Posts

Showing posts from November, 2020

अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, सुबह-शाम पड़ रही ठंड, फसलों को होगा फायदा

Image
अलवर. अलवर जिले में इन दिनों रात के समय शीत लहर चलने लगी है जबकि दोपहर में तेज धूप से सर्दी से राहत मिलने लगी है।अलवर शहर में रात को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ गया। सुबह वातावरण में सर्दी तेज थी जिसके चलते लोग 8 बजे तक घरों में रहे। दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी हो गई जिसके चलते तापमान 26 डिग्री तक आ गया। धूप तेजी से खिलने पर लोगों को तेज सर्दी से राहत मिली। कई दिनों बाद धूप खिलकर सामने आई है जिससे सर्दी का प्रभाव दिन में कम दिखाई दिया। शाम होते ही सर्दी का असर था जिसके चलते लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले। किसानों को होगा फायदा कृषि उपनिदेशक पीसी मीणा ने बताया कि आगामी सरसों और गेहूं की फसल के लिए सर्दी पड़ना आवश्यक है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। अब मावठ से भी फसल को फायदा होगा। जिले में इस बार प्याज और गाजर की फसल से किसानों को फायदा हुआ है। ऐसे में मौसम ने साथ दिया तो सरसों और गेहूं की फसल भी अच्छी होगी। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-weather-feeling-of-cold-in-morning-and-evening-in-alwar-6547297/

शादी के सीजन का असर, 40 रूपए किलो बिकने वाले फूल 400 रूपए किलो बिक रहे, सब्जियां भी हो गई महंगी

Image
अलवर. कार्तिक मास में शादी होने के कारण अलवर जिले की सब्जी मंडी में फूल विक्रेताओं के यहां फूलों की अच्छी बिक्री हो रही है। सामान्य दिनों में फूलों के भाव ₹40 किलो रहते हैं लेकिन इन दिनों मांग अधिक होने के कारण गुलाब मोगरा के फूल 200 से 400 रुपए किलो बिक रहे हैं। फूलों की वरमाला 600 से 800 रुपए जोड़े में बिक रही है। फूल विक्रेता महेंद्र सैनी ने बताया कि मंदिरों में इस समय फूलों की मांग कम है। शादियों में डेकोरेशन की वजह से मांग बढ़ गई है। हजारे के फूलों की मांग माला 10 रुपए से बढकऱ 30 रुपए में बिक रही है। पूर्णिमा के चलते सब्जी हुई महंगी पूर्णिमा के अवसर पर सब्जी मंडियों में अवकाश रहता है। इसके चलते एक दिन पहले रविवार को सब्जियां महंगी हो गई। सब्जी विक्रेता विकास कुमार ने बताया कि इन दिनों शादी ब्याह में चल रहे हैं। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर शादियां अधिक होने के कारण मंडी में सब्जियों के भाव बढ़ गए। गोभी , मटर 60 रुपए किलो आलू प्याज टमाटर 50 रुपए किलो बिके। सलाद के काम आने वाली चुकंदर, खीरा मूली के भाव ₹40 किलो थे। source https://www.patrika.com/alwar-news/flowers-price-incre...

अलवर जिले में 1903 में बन गई थी 8 नगर पालिकाएं, जानिए क्या थे नियम और कितनी थी इनकम

Image
अलवर. जिले में नगर पालिकाओं का अपना ही इतिहास है। अलवर में स्टेट समय में 1903 में नगर पालिका एक्ट लागू हो गया था और 8 नगर पालिकाएं राजगढ़, रामगढ़, बहरोड़, गोविन्दगढ़, तिजारा, बहादरपुर, शाहबाद, अलवर शहर में बनाई गई। उस दौरान नगर पालिका का आनरेरी प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट व सदस्यों की उप समिति पूर्व शासक की ओर से नाम जद की जाती थी। वर्ष 1918 में लक्ष्मणगढ़, मुण्डावर, थानागाजी और बानसूर में नगर पालिकाएं बनाई गईं, जिनकी आय 6 हजार रुपए थी। वहीं 1919-20 में नौगांवा अलावड़ा, मुबारिकपुर, प्रतापगढ़, नारायणपुर, मौजपुर, कठूमर, किशनगढ़, हरसौली तथा 1920-21 में सभी निजामतों व कस्बों में नगर पालिका स्थापित की गई, तब पूर्व अलवर स्टेट में नगर पालिकाओं की संख्या 21 से 29 हो गई। साथ ही अगले वर्ष यह संख्या बढकऱ 32 तक पहुंच गई। वर्ष 1928-31 में इनकी आय 35 हजार 800 रुपए तक पहुंच गई। उस समय 5 जुलाई 1934 को हुई सभा में म्यूनिसिपल बोर्ड के सभापति और उप सभापति का चुनाव गैर सरकारी और सरकारी सदस्यों की ओर से करने की मांग की गई, एक अप्रेल 1939 को नगर पालिका सदस्यों की नियुक्ति निर्वाचन के आधार पर करने का निर्ण...

अलवर में शनिवार को बाजार बंद रहा, अगले दिन रविवार को उमड़ी तीन गुना भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी

Image
अलवर. अलवर शहर में शनिवार को बाजार बंद होने के बाद रविवार को भीड़ 3 गुना अधिक रही। अलवर शहर के बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार और ग्राहक मास्क तो लगा रहे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं कर रहे हैं। सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं की दुकान पर 5 से 10 लोग आभूषणों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं ऐसे में छोटी दुकान के अंदर सोशल डिस्टेंस की पालना करना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे ही हालात पंसारी बाजार आटा वाली गली और केडलगंज में बने हुए हैं। सडक़ पर खड़े वाहनों ने लगाया जाम रविवार के चलते शहर में बड़ी संख्या में लोग शादी विवाह में सर्दियों के सामान की खरीदारी के लिए पहुंचे। होप सर्कस के बरामदे में अतिक्रमण होने तथा होप सर्कस की दुकानों के बाहर वाहनों के खड़े होने और बजाजा बाजार में दुकानों के आगे वाहनों के खड़े होने के कारण खरीदारी करने वालों को काफी परेशानी हुई । यहां से वाहनों का निकलना तो दूर पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया। दिन में कई बार जाम लगता रहा जिसके चलते लोग आपस में उलझते रहे। लोगों ने कहा कि वाहनों की पार्किंग का प्रशासन को सही इंतजा...

कोरोना ने खोली होम स्कूलिंग की राह

Image
कोरोना काल में सभी स्कूल और कॉलेज बंद हो गए हैं। सभी बच्चों की ऑन लाइन पढ़ाई हो रही है। अलवर जिले में एक लाख से अधिक बच्चों ने तो किसी भी स्कूल में प्रवेश नहीं लिया है। जब ऑन लाइन पढ़ाई ही बिना स्कूल जाए हो रही है तो एेसे में बहुत से अभिभावकों ने एेसे एप डाउन लोड किए हैं जिनकी सहायता से बच्चे आसानी से पढ़ सकते हैं। इसके चलते भविष्य में छोटे बच्चों के लिए स्कूलिंग अधिक जरूरी नहीं रह जाएंगे जबकि स्कूलों में अभी तक कक्षा आठवीं तक विद्यार्थियों को फेल ही नहीं किया जाता है। अलवर जिले में कई जागरूक अभिभावक एज्युकेशन एप डाउन लोड करके उनकी फीस देकर उसी पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। ये वो एप हैं जिन्हें परिष्कृत रूप दिया है। इन एप पर बच्चे को होम वर्क दिया जाता है और उसे प्रतिदिन चेक किया जाता है। कई एप में तो अमेरिका की बेहतर शिक्षा पद्धति के अनुसार पढ़ाई करवाई जा रही है। इन एप के प्रति रुझान निरन्तर बढ़ता जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र में आ सकता है परिवर्तन- शिक्षाविदों का कहना है कि हर क्षेत्र में परिवर्तन आ रहा है तो एेसे में शिक्षा का क्षेत्र कैसे अछूता रह सकता है। इस समय बच्चों का स्कूल जाना...

रेलमंत्री ने कहा- सभी स्टेशनों पर कुल्हड़ में मिलेगी चाय, आत्मनिर्भर भारत की की दिशा में होगा कारगर कदम

Image
अलवर. केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को अलवर जिले के ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन पर ढिगावड़ा-बांदीकुई रेलखण्ड के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया। इस दौरान रेल मंत्री गोयल ने कहा कि 21वीं सदी का भारत अब पीछे मुडकऱ नहीं देखेगा। पूरे विश्व में भारत आत्मनिर्भर हो चुका है और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा। इस दौरान रेलमंत्री ने माउस क्लिक कर विद्युतीकरण पट्टिका का ऑनलाइन अनावरण किया तथा हरी झण्डी दिखाकर इलेक्ट्रिक लाइन पर मालगाड़ी को रवाना किया। सभी स्टेशनों पर कुल्लड़ में मिलेगी चाय आत्मनिर्भर भारत की बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त तथा पर्यावरण अनुकूल वातावरण के लिए रेलवे के सभी स्टेशनों पर कुल्हड में चाय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों से ही बड़े परिणामों की नींव रखी जाती है। प्रधानमंत्री ने प्रदूषण पर चिंता जताई थी उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की तथा देश में नवीकरण ऊर्जा, रेल लाइनों का विद्युतीकरण व अन्य साधनों पर कार्य करने पर बल दिया ताकि देश के बच्च...

राजस्थान के इस शहर के बाजारों में सुबह से शाम तक 50 रूपए में 12 घंटे काम कर रहे बाल मजदूर, विभाग कर रहा अनदेखा

Image
अलवर. जिला मुख्यालय अलवर के बाजारों में सुबह से शाम तक बाल मजदूर दुकानों पर भारी भरकम काम करते हुए दिखाई देते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इनको अनदेखा कर रहे हैं। संबंधित विभाग प्रतिवर्ष आने वाली 12 जून को बाल श्रमिक विरोधी दिवस मनाते हैं, लेकिन इसके बाद सब भूल जाते हैं। आंकड़ों को पूरा करने की हो रही कार्रवाई संबंधित विभाग जिला मुख्यालय पर कार्रवाई करने के बजाय अलवर शहर के बाहर के क्षेत्रों में काम करने वाले व्यापारी व दुकानदारों पर कार्रवाई कर आंकड़ों को पूरा करने की खानापूर्ति करने में जुटा है। अलवर शहर के बाजारों में लंबे समय से बाल श्रम रोकने की कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यहां काम कर रहे हैं बाल श्रमिक अलवर शहर के होप सर्कस, पंसारी बाजार, केडल गंज, चूड़ी मार्केट, त्रिपोलिया, वीर चौक, तिलक मार्केट अलकापुरी कॉम्प्लेक्स सहित शहर के मुख्य बाजारों में पंसारी की दुकान, कपड़े की दुकान, ऑटो पाट्र्स की दुकान, वेल्डिंग की दुकान पर 14 वर्ष से कम आयु के बच्चे बाल श्रमिक के रूप में काम करते दिख जाते हैं। इसके साथ ही बख्तल की चौकी, देसूला, पुराना औद्योगिक क्षेत्र, एमआइए में भी बाल श्रमिक कार्...

दुखद: पति की अस्पताल में हुई मृत्यु, दाह संस्कार के कुछ घंटे बाद पत्नी भी चल बसी, छाया शोक

Image
अलवर शहर में कोरोना संक्रमण से पति की मौत के बाद दाह संस्कार के कुछ घंटे बाद ही उनकी पत्नी भी चल बसी। वे वेंटिलेटर पर मौत व जिंदगी की जंग लड़ रही थी। मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड निवासी करीब 80 वर्षीय मदन लाल शर्मा का निधन शुक्रवार शाम को हुआ था। उन्हें घर पर शुक्रवार शाम को सीने में अचानक दर्द होने पर शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। उनकी रास्ते में ही शाम करीब 6 बजे मौत हो गई। शर्मा काफी दिनों से फेफड़ो के संक्रमण से पीडि़त थे। शर्मा का दाह संस्कार शनिवार सुबह 9 बजे अलवर में किया गया। उनके दाह संस्कार के कुछ ही समय बाद पत्नी तारावंती ने सुबह 11 बजे बहरोड़ के एक प्राइवेट अस्पताल में दम तोड़ दिया। पति की मौत के 18 घंटे में पत्नी भी चल बसी। 78 वर्षीय पत्नी तारावंती का इलाज भी चल रहा था जिन्हें ब्रेन स्ट्रोक हो गया था। वे वेंटिलेटर पर थी। इनका कोविड गाइड लाइन के अनुसार ही दाह-संस्कार तीजकी श्मशान घाट पर किया गया। इनके दामाद डॉ. भारत भूषण भारद्वाज का कहना है कि 18 घंटे में ही एक ही परिवार में दो मौत हो गई हैं। विद्युत निगम से सेवानिवृत्त मदन लाल शर्मा की चार बेटियां हैं। इनकी कोरोना ज...

अलवर जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मार्च के अंत में आया, अब 20 हजार के करीब पहुंचा आंकड़ा, 82 लोगों ने जान भी गंवाई

Image
अलवर. जिले में कोरोना को पहला 30 मार्च को सामने आया था, लेकिन उसके बाद प्रशासन और आमजन की लापरवाही के कारण संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ता चला गया। कोरोना को लेकर अलवर के मौजूदा हालात काफी चिंताजनक हैं। चिकित्सा विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो करीब आठ माह में अलवर में कोरोना से 82 मौतें हो चुकी हैं तथा 19 हजार 501 व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। करीब 300 से ज्यादा मरीज अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। इन सब परिस्थितियों के बीच अच्छी खबर यह भी है कि इनमें से 18 हजार 254 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सर्दी में और घातक हो सकता है कोरोना अलवर जिले में सर्दी के साथ ही कोरोना की रफ्तार भी तेज हो गई है। पहले रोजाना करीब 2500 जांचों में 100 से 200 सामने आ रहे थे। अब कोरोना की करीब 1500 जांचें रोजाना हो रही हैं और उनमें मरीजों का ग्राफ बढकऱ 200 से 300 तक पहुंच रहा है। अलवर में करीब तीन माह तेज सर्दी रहेगी। ऐसे में कोरोना और घातक हो सकता है। लापरवाही अब भी लगातार जारी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिले में लोग बेहद लापरवाह बने हुए हैं। अलवर और भिवाड़ी जिला पुलिस अब तक कोविड-19...

पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर, घर बैठे ही बन जाएगा जीवित प्रमाण-पत्र, बस करना होगा इतना सा काम

Image
अलवर. केंद्र और राज्य सरकार से पेंशन ले रहे बुजुर्गों को अब जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ईमित्र, बैंक और सरकारी कार्यालयों के चक्क्र नहीं काटने पड़ेंगे। भारतीय डाक विभाग की ओर से बुजुर्ग पेंशनरों के लिए घर बैठे डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र बनाने की सुविधा शुरू की गई है।मुख्य पोस्ट ऑफिस के पोस्ट मास्टर धन्नूराम मीणा ने बताया कि पिछले 1 माह में 280 से ज्यादा पेंशनर इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। डाक विभाग की ओर से ऑनलाइन एप्लीकेशन ली जाती है। जिसमें पेंशनर का नाम पता और मोबाइल नंबर मांगा जाता है। इसके बाद पेंशनर के घर पर डाक विभाग के कर्मचारी को भेजा जाता है। जो डिवाइस के माध्यम से पेंशनर का अंगूठा लेता है जो संबंधित बैंक में ऑनलाइन अपडेट हो जाता है। केंद्र सरकार पेंशनर्स एसोसिएशन से जुड़े एनके माथुर ने बताया कि डाक विभाग की यह व्यवस्था कोरोना के मुश्किल दौर में बुजुर्ग पेंशनरों के लिए मददगार साबित हो रही है। इन दिनों बुजुर्गों को घर से निकलने में सावधानी बरतने की जरूरत है, ऐसे में घर बैठे काम होने से आसानी हो रही है। source https://www.patrika.com/alwar-news/pensioners-living-cert...

दिल्ली में किसान आंदोलन के कारण सस्ता हुआ अलवर का प्याज, लाल प्याज की देशभर में है डिमांड

Image
अलवर. हरियाणा-पंजाब के बाद दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के चलते अलवर का प्याज पंजाब व दिल्ली सहित कई राज्यों में नहीं जा रहा है जिसके चलत प्याज सस्ता हो गया है। शुक्रवार को अलवर प्याज मंडी में 55 हजार कट्टों की आवक हुई। प्याज के थोक विक्रेता जितेन्द्र सैनी का कहना है कि शनिवार को मंडी में प्याज की खरीदारी नहीं होगी। प्याज के भाव 25 से 35 रुपए प्रति किलो रहे जबकि पहले 45 रुपए प्रति किलो तक बिके थे। अलवर जिले के प्याज की इस बार कई राज्यों में अधिक मांग है जिनमें सबसे अधिक पश्चिमी बंगाल, पंजाब, दिल्ली व उत्तर प्रदेश है। इस बारे में प्याज के थोक विक्रेता सौरभ कालरा कहते हैं कि अलवर के प्याज की इस बार गुणवत्ता अधिक है। यदि किसानों के विरोध के चलते रास्ते जाम हो जाते हैं तो प्याज सस्ता हो सकता है लेकिन वैसे प्याज के भाव कम नहीं होंगे। इस बार कई प्याज उत्पादक राज्यों में प्याज कम हुआ है। अलवर के प्याज की गुणवत्ता भी बेहतर है। source https://www.patrika.com/alwar-news/farmers-bill-agitation-alwar-onion-price-downfall-6544234/

प्रत्याशी पहुंचे बागियों के द्वार, मनुहार कर दी रिश्तों की दुहाई

Image
अलवर. जिले की छह नगर पालिकाओं के चुनाव में नामांकन दाखिल करने की समय सीमा खत्म होने के साथ ही सिम्बल वाले प्रत्याशियों ने अब बागियों के द्वार पहुंचना शुरू कर दिया है। प्रत्याशी बागी व अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव मैदान से हटाने के लिए प्रत्याशी बागियों को रिश्तों की दुहाई दे रहे हैं तथा आगे साथ मिलकर कार्य करने की मिन्नतें कर रहे हैं। हालांकि बागियों को बिठाने के लिए कांग्रेस व भाजपा के बड़े नेता अभी ज्यादा सक्रिय नहीं हुए हैं, लेकिन आगामी एक-दो दिनों प्रमुख पार्टियों के बड़े नेताओं को भी बागियों को चुनाव मैदान से हटाने की जिम्मेदारी सौंपी जाने की उम्मीद है। नगर पालिका चुनाव में आगामी 3 दिसम्बर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। नाम वापसी में कम समय देख पालिका चुनाव लड़ रहे ज्यादातर प्रत्याशियों ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रमुख पार्टियों के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती अपनी ही पार्टी के उन बागी प्रत्याशियों को बिठाना है, जो कुछ दिन पहले तक उनके साथ ही टिकट की कतार में लगे थे, लेकिन टिकट लेने में विफल होने के बाद भी चुनाव मैदान में डटे हैं। हालांकि यह समस्या दो...

रेलमंत्री पीयूष गोयल यात्रियों को देंगे सौगात, रविवार को ढिगावड़ा में विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे

Image
अलवर. केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल रविवार सुबह 11.25 बजे ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन पर ढिगावड़ा से बांदीकुई सेक्शन तक विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। गोयल विशेष ट्रेन से दिल्ली से ढिगावड़ा पहुंचेंगे तथा कार्यक्रम के बाद बांदीकुई के लिए रवाना होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने बताया कि रेल मंत्री गोयल सुबह 9 बजे दिल्ली केंट से विशेष ट्रेन से ढिगावड़ा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.25 बजे ढिगावड़ा पहुंचकर गोयल ढिगावड़ा से बांदीकुई तक रेलवे विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे तथा 11.55 बजे यहां से रवाना होकर 12.05 बजे बांदीकुई रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। गोयल बांदीकुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे तथा यहां से 12.45 बजे मेहंदीपुर बालाजी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां मंदिर में दर्शन करेंगे। बाद में वे महावीरजी में मंदिर में दर्शन करेंगे। रेल मंत्री महावीरजी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे। यात्रियों के लिए सौगात दिल्ली-जयपुर रुट पर अलवर से जयपुर की तरफ डबल लाइन और विधुतीकरण के कार्य का लोग कई सालों से इंतजार कर रहे थे। ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पहले ही हो चुका है। अब विधुत ट्रेने भी अज...

ये कैसी व्यवस्था: कोरोना से बचाव के लिए बाजार बंद, लेकिन शराब के ठेके दिनभर खुले रहे

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने हर शनिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय किया है, लेकिन शराब की दुकानों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। पहले शनिवार को बाजार तो बंद रहे, लेकिन शहर में शराब की दुकानें खुली रही। जिला प्रशासन ने शाम 7 बजे तक बाजार खुलने का तथा शनिवार को बांजार बंद रखने की व्यवस्था की हुई है। रोजाना शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहे हैं। शनिवार को पहले दिन बाजार में सभी दुकानें बंद रही, लेकिन सभी जगह शराब की दुकानें खुली नजर आई। शराब की दुकानों से लोग बिना किसी रोकटोक के शराब खरीदते नजर आए। शराब की दुकानें सुबह 10 बजे खुली और शाम 7 बजे बंद हुई। इस दौरान इन दुकानों पर सुराप्रेमियों की भीड़भाड़ लगी रही। लापरवाही अब भी लगातार जारी कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिले में लोग बेहद लापरवाह बने हुए हैं। अलवर और भिवाड़ी जिला पुलिस अब तक कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और एमवी एक्ट के तहत एक लाख से ज्यादा लोगों का चालान कर सवा दो करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी हालात यह है कि लोग बाजारों ...

अलवर में यहां शादी समारोह में चोरी, नगदी और जेवरात से भरा बैग पार, मौके पर पहुंची पुलिस

Image
अलवर. शहर के भगत सिंह सर्किल के समीप स्थित एक मैरिज होम में शनिवार रात आयोजित लगन टीका समारोह में से अज्ञात चोर नगदी और जेवरात से भरा बैग पार कर ले गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कोतवाल राजेश शर्मा ने बताया कि शिवाजी पार्क निवासी गोविंद राम सैनी के पुत्र का शनिवार शाम को भगत सिंह सर्किल के समीप स्थित बृज मैरिज होम में लगन टीका समारोह चल रहा था। इसी दौरान गोविंद राम सैनी की पत्नी की साड़ी पर चाशनी फैल गई। वह इसे साफ करने के लिए अंदर चली गई और बैग वहीं रख दिया। पीछे से अज्ञात चोर बैग पार कर ले गए। बैग में करीब एक लाख रुपए नगद और करीब 3 तोला सोने के जेवरात रखे हुए थे। घटना की सूचना के बाद कोतवाल राजेश शर्मा मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मैरिज होम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे। रात तक बैग पार करने वाले चोरों का सुराग नहीं लग सका। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-bag-full-of-cash-and-jewellery-stolen-from-marriage-home-6543608/

राजस्थान के इस शहर में फिर से हुई लॉक डाउन जैसी स्थति, पुलिस व प्रशासन ने दिखाई सख्ती

Image
अलवर. जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सप्ताह में एक दिन बाजार बंद रखने के आदेश का पहले ही शनिवार को खासा प्रभाव दिखाई दिया। प्रशासन के आदेश के चलते शहर में ज्यादातर चाय पान की दुकानें बंद दिखाई दी। शनिवार को सुबह से ही बाजार में सूनापन रहा। इस दिन सरकारी कार्यालयों का भी अवकाश था, जिसके चलते सरकारी सुबह के समय कार्यालय जाने वाले लोग घरों पर ही रहे। सुबह डेयरी के बूथों पर लोग दूध लेने के लिए आए लेकिन उनकी संख्या भी कम रही। काशीराम चौराहे पर दूध के बूथ पर खड़े व्यक्ति मनोहर ने बताया कि यहां रोज जितने लोग दूध लेने आते हैं, उससे बहुत कम संख्या में लोग आए हैं। बिजली घर चौराहे के समीप सडक़ किनारे एक महिला चूल्हे पर रोटी बना रही थी। यहां आने वाले ग्राहकों की संख्या कम थी। इनका कहना है कि अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन हमारे यहां रोटी खाते हैं। इस क्षेत्र में दो चाय के खोखे खुले हुए थे जबकि सडक़ पर भीड़-भाड़ नहीं थी। समय: सुबह 11 बजकर 35 मिनट , स्थान : होप सर्कस क्षेत्र होपसर्कस पर इस समय खूब भीड़ रहती है। हर दिन यहां चारों तरफ दोपहिया वाहन खड़े रह...

22 पुलिसकर्मियों के भरोसे 65 गांवों की सुरक्षा व्यवस्था

Image
अलवर. जिले के रैणी उपखण्ड कार्यालय पर स्थित पुलिस थाने के 22 पुलिसकर्मियों के भरोसे 65गांवों की सुरक्षा व्यवस्था है। थाने में स्वीकृत नफरी से आधी संख्या में भरे हुए पदों से लोगों को न्याय में देरी हो रही है तो वहीं थाने में तैनात प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी ड्यूटी के तय कार्य से तीन गुना अधिक काम करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार रैणी थाना अलवर जिले के अन्तिम छोर पर स्थित है जो दौसा जिला सीमा से लगता है। रैणी थाने के अधीन सोलह ग्राम पंचायतों के लगभग पैंसठ गांव आते हैं जिनमें दो से ढाई लाख की आबादी निवास करती है। लम्बे पूरे क्षेत्रफल में फैला रैणी थाना क्षेत्र वर्तमान में सरकार की उदासीनता का दंश झेलता नजर आ रहा है। रैणी थाना में सरकार के स्तर से थानाधिकारी सहित बियालीस पद स्वीकृत है लेकिन विभाग की अनदेखी कहे या पुलिस विभाग में कार्मिकों की कमी के चलते थाने में अक्सर बीस से बाईस ही पद भरे रहते हंै जिससे प्रत्येक कर्मचारी पर अनावश्यक बोझ बना रहता है व थाने में फरियाद लेकर आने वाले लोगों को भी त्वरित न्याय नहीं मिल पाता है। रैणी थाना के अधीन ही गढ़ी सवाईराम पुलिस चौकी है जहां भी पद प...

मिड डे मील: बच्चे स्कूल नहीं आ रहे, उनके हिस्से का राशन घर भिजवाने की तैयारी

Image
अलवर. अलवर जिले के 2 लाख से अधिक स्कूली विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों को उनके हिस्से का राशन दिया जाएगा। यह मिड डे मील में मिलने वाले सितम्बर से अक्टूबर माह का राशन होगा। अलवर जिले में 2 लाख 87 हजार 800 विद्यार्थियों को यह राशन दिया जाएगा। यह दो माह का राशन कुल 49 दिनों का माना गया है जिसमें जुलाई व अगस्त का पूरे विद्यार्थियों को अभी तक नहीं मिला- इससे पहले स्कूली विद्यार्थियों को जुलाई व अगस्त माह का मिड डे मील का राशन दिया गया था। यह राशन गेहूं व चावल वितरित किया जाना था। अलवर जिले में यह राशन कक्षा 1 से आठवीं तक के विद्यार्थियों को दिया जाता है। अगस्त व सितम्बर माह का राशन अभी तक खाद्य सप्लायर की ओर से स्कूलों तक नहीं पहुंचाया गया है जिसके चलते सभी विद्यार्थियों को अभी तक यह राशन नहीं मिल पाया है। अलवर जिले में कुल 2 लाख 87 हजार 800 विद्यार्थियों को यह राशन मिलना है लेकि जुलाई व अगस्त माह का एक लाख 5 हजार 440 विद्यार्थियों को ही राशन मिला है। यह कुल विद्यार्थियों का 38. 30 प्रतिशत है। लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 1से पांचवी तक में कुल 1 लाख 94 हजार 646 तथा कक्षा...

अलवर और भिवाड़ी पुलिस ने एक लाख लोगों पर लगाया जुर्माना, लेकिन फिर भी मास्क नहीं लगा रहे लोग

Image
अलवर. अलवर और भिवाड़ी पुलिस कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और एमवी एक्ट को लेकर करीब एक लाख लोगों पर चालान कर दो करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना कर चुकी है, लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना के संक्रमण से बचाव में लापरवाही बरत रहे हैं। बाजारों में लोग बिना मास्क के घूम रहे हैं तथा सोशल डिस्टेंसिंग की भी पालना नहीं कर रहे हैं। अलवर जिले में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ रहा है। अब तक जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 19 हजार पार कर चुका है तथा कोरोना से जिले में 78 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और पुलिस पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए हैं। कोविड-19 की गाइडलाइन की पालना के तहत अलवर जिला पुलिस बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और एमवी एक्ट का उल्लंघन करने वाले 50 हजार से ज्यादा लोगों का चालान कर करीब 1.18 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूल चुकी है। वहीं, भिवाड़ी जिला पुलिस भी 48 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर एक करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना कर चुकी है, लेकिन लोग अभी तक लापरवाह बने हुए हैं। न मास्क का ...

अलवर: सपना मेडिकल कॉलेज का और प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा तक नहीं, लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीज

Image
अलवर. अलवर को मेडिकल कॉलेज का सपना एक दशक से दिखाया जा रहा है, लेकिन जिले में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति यह है कि यहां कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा तक नहीं है। यही वजह है कि जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गंभीर मरीजों को रैफर करना पड़ रहा है तथा इलाज के अभाव में कोरोना से लगातार मौतें भी हो रही हैं। कोरोना पॉजिटिव मरीजों के इलाज के लिए उन लोगों के रक्त में से प्लाज्मा लिया जाता है जो कि कोरोना पॉजिटिव होकर नेगेटिव हो गए हों। इस प्लाज्मा को कोरोना पॉजिटिव मरीज को चढ़ाया जाता है, जिससे कि उसके शरीर में एंडीबॉडीज डवलप हो और वह जल्दी स्वस्थ हो सके, लेकिन राज्य सरकार ने अलवर जिले में प्लाज्मा डोनेट करने और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा को शुरू ही नहीं किया है। जिसके कारण यहां मरीजों का सामान्य स्तर पर इलाज किया जा रहा है तथा गंभीर मरीजों को इलाज के लिए जयपुर, गुरुग्राम या दिल्ली आदि रैफर किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज स्तर पर है सुविधा राज्य सरकार ने उन जिलों में प्लाज्मा डोनेट करने और प्लाज्मा थैरेपी की सुविधा दी ह...

कोरोना के चलते आज अलवर शहर के बाजार बंद, जिला कलक्टर ने शनिवार को बंद रखने के दिए थे निर्देश

Image
अलवर. कोरोना के बढ़ते संकम्रण की रोकथाम के लिए शनिवार को अलवर शहर के बाजार तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं । जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आनन्दी ने गत 22 नवम्बर को आदेश जारी कर अलवर शहर में प्रत्येक शनिवार को व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश दिए थे। इन आदेशों के तहत शनिवार को अलवर शहर के सभी बाजार एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद हैं । पूर्व में भी कोरोना के चलते रहे थे बाजार बंद कोरोना संक्रमण के चलते दीपावली पूर्व भी सप्ताह में दो दिन व बाद में एक दिन अलवर शहर के बाजार बंद रखने के निर्दश जिला कलक्टर की ओर से जारी किए गए थे। बाद में व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों से बात कर प्रशासन ने बाजार बंद रखने के आदेशों में राहत प्रदान की थी। लेकिन दीपावली के बाद जिला व अलवर शहर में एकाएक कोरोना संक्रमण बढऩे के बाद जिला प्रशासन ने व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों से बात कर प्रत्येक शनिवार को बाजार व प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं बंद जिला प्रशासन के आदेशों के चलते शनिवार को अलवर शहर की सीमा में स्थित सभी प्रकार के व्यावसायिक प्रतिष्ठान (चिकित्सा...

जिले में नगर पालिका चुनाव की बिसात बिछी, भाजपा-कांग्रेस की टक्कर के बीच निर्दलीय भी ठोक रहे ताल

Image
अलवर. जिले की छह नगर पालिकाओं में शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का कार्य पूरा होने के साथ ही चुनावी बिसात बिछ गई। प्रत्याशियों की ओर से संवीक्षा के बाद आगामी 3 दिसम्बर तक नाम वापिस लिए जा सकेंगे। वहीं 11 दिसम्बर को पार्षद पद लिए वोट डाले जाएंगे। अलवर जिले में नगर पालिका राजगढ़, खेडली, तिजारा, खैरथल, बहरोड़, किशनगढ़बास में चुनाव होने हैं। सभी छह नगर पालिकाओं में प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। अब एक दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। वहीं प्रत्याशी 3 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। वहीं शेष रहे प्रत्याशियों को 4 दिसम्बर को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। सभी छह नगर पालिकाओं में पार्षद पद के लिए 11 दिसम्बर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे। जबकि मतगणना 13 दिसम्बर को सुबह 9 बजे से होगी। छह नगर पालिकाओं के लिए 23 नवम्बर को चुनाव की लोकसूचना जारी हुई थी। जिले में नगर पालिकाओं की चुनाव प्रक्रिया आगामी माह दिसम्बर में पूरी होगी। जिले की छह नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया 14 दिसम्बर से शुरू ...

अलवर में यहां रात को बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने घुसा चोर, दो घंटे घूमने के बाद खाली हाथ लौट गया

Image
अलवर. शहर के बुधविहार टी-प्वाइंट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शिवाजी पार्क शाखा में गुरुवार की देर रात चोर ने ताले तोडकऱ चोरी कर प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चोर वापस लौट गया। शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 1.15 बजे अज्ञात चोर बुधविहार टी-प्वाइंट स्थित पीएनबी शाखा में बाउंड्री में अंदर घुसा। चोर ने ग्राइंडरनुमा औजार से चैनल गेट के ताले को काटा और इसके बाद शीशे के दरवाजे को धक्का मारकर बैंक के अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद चोर चैनल गेट और शीशे के दरवाजे को अंदर से बंद कर बैंक के कैश से सेफ को काटने के प्रयास में लग गया। काफी देर तक वह ग्राइंडरनुमा औजार से सेफ को काटने का प्रयास करता रहा, लेकिन लोहे की मोटी चद्दर होने के कारण सेफ उससे नहीं कटा। करीब दो घंटे तक चोरी का प्रयास करने के बाद भी सफल नहीं होने पर चोर करीब 3.15 बजे बैंक से बाहर निकल गया। शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डीएसपी मनीष शर्मा व शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजेश वर्मा मय जा...

सर्दी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए हो रहा है तिल का प्रयोग, तिल से बने गजक और लड्डू की बढ़ी मांग

Image
अलवर. सर्दी की शुरुआत के साथ ही शहर के बाजारों में सर्दी की मिठाई तिल की महक आने लगी है। सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लोग तिल से बने खाद्य पदार्थ बनाना और खाना शुरू कर देते हैं। इसके चलते बाजार में तिल और तिल से बनी वस्तुओं की मांग भी होने लगी है। अलवर शहर के मालाखेड़ा बाजार, काशीराम का चौराहा, स्वर्ग रोड के अलावा पंसारी बाजार, केडल गंज में तिल से बने आइटम की दुकान सजी गई हैं।इसके साथ ही अलवर शहर में मुरैना और मध्य प्रदेश की गजक भी जगह-जगह पर बेची जा रही है। सर्दी बढऩे के साथ ही शुरू हो जाती है तिल की मांग काशीराम चौराहा पर गजक बेचने वाले महेंद्र कुमार ने बताया कि नवंबर माह शुरू होने के साथ ही तिल से बने गजक, रेवड़ी, तिल के लड्डू, तिल की बर्फी आदि बनाने का काम शुरू हो जाता है। सर्दी बढऩे के साथ साथ ही तेल की मांग भी बढ़ती जाती है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में तिल से बने आइटम डेढ़ सौ से ढाई सौ रुपए किलो बिकते हैं, मांग बढऩे के साथ भी दाम में भी अंतर आ जाता है। दुकान पर सजी है 25 से ज्यादा वैरायटी होप सर्कस पर तिल की दुकान लगाने वाले मनोज कुमार ने बताया कि तिल से बने लड...

चीन से घटी कड़वाहट तो बढ़ी अलवर में उद्योगों की रफ्तार

Image
भारत की चीन से कड़वाहट कम होने पर अलवर जिले के उद्योगों को जीवनदान मिला है। यहां के सैकड़ों उद्योगों को इससे राहत मिली है और इससे औद्योगिक विकास तेज हुआ है। भारत -चीन सीमा पर हुए विवाद के चलते भारत और चीन के मध्य 6 माह तक आपसी रिश्तों में कड़वाहट रही जिसका खामियाजा अलवर के उद्योगों को भी देखना पड़ा। अब यहां के उद्योगों को जीवनदान मिला है। भारत-चीन के मध्य हुए सम्बन्धों में आई तल्खी से अलवर के 15 उद्योगों का तो काम ही बीच में ही रुक गया जिनमें चीनी निर्मित मशीन आ रही थी। इनमें कई उद्योगों में तो आधी मशीन पहले ही आ गई थी, जिनके आयात पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया था। इसके चलते यह फैक्ट्री शुरू ही नहीं हो पाई। ऐसे में कोरिया व जापान सहित अन्य देशों से मशीन लाने की तैयारी की गई जो इतनी सस्ती वहां नहीं मिल रही थी। अब नीमराणा क्षेत्र में अधूरे पड़े 8 उद्योग चीन से मशीन आने के कारण शुरू हो गए हैं। इनमें दवा कम्पनी, गन्ने के छिलके को रिसाइक्लींग करना सहित कई इलेक्ट्रोनिक्स आइटमों की थी। यह उद्योग हैं चीन पर अब भी निर्भर- अलवर जिले में काफी संख्या में ऐसे उद्योगों की संख्या एक हजार से अधिक ह...

औद्योगिकरण की आस से पिनान के विकास को लगेंगे पंख

Image
अलवर.राजस्थान के कई जिलों से निकलने वाले आठ लेन दिल्ली-वडोदरा एक्सेल कंट्रोल इण्डस्ट्रीयल कोरीडोर सुपर एक्सप्रेस हाइवे (एनएच-१४८ एन) पिनान क्षेत्र के लोगों के लिए नई उम्मीद जगाने लगा है। अलवर जिले की रामगढ़,लक्ष्मणगढ़ व रैणी तहसील होकर निकल रहे इस मार्ग से जहां किसान अपनी जमीन को लेकर चिंतित बने हुए थे वहीं निर्माण की प्रगति से निखरती हाइवे की दशा से लोगों में विकास की आस बनने लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पिनान कस्बा सहित रैणी क्षेत्र के करीब बीस गांवों से होकर गुजर रहे आठ लेन एक्सप्रेस की अधिग्रहण जमीन का करीब ८० करोड़ का मुआवजा किसानों को अभी दिया जा चुका है। महानगर से महानगर के औद्योगिकरण को जोडऩे के उददेश्य एवं समय की बचत के उददेश्य से बने एक्सप्रेस से राजस्थान के कई जिलों में औद्योग स्थापित होने की संभावना बनी हुई है। भारतमाला परियोजना प्रेजेक्ट को लेकर एक्सप्रेस निर्माण में जुटी केसीसी बिल्डकॉन कम्पनी के मुताबिक इस मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टी से करीब साठ से सत्तर किलोमीटर की दूरी या हाइवे रोड़ क्रोस पॉइन्ट पर उतार चढ़ाव की योजना बनाई गई है। साथ ही पार्किंग,पेट्रोल पं...

कोरोना के बीच गूंजी शहनाई, शादी ब्याह से मैरिज होम हुए रोशन, गाइडलाइन्स की नहीं हुई पालना

Image
अलवर. कोरोना बीमारी की दहशत के बीच बुधवार को देवउठनी एकादशी पर शहनाई फिर से गूंज उठी। शहर की सडक़ों पर शाम होते ही नाचते गाते बाराती सजी-धजी महिलाएं और बैंड बाजे के आगे डांस करते बच्चे शादी का आनंद लेते दिखाई दिए। शादी का उत्साह इतना अधिक था की चेहरे पर कोरोना का डर कहीं नजर ही नहीं आया। लेकिन यह शहर शाम 8 बजते ही थम गया। बारात के विवाह स्थल पर पहुंचने के बाद आयोजक जल्द ही कार्यक्रमों को पूरा करने में जुट गए। देवउठनी पर अबूझ सावा होने के कारण फूलों की मांग सबसे ज्यादा रही दोपहर बाद सब्जी मंडी में फूलों की मालाएं गजरा और कार को सजाने के लिए फूल मिलना मुश्किल हो गया। ज्यादातर फूल डेकोरेशन के लिए खरीदे गए थे। इधर ,सुबह से जहां शहर के ब्यूटी पार्लर में जगह मिलना मुश्किल था वही शादियों की रौनक से अलवर शहर के सभी मैरिज होम मैं रोनक नजर आई। 5 माह बाद सावे फिर से शुरू होने से टेंट हाउस, मैरिज होम, बैंड बाजा ,हलवाई , पंडित सभी के चेहरे खुश नजर आए। देवउठनी पर अबूझ सावा होने के कारण एक ही दिन में अलवर शहर में 200 से ज्यादा शादियां हुई इसके चलते अलवर शहर के बाजारों में सुबह से शाम तक खरीदारी ...

कोरोना ठीक हो गया, फिर परेशान लोग

Image
कोविड के पोस्ट पॉजिटिव आने वाले मरीजों की संख्या अलवर जिले में भी बढ़ती जा रही है जिसके चलते एक बार कोराना ठीक होने के बाद भी मरीजों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कई मरीज एेसे हैं जिन्हें पहले कोविड होने पर भी उनमें लक्षण कम आए थे लेकिन अब उन्हें कोविड खूब परेशान कर रहा है। अलवर जिले में कई एेसे मरीजों को चिह्नित किया गया है जिन्हें इस बीमारी से दुबारा परेशानी हो रही है। प्रारम्भ में मरीजों का कहा गया था कि एक बार कोविड सही होने के बाद ये तीन माह तक दुबारा नहीं आता है लेकिन अलवर जिले में कई एेसे मरीज सामने आए हैं जिन्हें दुबारा से कोविड हो गया है, इन्हें कोविड पोस्ट पॉजिटिव हो गया है।राजकीय सामान्य चिकित्सासल के चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु अग्रवाल का कहना है कोविड-19 से ठीक होने के बाद हमारे पास कई मरीज़ आ रहे हैं. उन्हें थकान, साँस लेने में परेशानी, चक्कर आना और बेहोशी जैसे समस्याएँ हो रही है. कई लोगों में स्वाद का ना आना और गले में खऱायर की दिक्कत भी बनी रहती है। कई मरीज एेसे आए हैं जिन्हें जांच में दुबारा ही कोविड के लक्षण मिले हैं। इनको कोविड पहले से अधिक परेशान कर रहा है। ...

अलवर जिला हाई रिस्क पर, 24 फीसदी रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना

Image
अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर अलवर जिला हाई रिस्क जोन बना हुआ है। पिछले कुछ समय से यहां कोरोना मरीजों का ग्राफ करीब 24 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रहा है, जबकि सरकार बार-बार अलवर जिला प्रशासन को कोरोना संक्रमित मरीजों की रफ्तार दर को 5 फीसदी पर लाने पर कह रही है। अलवर जिले में चिकित्सा विभाग की ओर से करीब 1.96 लाख लोगों की कोरोना की जांच की जा चुकी है, जिनमें से अब तक 19 हजार 23 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं तथा इनमें से 78 लोगों की कोरोना के कारण मौत भी हो चुकी है। लेकिन पिछले करीब एक-डेढ़ माह से अलवर में अचानक से कोरोना का अटैक बढ़ गया है। पहले रोजाना 100 से 125 केस सामने आ रहे थे और अब कोरोना संक्रमित मरीजों का रोजाना का आंकड़ा 250 से 300 तक पहुंच रहा है। जितनी जांचें हो रही हैं उनके अनुपात में 24 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीजों रोजाना सामने आ रहे हैं। अलवर शहर सबसे ज्यादा हाई रिस्क जोन कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले में जिले में अलवर शहर ब्लॉक सबसे ज्यादा हाई रिस्क जोन बना हुआ है। अलवर शहर में अब तक 6 हजार 492 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं, जो कि जिले मे सबसे ज्यादा ह...

नपा चुनाव: प्रत्याशियों को सूची का नहीं सिम्बल का इंतजार

Image
अलवर. नगर पालिका चुनाव लडऩे के इच्छुक प्रत्याशियों को अब कांग्रेस व भाजपा की सूची का नहीं, बल्कि उनके नाम के सिम्बल जमा होने का इंतजार है। कारण है कि इस बार चुनाव में दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दल प्रत्याशियों के नामों को लेकर अपने पत्ते आखिरी दिन और अंत समय में ही खोलेंगे। संभवत: दोनों ही पार्टियां बगावत के डर से इस बार प्रत्याशियों के नामों की घोषणा में सावचेती बरत रही हैं। नगर पालिका चुनाव के लिए नामांकन में मात्र दो दिन बचे हैं, लेकिन अभी तक प्रमुख पार्टियां कांग्रेस व भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की है। इस बार दोनों ही प्रमुख पार्टियां अंतिम दिन 27 नवम्बर को सीधे ही प्रत्याशियों के नामों के सिम्बल जमा कराएगी या अंतिम दिन सूचियां जारी करेंगी। दोनों ही प्रमुख दलों को बगावत का भय सताया नगर पालिका के पूर्व के चुनाव में कांग्रेस व भाजपा की प्रत्याशियों के नामों की सूचियां प्राय: नामांकन की अंतिम तारीख से पहले ही जारी कर दी जाती थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कांग्रेस व भाजपा टिकट के दावेदार अब सिम्बल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही दलों ने संभवत: यह निर्णय प...

देवउठनी का अबूझ सावा, दो दशकों में इस बार सबसे ज्यादा शादियां, जानिए क्या है कारण

Image
अलवर. देव उठनी के अबूझ सावे पर बुधवार को अलवर जिले के हर गांव और ढाणियों में शादी-ब्याह के चलते इन दिनों चहुंओर विवाह आयोजन दिखाई पड़ रहे हैं। इस दिन अलवर जिले में हजारों शादियां होंगी जो दो दशक में एक दिन में नहीं हुई। इसको लेकर कई दिनों से बाजार में भीड़ हो रही है। यह भीड़ अलवर शहर के साथ जिले के कस्बों में भी दिखाई पड़ रही है। बुधवार के बड़े सावे को देखते हुए मंगलवार को भी बाजार में भीड़ रही। सभी मैरिज होम, विवाह स्थल और होटल बुक हैं, जिनमें देव उठनी ग्यारस को होने वाले विवाह की तैयारियां हो रही हैं। राजस्थान टैंट डीलर एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शर्मा का कहना है कि देवउठनी ग्यारस पर इतनी शादियां बहुत समय बाद हो रही हैं। पंडितों के अनुसार देव उठनी एकादशी जिसे प्रबोधनी एकादशी भी कहा जाता हैं। इसे पापमुक्त करने वाली एकादशी माना जाता है। इस दिन से चार माह पूर्व देव शयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु तथा अन्य देवता क्षीरसागर में जाकर सो जाते हैं। इसी कारण इन दिनों बस पूजा पाठ तप एवं दान के कार्य होते हैं। इन चार महीनो में बड़े काम जैसे शादी, मुंडन संस्कार, नाम करण संस्कार आदि नहीं ...

कड़कड़ाती सर्दी से 5 डिग्री पर पहुंचा तापमान, कोविड अस्पताल में अब भी मरीजों को नहाने और पीने के लिए मिल रहा ठंडा पानी

Image
अलवर. इस बार नवंबर माह में ही जोर की सर्दी पड़ रही है। अलवर जिले का तापमान 5 डिग्री पर पहुंच गया है। घर में ठंडे पानी के बिना नहाना मुश्किल हो गया है। लेकिन इस समय भी कोरोना मरीजों को नहाने के लिए ठंडा पानी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए लार्डस कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के लिए सुविधाओं का बेहद अभाव है। सर्दी के मौसम में मरीजों को नहाने और पीने के लिए ठंडा पानी नसीब हो रहा है। जानकारी के अनुसार चिकानी स्थित लॉर्डस कोविड अस्पताल में मरीजों को इलाज से ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजनों का कहना है कि अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव मरीजों को नहाने के लिए और पीने के लिए सर्दी में भी ठंडा पानी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की ओर से मरीजों के लिए गर्म पानी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। सर्दी में मरीजों को ठिठुरते हुए नहाना पड़ रहा है तथा पीने के लिए भी ठंडा पानी नसीब हो रहा है। ऐसे में मरीजों की तबीयत में सुधार होने के बजाय उनकी तबीयत और बिगड़ सकती है। जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग को मरीजों के लिए लॉर्डस अस्प...

कोरोना का इलाज फेफड़ों के सिटी स्कैन और एक्स-रे के सहारे, रिपोर्ट सही मिलने पर बेफिक्र घूम रहे लोग

Image
अलवर. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जांच की सुविधा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और डिस्पेंसरी स्तर तक करने के बावजूद अलवर जिले में इसका इलाज सीटी स्केन और एक्सरे के सहारे किया जा रहा है। अलवर जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन 150 सिटी स्केन और 400 एक्सरे यह पता लगाने के लिए होते हैं कि कोरोना का संक्रमण कितना है। बहुत से लोग सरकारी जांच के बाद घर के बाहर लगने वाले पोस्टर व औपचारिकताओं के डर से सिटी स्केन व एक्सरे की जांच के सहारे ही कोरोना का इलाज करा रहे हैं। अलवर जिला मुख्यालय पर पिछले काफी दिनों से सिटी स्केन और एक्सरे की संख्या बढ़ गई है। सिटी स्केन और एक्सरे में यह पता लगाया जाता है कि फेफड़े किस कदर कितने खराब है और उनका इलाज किस तरह किया जा सकता है। कोरोना का सबसे बड़ा असर ही फेफड़ों पर पड़ता है, इनमें संक्रमण का प्रतिशत अलग-अलग होता है। चिकित्सक सिटी स्केन की रिपोर्ट के आधार पर शरीर पर कोरोना के असर का पता लगा लेते हैं। इसके बाद ऐसे मरीजों को भर्ती होने की जरूरत होने पर गैर सरकारी अस्पतालों में भर्ती किया जाता है या उनका घर में ही इलाज किया जाता है। प्रशासन ने भी जत...

देवउठनी एकादशी सावे के लिए बाजार में खूब हुई खरीदारी, पनीर और मावा ख़त्म हुआ, फूल व सब्जियों के भाव बढे

Image
अलवर. पिछले 5 माह से शादी विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों पर विराम लगा हुआ था, लेकिन देवउठनी एकादशी से अब शादी विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे। देवउठनी एकादशी के सावे से एक दिन पहले चाक, भात सहित अन्य मांगलिक कार्यों के चलते गली मोहल्ले में बैंड बाजे बजते दिखाई दिए, वहीं अलवर शहर के बाजारों में शादी विवाह की खरीदारी की रौनक परवान पर रही। अलवर शहर के होप सर्कस क्षेत्र में बर्तन, कपड़े ,रेडीमेड गारमेंट के साथ-साथ महिलाओं ने आभूषण, फैंसी ज्वेलरी के साथ सौंदर्य सामग्री की भी खूब खरीदारी की। शहर के दुकानदार इस बात से उत्साहित है कि अब उनका काम अच्छा चलेगा।फूलों के दाम हुए दोगुनादेवउठनी एकादशी के अबूझ सावे पर जिले में बड़ी संख्या में शादियां होती हैं, इसके चलते बाजार में फूलों के दाम आसमान पर पहुंच गए। सब्जी मंडी में फूल विक्रेता लोकेश कुमार ने बताया कि फूलों के दाम 3 गुना तक बढ़ गए हैं पिछले दिनों गुलाब के फूल 200 रुपए प्रतिकिलो बिक रहे थे, लेकिन देवउठनी पर इनकी कीमत 800 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। मोगरा, हजारा आदि फूलों के दामों में भी तेजी आई है। उन्होंने बताया...

अलवर: देवउठनी एकादशी से पूर्व शहर में निकली कई बारातें, ना गाइडलाइन की पलना हुई, ना लोगों ने मास्क लगाए

Image
अलवर. जिले में कोरोना संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ रहा है, इसी कारण राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने विवाह कार्यक्रमों की छूट देते हुए कुछ बंदिशें लगाई हैं। इन बंदिशों की पालना लोगों को स्वयं विवेक से करने के साथ ही मॉनिटरिंग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को भी नोडल अधिकारी के रूप में लगाया है। मैरिज होम में सीसीटीवी कैमरे की अनिवार्यता सहित शादी आयोजनों में बारात, निकासी आदि पर पाबंदी लगाई है। कोरोना संक्रमण के बावजूद देवउठनी एकादशी से एक दिन पूर्व मंगलवार को अलवर शहर में बारात, निकासी, चाक पूजन, बैण्डबाजों व ढोले का शोर खूब सुनाई दिया। प्रशासन की ओर से कोरोना बीमारी को रोकने के लिए नियमों में सख्ती की गई है। इसके चलते इस बार महिला संगीत, शादी से पहले निकलने वाली निकासी, चाक, सहित अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। लेकिन प्रशासन की रोक के बाद भी देवउठनी एकादशी के सावे से 1 दिन पहले शहर में जगह जगह पर ढोल बजते नजर आए। अलवर शहर के टोली का कुआं ,कुम्हार पाडी, स्वर्ग रोड स्कीम नंबर 4 , चामुंड पार्टी सहित अन्य स्थान जहां पर कुम्हार परिवार रहते हैं। वहां पर रोक के बाद भी चौक पूजन किया गया। जि...

अलवर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, 3 दिसंबर तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा त्रिपोलिया मंदिर

Image
अलवर. अलवर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के मद्देनजर त्रिपोलिया मंदिर बंद रहेगा। प्रन्यास मंदिर श्री महादेव जी महाराज त्रिपोलिया अलवर की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 3 दिसंबर तक आमजन का प्रवेश प्रतिबंध पूर्व की भांति रहेगा। मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि 20 नवंबर को जिला कलक्टर अलवर को मंदिर दर्शनों के लिए खोले जाने के संदर्भ में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का मार्गदर्शन प्राप्त होता। उससे पूर्व राज्य सरकार ने अलवर शहर में कोराना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए धारा 144 व रात्रि 8 बजे से कफ्र्यू लगाए जाने का आदेश दिया गया। जिस पर मंदिर प्रन्यास ने वर्तमान स्थिति को मद्देनजर रखते हुए वर्तमान में अलवर शहर में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों के लिए प्रतिबंध जैसे जल चढ़ाना, घंटी बजाना, प्रसाद, पवित्र जल छिडक़ाव आदि पर 3 दिसंबर तक आमजन प्रवेश पर पूर्व की भांति प्रतिबंध जारी रहेगा। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-tripolia-temple-will-close-till-3-december-6535947/

राजस्थान में रिश्ते शर्मसार, पोर्न देखने के आदी युवक ने दोस्त की 60 वर्षीय मां के साथ किया बलात्कार

Image
अलवर. अलवर के भिवाड़ी पुलिस जिले के एक थाना इलाके के एक गांव में रविवार रात घर में सो रही 60 वर्षीय महिला के साथ 21 वर्षीय एक युवक ने बलात्कार किया। थाना इलाके के प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने घर में सो रही वृद्धा के साथ उसी गांव के 21 वर्षीय युवक ने बलात्कार किया। वहीं परिजनों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।आखिर आरोपी के चंगुल से छूटने के पश्चात परिजनों को आप बीती बताई, जिसपर परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस ने रात्रि में ही आरोपी को हिरासत में ले पुलिस थाने ले आई। पुलिस ने वृद्धा का मेडिकल कराकर जांच शुरू कर दी है। पोर्न देखने का आदी है युवक पुलिस के अनुसार आरोपी नशे और पोर्न देखने का आदी है। वारदात के समय आरोपी नशे की हालत में था। युवक का दोस्त के घर आना-जाना लगा रहता था। घर में सो रही वृद्धा के साथ युवक ने बलात्कार कर दिया source https://www.patrika.com/alwar-news/youth-raped-mother-of-his-friend-in-alwar-6535631/

अलवर में यहां उधार दिए पैसे मांगने गए बुजुर्ग के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर डाली

Image
अलवर जिले के कस्बे के नजदीकी गांव नायसराना में रविवार देर शाम उधार के पैसे मांगने गए एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। नायसराणा निवासी कस्बे निवासी रामेश्वर सिंह ने बहरोड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि उसने कुछ दिन पहले नायसराणा निवासी अजीत पुत्र पूर्णचंद को 5000 रुपए उधार दिए थे। समय आने पर मांगने लगा तो यह आनाकानी करने लगा। रविवार शाम वह उसके घर पर मांगने के लिए गया तो अजीत व कृष्ण की पत्नी सुमन और सुमन की लडक़ी खुशबू एवं पूजा मिले। अजीत ने शराब पी रखी थी। उसने पैसे मांगे तो अजीत, सुमन पत्नी कृष्ण, सुमन की पुत्री खुशबू व पूजा ने घर के बाहर ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त रामेश्वर ने फोन से अपने घर पर पत्नी और बेटे को अवगत कराया। सुमन देवी ने पीडि़त का फोन छीन लिया और उसकी जेब में रखे 3200 रुपए सुमन की दोनो पुत्रियों ने निकाल लिए। अजीत ने पत्नी के कपड़े फाडकऱ बेअदब किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-old-men-beaten-for-demanding-credit-money-6535501/

आदर्श गांव के नक्शे के अनुरूप बसाया अलेई गांव

Image
अलवर. राजगढ़ कस्बे से करीब चार किलोमीटर दूर अरावली पर्वतमालाओं के बीच अलेई गांव की स्थापना करीब तीन सौ वर्ष पूर्व हुई थी। अलेई गांव अरावली की पर्वतमालाओं के नीचे पहाड़ की तलहटी में बसा हुआ है। गांव में सबसे पहले बारह महादेव, हनुमान जी व धूना बाबा की स्थापना की गई थी। इस समय ग्रामीणों के जनसहयोग से बारह महादेव के मंदिर पर बड़ी संख्या में मूर्तियों की स्थापना की गई है। पुरानी बसावट को छोडक़र अलेई को आदर्श गांव के नक्शे के अनुसार बसाया गया है। मकान, सडक़ व नालियां सन् 1962 में आदर्श गांव घोषित करने के बाद बनाई गई। सरकार के अनुदान से पूरे गांव के मकानों व सडक़ों का निर्माण कार्य किया गया। अलेई से रेलवे स्टेशन करीब तीन किलोमीटर दूरी पर स्थित है। गांव के लोगों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। ग्रामवासी बाजरा, मक्का,चना, सरसो, गेहूं की फसल पैदा करते है। इसके अलावा पशुपालन एवं मजदूरी कर ग्रामीण अपना पालन-पोषण करते है। गांव की आबादी करीब एक हजार है । गांव मेंं मीना जाति के 50 व बैरवा जाति के 30 परिवार निवास करते है। करीब पचास लोग सरकारी सेवा में है। दो सौ बीघा जमीन है जिसमें सौ बीघा असिंचित है। दूर द...

कोरोना काल में कर रहे हैं शादी तो सूचना देना जरूरी, सूचना नहीं देने और नियम तोड़ने पर देना पड़ेगा भारी जुर्माना

Image
अलवर. कोविड-19 की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए सरकार ने अब शादी की सूचना देना जरूरी कर दिया है शादी के दौरान प्रशासन अच्छी तरह से मॉनिटरिंग कर सकें। इस आदेश की पालना के लिए सोमवार को उपखंड शहर कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग अपने बेटे बेटियों की शादी का कार्ड लेकर पहुंचे और प्रशासन को शादी की सूचना दी। कार्यालय में भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करना भी मुश्किल हो गया। आधे समय कर्मचारी व्यवस्थाओं को संभालने में लगे रहे। पहले ही दिन करीब ढाई सौ से ज्यादा लोग शादी की सूचना देने पहुंचे । जिसमें सबसे ज्यादा देवउठनी एकादशी के थे। सुबह तक विभाग की ओर से इस संबंध में कोई परफॉर्मा नहीं बनवाया गया था। एक साधारण कागज पर ही जानकारी ली जा रही थी, लेकिन लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए दोपहर बाद एक निर्धारित प्रोफार्मा वर, वधु पक्ष को दिया गया। जिसमें विवाह की तारीख, विवाह के स्थल और विवाह में शामिल लोगों की संख्या की जानकारी मांगी गई। प्रोफॉर्मा में स्पष्ट किया गया था कि यदि कानून की पालना नहीं की गई तो जुर्माना भी हो सकता है। एसडीएम कार्यालय के कर्मचारी सुनील कुमार ने ...

अलवर में 8 साल की बच्ची से बलात्कार करने के दोषी को दस साल का कठोर कारावास, सीसीटीवी में कैद हुई थी घटना

Image
अलवर. न्यायालय विशिष्ट न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट ने बालिका से बलात्कार के एक मामले में एक युवक को दस साल के कठोर कारावास तथा दस हजार के जुर्माने से दंडित किया है। प्रकरणानुसार 2019 में महिला थाने में बालिका से बलात्कार का प्रकरण दर्ज हुआ था। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 8 वर्षीय बालिका को एक व्यक्ति बहला फुसला कर ले गया कार के पीछे बालिका के साथ बलात्कार किया था। युवक की संदिग्ध हरकर देखकर वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने कार के मालिक को इसकी जानकारी दी। कार के मालिक ने जब अपने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज देखे तो वो दंग रह गया। सीसीटीवी फुटेज में बलात्कार की घटना कैद हुई और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। यह पूरी घटना एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। इसी समय एक स्कूटर सवार व्यक्ति ने संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति के कार के पास खड़े होने की सूचना दी, बाद में सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने पर बलात्कार का मामला खुला। न्यायाधीश ने इस मामले में दस वर्ष के कठोर कारावास और 10 हजार रुपए के अर्थ दंड की सजा सुनाई। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwa...

अलवर: मेवात में बदला ठगी का ट्रेंड, आप भी जानिए ठगी के यह शातिर तरीके और हो जाइए सावधान

Image
अलवर. मेवात में इन दिनों ठगबाजी के बढ़ते मामलों ने आम लोगों सहित युवाओं की चिन्ता को बढ़ा दिया है। ठगबाजी के नए-नए तरीके इजाद कर ठगबाज लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। गौरतलब है कि पहले मेवात में केवल टटलूबाजी यानि नकली सोने की ईंट को असली बताकर और लालच देकर बेच कर स्थानीय और दूसरे राज्यों के लोगों से ठगबाजी की जाती थी। ठगबाजी का ये तरीका आम हुआ तो ठगों ने ओएलएक्स को अपनाया और उस पर गाड़ी बेचने के नाम पर लोगों को लूट कर ठगबाजी करने लगे। ये तरीका भी जब पुराना हो गया तो अब ठगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है, जो उनके लिए काफी कारगर साबित हो रहा है और उनके पकड़े जाने के चांस भी कम हो गए हैं। कोई एक दो मामलों में ही पुलिस कार्रवाई हो पाती है, बाकी के मामलों में या तो फरियादी ही चुप बैठ जाते हैं और कुछ में पुलिस टालमटोल कर अपना पल्ला झाड लेती है। तरीका-1 ठगबाज सोशल अकाउंट को हैक कर उस अकाउंट वाले व्यक्ति के मित्रों को हॉस्पिटल में भर्ती होने की बात कह कर ऑनलाइन पैसे डालने के लिए कहते है। कई बार सामने वाला परेशानी को देख कर पैसे डाल देता हैं और ...

अलवर: मोमबत्ती से कमरे में रखी कपास में लगी आग, सो रहे दादी-पौते की जलने और दम घुटने से मौत

Image
अलवर. अलवर जिले के टपूकड़ा थाना क्षेत्र के बूबकहेड़ा गांव स्थित एक कमरे में आग लगने से दादी-पोते की मौत हो गई। टपूकड़ा थाना पुलिस के अनुसार बूबकहेड़ा निवासी अयूब पुत्र मुंत्याज ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार रात उसकी माँ 60 वर्षीय मां मरियम और 3 वर्षीय बेटे अयान की आग में जलने व दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार रात बिजली चली जाने से उन्होंने कमरे में मोमबत्ती जलाई और सो गए। कमरे में कपास और ईंधन की कैन रखी हुई थी। मोमबत्ती गिरने से कपास में आग लग गई और ईंधन से आग फ़ैल गई। आग के कारण मरियम और अयान बुरी तरह झुलस गए। म रियम की जलने और दम घुटने से मौके पर ही मौत हो गई। अयान को टपूकड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अलवर और फिर जयपुर रैफर कर दिया गया। लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आग से बालिका आयशा को मुश्किल से बचाया गया। बताया जा रहा है की आयशा भी झुलसी है, लेकिन उसे मामूली चोटें आई है। धुआं देखकर आए ग्रामीणों ने आग बुझाई। लेकिन तब तक कमरा पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने में मरियम की भी मौके पर मौत हो गई थी। घटना के बाद टपूकड़ा पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं...

बोगस फर्म बनाकर बिलिंग करने वाली कई फर्मों की जांच तेज

Image
सीजीएसटी की टीम ने अलवर जिले में बोगस फर्म बनाकर बिलिंग करने के मामले में और बड़े मामले सामने आने की संभावना पर काम करना शुरू कर दिया है। सीजीएसटी की केन्द्रीय टीम ने जिले में कई ऐसी बोगस फर्मों को सर्च किया है जो इस प्रकार का फर्जी लेन देख दिखाकर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाते हैं। अलवर जिले के भिवाड़ी सहित एमआईए में कई ऐसी बोगस फर्मों को चिह्नित किया गया है, जो फर्जी इनपुट क्रेडिट पर काम करते हैं। केन्द्रीय जांच टीम ने अलवर जिले में ऐसे फर्जी इनपुट उठाने वाली फर्मों की सूची भेजी है जिस पर गहनता से जांच चल रही है। इसमें कई नामी फर्मे शामिल हैं जिनमें कृषि जिंस का व्यापार करने वाली फर्मे भी हैं। सीजीएसटी संयुक्त आयुक्त कुलदीप सिंह के नेतृत्व में ऐसी फर्मों की जांच तेज हो गई है। इसमें कई बड़े उद्योग व फर्में हैं। अक्टूबर में हुआ चिह्नित और बढ़ती गई चोरी- सीजीएसटी की ओर से अलवर के एमआईए में पकड़े गए उद्योगपति अनिल गुप्ता को केन्द्रीय टीम ने अक्टूबर में ही चिह्नित कर लिया था। इस समय इसकी कर चोरी 2 करोड़ की थी। पांच करोड़ से कम की राशि पर गिरफ्तारी नहीं की जाती है। इसी के साथ ही इ...

कोरोना की नई गाइडलाइन की पालना जरूरी, नहीं तो करनी सख्ती जरूरी- जिला कलक्टर

Image
अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी का कहना है कि दीपावली त्योहार के दौरान लोगों की ओर से मास्क व दो गज दूृरी की अनिवार्यता की पालना नहीं करने के कारण वर्तमान में अलवर जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा। आगामी दिनों में जिलावासियों को लॉकडाउन जैसी परिस्थितियों का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए लोगों को कोरोना गाइडलाइन की पालना करनी चाहिए। कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए राज्य सरकार व प्रशासन को कुछ विशेष कदम उठाने पड़े हैं, लेकिन किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि आमजन के बेहतर स्वास्थ्य की दृष्टि से निर्णय किए गए हैं। अलवर शहर में शनिवार को बाजार बंद रखने या फिर सार्वजनिक पार्कों में प्रवेश पर पाबंदी आदि फैसले लोगों की अच्छी सेहत के लिए किए गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से उठाए जा रहे कदमों को लेकर पत्रिका ने सोमवार को जिला कलक्टर आनन्दी से बात की। प्रस्तुत है जिला कलक्टर से बातचीत के प्रमुख अंश। सवाल- वर्तमान में अलवर जिले में कोरोना की वास्तविक स्थिति क्या है जवाब- अलवर जिले में वर्तमान में सेंपल जांच के 24 प्रतिशत तक कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं, ...