Posts

Showing posts from November, 2021

प्रयागराज: नाम बदला, मुद्दे जस के तस, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भी जनता मुखर

Image
यह प्रयागराज है। अब इलाहबाद न कहिए। पूरे देश की आस्था के केंद्र तीर्थराज में गंगा-यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम की ओर जाते हुए नाव में केवट श्यामधन निषाद ने कुछ इस अंदाज में बदलाव की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि नाम बदलने से तीर्थ से जुड़े लोग खुश हैं पर मुद्दे जस के तस हैैं। कुंभ के प्रबंधन के बारे में पूछा तो बोले कि कमाल की व्यवस्था थी। सब केवट और निषाद निहाल हो गए। शहर का भी भला हुआ। साथी राजेश केवट ने बताया कि अद्र्धकुंभ भी कुंभ से बड़ा बन गया था। पर सब किया कराया बेकार चला गया। जो कुंभ में कमाया वह कोराना में गंवा दिया गया। कोराना काल की बेरोजगारी जीवन में कभी नहीं भूलेगी। अब सब उधारी में जी रहे हैं। राजनीति अपनी जगह पर पेट की चिंता पहले है। उन्होंने कहा कि अब माघ मेले से उम्मीद है। इस बार कमाई अच्छी हो जाए तो कर्ज उतर जाएं और आगे का रास्ता बने। अभी तो सब अपनी नावों को ठीक करवा रहे हैं ताकि माघ में काम मिल जाए। शहर मेें हनुमन निकेतन चौराहे के पास बने नए सेल्फी पॉंइट आई लव प्रयागराज पर बाहर से आने वाले पर्यटकों की भीड़ थी। फूलपुर से कांग्रेस का नाता अब धुंधला देश के प्रथम...

चार हथियार तस्कर गिरफ्तार, 5 देसी पिस्टल, 17 देसी कट्टे व 41 जिंदा कारतूस बरामद

Image
अलवर/किशनगढ़बास. मेवात क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए थाना किशनगढ़बास पुलिस व जिला भिवाड़ी स्पेशल टीम 02 ने संयुक्त कार्रवाई कर मेवात क्षेत्र के चार कुख्यात हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच देसी पिस्टल, 17 अवैध देसी कट्टे तथा 41 जिंदा कारतूस बरामद किए है। तस्करी में प्रयुक्त एक लग्जरी गाड़ी भी जब्त की है। मेवात क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी की रोकथाम के लिए भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिला भिवाड़ी की स्पेशल पुलिस टीम 02 ने थाना पुलिस किशनगढ़बास को सूचना दी कि मुबारिकपुर नौगांवा की ओर से एक स्कॉर्पियो गाड़ी में चार अवैध हथियार तस्कर आ रहे हैं जिनके पास भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस हैं। इन हथियारों की सप्लाई कोटपूतली एवं बहरोड़ में होने वाली है। सूचना से अधिकारियों को अवगत कराया गया। एसपी राममूर्ति जोशी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराणा गुरुशरण राव, डीएसपी वृत किशनगढ़ बास अतुल अग्रे, थानाधिकारी अमित चौधरी थाना किशनगढ़बास को निर्देशित किया। जिस पर जिला भिवाड़ी स्पेशल टीम...

केबिनेट मंत्री के घर के सामने पार्क में आदमी का कटा हाथ मिलने से सनसनी, हत्या का संदेह

Image
अलवर। राज्य के केबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के घर के सामने स्थित राजीव गांधी पार्क में सोमवार दोपहर आदमी का कटा हाथ मिला। जिसे कुत्ते नोंच रहे थे। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मानव अंग को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है तथा हत्या का संदेह जताते हुए शव की तलाश शुरू कर दी है। अरावली विहार थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे शहर के मोती डूंगरी के समीप राजीव गांधी पार्क के गार्ड ने पुलिस को फोन से सूचना दी कि पार्क में एक आदमी का कटा हुआ हाथ पड़ा हुआ है। जिसे कुत्ते खींच रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। मौका-मुआयना के बाद पुलिस ने हाथ को उठवाकर सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। इसके बाद आसपास इलाके में शव की तलाश शुरू कर दी गई, लेकिन फिलहाल सम्बन्धित व्यक्ति के बारे में कोई पता नहीं चल सका है। युवक का हाथ लग रहा पुलिस ने बताया कि सोमवार को राजीव गांधी पार्क में किसी अज्ञात व्यक्ति का कटा हुआ दायां हाथ मिला। यह हाथ करीब 35 से 40 साल की उम्र के व्यक्ति का हाथ हो सकता है। हाथ भी कोहनी से थोड़ी ऊपर तक का ...

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस: खुद की सभापति हुई ट्रैप तो कांग्रेस ने साधा मौन, भाजपा भी रही चुप

Image
अलवर. कांग्रेस की ओर से भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का बखान कई बार किया जाता रहा है, लेकिन अलवर में खुद कांग्रेस की सभापति बीना गुप्ता व उनके पुत्र पिछले दिनों 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़े गए तो पार्टी के किसी मंत्री, पदाधिकारी एवं नेता की प्रतिक्रिया तक नहीं आई। भाजपा नेता भी इस मुद्दे पर अभी तक मौन साधे हुए हैं और सभापति के निलम्बन को लेकर कोई मांग तक नहीं की गई। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के एक दिन बाद अलवर में नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता व उनके पुत्र निवास पर 80 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप हुए थे। बाद में एसीबी ने दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। नगर परिषद सभापति गुप्ता के ट्रैप हुए और उन्हें जेल गए कई दिन बीत गए, लेकिन कांग्रेस के किसी नेता अब तक इस घटना को लेकर न तो कोई बयान दिया है और न ही उनके खिलाफ पार्टी अभी तक कोई कार्रवाई कर पाई है। यह स्थिति तो तब है जब स्वयं मुख्यमंत्री अपनी सरकार की नीति भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस बता चुके हैं। वहीं पार्टी के अन्य नेता भी समय- समय पर भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति की चर्चा करते रहे है...

अब हवा, पानी, हरियाली, पर्यावरण भी बनेगी कमाई का जरिया

Image
अलवर. पहाड़, मिट्टी, उद्योग व व्यापार अब तक सरकार की तिजोरी भरते रहे हैं, लेकिन अब वन क्षेत्र की हवा, पानी, हरियाली, पर्यावरण, वन्यजीव आदि भी सरकार को मोटी रकम दिलवाने का जरिया बनेंगे। सरिस्का बाघ परियोजना देश का पांचवां टाइगर रिजर्व है, जहां अब हवा, पानी, हरियाली, पर्यावरण, वन्यजीव एवं अन्य चीजों का मूल्य आंक बजट जारी किया जाएगा। दिल्ली की संस्था दा एनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी) की ओर से सरिस्का में रिसर्च शुरू किया गया है, यह दो साल चलेगा। सरिस्का बाघ परियोजना प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर होने के कारण यहां समाज, देश एवं दुनियां को देने के लिए बहुत कुछ है। इन्हीं संभावनाओं के चलते दिल्ली की संस्था टेरी ने अलवर जिले की सरिस्का बाघ परियोजना को रिसर्च के लिए चुना है। इस रिसर्च का उद्देश्य एनालिसिस फॉर एनर्जी इको सिस्टम सर्विसेज है। दुनिया की सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण वर्तमान में दुनिया की सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण प्रदूषण है। देश विदेश में बढ़ते वाहन एवं उनमें डीजल व पेट्रोल के उपयोग से कार्बन की समस्या गहराने लगी है। वहीं प्रकृति कार्बन को अवशोषित करने का सबसे बड़ा साधन है। इन...

कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने ली देवस्थान विभाग की पहली बैठक, मंदिरों में सुधार के लिए बड़े स्तर पर चलाया जाएगा अभियान

Image
अलवर. प्रदेश की उद्योग और देवस्थान विभाग कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने रविवार को जयपुर में देवस्थान विभाग की बैठक ली। देवस्थान मंत्री रावत ने सार्थक पहल करते हुए पहली उच्च स्तरीय बैठक जयपुर के श्रीराम मंदिर स्थित विभाग के कार्यालय में ली। बैठक में कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत ने अधिकारियों से देवस्थान विभाग के कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने उदयपुर के निदेशक से कहा कि सात दिन के अंदर सभी जिला कलक्टरों से विभागीय और मंदिरों की स्थिति की रिपोर्ट मंगवाई जाए। रिपोर्ट में प्रदेश के मंदिरों की स्थिति की वस्तुस्थिति व जीर्णोद्धार के आवश्यकता की जानकारी ली जाएगी। शकुंतला रावत ने कहा कि प्रदेश में बड़े और व्यापक स्तर पर अभियान चलाकर मंदिरों की स्थिति में सुधार किया जाएगा। ख़ास तौर पर उन मंदिरों में कार्य होगा जहां लम्बे समय से ध्यान नहीं दिया गया है। सुधार के लिए प्रदेश के नागरिकों से भी सुझाव मांगे जाएंगे। लम्बे समय बाद हुई देवस्थान विभाग की बैठक देवस्थान विभाग की उच्च स्तरीय बैठक लम्बे समय के बाद हुई है। देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने सचिवालय की जगह जयपुर के श्रीराम मंदिर स्थित विभाग के क...

30 हजार रुपए की रिश्वत मामले में एएसआई व दलाल गिरफ्तार

Image
रामगढ़ (अलवर). आपसी विवाद के मामले में पहले पक्ष की मदद करने व दूसरे के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार एवं उनके खिलाफ चालान पेश करने की एवज में ३० हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले में एसीबी की टीम ने शनिवार को रामगढ़ थाने के एएसआई व दलाल को गिरफ्तार किया है। दलाल से रिश्वत की राशि बरामद की गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीडि़त फखरुद्दीन पुत्र दाऊद खान निवासी तहसील लक्ष्मणगढ़ ने अलवर स्थित ब्यूरो कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे की एसआई हरिप्रसाद तफ्तीश कर रहे हैं। इस मामले में उसकी मदद करने एवं आरोपी पक्ष के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार करने व उनके खिलाफ चालान पेश करने तथा उसकी जमानत कराने की एवज में एएसआई के दलाल ने 80 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। एडिशनल एसपी ने बताया कि ने बताया कि पूरे प्रकरण का गोपनीय सत्यापन 26 नवंबर को किया गया। एएसआई के दलाल आरोपी फखरुद्दीन पुत्र सगरो निवासी थाना रामगढ़ ने पीडि़त से 5 हजार नकद एवं 5 हजार अपने बैंक अकाउंट में डलवाए। इसके बाद श...

काम छोड़ अभियान में आए, फिर भी पट्टों की आस अधूरी

Image
प्रदीप यादव अलवर. जिले में कई हजार परिवारों को अपने मकान का मालिक बनने का लंबे समय से इंतजार है, राज्य सरकार की ओर से प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर लगाए तो ग्रामीण अपना रोजमर्रा का काम छोड़ मकान मालिक बनने के लिए जमीन का आवासीय पट्टा लेने आए, लेकिन यहां भी पट्टे की आस पूरी नहीं हो पाई। स्थिति यह है कि गत सोमवार तक जिले में विभिन्न ग्राम पंचायतों में 147 शिविर लग चुके हैं, लेकिन उनमें आवासीय पट्टे सिर्फ 6531 ही आवंटित हो पाए हैं, जबकि जिले में राजस्व गांवों की संख्या 2 हजार से ज्यादा है, यानि प्रति गांव अब तक औसतन तीन पट्टे बंट पाए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय पट्टा वितरण के लिए सरकार ने गत 9 नवम्बर से अलवर जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों का आयोजन किया है। अब गत सोमवार तक जिले में 147 शिविर सम्पन्न हो चुके हैं, लेकिन लोगों को आवासीय पट्टा वितरण की गति बेहद धीमी है। जिले के 16 ब्लॉक में केवल चार की स्थिति संतोषजनक रह पाई है। इनमें भी केवल राजगढ़ ब्लॉक ही अब तक एक हजार से ज्यादा पट्टा वितरित करने में सफल रहा है, वहीं रैणी, तिजारा व कठूमर ही 500 पट्टों का आ...

Sariska Tiger Reserve से जल्द मिलेगी खुशखबरी, युवा बाघों से सरिस्का के पुराने दिन लौटने की उम्मीद जगी

Image
अलवर. युवा बाघों के उदय होने से सरिस्का बाघ परियोजना के पुराने दिन फिर लौटने की उम्मीद जगी है। अभी सरिस्का में बाघों का कुनबा 23 का है, इनमें ज्यादातर युवा बाघ- बाघिन या शावक हैं। वर्तमान में सरिस्का में 9 नर बाघ, 11 बाघिन तथा 3 शावक हैं। सरिस्का बाघ परियोजना देश के नामचीन टाइगर रिजर्व में शुमार हो चुका है, यहां बाघों की संख्या बढऩे से देश विदेश में सरिस्का की ख्याति बढ़ी है। यही कारण है कि देश दुनिया के पर्यटक अब बाघ देखने के लिए सरिस्का का रूख करने लगे हैं। बाघ विहिन होने की छवि धुली बाघों का सफाया होने के बाद वर्ष 2005 में सरिस्का बाघ परियोजना को बाघ विहिन घोषित करना पड़ा था। इसका सरिस्का पर बुरा असर पड़ा और पर्यटकों ने भी मुंह मोड लिया। करीब तीन साल सरिस्का को बुरे दौर से गुजरना पड़ा। बाद में सरकार ने रणथंभौर से बाघों का सरिस्का में पुनर्वास कराया, लेकिन कुछ साल पुनर्वासित बाघ- बाघिन भी सरिस्का में बाघों का कुनबा नहीं बढ़ा सके, वहीं रणथंभौर से आए बाघ एसटी-1 को ग्रामीणों ने जहर देकर मार दिया। इससे सरिस्का फिर से पीछे चला गया। लेकिन बाद में सरिस्का में बाघ- बाघिनों के मेल से शाव...

सभापति बीना गुप्ता कोर्ट में पेश होने से पहले बोली ‘नो-टेंशन’, जज ने जेल भेजा तो तबीयत बिगड़ी

Image
अलवर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत मामले में गिरफ्तार अलवर नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता और उसके बेटे कुलदीप गुप्ता को मंगलवार को विशिष्ट न्यायालय (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) में पेश किया। कोर्ट में पेश होने से पहले सभापति बीना गुप्ता बोली कि ‘नो टेंशन’, लेकिन न्यायालय ने जैसे ही जेल भेजने के आदेश दिए तो बाहर आते ही सभापति की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत सामान्य होने के बाद सभापति और उसके बेटे को जेल दाखिल करा दिया गया। एसीबी की टीम सभापति बीना गुप्ता और उसके बेटे कुलदीप गुप्ता को मंगलवार दोपहर करीब ढाई कोर्ट लेकर पहुंची। एसीबी टीम सभापति और उसके बेटे को गाड़ी से उतारकर कोर्ट की तरफ बढ़ी तो उन्हें देखने के लिए कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ लग गई। मीडियाकर्मी और वकीलों को देखकर सभापति बोली कि ‘नो-टेंशन’ राजनीतिक मसला है चलता रहता है। इसके तुरंत बाद ही एसीबी टीम ने सभापति और उसके बेटे को विशिष्ट न्यायालय (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) की न्यायाधीश शिवानी सिंह के समक्ष पेश किया। न्यायाधीश ने रिश्वत की आरोपी सभापति बीना गुप्ता और उसके बेटे कुलदीप गुप्ता को 15 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा...

नेशनल हाइवे निर्माण से खुलेगी अलवर जिले विकास की राह

Image
अलवर. मुम्बई एक्सप्रेस वे निर्माण के बाद अब पनियाला मोड से बडोदामेव तक नया नेशनल हाइवे निर्माण से अलवर जिले की विकास की राह खुल सकेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से अलवर जिले में हरियाणा के पनियाला मोड से बडोदामेव तक करीब 86 किलोमीटर लम्बा नेशनल हाइवे स्वीकृत किया गया है। अलवर जिले को एक के बाद एक नए नेशनल हाइवे निर्माण की सौगात मिलने से विकास की संभावनाओं को पंख लगे हैं। जिले में दिल्ली-जयपुर वाया बहरोड़ होते नेशनल हाइवे पहले से ही है। वहीं भिवाड़ी- महुआ मेगा हाइवे का निर्माण भी कई साल पहले ही हो चुका है। वहीं भिवाड़ी- जयपुर वाया अलवर मार्ग भी हाइवे के समान होने से आसपास के क्षेत्र में विकास की राह आसान हुई है। अब मुम्बई एक्सप्रेस वे निर्माण अगले साल पूरा होने पर रामगढ़, रैणी, लक्ष्मणगढ़ आदि क्षेत्रों का विकास भी तेजी से हो सकेगा। वहीं एनएचएआई की ओर से अब अलवर जिले में हरियाणा के पनियाला मोड से बडोदामेव तक एक और नेशनल हाइवे स्वीकृत किया है। इससे भी अलवर जिले के विकास को पंख लगना तय है। खास बात यह कि नया नेशनल हाइवे 148 बी के निर्माण से बानसूर, मुण्डावर, किशनगढ़बास...

एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सभापति और बेटा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, पार्षदों ने आतिशबाजी की

Image
अलवर। अलवर और जयपुर एसीबी की संयुक्त टीम ने सोमवार को अलवर में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता और उसके पुत्र कुलदीप गुप्ता को उनके घर से 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सभापति ने यह रिश्वत राशि नगर परिषद की दुकानों की नीलामी की बोली लगाने वाले व्यक्ति से उसके भुगतान के बिल पास करने की एवज में ली थी। एसीबी की अचानक कार्रवाई से जबरदस्त हड़कम्प मच गया। एसीबी जयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत और एसीबी अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजयसिंह ने बताया कि परिवादी मोहनलाल सोमवंशी ने करीब डेढ़ माह पहले एसीबी मुख्यालय जयपुर में शिकायत दी कि वह नगर परिषद में ऑक्शन के दौरान नीलामी की बोली लगाने का काम करता है। जिसकी एवज में नगर परिषद की ओर से प्रति नीलामी के हिसाब से उसे 2 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। शहर के गायत्री मंदिर रोड स्थित नगर परिषद की 17 दुकानों के ऑक्शन के दौरान उसने नीलामी की बोली लगाई थी। जिसमें उसका 2 प्रतिशत के हिसाब से करीब 3.50 लाख रुपए कमीशन बना। इस कमीशन राशि का भुगतान करने की एवज में नगर परिषद सभापति बीना गुप्...

किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब बंजर पड़ी जमीन के उपयोग से कर सकेंगे मोटी कमाई, जानिए सरकार की यह नई योजना

Image
अलवर. बंजर भूमि में सौर ऊर्जा का उत्पादन किसानों को खुशहाल करेगा। अलवर जिले में एक सोलर प्लांट की स्थापना ने किसानों को खुशहाली की राह दिखाई है। अब किसान अपनी बंजर भूमि में सोलर प्लांट लगा कर न केवल स्वयं की बिजली की पूर्ति करेगा, बल्कि बिजली निगम को बिजली बेचकर हर साल लाखों रुपए कमा सकेंगे। पीएम कुसुन कंपोनेंट ए योजना के तहत देश में सोलर प्लांट लगने हैं। इसकी शुरुआत राजस्थान के अलवर से हो चुकी है। अभी तक देश के तीन सोलर प्लांट राजस्थान में लगे हैं। प्लांट लगाने का खर्चा किसान को वहन करना होगा। उसके बाद 25 साल तक 3 रुपए 14 पैसे के हिसाब से किसान प्लांट में बनने वाली बिजली बिजली निगम के पास के सब स्टेशन पर सप्लाई कर सकेगा। किसानों को बिजली की कमी से नहीं जूझना पडे, इस कारण राजस्थान में किसान सोलर सिस्टम को अपना रहे हैं। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर प्लांट लग रहे हैं। सरकार की तरफ से भी सोलर प्लांट लगाने पर छूट दी जाती है। केंद्र सरकार पीएम कुसुन कंपोनेंट ए योजना शुरू की है। इसके तहत सब स्टेशन के 5 किलोमीटर दायरे में अगर किसी किसान की जमीन खाली है तो वह अपनी जमीन पर 2 मेगा वाट क...

गुलाब और गैंदे के फूलों से किसान हो रहे निहाल

Image
अलवर. जिले में परम्परागत खेती के साथ किसान अब फूलों की खेती को तरजीह दे रहे हैं। गैंदा, गुलदाउदी आदि फूलों की खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। अनेक किसान तो खाद्यान्न फसलों को ना कर सिर्फ फूलों की ही खेती कर रहे हैं। इसके अलावा कोलकाता, जयपुर और दिल्ली के गुलाब के फूल और अलवर जिले के गैंदे के फूल शादी-विवा के मण्डप ही नहीं बल्कि किसानों के घरों में खुशहाली बिखेर रहे हैं। किसान परम्परागत खेती के अलावा गुलाब, गैदा व गुलदाउदी की खेती कर लागत से 10 गुना तक मुनाफा कमा रहे हैं। जिले में परम्परागत खेती के साथ बागवानी किसानों की पहली पसंद बन रही है। फूलों की खेती में लागत कम आने और मुनाफा अच्छा कमा रहे हैं। बाजार में फूलों की मांग भी सदैव बनी रहती है। अलवर जिले में फिलहाल किसान हाइब्रिड गैंदा, कलकत्ती गैंदा, गंगानगरी गुलाब, डच रोज, हाइब्रिड गुलाब, गुलदाउदी जैसे फूलों की खेती को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसके अलावा फूल विके्रता कोलकाता, जयपुर और दिल्ली से भी फूल मंगा रहे हैं। जिले के उमैरण क्षेत्र में सबसे अधिक फूलों की खेती होती है। उमरैण में लगभग बीस बीघा में फूलों की खेती होती है। जिल...

अलवर में बने नियमों ने प्रदेश को दिशा दिखाई, जिले में पट्टे की बाधा दूर नहीं हो पाई

Image
अलवर. लोगों की आवासीय पट्टों की सालों पुरानी उम्मीदों को साकार करने के लिए स्वायत्त शासन विभाग के मंत्री से लेकर आला अधिकारियों ने तीन दिन अलवर में डेरा डाल पूरे प्रदेश का सस्ते पट्टे दिलाने की दिशा दिलाई, लेकिन अलवर में देरी से शुरू हुए प्रशासन शहरों के संग एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविरों में सरकार के ये प्रयास लोगों को ज्यादा राहत दिलाते नजर नहीं आए। अभियान के जिले में शिविर लगते एक सप्ताह का समय बीत गया, लेकिन जिले में अब तक पूरे पांच हजार भी पट्टे नहीं बांट पाए। यह स्थिति तो तब है जब जिले में राजस्व गांवों की संख्या दो हजार के पार है। पंचायती राज चुनाव के चलते अलवर में गांधी जयंती पर गत दो अक्टूबर से प्रदेश के अन्य जिलों के साथ प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान शुरू नहीं हो सके। पंचायती राज चुनाव खत्म होने के बाद जिले में इसी माह 8 नवम्बर से प्रशासन शहरों के संग एवं 9 नवम्बर से प्रशासन गांवों के संग अभियान के शिविर शुरू हो पाए। अलवर जिले में अभियान के शिविर लगते एक सप्ताह से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन लोगों की भूमि के आवासीय पट्टे मिलने की आस...

अब घर आएगी कोरोना वैक्सीन, नहीं लगवाई तो होगी कार्रवाई

Image
अलवर. सर्दी का मौसम शुरू होने एवं सरकार की ओर से स्कूल, कॉलेज में पूरी उपस्थिति समेत सभी तरह की छूट देने के बाद अब शत प्रतिशत वैक्सीनेशन ही कोरोना की संभावित तीसरी को रोक सकता है। जिले में अभी वैक्सीन की पहली डोज की तुलना में करीब आधी ही मात्रा में दूसरी डोज लग पाई हैं। यही कारण है कि अब चिकित्सा विभाग ने घर- घर जाकर लोगों को वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू किया है, वहीं वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों के खिलाफ एपेडेमिक एक्ट में सख्त कार्रवाई के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रशासन भेजने का निर्णय किया है। सर्दी का मौसम शुरू होते ही कोरोना की आहट फिर से सुनाई पडऩे लगती है। इस साल भी सर्दी की दस्तक के साथ ही कोरोना के दो पॉजिटिव मामले मिल चुके हैं। अभी सर्दी की तीव्रता और बढऩी है, इस कारण कोरोना के खतरे की आशंका बनी हुई है। वैक्सीनेशन से हुए दूर, प्रोटोकॉल भी नहीं अपना रहे कोरोना से बचाव का बड़ा उपाय सभी लोगों का वैक्सीनेशन है, लेकिन अलवर जिला अभी वैक्सीनेशन में लक्ष्य से पीछे हैं। अभी तक जिले में 90 प्रतिशत से ज्यादा वैक्सीनेशन पूरा होना जरूरी था। अभी तक जिले में करीब 82 प्रतिशत लोगों ने को...

अलवर को एक और नेशनल हाइवे की मिली सौगात, अब पनियाला मोड से सीधा जुड़ेगा अलवर

Image
अलवर. राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से अलवर जिले को एक और सौगात मिली है। अब एनएचएआई की ओर से हरियाणा के पनियाला से अलवर जिले के बडोदामेव तक करीब 86 किलोमीटर लम्बा नेशनल हाइवे स्वीकृत किया गया है, जिला प्रशासन ने भी नेशनल हाइवे निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने के लिए भूमि अवाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनएचएआई की ओर से हरियाणा के पनियाला मोड से अलवर जिले के बडोदामेव तक नया नेशनल हाइवे बनाया जाएगा। यह हाइवे बिल्कुल नया होगा और इसमें किसी रोड को चौड़ा कर हाइवे बनाने के बजाय नए सिरे से इसका निर्माण कराया जाएगा। इस कारण एनएचएआई को अलवर जिले में 1748 हैक्टेयर भूमि अवाप्त करने की जरूरत होगी। यह हाइवे कोटपूतली क्षेत्र से भी गुजरेगा, इसलिए वहां भी 74.76 हैक्टेयर भूमि अवाप्त करने की जरूरत है। पनियाला मोड से बडोदामेव तक इस नेशनल हाइवे की लम्बाई 86 किलोमीटर होगी। फिलहाल इसे फोर लेन बनाया जाएगा, बाद में जरूरत के हिसाब से इसका विस्तार किया जा सकेगा। नए नेशनल हाइवे पर एक्सेस कंट्रोल, वाईफाई, कैमरे व स्मार्ट ड्राइविंग, स्पीड कंट्रोल जैसी सुविधाएं होंगी। हाईवे के लिए एनएचएआई अन्य विभ...

सरकार अब पहाड़ बेचकर कमाएगी करोड़ों रुपए, प्रदेश में 469 खनन पट्टों की नीलामी से भरेगा खजाना

Image
अलवर. राज्य के सरकारी खजाना भरने में बड़ी भूमिका निभाने वाले खनन विभाग की सरकार को फिर याद आई है। राज्य सरकार अब प्रदेश में 400 से ज्यादा खनन पट्टों की खुली नीलामी कर 400 से 500 करोड़ रुपए का राजस्व जुटाने के प्रयास में हैं। अलवर सहित प्रदेश के ज्यादातर जिलों में खनन विभाग की ओर से इसी माह विभिन्न खनिज संपदा की नीलामी की जाएगी। राजस्थान में प्राकृतिक खनिज सम्पका का अकूत भंडार है, इसका ठीक से दोहन कर सरकार मालामाल हो सकती है। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा खनन पट्टों की नीलामी ही बड़ा उपाय है। नीलामी से मोटी आय के साथ खनिज रॉयल्टी के रूप में सरकार को हर महीने करोड़ों रुपए का राजस्व मिलता है। वहीं खनन पट्टों की नीलामी या आवंटन से अवैध खनन पर भी नकेल कसना आसान रहता है। प्रदेश में 469 खनन पट्टों की ई- नीलामी निदेशालय खान एवं भूविज्ञान विभाग की ओर से अलवर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में 469 खनन पट्टों की नीलामी की जानी है। सरकार की ओर से प्रदेश की खनिज संपदा चिनाई पत्थर, क्वार्टज फेल्सपार व ग्रेनाइट, मेसनरी स्टोन, ग्रेनाइट, मार्बल, सेण्डस्टोन, चेजा पत्थर, क्वार्टज फेल्सपार माइका, चाइना क्ले...

नार्वे से फिर कोरोना ने दी दस्तक, पहले युवक और फिर उसकी मौसी हुई कोरोना संक्रमित

Image
अलवर। जिले में नार्वे से फिर कोरोना से दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले नार्वे से आया एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद अब उसकी मौसी कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। अलवर जिले में कोरोना एक्टिव केस शून्य होने के बाद फिर से केस सामने आने पर जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और आमजन सभी के कान खड़े हो गए हैं। चिकित्सा विभाग ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जयपुर के निजी स्कूल में 2 छात्र मिले कोरोना संक्रमित, अगले चार दिन ताला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले तिजारा में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। वह संक्रमित मरीज नार्वे से आया था। वह करीब 60 लोगों के सम्पर्क में आया था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने उसके सम्पर्क में आए सभी 60 लोगों की कोरोना की जांच कराई। अब तीसरी लहर से पहले जीनोम सिक्वेंसिंग पर फोकस, एक और नमूने में मिला डेल्टा प्लस अब सोमवार को तिजारा में ही उसकी मौसी कोरोना संक्रमित मिली है। तिजारा क्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से लोगों म...

आकाश हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Image
अलवर. शहर के एनईबी इलाके में पांच दिन पहले हुए आकाश हत्याकांड का रविवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी पवन यादव को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके साथी की तलाश जारी है। मृतक और मुल्जिम के बीच एक लडक़ी से प्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल और सोशल मीडिया पर धमकी व गाली-गलौज हुई थी। जिसके कारण ही पवन ने गोली मारकर आकाश की हत्या कर दी। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि एनईबी इलाके के दयानंद नगर निवासी आकाश असीवाल (20) पुत्र सुरेशचंद असीवाल की 9 नवम्बर की रात करीब पौने नौ बजे एनईबी इलाके में रोबड़ा का कुआं स्थित गुलाटी जनरल स्टोर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के सम्बन्ध में मृतक के पिता ने हत्या की एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि हत्याकांड को पवन यादव नामक युवक ने अंजाम दिया है। इसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवन यादव (20) पुत्र मुखराम यादव निवासी बंगन का नंगला थाना खेरली हाल अलवर को रविवार सुबह भरतपुर के डीग से गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल उसका साथी कृष्णा ...

प्रशासन गांवों के संग अभियान: आवभगत में बीत गए पांच दिन, राहत नहीं दिला सके 5 विभाग भी

Image
अलवर. राज्य सरकार के बहुप्रतीक्षित अभियान प्रशासन के गांवों के संग का जिले में आगाज तो हुआ, लेकिन बीते पांच दिन जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की आवभगत में ही बीत गए, यही कारण रहा कि शिविरों में 22 विभागों की भागीदारी होने के बाद भी पांच दिनों में ग्रामीणों को पांच विभाग भी सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं दिला पाए। ज्यादातर विभागों की रिपोर्ट में 16 में से एक चौथाई ब्लॉकों की प्रगति पूरी तरह संतोषजनक नहीं रह पाई है। वैसे तो अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी जमीन के ज्यादा से ज्यादा पट्टा देना है, लेकिन एक पंचायत समिति अभी तक एक भी पट्टा नहीं दे पाई हैं। अलवर जिले में प्रशासन गांवों के संग अभियान का आगाज 9 नवम्बर को हुआ, इसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल विभाग, कृषि विभाग, जन जातीय क्षेत्रीय विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, आयोजना विभाग, पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, सहकारिता विभाग, राजस्थान क...

शादी- ब्याह आज से, सतर्कता नहीं बरती तो कोरोना का खतरा भी

Image
अलवर. देवउठनी एकादशी के साथ ही जिले में शादी व अन्य आयोजनों की फिर से शुरूआत हो चुकी है, लेकिन लोगों ने सतर्कता नहीं बरती तो कोरोना संक्रमण के पलटी खाने का खतरा भी कम नहीं है। कारण है कि कोरोना की दूसरी लहर भी गत वर्ष दीपावली के बाद एवं शादी- ब्याह की शुरुआत के बाद ही आई थी। इस बार खतरा ज्यादा है, कारण है कि राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही शादी समारोह एवं अन्य आयोजनों में लोगों के शामिल होने की संख्या पर लगी पाबंदी को पूरी तरह हटा दिया है। इस कारण इस बार शादी समारोह में फिर से भीड़भाड़ बढऩे की आशंका है। वहीं लोगों की ओर से कोरोना प्रोटोकॉल में भी लापरवाही बरती जा रही है। अलवर का दिल्ली व अन्य बड़े शहरों से जुड़ाव भी कोरोना संक्रमण को फिर आमंत्रण देने का कारण बन सकता है। अलवर जिले में इन दिनों कोरोना का संक्रमण काफी कम है, इस कारण ही लोग कोरोना प्रोटोकॉल की पालना के प्रति लापरवाही बरतने लगे हैं। राज्य सरकार की ओर से भीड़भाड़ कम करने के लिए लगाई पाबंदी भी खत्म हो चुकी है। इस कारण बाजार से लेकर शादी ब्याह समारोह में लोगों की फिर से भीड़ बढऩे लगी है। कार्यक्रमों में बढ़ती भीड़ ही प्रदेश ...

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. जितेन्द्र लोढ़ा व डाॅ.मानप्रकाश मीणा की पुस्तक 'गाँधी चिन्तन शाश्वत मार्गदर्शन का आधार' का विमोचन किया

Image
अलवर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को सह आचार्य डाॅ. मानप्रकाश मीणा व व्याख्याता डाॅ. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा की सम्पादकीय पुस्तक "गाँधी चिन्तन शाश्वत मार्गदर्शन का आधार" का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाँधीजी के विराट व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए सभी लेखकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने अपने विमोचन संदेश में कहा कि "गाँधी की शक्ति उनकी मौलिक सोच व गहन अंतर्दृष्टि में निहित थी, जो किसी भी नए युग-बोध के लिए, अपने आप में बहुत बड़ी ताक़त है, इसीलिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक, ज़िन्दा व सार्थक स्वरूप में अपनी सार्वभौमिक उपस्थिति दर्ज़ करा रहे हैं, अतः गाँधी संदर्भित लेखन सदैव मानवता के कल्याण का पक्षधर रहेगा। इस पुस्तक के लिए राजस्थान व गुजरात राज्य के 28 शिक्षकीय विद्वानों ने अध्याय लिखे हैं। इस अवसर पर राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक डाॅ बी एल सैनी, गाँधीवादी विचारक फारूक़ अफरीदी, डाॅ. प्रेम सिंह मीणा व दयानंद मीणा उपस्थित रहे। डॉ. जितेंद्र लोढ़ा मूल रूप से अलवर जिले के खैरथल कस्बे से हैं। वर्तमान में वे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्या...

जिले की आर्थिक व्यवस्था का आधार है लाल प्याज

Image
अलवर. अलवर जिले की आर्थिक व्यवस्था लाल प्याज पर टिकी है। जिले की आर्थिक उन्नति का आधार लाल प्याज होने से किसानों का इस फसल पर अधिक ध्यान रहता है। परम्परागत फसल के साथ किसान लाल प्याज की फसल को प्राथमिकता दे रहा है। जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में लाल प्याज की बुवाई की जाती है और इस प्याज से किसान हर साल निहाल हो रहे हैं। गत वर्षों में पूरे देश में प्याज के भाव बढ़े और इसी आस में किसानों ने अच्छा मुनाफा कमाने की उद्देश्य से किसान बहुतायत मात्रा में प्याज की बुवाई की है। मेवात अंचल में किसानों ने हर वर्ष प्याज की फसल को प्राथमिकता से बोया है। गत वर्षो में देश के कई राज्यों में बाढ़ आने के कारण अलवर जिले की प्याज की मांग पूरे देश में थी और प्याज ने किसानों को निहाल कर दिया था। इस बार किसान को प्याज की नकदी फसल से अच्छी आस है। शुक्रवार को भी अलवर जिले की प्याज मण्डी में प्याज की बम्पर आवक हुई है। प्याज बीज की दरों में हुई बढ़ोतरी वर्ष 2018 में प्याज का बीज 2800 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल बिका था। वर्ष 2019 में बढकऱ 4000 से 4200 रुपए तक पहुंचा गया और वर्ष 2020 में 4500-5000 रुपए प्रति क्...

पाबंदी हटने का अलवर को नहीं अभी लाभ, बजरी के लिए दूसरे जिलों पर रहना होगा आश्रित

Image
अलवर. सुप्रीम कोर्ट की ओर से बजरी खनन पर लगी पाबंदी हटाने के बाद भी अलवर जिले के लोगों को निर्माण कार्य के लिए बजरी पर टोंक सहित अन्य जिलों पर आश्रित रहना होगा। हालांकि अलवर जिले में बजरी खनन की एक वैध लीज है, लेकिन उसकी अभी पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं होने से लीज धारक फिलहाल वहां बजरी खनन कर सकेंगे। बजरी खनन लीज को दोबारा चालू करने के लिए पर्यावरणीय स्वीकृति लेना जरूरी होगा। यही कारण है कि फिलहाल लोगों को पड़ोसी जिलों से आने वाली बजरी से ही काम चलाना पड़ेगा। अलवर जिले में बानसूर क्षेत्र के हाजीपुर, चूला व हमीरपुर सहित अन्य कुछ गांवों से होकर निकलने वाली नदी में करीब एक हजार हैक्टेयर का खनन पट्टा पूर्व में दिया गया था। खनन पट्टा की पर्यावरणीय स्वीकृति की अवधि खत्म होने व दोबारा स्वीकृति जारी नहीं हो पाई है। इसी बीच पिछले सालों में सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश में बजरी खनन पर रोक लगाने के आदेश दिए थे। इसके चलते बानसूर क्षेत्र में भी बजरी का खनन बंद करना पड़ा। हालांकि अब सुप्रीम कोर्ट ने बजरी खनन पर लगी रोक हटा ली है, लेकिन पर्यावरणीय स्वीकृति के अभाव में बानसूर क्षेत्र में स्वीकृत लीज से बजरी...

सरसों से बढ़ रही भूमिपुत्रों की उम्मीद, कुछ सालों में ही सरसों से दोगुनी हुई आय

Image
अलवर. बीते कई वर्षों से देश में सरसों का उत्पादन बढऩे के साथ ही इसके भाव भी कम नहीं हो रहे हैं। किसानों की सरसों एमएसपी से लगभग दुगने भावों में बिक रही है। सरसों ने किसानों के चेहरे पर चमक ला दी है जिसने किसानों के आंदोलन के मुख्य मुद्दे एमएसपी की प्रासंगिकता को ही घेरे में ला दिया है। देश में इस साल सरसों का रिकार्ड उत्पादन हुआ है जो पिछले साल के मुकाबले 19.33 फीसदी अधिक है। हमारे देश में 2019-20 में सरसों का उत्पादन 75 लाख टन हुआ था जो बढकऱ 90 लाख टन हेा गया। इसके बावजूद सरसों के भाव निरन्तर बढ़ते गए। अक्टूबर 2021 में सरसों के भाव 7900 से 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल तक रहे जिनके घटने की संभावना फिलहाल नहीं है। एमएसपी को पीछे छोड़ा- सरसों के बाजार भावों ने सरकारी समर्थन मूल्य को पीछे छोड़ दिया है। सरसों का समर्थन मूल्य 4650 रुपए प्रति क्विंटल है जबकि इसके भाव 8 हजार रुपए प्रति क्विंटल को भी पार कर गए। इस हिसाब से समर्थन मूल्य की बात ही बेमानी साबित हो रही है। इससे सरसों किसानों के चेहरे पर खुशी ला रही है, वहीं सरकार किसानों के आंदोलन में यह तर्क दे रही है कि सरसों के भाव समर्थन मूल...

अब बाघों पर इतराया सरिस्का, अलवर का बढ़ा रहे मान

Image
अलवर. युवा बाघों की संख्या बढऩे से सरिस्का बाघ परियोजना अब खुशहाली की राह है। वर्तमान में सरिस्का में बाघों का कुनाब 23 है, इनमें तीन को छोड़ शेष नए एवं युवा बाघ हैं। यही कारण है कि अब सरिस्का को रणथंभौर या किसी अन्य नेशनल पार्क से बाघ लाने की खास जरूरत नहीं है। सरिस्का बाघ परियोजना इन दिनों युवा बाघों से आबाद है। वर्तमान में सरिस्का में वयस्क बाघ व शावकों की संख्या 23 है। इनमें दो बाघिन एवं एक बाघ की उम्र 15 साल या इससे अधिक है, शेष बाघ-बाघिन एक साल से 10 वर्ष तक आयु के हैं। युवा बाघों की बढ़ती संख्या ने वर्ष 2005 में सरिस्का पर लगे बाघ विहिन होने के धब्बे को धो दिया है। नए बाघों पर टिका सरिस्का का भविष्य इन दिनों पांच नए बाघ-बाघिनों पर सरिस्का का भविष्य निर्भर है। इनमें बाघिन एसटी-12 के तीन बाघ-बाघिन तथा बाघिन एसटी-14 के दो बाघ-बाघिन शामिल हैं। इन नए बाघों की उम्र भी तीन से साढ़े तीन साल है। इसके अलावा बाघ एसटी-13 सरिस्का को बाघों से आबाद करने का जिम्मा कई सालों से निभाता रहा है। वह अब तक सरिस्का में 13 बाघों का कुनबा बढ़ा चुका है। इसके अलावा बाघ एसटी-15 भी युवा हैं। इन दोनों बा...

दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों की राह आसान, कालीमोरी पर बनेगा अंडरब्रिज

Image
अलवर. शहर की दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों की राह कालीमोरी पर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण होने से आसान होगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही अंडर ब्रिज निर्माण कार्य की निविदा निविदा लगाई जाएगी, जिसका निर्माण कार्य आगामी 9 महीने से पहले ही पूरा होने की उम्मीद है। अंडर ब्रिज निर्माण की ड्राइंग को रेलवे की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। अंडर ब्रिज निर्माण पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कालीमोरी अंडरब्रिज होने से दर्जनों कॉलोनी के लोग सीधे ही जा सकेंगे। शहर में कालीमोरी रेलवे फाटक बंद होने के बाद से दर्जनों कॉलोनी के रोजाना आने-जाने वाले हजारों की संख्या में लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना- जाना पड़ता था। कालीमोरी से आसपास बसी कॉलोनियों के लिए सीधा रास्ता नहीं होने से लोग रेलवे पटरी पार कर आने- जाने को मजबूर थे। पटरी पार करते समय पूर्व में कई बार टै्रन से हादसे भी हो चुके हैं। कालीमोरी फाटक बंद होने से पिछले तीन साल से ज्यादा समय से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी। पत्रिका ने उठाई थी अंडरब्रिज की आवाज कालीमोरी रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को होने वाली परेशानी तथा शहर से दर्जनो...

मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे से अलवर की कांग्रेस राजनीति में बढ़ी हलचल

Image
अलवर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दिल्ली दौरे से अलवर जिले की कांग्रेस राजनीति में भी हलचल बढऩे के साथ ही एक से दो विधायकों को मंत्री मिलने की अटकलें शुरू हो गई हैं। जिले में कांग्रेस के 7 व दो समर्थित निर्दलीय विधायक हैं और अभी जिले से एक मात्र कांग्रेस विधायक स्वतंत्र राज्य मंत्री हैं। राज्य सरकार के लंबित मंत्रिमंडल विस्तार की आस जल्द पूरी होने की आस फिर जगी है। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद मुख्यमंत्री की दिल्ली में सक्रियता बढऩे से कांग्रेस व समर्थित निर्दलीय विधायकों को उम्मीद है कि नवम्बर महीने में मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी है। यही कारण है कि जिले के कांग्रेस व समर्थित निर्दलीय विधायकों ने फिर से मंत्री पद के लिए लॉबिंग शुरू कर दी है। अलवर जिले से एक से दो मंत्री बनने की उम्मीद राजनीतिक तौर पर अलवर जिला प्रदेश में महत्वपूर्ण होने के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में अलवर का प्रतिनिधित्व बढऩे की संभावना है। कांग्रेस के जानकारों का मानना है कि अलवर जिले से दो और विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है, इनमें एक कांग्रेस कोटे एवं एक बसपा से कांग्रेस में आए कोटे से विधायकों को मंत्...

मेव समाज से जुड़े लोगों ने पैदल जुलूस निकाल सौंपा ज्ञापन

Image
अलवर. मेव समाज से जुड़े अनेक लोगों ने सोमवार को प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर से पैदल मार्च निकाल कर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह के निजी सहायक को राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम ज्ञापन सौंपा। बाद में निजी सहायक ने मोबाइल पर मेव समाज के प्रतिनिधियों की कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सिंह से बात कराई, जिसमें उन्होंने दो दिन में पंचायत चुनाव में पुलिस दमन की कार्रवाई करने एवं करवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मेव समाज के अनेक लोग प्रताप ऑडिटोरियम के बाहर एकत्र होकर पैदल जुलूस के रूप में फूलबाग पहुंचे और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र सिंह के निजी सहायक को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मोबाइल पर पूर्व मंत्री नसरू खां की राष्ट्रीय सचिव सिंह से बात कराई। जिसमें पूर्व मंत्री खां ने पंचायती राज चुुनाव में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों पर पुलिस दमन का आरोप लगाते हुए सदरथाना प्रभारी के खिलाफ निलम्बन की दो दिन में कार्रवाई की मांग की। पैदल मार्च में कांग्रेस नेता गफूर खां, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जमशेद खां, शिफात खां, सूरजमल कर्दम सहित अनेक लोग मौजूद थे। इस दौर...

दर्दनाक हादसाः ट्रोले ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत

Image
अलवर। शहर के एनईबी थाना क्षेत्र स्थित 200 फीट रोड पर रविवार दोपहर ट्रोले ने स्कूटी सवार मां-बेटी को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। जानकारी के अनुसार एनईबी दाउदपुर स्थित आनंद विहार रेलवे कॉलोनी निवासी मुन्नालाल गुप्ता (57) रविवार दोपहर अपनी पत्नी राजेश्वरी गुप्ता (50) और 9 वर्षीय बेटी परिधि गुप्ता के साथ स्कूटी पर सवार होकर 200 फीट रोड की तरफ गए थे। 200 फीट रोड पर मोड़ पर पीछे से तेज रफ्तार से आए ट्रोले से स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नालाल गुप्ता सड़क के दूसरी तरफ जाकर गिरे। उनकी पत्नी राजेश्वरी गुप्ता डिवाइडर पर गिरी तथा बेटी परिधि गुप्ता ट्रोले के टायरों के बीच में फंसकर काफी दूर तक घिसटती गई। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश्वरी गुप्ता गंभीर रूप से हो गई और उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात इलाज के दौरान राजेश्वरी गुप्ता की भी मौत हो गई। वहीं, मुन्नालाल गुप्ता को मामूली खरों...

पेट्रोल-डीजल ने तोड़ी कमर, इलेक्ट्रिक वाहनों पर बढ़ा रूझान

Image
प्रदीप यादव अलवर. आए दिन बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों ने लोगों की कमर तोडकऱ रख दी है। लोगों के लिए पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहन खरीदना मुश्किल हो गया है। ऐसे में लोगों का रूझान अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की ओर बढ़ रहा है। पहले इलेक्ट्रिक वाहन के खरीदने पर वाहन स्वामी को टैक्स नहीं देना पड़ता था और उसका टैक्स माफ होता था, लेकिन अब प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले लोगों को एसजीएसटी टैक्स वापस मिलेगा। साथ ही वाहन की बैटरी के हिसाब से सब्सिडी दी जाएगी। पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम व पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। इलेक्ट्रिक वाहन के फायदे बताए जा रहे हैं। अभी तक इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक, लोडिंग टैम्पो, रिक्शा व कार खरीदने वाले लोगों को टैक्स नहीं देना पड़ता था। इन इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को एसजीएसटी टैक्स वापस दिया जाएगा और बैटरी की क्षमता के आधार पर सब्सिडी दी जाएगी। लोगों को कर रहे जागरूक अलवर एनसीआर का हिस्सा है। अलवर में प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सरकार का इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दे रही है। केंद्रीय प्रद...