Posts

Showing posts from August, 2021

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी का गला काट कर की हत्या

Image
अलवर. टपूकड़ा. स्थानीय थाना क्षेत्र के मिलकपुर तुर्क गांव में शनिवार रात करीब तीन बजे पति ने अपनी पत्नी का कुल्हाड़ी से गला काट कर हत्या कर दी। मृतका साहिना (33) पत्नी मुश्ताक है। घटना के बाद मृतका के भाई ने पति सहित ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पति मुश्ताक (35) पुत्र जयमल को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। टपूकड़ा थानाधिकारी रमेश चंद रैगर ने बताया कि मृतका के भाई जाकिर पुत्र उमर मोहम्मद निवासी गोहाना थाना नगीना ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी बहन साहिना का विवाह मुश्ताक पुत्र जयमल व नाजरा का विवाह नपीस पुत्र जयमल मेव निवासी मिलकपुर तुर्क के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार किया गया था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहनों के साथ मारपीट करते आ रहे हैं तथा छोटी बहन नाजरा को घर से निकाल दिया। लोक लाज व समाज के डर के कारण कोई कदम नहीं उठाया। दूसरी बहन साहिना का भविष्य व उसके पांच बच्चों को देखते हुए उसे वहीं रहने दिया। सुबह 6 बजे उनके पास किसी ने फोन किया कि मुश्ताक व उसके परिजनों ने उसकी बहन साहिना...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लद्दाख के पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद किया, बोले- यहां अब पर्यटन गांवों की ओर, यह आत्मनिर्भरता का संकेत

Image
हीरेन जोशी लेह। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना है कि लोकतंत्र की सबसे मजबूत इकाई ग्राम पंचायत है। हमारा प्रचास होना चाहिए कि पंचायतें मजबूत हों। जितनी सजग और सतर्क यह संस्था होगी उतना ही सजग और सतर्क जनता को बनना होगा। लोकसभा सहित सर्वोच्च संस्थानों की जिम्मेदारी है कि जितनी भी लोकतांत्रिक संस्थाएं हैं उनकी नियम प्रक्रियाएं बननी चाहिए। बिरला ने शुक्रवार को लेह के सिंधु भवन में लद्दाख के पंचायती राज प्रतिनिधियों के सशक्तिकरण कार्यक्रम में यह बात कही। खास बात यह रही कि सम्मेलन के उद्धाटन समारोह के बाद बिरला ने कारिगल और लेह के दूरदराज क्षेत्रों से आए पंचायत प्रतिनिधियों, पर्वत परिषद सदस्यों, ब्लॉक विकास परिषद सदस्यों से अलग-अलग समूहों में बात की। उनकी समस्याओं को न केवल सुना गया बल्कि समाधान पर चर्चा कर अधिकारियों को विषय अग्रेसित किए गए। इसके साथ ही उन्होंने लेह-कारगिल क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों से भी वार्ता की। विषम परिस्थितियां भी वरदान बिरला ने कहा कि लद्दाख की विषय भौगोलिक परिस्थितियां भी वरदान बन रही हैं। आसमान छूते पहाड़, ग्लेश्यिर, भारत का गौरव और भारतीयता का पहचान सिं...

राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार पुलिसकर्मी किए बर्खास्त

Image
अलवर. गोविंदगढ़ इलाके में राहगीरों का अपहरण कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले चार पुलिस कांस्टेबलों को पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने शनिवार शाम को उनके बर्खास्तगी आदेश जारी कर दिए। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 29 जुलाई को गोविंदगढ़ थाने में परिवादी साहिल खां पुत्र कुरसेद खां ने रिपोर्ट दी कि 27 जुलाई की शाम करीब 6 बजे वह और उसका ***** खालिद बाइक पर सवार होकर झीतरेड़ी से गोविंदगढ़ आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भैंसड़ावत मोड़ पर पीछे से एक बोलेरो गाड़ी में चार व्यक्ति आए। जिन्होंने उन्हें रोका और अपनी गाड़ी में बैठाकर जंगल में ले गए। वहां उनके साथ मारपीट की और 27 हजार रुपए छीन लिए। साथ ही 13 हजार रुपए ऑनलाइन अपने खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद उन्हें जंगल में छोडकऱ चले गए। पुलिस ने घटना के सम्बन्ध में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया। इस वारदात में एनईबी थाने के कांस्टेबल अनीश पुत्र शकरुद्दीन खां निवासी बल्लाना थाना अरावली विहार व गंगाराम पुत्र रतीराम गुर्जर निवासी तालेड़ा थ...

प्रशासन शहरों के संग अभियान: अलवर से खुलेगी नियमों के सरलीकरण व विभिन्न छूटों की राह

Image
अलवर. शहर के समीपवर्ती एक होटल में दो दिन के मैराथन मंथन में प्रशासन शहरों के संग अभियान में लोगों को दी जाने वाली विभिन्न छूट एवं नियमों में सरलीकरण का खाका तैयार किया गया। शनिवार को भी नगरीय विकास, आवासन मंडल और स्वायत्त शासन विभाग के आला अधिकारी अभियान की रूपरेखा तय करने में जुटे रहे। वहीं शुक्रवार की देर रात सवा तीन बजे तक भी अधिकारी मंथन करते रहे। खुद स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने भी अधिकारियों की ओर से की गई एक्सरसाइज को बारीकी से समझा। अधिकारियों के मंथन के दौरान अभियान में दी जाने वाली छूट, नए नियम, पुराने नियमों में सरलीकरण, जारी किए जाने वाले अध्यादेश व आदेशों को अंतिम रूप दिया गया। इन प्रस्तावों को केबिनेट को सौंपा जाएगा। इस बार अभियान में मंदिर माफी की जमीन तथा राज घरानों की भूमि पर बसे लोगों को पट्टे देने की योजना है। इसके लिए अवधि तय की जाएगी, जिससे पहले बसे परिवारों को ही आवासीय पट्टे दिए जा सकेंगे। हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय केबिनेट की बैठक में होगा। सरकार का प्रयास ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिले पट्टे इस बार मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में 10 लाख पट्ट...

राजस्थान में ढाई-ढाई साल शासन की बात कभी नहीं सुनी- धारीवाल

Image
अलवर. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार में ढाई-ढाई साल के शासन की बात कभी नहीं सुनी। यहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट है और नेतृत्व परिवर्तन की कोई बात नहीं है। उन्होंने भाजपा के संदर्भ में कहा कि वहां वसुंधरा राजे ही बड़ा चेहरा है, लेकिन मुख्यमंत्री पद के 6-7 दावेदार हैं। स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल शुक्रवार को सुबह की सैर के दौरान पत्रकारों से संक्षिप्त बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री सामने हैं। सचिन पायलट के मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं नहीं कह सकता है। कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान का मामला बार-बार पार्टी हाइकमान तक पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हाइकमान का दरबार सदैव खुला रहता है, वहां कोई भी जा सकता है। सचिन पायलट से किए वादे पूरे करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है। वसुंधरा की तारीफ नहीं, जोड़ी गई धारा को अच्छा बताया मंत्री धारीवाल ने कहा कि उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री की तारीफ नहीं की, बल्कि उनके समय में नियमों में जोड़ी...

नगर परिषद सभापति मंत्री के पैर छूकर बोलीं- कांग्रेसी पार्षद मेरे खिलाफ

Image
अलवर. जयपुर संभाग की कार्यशाला एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के लिए मसौदा तैयार करने आए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल अलवर नगर परिषद बोर्ड में चल रही खींचतान में उलझ गए। मंत्री के समक्ष कांग्रेस पार्षदों ने सभापति के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा बताई, वहीं सभापति व उनके समर्थक पार्षदों ने धारीवाल के समक्ष अपना रख कांग्रेस पार्षदों पर उनका सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया। स्वायत्त शासन मंत्री के दो दिन के प्रवास के दौरान पार्षद गुटों बंटकर अपनी पीड़ा बताते रहे हैं। शहर के समीप स्थित एक होटल में इन दिनों स्वायत्त शासन मंत्री धारीवाल एवं विभाग के उच्च अधिकारी प्रशासन शहरों के संग अभियान की रूपरेखा को तैयार करने में जुटे हैं। लेकिन यहां मंत्री धारीवाल को अभियान की रूपरेखा पर कम तथा नगर परिषद के पार्षदों की खींचतान पर चर्चा ज्यादा करनी पड़ रही है। पार्षदों के दोनों खेमे पहुंचे मंत्री धारीवाल के पास शुक्रवार को नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता समर्थक पार्षदों के साथ मंत्री धारीवाल से मिलने पहुंची। वहीं उनके विरोधी खेमे के पार्षद भी मंत्री से मिलने पहुंचे। इस दौरान नगर परिषद चेयरमैन ब...

शांति के संदेश के साथ ही विकास की नई इबारत लिख रहा है लद्दाख - ओम बिरला

Image
लेह से हीरेन जोशी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कहना है कि लद्दाख की धरती से पूरी दुनिया को भगवान बुद्ध का शांति का संदेश दिया जा रहा है। अब क्षेत्र शांति के साथ ही विकास की नई इबारत लिख रहा है, जो दुनियाभर के पर्यटकों का हब बनने के साथ ही उत्कृष्ट संस्कृति का संदेश देगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को पत्रिका से लेह में विशेष बातचीत की। अपने 7 दिवसीय लद्दाख-कश्मीर दौरे के तहत उन्होंने नगरीय विकास पर गठित संसद की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में भी शिरकत की। कमेटी में विशेष रूप से लेह के विकास पर आए सुझावों पर चर्चा की गई। दुर्गम परिस्थितियों के बीच जीवंत संस्कृति बिरला ने कहा कि लद्दाख की भौगोलिक परिस्थितियां चुनौतिपूर्ण हैं। इसके बावजूद यहां के लोग में अद्भुत जीवट, राष्ट्रप्रेम और संस्कृति से गहरा लगाव है। भगवान बुद्ध के शांति और अहिंसा के संदेश के साथ ही यहां के लोग शौर्य और देशप्रेम की भी जीवंत मिशाल हैं। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 और 35 ए के हटने के बाद यहां लोकतांत्रिक ढांचे को जबरदस्त मजबूती मिली है। एक दशक से भी अधिक समय बाद पंचायतों के चुनाव हुए हैं। स्थानीय पंचायत प्र...

लेह से ग्राउंड रिपोर्ट: अपनी अलग पहचान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहे लद्दाख वासी, शांति का संदेश दे रहे भगवान बुद्ध

Image
लेह के शांति स्तूप से हीरेन जोशी. लेह. जम्मू-कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। इस बड़े बदलाव के बाद लद्दाख की ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है। धारा 370 हटने के बाद आमजन के चेहरे पर मुस्कान दिख रही है। जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित का दर्जा मिला और लद्दाख को अलग पहचान मिली। लेह की जमीनी हालातों का जायजा लेने के दौरान वहां शांति स्तूप क्षेत्र का प्रभार संभालने वाले लोपचांग ठिल्ले से कई मुद्दों पर बातचीत की। वे बताते हैं कि जम्मू कश्मीर से अलग होने के बाद काफी बदलाव आए। अब वहां देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक आ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोरोना के प्रभाव के बाद दुनिया भर से पर्यटक आएंगे। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद बढ़ा आत्मविश्वास लोपचांग ठिल्ले ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद वहां के लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। वे चाहते हैं कि लद्दाख की तरक्की हो। उन्होंने बताया कि लद्दाख के लोग चाहते हैं कि यहां सभी मित्रता और शांति से रहें। लद्दाख के लोग देश प्रेमी हैं। एक तरफ चीन तो दूसरी तरफ पाकिस्तान हैं। लद्दाख वासी एकजुट होकर उन...

अंबेडकर की प्रतिमा का जबरन अनावरण के आरोप में दो छात्र नेता गिरफ्तार

Image
अलवर. राजकीय कला कॉलेज में बिना अनुमति के डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण करने वाले छात्र नेता संदीप ओला और हरीश वर्मा को गुरुवार रात शिवाजी पार्क थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शिवाजी पार्क थानाधिकारी हरीसिंह ने बताया कि आट्र्स कॉलेज के प्राचार्य अरुण सिंह ने मामला दर्ज कराया कि छात्र नेता संदीप ओला निवासी कांकरा थाना बहरोड़ व हरीश वर्मा निवासी सहजपुर नंगली थाना एमआईए ने बुधवार रात कॉलेज प्रशासन की बिना अनुमति के कॉलेज परिसर की मौसम वैद्यशाला का ताला तोडकऱ डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण कर दिया। इस दौरान उनके साथ आठ-दस अन्य युवक भी शामिल थे। कॉलेज प्राचार्य की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिह्नित कर छात्र नेता संदीप ओला और हरीश वर्मा गुरुवार देर शाम गिरफ्तार लिया। अम्बेडकर की मूर्ति को फिर कपड़े में ढका, विधिवत अनावरण की मांग : राजकीय कला महाविद्यालय में बुधवार की रात डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा का जबरन अनावरण करने की घटना के विरोध में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुदीप डीगवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों...

गोवर्धन हादसे में घायल हुई महिला की मौत, घटना में हो चुकी छह मौत

Image
अलवर ग्रामीण. स्वतंत्रता दिवस के दिन गोवर्धन की परिक्रमा देकर लौटते समय सामने से आ रहे ट्रेलर से टकराने पर कार में सवार एक परिवार की 25 वर्षीय महिला जूली की जयपुर के एसएमएस अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में पांच लोगोंं की मौत हो गई थी और तीन जने घायल हुए थे। हादसे में मरने वालों की संख्या छह हो गई है। गौरतलब है कि मालाखेड़ा के जमालपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू पुत्र प्रहलाद अपनी पत्नी जूली (25), भतीजे अंकित (10) पुत्र ओमकार व भतीजी शिवानी उर्फ अंकिता पुत्री ओमकार, बड़े भाई संदीप की पत्नी रश्मि तथा जीजा सुरेंद्र सिंह पुत्र रिशाल सिंह, दीदी पूनम बाई (25) पत्नी सुरेंद्र सिंह तथा भांजे पूर्व पुत्र सरेंद्र सिंह निवासी भाग्यसर, थाना पाटन जिला सीकर के साथ गोवर्धन की परिक्रमा देकर 15 अगस्त को कार से लौट रहे थे। कार सुरेंद्र चला रहा था और सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उसे झपकी आ गई जिससे कार नगर रोड पर तुसारी मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में सुरेंद, पूनम कंवर निवासी सीकर, वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरु, अंकित व शिवानी उर्फ अंकिता निवासी जमालपुर मालाखेड़ा ...

डूंगरपुर के चिखली एसडीएम स्वर्णकार के खिलाफ अलवर एसीबी में पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज

Image
अलवर. एसीबी अलवर ने डूंगरपुर के चिखली एसडीएम धीरेन्द्र सिंह स्वर्णकार और एक कनिष्ठ सहायक के खिलाफ पद के दुरुपयोग का मामला दर्ज किया है। आरएएस अधिकारी स्वर्णकार ने उप पंजीयक भिवाड़ी के पद पर रहते हुए अपने कनिष्ठ सहायक वीरेन्द्र कुमार के साथ मिलकर पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए करीब 17.90 करोड़ रुपए की कुर्कशुदा जमीन की दिल्ली की एक अन्य कम्पनी के नाम रजिस्ट्री कर दी थी। एसीबी अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि भिवाड़ी की एक कम्पनी पर सेल्स टैक्स विभाग का 17 करोड़ 89 लाख 82 हजार 678 रुपए का टैक्स बकाया था। टैक्स जमा नहीं कराने पर सेल्स टैक्स विभाग ने कम्पनी की भिवाड़ी स्थित जमीन को कुर्क कर लिया था। जमीन कुर्क होने के बाद वह राजकीय सम्पत्ति हो गई थी। सेल्स टैक्स विभाग द्वारा इसकी सूचना उप पंजीयक भिवाड़ी को दे दी गई थी। इसके बावजूद भी तत्कालीन उप पंजीयक भिवाड़ी धीरेन्द्र सिंह स्वर्णकार और कनिष्ठ सहायक वीरेन्द्र कुमार ने अपने पद एवं अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए आपसी मिलीभगत से नियम विरुद्ध जाकर कुर्कशुदा जमीन की रजिस्ट्री नई दिल्ली की एक अन्य कम्पनी के नाम कर दी,...

अवैध खनन के जाल में जकड़ी अरावली की पहाडिय़ां, खुद प्रशासन की कार्रवाई कर रही खुलासा

Image
अलवर. जिले की अरावली पर्वतमाला अवैध खनन की जकड़ में आने से ज्यादातर पहाड़ अस्तित्व खो चुके हैं। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) कई प्रकरणों के फैसले जिले में अवैध खनन पर मुहर लगा चुकें है, वहीं उच्चतम न्यायालय भी अलवर जिले में अवैध खनन को लेकर तल्ख टिप्पणी कर चुका है। सीईसी की रिपोर्ट ने भी अलवर जिले की 128 पहाडियों के सर्वेक्षण के दौरान 1967-68 से 31 पहाडियां गुम माना। इसके अलावा फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया के सेटेलाइट सर्वे में अलवर जिले में 274 स्थानों पर अवैध खनन पाया गया। जिले में अवैध खनन की यह भयावह तस्वीर जिले के पर्यावरण संतुलन को विचलित करने वाली है। एनजीटी ने माना जिले को करीब 430.80 करोड़ का हुआ नुकसान एनजीटी ने अलवर जिले से जुड़े एक प्रकरण में माना कि अवैध खनन से जिले को 430.80 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। अवैध खनन के चलते अलवर जिले की अरावली पहाडिय़ों से 52283390 मीट्रिक टन मिनरल्स निकाला गया। इसमें से ज्यादातर मिनरल्स अवैध तरीके से परिवहन कर हरियाणा भेजा गया। जिला कलक्टर अलवर ने एनजीटी को पेश रिपोर्ट में जिले में करीब 480.80 करोड़ रुपए के नुकसान का आंकलन किया है। यही कारण ...

पंचायत चुनाव का मैदान तैयार, मतदान तिथियों की घोषणा का इंतजार

Image
अलवर. जिले की चार पंचायत समितियों की मतदाता सूचियों का प्रकाशन बुधवार को होने के साथ ही पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक तैयारी लगभग पूरी हो गई हैं, अब सभी की निगाहें निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित की जाने वाली चुनाव की तिथियों पर लगी हैं। जिले में इन दिनों पंचायत राज संस्थाओं में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान, उप प्रधान, जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव का बेसब्री से इंतजार है। कारण है कि जिले में करीब पौने दो साल से ये पद खाली हैं और इन पदों के अभी तक चुनाव नहीं हो सके हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव को उत्सुकता ज्यादा है। जिला प्रमुख व प्रधान पद पर नजर जिले के लोगों के साथ ही राजनीतिक दलों की नजरें इन दिनों जिला परिषद में जिला प्रमुख एवं पंचायत समितियों में प्रधान पद पर लगी है। राजनीतिक दलों ने अंदरखाने इन चुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में चुनाव लडऩे के इच्छुक लोग अपनी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं। पंचायत चुनाव में सबसे ज्यादा मारमारी जिला प्रमुख पद को लेकर रहने की संभावना है। वहीं पंचा...

जन्माष्टमी की तैयारी: बाजारों में आने लगे लड्डू गोपाल के झूले, कूलर, सोफे और पलंग भी उपलब्ध

Image
अलवर. रक्षाबंधन मनाने के बाद अब शहरवासी कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुट गए हैं। रक्षाबंधन के अगले दिन सोमवार से ही अलवर के बाजारों में भगवान के सामान की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। दुकानों पर लकड़ी और तार वाले डिजायनर झूले आए हुए हैं, जो कि रंग बिरंगे मोतियों और शीशे से सजे हुए हैं। झूलों के अलावा पालना, सोफा, पलंग भी खूब बिक रहे हैं। वेलफेट से बना हुआ सोफा भी भक्तों को बहुत पसंद आ रहा है। अलवर के सर्राफा बाजार, चूडी मार्केट, तिलक मार्केट में दुकानों पर लडडू गोपाल, राधा किशन के लिए पोशाक व खिलौने आए हुए हैं। लूडो, शतरंज और हॉकी खेलेंगे लड्डू गोपाल गणेशजी की गली में सामान के विक्रेता राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस बार भक्तों की मांग को देखते हुए लड्डू गोपाल के लिए शतरंज, लूडो गेम के अलावा बेट-बॉल, हॉकी, टेबिल टेनिस के खिलौने आए हैं। लडडू गोपाल के लिए खास तौर से नाइट डे्रस और ट्रेक सूट आए हैं जो बहुत बिक रहे हैं। 100 से 1000 रुपए तक है झूला बाजार में इस समय लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के आकार के हिसाब से झूले आए हुए हैं। जिनकी कीमत 100 रुपए से लेकर 1000 रुपए तक है। दुकानदा...

कोरोना की प्रोपर्टी पर मार, लेकिन अलवर में जमीनों के भाव कर रहे महंगाई को पार, 100 वर्गमीटर का प्लॉट 20 लाख से ज्यादा

Image
अलवर. कोरोना की मार के कारण प्रोपर्टी के भाव औंधे मुंह गिर रहे हैं लेकिन अलवर जिले में जमीनों के भाव बहुत तेजी पर हैं। यहां यूआईटी सहित रेगूलाइज कॉलोनियों में प्लॉट खरीदना बहुत महंगा हो गया है। अलवर शहर में यूआईटी की किसी भी कॉलोनी में 100 वर्गमीटर का एक प्लॉट ही 20 लाख रुपए से कम में नहीं मिल सकता है। अलवर में मकान बनाना आसान नहीं है। यहां प्रोपर्टी के भाव प्रदेश की राजधानी जयपुर से कहीं अधिक हैं। पिछले 21 सालों में यूआईटी ने किसी भी आवासीय कॉलोनियों में लॉटरी से प्लॉट आवंटित नहीं किए हैं। वर्षों से यहां नीलामी में प्लॉट बेचे जा रहे हैं। यदि नीलामी में कम से कम 100 वर्ग मीटर का प्लॉट भी खरीदना हैं तो 20 लाख रुपए की राशि देनी होगी। अलवर में इन दिनों विज्ञान नगर, शालीमार नगर आवासीय योजना, अशोक विहार, मोती डूंगरी, शिवाजी पार्क, स्कीम नम्बर 8, सूर्य नगर, अम्बेडकर नगर, वैशाली नगर और बुध विहार में प्लॉट बिकाऊ हैं लेकिन यूआईटी की आवासीय योजनाएं एक निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से दूर होती जा रही हैं। 21 साल से प्लाट नहीं निकला लाटरी से- यूआईटी ने 2000 में लाटरी से प्लॉट निकाले थे जो अम्बेडकर...

सावधान! कोरोना के बाद अब डेंगू का खतरा बढ़ने लगा, वार्ड फुल, अलवर में 17 साल की किशोरी की मौत

Image
अलवर. बारिश के मौसम में मच्छरों से पनपने वाली बीमारियों का खतरा बढऩे लगा है। पिछले दिनोंं अलवर के सामान्य चिकित्सालय में प्रतिदिन करीब चार से पांच मरीज डेंगू के भर्ती हो रहे हैं। इससे ज्यादा संख्या में मरीज निजी चिकित्सालय में इलाज ले रहे हैं। निजी चिकित्सालयों में ज्यादातर बेड पर डेंगू के मरीज ही मिल रहे हैं। अलवर में जिले भर से लोग डेंगू के इलाज के लिए आ रहे हैं। अलवर शहर निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी की डेंगू के चलते मौत हो गई। पंचवटी कॉलोनी निवासी अनवी जैन की बुखार होने पर तबियत बिगड़ी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति में सुधार नहीं आने पर दिल्ली रैफर किया गया। जहां बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिले में इस साल डेंगू के यह पहली मौत है। डेंगू के कारण अस्पताल के वार्ड फुल हो गए हैं। चिकित्सक ने बताया कि डेंगू के कारण अनवी के लिवर, हार्ट सहित अन्य अंग प्रभावित हो गए थे। अस्पताल में बढ़ी खून की मांग सामान्य चिकित्सालय के ब्लड बैंक में इन दिनों डेंगू की वजह से ब्लड की मांग बढ़ गई है। यहां प्रतिदिन करीब 40 से 50 यूनिट की मांग डेंगू पीडि़तों के लिए होने लगी है। अस्पताल में इंतजाम ...

शाहजहांपुर में किसान आंदोलन में फिर से जान फूंकने की तैयारी, बीकानेर से किसान पहुंचे, 5 सितम्बर को यूपी में होगी महापंचायत

Image
अलवर/शाहजहांपुर. केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों को वापस लेने तथा एमएसपी गारंटी कानून की आवश्यकता को लेकर गत वर्ष 13 दिसंबर से शाहजहांपुर-खेडा बॉर्डर पर हाइवे पर महापडाव डाल किसान आंदोलनरत हैं। आंदोलन को किसान संगठनों ने समर्थन दिय। आंदोलनकारी किसानों के रहने, खाने व पहनने की माकूल व्यवस्था के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के अगुवाओं द्वारा की जाती रही है। इस कड़ी में सोमवार को बीकानेर जिले के गडवाला गांव के किसान पूर्व उपसरपंच शिवनारायण सहारण के नेतृत्व में 111 क्विंटल गेहूं से भरा ट्रक लेकर बॉर्डर पहुंचे और संयुक्त किसान मोर्चा अगुवाओं को सौंपा। वहीं कोटपूतली के यादव समाज जिलाध्यक्ष गिरधारी गुरूजी के नेतृत्व में राजेन्द्र यादव, गिरदावर रामनिवास यादव, एडवोकेट रामचन्द्र यादव के नेतृत्व में जगदीशपुरा,मोहनपुरा, कंवरपुरा व फतेहपुरा गांवों से आंदोलनकारियों के लिए सब्जी व दूध लेकर पहुंचे। साथ ही नियमित रूप से अलग अलग स्थानों से पहुंच रही सामग्री को देख आंदोलनकारियों को उनके संघर्ष को बल मिलता जा रहा है। बीकानेर से गेहूं व कोटपूतली से सब्जी,दूध लेकर पहुंचने वाले किसान दलों को अखिल भारतीय किसा...

कोरोना काल में बच्चों का टीकाकरण थम गया, नहीं लग पा रहे हैं कई बीमारियों से बचाव के टीके

Image
अलवर. कोरोना की दूसरी लहर ने जिले मे न केवल बड़े पैमाने पर जन हानि व अर्थ व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डाला। अचानक आई कोरोना की दूसरी लहर के कारण चिकित्सा विभाग ही नहीं, प्रशासन समेत अन्य विभागों की व्यस्तता बढऩे के कारण टीकाकरण थम सा गया। इस दौरान जिन बच्चों का जन्म हुआ था, उनमें से भी कई बच्चे टीकाकरण से वंचित रहे। टीकाकरण से वंचित रहे बच्चों को टीके लगाना अब स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि टीकाकरण शुरू कर लक्ष्य जल्द पूरे कर लिए जाएंगे। बच्चे के जन्म के बाद 5 साल तक अलग-अलग बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाते हैं। कोरोना की दूसरी लहर के चलते करीब 4 माह तक जिले में टीकाकरण कार्यक्रम बंद रहा। ऐसे में जन्म के बाद लगने वाले जरूरी टीके बच्चों को नहीं लग पाए। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने पर स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण की प्रक्रिया फिर से शुरू की है। हजारों बच्चों को लगने हैं टीकेस्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो अलवर जिले में 4567 बच्चों को बीसीजी का टीका लगना है। वहीं 7096 ...

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर टोल टैक्स पर किसानों का धरना-प्रदर्शन

Image
अलवर/ किशनगढ़बास. पिछले कई माह से चल रहे किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग के समर्थन में सोमवार को भिवाड़ी-करौली मेगा हाइवे स्थित पापड़ी टोल टैक्स नाके पर लोगों ने धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। इस मौके पर विधायक दीपचंद खैरिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें केवल शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन के माध्यम से केंद्र सरकार तक संदेश पहुंचाना है कि हम सब एक हैं, किसान एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की मांगों पर विचार नहीं कर रही है जिससे किसानों में आक्रोश है। धरना सुबह ग्यारह बजे शुरू हुआ जो करीब तीन घंटे तक चला। इस दौरान धरनास्थल पर मौजूद किसानों ने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। इस अवसर पर किसान नेता जसवन्त यादव, बलबीर छिल्लर, सन्दीप पाटिल, धीरू भाई, प्रकाश चन्द, दौलत भारती, मोनू भारती, गुड्डू भाई, सुन्दर बसवाल, त्रिभुवन शर्मा, भोलाराम, निक्की प्रजापत, जुबेर खान घासौली, शहाबुद्दीन, बेनजीर आदि मौजूद रहे। चक्काजाम की सूचना पर तैनात रहा पुलिस जाब्ता धरना प...

वाहनों के धुएं में घुट न जाए सरिस्का के बाघों की सांसें

Image
अलवर. पर्यटन मानचित्र पर तेजी से उभरते सरिस्का बाघ अभयारण्य पर वाहनों का धुआं भारी पड़ सकता है। शनिवार व मंगलवार को सरिस्का में धार्मिक पर्यटन के लिए निजी वाहनों को प्रवेश दिए जाने से वहां वाहनों की रेलमपेल रहती है, ऐसे में वाहनों से निकलने वाले धुएं से बाघ एवं अन्य वन्यजीवों की सांसों पर संकट खड़ा हो सकता है। सरिस्का बाघ परियोजना में सप्ताह में शनिवार व मंगलवार को धार्मिक पर्यटन के लिए निजी वाहनों को प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है। वहीं वाहन शुल्क के अलावा व्यक्तियों का प्रवेश निशुल्क रहता है। इस कारण सप्ताह के इन दो दिनों में सुबह से शाम तक जंगल में डीजल व पेट्रोल वाहनों की भरमार रहती है। इन वाहनों से निकलने वाले धुएं से सरिस्का का पर्यावरण प्रदूषित होता है, जिसका सीधा असर बाघ, पेंथर सहित अन्य वन्यजीवों के जीवन पर पड़ता है। सांस के माध्यम से वन्यजीवों में जाने वाली प्रदूषित वायु से उनके स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडऩे की आशंका बढ़ गई है। सरिस्का में बाघों का कुनबा 23 सरिस्का में बाघों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के कारण इन दिनों बाघों का कुनबा बढकऱ 23 तक पहुंच गया है। इस...

कौथल गांव की बेटियां पेड़-पौधों को राखी बांधकर मनाती हंै रक्षाबंधन

Image
अलवर. रक्षाबंधन पर सभी बहनें भाइयों को राखी बांधती है लेकिन अलवर में एक गांव ऐसा भी है जहां बहन पेड पौधों को अपना भाई मानती है और हर रक्षाबंधन पर इन पेडों को राखी बांधती है। प्रकृति और पर्यावरण को बचाने के लिए करीब सात साल पहले शुरु की गई यह मुहिम आज भी जारी है। बानसूर में युवा जागृति संस्थान की ओर से बेटी, पानी, पेड़ एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह पहल की जा रही है। बानसूर के बुटेरी गांव पंचायत के कौथल गांव में पहले बेटी के जन्म पर पौधे लगाए जाते हैं, जब बेटी बडी होती है तो इन पौधों को रक्षाबंधन पर राखी बांधती है। इस तरह से यह भाई बहन का रिश्ता जुड़ गया है। इतना ही नहीं पेड पौधों को भाई बनाने के बाद बेटियां सालभर इनकी जिम्मेदारी भी उठाती है। इनको पानी देने, खाद देने के अलावा इनके आसपास साफ सफाई का भी पूरा ख्याल रखती हैं। रक्षाबंधन के दिन तो इस गांव में उत्सव मनाया जाता है, जहां गांव की सभी बेटियां एक साथ अपने लगाए पौधों को राखी बांधती है। गांव की बेटी ज्योति व निकिता ने बताया कि जिस तरह से हमारे भाई हमारी जरूरत हमारी सुरक्षा का ख्याल रखते हैं, उसी तरह से ये ...

चोर उखाड़ ले गए 1 लाख 10 हजार 900 रुपए से भरा एटीएम

Image
अलवर/राजगढ़. अलवर-महावीरजी स्टेट हाइवे स्थित पिनान के बाइपास चौराहा के पास नकदी से भरे एटीएम को शुक्रवार रात अज्ञात चोर उखाडकऱ ले गए। एटीएम में एक लाख 10 हजार 900 रुपए थे। पुलिस ने बताया कि ढेहडान का बास पिनान निवासी ओमप्रकाश सैनी पुत्र विशनलाल सैनी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया कि पिनान बाइपास बस स्टैण्ड पर नत्थूराम प्रजापत की दुकान में टाटा इंडिकैश एटीएम लगा रखा है। उक्त एटीएम में वह कैश डालने व गार्ड का कार्य करता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एटीएम बंद करने से पहले कैश स्लीप में एक लाख दस हजार नौ सौ रुपए शेष थे। उसके बाद वह शटर को लॉक करके प्रतिदिन की भांति अपने घर पर चला गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे एटीएम खोलने के लिए आया तो शटर का लॉक टूटा हुआ था तथा एटीएम मशीन गायब थी। एटीएम की मशीन को अज्ञात चोर उखाडकऱ ले गए। इसकी सूचना उसने राजगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद सामरिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाल विनोद सामरिया ने बताया कि टाटा इंडिकैश के एटीएम को उखाडकऱ ले जाने की सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और एफ...

Video: अलवर के पिनान कस्बे में एटीएम मशीन उखाड़ ले गए अज्ञात चोर, 1 लाख से ज्यादा नकदी पार

Image
अलवर. अलवर-महावीरजी स्टेट हाइवे स्थित पिनान के बाइपास चौराहा के पास नकदी से भरे एटीएम को शुक्रवार रात अज्ञात चोर उखाडकऱ ले गए। एटीएम में एक लाख 10 हजार 900 रुपए थे। पुलिस ने बताया कि ढेहडान का बास पिनान निवासी ओमप्रकाश सैनी पुत्र विशनलाल सैनी ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया कि पिनान बाइपास बस स्टैण्ड पर नत्थूराम प्रजापत की दुकान में टाटा इंडिकैश एटीएम लगा रखा है। उक्त एटीएम में वह कैश डालने व गार्ड का कार्य करता है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे एटीएम बंद करने से पहले कैश स्लीप में एक लाख दस हजार नौ सौ रुपए शेष थे। उसके बाद वह शटर को लॉक करके प्रतिदिन की भांति अपने घर पर चला गया। शनिवार सुबह करीब सात बजे एटीएम खोलने के लिए आया तो शटर का लॉक टूटा हुआ था तथा एटीएम मशीन गायब थी। एटीएम की मशीन को अज्ञात चोर उखाडकऱ ले गए। इसकी सूचना उसने राजगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद सामरिया पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। कोतवाल विनोद सामरिया ने बताया कि टाटा इंडिकैश के एटीएम को उखाडकऱ ले जाने की सूचना पर शनिवार सुबह मौके पर पहुंचे और एफएसएल व ...

सरपंच पति पर की फायरिंग, बाएं हाथ में लगी गोली

Image
अलवर/बानसूर. हरसौरा थाना क्षेत्र के गांव कटारिया का बास में गुरुवार देर शाम दो बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने हाजीपुर सरपंच पति विक्रम गुर्जर पर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली सरपंच पति के बाएं हाथ की कलाई के पास लगी है। फायरिंग कर युवक मौके से फरार हो गए। घायल को बानसूर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कोटपूतली के लिए रैफर कर दिया। हरसौरा थानाप्रभारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि सरपंच रेशमी देवी के पति विक्रम गुर्जर ने हरसौरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे वह अपने घर पर बैठा हुआ था। तभी दो बाइक पर पांच युवक किसी कागजात पर हस्ताक्षर करवाने के बहाने घर में आए। शक होने पर उनसे पूछताछ की इसी दौरान दूसरी बाइक पर बैठे हुए तीन युवकों में एक ने फायरिंग कर दी, जिससे हाथ की कलाई में गोली लगी। जाते हुए युवकों ने चार पांच हवाई फायरिंग भी किए। घायल विक्रम को बानसूर अस्पताल लाया गया जहां से उसे कोटपूतली के लिए रैफर दिया गया। कोटपूतली में उपचार कर विक्रम को छुट्टी दे दी। विक्रम ने अपने ताऊ के लडक़े महिपाल गुर्जर, धामल का बास निवासी राजेश गुर्जर, मोहर गुर्...

तीन साल की बच्ची की हत्या करने के मामले में पिता व दादा गिरफ्तार

Image
अलवर/बहरोड़. थाना क्षेत्र के गादोज गांव में मंगलवार देर रात तीन साल की बच्ची प्रियांशी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता व दादा को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी प्रेमप्रकाश ने बताया कि गादोज निवासी मोनिका देवी पत्नी प्रदीप कुमार ने अपने भाई के साथ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था कि उसक पति,सास व ससुर,ननद व नन्दोई आए दिन उसके साथ घूंघट की बात को लेकर मारपीट करते हैं और दहेज के लिए प्रताडि़त करते हैं। ऐसे में 17 अगस्त की रात घूंघट की बात को लेकर उसका पति,सास व ससुर ने उसके साथ मारपीट की ओर बच्ची को उठाकर फेंकरक मार दिया। वहीं अगले दिन 18 अगस्त को गांव के पचास-साठ लोग नरेंद्र सिंह के घर के बाहर खड़े थे। ऐसे में जब पुलिस द्वारा मामले की पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें कुछ नहीं मालूम है। वहीं प्रदीप कुमार द्वारा बच्ची की हत्या कर साक्ष्य नष्ट करने के लिए शव जला दिया था। ऐसे में तीन साल की बच्ची प्रियांशी मां मोनिका देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को गांव में एक बाजरे के खेत से दस्तयाब कर थाने लाया गया।जहां पर पुलिस ...

मृतक श्रमिक का क्लेम पास करने के लिए 5 हजार की घूस लेते शाखा प्रबंधक गिरफ्तार

Image
अलवर/बहरोड़. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) टीम ने कस्बे में नेशनल हाइवे स्थित राज्य कर्मचारी बीमा निगम के शाखा प्रबंधक को बुधवार दोपहर मृतक श्रमिक का क्लेम पास करने के लिए 5 हजार रुए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी के एएसपी विजय सिंह ने बताया कि गुरुग्राम निवासी परिवादी युद्धवीर यादव ने एसीबी अलवर को नीमराणा की एक कम्पनी में काम करने के दौरान घायल व मरने वाले कर्मचारियों का बीमा क्लेम पास करने की एवज में अधिकारी की ओर से दस हजार रुपए रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जिस पर एसीबी टीम ने मामले का सत्यापन करवाया। मामला 5 हजार रुपए में तय होने पर बुधवार दोपहर को शाखा प्रबंधक गोनेड़ा, कोटपूतली निवासी रामानन्द पुत्र बन्नाराम को निगम कार्यालय में पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया। रामानंद के खिलाफ पूर्व में भी भ्रष्टाचार की शिकायतें हुई थी पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं होने से वह बचता रहा। शाखा प्रबंधक लम्बे समय से श्रमिकों के मामले में रिश्वत ले रहा था। एएसपी सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक रामानन्द ने नीमराणा औद्योगिक क्षेत्र की एक कम्पनी में जून 202...

Good News: सिलीसेढ़ तिराहे से गरवाजी तक 840 लाख की लागत से बनेगी सड़क, श्रम मंत्री जूली ने शिलान्यास किया

Image
अलवर. श्रम राज्य मंत्री टीकाराम जूली ने सिलीसेढ़ तिराहा से गरवाजी तक 840 लाख रूपए की लागत से बनने वाली 14 किमी लम्बी सडक़ के चौढाईकरण एवं सुदृढीकरण कार्य का शिलान्यास किया। यह सडक़ 14 किलोमीटर लम्बी होगी। शिलान्यास के दौरान उन्होंने कहा कि यह सडक़ पर्यटन के विकास में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी। श्रम राज्य मंत्री ने बताया कि इस सडक़ पर रोड लाइट लगवाई जाएगी तथा सडक़ के दोनों किनारे पर पौधरोपण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीएम अशोक गहलोत ने एक आग्रह पर इस सडक़ को बजट घोषणा में शामिल कर जिले को तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि सिलीसेढ झील की पाल का सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रगति पर है। इस अवसर पर ग्रामीणों की मांग पर सिलीसेढ तिराहे पर सिंगल फेस बोरिंग कराने की घोषणा की। नटनी का बारा से बारा भडक़ोल तक भी बनेगी सडक़ श्रम मंत्री ने ग्रामीणों को अवगत कराया कि नटनी का बारा से बारा भडकोल तक की नई सडक़ स्वीकृत कराई गई है जिसकी लागत करीब 100 रूपए आएगी।श्रम मंत्री ने बताया कि ग्राम बखतपुरा और परसा का बास में विद्युत जीएसएस स्वीकृत है जिसका काम शीघ्र पूर्ण होगा जिससे क्षेत्रा में विद्युत समस्या का स...

सांसद दीया कुमारी ने कहा- अलवर राजपरिवार से मधुर रिश्ते, पार्टी कहेगी तो जितेंद्र सिंह को भाजपा में लाने का करेंगे प्रयास

Image
अलवर. भाजपा सांसद एवं पूर्व राजपरिवार से जुड़ी दीया कुमारी मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देने तथा तैयारियों का जायजा लेने अलवर आईं और अलवर पूर्व राजपरिवार से अपने मधुर रिश्तों की दुहाई देकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को पार्टी नेताओं के कहने और स्वयं सिंह के चाहने पर भाजपा में शामिल कराने का शिगूफा छोड़ गई। उन्होंने कांग्रेस पर उनके पिता को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा उनकी विचारधारा रही है। प्रधानमंत्री के सुझाव पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों की ओर से देश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देने अलवर आई सांसद दीया कुमारी ने पत्रकारों से सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान अलवर पूर्व राजघराने से रिश्ते और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अलवर पूर्व राजघराने से उनके अच्छे सम्बन्ध रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह से भाजपा में शामिल होने को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है, लेक...

राजगढ़ के गोविंददेवजी के मंदिर में रहने वाला तांत्रिक गिरफ्तार

Image
अलवर./राजगढ़. भरतपुर की सेवर सेंट्रल जेल से पैरोल पर रिहाई के बाद फरार हुए उम्र कैद के सजा याफ्ता बंदी को जिला पुलिस की स्पेशल टीम (डीएसटी) ने मंगलवार को अलवर जिले के राजगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया। शातिर आरोपी बीते 20 माह से एक मंदिर में तांत्रिक बनकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा 5 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि जिला पुलिस के ऑपरेशन वांटेड़ के तहत जिला पुलिस की स्पेशल टीम के प्रभारी यदुवीर सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में राजगढ़ के मंदिर में तंत्र साधना करते हुए आरोपी को दबोच लिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी नादौती थाना इलाके के बरदाला गांव निवासी सोहनलाल बैरवा (38) पुत्र रंगलाल है। आरोपी को पोक्सो एक्ट के एक मामले में न्यायालय की ओर से आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद वह सेवर की जेल में सजा काट रहा था। करीब 20 माह पहले पैरोल पर जेल से बाहर आया, लेकिन तीन दिसम्बर 19 को पैरोल की अवधि पूरी होने के बावजूद जेल वापस नहीं पहुंचा। तब से ही वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए करौली एसपी ने पांच...

सांसद दीयाकुमारी बोली- पार्टी कहे तो जितेंद्र सिंह को भाजपा में लाने का करेंगे प्रयास

Image
अलवर. भाजपा सांसद एवं पूर्व राजपरिवार से जुड़ी दीया कुमारी मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देने तथा तैयारियों का जायजा लेने अलवर आईं और अलवर पूर्व राजपरिवार से अपने मधुर रिश्तों की दुहाई देकर पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को पार्टी नेताओं के कहने और स्वयं सिंह के चाहने पर भाजपा में शामिल कराने का शगूफा छोड़ गई। उन्होंने कांग्रेस पर उनके पिता को धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा उनकी विचारधारा रही है। प्रधानमंत्री के सुझाव पर केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए मंत्रियों की ओर से देश में निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा की जानकारी देने अलवर आई सांसद दीया कुमारी ने पत्रकारों से सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान अलवर पूर्व राजघराने से रिश्ते और कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अलवर पूर्व राजघराने से उनके अच्छे सम्बन्ध रहे हैं। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो रहे नेताओं पर बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह से भाजपा में शामिल होने को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है, लेकि...

व्यापारी को अगवा कर दस लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Image
अलवर. बहरोड़ क्षेत्र के अलवर रोड पर 11 जुलाई को कल्याणपुरा गांव के पास बर्डोद निवासी मोबाइल दुकानदार मुरारीलाल पुत्र बाबूलाल का अपहरण कर उसके साथ मारपीट व दस लाख रुपए की फिरौती मांगने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने सोमवार शाम पांच बजे बहरोड़ पुलिस थाने में बताया कि 11 अगस्त को बर्डोद निवासी दुकानदार मुरारीलाल वर्मा के साथ अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर दस लाख रुपए फिरौती मांगी थी और उसके साथ कपड़े निकालकर मारपीट की थी। पीडि़त दुकानदार ने पुलिस को बताया था कि वह मुख्य चौराहे पर अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था, इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया था और उसे राजकीय कॉलेज के पास गाड़ी में ले गए और कोटपूतली,चौमू,जयपुर से दूसरे दिन शाहजहांपुर में बैंक की डुप्लीकेट पासबुक बनवाकर व नेट बैंकिंग, पे फोन व अन्य माध्यमों से करीब डेढ़ लाख रुपए लिए थे तथा 13 अगस्त को दुकानदार को नेशनल हाइवे पर कांकरदोपा गांव के पास छोड़ गए थे। इसके बाद व्यापारी ने 13 अगस्त की रात पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में हाइवे व टोल नाको पर लगे सीसीटीवी कै...

वीर रणबांकुरों की धरती अलवर, मातृभूमि की रक्षा करते 183 से ज्यादा जवानों ने दी शहादत

Image
अलवर. देश की सुरक्षा में अलवर जिले के 183 से ज्यादा जवानों ने प्राण न्यौछावर कर दिए। आजादी दिवस पर इन शहीदों और सभी सैनिकों के जज्बे को सभी सलाम कर रहे हैं। युद्ध में दुश्मन से लोहा लेते, देश की सीमाओं की रक्षा करते और विभिन्न ऑपरेशन में अलवर के जवान अग्रणी रहे और अपनी जान की बाजी लगा दी। प्रदेश में झुंझुनू के बाद सर्वाधिक अलवर जिले के जवान शहीद हुए हैं। जिले के बहरोड़, बानसूर, मुंडावर और नीमराणा क्षेत्र के 121 जवान शहादत दे चुके हैं। जबकि शेष जिले के 62 जवान मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर कर चुके हैं। साहस को सम्मान मिला देश के लिए मर मिटने वाले जवानों को शहादत व साहस के लिए सम्मान भी मिला। विशेष साहस के लिए 39 सैनिक व अधिकारियों को शौर्य पदक मिले हैं। जिनमें से 26 को सेना मैडल मिला है, 5 को वीरचक्र, 6 को शौर्य पदक और 1 को कीर्ति चक्र मिल चुका है। पदक प्राप्त जांबाजों के परिवारों को सरकार से पैकेज भी मिले हैं। इन्हें मिले वीरता के लिए पदक वीर चक्र प्राप्त करने वालों में टीकरी लक्ष्मणगढ़ के मेजर रामस्वरूप, बहरोड़ निवासी सूबेदार प्रभाती सिंह, निभोर बहरोड़ निवासी हवलदार गिरधारी लाल,...

अलवर में सड़क हादसा: गोवर्धन की परिक्रमा लगा कर आ रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर घायल

Image
अलवर. अलवर जिले के कठूमर में रविवार को सड़क हादसा हो गया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अलवर के मालाखेड़ा क्षेत्र के रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोग गोवर्धन की परिक्रमा लगा कर वापस लौट रहे थे। कठूमर कस्बे मेंं नगर सड़क मार्ग पर रविवार को सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन की हालत गंभीर बनी हुई है।मृतकों में एक महिला व बच्चा भी शामिल है। हादसे में घायल 3 लोगों को इलाज के लिए अलवर रैफर किया गया है। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि कार के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आई जिसके चलते यह हादसा हुआ। अलवर के मालाखेड़ा के एक गांव के रहने वाले एक ही परिवार के 8 लोग गोवर्धन की परिक्रमा लगाकर रविवार को कार से वापस गांव लौट रहे थे। नगर से कठूमर आते समय उनकी गाड़ी एक ट्रॉले से टकरा गई। ट्रोला नगर की तरफ जा रहा था। कार के ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान कार ट्रोला में आमने से टक्कर हुई। हादसा इतना खतरनाक था कि आसपास क्षेत्र में धमाके की आवाज हुई। आस पास रहने...

अलवर में प्रजामंडल आंदोलन ने जगाई थी आजादी की अलख, गांव-गांव घूमकर बताया आजादी का मतलब

Image
अलवर. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अलवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। प्रजामंडल ने यहां आजादी की अलख जगाई और स्वतंत्रता मिलने तक इसे अनवरत गतिमान बनाए रखा। हालांकि स्वतंत्रता आंदोलन की अगुवाई कर रहे कुछ नेताओं को उस दौर में जेल की यातनाएं भी सहनी पड़ी। वहीं दिन-रात गांव-गांव घूम लोगों में आजादी की अलख जगाने का कार्य किया। यही कारण है कि जब भी देश के स्वतंत्रता संग्राम का जिक्र आता है, उसमें अलवर की भागीदारी को नकारा नहीं जा सकता। स्वतंत्रता संग्राम में राजस्थान (तत्कालीन राजपूताना) का बड़ा योगदान रहा है। सन् 1857 से आजादी प्राप्त होने 1947 तक चले आजादी के लंबे संघर्ष में अलवर जिले के कई वीर सपूतों ने पराक्रम दिखाते हुए जान की बाजी लगाई। ब्रिटिश सत्ता के खिलाफ सन् 1857 में हुई क्रांति में भी अलवर के वीर सपूतों ने योगदान दिया। इनमें अलवर के सूबेदार चिम्मनसिंह भाटी ने नसीराबाद छावनी के विद्रोह में एक अंग्रेज को मार गिराया। वहीं स्वतंत्रता सेनानी पं. लक्ष्मण स्वरूप त्रिपाठी के चचेरे दादा कर्ण त्रिपाठी ने मेरठ छावनी सशस्त्र विद्रोह में भूमिका निभाई। इनके अलावा भी कई अन्य वीर सपूतों ने स्...

अलवर में अतिक्रमण पर कार्रवाई, 6 घंटे तक हटाया अस्थाई अतिक्रमण, विरोध भी हुआ

Image
अलवर. आजादी की साल गिरह से पहले शुक्रवार को अलवर शहर को अतिक्रमण से आजादी दिलाने का प्रयास शुरू किया गया। नगर विकास न्यास की ओर से कई विभागों के साथ मिलकर शुक्रवार को हनुमान चौराहे से कृषि उपज मंडी तक और अग्रसेन सर्किल से मोड़ तक कई दर्जन अस्थाई अतिक्रमण और खोखे हटवान की कार्रवाई की। सुबह 11 बजे हनुमान चौराहे से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान छह घंटे तक जारी रहा और शाम 5 बजे तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कई बार अतिक्रमण हटाओ दस्ते को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा तथा तनाव होने से कई बार कार्रवाई रोकनी भी पड़ी। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत हनुमान चौराहे से सुबह 11 बजे हुई। अभियान में सबसे पहले हनुमान चौराहे पर दुकानदारों से समझाइश की गई। अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत पुलिस चौकी के समीप स्कूटर व मोटर साइकिल सुधारने वाले मिस्त्री के खोखे हटाने से हुई। बाद में यह दल मूंगस्का वाली सडक़ की ओर चला। इस सडक़ मार्ग पर सेंट एंसलम स्कूल के बाहर ट्रक टायर पंचर वालों की दुकान तथा सामने ही परचूनी की दुकान के आगे से टीन शेड हटाने की कार्रवाई शुरू की। यहां परचूनी की दुकान ...

सट्टे के अवैध कारोबार का बड़ा गढ़ बना अलवर, रोजाना करोड़ों का सट्टा लग रहा, कई घर बर्बाद हुए

Image
अलवर. जिला सट्टे के अवैध कारोबार का गढ़ बन चुका है। यहां सैकड़ों छोटे-बड़े सटोरिये सक्रिय हैं, जो कि लोगों की जेब पर रोजाना करोड़ों रुपए का मटके का ‘फटका’ और क्रिकेट का ‘झटका’ लगा रहे हैं। हाल ही पुलिस ने अलवर के एक बड़े सट्टा किंग को टीम सहित दबोचा है, लेकिन सटोरियों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त कर पाने में पुलिस नाकाम बनी हुई है। अलवर जिले में क्रिकेट मैचों और अंकों का सट्टा जबरदस्त तरीके से चल रहा है। जिले में करीब पांच दर्जन से ज्यादा बड़े सटोरिये हैं, जिन्होंने अलवर जिले में ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और दिल्ली तक अपना सट्टे का नेटवर्क फैलाया हुआ है, जो कि क्रिकेट मैचों से लेकर दिल्ली, दिसावर, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गली में लगने वाले अंकों का सट्टा चला रहे हैं। इनके अंडर में सैकड़ों छोटे सटोरिये काम कर रहे हैं। इनके पास रोजाना कई हजार छोटे-बड़े ग्राहक चार से पांच करोड़ रुपए का सट्टे का दाव खेलते हैं। मंथली के खेल में पुलिस की ‘चुप्पी’ जिले में सट्टे के अवैध कारोबार का साम्राज्य लगातार तेजी से बढ़ रहा है। इसके पीछे मुख्य कारण है कि बड़े सटोरियों की पुलिस से...

सरिस्का में बाघ ने नहीं किया व्यक्ति पर हमला, पुराने वीडियो को सरिस्का का बताकर छवि पर दाग लगाने का दुष्प्रयास

Image
अलवर. बाघों की संख्या में निरंतर हो रही वृद्धि एवं पर्यटकों को जंगल के राजा टाइगर की सुलभ साइटिंग होने से सरिस्का बाघ परियोजना की ख्याति देश विदेश में बढ़ी है। सरिस्का की बढ़ती ख्याति से परेशान होकर कुछ शरारती तत्व पुराने एवं गलत वीडियो वायरल कर सरिस्का की छवि पर दाग लगाने का दुष्प्रयास कर रहे हैं। वन्यजीव प्रेमियों ने ऐसे शरारती तत्वों की जांच करा कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सरिस्का बाघ परियोजना में बाघों का कुनबा बढऩे और उनकी सुलभ साइटिंग से पर्यटकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। इससे जिले के पर्यटन को भी पंख लगे हैं। खास बात यह है कि सरिस्का में दो दशक से ज्यादा समय से किसी भी बाघ ने व्यक्ति पर हमला नहीं किया है, जबकि अन्य टाइगर रिजर्व में बाघ व मानव संघर्ष की घटनाएं हुई है। वहीं सरिस्का में बाघों के जंगल से बाहर निकलने जैसी घटनाएं भी नहीं हुई है। साथ ही बाघों की संख्या में इजाफा हुआ है। इससे सरिस्का की पर्यटन क्षेत्र में ख्याति लगातार बढ़ रही है। सहज पहुंच से बढ़ रहे पर्यटक सरिस्का बाघ परियोजना की भौगोलिक स्थिति अन्य टाइगर रिजर्व से अलग से है। दिल्ली व जयपुर के मध्य स्...

सावधान! अलवर में हर साल 3 मीटर गिर रहा जलस्तर, पानी नहीं बचाया तो सूख जाएंगे कंठ

Image
लुभावन जोशी. अलवर. डार्क जोन में शामिल अलवर जिले में गर्मियों के दौरान पेयजल समस्या गहरा जाती है। लोगों को पीने के लिए पानी मुश्किल से मिल रहा है। लेकिन जो पानी मिल रहा है उससे पथरी होने का खतरा है। विशेषज्ञ बताते हैं कि भूजल नीचे जाने से आमजन को हार्ड पानी मिल रहा है, इस कारण जिले में पथरी के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। भूजल स्तर जितना अधिक होगा, उतना साफ़ पानी उपलब्ध हो पाएगा। लेकिन अलवर जिले में जलस्तर 300 फ़ीट से लेकर 1300 फ़ीट तक पहुंच गया है, इससे पानी की कमी का तो साफ़ पता चलता है, साथ ही खनिज युक्त पानी पीने से पथरी, ब्लड प्रेशर और जोड़ों में दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। अलवर शहर की बात करें तो यहां जलस्तर 400 फ़ीट तक नीचे जा चुका है। जलदाय विभाग के अनुसार शहर में प्रतिदिन 5 करोड़ 25 लाख लीटर पानी की आवश्यकता है, जबकि करीब 3 करोड़ 25 लाख लीटर पेयजल की सप्लाई हो रही है। फ़िलहाल 2 करोड़ लीटर पानी की कमी चल रही है। कई जगहों पर साफ़ पानी नहीं आ रहा। जो पानी दिखने में साफ़ है, असल में उसमें ऐसे खनिज हैं जिनसे पथरी होने का खतरा है। राजीव गांधी सामान्य अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सतपाल यादव ने बताया कि रात...