़ाव स्थल पर लगातार आंदोलनकारियों की बढ़ती संख्या को देखकर प्रशासन चिंतित है। अलवर जिला कलेक्टर नन्नू मल पहाड़िया रात महापड़ाव स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलक्टर ने आंदोलनकारियों से स्वच्छत...

विधायक बलजीत यादव ने अलवर सांसद महंत बालकनाथ को बताया फर्जी साधू, सांसद बोले- ऐसे व्यक्ति समाज के हित में नहीं

Image
अलवर/बहरोड़. नगर पालिका चुनाव में बहरोड़ की राजनीती को लेकर शुरू हुई जुबानी जंग परिणाम के बाद भी जारी है। बहरोड़ विधायक बलजीत यादव का जनता को सम्बोधित करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे सांसद बालकनाथ को फर्जी साधू बताते हुए मैदान में दौड़ लगाने की चुनौती दे रहे हैं। पता लग जाएगा कौन फर्जी है कौन योगी है। दौड़ में पीछे नहीं हटूंगा, चक्कर खिला के पटक दूंगा। बलजीत यादव में कहा कि सांसद दिमाग से बालक है। बलजीत ने भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव को खुली चुनौती देते हुए कहा कि वे बहरोड़ के ग्राउंड मे आजाएं, दो मिनट में बेहोश नहीं कर दिया तो राजनीति छोड़ दूंगा। गौरतलब है कि पालिका चुनाव के दौरान पूर्व मंत्री जसवंत यादव ने विधायक बलजीत यादव को जेबकतरा और लुटेरा बताया था। उन्होंने कहा था कि लठ लेकर आजाए, मैं तो बूढा आदमी हूं, फिर भी दो मिनट में धराशाई करके दिखा दूंगा। ऐसे व्यक्ति को जवाब देकर जुबान खराब नहीं करूँगा विधायक के बयान पर सांसद ने कहा कि ऐसे आचरण वाले व्यक्ति पर मै कमेंट नहीं करना चाहता।जैसी उनकी शैली है, वैसे ही उनके विचार हैं। इनके बारे में बोलना तो क्या मैं सोचना भी...

अलवर जिले में तेजी से घट रहा कोरोना का संक्रमण, दिसंबर में जून के बाद मिले सबसे कम केस, सावधानी अब भी जरूरी

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा तेजी से कम होता नजर आ रहा है। इसके पीछे वजह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार तेजी से कम हो रही है तथा कोविड अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं, कोरोना की वैक्सीन भी यहां जल्द आने की उम्मीद है। लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से नहीं टला है, इसलिए सावधानी बेहद जरुरी है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। चिकित्सा विभाग के रेकॉर्ड के अनुसार नवम्बर माह में अब तक सबसे अधिक 5 हजार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे तथा 22 लोगों की मौत भी हुई। इसके बाद हुई सख्ती व सतर्कता का परिणाम है कि दिसम्बर में कोरोना वायरस का संक्रमण मंद पड़ गया है। अब स्थिति यह आ गई है कि लोगों के जहन से कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। दिसम्बर माह में पिछले 23 दिनों में अलवर में 1240 कोरोना मरीज सामने आए हैं तथा मौत का आंकड़ा भी 5 तक ही पहुंचा है। 30 मार्च को आया था पहला मरीज सामने उल्लेखनीय है कि जिले में 30 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया था इसके बाद से अप्रेल और मई माह में तो कोरोना की स्थिति सामा...

संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा ने अधिकारियों को दिए साफ़ निर्देश, बोले- बहानेबाजी नहीं चलेगी, जनता का काम होना चाहिए

Image
अलवर. आयुक्त डॉ. समित शर्मा ने कहा कि सभी जिला कलक्टरों को, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि तीन हजार सरपंचों के विरूद्ध जांच विचाराधीन है इनके विरूद्ध तुरन्त प्रभाव से जांच करवाई जाए। यदि जांच में यह दोषी पाए जाते हैं तो चुनाव लडऩे के अयोग्य भी घोषित करवाए। उन्होंने कहा कि अक्सर यह देखा गया है कि जिन अधिकारियों को जांच दी गई है वह अपने अधीनस्थ अधिकारियों से जांच करवा लेते हैं यह परम्परा गलत है। संभागीय आयुक्त शर्मा वीडियो कॉन्फ्रेस के दौरान संवेदनशील, पारदर्शी व जवाबदेही प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर संभाग के जिला कलक्टरों, पुलिस अधीक्षकों व संबंधित अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। प्रत्येक अधिकारी सप्ताह में कम से कम दो बार अपने अधीनस्थ कार्यालयों का अवलोकन कर पर्यवेक्षण करें तथा अपने अधीनस्थ कार्मिक के कार्यों में गुणवत्ता के लिए सुझाव भी देवें।उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग में अनेक प्रकरण विचाराधीन है।प्रकरणों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा ज्ञान के प्रकरणों में अनावश्यक फसल खड़ी होने जैसे बहाने बनाए जाकर टाला जा ...

लाठी-डंडे लेकर खेल मैदान में पहुंचे विधायक बलजीत यादव, पूर्व मंत्री और सांसद को दे डाली लड़ने की चुनौती

Image
अलवर .जिले के बहरोड़ कस्बे में बुधवार को विधायक बलजीत यादव ने खेल मैदान में लाठी से लडऩे के लिए वर्तमान पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री जसवंत यादव को खुला चेलेंज दिया। विधायक बलजीत यादव दोपहर 12 बजे अपने समर्थकों के साथ हाथों में लाठियां लेकर खेल मैदान पहुंचे। विधायक बलजीत यादव ने सांसद महंत बालकनाथ योगी व पूर्व मंत्री जसवंत यादव को खुली चुनौती दी है कि वह आज या कभी भी उससे लाठियों से लडकऱ मुकाबला कर सकते हैं। मैं लडऩे के लिए तैयार हूं। क्षेत्र में पिछले कई दिनों से विधायक बलजीत यादव और भाजपा नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चल रही है। इस दौरान नगर पालिका चुनाव के समय पूर्व मंत्री जसवंत यादव ने वर्तमान विधायक को चुनौती दी थी कि वह बूढ़ा होने पर भी 2 मिनट में बलजीत यादव को लड़ाई में चित कर देंगे। बुधवार को पूर्व मंत्री के उस बयान का जवाब देते हुए वर्तमान विधायक ने हाथों में लाठी लेकर चुनौती दी। इसकी घोषणा पहले ही कर दी थी। और इसके लिए बुधवार 12 बजे का समय दिया था। बलजीत यादव का कहना है कि पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत यादव केवल खुली धमकी देते हैं और जनता को गुमराह करते हैं। पत्रकार...

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन का समर्थन करने ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव

Image
बहरोड़. हरियाणा बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को विधायक बलजीत यादव टै्रक्टर रैली निकालकर आंदोलन में पहुंच किसानों का समर्थन किया। वे स्वयं ट्रैक्टर चला रहे थे। विधायक यादव बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे जयपुर दिल्ली नेशनल हाइवे फ्लाइऑवर के ऊपर से खुद टै्रक्टर चलाकर रैली के साथ शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। जहां पर तीन दर्जन से अधिक टै्रक्टर ट्रॉलियों के साथ करीब पांच सौ किसानों ने रैली में भाग लेकर बॉर्डर की तरफ किसान आन्दोलन का समर्थन करने के लिए निकले इसके बाद नीमराणा से भी सैकड़ों किसान रैली में शामिल हुए। इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि जो कृषि बिल पारित किए गए हैं। वो सब किसानों के हित में नहीं है। इन बिलों को वापिस नहीं लिया गया तो किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बनकर रह जाएगा। इसके लिए हम भी किसान के बेटे है जो इस आंदोलन का समर्थन कर बिलों को वापिस लेने की मांग करते है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा और सरकार को किसानों की बात को मानना ही पड़ेगा। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सीताराम यादव, उपाध्यक्ष विक्रम याद...

ग्राम पंचायत की चौथी बैठक नहीं होने पर राजीव गांधी सेवा केंद्र पर जड़ा ताला

Image
अलवर. राजगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र की पुराना राजगढ़ ग्राम पंचायत की चौथी मीटिंग आयोजित नहीं होने पर गुस्साए पंचों ने मंगलवार दोपहर को राजीव गांधी सेवा केन्द्र के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर दी। पुराना राजगढ़ ग्राम पंचायत के पंच प्रकाश चंद सैनी, लोकेश कुमार सैनी, नरेश कुमार कोली, सुनील शर्मा, जगदीश योगी, उप सरपंच कन्हैया लाल सैनी ने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी गिरधारी लाल सैनी के पास ग्राम पंचायत कलेशान व पुराना राजगढ़ का चार्ज होने के कारण ग्राम पंचायत की मंगलवार को आयोजित चौथी मीटिंग में ग्राम विकास अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर पंचों ने रोष व्यक्त किया। पंचों ने बताया कि इससे पहले भी तीन मीटिंग आयोजित नहीं हो पाई। जिसके चलते ग्राम पंचायत की नालियोंं की सफाई नही हो पाई, पेयजल समस्या का निराकरण भी नही हो पाया। कलेशान रोड पर नालियां नही होने के कारण सडक़ मार्ग पर गन्दा पानी जमा हो रहा है लेकिन नालियों का निर्माण भी नहीं हो पाया है। ग्राम विकास अधिकारी के पास दो ग्राम पंचायतों का चार्ज होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। ई-मित्र वाला नहीं आता है जिसके कारण निर्धन तबके के लोगों ...

माचाड़ी में जन्मे हेमू ने दिल्ली पर किया था शासन

Image
अलवर. अलवर जिले के दक्षिण दिशा में अलवर-करौली हाइवे सडक़ मार्ग स्थित पर्वतमालाओं की वादियों में बसा माचाड़ी कस्बा शान शौकत एवं सौंदर्यकरण के नाम से जाना जाता है। बताया जाता है कि १५०१ ई. में यहां पर जन्मे हेमू (हेमचन्द्र विक्रमादित्य) एक हिन्दू राजा हुए जिन्होंने सोहलवीं शताब्दी में भारत पर राज किया था। उन्होंने अकबर को हराकर दिल्ली पर राज्य किया तथा विक्रमादित्य की उपाधि प्राप्त की। आपको बता दें कि राजगढ़ तहसील क्षेत्र से करीब सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित माचाड़ी कस्बा के प्रथम छोर पर पहाडिय़ों की तलहटी में बना बांध (माचाड़ी की होद) अपनी छटा को बनाए हुए है। वहीं बांध के ऊपर से गुजर रहा सडक़ मार्ग व बराई माता का मंदिर प्राचीन धरोंहर के रूप में राजाशाही पहचान बनाए हुए हैं। जनश्रुतियों के मुताबिक संवत १३०२ ई. में बडग़ुर्जर परिवार के राजा ने पहाड़ पर एक विशाल किले का निर्माण कराया था। लोगों का मानना है कि पहाड़ पर बना किला देख रेख के अभाव में अपनी आभा पर आंसू बहाता नजर आने लगा है। विरासत करती संस्कृति का बखान इसके अलावा माचाड़ी कस्बे में बावन देव जी का मंदिर, रानी का कुआं व पौराणिक छतरिय...

निर्दलीय को भाजपा ने जिताया, जीतने के बाद कांग्रेसियों के साथ निकाला जुलूस

Image
राजगढ़ (अलवर)। राजगढ़ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी मौसमी बाई गुर्जर ने अपने प्रतिद्वंदी प्रेमनारायण शर्मा को नौ मतों के अंतराल से हराकर कब्जा कर लिया। यहां निर्दलीय के आगे उस समय राजनीति फेल हो गई, जब निर्दलीय प्रत्याशी मौसमी बाई गुर्जर को भाजपा ने अपना समर्थन देकर विजयी बनाया। इसके बाद जो हुआ वो बेहद रोचक है... जीतने के बाद भाजपा समर्थित पालिका उपाध्यक्ष मौसमी बाई गुर्जर ने कांग्रेस के विधायक जौहरीलाल मीना व अन्य नेताओं के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाल डाला। राजनीति की इस उठापटक की लोगों में चर्चा बनी रही। रिटर्निंग अधिकारी केशव कुमार मीना ने बताया कि नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी मांगेलाल सैनी, निर्दलीय प्रत्याशी मौसमी बाई गुर्जर एवं प्रेमनारायण शर्मा ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। संवीक्षा के दौरान मांगेलाल सैनी का नामांकन पत्र 11 बजकर 8 मिनट पर दाखिल किए जाने के कारण निरस्त कर दिया गया। इस पर दो प्रत्याशी मौसमी बाई गुर्जर व प्रेमनारायण शर्मा चुनाव मैदान में रह गए। वहीं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी भाजपा समर्थित मांगेलाल...

फोन करते ही पुहंचेगी पुलिस की गाड़ी

Image
अलवर. पुलिस की ओर से अब अगर किसी को सहायता चाहिए तो इसके लिए अब 100 नम्बर की बजाय 112 नम्बर पर फोन करना पड़ेगा। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही तुरन्त घटना स्थल पर पुलिस वाहन पहुंंचेगा। राजस्थान पुलिस की ओर से इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम अपनाते हुए 100 नम्बर की जगह पर 112 नम्बर पर सूचना देने के तुरन्त बाद पुलिस की तैयार खड़ी गाड़ी मौके पर निकलेगी। बहरोड़ पुलिस थाने की एक गाड़ी को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम के लिए चयन किया गया है। जिले के बहरोड़,नीमराणा व मांढ्ण पुलिस थाने में होने वाली घटनाओं पर पुलिस की112 नम्बर गाड़ी पहुंचेगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 18 दिसम्बर को जयपुर में 112 नम्बर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। अलवर अभय कमांड सेन्टर से रहेगी हर निगरानी पुलिस अधिकारी ने बताया कि बहरोड़ पुलिस थाने की एक गाड़ी को 112 हेल्पलाइन नंबर से जोड़ा गया है। गाड़ी में जीपीएस के साथ ही अन्य संसाधन लगे हुए है।जैसे ही कंट्रोल को कोई भी व्यक्ति 112 नंबर पर कॉल करता है उसके तुंरत बाद गाड़ी में बैठे स्टाफ को फोन उठाना होगा। क्योंकि गाड़ी में बैठे स्टाफ को एक टैब उपलब...

सरकारी भूमि पर हो गया अवैध निर्माण

Image
अलवर .बहरोड़ कस्बे में रेफरल अस्पताल के सामने सामुदायिक भवन के पास सरकार की करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर घुमन्तु परिवारों ने कब्जा कर अवैध निर्माण किए हुए है।प्रशासन की अनदेखी के कारण सरकारी भूमि पर पक्के निर्माण कर बड़ी संख्या में मकान भी बना लिए गए और भी बन रहे है जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई। जिससे कस्बे में करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि पर पक्के निर्माण होने से सरकार की योजना को भूमि के अभाव क्रियान्वयन करना मुश्किल साबित होगा। यहां के वाशिंदों ने बताया कि सामुदायिक भवन के आसपास चारागाह भूमि पर घुमंतू परिवारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण के बारे में काफी बार अवगत कराया गया। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। जबकि करीब 8 साल पहले घुमन्तु परिवार यहां पर आए। जो अस्थाई निर्माण कर रहने लगे। इसके बाद इनको हटाने के लिए भी प्रशासन को पत्र दिए गए। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण धीरे धीरे करीब 10 बीघा भूमि पर पक्का मकान का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया। जिससे सरकार की करोड़़ों की जमीन पर पक्का कब्जा हो गया। इसके साथ ही कस्बे की और अन्य सरकारी जमीनों प...

किसान आंदोलन का उद्योगों पर पडऩे लगा असर

Image
अलवर. केंद्र सरकार की ओर से लाए किसान बिलों के विरोध में विगत 19 दिनों से प्रस्तावित दिल्ली कूच आंदोलन के चलते हाइवे जाम से अब उद्योगो से जुड़ी ट्रांसपोर्ट व्यव्यस्था डगमगाने लगी है और इसका सीधा असर दिल्ली-जयपुर हाइवे पर शाहजंहापुर, घीलोथ , नीमराणा, बहरोड, सोतानाला व केशवाना आदि उद्योगों पर दिखने लगा है। कच्चा पक्का माल इधर-उधर नहीं आने-जाने से उद्योगों की उत्पादन व्यव्यस्था पर भी आंदोलन का असर पडऩा शुरू हो गया है। बड़े उद्योगो के पास जहां बड़े स्तर पर कच्चा माल स्टॉक गोदाम व्यव्यस्था तो है। बताया जा रहा है उद्यमियों का ये स्टॉक भी बहुत लंबे समय नहीं चल सकता। कच्चा माल उपलब्धता निरन्तर रहने से ही उद्योग व्यव्यस्था चलती है। वहीं छोटे व लघु उद्यमियों की मानें तो उनके पास बड़ी पूंजी की कमी होती है और वे मोटा पैसा स्टॉक में न तो लगा सकते और नहीं बड़ी स्टॉक व्यव्यस्था रख सकते। ऐसे में हालात ये होंगे कि कच्चा व उत्पादित माल व्यव्यस्था को बरकरार रखने में उद्योगों की ट्रांसपोर्ट व्यव्यस्था सुचारु चलना जरूरी है। जबकि अब किसान आंदोलन की वजह से इस राह में रुकावट जो आ रही है। लंबे समय किसान आंदो...

अस्पताल में नहीं है कैदी वार्ड

Image
अलवर. बहरोड़ के राजकीय रेफरल अस्पताल में जेल में बन्द विभिन्न मामलो के अपराधियों के इलाज करने के लिए आज तक कोई भी अलग से कैदी वार्ड नहीं बनाया गया है। रेफरल अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि पुलिस कर्मियों द्वारा आये दिन अस्पताल में जेल से मरीजों को बीमार होने पर इलाज के लिए लाया जाता है। ऐसे में चिकित्सक कैदियों को आम मरीजों के साथ ही देखते हैं। ऐसे में जेल में विभिन्न मामलों के कैदी बन्द रहते हंै जिनमें हत्या से लेकर गंभीर मामले के बदमाश रहते हंै। अस्पताल में जब पुलिस कर्मी इन्हें इलाज के लिए लाते हंै तो उन्हें आम मरीजों के साथ ही चिकित्सकों को देखना पड़ता है। ऐसे में मरीज अपने आप को असहज महसूस करते हंै। क्योंकि जेल से आने वाले मरीजों को भले ही पुलिस कर्मी हथकड़ी पहनाकर लाते हंै लेकिन वह कब आम मरीजो ंपर भारी पड़ जाए इसका कोई नहीं पता है। पुलिस द्वारा हत्या,फायरिंग, लूट सहित गंभीर मामलों के मरीजो को पकडक़र कोर्ट में पेश किया जाता है जहां से कोर्ट बदमाशों को जेल भेजने का आदेश देता है। जिसके बाद इन बदमाश कैदियों के बीमार होने पर पुलिस कर्मी अस्पताल में दिखाने के लिए उन्हें लेकर जाते हंै...

बिना अनुमति के ही ग्राम पंचायत काट रही पीपल का हरा पेड़

Image
अलवर. पर्यावरण को हरा भरा बनाने के लिए प्रशासन जहां पौधरोपण के लिए लोगों को जागरूक कर रहा है वहीं जिले के मुण्डावर कस्बा स्थित ग्राम पंचायत परिसर में करीब तीस साल पहले लगाए गए पीपल के पेड़ की धड़ल्ले से कटाई हो रही है मगर इस ओर ध्यान देने वाला कोई नहीं है। ग्राम पंचायत परिसर में करीब 30 साल पहले पीपल का पेड़ लगाया गया था, हर साल बिना अनुमति के चोरी छिपे कई पेड़ काट दिए जाते हैं, वहीं ग्राम पंचायत परिसर में पेयजल के लिए कराई जा रही बोरिंग मशीन को लगाने के बहाने, यहीं पर लगे पीपल के हरे पेड़ को काटना शुरू कर दिया, जबकि पेड़ों की कटाई अवैध और इसके लिए उपखण्ड प्रशासन या जिला प्रशासन से अनुमति लिए जाने का प्रावधान है मगर ग्रामीण हर साल इस नियम की अनदेखी करते हैं और इसके चलते पेड़ों की संख्या घट रही है, वहीं ऐसे में जब ग्राम पंचायत ही बिना अनुमति के हरे पेड़ काटेगी तो आमजन में क्या संदेश जाएगा। इधर, ग्राम विकास अधिकारी मुकेश तंवर का कहना है कि पेयजल के लिए लगाई जा रही बोरिंग मशीन के लिए पेड़ की टहनियां काटने के लिए तहसीलदार मुण्डावर से अनुमति ली गई थी, इसी के तहत काटे गए हैं। तहसीलदार रोह...

दिल्ली-जयपुर हाइवे पर यात्रा को लेकर बड़ी खबर, किसान आंदोलन के चलते पुलिस ने दूसरे मार्ग से यात्रा की सलाह दी

Image
अलवर. Kisan Aandolan: कृषि कानूनों का दिल्ली के बाद अब राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर विरोध तेज हो रहा है। किसान अलवर जिले के शाहजहांपुर कस्बे के राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर जमे हुए हैं। शुक्रवार को किसानों की ओर से दिल्ली-जयपुर हाइवे राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने की चेतावनी दी गई थी, जिसके बाद राजस्थान और हरियाणा पुलिस का जाब्ता बॉर्डर पर लगाया गया। हालांकि किसानों ने अभी तक हाइवे जाम नहीं किया लेकिन राजस्थान पुलिस इस मार्ग से दिल्ली जा रहे वाहनों को परिवर्तित मार्गों से जाने की सलाह दे रही है। वहीं बड़े वाहन ट्रक, ट्रोले आदि को शाहजहांपुर टोल से डाइवर्ट कर बहरोड़ के रास्ते भेजा जा रहा है। राजस्थान पुलिस के जयपुर रेंज महानिरीक्षक की ओर से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए एडवाइज़री जारी की गई है। जिसमें पुलिस ने सलाह दी है कि किसान आंदोलन के समर्थन में विभिन्न किसान संगठनों की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ( पुराने NH-8) पर अलवर जिले के शाहजहांपुर के पास राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है जिस कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात के सुचारु संचालन में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। ऐसे ...

बहरोड़ में कांग्रेस व खेरली भाजपा जीती, राजगढ़ व तिजारा में निर्दलीयों का दबदबा

Image
अलवर. नगर पालिका चुनाव में अलवर जिले की छह नगर पालिकाओं में से बहरोड़ में कांग्रेस व खेरली में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिला। वहीं राजगढ़ तथा तिजारा में निर्दलीयों का दबदबा रहा है। किशनगढ़बास व खैरथल नगर पालिकाओं में कांग्रेस व भाजपा के बीच कांटे का मुकाबला है, लेकिन दोनों जगह चेयरमैन की चाबी निर्दलीयों के हाथ में रहना तय है। अलवर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतगणना सुबह 9 बजे शुरू हुई और आधे घंटे से पहले ही परिणाम मिलना शुरू हो गए। सबसे पहले नतीजे खेरली व खैरथल नगर पालिकाओं के मिलना शुरू हो गए। दोनों ही दलों के पदाधिकारी व नेता सुबह से मतगणना स्थल व बाहर सक्रिय हो गए तथा अपने जीते प्रत्याशियों के साथ ही निर्दलीयों को साधने में जुट गए। परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस व भाजपा अपने-अपने जीते प्रत्याशियों के साथ समर्थन देने वाले निर्दलीयों को अपने खेमे में ले गए। कांग्रेस ने बहरोड़ व भाजपा ने खेरली में किया उलटफेर नगर पालिका चुनाव के रविवार दोपहर तक सभी नतीजे घोषित कर दिए गए। छह नगर पालिकाओं के चुनाव परिणाम में उलटफेर भी हुआ। बहरोड़ नगर पालिका के 35 वार्डों में से कांग्रेस ने 18 सीटें ज...

अलवर: दिल्ली कूच कर रहे किसानों को हरियाणा सीमा पर रोका, हाइवे पर धरने पर बैठे किसान, दोनों राज्यों का भारी पुलिस बल तैनात

Image
अलवर. कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए राजस्थान के किसान अलवर में दिल्ली जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर राजस्थान हरियाणा सीमा पर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों के दिल्ली-जयपुर हाइवे जाम करने की चेतावनी पर राजस्थान और हरियाणा पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। अलवर जिले के शाहजहांपुर में पिछले 10 दिनों से किसान मौजूद हैं। वे दिल्ली में किसानों की केंद्र सरकार से बातचीत का इंतजार कर रहे थे। वार्ता सफल नहीं होने पर वे दिल्ली के लिए कूच करने जा रहे थे, लेकिन हरियाणा पुलिस उन्हें हरियाणा की सीमा में प्रवेश नहीं करने दे रही है। 200 से अधिक किसान सीमा पर मौजूद अलवर जिले के शाहजहांपुर में राजस्थान हरियाणा सीमा पर करीब 50 किसान धरने पर बैठ गए हैं, वहीं करीब उनके 200 समर्थक सीमा पर मौजूद हैं राजस्थान सीमा पर किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, कांग्रेस नेता बस्तीराम जाट और समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मुकेश यादव धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने हरियाणा पुलिस से जाने का आग्रह किया। किसान नेताओं का कहना है कि वे जाम नहीं लगाना चाहते, वे केवल दिल...

कटे हुए सिर का फोटो सोशल मीडिया पर डाला तो हुई पहचान

Image
अलवर शहर में शुक्रवार को सूर्य नगर बाईपास पर एक युवक का सिर काट कर धड़ से अलग कर पटक गए। यह युवक सात दिसम्बर से परिजनो ं को नही मिल रहा था जिसकी गुमशुदगी भी एनईबी पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। इस युवक के सिर का फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया पर डाला तो कुछ ही मिनटों में इसकी पहचान हो गई। यह युवक टेलरिंग का काम करता है। शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को यह सूचना मिली कि सूर्य नगर बाईपास पर एक गर्दन कटा हुआ शव पड़ा है। एक ही घंटे में दूसरा शव मिलने से हडकम्प मच गया। इस शव की पहचान के लिए पुलिस ने गर्दन का फोटो सोशल मीडिया पर डाला तो इसका पता लग गया कि यह युवक कौन है। अलवर के पुराने दिल्ली रोड मुलतान नगर निवासी 22 वर्षीय फिरोज खान बैग सिलाई का काम करता है। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एनईबी पुलिस थाने में सात दिसम्बर को दर्ज कराई गई है। इस युवक को अपने दोस्तो के साथ 6 दिसम्बर की शाम को देखा गया था। इसके परिजन गोविन्दगढ़ के समीप फारी के रहने वाले हैं। ये 25 सालों से यहां रह रहे हैं। यहीं धड़ अलग किया- प्रथम दृष्टि में यह सामने आया है कि फिरोज खान का कई दिनों पहले कोई अपहरण करके ले गया जिसने...

सावों व मौसम में बदलाव के बाद भी नगर पालिका चुनाव में 85.54 फीसदी मतदान

Image
अलवर. जिले में बहरोड़, राजगढ़, खैरथल, तिजारा, किशनगढ़बास व खेरली नगर पालिकाओं में शुक्रवार को हुए मतदान में मौसम का बदलाव एवं साल के अंतिम सावे पर शादी कार्यक्रमों की भरमार भी आड़े नहीं आ सकी। मतदाताओं ने शहरों की सरकार चुनने के लिए उत्साह से वोट डाले। इसी कारण सभी छह नगर पालिकाओं में मतदान का औसत प्रतिशत 86.07 तक पहुंच गया। शहर की सरकार चुनने के लिए सबसे ज्यादा उत्साह किशनगढ़बास नगर पालिका क्षेत्र के मतदाताओं में देखा गया, यहां सबसे ज्यादा 88.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम मतदान राजगढ़ नगर पालिका में 82.56 फीसदी रहा। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और नगर पालिकाओं के ज्यादातर बूथों पर शाम 5 बजे पूरा हो गया। कुछ मतदान केन्द्रों पर शाम के समय ज्यादा संख्या में मतदाताओं के पहुंचने से शाम 5 बजे बाद भी मतदान जारी रहा। सभी छह नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण रहा। यूं चला मतदान का दौर नगर पालिका सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे बहरोड़ 20.84 56.91 77.08 88.08 खेरली 28.64 65.78 80.47 86.98 किशनगढ़बास 24.22 61.45 80.10 88.29 खैरथल 19.21 54.25 72...

कोरोना के कारण क्रिसमस पर इस बार नहीं होंगे आयोजन, वाइट संडे भी नहीं मनाया

Image
अलवर. इसाई समाज की ओर से प्रभु यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार हर साल अलवर के चर्च में उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार कोविड-19 के चलते तथा अलवर शहर में धारा 144 लगने के कारण क्रिसमस के त्योहार की रौनक नजर नहीं आएगी। इस बार अलवर शहर के केडलगंज और चर्च रोड स्थित चर्च में क्रिसमस के त्योहार पर आयोजन नहीं होंगे। इस कारण अभी रंग रोगन और सजावट का काम भी शुरू नहीं हो पाया है। चर्च रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च समिति के सचिव डॉ. विलियमसन बसरा ने बताया कि दिसंबर माह के पहले रविवार को आने वाले वाइट संडे से ही क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो जाती है, लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि क्रिसमस पर कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धारा 144 लगने और कोविड-19 की पालना में आयोजन नहीं किए जाएंगे। केडल गंज स्थित होली फैमिली चर्च के फादरजेम्स टी एम ने बताया कि प्रभु यीशु ने मानवता की भलाई का संदेश दिया है। कोरोना के दौर में मानवता की भलाई के लिए और सरकार के निर्देशों की पालना में इस बार क्रिसमस पर कोई आयोजन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रिसमस पर चर...

राजस्थान: एक्शन में ACB, विद्युत लाइनमैन को जुर्माना राशि माफ़ करने की एवज में मोटी रिश्वत लेते दबोचा

Image
अलवर/बानसूर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो अलवर ने बुधवार को बानसूर कस्बे में कार्रवाई करते हुए विद्युत निगम के एक लाइनमैन को 28 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। लाइनमैन ने परिवादी से ट्रांसफार्मर बदलने और जुर्माना राशि माफ करने की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी अलवर के डीएसपी सलेह मोहम्मद ने बताया कि गांव परसा का बास निवासी टेकचंद ने तीन दिन पूर्व एसीबी अलवर कार्यालय में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज की थी कि बिजली निगम कार्यालय बानसूर के लाइनमैन सुनील कुमार स्वीकृत भार से अधिक का ट्रांसफार्मर बदलने एवं जुर्माना राशि माफ करने की एवज में 30 हजार की रिश्वत मांग रहा है। परिवादी की ओर से लाइनमैन सुनील कुमार से 28 हजार में सौदा तय हुआ। जिसका एसीबी की टीम ने सत्यापन करवाया और परिवादी को रसायन लगे हुए रुपए सौंपे। लाइनमैन सुनील कुमार से बुधवार सुबह परिवादी को रिश्वत की राशि लेकर कस्बे के सुभाष चौक पर बुलाया। परिवादी की ओर से 28 हजार रुपए रिश्वत राशि देते हु एसीबी की टीम ने लाइनमैन सुनील कुमार को दबोच लिया। एसीबी ने आरोपी की पेंट की जेब से 28 हजार बरामद किए। इसके बाद एसीबी की टीम रिश्वत के आरोप...