बाजार में घूमकर लगातार संभाली व्यवस्थाएं, अब कोरोना पॉजिटिव आए कोतवाल, पूरे थाने के सैंपल लिए

अलवर. अलवर शहर कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम कोरोना पॉजिटिव आए हैं। बुखार आने पर उन्होंने गुरुवार को अलवर लैब में जांच कराई थी। कोतवाल समेत पूरे स्टाफ की बुधवार को हुई जांच की रिपोर्ट जयपुर से आना बाकी है।

शहर कोतवाली थाने में बुधवार को मेडिकल टीम ने थानाधिकारी अध्यात्म गौतम समेत करीब 45 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच के लिए सेम्पल लिए थे। जो कि जयपुर लैब में भिजवाए गए हैं। गुरुवार को कोतवाल अध्यात्म गौतम को अचानक बुखार आ गया। इसके बाद उन्होंने अलवर में नवस्थापित कोरोना लैब में जांच कराई, जिसकी शुक्रवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।

लगातार बाजार में रहे कोतवाल

कोतवाली थानाधिकारी अध्यात्म गौतम पिछले करीब पांच-छह दिनों से लगातार चूड़ी मार्केट, होपसर्कस, घंटाघर, बजाजा बाजार और सब्जी मण्डी आदि बाजारों में कार्रवाई में व्यस्त रहे। इस दौरान उन्होंने बाजारों में शाम छह बजे बाद दुकानें खोलने, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी दौरान वे किसी पॉजिटिव मरीज के सम्पर्क में आए गए और उन्हें कोरोना हो गया। इस दौरान वह कार्रवाई की व्यस्तता के चलते अधिकारियों के सम्पर्क में भी नहीं आए।

दो दिन पहले ही कर लिया खुद क्वॉरंटीन

कोतवाली थानाधिकारी गौतम ने बुधवार को कोरोना की जांच कराने के बाद ही खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। स्टाफ अभी थाने में काम कर रहा है। जिनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिन पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी उन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा तथा जिनकी नेगेटिव रिपोर्ट आएगी वो थाने में कामकाज करते रहेंगे। थाने के पूरे स्टाफ की एक बार फिर से जांच कराई जाएगी।

सावचेत रहें, सुरक्षित रहें

उधर, कोरोना पॉजिटिव आए शहर कोतवाल अध्यात्म गौतम का कहना है कि उनकी जनता से अपील है कि वे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सावचेत रहें। बेवजह घरों से बाहर न निकलें। सोशल डिस्टेसिंग रखें और मास्क का इस्तेमाल करें। अपने हाथों को बार-बार धोते और सेनेटाइज करते रहें। तभी वे सुरक्षित रह सकते हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-kotwali-sho-aadhyatm-gautam-corona-positive-6293481/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार