Posts

Showing posts from September, 2020

अलवर से एक कविता रोज: रुकने का नाम नहीं ज़िन्दगी, लेखिका- हिमानी शर्मा अलवर

Image
रुकने का नाम नहीं जिंदगी निरंतर चलते रहना है ना हो सामने लक्ष्य अगर तो मार्ग अवरुद्ध सा हो जाता है मन में जलता उम्मीद का दीपक अंधेरे में रोशनी कहां कर पाता है रुकने का नाम नहीं जिंदगी निरंतर चलते रहना है हो कर्म पथ पर अग्रसर तू मन में रखकर लक्ष्य एक जिस दिन वो मिल जाएगा जीवन तुम्हारा संवर जाएगा रुकने का नाम नहीं जिंदगी निरंतर चलते रहना है पाकर अपने जीवन को एक सुनहरे मोड़ पर खुश होगा अंतर्मन तेरा अपने सपनों को साकार कर रुकने का नाम नहीं जिंदगी निरंतर चलते रहना है। हिमानी शर्मा (अलवर) आप भी भेजें अपनी रचनाएं अगर आपको भी लिखने का शौक है तो पत्रिका बनेगा आपके हुनर का मंच। अपनी कविता, रचना अथवा कहानी को मेल आइडी editor.alwar@epatrika.com अथवा मोबाइल नंबर 9057531600 पर भेज दें। इसके आलावा स्कूली बच्चे अपनी चित्रकारी भी भेज सकते हैं। इन सब के साथ अपना नाम, पता, क्लास अथवा पेशा अवश्य लिखें। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-se-ek-kavita-roj-rukne-ka-naam-nahin-zindagi-by-himani-sharma-6431245/

अलवर से एक कविता रोज: इंसानियत जिंदा है या मर गई, लेखिका- अनुराधा तिवारी अलवर

Image
इंसानियत जिंदा है या मर गई एक बेज़ुबा की मौत से इंसानियत हमें अलविदा कर गई| 8 पुलिसकर्मियों की हत्या से इंसान की बेरहमी उभर गई|| बेजुबान जानवर को फांसी पर लटकाने से दरिंदगी निखर गई| इंसानियत का पता ढूंढते ढूंढते मेरी पूरी उम्र गई| तब जाकर एहसास हुआ कि इंसानियत तो कब की गुजर गई|| जब डॉक्टर पर थूककर उनके एहसानों का हिसाब हुआ| तब जाकर बेशर्मी का चेहरा बेनकाब हुआ|| अब यूं ही चलता रहेगा यह दरिंदगी का सिलसिला| इस कदर मुझे भविष्य के अंधकार का जवाब मिला|| ऐ जिंदगी! अब मुझे तुमसे नहीं है कोई शिकवा और ना ही कोई गिला| इंसान में इंसानियत को नहीं जाना या फिर इंसानियत ने इंसान को पहचानने में देर कर दी| बेगुनाही की सजा पाते पाते इंसानियत ने मेरी आंखें ना उम्मीद से भर दी|| अनुराधा तिवारी 43 नेहरू नगर NEB, अलवर आप भी भेजें अपनी रचनाएं अगर आपको भी लिखने का शौक है तो पत्रिका बनेगा आपके हुनर का मंच। अपनी कविता, रचना अथवा कहानी को मेल आइडी editor.alwar@epatrika.com अथवा मोबाइल नंबर 9057531600 पर भेज दें। इसके आलावा स्कूली बच्चे अपनी चित्रकारी भी भेज सकते हैं। इन सब के साथ अपना नाम, पता,...

उपसरपंच के चुनाव को लेकर चले लात-घूसे, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

Image
माजरीकलां(गंडाला) (अलवर)। उपसरपंच चुनाव को लेकर मंगलवार को माजरीकलां ग्राम पंचायत में दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों के समर्थकों में जमकर लात घूसे चले। मामला अधिक बढऩे पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा। जानकारी के अनुसार माजरीकलां ग्राम पंचायत में उपसरपंच के चुनाव को लेकर चुने गए पंच और सरपंच तथा समर्थक और कुछ ग्रामीण मतदान बूथ पर पहुंच गए। उपसरपंच बनाने के लिए प्रबुद्ध व्यक्तियों के बीच रायसुमारी होने लगी और थोड़ी ही देर में गहमा-गहमी बढ़ गई व रायसुमारी झगड़े में बदल गई। देखते ही देखते सरपंच व दूसरे गुट के समर्थकों के बीच लात-घूंसे चलने लग गए। अचानक से हुए इस घटनाक्रम के बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच बचाव करने लगी, लेकिन मामला ज्यादा बढऩे लगा तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेडऩा पड़ा। झगड़े के बाद बुजुर्गों और गणमान्य ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोनों पक्षों के समर्थकों के स्थान पर माजरीखुर्द गांव निवासी नरेंद्र यादव को निर्विरोध उपसरपंच बनाने का प्रस्ताव दे दिया। जिसके बाद निर्वाचन दल ने प्रशासन की मौजूदगी में सभी पंचों की सहमति से नरेंद्र यादव ...

राजस्थान के किसान पंचायत चुनाव में व्यस्त, इधर हरियाणा से व्यापार कर रहे प्रदेश के व्यापारी

Image
अलवर. पिछले एक सप्ताह से अलवर कृषि उपज मंडी में कृषि जिंसों की आवक बहुत कम हो गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत चुनाव होने के कारण कि सान इनमें व्यस्त है, जिसके कारण कृषि जिंसों की आवक कम हो रही है। अलवर मंडी में इन दिनों मात्र कपास व बाजरे की आवक है। कपास की इस समय करीब 4 हजार पोट प्रतिदिन आ रही है। इसके भाव इन दिनों 4700 से 5100 रुपए प्रति क्विंटल है। अलवर जिले में कपास के प्रति किसानों का रुझान निरन्तर बढ़ा है, जिसके चलते प्रति वर्ष कपास की फसल की बुवाई का दायरा भी बढऩे लगा है। इस साल जिले में कपास की पैदावार में कई जगह मामूली नुकसान है। हरियाणा की सरसों का निकाल रहे तेल- केडल गंज व्यापारिक संचालन समिति के सचिव बिजेन्द्र गोयल बताते हैं कि अलवर की मंडियों में सरसों के भाव 42 प्रतिशत कंडीशन के 5200 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल हैं। इस समय अलवर जिले के सभी तेल मीलों को प्रतिदिन 2 लाख बोरियों की आवश्यकता है जिसके लिए यहां की तेल मील पूरी तरह सरकारी एजेंसियों पर निर्भर है। इस समय अलवर की तेल मीलों में अधिकतर सरसों हरियाणा से आ रही है। सरसों के स्टाकिस्ट भी सक्रिय हैं। अलवर जिले में ...

अलवर के जयसमंद बांध की सुंदरता कभी फिल्म निर्माताओं को करती थी आकर्षित, अब हो रहा बदहाल

Image
अलवर. जिले का जयसमंद बांध अपनी सुंदरता के कारण कभी फिल्म निर्माताओं के लिए आकर्षण का केंद्र था। पूर्व जमाने के मशहूर फिल्म निर्माता उन्हें यहां फिल्मों की शूटिंग की थी। लेकिन अब उपेक्षा के चलते अलवर जिले का यह प्राचीन बांध दुर्दशा का शिकार है। जयसमंद की छतरियों पर की गई कलात्मक स्थापत्यकला सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही है, लेकिन अब यह छतरियांं भी बदहाल स्थिति में पहुंच चुकी हैं। यहां तक पहुंचने वाला सडक़ मार्ग पूरी तरह से खराब है। आजा तुझको पुकारे मेरे गीत का हुआ था फिल्मांकन फिल्म निर्माता वी शांताराम ने नीलकमल फिल्म की शूटिंग यहां की थी। फिल्म अभिनेता मनोज कुमार और अभिनेत्री वहीदा रहमान पर गाया गया गाना आजा तुझको पुकारे मेरे मीत इसी बांध पर फिल्माया गया था। इसके साथ दो आंखें बारह हाथ और शेरा फिल्म की शूटिंग भी जयसमंद पर ही की गई थी। अब यहां की बदहाल स्थिति को देखते हुए इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि यहां कभी शूटिंग हुई होगी। पर्यटन बढ़ाने के लिए करने होंगे प्रयास पर्यटन स्थल के रूप में जयसमंद को उभारने के प्रयास बहुत ही कम हुए हैं। वर्तमान में यह बांध सिंचाई विभाग...

अलवर: बालाकिला क्षेत्र में गार्डों का ‘जंगलराज’, अपने मिलने-जुलने वालों को प्रवेश दे रहे और बाकी को जाने से रोक रहे

Image
अलवर. बालाकिला क्षेत्र में पैंथर सहित अन्य जंगली जानवरों का मूवमेंट बढऩे के कारण वन विभाग ने यहां सुबह-शाम लोगों के घूमने पर पाबंदी लगा दी है, लेकिन यहां आज भी गार्डों का ‘जंगलराज’ चल रहा है। अधिकारियों के आदेश और जंगली जानवरों के खतरे की परवाह किए बिना गार्डों ने अपने मिलने-जुलने वालों को यहां घूमने की छूट दे रखी है। शहर के सैकड़ों लोग सुबह और शाम को प्रताप बांध चौकी से ऊपर बालाकिला रोड पर घूमने जाते थे, लेकिन पिछले कुछ माह से यहां अचानक से पैंथर और अन्य जंगली जानवरों आवागमन बढ़ गया है। जिसे देखते हुए वन विभाग ने बालाकिला क्षेत्र में घूमने पर रोक लगा दी है। प्रतापबांध चौकी गेट बंद करवा दिया है। जिससे कि लोग ऊपर घूमने नहीं जा सके, लेकिन चौकी पर तैनात गार्ड अपनी मनमर्जी चला रहे हैं। ये गार्ड रोजाना सुबह अपने मिलने-जुलने वाले दर्जनों लोगों को बालाकिला क्षेत्र में घूमने के लिए गेट खोल प्रवेश दे रहे हैं, जबकि बाकी लोगों को अधिकारियों के आदेशों का हवाला देते हुए रोक देते हैं। रोजाना झगड़े की नौबत प्रतापबांध चौकी पर तैनात गार्ड जब अपने मिलने-जुलने वालों को पैदल व दुपहिया वाहनों से बालाक...

अलवर जिले में बीमारी के साइलेंट अटैक के बीच परीक्षा देने से कतरा रहे विद्यार्थी, कोरोना काल में वायरल का भी खौफ

Image
अलवर. सुप्रीम कोर्ट और सरकार के निर्देशों के बाद मत्स्य विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। परीक्षाओं में तमाम कोरोना गाइड लाइन्स की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं लेकिन जिले में इस समय कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच मौसमी बीमारियों के असर के चलते विद्यार्थी परीक्षा देने से कतरा रहे हैं। महाविद्यालयों की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही है, वहीं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं भी मंगलवार से प्रारम्भ हो रही है। जिले में कोरोना के लोग वायरल से संक्रमित हैं। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय वायरल फ़ैल रहा है।ऐसे में अधिकांश लोगों की कोरोना रिपोर्ट तो नेगेटिव आ रही है लेकिन वायरल और कोरोना के एक जैसे लक्षण होने के कारण लोगों में इसका डर बना हुआ है। कोरोना से जुड़ा कारण तो बाद में होगी परीक्षा विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना संक्रमित विद्यार्थियों या इससे जुड़े अन्य कारण होने पर अलग से बाद में विशेष परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को उचित कारण प्रमाण के साथ परीक्षाओं के 3 दिन बाद तक विश्वविद्यालय की ईम...

अलवर में कोरोना जांच लैब खुलने के बाद भी अभी जयपुर पर निर्भर चिकित्सा विभाग, लक्ष्य नहीं हो पा रहा पूरा

Image
अलवर . जिले में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सैंपल की जांच संख्या में इजाफा नहीं हो सका है। जिसके कारण संक्रमितों की जयपुर से रिपोर्ट भी दो दिन में आती है।। उनमें से पॉजिटिव आने वालों से संक्रमण भी फैलता है। फिर भी जिला मुख्यालय पर कोविड जांच लैब में सैंपल की जांच नहीं बढ़ाई जा सकी है। जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आवश्यकता के अनुसार प्रस्ताव बनाकर आगे भेजा जा चुका है। जब सरकार व विभाग के जरिए जरूरत के अनुसार बजट व स्टाफ मिलेगा तभी सैंपल की जांच बढ़ाई जा सकती है। फिर भी हम मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर व स्टाफ से प्रति दिन 500 के आसपास सैंपल की जांच करते हैं। यह सही है कि जिले में 2 हजार के आसपास रोजाना सैंपल जांच करने की जरूरत है। 2 हजार का लक्ष्य कब पूरा होगा सरकार ने अलवर जिले में एक दिन में 2 हजार सैंपल की जांच करने का लक्ष्य दिया हुआ है। जो कब पूरा होगा? इसकी अभी कोई तैयारी शुरू नहीं हो सकी है। जबकि हर दिन अलवर जिले के करीब 1 हजार से 15 सौ सैंपल जयपुर में जांच होने जाते हैं। उनकी रिपोर्ट उसी दिन आने की बजाय दो दिन बाद आती है। इस बीच में संक्रमित आने वालों से दूसरों में संक्रमण ...

राजस्थान में यहां पंचायत चुनाव में कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप, जोश के साथ चुनी गांव की सरकार

Image
अलवर. जिले की लक्ष्मणगढ़ व नीमराणा पंचायत समितियों की 40 ग्राम पंचायतों में सोमवार को मतदाताओं ने गांव की सरकार चुन ली। मतदान सुबह 7.30 बजे शुरू हुआ और शाम 5.30 बजे तक जारी रहा। कुछ मतदान केन्द्रों पर देर शाम तक भी मतदान चला। मतदान के बाद सरपंच व पंच पदों के लिए मतों की गिनती कराई और परिणाम घोषित कर दिया। प्रशासन की सूचना के अनुसार जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा, केवल लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बडका में मतदान दल अधिकारी (पीआरओ) के कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना के बाद पूरे मतदान दल को वोटिंग प्रक्रिया से अलग कर नया मतदान दल को तैनात किया गया। दोनों पंचायत समितियों में 80.22 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह के समय मतदान धीमा रहा। हालांकि सुबह 8 बजे बाद मतदान केन्द्रों पर महिला व पुरुष मतदाताओं के पहुंचने के क्रम में तेजी आई और 10 बजे तक ज्यादातर मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की कतार दिखाई पडऩे लगी। बाद में मतदान में और तेजी आई, जिससे मतदान प्रतिशत में तेजी से उछाल आया। दोपहर 12 बजे तक दोनों पंचायत समितियों में करीब 36 फीसदी मतदाता अपने वोट डाल चुके थे। दोपहर म...

अलवर जिले में कोरोना से दो और मौत, 110 नए पॉजिटिव सामने आए, जानिए कितने ठीक हुए

Image
अलवर. जिलें में कोरोना से सोमवार को दो और मौत हो गई। खैरथल में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। वहीं तिजारा में 58 साल के व्यक्ति की मौत हुई है। खैरथल निवासी बुुजुर्ग वहीं के एक अस्पताल में भर्ती रहा। इन दो मौत के अलावा सोमवार को जिले में 110 नए कोरोना पॉजिटिव और आ गए। सबसे अधिक अलवर शहर शहर व भिवाड़ी में संक्रमित मिले हैं। अब जिले में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 10 हजार 617 हो गया है। वहीं एक्टिव केस भी 358 हैं। जिनमें से 232 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। पिछले कई दिनों से जिले में कोरोना से बुजुर्गों की मौत हो रही है। अब तक 40 जनों की मौत हो चुकी है। यही नहीं गंभीर मरीज भी अधिक आने लगे हैं। जिसके कारण जिला अस्पताल व लॉड्र्स हॉस्पिटल में आइसीयू में सभी बैड फुल हैं। जयपुर में भी ऑक्सीजन के बैड की कमी है। निजी अस्पतालों में गुपचुप भर्ती कर रहे मरीज निजी अस्पतालों में मरीजों को गुपचुप भर्ती करने लगे हैं। जिससे आमजन व मरीज और उनके परिजनों को संक्रमण का डर रहता है। जबकि जिला प्रशासन का कहना है कि निजी अस्पताल कोरोना के मरीजों केा भर्ती कर सकते हैं। अस्पताल की सुविधाओं के अनुसार मरीजों क...

अलवर में 90 करोड़ रुपए के सीवरेज लाइन चालू होने से पहले दम तोडऩे लगी, पानी नहीं मिला, धंसने लगी सड़कें

Image
अलवर. अमृत योजना के तहत शहर में यूआईटी की देखरेख में 90 करोड़ रुपए की सीवरेज लाइन का भविष्य अभी से दलदल दिखने लगा है। समय रहते पूरे सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया तो जनता को मुश्किलें झेलनी पड़ेंगी। अभी सीवरेज लाइन का पूरा काम भी नहीं हो सका है लेकिन, जहां से लाइन को चालू कर दिया वहां पर चॉक होने लगी है। सडक़ों को तोडकऱ लाइन डाल दीे लेकिन, मरम्मत नहीं होने से सडक़ें धंसी पड़ी है। अच्छी खासी कम्पनी के जरिए काम होने के बाद भी जिम्मेदारों की मॉनिटरिंग पर सवाल खड़े होने लाजिमी हैं। यूआईटी ने एलएनटी कम्पनी को शहर की प्रमुख कॉलोनियों में सीवरेज लाइन डालने का ठेका दिया है। अब कम्पनी ने काम करीब-करीब पूरा कर दिया लेकिन, हालात बदतर हैं। उस पर ध्यान नहीं है। काला कुआं में सडक़ का हाल यह काला कुआं का क्षेत्र है। सीवरेज लाइन डालने के बाद से सडक़ बदहाल है। बारिश के दिनों में अनेक जगहों पर सडक़ें धंसी हैं लेकिन, जिम्मेदार कम्पनी की सार-संभाल नहीं है। सडक़ का रेस्टोरेशन नियमानुसार नहीं होने के कारण सडक़ें धंसी है। ऐसो यही नहीं बल्कि विवेकानन्द नगर, विजय नगर, खुदनपुरी व साठ फुट रोड सहित अनेक जगहों पर...

बड़े अपराधियों को देख अपराध की दुनिया में आ रहे युवा, सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन

Image
अलवर. हार्डकोर अपराधियों को देख युवाओं में अवैध हथियारों के साथ फोटो खिंचवा सोशल मीडिया पर अपलोड करने का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ये अपराध उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा रहा है। अलवर पुलिस सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ प्रदर्शन करने वालों पर विशेष नजर रखे हुए हैं। इस साल अब तक पुलिस ऐसे 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। अलवर जिला अपराध की दृष्टि से काफी क्रिटिकल है। हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली की नजदीकी तथा मेवात क्षेत्र लगने के कारण यहां कई बड़े अंतरराज्यीय अपराधी गिरोह सक्रिय हैं। जिनके द्वारा यहां के लोकल बदमाशों के साथ मिलकर हत्या, फायरिंग, लूट, डकैती, चोरी, शराब तस्करी, गोतस्करी व गैंगवार जैसे संगीन अपराधों को अंजाम दिया जा रहा है। जिनसे प्रभावित अलवर जिले में कई युवा अपराध के दलदल में उतर रहे हैं और अपराध की दुनिया में अपना दबदबा जमाने के लिए अवैध हथियारों के साथ फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। पुलिस की स्पेशल टीम इन युवाओं पर विशेष नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया से अवैध हथियारों का प्रदर्शन वाले फोटो लेकर सम्बन्धित की पहचान कर आम्र्स एक्ट के तहत प...

सिलीसेढ़ और जयसमंद में लगातार हो रहे अवैध निर्माण, जिम्मेदार अधिकारी फाइल दबाकर बैठे हैं

Image
अलवर. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी अलवर जिले में नदी, बांध, जोहड़ व नहरों पर अवैध निर्माण को तोडऩे में जिम्मेदार ही फाइलें दबाकर बैठे हैं। उनकी मिलीभगत के चलते जिले में रहे-सहे बांध, नदी व जोहड़ का अस्तित्व ही खत्म हो सकता है। जयसमंद के पानी के बहाव में कई जगहों पर अवैध निर्माण हो चुके हैं। अतिक्रमी सिलीसेढ़ से जयसमंद आने वाले बहाव क्षेत्र को बाधित करने में लगे हैं। जिसको लेकर निचले कर्मचारियों ने अवैध निर्माण होने की रिपोर्ट तक कर दी। इसके बावजूद भी मौके से अवैध निर्माण नहीं तोड़े जा रहे हैं। यह सिलसिला सालों से चलता आ रहा है और पिछले दो-तीन साल में ज्यादा हो गया। फिर भी जिम्मेदार चुप हैं। जीवन रेखा को जीवित नहीं रख पा रहे जयसमंद अलवर शहर की जीवन रेखा है। जिसे जिला प्रशासन जीवित नहीं रख पा रहा है। बहाव क्षेत्र को कई जगहों से बाधित कर दिया। खासकर सिलीसेढ़ से आने वाले पानी के रास्तों पर पक्के निर्माण होने लगे हैं। फॉर्म हाउस के नाम पर भूखण्ड काटे जाने लगे हैं। पहाड़ों से आने वाले पानी को न जाने कितनी जगहों से रोक दिया है। कई जगहों पर होटल व ढाबे खड़े हो गए। जिसके कारण पानी बां...

अलवर: नाम वापसी के बाद पंचायत चुनाव की तस्वीर हुई साफ़, कोरोना के कहर के बीच रेकॉर्ड प्रत्याशी मैदान में उतरे

Image
अलवर. राजस्थान में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों में जोश नजर आ रहा है अलवर जिले के पंचायत समिति थानागाज़ी की सभी 39 ग्राम पंचायतों में 6 अक्टूबर को सरपंच व वार्ड पंचों के होने वाले तृतीय चरण के चुनाव को लेकर आज रविवार को नाम वापसी होने के बाद सरपंच व वार्ड पंच पद के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है, दोपहर 3 बजे के बाद सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गए हैं। प्रत्याशियों की अंतिम सूची व चुनाव चिह्न आवंटन से जुड़ी सूचना मतदान दलों ने मतदान केन्द्रों के बाहर चस्पा कर दी है।निर्वाचन अधिकारी एसडीएम ड़ॉ नवनीत कुमार ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में 39 सरपंच पदों के लिए नाम वापसी के बाद 266 प्रत्यशी मैदान में हैं,जबकि वार्ड पंच पद के लिए कुल 411 वार्डों में से 179 वार्डो में निर्विरोध वार्ड पंच चुनने के बाद 232 वार्डो में पंच पद के लिये 532 प्रत्यशी मैदान में हैं,इसके साथ ही सरपंच व वार्ड पंच के प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार में पूरा दमखम लगाना शुरू कर दिया है,कहीं प्रत्याशी बुजुर्गो के पैर छूकर आशीर्वाद ले रहे हैं तो कहीं युवा मतदाताओं की मान मनुहार कर रहे ह...

देखिए आईजी साहब, जहां आपने की थी अभियान की शुरुआत, वहां तो बिना मास्क के ही एंट्री हो रही है!

Image
अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर अलवर पुलिस के प्रयास कितने मजबूत हैं। इसकी हकीकत शायद आपको नहीं पता हो, लेकिन हम आपको पुलिस के इन खोखले प्रयासों की हकीकत बताते हैं। शनिवार को शहर के जिस चौराहे पर जयपुर रेंज आईजी एस सेंगाथिर और अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने नो मास्क नो एंट्री अभियान की शुरुआत की। वहां अगले ही दिन रविवार को लोग बिना किसी डर के बिना मास्क के निकलते नजर आए। अलवर जिला पुलिस की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए नो मास्क नो एंट्री अभियान शुरू किया गया है, जिसका उद्घाटन शनिवार को नगली सर्किल पर जयपुर रेंज आईजी एस सेंगाथिर और अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने किया। साथ ही नकली सर्किल सहित शहर में तीन-चार चौराहों पर मास्क बूथ भी लगाए गए हैं। अभियान के तहत शहर में बिना मास्क के घूमने वाले लोगों पर पुलिस की ओर से समझाइश और कार्रवाई की जाएगी तथा मास्क बूथ पर से उन्हें मास्क भी उपलब्ध कराया जाएगा। अभियान की शुरुआत के अगले ही दिन रविवार को अभियान उद्घाटन स्थल नगली सर्किल के हालातों का जायजा लिया गया। जहां पर अभियान की अवहेलना नजर आई। चौराहे प...

आंखों को रोशनी देने में अव्वल था अलवर सामान्य अस्पताल, कोरोना महामारी ने लगाया व्यवस्था में अड़ंगा, मरीज परेशान

Image
अलवर. कोरोना महामारी के चलते जिला अस्पताल की व्यवस्था बार-बार गड़बड़ाने लगी है। एक बार फिर से अस्पताल में अधिकतर ऑपरेशन बंद है लेकिन, आंखों के ऑपरेशन सुचारू हैं। हालांकि आखों के ऑपरेशन भी पहले से करीब 50 प्रतिशत ही हो पा रहे हैं। आंखों के ऑपरेशन के मामले में जयपुर के बाद जिला अस्पताल अलवर में सबसे अधिक ऑपरेशन होते रहे हैं। अब कोरोना के कारण पहले मरीजों की कोविड की जांच होती है। उसके बाद ही ऑपरेशन की तारीख दी जाती है। जब तक मरीज को इन्तजार करना पड़ता है। कई बार तो कोविड की जांच होने समय लग जाता है। बहुत बार जिला अस्पताल में चिकित्सक व स्टाफ इधर-उधर हो जाते हैं। जिसके कारण ऑपरेशन अटक जाते हैं। पहले हर दिन 10 से अधिक ऑपरेशन कोरोना महामारी से पहले जिला अस्पताल में औसतन हर दिन 10 मरीजों की आखों के ऑपरेशन होते रहे हैं। अब हालात ये हैं कि पिछले 10 दिनों से 30 से 40 ही ऑपरेशन हो सके हैं। मतलब आंखों की परेशानी झेल रही मरीजों के जीवन में रोशन के लिए महामारी का अड़ंगा कायम है। बड़ी संख्या में बुजुर्गों गांवों से जिला अस्पताल नहीं आ पा रहे हैं। उनके जीवन में बिन आंखों के अंधेरा छाया हुआ है। आं...

पंचायत चुनाव: अलवर जिले की 40 पंचायतों में आज चुनी जाएगी गांव की सरकार, 1.47 लाख से ज्यादा डाल सकेंगे वोट

Image
अलवर. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी अलवर जिले में नदी, बांध, जोहड़ व नहरों पर अवैध निर्माण को तोडऩे में जिम्मेदार ही फाइलें दबाकर बैठे हैं। उनकी मिलीभगत के चलते जिले में रहे-सहे बांध, नदी व जोहड़ का अस्तित्व ही खत्म हो सकता है। जयसमंद के पानी के बहाव में कई जगहों पर अवैध निर्माण हो चुके हैं। अतिक्रमी सिलीसेढ़ से जयसमंद आने वाले बहाव क्षेत्र को बाधित करने में लगे हैं। जिसको लेकर निचले कर्मचारियों ने अवैध निर्माण होने की रिपोर्ट तक कर दी। इसके बावजूद भी मौके से अवैध निर्माण नहीं तोड़े जा रहे हैं। यह सिलसिला सालों से चलता आ रहा है और पिछले दो-तीन साल में ज्यादा हो गया। फिर भी जिम्मेदार चुप हैं। जीवन रेखा को जीवित नहीं रख पा रहे जयसमंद अलवर शहर की जीवन रेखा है। जिसे जिला प्रशासन जीवित नहीं रख पा रहा है। बहाव क्षेत्र को कई जगहों से बाधित कर दिया। खासकर सिलीसेढ़ से आने वाले पानी के रास्तों पर पक्के निर्माण होने लगे हैं। फॉर्म हाउस के नाम पर भूखण्ड काटे जाने लगे हैं। पहाड़ों से आने वाले पानी को न जाने कितनी जगहों से रोक दिया है। कई जगहों पर होटल व ढाबे खड़े हो गए। जिसके कारण पानी बां...

अलवर से एक कविता रोज: 'स्वतंत्रता' का अर्थ दूर है, लेखक- मेहताब सिंह अलवर

Image
अलवर से एक कविता रोज--- 'स्वतंत्रता' का अर्थ दूर है 'स्वतंत्रता' का अर्थ दूर है बहुत अभी हमसे शब्द नहीं अनुभूति है यह ना तोलो 'फ्रीडम 'से 'स्व 'का अर्थ 'चेतना'होता 'तंत्र 'बना 'शासन' से चेतनवान कभी कोई होता 'शास्ता 'बिन' आसन'के जिस स्वतंत्रता को हम जीते उस पर लाख बंदिशें सच में 'उच्छृंखलता'है यह जिसके छपते किस्से 'स्व' को कोई बिरला जाने तब होता 'स्वशासन ' 'स्वबोध'से बने आचरण चाहे कहो अनुशासन वर्तमान में जो चलता है उस पर 'भय' भारी है कोर्ट कचहरी,पुलिस पाबंदी फिर भी लाचारी है। मेहताब सिंह ( शिक्षाविद एवं साहित्यकार ) अलवर राजस्थान आप भी भेजें अपनी रचनाएं अगर आपको भी लिखने का शौक है तो पत्रिका बनेगा आपके हुनर का मंच। अपनी कविता, रचना अथवा कहानी को मेल आइडी editor.alwar@epatrika.com अथवा मोबाइल नंबर 9057531600 पर भेज दें। इसके आलावा स्कूली बच्चे अपनी चित्रकारी भी भेज सकते हैं। इन सब के साथ अपना नाम, पता, क्लास अथवा पेशा अवश्य लिखें। source https://ww...

कोरोना के लक्षण नहीं, लेकिन फेफड़ों में जानलेवा संक्रमण, जानिए क्या है इस खतरनाक बीमारी के लक्षण

Image
अलवर. कोरोना के लक्षण नहीं होने और रिपोर्ट नेगेटिव आने के कुछ दिन बाद भी मरीजों के फेफड़ों में संक्रमण मिलने लगा है। यह संक्रमण कई मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ऐसे में मरीजों में ऑक्सीजन सैचुरेशन कम होने के पीछे यही बड़ा कारण है कि मरीज में लक्षण तो नहीं आए लेकिन धीरे-धीर संक्रमण बढ़ता रहता है। संक्रमित व्यक्ति में कई दिनों बाद वापस बीमार होने लगता है। तब सिटी स्कैन कराने पर पता चलता है कि फेफड़ों में संक्रमण है। जिसके कारण मरीज में थकान और श्वांस लेने में भी दिक्तत होने लगी है। अलवर में एेसा भी हुआ है कि कुछ लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले और उन्हें कोरोना होकर चला गया जिन्हें पता भी नहीं लगा। अब उनके फेंफड़ों में जानलेवा संक्रमण हो गया है। ऑक्सीजन की कमी से पकड़ में आ रहा चिकित्सकों का कहना है कि कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद भी मरीज मे ंऑक्सीजन सैचुरेशन कम है तो दिक्कत बढ़ती जाती है। ऐसे मरीजों को ही ऑक्सीमीटर पर लेने के बाद ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाना पड़ता है। ऐसी स्थिति होने पर यह पता लगता है कि मरीज को फेफड़ों में कोई नुकसान है। यदि नुकसान थोड़ा बहुत मिलता है तो ...

राजस्थान में यहां चिकित्सा विभाग ने 2 हजार कोरोना मरीज, 1 हजार एक्टिव केस व 15 मौतें कम कर दी, जानिए क्या है मसला

Image
अलवर. प्रदेश के अलवर में दो दिन जिला स्तर से कोरोना की रिपोर्ट नहीं मिली। सरकार तक मसला पहुंचा तो शनिवार से वापस कोरोना की रिपोर्ट जारी होने लगी है। इन दो दिनों में जिला स्तर की रिपोर्ट से 2 हजार से अधिक कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा कम कर दिया गया। इसके पीछे चिकित्सा विभाग के अधिकारियेां का तर्क है कि कई तरह की गाइड लाइन है। उसके आधार पर रिपोर्ट तैयार होती है। अब आगे जयपुर की रिपोर्ट के आधार पर जिला स्तर के आंकड़े जारी होंगे। 2 हजार से अधिक पॉजिटिव कम जिले की रिपोर्ट के अनुसार दो दिन पहले यानी 17 सितम्बर तक 11 हजार 600 से अधिक कोरोना पॉजिटिव हो चुके थे। दो दिन रिपोर्ट नहीं मिली। अब जिला रिपोर्ट में जिले में 9 हजार 637 कोरोना संक्रमित बताए गए हैं। यही नहीं इन दो दिनों में भी करीब 350 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आए हैं। उनको शामिल करें तो करीब 2 हजार 500 पॉजिटिव कम हो गए हैं। एक्टिव केस भी 445 रह गए अब जिले में कोरोना के एक्टिव केस भी केवल 445 केस हैं। जबकि दो दिन पहले तक जिले में एक्टिव केस की संख्या 1500 से अधिक ही रही है। खास बात यह है कि एक्टिव केस भी दो दिन में 1 हजार से अधिक कम ह...

अलवर मेडिकल कॉलेज को लेकर आई बड़ी खबर, राज्य सरकार ने उठाया यह कदम

Image
अलवर. शहर के जेल परिसर स्थित चिकित्सा विभाग की जमीन पर स्थापित की जाने वाली मेडिकल कॉलेज के निर्माण में आने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए राज्य सरकार ने जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। राजस्थान सरकार के प्रशासनिक सुधार अनु 3 विभाग के शासन उप सचिव की ओर से जारी आदेश में बताया कि अलवर सहित प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों पर केन्द्रीय प्रवर्तित योजना (सीएसएस) के अंतर्गत स्थापित किए जाने वाले नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों में जिला स्तर पर आने वाली विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए जरूरी समन्वय स्थापित करने के उददेश्य जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। यह गठित की समिति जिला स्तरीय समिति में जिला कलक्टर अध्यक्ष होंगे तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी या अधीक्षक, अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण निगम, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग व परियोजना निदेशक निर्माणकर्ता कार्यकारी एजेंसी सदस्य होंगे। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य समिति के सदस्य सचिव होंगे। लेकिन नव स्थापित होने वाले मेडिकल ...

राजस्थान में यहां बरसे मेघ, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से राहत मिली

Image
अलवर. जिले के कई इलाकों में शनिवार को दोपहर बाद बरसात आई। बरसात से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से कई दिन से पड़ रही गर्मी से आमजन को राहत मिली। बारिश के बाद शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को सबसे ज्यादा मुंडावर में 5 मिमी, सिलीसेढ़ में 4, बहरोड़, जयसमंद, तिजारा और अलवर कार्यालय में 3 मिमी, बानसूर, मालाखेड़ा में 2 और थानागाजी में 1 मिमी बरसात हुई।इसके आलावा अन्य क्षेत्रों में भी 10 से 15 मिनट तक मेघ बरसे। जिले में कई सितम्बर माह की शुरुआत से ही जून माह जैसी गर्मी पड़ रही है। इसके चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार रहा। मानसून का अंतराल समाप्त होने में 3 दिन हैं लेकिन जिले में औसत से काफी कम बरसात आई है। जिले में शनिवार सुबह तक 407. 81 मिमी बरसात हुई है जबकि 1 जून से 30 सितम्बर तक जिले में 555 मिमी बरसात होनी थी। बरसात की बेरुखी के चलते जिले के 24 में से 18 बांध सूखे हैं। जिन बांधों में पानी है उनका जलस्तर भी कम हो रहा है। source https://www.patrika.com/alwar-news/rain-in-alwar-change-in-weather-after-rainfall-in-alwar-6424330/

Good News: अलवर के किसानों को इस बार फिर से निहाल करेगी प्याज, भाव ऊंचे रहने की उम्मीद

Image
अलवर. अलवर जिलें की नगदी फसल प्याज से किसानों को इस बार भी अच्छी आस है और किसान फसल की जल्द तैयार होने की बांट देख रहा है, जिससे उसे इस फसल का अच्छा मुनाफा मिल सके। पन्द्रह दिन बाद ही अलवर मंडियों में प्याज की आवक शुरू हो जाएगी। देश के कई भागों में इस बार भी प्याज की पैदावार खराब होने से अलवर की नजर सभी बड़े आढ़तियों की है। कई नामी आढ़तिए अलवर के आढ़तियों से सम्पर्क कर रहे हैं। इस बार अलवर की प्याज की देश भर में भारी मांग बनी हुई है। बीते वर्ष अलवर में प्याज के थोक भाव 100 रुपए प्रति किलो तक रहे हैं। दक्षिण भारत और मध्य प्रदेश के कई प्याज उत्पादक क्षेत्रों में बरसात के अधिकता के चलते यह फसल खराब हो गई है। ऐसे में सब की निगागे अलवर जिले पर ही है। इस बारे में प्याज के आढ़ती जितेन्द्र सैनी कहते हैं कि इस बार प्याज के भाव कम होने के आसार नहीं है। बाहर के आढ़तिएं यहां के बाजार पर नजर रखे हुए हैं। अलवर जिलें की प्याज प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लोगों के स्वाद का जायका बढाती है। गत वर्ष देश के कुछ हिस्सों में आई बाढ के कारण जिलें का किसान प्याज के अच्छे भाव मिलने के कारण निहाल हो गया था और ...

गाड़ी पर भारत सरकार लिखवाकर जा रहा था, टोल कर्मियों ने गाड़ी रोकी तो कनपटी पर तान दी बन्दूक, मामला दर्ज

Image
अलवर जिले के बानसूर थाना पुलिस में टोल इंचार्ज राजाराम सैनी ने टोल नहीं देने पर तीन चार जनों के खिलाफ मारपीट कर कनपटी पर बदंूक रखकर धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है। पुलिस ने बताया कि टोल इंचार्ज ने मामला दर्ज कराया है कि 19 सितम्बर को एक सायरन बजाता हुआ एक वाहन आया जिसमें देवेश ने नाम का लडक़ा हथियार सहित उतर कर टोल की पर्ची नहीं काटने की बात कहीं। टोल कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने लगा और अपने आप को बानसूर एसडीएम का खास आदमी बताकर धमकी दी और टोल चलाने के लिए हर माह 30 हजार रुपए की मांग की। रुपए नहीं देने पर झूठे मामले में फंसाने को कहा। इस दौरान उक्त लोगों ने मेरी कनपटी में बन्दूक रखकर जाने से मारने की धमकी भी दी। उक्त सभी लोगों ने काली रंग की डैस पहनी हुई थी और अपने आप को क्यूआरटी टीम का जवान बताया। पुलिस ने इस मामले में देवेश, अशोक सहित अन्य तीन चार जनों के खिलाफमामला दर्जकरा लिया है। गौरतलब है कि कस्बे में पिछले कई दिनों से भारत सरकार लिखी हुई सायरन बजाती हुआ एक वाहन सडक़ों पर घूम रहा है। जिससे लोग सरकारी वाहन समझकर डर जाते ...

कोरोना के डर के बीच राजस्थान में एक और गंभीर बीमारी ने फैलाई दहशत, 2 बालिकाओं की मौत, हाई अलर्ट घोषित

Image
अलवर. इन दिनों सभी कोरोना वायरस के संक्रमण से भयभीत हैं लेकिन प्रदेश के अलवर जिले में एक अन्य बीमारी ने दस्तक दे दी है अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के समीपवर्ती मुड़ीयाखेड़ा गांव में गुरुवार को डिप्थीरिया संक्रमित मिली बालिका की उपचार के दौरान शनिवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुडिय़ाखेड़ा निवासी आसम खां की आठ वर्षीय बालिका फिजा पिछले सात वर्ष से नगर के खोरपुरी में अपने नाना कासम के पास रहती थी। बालिका के गले में दर्द व सूजन की शिकायत मिलने के बाद अपने गांव मुडिय़ाखेड़ा आ गई। बालिका को गले में सूजन व दर्द की शिकायत पर परिजनों ने बालिका को पहले लक्ष्मणगढ़ व बाद में मालाखेड़ा निजी अस्पतालों में दिखाया लेकिन फिर बालिका को राहत नही मिलने पर परिजन बालिका को जयपुर ले गए, जहां गुरुवार को हुई जांच में बालिका डिप्थीरिया पॉजीटीव मिली। लेकिन परिजन बालिका को बिना इलाज के ही वापस लौटआई । बीसीएमएचओं डॉ. देवी सिंह ने बताया कि बालिका के रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने की सूचना पर शुक्र वार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मौजपुर प्रभारी मुडिय़ाखेड़ा पहुंची और बालिका को 108 एम्बुलेंस की सहायता से बालिका को अलवर सामा...

सेना में भर्ती होकर 9 महीने पहले गांव आया तो मनाया था जश्न, अब तिरंगे में लिपटकर आया 21 वर्षीय वीर सपूत

Image
अलवर. अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र के गांव हींसला निवासी सैनिक यादराम गुर्जर की शुक्रवार सुबह हृदयघात से मृत्यु हो गई। शनिवार शाम साढ़े छह बजे सैनिक का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव हींसला पहुंचा। पार्थिव देह पहुंचने पर गांव की हर किसी की आंखें नम हो गई। सैनिक की सैनिक सम्मान से अन्त्येष्टि की गई। सैनिक के छोटे भाई देशराज ने मुखाग्निी दी। सैनिक के अंतिम विदाई में जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक अधिकारी के साथ सैकड़ों लोग शामिल हुए। जानकारी के अनुसार सैनिक यादराम गुर्जर अभी मात्र 21 साल के थे और आंध्रप्रदेश के सिकंदरा में सेवाएं दे रहे थे। वहीं ड्यूटी के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। वे डेढ़ साल पहले वर्ष 2019 में ही सेना में भर्ती हुए थे। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगडऩे से उनकी मृत्यु हो गई। उनके पार्थिव देह को आंध्र प्रदेश से जयपुर लाया गया जहां से सेना के जवान उन्हें उनके गांव हींसला लेकर पहुंचे, जहां उनकी अन्त्येष्टि की गई। परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10 बजे ही शहीद यादराम ने अपने माता पिता से फोन पर बात की थी, इस पर माता इमरती देवी ने बेटे से जल्दी घर आने की बात कही तो, उसने बताय...

खुद को चिकित्सक बता कई सालों से बिना डिग्री चला रहा था क्लिनिक, चिकित्सा विभाग ने कार्रवाई कर मामला दर्ज किया

Image
अलवर. जिले के खैरथल कस्बे में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग अलवर की टीम ने शुक्रवार देर शाम एक आई क्लिनिक संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने 41 प्रकार की दवाइयां भी जब्त की हैं। टीम ने बिना डिग्री क्लिीनिक संचालित करने पर कथिक डॉ. रिंकू मेहता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। थाना अधिकारी दारासिंह मीणा ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग अलवर की टीम ने खैरथल के मातोर रोड स्थित क्लीयर विजन के नाम से संचालित आई क्लिनिक पर छापा मारा और खैरथल थाने में रात्रि साढ़े दस बजे मामला दर्ज कराया है। थाने में दी शिकायत में राज्य मंत्री टीकाराम जूली को मिली शिकायत के आधार पर इस कार्रवाई का होना बताया है। सीएमएचओ अलवर की ओर से गठित 3 डॉक्टरों की टीम में डॉ. छबील कुमार, डॉ. नितिन शर्मा व डॉ. भास्कर पांडे ने कार्रवाई करते हुए खैरथल क्षेत्र में कथित डॉ. रिंकू मेहता पर खैरथल थाने में मामला दर्ज कराया है। मेहता क्लियर विजन के नाम से बिना डिग्री के आंखों का क्लिनिक चला रहा था। ये मिली खामियां टीम ने बताया कि कथित डॉ. रिंकू मेहता ने अपने आईडी में...

अलवर में तेजी फ़ैल रहा कोरोना का संक्रमण, पोस्ट ऑफ़िस के कर्मचारी मिले पॉजिटिव, ICU भी फुल

Image
अलवर. अलवर जिले में कोरोना का वायरस तेजी से फैल रहा है। यह भले ही सरकारी आंकड़ों में कम हो। शनिवार को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड के प्रभारी सहित 153 नए पॉजिटिव आए हैं। सबसे अधिक अलवर शहर व भिवाड़ी से संक्रमित मिले हैं। शनिवार को डाक विभाग मे ं काम करने वाले काफी कर्मचारी कोरोना संक्रमित आए हैं। जिसके कारण कई जगहों पर कामकाज भी नहीं हो सका। जिले से पुलिस कर्मी व बैंक कर्मियों का भी कोरोना संक्रमित आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को भी जिले में कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पोस्ट ऑफिस में कोरोना का प्रवेश, लटक गए ताले अलवर शहर में पिछले कई दिनों से पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आ रहे हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिसों का काम भी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को मालाखेड़ा गेट पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी पोस्ट ऑफिस आए तो पोस्ट ऑफिस में ताला लगाना पड़ गया। रेलवे स्टेशन स्थित पोस्ट ऑफिस में भी एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव आया। इसके बाद अन्य कर्मचारियों में भी डर बैठ गया और लोग भी बाहर से ही वापस जाने लगे। इससे पहले भी मुख्य पोस्ट ऑफिस अट्टा मंदिर के कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके हैं। डाक विभाग क...

अलवर में नहीं थम रहे घिनौने अपराध, नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने किया बलात्कार

Image
अलवर. जिले के एक कस्बे में शुक्रवार को एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जिले के एक कस्बे में मकान किराया लेकर रह रहे परिवार की एक नाबालिग लडक़ी के पड़ोस में ही किराए के मकान में रह रहे अन्य राज्य के व्यक्ति ने गुरुवार देर रात को लडक़ी को बाथरूम में ले जाकर बलात्कार कर दिया। नाबालिग ने उसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर लडक़ी का रात को मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी एवं लडक़ी के परिजनों की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र के एएसपी एवं डीएसपी लडक़ी व उसके परिजनों से जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-minor-girl-raped-by-neighbourhood-person-6422564/

डरावना: कोरोना का इलाज करवाने गई 29 वर्षीय महिला, बस से उतरते ही मौत, 3 अन्य ने भी दम तोड़ा

Image
अलवर. जिले में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण से चार और मौत हुई है। तिजारा में एक 56 साल के व्यक्ति की जिला अस्पताल में ही मौत हुई है। । अलवर शहर के स्कीम एक में 63 साल तथा थानागाजी में 74 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक सप्ताह से अलवर जिले में कोरोना से प्रतिदिन मौतें हो रही हैं। बानसूर से कोटपूतली इलाज कराने गई महिला की बस से उतरते ही मौत हो गई। कोरोना संदिग्ध 29 वर्षीय महिला की मौत बानसूर कस्बे में गांव ढाकला निवासी 29 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई । बानसूर ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. मनोज यादव ने बताया कि दोपहर करीब 1.30 बजे एक महिला के बानसूर के कोटपूतली स्टैंड पर बस से नीचे उतरते ही उसकी मौत हो गई जिसको बानसूर सीएससी लाया गया तथा कोरोना संदिग्ध होने के चलते बानसूर सीएससी प्रभारी डॉ. भूरा सिंह गुर्जर के नेतृत्व में डॉ. कंचन शर्मा व उनकी टीम ने महिला के शव को वेपर किया। महिला को करीब 5 घंटे तक बानसूर सीएससी में रखा गया तथा देर शाम महिला के परिजनों को पीपीई किट पहनाकर शव सुपुर्द किया गया। मेडिकल टीम की देखरेख में महिला का दाह संस्कार करवाया गया। यह महिला पहले बानसूर में निजी अस्पताल में दिख...

Good News: सरिस्का में 17 दिन बाद कैमरे में दिखे दो युवा बाघ, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Image
अलवर. सरिस्का बाघ परियोजना में पिछले 16 दिनों से गुम हुए बाघ एसटी-20 व 21 की फोटो कैमरा ट्रैप में दिखाई देने के बाद अधिकारियों ने शुक्रवार को दोनों बाघों के मिलने और सुरक्षित होने की पुष्टि की। दोनों बाघों के गत 9 सितम्बर के बाद कैमरा ट्रैप में न फोटो मिल पाए थे और न ही मॉनिटरिंग टीम को उनकी साइटिंग हो पा रही थी। सरिस्का के डीएफओ सुदर्शन शर्मा ने बताया कि बाघ एसटी-20 व 21 के फोटो कैमरा ट्रैप में मिले हैं। उन्होंने बताया कि बाघ एसटी-20 के फोटो अकबरपुर रेंज के सुकोला, डाबली वन क्षेत्र में लगे कैमरे में गत 23 सितम्बर को मिले थे। बाघ की मॉनिटरिंग टीम ने देर रात को इसकी सूचना दी, बाद में इन फोटो की पहचान कराई गई, वहीं बाघ एसटी-21 की फोटो सारुण्डा, धाणक्या वन क्षेत्र में लगे कैमरे में 24 सितम्बर को मिली थी। दोनों बाघों की कैमरा ट्रैप फोटो की शुक्रवार को बाघ एसटी-20 व 21 के रूप में पहचान हुई है। डीएफओ शर्मा ने बताया कि दोनों बाघ अब अलग-अलग हो गए हैं। दोनों बाघ नए व युवा हैं और कुछ महीने पहले ही अपनी मां बाघिन से अलग हुए थे। इसके बाद से ही दोनों बाघ साथ-साथ घूम रहे थे। पिछली 9 सितम्बर के बा...

अलवर शहर में धारा-144 के बावजूद कांग्रेस ने बिना अनुमति निकाला जुलूस, 18 जनों के खिलाफ मामला दर्ज

Image
अलवर. जिले में तेजी से बढते कोरोना संक्रमण के चलते अलवर शहर में धारा 144 लागू होने के बावजूद बिना अनुमति के गुरुवार को मशाल जुलूस निकालने के मामले में शहर कोतवाली थाने में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा व राजेंद्र गंडुरा और युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीनबंधु शर्मा समेत 18 कांग्रेसियों के खिलाफ शहर कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की ओर से गुरुवार को शहर में धारा 144 के दौरान जिला प्रशासन की बिना अनुमति के कंपनी बाग से लेकर नगर परिषद स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकाला गया। जिसमें सोशल डिस्टेंसिंग के पालना नहीं की गई तथा ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं लगाए हुए थे। इस मामले में वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के आधार पर शहर कोतवाली थाने के उप निरीक्षक उदयभान सिंह की रिपोर्ट पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राजेंद्र गंडुरा, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दीनबंधु शर्मा, पीसीसी सदस्य अजीत यादव, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुनील सैनी, आमिर सिंघल, देवेंद्र कुमार, फिरो...

दिल्ली से अलवर तक चलने वाली रैपिड रेल का फर्स्ट लुक जारी, 180 किमी की रफ्तार से दौड़ेगी, जानिए अन्य विशेषताएं

Image
अलवर. देश में पहली रीजनल रेपिड ट्रांजिट सिस्टम आरआरटीएस ट्रेन के प्रथम लुक का अनावरण शुक्रवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह और एनसीआरटीसी के बोर्ड के सदस्यों की उपस्थिति में किया। 180 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड वाली आरआरटीएस ट्रेन आधुनिक प्रणाली वाली ट्रेन है। जो संभवतया 2025 के बाद ही अलवर में पहुंचेगी। मतलब इससे पहले कॉरिडोर का धरातल पर लाने कार्य किया जाएगा। दूसरे चरण में कॉरिडोर अलवर के शाहजहांपुर से होते हुए बहरोड़ व सोतानाला तक पहुंचेगी। फिर तीसरे चरण में खैरथल से अलवर आएगा। जो 2025 के बाद ही आ सकेगा। एक तिहाई लगेगा समय 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर भारत में लागू होने वाला पहला आरआरटीएस कॉरिडोर है। यह कॉरिडोर दिल्ली से मेरठ के बीच यात्रा के समय को लगभग एक तिहाई कर देगा। वर्तमान में सडक़ मार्ग से दिल्ली से मेरठ तक का आवागमन समय 3-4 घंटे का समय लगता है। आरआरटीएस की मदद से यह दूरी 60 मिनट से भी कम मे तय की जा सकेगी। साहिबाबाद से शताब्दी न...

अलवर SP ऑफिस के बाद कलेक्ट्रेट भी कोरोना की चपेट में, कलक्टर कार्यालय के कर्मचारी संक्रमित

Image
अलवर. अलवर जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। पहले जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 24 जने कोरोना संक्रमित मिले थे अब कलक्ट्रेट परिसर में भी कोरोना की एंट्री हो गई है। जिले में बढते कोरोना संक्रमण के कारण अब कलक्ट्रेट भी इससे अछूता नहीं रह सका है। कलक्टर व अतिरिक्त कलक्टर कार्यालय में कार्यरत दो सहायक कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि सैनेटाइज कराने के बाद कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम कार्यालय का कामकाज शुक्रवार को सुचारू रहा।सहायक कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे कार्यालय परिसर को सैनेटाइज कराया गया। बाद में जिला कलक्टर व अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर दैनिक कामकाज निपटाया तथा आमजन की समस्याएं सुनी।वहीं इससे पहले न्यायालय परिसर में भी कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। किशनगढ़बास ब्लॉक से 103 लोगों के सेंपल भेजे किशनगढ़बास सीएचसी व क्षेत्र में पॉजिटिव के संपर्क में आए 65 लोगों के सेंपल लेकर जांच के लिए अलवर भेजे गए हैं जिनमें पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 50 लोग तथा 9 आईएलआई लक्षण वाले मरीज तथा 4 माइग्रे...

अलवर से एक कविता रोज: ये कार के शीशे पर बारिश की बूँदे- लेखक विपुल कुमार भावलिया अलवर

Image
अलवर से एक कविता रोज- ये कार के शीशे पर बारिश की बूँदे, ये कार के शीशे पर बारिश की बूँदे, जैसे तेरे माथे की बिन्दिया, माथे पर बोर | जैसे तेरी गोल-गोल ये आँखे, आँखों में भरा ये प्यार, जैसे तेरा हर्षित ये मन, चित्त तेरा ये चोर || तेरा कभी ये गुस्सा, तेरा ये डाँटना-फटकारना, बारिश की बूँदों की तरह जल्द उतर जाता | सब गिले-सिकवे, मन के मैल को धो जाता, बस ये मुस्काता चेहरा नजर आता-2 || वसुधा भी समां लेती, बारिश की बूँदों को, मेरे ये भाव, तेरी ही तरह आगोश में-2 | इन बूँदों को देखकर, तेरा बदन इठलाता हैं, तेरी ये पाजेब, तगड़ी बजती हैं जोश में || जब ये बूँदें तेरे बदन को छू लेती, सिर से उतरकर तेरे पैरों में सर्वस्य त्याग देती | मैं सोचता हूँ, मैं, मैं नहीं, तेरा ही अंश हूँ, तू हर तेरी अदाओं से, ये जग को दिखा देती- विपुल कुमार भावलिया, निवासी- अलवर शहर source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-se-ek-kavita-roj-car-ke-sheeshe-par-barish-ki-boonde-vipul-kumar-6422148/

सैनिक ने फर्जी दस्तावेज से पत्नी को तलाक देकर रचाई थी दूसरी शादी, अब किया एक और कांड

Image
अलवर. जिले एक खैरथल थानांतर्गत ग्राम बल्लभग्राम में पूर्व में पत्नी के गलत दस्तावेज पेश कर लिए गए तलाक मामले में गिरफ्तार हो चुके फौजी के खिलाफ झूठे शपथ पत्र पेश कर विवाह का पंजीयन कराने का मामला ग्राम सचिव ने खैरथल थाने में दर्ज कराया है। थानाधिकारी दारासिंह ने बताया कि सुरेश चंद यादव पुत्र गुरदयाल यादव निवासी बल्लभग्राम भारतीय सेना में ड्राइवर पद पर है जिसने ग्राम पंचायत बल्लभग्राम के सचिव को फर्जी दस्तावेज पेश किया कि वह 18 नवंबर 2018 तक अविवाहित है। 19 नवंबर 2018 को सुरेश अपनी शादी रचना पुत्री स्व. कालूराम चौधरी निवासी गढ़ी नवाबाद,मुज्जफरपुर उत्तरप्रदेश से की है। अत: सुरेश चंद यादव का विवाह प्रमाण पत्र रचना के साथ बनाया जाए। ग्राम सचिव दीपक बेनीवाल ने रचना पत्नी सुरेश चंद यादव के नाम से विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया। बाद में सचिव का पता चला कि सुरेश सहित उसके चारों भाइयों की शादी 29 अप्रेल 1999 में सुमन यादव सहित इसकी चारों बहनों के साथ निवासी रामपुरा(बेगा की नांगल) तहसील नीमकाथाना जिला सीकर से हो चुकी है। जिसके 15 साल का एक लडक़ा व 14 साल की एक लडक़ी भी है। सुमन यादव को भी फर्ज...

अलवर जिले से निकल रहा दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बन सकता है क्षेत्र के लिए जीवन दान, विकास से सुधरेगा भविष्य

Image
अलवर. Delhi Mumbai Industrial Corridor: अलवर जिले के रैणी क्षेत्र से निकल रहे एनएच148एन दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस हाइवे पर सरकार स्थानीय पिछड़ेपन, बेरोजगारी, पानी का अभाव जैसी समस्याओं को ध्यान में रखकर औद्योगिक कॉरिडोर बनाती है तो यह हाइवे परियोजना रैणी के लिए वरदान साबित हो सकती है। जानकारी के अनुसार इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली-मुम्बई की दूरी को कम करना है। इस परियोजना में दोनों बड़े शहरों के मध्य औद्योगिक कॉरिडोर बनाने व परिवहन को सुदृढ़ करने की मंशा है। नवनिर्मित दिल्ली-मुम्बई हाइवे अलवर के रामगढ़,लक्ष्मणगढ़,रैणी तहसील से होकर निकल रहा है । इन जगहों में रैणी क्षेत्र अत्यन्त पिछड़ा हुआ है। इस क्षेत्र में मजदूर,श्रमिक,निजी संस्थाओं में काम करने वाले युवाओं की बहुतायात है। पानी की कमी व बंजर भूमि की अधिकता से यहां का किसान अपनी जमीन का सही उपयोग नहीं कर पा रहा है। सरकार आगामी निर्धारित परियोजना में यदि औद्योगिक कॉरिडोर बनाती है तो इस क्षेत्र से पिछड़ेपन का धब्बा धुल सकता है और यह परियोजना आगामी दिनों में रैणी क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो सकती है। रैणी क्षेत्र में जमीनों की डीएलसी ...

अलवर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मासूम बालिकाओं से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर चालान पेश

Image
अलवर. जिले के शहरी क्षेत्र में मासूम बालिकाओं से हुए बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 72 घंटे में न्यायालय में चालान पेश कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 21 सितम्बर को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी 14 माह की बेटी को पड़ोसी खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बलात्कार, पोक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर आरोपी 50 वर्षीय अधेड़ को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने गहनता से सभी बिंदुओं पर तत्परता से अनुसंधान कर साक्ष्य एकत्रित किए और आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश कर दिया। वहीं, 20 सितम्बर को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी कि वह अपनी बहन के घर गया। इसी दौरान एक लडक़ा उसकी सात वर्षीय भांजी के साथ बलात्कार कर रहा था। इस मामले में भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बलात्कार व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किय...

अलवर से एक कविता रोज: ' लाचारी ' लेखिका- सुमन गुप्ता अलवर

Image
मन उधड़ सा गया, मन विचलित सा हों गया, जाने कौनसा दिन आ गया।।। बीते लम्हों को याद किया, वो दर्द भरा पल याद आ गया। कैसे भूल पाऊंगी उस दिन को, वो बिता हुआ समय याद आ गया।। सुकून भरी कोई सांसे ना थी, एकाएक रिश्तों को काँच सा बिखरता देख, मन कुछ घबरा सा गया।। ये कैसा मंजर है ?? दिल कुछ दहला सा गया।। प्रति पल जिस रिश्ते को विश्वास मे संजोया, उसका आज एक मनका टूटा सा नजर आ गया।। अति थर्रायी आँखों से देखा उसे, देख रूह को कम्पन होने लगी, आज फिर एक गरीब भूख के कारण मारा गया।।।।। ये कैसी लाचारी है ,कैसा अपनापन?? जब जरूरत आयी, तो बना लिए रिश्ते। जब जेब हुई खाली भुल गए सब रिश्ते।। उस गरीब की पुकार सुनो।।। विश्वास कैसे मे कर पाऊंगा?? इन बच्चों को दो वक्त की रोटी कहाँ से लाऊँगा?? इसमें इन मासूमों का क्या दोष है?? मैं तो अब इन्हें छोड़ संसार से चला गया।। कोई संभालो ।। इन बच्चों को। क्योंकि आज फिर एक गरीब भूख से मारा गया।।।। सुमन गुप्ता अलवर source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-se-ek-kavita-roj-lachari-by-suman-gupta-alwar-6419972/

सरिस्का से बड़ी खबर, कई दिनों से नहीं मिल रहे दो बाघ, खोजबीन में जुटी टीमें

Image
अलवर. सरिस्का में दो बाघ पिछले कई दिनों से नहीं दिखे हैं ऐसे में सरिस्का बाघ परियोजना में बाघ एसटी-20 व 21 की तलाश का अभियान बुधवार को जारी रहा। दोनों बाघों की तलाश में तेजी के लिए पगमार्क मिलने वाले स्थानों पर कैमरों की संख्या बढाई गई है। सरिस्का के डीएफओ सुदर्शन शर्मा ने बताया कि मॉनिटरिग टीम को बाघ एसटी-20 के पगमार्क डाबली व सुकोला जंगल में मिले हैं। जबकि बाघ एसटी-21 के पगमार्क सारुण्डा जंगल में मिले हैं। उन्होंने बताया कि सरिस्का के अन्य बाघ दूसरे क्षेत्रों में घूम रहे हैं, इस कारण डाबली, सुकोला और सारुण्डा जंगल में मिले पगमार्क बाघ एसटी-20 व 21 के होने की पूरी उम्मीद है। कैमरा टैप में नहीं आए फोटो बाघों की तलाश में डाबली व सारुण्डा के जंगल में कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन अभी किसी भी कैमरे में दोनों में से किसी भी बाघ की फोटो टैस नहीं हो सकी है। डीएफओ शर्मा का कहना है कि जंगल में घास व हरियाली के कारण कैमरा टैप में बाघों की फोटो आने में समस्या आ रही है। उन्होंने बाघों के जल्द मिलने की उम्मीद जताइ source https://www.patrika.com/alwar-news/sariska-tiger-st-20-and-21-cannot-be-fou...

अलवर में फिर से तेजी से फैल रहा कोरोना, अस्पताल होने लगे फुल, मौत का सिलसिला भी जारी

Image
अलवर. जिले में कोरोना से एक और मरीज की मौत हुई है। अब अलवर जिले में एक बार फिर से कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार पहुंच गया है। जिला प्रशासन की ओर से हाल ही में कोरोना संक्रमण रिपोर्ट को दुरुस्त किया है। उसी समय संक्रमितो की संख्या करीब 12 हजार से वापस 9 हजार 600 कर दिए थे। उसके बाद बुधवार की रिपोर्ट सहित अब जिले में वापस कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 हजार 76 हो गई है। खास बात यह है कि अब अलवर शहर ही नहीं बल्कि भिवाड़ी, बहरोड़, किशनगढ़ बास व मुंडावर सहित अन्य जगह पर भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढऩे लगी है। इस समय जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड व मेडिकल आईसीयू में सभी बेड फुल है। दोनों जगह पर आईसीयू में 12 मरीज भर्ती है। उधर लॉड्र्स हॉस्पिटल में भी सात मरीज आईसीयू में भर्ती हैं। यही हाल गैर सरकारी कुछ अस्पतालों का भी है। अलवर में दो प्राइवेट अस्पताल कोरोना के मरीजों को भर्ती कर रहे हैं। अब सावधानी आवश्यक- चेस्ट स्पेशलिस्ट डॉ. विष्णु गोयल का कहना है कि कोरोना संक्रमण का खतरा अब बढ़ गया है। इस समय लोगों के फेफड़ों में संक्रमण के केस निरन्तर बढ़ रहे हैं। यदि आपको छाती मे...

राजस्थान रोडवेज में सामने आया भ्रष्टाचार का मामला, खड़ी बसों से गायब हो गया लाखों का सामान

Image
अलवर. जब बाड़ ही खेत को खाने लगे तो उसे कोई नहीं बचा सकता। जी हां, घाटे के जूझ रहे राजस्थान रोडवेज के अलवर डिपो में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है। डिपो की वर्क शॉप में खड़ी करीब दो दर्जन बसों से सेल्फ और लीड आदि सामान चोरी हो गया। भ्रष्टाचार की परतें खुलने पर स्थानीय अधिकारी मामले को लीपापोती कर दबाने में लगे हैं। अलवर आगार में पांच माह पहले करीब 35 नई गाडिय़ां आई। लॉक डाउन के दौरान रूटों पर संचालन कम होने के कारण काफी बसें आगार की वर्कशॉप में ही खड़ी रही। इसी दौरान डिपो के कुछ अधिकारी और कर्मचारियों ने मिलीभगत कर करीब दो दर्जन नई गाडिय़ों में से स्टार्ट करने वाले सेल्फ तथा सेल्फ को बेटरी से जोडऩे वाली लीड चोरी हो गई। जिसके कारण इन नई गाडिय़ों की स्थिति धक्का स्टार्ट हो गई। इस भ्रष्टाचार की परतें खुलने के बाद भी रोडवेज अधिकारी मामले को दबाने के प्रयास में जुटे हैं। मुख्यालय तक पहुंची शिकायत अलवर आगार की वर्कशॉप में चल रहे भ्रष्टाचार की शिकायत रोडवेज मुख्यालय तक पहुंच चुकी है। वर्कशॉप में खड़ी गाडिय़ों के सेल्फ और लीड गायब होने के मामले में पिछले दिनों ही जयपुर मुख्यालय से अधिकारी जांच के लि...

राजस्थान में कोरोना को लेकर आई बड़ी खबर, अब जांच के बिना कोरोना पॉजिटिव का पता लगा रहे

Image
अलवर. अब केोरोना की जांच का विल्कप सिटी स्कैन को बना लिया है। संदिग्ध मरीज आते ही सबसे पहले उसकी सिटी स्कैन होती है। उसके बाद ही इलाज शुरू होता है। जो मरीज सिटी स्कैन नहीं कराता उसे कोरोना की जांच कराने को कहा जाता है। निजी अस्पतालों में भी आउटडोर तेजी से बढऩे लगा है लेकिन मरीजों का इलाज करने से पहले कोरोना की जांच कराना जरूरी होता है। अन्यथा किसी संक्रमित से दूसरे लोगों में संक्रमण फैलने का डर होता है। सरकारी अस्पताल में सबको सैंपल के लिए भेजा नहीं जा सकता। काफी मरीज सरकारी अस्पताल आने से बचते हैं। चिकित्सक डॉ. अशोक महावर का कहना है कि कोरोना से पीडि़त मरीजों का सिटी स्कैन से पता लग जाता है। जिनमें अधिक लक्षण होते हैं उनका आसानी से मालूम चल जाता है तभी तो सिटी स्कैन भी कराने लगे हैं। इसी वजह से जिला अस्पताल में भी कोरोना के मरीजों की सिटी स्कैन नि:शुल्क होने लगी है। ताकि उनमें संक्रमण का मालूम चल सके। अधिक संक्रमण होने पर उसके अनुसार दवा दी जाती है। कार्रवाई में रुपए लेने का एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिस पर उन्हें निलम्बित भी किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें बहाल कर वापस सहायक अति...

राजस्थान में यहां पुलिस ने गांजे से भरा ट्रक पकड़ा, 230 किलो गांजा बरामद, शातिर तस्कर गिरफ्तार

Image
अलवर. राजस्थान पुलिस ने अलवर जिले के भिवाड़ी में उड़ीसा से अवैध रूप से करीब 25 लाख रुपए का 230 किलोग्राम गांजा लेकर आर रहेे ट्रक को गांजे सहित जब्त कर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि गत सोमवार को भिवाड़ी थानाधिकारी जितेंद्रसिंह सोलंकी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि ट्रक नंबर एचआर 74-7051 में उड़ीसा से गांजा भरकर भिवाड़ी लाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना का सत्यापन करने के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद एएसपी अरुण माच्या व डीएसपी हरिराम कुमावत के सुपरविजन में गांजे को बरामद करने व तस्करों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम में शामिल भिवाड़ी थानाधिकारी जितेंद्रसिंह सोलंकी, प्रशिक्षु आरपीएस मुकेश कुमार व चौपानकी थानाधिकारी मुकेश कुमार ने नूंह से भिवाड़ी की ओर आने वाले रास्तों पर नाकाबंदी की। मुखबिर की सूचना व तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि नूंह घाटी की तरफ से तिरपाल से ढका हुआ ट्रक नंबर एचआर 74-7051 भिवाड़ी की तरफ आ रहा है, जिसमें तीन-चार लोग बैठे हुए हैं। सूचना मिलने के बाद नूंह के सीलखों से चौपानकी के अजमेरी गेट नाके...

राजस्थान पंचायत चुनावों में कोरोना पॉजिटिव मरीज भी डाल सकेंगे वोट, जानिए कैसे होगी प्रक्रिया

Image
अलवर. ग्राम पंचायत चुनाव में कोरोना पॉजिटिव मरीज भी मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) आनन्दी ने बताया कि पंचायती राज संस्था के आम चुनाव 2020 के तहत जिले में सरपंच एवं पंच के निर्वाचन में कोविड-19 पॉजिटिव मतदाता राज्य निर्वाचन आयोग, केन्द्र एवं राज्य सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों की पालना के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि राजस्थान पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 18-सी के तहत जो व्यक्ति निर्वाचक नामावली में पंजीकृत है वह मतदान करने का हकदार होगा। जिले में सरपंच एवं पंच के निर्वाचन में मतदान करने के लिए ऐसे मतदाता भी आ सकते हैं जो कोविड-19 पॉजिटिव रिपोर्ट केस हैं। पॉजिटिव मरीजों की सूचना 1 दिन पहले मिलेगी पॉजिटिव मतदाता की मतदान प्रक्रिया के तहत सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिन पंचायतों के लिए मतदान होना निश्चित है उन पंचायतों में एक दिन पूर्व की कोविड-19 पॉजिटिव केस की सूचना संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी। सीएमएचओं से प्...

अलवर शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई से चर्चाओं में रहे नगर परिषद् के अशोक मिश्रा की सड़क हादसे में मौत

Image
अलवर. नगर परिषद अलवर के सहायक अतिक्रमण प्रभारी अशोक मिश्रा की सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगलवार को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिश्रा के निधन पर नगर परिषद के अधिकारियों और पार्षदों ने शोक भी जताया। जानकारी के अनुसार खैरथल निवासी अशोक मिश्रा शुक्रवार को खैरथल कस्बे में अपने किसी परिचित के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मिश्रा के सिर में गंभीर चोट आई। जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान मिश्रा की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि अलवर नगर परिषद में अशोक मिश्रा का मूल पद फायर मैन था, लेकिन वे पिछले कई साल से सहायक अतिक्रमण प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। करीब छह माह बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी। अतिक्रमण की कार्रवाई से रहे चर्चा में अशोक मिश्रा ने नगर परिषद में सहायक अतिक्रमण प्रभारी के पद पर रहते हुए शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कई कार्रवाई की। जिससे वे काफी चर्चा में बने रहे। वहीं, कुछ माह पहले उनका पॉलिथिन के खिलाफ कार्रवाई में रुपए लेने का एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिस पर उन्हें निलम्ब...

शर्मनाक: राजस्थान में यहां 50 साल के अधेड़ में 14 महीने की बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, माता-पिता ने देखा तो उड़ गए होश

Image
अलवर. जिले के शहरी इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति ने 14 माह की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर डाली। पुलिस घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट आने से तक आरोपी को क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया है। मामले के जांच अधिकारी डीएसपी ने बताया कि शहरी इलाके स्थित एक मकान में दम्पती अपनी 14 माह की बच्ची के साथ रहते हैं। उसकी मकान में पड़ोस के कमरे में करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति भी किराए पर रहता। यह व्यक्ति रविवार रात बच्ची को खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। कुछ ही देर में बच्ची को तलाशते हुए उसकी मां वहां पहुंच गई और आरोपी को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया। इस सम्बन्ध में बच्ची के परिजनों ने सम्बन्धित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किराए के मकान में अकेला रहता था और चिनाई मिस्त्री का काम करता था। डीएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से जल्द से जल्द न्यायालय ...