Posts

Showing posts from March, 2021

फिर से डरा रहा कोरोना: इस जिले में एक माह पहले 5 एक्टिव केस थे अब 170 से ज्यादा हो गए, सावधानी जरूरी

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेजी से बढ़ रहा है। 33 दिन पहले 25 फरवरी को जिले में मात्र 5 मात्र कोरोना एक्टिव केस थे, जो कि अब यह आंकड़ा 171 पर पहुंच गया है। वहीं, मंगलवार को अलवर जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिनमें किशनगढ़बास, बानसूर और रामगढ़ में एक-एक मरीज सामने आए हैं। वहीं, सोमवार को 32 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष सावचेती रखने की आवश्यकता है। सभी व्यक्ति कोविड गाइडलाइन की पालना करें। मास्क आवश्यक रूप से लगाएं तथा सोशल डिस्टेंसिंग को पूरा ध्यान रखें। बार-बार अपने हाथों को साबुन या सेनेटाइजर से धोएं। उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 22 हजार के पार पहुंच चुका है। जिले में अब तक कुल 22 हजार 88 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 90 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 21 हजार 839 मरीज सही हो चुके हैं। फिलहाल 171 एक्टिव केस हैं। वहीं, ...

दर्दनाक: दो महीने पहले हुई थी शादी, होली की रात कार ने टक्कर मारी, पति-पत्नी की मौत

Image
अलवर. अलवर शहर के एमआईए थाना क्षेत्र स्थित घेघोली मोड़ के समीप होली की रात कार की टक्कर से बाइक सवार दम्पती की मौत हो गई। उनकी करीब दो माह पहले शादी हुई थी और मृतका गर्भवती थी। पुलिस ने सोमवार को सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए। एमआईए थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि एमआईए के देसूला निवासी मोहनसिंह प्रजापत और उसकी पत्नी शिमला देवी रविवार रात करीब 11 बजे अपने गांव गोविंदगढ़ के अलघानी से बाइक पर सवार होकर देसूला आ रहे थे। रास्ते में घेघोली मोड़ के समीप एक कार ने पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कार्रवाई करा शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार को जब्त कर लिया है। चालक अभी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। उल्लेखनीय है कि मृतक मोहनसिंह मोटरसाइकिल सुधारने का काम करता था। ये दोनों करीब दो साल से देसूला गांव में रह रहे थे। source https://www.patrika.com/alwar-news/husband-wife-killed-in-road-accident-in-alwar-67...

सरिस्का में फिल्मी सितारे: सलमान खान की बहन अर्पिता और रितेश देशमुख के परिवार ने देखे बाघ-बाघिन, जन्मदिन भी मनाया

Image
अलवर. क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी व बेटी के पिछले दिनों सरिस्का आने के बाद मंगलवार को फिल्म अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता व उनके ससुराल पक्ष के सदस्य सरिस्का पहुचे। चर्चा है कि अर्पिता ने सरिस्का क्षेत्र में बने एक होटल में बेटी का जन्मदिन भी मनाया। उसके बाद सरिस्का का भ्रमण किया, इस दौरान उन्हें बाघ-बाघिन की साइटिंग भी हुई। फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा, अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी उनके साथ रहे। फिल्म अभिनेता सलमान खान की मां हेलन खान होटल में ही रही और सरिस्का घूमने नहीं आई। सरिस्का के अधिकारियों का कहना है कि सरिस्का के टहला क्षेत्र स्थित एक चर्चित होटल में सभी सितारे बीते कुछ दिनों से रुके हुए थे। मंगलवार को सभी ने सरिस्का का भ्रमण किया। होटल प्रशासन की ओर से उनके लिए 8 जिप्सियां बुक की गई थी। सभी सदस्य इन 8 जिप्सियों में सवार होकर दोपहर के समय सरिस्का भ्रमण को पहुंचे। इस दौरान धानका चौकी के पास बाघिन एसटी- 9 और कालाकुआ के पास बाघ एसटी- 21 नजर आया। लौटते समय टहला के पास पैंथर भी दिखाई दिया। करीब एक घंटे के सरिस्का भ्रमण के बाद सभी सदस्य वापस होटल प...

पुलिस थाने को बनाया मयखाना: थानाधिकारी समेत पुलिसकर्मी होली पर शराब और हुक्का पार्टी करते नजर आए

Image
अलवर जिले के नीमराना क्षेत्र में मंगलवार को पुलिसकर्मियों का सोशल मीडिया पर शराब व हुक्का पार्टी का फोटो वायरल हो गया। जिससे पुलिस महकमें में हडक़म्प मच गया। वायरल फोटो में होली के दौरान नीमराणा पुलिस थाने का समस्त स्टाफ शराब व हुक्का पीते हुए नजर आया। मंगलवार को पुलिस कर्मियों ने पुलिस थाने में ही समस्त स्टाफ के साथ होली खेली। लेकिन इस दौरान पुलिसकर्मी अपनी मर्यादा तक भूल गए और पुलिस थाने में ही समस्त स्टाफ सादा वर्दी में शराब व हुक्का पार्टी करते हुए दिखे। इस दौरान थानाधिकारी गौरव प्रधान सहित समस्त पुलिस कर्मियों ने हाथों में शराब की बोतल, शराब से भरे ग्लास व हाथ में हुक्का लिए हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर फोटो के वायरल होने पर क्षेत्र के लोगों में दिनभर चर्चा का विषय बना रहा। शराब पार्टी की फोटो पर लोगों ने कहा कि पार्टी करने का भी कोई तरीका होता है। ऐसी ही सामूहिक पार्टी यदि आमजन करता है तो पुलिस मामला दर्ज कर लेती है और पुलिस स्टाफ खुलेआम ऐसा कर रहे है। जबकी पुलिस थाने में परिवादी आते है और ऐसे में पुलिस कर्मी हाथों में शराब की बोतल व ग्लास लेकर पार्टी कर रहे है। इस बारे में लोग...

पत्रिका: पुलिस-पब्लिक संवाद: युवाओं ने उठाए शहर की कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे, कोतवाल ने दिलाया प्रभावी कार्रवाई का विश्वास

Image
अलवर. राजस्थान पत्रिका के पुलिस-पब्लिक संवाद अभियान का आगाज शुक्रवार को अलवर जिले में शहर कोतवाली थाने से किया गया। इस दौरान युवाओं ने शहर की कानून व्यवस्था से जुड़े महिला सुरक्षा, जुआ-सट्टे और शराब के अवैध कारोबार, किरायेदारों के सत्यापन सहित कई मुद्दों को उठाया। कोतवाली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने युवाओं की बात को ध्यान से सुना। उनकी ओर से शहर की कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को अपनी डायरी में नोट किया। साथ ही सभी मुदें पर पर प्रभावी रूप से कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। भयमुक्त कानून व्यवस्था देने का प्रयास वर्चुअल संवाद कार्यक्रम के दौरान शहर कोतवाली थानाधिकारी राजेश शर्मा ने युवाओं के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि शहर में आमजन को भयमुक्त कानून व्यवस्था देने के लिए उनका भरसक प्रयास है। आमजन भी इसके लिए पुलिस का पूरा सहयोग करे। जुआ-सट्टे और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। आगे और भी सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। शहर के मनुमार्ग रोड सहित थाना इलाके के सभी शिक्षण संस्थाओं के बाहर बालिकाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त को बढ़ाया...

अलवर जिले में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक के लिए खिलाड़ियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान, 5 हजार लोगों ने दिया समर्थन

Image
अलवर. अलवर में खिलाडियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मुहिम तेज हो गई है। सोमवार को जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में सुबह 6 बजे से 8 बजे तक बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय व राजर्षि महाविद्यालय के एथलेटिक्स ट्रैक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें अलवर के खिलाडियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया। पहले दिन करीब 5000 हस्ताक्षर किए गए। जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष उमराव लाल सैनी ने बताया कि पिछले दस सालों से सिंथेटिक ट्रैक बनवाने की मांग की जा रही है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। आगे भी खिलाडी शांतिपूर्वक इस अभियान को चलाएंगे। इस मौके पर शंकर सिंह राजपूत, एथलेटिक कोच अजीत सिंह, कोच गंगा सहाय, इंटरनेशनल खिलाडी धारा यादव, नेशनल खिलाडी रणजीत सिंह, लोकेश चौधरी, पलक जैन, प्रदीप कुमार सैनी, राजा, एथलेटिक कोच युसूफ खान सहित अन्य नेशनल खिलाडियों ने इसमें सहयोग किया। 25 साल में मांग, नहीं हो रही पूरी अलवर जिले के युवा पूरे समर्पण के साथ एथलेटिक्स की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन प्रदेश की सरकारें हजारों युवाओं की एक उम्मीद को पिछले 25 सालों से अनदेखा किए हुए हैं। अलवर के युवाओं का ...

राजस्थान: आंधी तूफ़ान से गिरी गरीब परिवार की छत, पहले पति चल बसे, टूटा दुःख का पहाड़

Image
अलवर. अलवर शहर में सोमवार को आए आंधी तूफान के चलते 60 फीट रोड पर अनीता शर्मा के कमरे की टीन शेड पर पड़ोसी के कमरे की छत आकर गिर गई। अनीता शर्मा आर्थिक रूप से कमजोर है वह कमरे पर छत डलवाने की स्थिति में नहीं है। इसीलिए कमरे पर टीन शेड डली हुई है। उन्होंने बताया कि पड़ोसी की छत पर बना कमरा उनसे ऊपर है। जो 20 से 25 साल पुराना होने के कारण जर्जर हो चुका था। इस कमरे की छत तूफान के दौरान उनके टीन शेड़ पर आकर गिरी। जिसके चलते टीन शेड वाले कमरे में रखा घर की जरूरत का सभी सामान पूरी तरह से खराब हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पति नहीं है ।वह अपने बच्चों के साथ रहती हैं । छोटा मोटा काम करके घर चलाती है । अचानक से आई इस विपदा से उन्हें आर्थिक रूप से काफी नुकसान हुआ है। सहायता के लिए भेजेंगे प्रस्ताव तूफान में साठ फीट रोड पर एक मकान पर टीन शेड गिरने की सूचना पर गिरवादर व पटवारी को भेजकर मौका पर्चा बनवाया गया है। जल्द पीडि़त के लिए सहायता का प्रस्ताव भेजा जाएगा। योगेश डागुरएसडीएम अलवर source https://www.patrika.com/alwar-news/roof-broken-due-to-rain-and-hailstorm-in-alwar-6761693/

राजस्थान के इस सीमावर्ती जिले में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका, कोविड ICU और क्वारंटीन सेंटर बनाने की तैयारी

Image
अलवर. देश व प्रदेश के साथ ही अलवर जिले में भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की आंशका को देख प्रशासन ने फिर से संक्रमण से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। सामान्य अस्पताल के सर्जिकल आइसीयू को कोविड आइसीयू बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं, वहीं रामगढ़, नीमराणा, तिजारा व अलवर शहर में बाहर से बिना कोरोना जांच के आने वाले लोगों के लिए क्वॉरंटीन सेंटर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिला कलक्टर ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए विभिन्न विभागों की कार्ययोजना को मूर्तरूप देने के निर्देश दिए हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की आशंका को देखते हुए चिकित्सा प्रशासन ने कोविड़ जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में प्रतिदिन करीब 2 हजार लोगों की कोविड जांच की जा रही है। इसकी संख्या बढ़ाने को कहा गया है। पूर्व में यह जांच घटकर करीब 1500 रह गई थी। सामान्य अस्पताल में फिर बनेगा कोविड वार्ड सामान्य अस्पताल में कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए 50-60 बेड रिजर्व रखने को कहा गया है। यह कोविड वार्ड ही होगा। वहीं सोमवार को सर्जिकल आइसीयू को कोविड आइसीयू बनाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बाहर से...

राजस्थान के इस जिले में शुरू होगा दूसरा मेडिकल कॉलेज, जयपुर व दिल्ली जैसी सुविधाएं होंगी, मिलेगा बेहतर इलाज

Image
अलवर. जिला मुख्यालय अलवर पर राज्य सरकार की ओर से घोषित मेडिकल कॉलेज शुरू होने से अलवरवासी ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों व पड़ोसी राज्यों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार मिलना आसान हो सकेगा। इसका लाभ अलवर या आसपास के क्षेत्र के लोगों को ही नहीं, बल्कि जयपुर एसएमएस अस्पताल को भी मिलेगा। जेल परिसर की जमीन पर मेडिकल कॉलेज शुरू होने पर अलवर में जांच का दायरा बढ़ेगा, इसका सीधा लाभ अलवरवासियों को मिलेगा। इनमें हार्ट, किडनी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कैंसर सहित अन्य गंभीर रोगों से पीडि़त मरीजों की अलवर में ही सरकारी स्तर पर जांच शुरू हो जाएगी। मेडिकल कॉलेज में सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सा सेवा शुरू होने से इन रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक भी यहां कार्यरत रहेंगे। ऐसे में गंभीर रोगों से ग्रसित रोगियों को अलवर में ही जांच तथा वरिष्ठ चिकित्सकों से उपचार की सुविधा मिलने से उन्हें जयपुर एसएमएस व अन्य बड़े अस्पताल या मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इसका दोहरा लाभ होगा, जिसमें लोगों को अलवर में ही गुणवत्ता का उपचार मिलने से समय और पैसे की बचत होगी और उन्हें इलाज के लिए जयपुर एसएमएस नहीं जाना पड़...

राजस्थान में यहां लगातार दूसरे दिन गिरे ओले, तूफ़ान से कई पेड़ गिरे, किसानों की चिंता बढ़ी

Image
अलवर. राजस्थान के पूर्वी जिले अलवर में लगातार दो दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अलवर जिले में मंगलवार दोपहर कई जगह ओलावृष्टि हुई। जिले के राजगढ़, थानागाजी, पिनान आदि जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश और ओले गिरे जिससे किसानों की फसल खराब हुई है। इससे पूर्व जिले में सोमवार को भी मौसम के मिजाज बिगड़ गए। सुबह हल्की बूंदाबादी तो शाम को तूफान के साथ बरसात आई। यह बरसात पूरे जिले में हुई जिसमें कई जगह तो छोटे ओले भी गिरे। इस ओलावृष्टि से मौसम ने पलटा खाया जिससे तापमान में कमी आई। इससे शाम को तापमान गिरकर 22 डिग्री पर आ गया जो अन्य दिनों इस समय 25 डिग्री के आसपास चल रहा था।अलवर में 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली। बारिश से पहले तेज अंधड़ की वजह से सड़कें धूल से भर गई। सोमवार को सुबह साढ़े चार बजे तेज हवा चल रही थी। सुबह पांच बजे अलवर शहर में बूंदाबादंी हुई। यह बूंदाबांदी शहर में आठ बजे तक ही चार बार हुई और रुक गई। इसी प्रकार दिन के समय धूप में तेजी हो गई। दोपहर बाद शाम को 4 बजे काले बादल छा गए और आकाशीय बिजली गिरने लगी। इससे मौसम ने एकदम करवट बदली। इस समय तेज तूफान आया और बरसात हुई। ...

तूफान के साथ आई बरसात से मौसम का मिजाज बदला, किसानों की चिंता बढ़ी

Image
अलवर। जिले में सोमवार को मौसम के मिजाज सुबह से ही बिगड़ गए। सुबह हल्की बूंदाबादी तो शाम को तूफान के साथ बरसात आई। यह बरसात पूरे जिले में हुई जिसमें कई जगह तो छोटे ओले भी गिरे। इस ओलावृष्टि से मौसम ने पलटा खाया जिससे तापमान में कमी आई। इससे शाम को तापमान गिरकर 22 डिग्री पर आ गया जो अन्य दिनों इस समय 25 डिग्री के आसपास चल रहा था। सोमवार को सुबह साढ़े चार बजे तेज हवा चल रही थी। सुबह पांच बजे अलवर शहर में बूंदाबादंी हुई। यह बूंदाबांदी शहर में आठ बजे तक करीब चार बार हुई। इसी प्रकार दिन के समय धूप में तेजी हो गई। दोपहर बाद शाम को 4 बजे काले बादल छा गए और आकाशीय बिजली गिरने लगी। इससे मौसम ने एकदम करवट बदली। इस समय तूफान आया और बरसात हुई। कई पेड़ गिरे , टीन शेड गिरी- अलवर शहर में बरसात और तूफान से कई पेड़ गिर गए। इससे कोई दुर्घटना नहीं हुई। शिशु अस्पताल के समीप बने पीडब्ल्यूडी क्वार्टर में रहने वाली जिला खेल अधिकारी अंजना शर्मा की कार पर तूफान के चलते पेड़ गिर गया जिससे कार को काफी नुकसान हुआ। यह पेड़ पिछले काफी समय से गिराऊ स्थिति में था। खेल अधिकारी अपनी बच्ची के साथ स्टेडियम जाने के लिए...

EWS के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, राजस्थान सरकार ने आरक्षित वर्ग की तरह आयु सीमा में दी छूट

Image
अलवर. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को विधानसभा में इडब्ल्यूएस वर्ग के आरक्षण में अन्य वर्गों के समान आयु सीमा व फीस में छूट की घोषणा की है। शहर विधायक संजय शर्मा ने विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत गत 7 मार्च को विधानसभा में इडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को अन्य आरक्षित वर्ग के समान आयु सीमा व फीस में छूट की मांग की थी। विधानसभा में बोलते हुए शहर विधायक शर्मा ने कहा कि सरकार ने इडब्ल्यूएस वर्ग के लिए राज्य सरकार के अधीन सेवाओं में 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है, लेकिन इस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अन्य आरक्षित वर्गों के समान अधिकतम आयु सीमा में छूट एवं परीक्षा शुल्क में छूट का प्रावधान नहीं किया है। इस पर राज्य सरकार की ओर से इस प्रकरण को परीक्षणाधीन होने की जानकारी दी। शहर विधायक शर्मा ने गत जून माह में भी पर्ची के माध्यम से विधानसभा में यह मुददा उठाया था। अब मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अन्य आरक्षित वर्ग के समान अधिकतम आयु सीमा व परीक्षा शुल्क में छूट की घोषणा की है। source https://www.patrika.com/alwar-news/rajasthan-government-gives-age-con...

अलवर में एक और थानाधिकारी निलंबित, लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक ने निलंबित किया

Image
अलवर. एमआईए स्थित एक फैक्ट्री में दो दिन पूर्व हुए झगड़े के दौरान देरी से पहुंचने व लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने एमआईए एसएचओ शिवराम गुर्जर को गुरुवार को निलम्बित कर दिया। वहीं, झगड़े में एक पक्ष के साथ मिलीभगत के आरोपों की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि एमआईए थाना क्षेत्र में सलोनी इंडस्ट्रीज नाम से एक सरसों के तेल की फैक्ट्री है। जिसमें बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। पूर्व में उनके बीच तीन-चार मारपीट के मामले दर्ज हो चुके हैं। इस फैक्ट्री में मंगलवार शाम को करीब 20-25 लोग घुस आए थे। जिन्होंने कर्मचारियों से मारपीट की और फैक्ट्री में तोड़ फोड़ की। फैक्ट्री में मारपीट और तोड़-फोड़ की सूचना मिलने के बाद भी एमआईए थाना एसएचओ शिवराम गुर्जर देरी से मौके पर पहुंचे। घटना के सम्बन्ध में एक पक्ष ने मामला दर्ज कराया तथा एमआईए थानाधिकारी पर भी दूसरे पक्ष से मिलीभगत के आरोप लगाए। इस मामले में गुरुवार को उन्होंने स्वयं फैक्ट्री जाकर घटना के सीसीटीवी फुटेज देखे। इस मामले में प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए एमआईए थाना एस...

मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर किया था, राजस्थान के दौलत खान राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित

Image
अलवर. राजस्थान के अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ के महराना गांव के दौलत खान को बिहार के नवादा में चार नक्सलियों को ढेर करने पर राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित किया गया है। दौलत वर्तनाम में सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फाॅर्स की बटालियन 194 में तैनात हैं। उन्हें 17 मार्च को सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर गुरुग्राम में सम्मानित किया गया। दौलत खान ने बताया कि 8 मार्च 2017 में उनकी टीम नवादा के जंगलों में नक्सलियों के सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। नक्सलियों की फायरिंग पर जवान उनपर टूट पड़े और 25 मिनट तक मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन कमांडर सहित चार नक्सली ढेर हुए। अन्य नक्सली नक्सली वहां से भाग खड़े हुए। नक्सलियों के मारे जाने के अलावा दो एके 47, राइफल के अलावा भारी मात्रा में बारुद भी बरामद हुआ था। दौलत ने कहा- यह गौरव की बात राष्ट्रपति पुलिस वीरता पदक से सम्मानित होने पर उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि देश सेवा करना बड़ा सम्मान है। पदक मिलने पर उन्हें ख़ुशी है। वे मार्च 2001 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। उन्होंने बिहार, झारखण्ड, कश्मीर, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा आदि जिलों में से...

राजस्थान के इस जिले में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एक्टिव केस में इजाफा, चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ी

Image
अलवर. जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर बढऩे लगा है। लगातार संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिसमें से अलवर शहर से 4, मालाखेड़ा से एक, भिवाड़ी और किशनगढ़बास से 2-2 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। गुरुवार को अलवर जिले में 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। वहीं, कोरोना एक्टिव केसों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग की चिंता बढ़ गई है। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि गुरुवार को अलवर जिले में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। जिनमें बहरोड़ में 2 तथा भिवाड़ी, किशनगढ़बास, राजगढ़, रामगढ़ और तिजारा में 1-1 संक्रमित मरीज मिले हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में पता लगाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि अलवर जिले में अब तक कुल 21 हजार 892 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से 90 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 21 हजार 766 मरीज सही हो चुके हैं। फिलहाल 57 एक्टिव केस हैं। नौ दिन में लगातार बढ़ रहे एक्टिव केस अलवर जिले में कोरोना एक्टिव केस पिछले 9 दिन से लगातार बढ़ रहे है...

राजस्थान: नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार किया, अश्लील वीडियो बनाया, परिवार को बताई आपबीती

Image
अलवर. जिले के ग्रामीण थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लडक़ी का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जिले के एक ग्रामीण पुलिस थाने में नाबालिग लडक़ी के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के ही चार जनों ने 10 मार्च को उसकी बहन का अपहरण किया और उसे बाहर कहीं होटल में रखा। चारों ने नाबालिग से सामूहिक बलात्कार किया। पंद्रह मार्च को लडक़ी घर लौटी तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने नाबालिग के भाई की रिपोर्ट के आधार पर चार नामजद लोगों के खिलाफ 363,366ए, 376डी, आईपीसी 504 तथा पोस्को एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गुुरुवार देर शाम पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम और जांच अधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने मौके पर गांव में पहुंचकर नाबालिग व उनके परिजनों से पूछताछ की और उसका मेडिकल मुआयना कराया। अपराधियों को नहीं बक्शा जाएगा जिले के एक गांव के युवक ने नाबालिग के अपहरण व सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पु...

अच्छी खबर: सांसद बालकनाथ की अनुशंसा पर जिले में पेयजल के लिए 325 करोड़ का बजट स्वीकृत, नल से पहुंचेगा जल

Image
अलवर. पेयजल समस्या से जूझ रहे अलवर जिले के लिए सांसद महंत बालकनाथ की अनुशंसा पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 325 करोड़ का बजट जल मिशन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया है। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में नल से जल पहुंचेगा। लोकसभा सांसद महंत बालकनाथ ने बताया कि बजट में से अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रथम चरण के अंतर्गत 95 करोड़ 64 लाख 25 हजार रुपए बजट स्वीकृत किया है l रामगढ विधानसभा क्षेत्र में 29 करोड़ 14 लाख 77 हजार रूपए, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 58 करोड़ 6 लाख 22 हजार रूपए, किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 70 करोड़ 76 लाख 57 हजार रूपए, तिजारा विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 करोड़ 7 लाख 89 हजार रूपए, बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के लिए 27 करोड़ 87 लाख 58 हजार रूपए, मुंडावर विधानसभा क्षेत्र के लिए 34 करोड़ 53 लाख 56 हजार रूपए, अलवर शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए 32 करोड़ 50 लाख 84 हजार रूपए स्वीकृत किए हैं। सांसद ने जल जीवन मिशन योजना में बजट जारी करने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-loks...

खेरली थाने में महिला के साथ बलात्कार करने वाले सब इंस्पेक्टर भरत सिंह को बर्खास्त किया, IG ने जारी किए आदेश

Image
जयपुर/अलवर . विधानसभा में घोषणा के बाद दागी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया गया। खेरली थाने में परिवादी महिला से बलात्कार के आरोपी उप निरीक्षक भरत सिंह को सोमवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। इसके आदेश डीजी एमएल लाठर के निर्देश पर आइजी हवासिंह घुमरिया ने जारी किए। उल्लेखनीय है कि 26 वर्षीय महिला ने खेरली थाने में परिवाद दिया कि उसका पति उसे तलाक देना चाहता है और वह उससे तलाक नहीं लेना चाहती। इस संबंध में उसके पति को पाबंद किया जाए। इस मामले में कार्रवाई करने के बहाने 54 वर्षीय सब इंस्पेक्टर भरत सिंह जादौन ने परिवादी महिला को बुलाया। थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में महिला के साथ दो, तीन और चार मार्च को लगातार तीन दिन तक बलात्कार किया। घटना के संबंध में पीडि़ता ने रविवार को पुलिस थाने में शिकायत दी। जिससे पुलिस महकमे में हडक़म्प मच गया। जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम खेरली थाने पर पहुंचे। मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह जादौन निवासी दौसा को गिरफ्तार कर लिया। गत 7 मार्च को मामला दर्ज हुआ महिला के परिव...

राजस्थान की बेटी प्रियंका चौधरी संभाल रही युद्धपोत INS विक्रमादित्य की कमान, उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली महिला अफसर

Image
अलवर. लक्ष्य निर्धारित हो तो मंजिल दूर नहीं। घर संभालने वाली महिलाएं अब देश को संभालने की जिम्मेदारी बखूबी उठा रही हैं। राजस्थान के अलवर जिले के रामपुर गांव की प्रियंका चौधरी ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। भारतीय नौसेना के सबसे शक्तिशाली युद्धपोत आईएनएस विक्रमादित्य की जिम्मेदारी प्रियंका चौधरी संभाल रही हैं। विक्रमादित्य की खूबी है कि इससे परमाणु हमले में किए जा सकते हैं। विक्रमादित्य युद्धपोत पर 180 नौसैनिकों के ऊपर मुख्य लेफ्टिनेंट कमांडिंग इन चीफ प्रियंका चौधरी देश की पहली महिला अफसर है जो यह जिम्मेदारी निभा रही है। प्रियंका ने बताया कि भारतीय नौसेना में वह 46000 टन वजनी युद्धपोत ब्रह्मोस जैसे सुरक्षात्मक मिसाइल से लैस है। गांव रामपुर की बेटी प्रियंका के पिता बलबीर चौधरी सेल्स टैक्स विभाग के अधिकारी के पद से कुछ दिन पूर्व सेवानिवृत्त हुए हैं। प्रियंका के पति भरतपुर के नगीना गांव के रहने वाले हैं। वह जयपुर में सॉफ्टवेयर कंपनी संचालक हैं। प्रियंका के पिता ने बताया कि विक्रमादित्य जैसे युद्धपोत पर भारत की पहली महिला लेफ्टिनेंट कमांडर ऑफिसर के रूप में प्रियंका का शामिल होना अलवर सहि...

कमरे के बाहर लिखा था रिश्वत न दें, जेईएन ने अंदर ठेकेदार से ली 20 हजार की रिश्वत, रंगे हाथों धरा गया

Image
अलवर. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को अलवर यूआईटी के जेईएन (कनिष्ठ अभियंता) को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जेईएन ने पेंडिंग बिलों को पास करने की एवज में ठेकेदार से यह रिश्वत मांगी थी। एसीबी अलवर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया कि 2 मार्च को परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी कि नगर विकास न्यास अलवर में उसके विभिन्न निर्माण कार्यों के 6-7 लाख रुपए के बिल पेंडिंग हैं। जिनको पास करने की एवज में जेईएन नवीन कुमार दुआ द्वारा 3 प्रतिशत के हिसाब से 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी जा रही है। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई का जाल बुना। एसीबी टीम ने डीएसपी महेन्द्र मीणा के नेतृत्व में सोमवार दोपहर करीब एक बजे अलवर यूआईटी कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम देते हुए 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते जेईएन नवीन कुमार दुआ (36) पुत्र नत्थीलाल पंजाबी निवासी पायल मैरिज होम के सामने दिल्ली रोड रामगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत राशि जेईएन के जींस की पीछे की बांयी जेब से बरामद की गई। एसीबी टीम को देखकर दीवार कूदकर ...

खुशखबरी: अलवर मेडिकल कॉलेज नए सत्र से शुरू होगा, ESIC की महानिदेशक ने कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए

Image
अलवर. ईएसआईसी कारपोरेशन दिल्ली की महानिदेशक अनुराधा प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने अलवर ईएसआईसी हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान लैब में बायो कैमेस्ट्री फुली ऑटोमैटिक एनालाइजर व हीमेटॉलोजी फुली ऑटोमैटिक एनालाइजर मशीन और मेडिकल एजूकेशन यूनिट का उद्घाटन किया गया। इस दौरान ईएसआईसी कारपोरेशन दिल्ली की महानिदेशक अनुराधा प्रसाद ने कहा कि हमें एनएमसी (नेशनल मेडिकल कमीशन) के निरीक्षण का इंतजार है। सबकुछ हमारा ट्रैक पर है जो हमारे टारगेट हैं उसके अनुसार काम चल रहा है। पूरी उम्मीद है कि हमें एनएमसी से मान्यता प्राप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा कि वैसे तो यह मेडिकल कॉलेज श्रमिकों के लिए बना है। अभी श्रमिकों का कवरेज इस एरिया में ज्यादा नहीं है, लेकिन आगे पूरी उम्मीद है कि श्रमिकों का कवरेज भी बढ़ेगा, क्योंकि यह इंडस्ट्रीयल एरिया है। जब श्रमिकों का कवरेज नहीं है तब तक इतनी बड़ी सुविधा को पब्लिक के लिए रखेंगे। इस मेडिकल कॉलेज और साथ में 500 बेड का अस्पताल है। इसमें सभी विशेष चिकित्सा सुविधाएं होंगी और वो सभी पब्लिक के लिए उपलब्ध होंगी। यहां कई चिकित्सा सुविधाएं अभी शुरू...

राजस्थान के इस गांव में पहली बार घोड़ी पर चढ़ा दलित दूल्हा, पुलिस सुरक्षा में निकली बारात

Image
अलवर जिले के थानागाजी में सोमवार रात दलित दूल्हे की निकासी पुलिस पहरे के बीच निकाली गई। इस दौरान चार थानों की पुलिस मौजूद रही। पुलिस की मौजूदगी में शादी निर्विघ्न सम्पन्न हुई। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पहली बार दलित दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा है। दलित दूल्हे के घोड़ी पर न चढऩे की कई साल बाद परम्परा टूटी है। दलित दूल्हे के घोड़ी पर चढकऱ निकासी के दौरान किसी अनहोनी की आशंका के चलते लडक़ी के पिता ने प्रशासन से मदद की गुहार की थी। जानकारी के अनुसार गत 13 मार्च को तेजाराम पुत्र छोटूराम बलाई निवासी बसई अभयराम तहसील थानागाजी ने जरिए इस्तगासा परिवाद स्थानीय थाना पुलिस ने पेश किया कि उसकी पुत्री सोनम बाई का विवाह 15 मार्चको संपन्न होने जा रहा है और गांव के एक समाज विशेष के कुछ लोग घोड़ी पर निकासी लेकर आने पर विरोध जता रहे हैं। लडक़ी के पिता ने शादी में कुछ अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस प्रशासन से सहयोग की मांग की थी। इस पर स्थानीय थाना थानाधिकारी धीरेंद्र कुमार की ओर से कांस्टेबल मनोज कुमार से कराई जांच में मामला सही पाया गया। बाद में थानाधिकारी ने एसडीएम थानागाजी को रिपोर्ट पेश की। इस पर उपख...

देश के लिए शहीद हुए 22 साल के प्रदीप गुर्जर, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Image
अलवर. सिक्किम में बर्फ के नीचे दबने से शहीद हुए सेना के जवान प्रदीप गुर्जर को उनके पैतृक गांव जीवनसिंहपुरा में सैनिक सम्मान से अन्त्येष्टि की गई। सेना के जवानों ने हवाई राउण्ड फायर कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सैनिक सम्मान के सम्मान में शहादत के नारों से आसमां गूंज उठा। मुंडावर उपखण्ड क्षेत्र के गांव जीवनसिंहपुरा निवासी 22 वर्षीय प्रदीप गुर्जर पुत्र माडाराम गुर्जर की सिक्किम में बर्फ के नीचे दबने से 11 मार्च को मृत्यु हो गई थी। प्रदीप की पार्थिव देह को पैतृक गांव जीवनसिंहपुरा (मुंडावर) पहुंचने में तीन से चार दिन का समय लग गया। तिरंगे में लिपटे प्रदीप के पार्थिव शरीर के सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे गांव में पहुंचने पर उसके परिजन शोक में डूब गए। इस दौरान रास्ते में युवाओं ने शहीद प्रदीप अमर रहे, भारत माता की जय, इण्डियन आर्मी जिन्दाबाद के नारे लगाए। प्रदीप अमर रहे और भारत माता के जयकारों के बीच शहीद की अंतिम यात्रा निकाली गई। गांव में शहीद की पैतृक भूमि पर सैनिक सम्मान के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी गई। सेना के जवानों ने हवाई राउंड फायर चलाकर गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। शहीद प्रदीप के बड़े भाई सं...

पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा के कार्यक्रम में लगे पायलट जिंदाबाद के नारे, कृषि कानून पर दिया बयान

Image
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि किसी भी किसान या किसान संघ के केंद्र सरकार से कृषि कानूनों की मांग नहीं की लेकिन केंद्र सरकार जबरदस्ती तीनों कानून किसानों पर लादे जा रही है। शिक्षा मंत्री डोटासरा रविवार को थानागाजी कस्बे में ज्योति एकेडमी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के भवन लोकार्पण व ब्लॉक स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। डोटासरा ने कहा कि किसान कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन गूंगी बहरी सरकार नहीं सुन रही। केंद्र सरकार को अगले चुनावों में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। डोटासरा ने सम्बोधन करते हुए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले प्रत्येक जिले में फिर 167 ब्लॉक में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले। उन्होंने कहा राजस्थान क्वालिटी एजुकेशन में 14वें स्थान पर था, शिक्षकों की मेहनत से अब राजस्थान दूसरे स्थान पर है। देश में पहली बार कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के बस्ते का बोझ घटाने का काम किया है। सरकारी स्कूलों में वार्षिकोत्सव, अल्पसंख्यक भाषा शुरू करने आदि ...

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल ने 2 हजार की मंथली लेकर छोड़ा वाहन, ऑडियो वायरल हुई तो खुली भ्रष्टाचार की पोल

Image
अलवर. जिला पुलिस की वर्दी पर बलात्कार के दाग के बीच भ्रष्टाचार की कालिख भी पुत गई है। मंगलवार को एमआईए थाने के एक कांस्टेबल और दलाल के बीच दो हजार रुपए की मंथली बांधकर वाहन छोडऩे सम्बन्धी बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ। जिस पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए थाने के कांस्टेबल और चालक को निलम्बित कर दिया। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि मंगलवार को एमआईए थाने के कांस्टेबल सुरेश मीणा निवासी करौली हाल अम्बेडकर नगर अलवर और एक व्यक्ति के बीच मोबाइल पर बातचीत का ऑडियो सामने आया है। एक मिनट 10 सैकेंड की बातचीत में कांस्टेबल सुरेश दो हजार रुपए की मंथली बांधकर वाहन को छोडऩे की बात कह रहा है तथा पूर्व में उस वाहन चालक से थाने के चालक उदेश शर्मा निवासी जाडला कठूमर द्वारा मंथली लेने की बात कर रहा है। इस मामले में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एमआईए थाने के कांस्टेबल सुरेश और चालक उदेश को निलम्बित कर दिया गया है। इस मामले की जांच सीओ ग्रामीण योगेश शर्मा को सौंपी गई है। ऑडियो में यूं खुली भ्रष्टाचार की पोल कांस्टेबल : हैलो। दलाल : हां, सुरेश भाई। कांस्टेबल : या...

सरिस्का में 2005 से पूर्व बाघ राणा सांगा का था राज, चोट के निशान से पड़ा यह नाम, दहाड़ सुनकर घबरा जाते थे वन्यजीव

Image
अलवर. सरिस्का अभयारण्य में लंबे समय तक राज करने वाले बाघ (राणा सागा) के इलाके में इन दिनों दो युवा एवं एक उम्रदराज बाघ का बसेरा है। सरिस्का अभयारण्य के वर्ष 2005 में विघिन घोषित होने से पूर्व वृद्ध बाघ (राणा सांगा) का कई इलाकों में एक तरफा राज कायम रहा। इस बाघ की दहाड़ में इतना दम होता था कि उसकी दहाड़ सुन इलाके में अन्य कोई वन्यजीव घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाता था। इस कारण इस बाघ का नाम वन्यजीव प्रेमियों ने राणा सांगा रख दिया। वर्ष 2003- 04 में बाघ राणा सांगा की मौत हो गई। बाद में उसके इलाके में अन्य वन्यजीवों का विचरण शुरू हुआ। इस इलाके में वर्तमान में युवा बाघ एसटी- 15 व एसटी- 21 एवं एक उम्रदराज बाघ एसटी- 6 ने राज कायम कर रखा है। वही बाघिन एसटी 2, 3 व 9 ने भी इसी इलाके में बसेरा बनाया हुआ है। संघर्ष में हुए कई घाव और खोई एक आंख सरिस्का अभयारण्य में बाघों का सफाया होने से पूर्व बाघों में इलाके को लेकर आपस में संघर्ष चलता रहा। इलाके संघर्ष में ही उम्रदराज बाघ की एक आंख खराब हो गई। वहीं शरीर पर कई चोटों के निशान हो गए इसके बाद इस बाघ का नाम राणा सांगा पड गया और वनकर्मी उसे राणा सा...

नौकरी लगवाने के बहाने बुलाया और होटल में ले जाकर जबरन बलात्कार किया, मामला दर्ज

Image
अलवर. शहर के एक पुलिस थाने में महिला ने एक युवक के खिलाफ नौकरी लगवाने का झांसा देकर अलवर बुला होटल में ले जाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।थानाधिकारी ने बताया कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र निवासी 35 वर्षीय एक महिला ने सोमवार देर शाम थाने पर रिपोर्ट दी कि अलवर के कालाकुआं निवासी कृष्ण सिंह चौहान (38) पुत्र नारायण सिंह चौहान से उसकी दोस्ती हो गई। नौकरी लगवाने के बहाने ने कृष्ण सिंह ने 7 मार्च को अलवर बुलाया। इसके बाद स्टेशन रोड स्थित अरावली होटल में ले गया और वहां होटल के कमरे में उसके साथ जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल कराते हुए अनुसंधान शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में अलवर जिले में बलात्कार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इनमें से दो रिपोर्ट तो खुद पुलिस पर दर्ज हुई है। ऐसी घटनाएं अलवर की छवि पर दाग लगा रही है। source https://www.patrika.com/alwar-news/rape-with-married-women-in-hotel-in-alwar-6746666/

पपला की गर्लफ्रेंड जिया ने कहा- मैं पपला से ही शादी करूंगी, जानिए पपला और उसके पिता ने क्या कहा

Image
अलवर. कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर से उसकी प्रेमिका जिया शादी करना चाहती है। वहीं, पपला का कहना है कि उसका जिया पर कोई दबाव नहीं है। यदि जिया उससे शादी करना चाहती है तो वह भी शादी के लिए तैयार है। दोनों ने ये बातें कोटपूतली के अपने वकील गोविंद रावत से मुलाकात के दौरान कही। वकील गोविंद रावत ने बताया कि पपला के पिता मनोहरलाल और वह अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में पपला से मुलाकात के लिए गए, लेकिन जेल प्रशासन ने पिता मनोहरलाल को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पपला से नहीं मिलने दिया। उनकी करीब साढ़े पांच मिनट पपला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुलाकात कराई गई। जिसमें पपला से जिया से शादी को लेकर बात की गई। जिसमें पपला ने कहा कि शादी को लेकर उसका जिया पर कोई दबाव नहीं है। वह अपनी मर्जी से अगर शादी करने को राजी है तो वह भी उससे शादी करना चाहता है। वकील रावत ने बताया कि इसके अगले दिन गुरुवार को वह और पपला के पिता मनोहरलाल अलवर जेल में जिया से मिलने आए। यहां भी पपला के पिता को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए जिया से नहीं मिलने दिया तथा उनकी जिया से करीब 7-8 मिनट की मुलाकात कराई...

थाने में बलात्कार: सब इंस्पेक्टर ने महिला से फोन पर की अश्लील बातें, होटल में बुलवाया, रिकॉर्डिंग सुनकर मचा हड़कंप

Image
अलवर. बलात्कार के आरोपी थानेदार ने फोन पर भी पीडि़ता से अश्लील बातें की थी। जिसकी रेकॉर्डिंग सुनकर पुलिस अधिकारी दंग रह गए। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी थानेदार को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पीडि़ता की ओर से पेश की गई रेकॉर्डिंग को पुलिस ने साक्ष्य के रूप में फाइल पर लिया है। जानकारी के अनुसार बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर भरतसिंह जादौन ने पीडि़ता के मोबाइल पर फोन किया और उससे काफी देर तक अश्लील बातें की और अवैध सम्बन्ध बनाने को लेकर बातचीत की और दबाव भी बनाया। थानेदार फोन पर पीडि़ता से यह सब बातें कर रहा था तथा महिला के फोन पर कॉन्फ्रेंस कॉल पर चुप रहकर उसके धर्म के भाई ने थानेदार की बातचीत की पूरी रेकॉर्डिंग कर ली। रविवार को पीडि़ता ने थानेदार भरतसिंह के खिलाफ खेरली थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में बुलाकर तीन दिन तक लगातार बलात्कार करने की शिकायत दी। रिपोर्ट के साथ पीडि़ता ने थानेदार की रेकॉर्डिंग भी पेश की। जिसे सुनने के बाद पुलिस अधिकारी हैरान रह गए। उन्होंने पीडि़ता की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए बलात्कार का मामला दर्ज कि...

कल तक अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजता था, शर्मनाक हरकत की, अब खुद जेल में गया सब इंस्पेक्टर

Image
अलवर. खेरली थाने में परिवादी महिला से बलात्कार के आरोपी थानेदार भरतसिंह को सोमवार शाम को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया तथा पीडि़ता के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान कराए गए। वहीं, इससे पहले प्रकरण में लक्ष्मणगढ़ सीओ को एपीओ तथा खेरली थानाप्रभारी और बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर को निलम्बित कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि खेरली थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में परिवादी महिला से थाने के सब इंस्पेक्टर भरतसिंह द्वारा बलात्कार करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पीडि़ता के धारा-164 के बयान कराए गए। शाम को आरोपी सब इंस्पेक्टर भरतसिंह जादौन को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने प्रकरण के सुपरविजन में लापरवाही मानते हुए लक्ष्मणगढ़ सीओ अशोक चौहान को एपीओ किया है। वहीं, जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया ने आदेश जारी कर खेरली एसएचओ हनुमान सहाय और बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर भरतसिंह जादौन को निलम्बित कर दिया है। वहीं, इस मामले में थाने के एचए...

कल तक अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजता था, शर्मनाक हरकत की, अब खुद जेल में गया सब इंस्पेक्टर

Image
अलवर. खेरली थाने में परिवादी महिला से बलात्कार के आरोपी थानेदार भरतसिंह को सोमवार शाम को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया तथा पीडि़ता के मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान कराए गए। वहीं, इससे पहले प्रकरण में लक्ष्मणगढ़ सीओ को एपीओ तथा खेरली थानाप्रभारी और बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर को निलम्बित कर दिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि खेरली थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में परिवादी महिला से थाने के सब इंस्पेक्टर भरतसिंह द्वारा बलात्कार करने के मामले में सोमवार को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पीडि़ता के धारा-164 के बयान कराए गए। शाम को आरोपी सब इंस्पेक्टर भरतसिंह जादौन को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मुख्यालय ने प्रकरण के सुपरविजन में लापरवाही मानते हुए लक्ष्मणगढ़ सीओ अशोक चौहान को एपीओ किया है। वहीं, जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया ने आदेश जारी कर खेरली एसएचओ हनुमान सहाय और बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर भरतसिंह जादौन को निलम्बित कर दिया है। वहीं, इस मामले में थाने के एचए...

अलवर जिला कलक्टर ने सरकारी अस्पतालों का निरिक्षण किया, लापरवाही पर अस्पताल अधीक्षक को जमकर लगाई फटकार

Image
अलवर. पीएमओ साहब ये क्या हो रहा है, महिला मरीजों को समय पर नाश्ता नहीं मिल रहा और न ही गुणवत्तापूर्ण वाला दलिया। मरीजों को मारोगे क्या? ऐसा नहीं चलेगा। मरीजों को समय पर नाश्ता मिलना चाहिए। अस्पताल प्रशासन की ओर से दी जा रही दलिए की मात्रा को पर्याप्त नहीं माना और खाद्य पदार्थ की मात्रा बढ़ाने को कहा। जिला कलक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा ने सोमवार दोपहर महिला अस्पताल स्थित पीएनसी वार्ड के औचक निरीक्षण में खामियां देख वहां मौजूद पीएमओ डॉ. सुनील चौहान और अन्य अधिकारियों यह नसीहत दी। अलवर में पदस्थापित होने के बाद जिला कलक्टर ने पहली बार महिला अस्पताल के केवल एक वार्ड का निरीक्षण किया, उसमें कई खामियां दिखाई दी। महिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने चिकित्सालय की अव्यवस्था पर नाराजगी जताई। दोपहर दो बजे तक नहीं मिला दलिया निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर पीएनसी वार्ड में पहुंचे और वहां भर्ती महिला मरीजों से समय पर नाश्ता व दलिया मिलने के बारे में पूछा। उन्होंने वार्ड में भर्ती एक-एक महिला से नाश्ता मिलने के बारे में पूछा तो सच्चाई सामने आ गई। वार्ड में भर्ती महिलाओं को दोपहर दो बजे त...

अलवर में पुलिसकर्मियों के बलात्कार करने के मामले में SP तेजस्वनी गौतम से सीधे सवाल, जानिए क्या जवाब दिया

Image
अलवर. जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फिर समाज की स्थिति क्या होगी। इसका अंदाजा सहज ही लगा सकते हैं। पहले पुलिस एएसआई ने शादी का झांसा देकर महिला से यौन शोषण किया। अब खेरली थाने में ही थानेदार ने परिवादी महिला से बलात्कार कर डाला। इन घटनाओं ने अलवर की खाकी पर बदनामी का गहरा दाग लगा दिया है। इन दोनों घटनाओं को लेकर सोमवार को पत्रिका संवाददाता सुजीत कुमार ने जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम से विशेष बातचीत की। पुलिस अधीक्षक से सीधी बात सवाल : अलवर जिले में पिछले पांच दिन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा बलात्कार की दो संगीन घटनाएं सामने आई है। इस बारे में आपका क्या कहना है? जवाब : समाज के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी आम आदमी से कहीं अधिक रहती है और कानून भी पुलिस पर बेहतर जिम्मेदारी फिक्स करता है। निश्चित रूप से ये दोनों घटनाएं काफी शर्मनाक हैं। सवाल : खेरली थाने में परिवादी महिला से बलात्कार की घटना के बारे में क्या थाने के अन्य स्टाफ को पहले से पता था। क्या थाना पुलिस ने इस मामले को दबाए रखा, जो आईजी और आपको थाने पहुंचकर कार्रवाई करनी पड़ी? जवाब : पीडि़ता ने थाने में जो पहली शिकायत दी...

ASI ने महिला से ढाई साल तक बलात्कार किया, रिपोर्ट दर्ज हुई तो गिरफ्तार नहीं केवल निलंबित किया, अब हो गया फरार

Image
अलवर. शादी का झांसा देकर महिला से ढाई साल तक यौन शोषण करने वाला आरोपी एएसआई रामजीत गुर्जर फरार हो गया। वह खुद भागा है या फिर उसे पुलिस ने भगाया। यह बड़ा गंभीर सवाल है। दरअसल, बलात्कार के किसी भी मामले में पुलिस सबसे पहली प्राथमिकता आरोपी को गिरफ्तार करने की रखती है, लेकिन इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया। आरोपी एएसआई की गिरफ्तार न कर उसे लाइन हाजिर करने के बहाने भागने का मौका दे दिया। शहर के एक थाने में 2 मार्च को 38 वर्षीय महिला ने अरावली विहार थाने के एएसआई रामजीत सिंह गुर्जर के खिलाफ शादी का झांसा देकर ढाई साल तक यौन शोषण करने और गर्भपात कराने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज होने के बाद आरोपी एएसआई रामजीत गुर्जर को गिरफ्तार नहीं किया। पुलिस अधीक्षक ने एएसआई को उस समय लाइन हाजिर कर दिया था। पुलिस अधिकारी एएसआई के जुर्म की प्रमाणिकता और दुराचरण की रिपोर्ट भेजने में लगी रही। इसी बीच आरोपी एएसआई रामजीत गैरहाजिर होकर फरार हो गया। उसके फरार होने के बाद पुलिस ने उसका जुर्म प्रमाणित माना है और उसे निलम्बित कर दिया है। अब पुलिस आरोपी एएसआई की गिरफ्ता...

शर्मनाक! थाने में बलात्कार करने वाले थानेदार को हवालात के बजाए रीडर रूम की कुर्सी पर बैठाए रखा, स्टाफ ने खूब आवभगत की

Image
अलवर. कहते हैं कि कानून से बड़ा कोई नहीं होता, लेकिन जब कानून का रखवाला ही मुल्जिम बन जाए तो पुलिस के नियम भी बदल जाते हैं। जी हां, बलात्कार के आरोपी थानेदार भरतसिंह का रुतबा गिरफ्तारी के बाद भी खेरली थाने में बरकरार दिखा। आरोपी थानेदार को रातभर हवालात के बजाए रीडर रूम में रखा गया। वहां स्टाफ ने उसकी खूब आवभगत की। सुबह भी आरोपी थानेदार रीडर रूम में कुर्सी पर बैठा रहा। नियमानुसार किसी भी प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद उसे थाने की हवालात में रखा जाता है। पूछताछ व बयानों के लिए ही हवालात से बाहर निकाला जा सकता है। खेरली थाने में परिवादी महिला से हुए बलात्कार मामले में रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम रात करीब 3 बजे तक थाने पर मौजूद रहे। उनके सामने भी बलात्कार के आरोपी थानेदार भरतसिंह जादौन को हवालात में नहीं डाला गया। उच्चाधिकारियों के आने के बाद भी आरोपी थानेदार को थाने के रीडर रूम में ही रखा गया। सोमवार सुबह आरोपी थानेदार भरतसिंह जादौन रीडर रूम में कुर्सी पर बैठा हुआ था। थाने का स्टाफ उनके लिए वहीं चाय-पानी की व्यवस्था की। इसी कक्ष में दूसरी कुर्सी ...

12वीं की छात्रा ने प्रेमी के साथ दी जान, 14 मई को होनी थी लड़की की शादी, 2 दिन से थी लापता

Image
अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में भूगोर बाईपास के समीप रेलवे पटरी पर प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार रविवार देर रा़त हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सामान्य चिकित्सालय के मोर्चरी कक्ष में रखवाया। सोमवार की सुबह शवों की शिनाख्त हुई। जिसमें लड़के की पहचान मालाखेड़ा के पुनखर निवासी लोकेश मीणा के रूप में हुई जबकि लड़की मालाखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई। घटना की सूचना पर दोनों मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा मेडिकल बोर्ड से शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने बताया पुलिस की सूचना पर वह अलवर पहुंचे और शव की शिनाख्त की प्रथम दृष्टि प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत होता है। पुलिस के अनुसार लड़की नाबालिक बताई जा रही है जो दो दिन से अपने घर से लापता थी जिसकी राजगढ़ थाने में लापता होने की परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस एवं परिजन मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की को ढूंढने जयपुर भी पहुंचे थे लेकिन बाद में फोन बंद होने ...

पुलिस थाने में महिला से बलात्कार: आरोपी सब इंस्पेक्टर व थानाधिकारी निलंबित, डीएसपी पर भी गिरी गाज

Image
अलवर. अलवर जिले के एक ग्रामीण इलाके के थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से थाना परिसर में ही बलात्कार के मामले में पुलिस मुख्यालय और आला अधिकारी सख्त हैं। इस मामले में आरोपी को कल गिरफ्तार कर लिया था। सोमवार को बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह, खेरली थानाधिकारी हनुमान सहाय को निलंबित किया गया है। वहीं लक्ष्मणगढ़ सीओ अशोक चौहान को एपीओ किया गया है। पुलिस महकमे पर बड़ा दाग अलवर जिले में महिलाओं से जुड़े अपराध काफी संख्या में हो रहे हैं। लेकिन अब पुलिस थाने में ही महिला से रेप होना पुलिस महकमे के लिए बड़ा दाग है। सम्भवतः इस मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर हो सकता है। वहीं बलात्कार के आरोपी को कठूमर कोर्ट में पेश किया जाएगा। जानिए क्या है पूरा मामला जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जिले के एक ग्रामीण थाने में 26 वर्षीय महिला ने परिवाद दिया कि उसका पति उसे तलाक देना चाहता है और वह उससे तलाक नहीं लेना चाहती। इस संबंध में उसके पति को पाबंद किया जाए। इस मामले में कार्रवाई करने की एवज में खेरली थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भरत सिंह जादौन ने कार्रवाई के नाम पर महिल...

थाने में महिला से लगातार तीन दिन तक बलात्कार करता रहा सब इंस्पेक्टर, तंग आकर रिपोर्ट दर्ज कराई तो मचा हड़कंप

Image
अलवर. जिले के ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने में अपनी पीड़ा लेकर पहुंची एक महिला से सब इंस्पेक्टर ने तीन दिन तक बलात्कार किया और पूरे थाने में किसीको इसकी भनक तक नहीं लगी। अगर किसी को इस बात का पता भी चला तो उन्होंने मामले को दबाए रखा। पुलिस इस एंगल से भी अनुसन्धान कर रही है। महिला ने जब इस घिनौनी करतूत की थाने में रिपोर्ट दी तो हड़कंप मच गया। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जिले के एक ग्रामीण थाने में 26 वर्षीय महिला ने परिवाद दिया कि उसका पति उसे तलाक देना चाहता है और वह उससे तलाक नहीं लेना चाहती। इस संबंध में उसके पति को पाबंद किया जाए। इस मामले में कार्रवाई करने की एवज में खेरली थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भरत सिंह जादौन ने कार्रवाई के नाम पर महिला को बुलाया और उसके साथ दो, तीन और चार मार्च को लगातार तीन दिन तक थाना परिसर में बने अपने आवास पर ले जाकर बलात्कार किया। घटना के संबंध में रविवार को महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम देर रात्रि करीब 10 बजे खेरली थाने पर पहुंचे। पुल...

राजस्थान: रिपोर्ट दर्ज कराने आई महिला से सब इंस्पेक्टर ने थाना परिसर में लगातार तीन दिन तक किया बलात्कार

Image
अलवर. जिले के एक ग्रामीण थाने में अपनी पीड़ा लेकर आई महिला से पुलिस सब इंस्पेक्टर ने तीन दिन तक थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में बलात्कार किया। पीड़िता ने बलात्कार की रिपोर्ट रविवार को थाने में दी तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रेंज आईजी हवा सिंह घुमरिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने थाने पहुंचकर खुद बलात्कार के आरोपी सब इंस्पेक्टर भरत सिंह जादौन को गिरफ्तार किया। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि जिले के एक ग्रामीण थाने में 26 वर्षीय महिला ने परिवाद दिया कि उसका पति उसे तलाक देना चाहता है और वह उससे तलाक नहीं लेना चाहती। इस संबंध में उसके पति को पाबंद किया जाए। इस मामले में कार्रवाई करने की एवज में खेरली थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर भरत सिंह जादौन ने कार्रवाई के नाम पर महिला को बुलाया और उसके साथ दो, तीन और चार मार्च को लगातार तीन दिन तक थाना परिसर में बने अपने आवास पर ले जाकर बलात्कार किया। घटना के संबंध में रविवार को महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी हवासिंह घुमरिया और पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम देर रात्रि कर...

सम्मान जुलूस में फौजी ने की फायरिंग, एक बालक की मौत, दो घायल

Image
अलवर/गोविंदगढ़। गोविंदगढ़ थाना इलाके के बड़बरा गांव में शनिवार को एक फौजी ने खुद के सम्मान जुलूस के दौरान शराब के नशे में धुत होकर पिस्टल से फायरिंग कर दी। जिसमें गोली लगने से एक बालक की मौत हो गई और दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के सम्बन्ध में देर रात मृतक बालक के दादा ने फौजी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। वहीं, पुलिस ने भी देर रात पोस्टमार्टम कार्रवाई करा शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से आरोपी फौजी फरार है। जिसकी तलाश जारी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमनलाल मीना ने बताया कि गांव बड़बरा निवासी पूर्व सरपंच हेती गुर्जर के पुत्र फौजी रामवीर गुर्जर को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए उन्हें मार गिराने पर मेडल दिया गया। रामवीर गुर्जर छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ है। रामवीर फौजी को मेडल मिलने की खुशी में शनिवार को गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें डीजे पर गांव में जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में आतिशबाजी के साथ डीजे पर नाच रहे थे। इसी दौरान शाम करीब 4.30 बजे शराब के नशे में धुत रामवीर फौजी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली बालक अ...

राजस्थान पुलिस के थानों में फेरबदल, सरकार ने थानों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय बदला, जानिए आप भी

Image
अलवर. सरकार ने बानसूर और हरसौरा पुलिस थाने को फिर से अलवर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधीन कर दिया है। क्षेत्रवासी लम्बे समय से इसके लिए मांग कर रहे थे। गृह विभाग ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से प्रस्ताव मांग कर गत दिनों बजट घोषणा में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय खोलने के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए है। जल्द ही दोनों थानों का पुलिस सर्किल भी बनेगा। अलवर में भिवाड़ी पुलिस जिले की घोषणा के बाद इन दोनों थानों को जिला पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी के अधीन कर दिया था, जिसका क्षेत्र वासियों ने भारी विरोध किया था। इसके विरोध में क्षेत्र में रैली, धरना प्रदर्शन कर एक दिन बानसूर कस्बे को बंद भी रखा गया था। विधायक शकुतंला रावत ने मुख्यमंत्री से मिलकर तथा विधानसभा में बानसूर और हरसौरा को अलवर पुलिस अधीक्षक के अधीन करने की मांग की थी। भिवाड़ी से आधी दूरी पर अलवर जिला मुख्यालय बानसूर से भिवाड़ी की दूरी 120 किलोमीटर है। ऐसे में लोगों को शिकायत के लिए लम्बी दूरी तय करनी पड़ती थी। जबकि अब अलवर मात्र 60 किलोमीटर की रहेगा। इससे लोगों को समय के साथ आर्थिक बोझ कम होगा। वहीं भाजपा के प्रदेश मंत्री महेन्द्...