अलवर शहर में हादसा, लोक परिवहन से नीचे कुचलने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, मचा हड़कंप
अलवर. शहर के तिजारा फाटक ओवरब्रिज और टेल्को चौराहा के बीच शनिवार दोपहर लोक परिवहन बस के नीचे कुचलने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि शिवाजी पार्क के भगवानपुरा निवासी गोपालसिंह (35) पुत्र इंद्रसिंह राजपूत शनिवार दोपहर डेढ़ बजे अपने आठ वर्षीय पुत्र को लेकर बाइक से बाजार आया था। वह सेटरिंग का काम करता था। प्लास्टिक के पाइप लेकर वापस घर लौट रहा था। रास्ते में तिजारा फाटक ओवरब्रिज से टेल्को चौराहा के बीच स्थित एक मैरिज गार्डन के सामने दूसरी बाइक को बचाने के प्रयास में गोपालसिंह की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे गोपालसिंह बाइक से उछलकर रोड के दूसरी तरफ जाकर गिरा और सामने से आ रही लोक परिवहन बस के नीचे कुचल गया। बस के पिछले टायर के नीचे आने से गोपाल सिंह का सिर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक को सामान्य अस्पताल पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद श...