Posts

Showing posts from May, 2021

मानवता: सोनू सूद ने मरीज के लिए जीवन रक्षक दवाई मांगी, श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने तत्काल उपलब्ध करवाई, अभिनेता ने आभार जताया

Image
अलवर. कोरोना काल में हजारों मरीजों को मदद पहुंचा चुके अभिनेता सोनू सूद ने राजस्थान के श्रम मंत्री टीकाराम जूली का आभार व्यक्त किया है। सोनू सूद ने मध्य प्रदेश के भोपाल में भर्ती एक मरीज के लिए जीवन रक्षक दवाई के लिए मदद मांगी। श्रम मंत्री टीकाराम जूली ने तत्काल दवा उपलब्ध करवा दी। दरअसल, शुक्रवार को अभिनेता सोनू सूद ने अलवर निवासी डॉ विशाल कौशिक को भोपाल में भर्ती ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीज के लिए दवाइयां व इंजेक्शन उपलब्ध कराने की अपील की। डॉ. कौशिक ने यह जानकारी श्रम मंत्री टीकाराम जूली को दी। मंत्री जूली ने भोपाल में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर दवाई उपलब्ध करवा दी। मरीज तक दवाई पहुंच गई और अब उसकी स्थिति बेहतर है। सोनू सूद ने वीडियो कॉल कर जताया आभार अभिनेता सोनू सूद ने श्रम मंत्री जूली के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम सभी के संयुक्त प्रयासों से मानव जीवन बचाने के सराहनीय प्रयास वास्तविकता में सच्ची सेवा है। सूद ने कहा कि राजस्थान सहित पूरे देश के नागरिकों के लिए सामाजिक सरोकार की दिशा में विशेष सहायता कार्यक्रम शुरू किया जाए। श्रम ...

अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर के ऑरेशन के लिए कराया था भर्ती, परिजनों का आरोप- शव से शरीर के अंग निकाले

Image
अलवर. जयपुर के एक अस्पताल में ब्रेन ट्यूमर के ऑपरेशन के दौरान अलवर की एक महिला की मौत हो गई। मंगलवार को परिजनों ने महिला के पेट पर चीरा लगा देख शव से अंग निकालने का आरोप लगाते हुए जिला कलक्टर को शिकायत दी। इसके बाद महिला का अलवर सामान्य अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में प्रथम दृष्टया कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार शिवाजी पार्क निवासी निर्मल प्रकाश सूरा की पत्नी कमलेश (50) को सिर में दर्द रहता था। जिसकी एमआरआई कराने पर चिकित्सकों ने उसे ब्रेन ट्यूमर बताया और जयपुर में ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इस पर निर्मल सूरा ने ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए अपनी पत्नी को सोमवार सुबह जयपुर के टोंक रोड स्थित जयपुर अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान रात करीब साढ़े नौ बजे महिला की मौत हो गई। पेट पर चीरा लगा देख हुआ संदेह मंगलवार सुबह परिजन शव को लेकर अलवर आ गए। दाह संस्कार की तैयारी के दौरान परिजनों को महिला के पेट पर चीरा और टांके लगे दिखे। इस पर परिजनों ने महिला के शरीर से लीवर सहित अन्य अंग निकालने का संदेह जताया। कलक्टर ने दिए पोस्टम...

जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई तो बेफ्रिक हो गए, बाद में बिगड़ गई तबीयत, अब जिंदगी की जंग लड़ रहे

Image
अलवर. कोरोना वायरस का संक्रमण अजीबो-गरीब तरीके से फैल रहा है। कई मरीजों में कोरोना संक्रमण के लक्षण सामने आने पर भी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है। वहीं, कई लोगों की बिना लक्षण के जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। अलवर जिले में कई ऐसे केस सामने आ चुके हैं जिनमें जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद मरीज बेफिक्र हो गए और बाद में उनकी तबीयत बिगड़ गई। अलवर जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीजों की कतार लगी हुई है। हालात यह हैं कि अस्पतालों में मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। निजी अस्पतालों में कई ऐसे मरीज भी आ रहे हैं। जिन्होंने खांसी-जुकाम, बुखार, सांस फूलना या सिर दर्द होने पर आरटीपीसीआर जांच कराई, लेकिन उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके कुछ दिन बाद तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर मरीज को अस्पताल में भर्ती होकर इलाज लेना पड़ा। केस-एक रामगढ़ निवासी 27 वर्षीय युवक ने बुखार, खांसी व सांस फूलने आदि लक्षण आने पर आरटीपीसीआर कोविड जांच कराई, जो कि नेगेटिव आई। बाद में तबीयत बिगडऩे पर एचआरसीटी जांच कराने पर संक्रमण स्कोर 12 आया। उक्त मरीज का निजी अस्पताल ...

कोरोना मरीजों और आमजन के लिए राहत की खबर, ऑक्सीजन बेड की वेटिंग हुई खत्म, मरीजों की संख्या कम हो रही

Image
अलवर. कोरोना के मरीजों के लिए अच्छी खबर है। अब सामान्य चिकित्सालय में कोरोना के मरीजों को ऑक्सीजन बेड के लिए इंतजार नहीं करना पडेगा। पिछले काफी दिनों से चल रही वेटिंग अब खत्म हो गई है। सामान्य चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान ने बताया कि अस्पताल में 340 बेड फुल है इसमें से 260 ऑक्सीजन बेड है। सामान्य 40 बेड ही बचे हुए हैं। आक्सीजन बेड की वेटिंग कम हो गई है। उन्होंने कहा कि लोकडाउन का असर अब दिखने लगा है। कोरोना की चेन टूटने लगी है। इससे मरीजों की संख्या कम हो रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में तूफान से निपटने की तैयारी पूरी कर ली गई है। आक्सीजन सिलेंडर का इंतजाम पूरा किया हुआ है । जनरेटर के लिए करीब 1700 लीटर डीजल एडवासं स्टॉक रखा हुआ है। इसके साथ ही मरीजों के लिए खाने पीने की कोई परेशानी ना हो इसके लिए राशन का पूरा स्टॉक किया है। अस्पताल में मदद के लिए आगे आ रहे दानदाता प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों के लिए अब दानदाताओं का सहयोग लगातार मिल रहा है। मंगलवार को भामाशाह की ओर से अस्पताल को 5 सेनेटाइजर मशीन तथा 160 के सेल दिए...

दोस्त की मां की तबियत ख़राब थी, 420 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ से बाइक पर 8 घंटे में रेमडेसिविर लेकर अलवर पहुंचे अर्जुन

Image
अलवर. कोरोना का यह दौर मुश्किल है। लेकिन अगर दोस्त साथ हो तो मुश्किलें आसान हो जाती है। चंडीगढ़ में रहने वाले अर्जुन ने मुश्किल समय में सच्ची दोस्ती निभाई है। उन्होंने 420 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ से अलवर तक का सफर बाइक पर 8 घंटे में पूरा कर अपने दोस्त की मां के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था कर डाली। दरअसल, अलवर के घोडेफेर चौराहा निवासी साहिल राठौड़ की मां कोरोना संक्रमित हैं। जिनका ऑक्सीजन सैचुरेशन 84 के आसपास था। चिकित्सकों ने तत्काल रेमेडेसिविर इंजेक्शन की व्यवस्था करने के लिए कहा। अलवर में इसकी व्यवस्था नहीं हो सकी। साहिल की इस बारे में अपने दोस्त अर्जुन से बात हो रही थी। अर्जुन को जैसे ही पता चला कि दोस्त की मां को इंजेक्शन की तत्काल आवश्यकता है। वे चंडीगढ़ में ही रेमेडेसिविर की व्यवस्था करने में जुट गए। रेमेडेसिविर मिलते ही वे बिना देर करे बाइक से अलवर के लिए रवाना हुए और 420 किलोमीटर का सफर 8 घंटे में तय कर रेमेडेसिविर पहुंचाए। साहिल ने बताया कि रेमेडेसिविर इंजेक्शन लगने के बाद उनकी मां की तबियत में सुधार है। हम भाई जैसे, साहिल की मां मेरी मां जैसी अर्जुन का कहना है कि वे और ...

पूर्वी राजस्थान में भी तोकते तूफ़ान का असर, 12 घंटे से लगातार रिमझिम बरसात, 10 डिग्री तापमान गिरा

Image
अलवर.चक्रवात तोकते का असर पूर्वी राजस्थान के अलवर जिले में भी दिखाई दे रहा है। मंगलवार रात से ही यहां बारिश जारी है। कभी तेज तो कभी धीरे, लगातार बरसात हो रही है। इससे मौसम में ठंडक बनी हुई है। इससे पहले बीते दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। वहीं सुबह से रात तक कई बार बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। बूंदाबांदी के चलते तापमान एक ही दिन में 8 डिग्री कम हो गया। चक्रवात तोकते ने मंगलवार को प्रदेश में दस्तक दे दी। इसका जिले में सुबह से ही प्रभाव दिखाई दिया। दिन में तेज हवा या तूफान तो नहीं आया लेकिन हल्की बूंदाबांदी होती रही। आज यह रहेगा मौसम का हाल बुधवार को बारिश से अधिकतम तापमान 24 डिग्री पर रही रहेगा। 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बह सकती है। 99 प्रतिशत बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को चलता रहा बूंदाबांदी का दौर सुबह साढ़े 11 बजे बाद बूंदाबादी आई जो एक बजे रुक गई। फिर शाम चार बजे और रात साढ़े आठ बजे बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी से पूरे जिले में तापमान में कमी आ गई।मई में पंखा धीरे करना पड़ा-मई माह में बीते वर्ष इस दिन अधिकतम तापमान 43 डिग्री था, जो मंगलवार को 26 डिग्री हो गया...

राजस्थान में यहां सबसे कड़ा लॉक डाउन लगा, बिना अनुमति घर से बाहर निकलने पर रोक, इलाके को सील कर पुलिस तैनात

Image
अलवर. शहर के काला कुआं क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से शनिवार सुबह 5 बजे से सम्पूर्ण लॉक डाउन (जीरो मोबिलिटी) लगेगा। यह लॉक डाउन 22 मई की रात 12 बजे तक रहेगा। इस दौरान बिना अनुमत लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन और पुलिस ने कालाकुआं क्षेत्र में सम्पूर्ण लॉक डाउन की शुक्रवार शाम तक पूरी तैयारी कर ली है। इस दौरान काला कुआं हाउसिंग बोर्ड की ओर जाने वाले सभी सडक़ मार्गों पर पूरी तरह बैरिकेटिंग कर दी गई है। यही नहीं यहां आने-जाने वाले लोगों से शुक्रवार को दिन भर पूछताछ की गई और उनसे बिना कारण के नहीं घूमने की सलाह दी। काला कुआं अरावली विहार हाउसिंग बोर्ड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के कारण ऐसा किया गया है जिससे यहां संक्रमितों की संख्या में कमी आ सके। पिछली बार कोरोना के पहली लहर में शिवाजी पार्क में कोरोना के अधिक मरीज मिले थे, लेकिन इस बार काला कुआं हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या अधिक है। वर्तमान में कालाकुआं क्षेत्र में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 350 से ज्यादा है। शुक्रवार को शहर में मिले 375...

जयपुर के बाद अब अलवर में मिल रहे सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव, 1368 मामले सामने आए, आंकड़ा 51 हजार के पार

Image
अलवर. जिले में शुक्रवार को कोरोना के मई माह में अब तक के सर्वाधिक 1368 संक्रमित मिले। अलवर जिले में कोरोना का कुल आंकड़ा 51 हजार 335 हो गया है।लॉक डाउन लगने के पांचवे दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिले में पॉजिटिविटी दर भी काफी अधिक है। गुरुवार को जिले में मात्र 3 हजार 23 आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे, जिसके अगले दिन 1368 पॉजिटिव मिले हैं। अलवर जिले में शुक्रवार को 2 हजार 749 कोरोना सैंपल लिए गए। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से जिले में 6 संक्रमितों की मौत हो गई। चारों की उम्र कम है। कोरोना से एनईबी हाउसिंग बोर्ड निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति, दाउदपुर फाटक निवासी 55 वर्षीय महिला, अखैपुरा मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवती और माधौगढ़ निवासी 32 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई। जिले में कोरोना से अब तक 271 लोगों की मौत हो चुकी है। अलवर शहर में फिर बढे मरीज, गांवों में भी तेज रफ्तार शुक्रवार को जिले में सबसे अधिक अलवर शहर से 375 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके आलावा राजगढ़ में 90, लक्ष्मणगढ़ में 89, किशनगढ़ में 87, मालाखेड़ा म...

डॉक्टर ने कहा- मैं पीछे नहीं हट सकता, मुझे देश को बचाना है, तीन दिन बाद हो गया निधन

Image
अलवर. मैं एक डॉक्टर हूं। ना भगवान, ना ही योद्धा। जब मैं आईसीयू के अंदर प्रवेश करता हूं तो वह मुझे युद्ध के मैदान से कम प्रतीत नहीं होता। हमें इस वायरस रुपी बम से आपको व देश को बचाना है। यह वीडियो डॉक्टर अमित दायमा ने चिकित्सकों व सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स के सम्मान में उनका हौसला अफजाई करने के लिए अपने सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। लेकिन तीन दिन बाद ही उनका दिल्ली के एक अस्पताल में ड्यूटी के दौरान निधन हो गया। वीडियो में डॉ. अमित सभी चिकित्सकों की आवाज बन कह रहे हैं कि हमारी विडंबना का एहसास करके देखिए, मर तो मैं भी रहा हूँ लेकिन मुझे शहीद का दर्जा नहीं मिल रहा, देश ने हमारे लिए थाली और घंटी बजाई, मैं उसमे भी सुख की अनुभूति करता हूं। उनके निधन के बाद जो भी उस वीडियो को देख रहा है, उसकी आंखें छलक रही है। डॉ. अमित बानसूर से तीन बार विधायक रहे व पूर्व मंत्री जगत सिंह दायमा के पुत्र हैं। 40 वर्षीय अमित का गुरुवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। डॉ. अमित वीडियो में कह रहे हैं कि मेरी भी मां है, बच्चे हैं, परिवार है। ममता में आकर मां कहती है छोड़ दे इस नौकरी को। परन्तु मेरा कर्तव्य मु...

अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बैड खाली नहीं, तीन हजार बैड की क्षमता वाला अस्पताल परिसर खाली पड़ा

Image
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर में मरीज इस कदर तेजी से बढ़े हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। चिकित्सक हाथ जोड़कर कह रहे हैं कि उनके पास संसाधन नहीं है। अलवर के सरकारी व निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बैड मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर अलवर में एक हजार करोड़ की लागत से बना विश्व स्तर का अस्पताल खाली पड़ा है। अलवर के एमआईए स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में इतनी क्षमता है कि यहां 3 हजार बैड का कोविड डेडिकेटेड अस्पताल बनाया जा सकता है। ईएसआईसी परिसर में 500 बैड का अस्पताल खाली पड़ा है। वहीं मेडिकल कॉलेज के विभिन्न हॉस्टल और अन्य बिल्डिंग में इतने कमरे हैं कि यहां 3 हजार बैड लगाए जा सकते हैं।इस एक बिल्डिंग में जिले में सभी कोरोना मरीजों को एक साथ भर्ती किया जा सकता है जिससे अन्य अस्पताल कोरोना मुक्त हो सकें। लेकिन इतने बड़े अस्पताल में प्रशासन ने केवल 60 बैड की ही मंजूरी दी है। जिनमें से ऑक्सीजन के मात्र 23 बैड हैं। इन भवनों में लग सकते हैं कोरोना मरीजों के लिए बैड ईएसआईसी अस्पताल में 500 बैड की व्यवस्था है। जिसमें 10 ऑपरेशन थिएटर और 5 आईसीयू हैं। जिनका इंफ...

कोरोना का कहर: अस्पतालों में मरीजों और लोगों की भीड़, नियंत्रण करने के लिए तैनात की जाएगी पुलिस

Image
अलवर. कोरोना का संक्रमण इस कदर बढ़ गया है कि अस्पतालों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस तैनात की जाएगी। जिला कलक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने पुलिस अधीक्षक अलवर एवं भिवाडी को कोविड डेडिकेटेड अस्पताल एवं कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज कर रहे राजकीय व निजी अस्पतालों में पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड संक्रमण के फैलाव के कारण कोविड डेडिकेटेड अस्पताल एवं कोरोना संक्रमितों का इलाज कर रहे राजकीय व निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की संख्या में काफी बढ़ोतरी के कारण अस्पतालों पर दबाव काफी बढ़ गया है तथा मरीजों के साथ उनके परिजनों की भीड़ भी अस्पताल परिसर में बढ़ रही है। ऐसे स्थिति में कई बार मरीज के उपचार के दौरान उनके परिजन मरीज की स्थिति, ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन, बैड्स आदि को लेकर आक्रोशित हो अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक व अन्य स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर वहां की व्यवस्थाओं में बाधा डालते हैं। जिसके कारण अस्पताल प्रबंधन व चिकित्सक तथा अन्य चिकित्सालय के कार्मिक भय के माहौल में रहते हुए मरीजों को अपनी अपनी सेवाएं दे पाने में कठिनाई महसूस करते हैं। इ...

राजस्थान के इस जिले में लगातार 8 दिनों से आ रही बारिश, सुहावना हुआ मौसम, तापमान में गिरावट

Image
अलवर.जिले में पिछले 8 दिनों से रोजाना बरसात आने का सिलसिला जारी है। गुरुवार को एक बार फिर बरसात आई, जिससे मौसम सुहावना हो गया। इससे तापमान घट गया।अलवर जिले में इन दिनों अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री चल रहा है जबकि दस दिन पहले यह तापमान 40 डिग्री को पार कर गया था। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। दोपहर को आसमान में बादल छाने तथा शाम को बारिश होने से दिन के समय भी गर्मी व लू का असर कम हो गया है। वहीं बुधवार को अलवर शहर में ओले भी गिरे। इस बार मई माह में मौसम में बदलाव और ओलो व बारिश के चलते लोगों को गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हो सका है। इस बारे में मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार को भी बादल छाए रहेंगे और तापमान में कमी आएगी। रविवार तक मौसम की यही स्थिति रहेगी। इसके चलते गर्मी कम होगी।इस बरसात से ग्रामीण क्षेत्र में खेती-बाड़ी पर कोई प्रभाव नहीं है। इस समय बरसात होने से अलवर के पर्यटक स्थलों पर भीड़ हो जाती थी, लेकिन इस बार लॉक डाउन होने के कारण लोग घरों पर ही हैं जिससे पर्यटक स्थल पूरी तरह वीरान हो गए हैं। source https://www.patrika.com/alwar-news/rain-in-alwar-in...

राजस्थान के इस क्षेत्र को प्रशासन ने सील किया, सम्पूर्ण लॉकडाउन लगाया, घर से बाहर निकलने पर भी मनाही

Image
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण की दर तेजी से बढऩे का नतीजा है कि कालाकुआं क्षेत्र के लोगों को सम्पूर्ण लॉक डाउन के प्रतिबंधों का सामना करना पड़ रहा है। कालाकुआं में निरंतर संक्रमित मिलने एवं गुरुवार को कोरोना एक्टिव केस का आंकड़ा 245 तक पहुंचने के कारण जिला प्रशासन को वहां 15 मई की सुबह 5 बजे से 22 मई की रात 12 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाना पड़ा है। यदि लोग अब भी नहीं संभले तो आगामी दिनों में अलवर शहर के कई क्षेत्रों व गांव, कस्बों को भी लॉक डाउन की बंदिशें झेलनी पड़ सकती है। कोरोनाकाल की पहली व दूसरी लहर में अलवर शहर का कालाकुआं हॉट स्पॉट रहा है। कोरोना की दूसरी लहर में यहां संकमण तेजी से फैलने के कारण एक्टिव केसों की संख्या बढ़ गई। राज्य सरकार व प्रशासन की सख्ती के बाद भी यहां कोरोना संक्रमण कम नहीं होने पर जिला मजिस्ट्रेट को कालाकुआं क्षेत्र कंटेंमेंट जोन घोषित कर एक सप्ताह का सम्पूर्ण लॉक डाउन (जीरो मॉबिलिटी क्षेत्र) घोषित करना पड़ा। कोरोना संक्रमण की दर कालाकुआं के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही है, यदि संक्रमण की जल्द रोकथाम नहीं हुई तो एक्टिव केस बढऩे व...

कोरोना की दूसरी लहर अब राजस्थान के गांवों में भी बरपा रही कहर, पॉजिटिव अधिक, सुविधाओं का आभाव

Image
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी असर दिखा रही है। गांवों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या तेजी से फ़ैल रही है। 15 में से 12 ब्लॉक ऐसे हैं जहां दूसरी लहर में एक हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। कई गांव ऐसे हैं जहां कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 100 से ज्यादा है। ग्रामीण क्षेत्रों में दूसरी लहर के तीव्र प्रसार का कारण कोरोना गाइडलाइन्स की पालना नहीं होना है। खतरे के बाद भी गांवों में लोग इकठ्ठा होकर बैठ रहे हैं। अधिकांश ग्रामीणों के चेहरे से मास्क नदारद हैं। कोरोना की दूसरी लहर में अलवर शहर के बाद सबसे ज्यादा तिजारा से कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक अप्रैल से 13 मई तक यहां 1905 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। तिजारा के आलावा राजगढ़ में 1510, किशनगढ़ में 1471, रामगढ़ में 1383, मुंडावर में 1343 संक्रमित मिल चुके हैं। गांवों में पॉजिटिव अधिक, स्वास्थ्य केंद्रों में सुविधा का आभाव गांवों में मिलने वाले अधिकांश कोरोना पॉजिटिव इलाज के लिए जिला मुख्यालय पर आश्रित हैं। बड़ी संख्या में पॉजिटिव मिलने के बाद भी कोरोना डेडिकेटेड स्वास्थ्य केंद्रों में सीमित संख्या ...

एक परिवार के चार मासूम जिंदा जले, ट्रक के केबिन में खेलते वक्त आग लगी, चारों की मौत

Image
अलवर। अलवर जिले के अलावड़ा गांव के पास चौमा गांव में शनिवार को खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। इस दौरान ट्रक के अंदर खेल रहे चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह बच्चे एक ही परिवार के थे। आग से झुलसकर अमान, शाहरुख, अर्जी और फैजान की मौत हो गई। घटना के वक्त आग का किसी ने वीडियो बना लिया जिसमें बेहद गंभीर मंजर दिख रहा है। मदर्स डे के दिन बच्चों को खोकर उनकी माताओं का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया है। शार्ट सर्किट से लगी आग बच्चे अपने मामा के ट्रक के केबिन में खेलने के लिए चढ़े थे। अंदर से केबिन लॉक हो गया। जानकारी के अनुसार केबिन में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग के बाद बच्चे खिड़की नहीं खोल सके और अंदर ही तड़पकर बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि केबिन के अंदर कैन में पेट्रोल रखा था, जिसके कारण आग फैल गई। धुआं देखकर ग्रामीणों को घटना का पता लगा। लोगों ने पानी और मिट्टी फेंककर आग बुझाई। इसके बाद 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे बच्चों को बाहर निकाला गया व अलवर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बच्चों को जयप...

अपहरण कर सरपंच के घर कई दिन तक बलात्कार

Image
अलवर। जिले के एक गांव की महिला ने कुछ लोगों के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला ने एक गांव के सरपंच के घर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। रास्ते में रोककर बंधक बनाकर अपहरण पुलिस ने बताया कि अलवर जिले के एक गांव से एक महिला ने ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने में मामला दर्ज कराया कि वह १६ अप्रेल को ससुराल जा रही थी। तभी रास्ते में एक गांव के कुछ लोगों ने रास्ते में रोककर बंधक बनाकर अपहरण कर लिया और एक गांव में ले गए। कई दिन तक बलात्कार किया, चार आरोपियों की तलाश इसके बाद उस गांव के सरपंच के मकान में रखकर तीन चार लोगों ने कई दिन तक बलात्कार किया। दो दिन पहले वह बलात्कारियों के चंगुल से छूटकर थाने पहुंची और सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया। गैंगरेप मामले की जांच डीएसपी कर रहे हैं। source https://www.patrika.com/alwar-news/girl-raped-at-sarpanch-home-6837338/

सेवानिवृत्त एसडीओ ने अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूद कर दी जान

Image
रेवाड़ी (अलवर)। कोरोना के भय के चलते प्रदेश में अब आत्महत्या के मामले भी सामने आ रहे हैं। जहां कोटा में रविवार को कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग दम्पती ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी, वहीं सोमवार को अलवर के रेवाड़ी स्थित नागरिक अस्पताल में तीसरी मंजिल पर बने कोरोना वार्ड की खिड़की से कूदकर सेवानिवृत्त एसडीओ युद्धवीर सिंह (60) ने जान दे दी। सोमवार सुबह करीब 11 बजे हुई इस घटना का कुछ युवकों ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मूलरूप से झज्जर के गांव दोहड़ निवासी युद्धवीर सिंह गत माह ही बिजली निगम में एसडीओ पद से सेवानिवृत्त हुए थे। फिलहाल शहर के सेक्टर-4 स्थित अपने भाई के मकान में रह रहे थे। कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर कोरोना जांच कराई थी।  रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर रविवार को उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता चलेगा कि अस्पताल की लापरवाही से ऐसा हुआ है या फिर मानसिक परेशानियों के चलते यह कदम उठाया। युद्धवीर सिंह के बेटे का कहना है कि उनके पिता मानसिक रूप से परेशान थे। बचाने के लिए शोर मचाया, नहीं माने जब नीचे खड़े लोगों ने युद्धवीर सिंह...

मई की शादियों पर कोरोना का ग्रहण, कठोर नियमों के चलते बुकिंग हो रही हैं रद्द

Image
अलवर . इस साल में जनवरी माह से अप्रेल माह तक शुभ मुहूर्त नहीं होने से शादियां नही हो पाई। इस दौरान कोरोना ने दस्तक दी और शादियां होना मुश्किल हो गया है। अप्रेल माह में रामनवमी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत हो गई है। लेकिन कोरोना के चलते कडे नियमों में शादियां करना वर व वधू पक्ष के लिए भारी पड रहा है। इसके बाद भी पूर्व में तय शादियां करना मजबूरी बन गया है। इधर , कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए शादियों के लिए सरकार की गाइड लाइन हर दिन बदल रही है। जिसके चलते मैरिज होम संचालकों के साथ साथ शादी ब्याह वाले लोग परेशान हो रहे हैं। मई माह में करीब एक दर्जन से ज्यादा शादियों के सावे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से जारी गाइड लाइन को देखते हुए ज्यादातर शादियां कैंसिल हो रही है ।इसके चलते मैरिज होम में तैयारियां शुरु नहीं हो पा रही है। ऐसे में मैरिज होम संचालक, टैंटवालों को करीब 3 करोड तक का घाटा होगा। होटल स्वरूप विलास के संचालक दशरथ सिंह शेखावत ने बताया कि प्रशासन ने शादियों के लिए 31 लोगों की स्वीकृति दी है, इसके साथ ही मेहमानों की सूची भी प्रशासन को देनी होगी। ये सब व्यवहारिक रूप में संभव नहीं है। इधर...

राजस्थान: महिला ने दलाल के साथ मिलकर लगाया बलात्कार का झूठा आरोप, फिर मांगने लगे लाखों रूपए

Image
अलवर . अलवर जिले के खेरली थाने में बलात्कार का झूठा आरोप लगाकर रुपए की ठगी करने के मामले में एक महिला, उसके दलाल के रूप में एक मित्र व दो वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। थानाधिकारी सज्जन कुमार ने बताया कि आयुर्वेद विभाग से उपनिदेशक के पद से सेवानिवृत्त स्थानीय निवासी डॉ. केदारनाथ पांडेय ने मामला दर्ज कराया कि वो अपने इलाके में निजी क्लीनिक चलाते हैं । गत 21 अप्रेल को समीपवर्ती ग्राम भैरूवास निवासी तथा हाल स्थानीय निवासी संतो मीना उर्फ जेईएन नाम की महिला अपने मित्र समीपवर्ती ग्राम सौंखरी निवासी आशीष अवस्थी के साथ उनके क्लीनिक पर आई तथा उन पर बलात्कार का झूठा आरोप लगाने की धमकी दी। बलात्कार का मामला दर्ज नहीं कराने की एवज में उनसे 8 लाख रुपए की मांग करने लगे। इसके बाद 24 अप्रेल को संतो ने अपने मित्र आशीष अवस्थी के साथ मुझसे जबरदस्ती कर 20 हजार छीन लिए। साथ ही आशीष ने मेरा मोबाइल भी छीन लिया। इस घटना के बाद 26 अप्रेल को दो व्यक्ति जिनमें समीपवर्ती ग्राम अरूवा निवासी सुभाष शर्मा तथा मथुराहेड़ा निवासी रूपकिशोर शर्मा जो कि पेशे से वकील हैं, वो क्लीनिक पर आए तथा उक्त महिला द्वारा म...

धन्यवाद पत्रिका, मैं स्पेन से बोल रही हूं, मेरे मम्मी-पापा को कोविड है, आप हैं तो उनके खाने की मुझे चिंता नहीं

Image
अलवर. राजस्थान पत्रिका के अभियान च्महामारी से मुकाबलाज् के तहत अलवर कैटरिंग एसोसिएशन की ओर से कोविड संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों को दिए जाने वाले नि:शुल्क सेवा से लाभान्वित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस सेवा में रविवार को 50 से अधिक भोजन के पैकेट तैयार हुए जो उन्हें सम्मान पूर्वक दिए गए। स्पेन से एक महिला ने पत्रिका निशुल्क भोजन कंट्रोल रूम में कॉल किया मैं स्पेन से बोल रही हूं, मैँ ओर मेरा भााई यहां रहते हैं। हमारे मम्मी-पापा अकेले अलवर के वीरा गार्डन में रहते हैं जिन्हें कोविड हो गया है। आप इन्हें भोजन पहुंचा दीजिए। इस फोन के बाद वहां भोजन पहुंचाया गया तो वह युवती बहुत खुश हुई और उन्होंने कन्ट्रोल रूम में फोन करके फिर कहा कि धन्यवाद पत्रिका और इस पुनीत काम में लगे हुए युवा, अलवर में मेरे मम्मी पापा अकेले नहीं है। आप सब उन्हें संभालने वाले हैं। यही तो हमारे देश की पहचान है। कैटरिंग एसोसिएशन के सचिव जितेन्द्र गोपालिया ने उनसे कहा कि आपके मम्मी पापा को भोजन ही नहीं, उन्हें किसी चीज की कमी नहीं आने देंगे। पूरा अलवर में इस घड़ी में एक है। सफाई से बन रहा भोजन- जय कृष्ण क्लब पर...

राजीव गांधी अस्पताल के अधीक्षक ने कहा- हमारे पास इतने संसाधन नहीं, मरीज बढ़े तो कैसे सभी का इलाज करेंगे, हाथ जोड़ता हूं बस घर पर ही रहे

Image
अलवर. कोरोना बीमारी ने हर किसी मरीज के मन में मौत का डर बैठा दिया है, लेकिन यह सही नहीं है। कोरोना के हर मरीज की मौत नहीं होती है। इस बीमारी में सही होने के लिए ज्यादातर मरीजों के मन में यह डर बैठ गया है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन लगने से वह बच जाएगा। यह बात गलत है। इसी के चलते इस इंजेक्शन को लेकर मारा मारी मची हुई है परिजन इस इंजेक्शन के नाम पर लूट रहे हैं। बाजारों से महंगे दामों से यह इंजेक्शन खरीदा जा रहा है। जो गलत है। रेमडेसिविर कोरोना बीमारी का रामबाण इलाज नहीं है। सभी मरीजों को इसकी जरुरत नहीं होती है। यह कहना है राजीव गांधी सामान्य चिकित्सासलय के पीएमओ डॉ. सुनील चौहान का। उन्होंने पत्रिका से बातचीत में कहा कि सामान्य लक्षणों वाले मरीजों ंको यह इंजेक्शन नहीं लगाया जाता है। वे चिकित्सक की सही देखभाल व इलाज के साथ ही ठीक हो जाते हैं। बीमार मरीज का ऑक्सीजन लेवल जब सामान्य से करीब 92 प्रतिशत के लगभग हो तभी इसकी जरूरत होती है। इसलिए इसके लिए परेशान होने की जरुरत नहीं है। हमारे पास इतने साधन नहीं- पीएमओ के अनुसार कोरोना के बाद पिछले एक साल में चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है...

राजस्थान के इस जिले में ऑक्सीजन सिलेंडर के सहारे सांस ले रहे 850 मरीज, गैस की कमी के चलते मरीजों को घर भेज रहे

Image
अलवर . अलवर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके चलते मरीजों को भर्ती होने के लिए जगह मिलना मुश्किल हो गया है। इधर निजी व सरकारी चिकित्सालयों में जगह नहीं होने के कारण थोडी सी भी सेहत सुधार होने पर तुरंत घर भेजा जा रहा है। जिससे की दूसरे मरीजों को भर्ती किया जा सके। निजी अस्पतालों में आक्सीजन सिलेंडरों की व्यवस्था नहीं होने से ज्यादातर में आक्सीजन वाले मरीजों को भर्ती ही नहीं किया जा रहा है। इसके चलते मरीज व उसके परिजन एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल तक भटक रहे हैं। शहर के जेल का चौराहा स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार को इसी तरह का एक मामला सामने आया। जिसमें एक बुजूर्ग कई दिन से भर्ती था। जो कि ऑक्सीजन के सहारे ही जी रहा था। जिसे जबरन घर भेजा गया। जबकि मरीज के परिजन भी अलवर नहीं आ पा रहे थे। अस्पताल संचालक का कहना था कि हमारे पास जगह कम है। मरीज की जगह दूसरे को भर्ती किया जाना है। लेकिन मरीज घर नहीं जा रहा है। आक्सीजन के सहारे सांसे ले रहे हैं आठ सौ से ज्यादा मरीज चिकित्सा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अलवर के सरकारी व निजी चिकित्सालयों में रविवार को करीब एक हजा...

कोरोना टीककरण को लेकर युवाओं में उत्साह, 19 हजार से अधिक ने कराया टीकाकरण, लम्बी कतारें दिखी

Image
अलवर. जिले में कोरोना के टीकाकरण को लेकर युवाओं में काफी उत्साह बना हुआ है। रविवार को अलवर जिले में कई सेंटरों पर 18 से 44 साल तथा 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण किया गया। इस दौरान 19 हजार 837 लोगों ने टीकाकरण कराया। आरसीएचओ डॉ. अरविंद गैट ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से एक मई शनिवार से राज्य में 18 से 44 साल उम्र के लोगों को कोरोना के टीकाकरण की शुरुआत की गई है। अलवर जिले को रविवार को दूसरे दिन 18 से 44 साल उम्र के लोगों को बलजी राठौड़ की गली दिल्ली दरवाजा स्थित जैन चिकित्सालय, शिवाजी पार्क स्थित वाईपीएसएम होम्योपैथिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल, कालाकुआं स्थित महिंद्रा कुमारी सामुदायिक भवन, पेंशनर भवन जिला अस्पताल और मालवीय नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर टीकाकरण कराया। वहीं, 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को यूपीएचसी एनईबी, यूपीएचसी मूंगस्का, यूपीएचसी जगन्नाथ मंदिर, यूपीएचसी शिवाजी पार्क, यूपीएचसी पहाडग़ंज, यूपीएचसी अखैपुरा और सेटेलाइट अस्पताल कालाकुआं में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान 18 से 44 साल उम्र के 10 हजार 865 लोगों को टीकाकरण किया गया। वहीं, 4...