Posts

Showing posts from August, 2020

अलवर में नहीं रुक रही कोरोना की रफ़्तार, सामने आए 195 मरीज, 23 वर्षीय महिला की मौत से हड़कंप

Image
अलवर. अलवर जिले में बाजारों को दिन भर खुला रखने की छूट मिलने के बाद कोरोना संक्रमण वापस बढऩे लगा है। शुक्रवार को जिले में 195 नए कोरोना के मरीज सामने आ गए। हर दिन की तरह अलवर शहर में सबसे अधिक 57 व बहरोड़ में 28 और भिवाड़ी में 26 संक्रमित आए हैं। कोरोना के कारण तिजारा में एक 23 वर्षीय महिला की मौत हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि महिला का इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जांच रिपोर्ट में भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। अलवर शहर व भिवाड़ी के अलावा बहरोड़ में कोरोना के मरीज तेजी से बढ़े हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार रुक नहीं रही है। अब तो पूरे जिले में मरीज आने लगे हैं। अधिक लक्षण वाले मरीजों को ही अस्पताल में भर्ती किया जाता है। बाकी शेष मरीजों को होम आइसोलेशन में रखकर ही इलाज मिलता है। नियमित रूप से संक्रमित आने से एक्टिव केस कम नहीं हो पा रहे हैं। कहां से कितने मरीज आए अलवर शहर 57 बहरोड़ 28 भिवाड़ी 26 तिजारा 17 लक्ष्मणगढ़ व शाहजहांपुर 12-12 बानसूर 11 रैणी 10 किशनगढ़बास व रामगढ़ 5-5 खेरली-मालाखेड़ा 3-3 राजगढ़ से 2 source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-corona-upd...

दिल्ली जयपुर नेशनल हाइवे पर हादसा, टक्कर में युवक की मौत, दजर्नों लोग गवां चुके जान, फिर भी नहीं इंतजाम

Image
अलवर. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या आठ दिल्ली जयपुर हाईवे पर शुक्रवार को पैदल ही हाइवे पार करने के प्रयास में कस्बे निवासी एक युवक को अकाल मौत का शिकार होना पड़ा। वहीं दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो जाने के चलते जिन्दगी और मौत के बीच जंग लडऩे को विवश है। थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह रावत के अनुसार कस्बे के लखेरा मोहल्ला निवासी सुनील लखेरा (35) पुत्र सोमदत्त लखेरा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पीएनबी बैंक शाखा की और से जोधपुर होटल की और पैदल ही हाइवे पार कर आना चाह रहा था। हाइवे की एक सडक़ पार करने के बाद बीचों बीच बने डिवाइडर पर दूसरा हाइवे मार्ग पार करने के इंतजार में खड़ा था। इसी बीच जौनायचा निवासी प्रवीण कुमार भी अपने पिता के साथ डिवाइडर पर खड़ा हो हाइवे पार करने का इंतजार कर रहा था। इसी बीच सुनील लखेरा ने हाइवे पर जैसे ही कदम रखा अचानक उत्तरप्रदेश राज्य की पंजिकृत इनोवा ने उसे सीधी टक्कर मार दी। इनोका की टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील के सिर में लगी गम्भीर चोट के चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इसी बीच हाइवे पार करने का प्रयाास कर रहे जौनायचा निवासी प्रवीण कुमार भी इनोवा की चपेट में आने से ग...

नाजायज संबंध का शक, पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Image
अलवर। मुण्डावर क्षेत्र के गांव पदमाडाखुर्द में पति ने पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन घंटे में आरोपी पति को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लक्ष्मीकांत शर्मा ने बताया कि टेलीफोन से सूचना मिली कि ग्राम पदमाड़ा खुर्द में एक महिला की हत्या हो गई है। टीमों ने अनुसंधान कर हत्या के आरोपी पति विकास कुमार पुत्र बलराम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी विकास कुमार ने पूछताछ करने पर बताया कि उसकी पत्नी मृतका मनीषा देवी के अन्य लोगों से नाजायज सम्बन्ध थे। जिस सम्बन्धों की जानकारी होने पर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था। मृतका मनीषा देवी को उसके पति विकास कुमार ने अन्य लोगों के साथ अनैतिक कार्य करते भी देख लिया था। इन्ही अवैध सम्बन्धों के चलते मृतका के पति विकास कुमार को डर था कि मृतका मनीषा देवी उसकी हत्या करवा देगी। 25 अगस्त को सांय करीब 8 बजे आरोपी विकास कुमार ने मौका देखकर कमरे में पत्नी का गले में चुन्नी से फंदा लगा दिया। परन्तु मृतका की मौत नहीं हुई तो आरोपी ने बिजली का तार (डोरी) से गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका ने अपना बीच बचाव किया तो मृतका दांयी आंख के नी...

अलवर में कोरोना के मरीज 6800 के पार, ठीक होने वालों की संख्या भी अधिक, जानिए आज की अपडेट

Image
अलवर. जिले में शनिवार सुबह की रिपोर्ट की 29 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से अलवर शहर से 15, किशनगढ़बास से 7, खेरली से 3, मुंडावर से 2, राजगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। अलवर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 6 हजार 806 पहुंच चुका है, इनमें से 5 हजार 139 लोग ठीक हो चुके हैं। जिले में अभी 1398 एक्टिव केस हैं। इससे पहले जिले में शुक्रवार को 141 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि पिछले दो दिनों में अलवर शहर में 120 से अधिक कोरोना पॉजिटिव आ चुुके हैं। जबकि अलवर शहर कोतवाली क्षेत्र में संशोधित लॉकडाउन लागू हैं। मतलब दुकानें व बाजार दोपहर दो बजे तक ही खुलते हैं। इसके बावजूद भी कोरोना पॉजिटिव आने का क्रम अधिक कम नहीं हो सका है। अलवर शहर के अलावा किशनगढ़बास, बहरोड़, तिजारा में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ी है। अलवर जिले में कोरोना जांच लैब शुरू होने के तुरंत बाद शहर में संक्रमित आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जबकि एक दिन पहले ही कोरोना लैब की मशीनों को दुरुस्त कर दुबारा से चालू किया गया है। जिले में 6 हजार 806 कोरोना संक्रमित आ चुके जिले में अब तक 6 हजा...

मोती डूंगरी पर रहता है युवाओं का जमावड़ा, ना सोशल डिस्टेंसिंग ना मास्क, बन रहा नशे का अड्डा

Image
अलवर. शहर के बीचोबीच स्थित मोती डूंगरी पर इन दिनों युवाओं के झुंड के बीच न सोशल डिस्टेंसिंग और ना ही मास्क लगाने की गाइडलाइन की पालना होती है। यहां हर दिन शाम के समय बड़ी संख्या में युवा कार व मोटरसाइकिल से पहुंचते हैं। बकायदा वहां पर पुरानी दीवारों के ऊपर बैठकर सिगरेट व पेय पदार्थ पीते हैं। कोरोना महामारी के दौर में अधिकतर बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आते हैं। यहां बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियां भी आती हैं। जिनको ऐसे युवाओं से काफी परेशानी भी होती है। जो जगह-जगह पर सिगरेट के धुआं छोड़ते रहते हैं। आए दिन कई तरह की अभद्रता करने की शिकायतें भी सामने आती हैं। इन दिनों यहां आस-पास ऐसे मनचलों की संख्या बढ़ी है। संकट मोचन हनुमान मंदिर आते हैं श्रद्धालु मोती डूंगरी पर संकट मोचन हनुमान मंदिर है।यहां नियमित रूप से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी आते हैं। सप्ताह में 3 दिन अधिक संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस कारण जगह जगह युवाओं के झुंड खड़े होने से महिलाएं असहज महसूस करती हैं। पिछले दिनों अरावली विहार थाना पुलिस को शिकायत भी की गई थी। लेकिन इसके बावजूद भी कोई विशेष कार्रवाई नहीं की ग...

अपराध बेलगाम : कट्टा तान दी जान से मारने की धमकी , लूट ले गए 5 लाख 40 हजार व मोबाइल

Image
तिजारा. कस्बे के फिरोजपुर रोड बाइपास स्थित एक मकान से दो बाइक पर आए करीब चार बदमाश कट्टा दिखाकर 5 लाख 40 हजार रुपए तथा दो मोबाइल लूट ले गए। वारदात के बाद से लोगों में दहशत है। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। इधर सूचना मिलते ही डीएसपी कुशालसिंह, थाना प्रभारी जितेंद्र नावरिया तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीएसपी कुशाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाल आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी की है। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने आम्र्स एक्ट, लूटपाट, मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की दी है। पुलिस ने बताया कि निजी कंपाउंडर राजू खान पुत्र फोजू खान हाल निवासी वार्ड नंबर 20 तिजारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वार्ड नंबर 20 फिरोजपुर रोड बाइपास पर उसका मकान है। वह परिवार सहित रहता है। 17 अगस्त की रात वह मकान के बाहर बरामदे में सो रहा था व उसकी पत्नी और दोनों लड़के मकान के अंदर सो रहे थे। रात में करीब सवा ग्यारह बजे दो युवक उसके मकान पर आए और उसे जगाकर पेट दर्द की दवा मांगी। वह उन्हें...

हरसाना में भक्तों ने बनाई हनुमान वाटिका, अब वानर सेना को मिलेंगे फल

Image
राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान से हुए प्रेरित लगाए फलदार पौधे लक्ष्मणगढ़. राजस्थान पत्रिका के हरियाळो राजस्थान से प्रेरित हुए युवाओं ने कोरोना काल में हरसाना के बावड़ी वाले बालाजी के श्रद्धालुओं ने नवाचार किए हैं। यहां के बालाजी सेवा समिति व अन्य श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में खाली भूमि पर पार्क विकसित कर एक हनुमान वाटिका विकसित कर दी। इस वाटिका में सेव अनार अमरूद आम सहित कई प्रकार के फलदार व फूलदार पौधे लगाए गए हैं। मार्च के अंतिम सप्ताह मेें कोरोना के चलते कई युवा बेरोजगार तो कईयों को बाहर जाने का मौका नहीं मिला एवं बसे बंद हो गई तो युवाओं के पास कोई विशेष काम नहीं रहा ।इस खाली समय का सदुपयोग करते हुए बावड़ी वाले हनुमान मंदिर परिसर बालाजी सेवा समिति का गठन करते हुए वाटिका का निर्माण शुरू कर दिया। अपने साथ अनेक युवा श्रद्धालुओं को भी लगा दिया। शुरुआत में कम श्रद्धालु साथ आए, फिर अधिकांश श्रद्धालुओं एवं वृद्ध साथ आ गए। सभी ने एकजुट होकर हनुमान मंदिर परिसर के पीछे खाली पड़ी जमीन में पौधे लगाए। जो पौधे पहले से लगे हुए थे, उनकी सुरक्षा की गई। जमीन की निराई-गुडाई की गई। वहां हनुम...

तनाव, सिर दर्द, टेंशन, डिप्रेशन को दूर करेगा ये गाना, रामबाण की तरह होगा असर

Image
अलवर। देश में कोरोना वायरस ने अब अपना भयंकर रूप धारण कर लिया है। इसके बचाव के लिए लोगों को कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है। कुछ लोग तो कोरोना के भव से और कुछ आर्थिक तंगी के चलते डिप्रेशन में आकर आत्महत्या तक कर रहे हैं। इन सभी बीमारियों को जड़ से समाप्त कर सकता है संगीत। संगीत, जो गंभीर से गंभीर बीमारी के लिए रामबाण औषधि का काम करता है। इतिहास गवाह है कि मल्हार राग गाकर अकबर का दरबारी तानसेन बारिश करवा सकता था तो राग भैरवी गाकर बीमारियों को भी ठीक किया जा सकता है। देश में एक तरफ तो कोरोना महामारी से लोग जूझ रहे हैं। इसी को देखते हुए अनटोल्ड एंड लैस प्रोडक्शन के बैनर तले एक ऐसा गाना तैयार किया गया है जो संगीतमय है। प्रोडक्शन का दावा है की यह गाना जो बना है वह भारतीय शास्त्री संगीत के राग भैरव पर आधारित है, जो कि तनाव, सिर दर्द, टेंशन, डिप्रेशन को दूर करता है जब हम दुखी होते हैं तो हमारी बॉडी कोर्टिसोल केमिकल रिलीज करती है प्रोडक्शन का यह दावा है कि यह गाना कोर्टिसोल केमिकल को बनने से रोकता है और खुशी का केमिकल डोपानाइन को बनाने में मदद करता है। यह गाना यूट्यूब पर 'संगीत रब से मिला दे...

राजस्थान: भू माफियाओं और पुलिस ने जमीन पर कब्ज़ा किया! फौजी बोला- पान सिंह तोमर बनने के लिए मजबूर मत करो

Image
अलवर. भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को ततारपुर थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा को भू-माफियाओं को लाभ पहुंचाने के मामले में दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय भिवाड़ी पुलिस लाइन किया गया है। जानकारी के अनुसार ततारपुर थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा की कार्यशैली के संबंध में कुछ दिन पूर्व सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वायरल हुआ। इस पर भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी ने मामले की वास्तविकता की पड़ताल के लिए किशनगढ़बास डीएसपी ताराचंद को जांच सौंपी। डीएसपी ने अपनी जांच में ततारपुर थानाधिकारी बड़सरा को दोषी मानते हुए पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट पेश की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक जोशी ने शुक्रवार को ततारपुर थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा को निलम्बित कर दिया। उधर, भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी का कहना है कि जमीन के एक मामले में पीडि़त पक्ष की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने और आरोपियों को लाभ पहुंचाने के मामले में ततारपुर थानाधिकारी अजीत सिंह बड़सरा को निलंबित किया गया है। यह था मामला ततारपुर थाना क्षेत्र गांव टेहडक़ी में दो पक्षों ने आपसी सहमति से जमीनों का तबादला कि...

अलवर में Lock Down के बाद भी नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 177 नए पॉजिटिव मिले, जानिए अपडेट

Image
अलवर. कोतवाली में 14 दिन के लॉकडाउन के बाद शहर में कोरोना का संक्रमण कम होता नजर नहीं आ रहा। शुक्रवार को शहर में 76 और जिले में 171 नए पॉजिटिव मरीज आ गए। कई जगहों पर बड़ी संख्या में संक्रमित आने से साफ जाहिर है कि कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में फैलने लगा है। अभी इसकी चेन को तोडऩे में सफल नहीं हो पाए हैं। खास बात यह है कि बाजारों में दुकानों के जरिए तेजी से संक्रमण फैलने लगा है। शुक्रवार की रिपोर्ट में जिले में 14 दुकानदार पॉजिटिव आए हैं। यही नहीं करीब अब परिवार की महिलाएं भी अधिक पॉजिटिव आने लगी हैं। जिससे स्पष्ट है कि संक्रमण घरों के अन्दर बढऩे लगा है। इन 171 मरीजों में से 148 बिना लक्षण वाले हैं। दो हैल्थ वर्कर भी हैं। करीब 101 संक्रमित दूसरों के सम्पर्क में आने से पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब 1704 एक्टिव केस जिले में 1 हजार 704 एक्टिव केस हैं। एक हजार 431 मरीजों का घर पर इलाज जारी है। अब तक 4 हजार 85 मरीज ठीक हो गए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 5 हजार 816 पहुंच चुा है। कहां से कितने पॉजिटिव आए अलवर शहर 76 बहरोड़ 20 भिवाड़ी 19 किशनगढ़बास 19 शाहजहांपुर 9 बानसूर 9 तिजारा ...

सनसनीखेज: राजस्थान में यहां महिला के साथ बलात्कार के बाद हत्या! शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंके

Image
भिवाड़ी. अलवर जिले के भिवाड़ी कस्बे के खिदरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। पुलिस को आशंका है कि किसी ने महिला से ज्यादती के बाद हत्या कर शव के टुकड़े कर फेंके हंै। पुलिस महिला के दोनों पैर व धड़ की तलाश कर रही है। भिवाड़ी फेज थर्ड थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह दस बजे सूचना मिली कि खिदरपुर गांव के पास रीको के खाली भूखंड में महिला के शरीर के अंग मिले हैं। हत्यारे ने महिला के टुकड़े-टुकड़े कर जगह-जगह फेंक दिए थे। सूचना मिलने के बाद भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण मच्या व थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस व आरएसी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस को महिला के दोनों हाथ व शरीर के बीच का हिस्सा मिला है। पुलिस, आरएसी व एमओबी की टीम ने घटनास्थल के निकट खाली भूखंडों व बाजरे के खेतों में दोनों पैर व धड़ की तलाश की, लेकिन अभी तक उन्हें सफलता नहीं मिल पाई है। वर्जन-भिवाड़ी में खिदरपुर गांव के पास महिला के शरीर के कुछ अंग मिले हैं। ऐसा लगता है कि किसी ने...

स्वतंत्रता दिवस 2020: इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, कलक्टर आनंदी करेंगी ध्वजारोहण, जानिए कैसे होगा आयोजन

Image
अलवर. स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह अलवर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस बार मुख्य समारोह में जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित नहीं किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों की पीटी परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे। समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर आनन्दी ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण व मार्चपास्ट की सलामी लेंगीे। जिला मुख्यालय अलवर स्थित इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान होगा। वहीं प्रात: 9.05 बजे सलामी, 9.25 बजे राज्यपाल के संदेश का पठन होगा। इसके बाद प्रात: 10.35 बजे राष्ट्रगान होगा। समारोह कोरोना वायरस संक्रमण की गाइडलाइन की पालना कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जाएगा। नहीं होंगे सम्मानित स्वतंत्रता दिवस पर हर साल जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस बार जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने वालों की सूची जारी नहीं की गई। स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित...

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे पुख्ता इंतजाम, 500 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

Image
अलवर. स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। मुख्य आयोजन स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम समेत शहर और जिले में करीब 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा इंतजामों में तैनात रहेंगे। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिले में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। मुख्य आयोजन स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए वहां पुलिस गार्ड तैनात कर दी गई है। करीब 500 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस इंतजाम ड्यूटी में लगाया गया है। आयोजन के दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम में पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में कई जगह पुलिस की फिक्स पिकेट्स लगाई जाएगी। पुलिस की मोबाइल पार्टी और क्यूआरटी शहर में गश्त करती रहेंगी। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर होटल-ढाबों और धर्मशालाओं की चैकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा जिले के ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। स्टेडियम आगे से नहीं निकल सकेंगे स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम के आगे से चौपहिया और भारी वाहनों के ...

अलवर में प्रजामंडल से निकली थी आजादी के आंदोलन की राह

Image
अलवर. भारत की आजादी के आंदोलन का अलवर जिला भी साक्षी रहा। अलवर राज्य प्रजामंडल ने स्वतंत्रता आंदोलन की जिले में अलख जगाई। भारत छोड़ो आंदोलन में भी अलवर जिले ने खासी भूमिका निभाई। राज्य में जनजागृति के अग्रदूत पं. हरिनारायण शर्मा ने अपने परिवार का मंदिर हरिजनों के लिए खोल राज्य में तहलका मचा दिया, वहीं राज्य में किसानों का लगान वृद्धि के विरोध में नीमूचाना में किया गया आंदोलन देश भर में सनसनी फैला गया। नीमूचाना में किसानों पर हुआ नरसंहार अंग्रेजों की हुकूमत की नींव हिलाने वाला साबित हुआ। दिल्ली के निकट होने कारण ब्रिटिश भारत में होने वाले आंदोलनों की हवा के झौंकों का अलवर राज्य के वायुमंडल को प्रभावित करना स्वभाविक था। वर्ष 1923 में पं. हरिनारायण शर्मा ने अस्पृश्यता निवारण संघ, वाल्मीकि संघ और आदिवासी संघ की स्थापना की। उन्होंने खादी व स्वदेशी वस्तुओं के उत्पादन और उपयोग का प्रचार किया व नागरिक समितियों के माध्यम से सद्भावनापूर्ण वातावरण बनाया। राज्य के हर स्तर पर हिंदी समितियों का गठन कर राष्ट्र भाषा का प्रचार किया। उस दौरान शर्मा ने उन गतिविधियों को जारी रखा, जो ब्रिटिश भारत में महात...

स्वतंत्रता दिवस का इंदिरा गांधी स्टेडियम में मुख्य समारोह, इस बार नहीं होंगे सम्मानित

Image
अलवर. स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह अलवर के इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इस बार मुख्य समारोह में जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित नहीं किया जाएगा। साथ ही स्कूली बच्चों की पीटी परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं होंगे। समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर आनन्दी ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण व मार्चपास्ट की सलामी लेंगीे। जिला मुख्यालय अलवर स्थित इन्दिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित होने वाले स्वाधीनता दिवस के मुख्य समारोह में प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान होगा। वहीं प्रात: 9.05 बजे सलामी, 9.25 बजे राज्यपाल के संदेश का पठन होगा। इसके बाद प्रात: 10.35 बजे राष्ट्रगान होगा। समारोह कोरोना वायरस संक्रमण की गाइडलाइन की पालना कर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जाएगा। नहीं होंगे सम्मानित स्वतंत्रता दिवस पर हर साल जिला प्रशासन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। इस बार जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित होने वालों की सूची जारी नहीं की गई। स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित...

उपखंड अधिकारी बैठकों में तैयारी के साथ आएं- कलक्टर

Image
अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने कहा कि सभी उपखण्ड अधिकारी समीक्षा बैठकों व वीडियो कॉन्फ्रेंस में तैयारी से उपस्थित हो। वहीं उनके स्तर पर किसी भी प्रकार के प्रकरण बकाया नहीं रहने चाहिए। सभी प्रकरणों का निस्तारण एक समयबद्व कार्ययोजना बनाकर करें। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों को लंबित प्रकरणों के जवाब देने में देरी करने पर नोटिस देकर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिला कलक्टर शुक्रवार को वीडियों कान्फ्रेंस के दौरान उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि अवमानना के जितने भी प्रकरण लम्बित है, उनका निस्तारण कार्ययोजना बनाकर करें। सभी अधिकारी ऐसी कार्ययोजना बनाए जिससे पीडि़त व्यक्ति को न्यायालय तक नहीं जाना पड़े। विधानसभा के कोई भी प्रश्न उनके स्तर पर बकाया नहीं रहे। उन्होंने कहा कि महिला आयोग, मानव अधिकार आयोग व अन्य किसी भी आयोग से प्राप्त प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करें। बहरोड़ तहसीलदार लंबित कार्यों का तुरंत निस्तारण करें उन्होंने बहरोड तहसीलदार की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जाहिर कर कार्यप्रणाली में सुधार लाने व लम्बित कार्यों का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20...

चोरी की बाइक खरीदने वाले सहित तीन वाहन चोर गिरफ्तार

Image
अलवर. अरावली विहार थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने और चोरी की बाइक खरीदने वाले तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की सात बाइक और बाइक काटने के औजार जब्त किए हैं। आरोपियों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों के सम्बन्ध में गहनता से पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि पुलिस को 11 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि शहर में हो रही बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवक मोटरसाइकिल लेकर चोरी की फिराक में जयपलटन के पास घूम रहे हैं। इत्तिला पर पुलिस ने दबिश देकर जयपलटन के पास एक गली में बाइक सहित खड़े गांव ईटाराणा की झोपड़ी थाना अरावली विहार निवासी धारा जाटव (20) पुत्र रामोतार जाटव और बिजेन्द्र (21) पुत्र रामकिशन जाटव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक चोरी की बाइक बरामद की। पुलिस पूछताछ में शारित वाहन चोरों ने एक बाइक फ्रेंड्स कॉलोनी, एक बाइक कालीमोरी स्थित आईटीआई के पास से, एक बाइक पुराना ओवरब्रिज तथा एक बाइक जयपलटन से चोरी करना बताया। उन्होंने कालीमोरी स्थित आईटीआई के पास से चोरी बाइक को एमआईए थाना इलाके के गांव मदनपुरी निवासी लाखन उर्फ...

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर

Image
अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 20 अगस्त से शुरू होने वाली इंन्दिरा रसोई योजना 2020 के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में 20 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली राजस्थान इंन्दिरा रसोई योजना 2020 के संचालन के लिए संस्थाओं से प्राप्त आवेदनों की समीक्षात्मक बैठक में नगर निकाय अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि ‘‘कोई भूखा नहीं सोए‘‘ इसी भावना से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व इस योजना से जुडे सभी कार्मिक संवेदनशील व पारदर्शी रहकर गरीब लोगों को खाना मुहैया करवाएं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय अधिकारी संबंधित संस्थाओं का भौतिक सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि इंन्दिरा रसोई योजना के तहत अलवर शहर में बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन, केडलगंज स्थित रैनबसेरा व भिवाडी में बस स्टैण्ड, पुराना नगर परिषद भवन, सीएचसी के सामने स्थित सामुदायिक भवन में 20 अगस्त से 2 वक्त का भोजन गरीब व जरूरतमंद लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 8 रुपए में जरूरतमंदों की ओर से संस्था को भुगतान करना होगा। जिला कलक्टर ने क...

अधिकतर बीएड कॉलेज हो जाएंगे बंद

Image
नई शिक्षा नीति 2020 का प्रभाव आगामी वर्षों में शिक्षा के सभी स्तरों पर देखने को मिलेगा। अब सामान्य स्नातक की डिग्री के साथ ही विद्यार्थी बीएड कर सकेंगे। इसी प्रकार वहीं बीएड कॉलेज चल सकेंगे जो सरकार यानि एनसीटी के अनुसार निर्धारित मापदंडों का पूरा करेंगे। नई शिक्षा नीति के तहत हायर एजुकेशन कमीशन ऑफ इंडिया बनाया जाएगा जिसके तहत सभी उच्च शिक्षण संस्थान आएंगी। इसी कमीशन के अधीनस्थ बीएड कॉलेज और सामान्य डिग्री कॉलेज संचालित होगे। 2 वर्षीय बीएड की डिग्री 2030 के बाद मान्य नहीं रहेगी। इसके चलते युवाओं का रुझान भी 2 वर्ष डिग्री की तरफ नहीं रहेगा । वर्तमान में भारत सरकार इन बीएड कॉलेज को बंद नहीं कर रही है। सरकार उन्हीं बीएड कॉलेजों को बंद करने की कोशिश है जिनमें एनसीटी के नियमानुसार के अनुसार सुविधाएं नहीं है। इनमें योग्य अध्यापक, भौतिक सुविधाएं और अध्यापकों को निर्धारित वेतन नहीं दिया जा रहा । नई शिक्षा नीति के तहत बीएड की पढ़ाई अब सामान्य डिग्री कॉलेज में साथ-साथ विषयों को विद्यार्थी पढ़ते हुए पूरी करेंगे । नई शिक्षा नीति के अनुसार अब भारत में एकल बीएड कॉलेज कहीं भी संचालित नहीं होंगे। ब...

राजस्थान में यहां पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नेपाल की लड़कियों सहित गेस्ट हाउस का मालिक गिरफ्तार

Image
अलवर.अलवर की सदर थाना पुलिस ने रविवार रात जयपुर रोड कटीघाटी स्थित एक गेस्ट हाउस में दबिश देकर देह व्यापार का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने गेस्ट हाउस से देह व्यापार के आरोप में दो महिला सहित गेस्ट हाउस संचालक को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थानाधिकारी रामनिवास मीणा ने बताया कि डीएसपी (ग्रामीण) सपात खां को मुखबिर से सूचना मिली कि अलवर-जयपुर रोड कटीघाटी स्थित व्हाइट रॉक गेस्ट हाउस में कुछ लोगों के द्वारा वेश्यावृत्ति व अनैतिक देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इत्तिला पर गेस्ट हाउस में बोगस ग्राहक बनाकर भेजा गया। इसके बाद डीएसपी सपात खां ने मय जाप्ता व्हाइट रॉक गेस्ट हाउस में दबिश देकर देह व्यापार करती दो महिलाओं सहित देह व्यापार में लिप्त गेस्ट हाउस संचालक मनोज सिंह उर्फ मन्नू (27) पुत्र किशनसिंह राजपूत निवासी 2क/5 शिवाजी पार्क को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। मामले में अनुसंधान डीएसपी (दक्षिण) दीपक शर्मा कर रहे हैं। काफी समय से चल रहा था देह व्यापार ...

अलवर में लॉक डाउन आज रात तक, कल से शहर में बाजार सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे

Image
अलवर. शहर कोतवाली क्षेत्र में लॉक डाउन की अवधि बुधवार रात 12 बजे खत्म होगी, लेकिन गुरुवार सुबह 4 बजे से बाजार खुलने, सकरे बाजार फुटकर व्यापार के लिए बंद रहने, पार्किंग व अन्य प्रतिबंध लागू होंगे। ये प्रतिबंध 22 अगस्त की रात 12 बजे तक प्रभारी होंगे। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आनन्दी ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जारी आदेशानुसार लॉकडाउन खोलने के लिए अलवर शहर के बाजारों को धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में लाने तथा जनहित को ध्यान में रखते हुए गुरुवार प्रात: 4 बजे से 22 अगस्त मध्य रात्रि तक के लिए कुछ संशोधन किए है। व्यस्ततम बाजार बंद रहेंगे शहर के व्यस्ततम बाजार चूडी मार्केट, भटियारों की गली, आटा वाली गली, घी वाली गली, घण्टाघर स्थित सब्जी मण्डी फुटकर व्यापार के लिए पूरी तरह बंद रहेगी, लेकिन इन बाजारों में थोक व्यापारी प्रात: 4 बजे से प्रात: 7 बजे तक अपना सामान फुटकर व्यापरियों को उपलब्ध करा सकेंगे। अलवर शहर के बाजार सुबह 7 से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे शहर के व्यस्ततम बाजार के अलावा अन्य बाजार प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुले रहेंगे। इन बाजारों के व्यापारियों को कोरोना...

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

Image
अलवर. शहर में निकलने वाली किसी समाज की शोभायात्रा हो या फिर जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि जैसे बड़े आयोजन, किसी स्कूल का बड़ा उत्सव या कोई बड़ा सांस्कृतिक समारोह इन कलाकारों की कला को देखकर कद्र दानों का जमघट लग जाता था। हर प्रस्तुति पर तालियां बजती थी। अपनी पीड़ा को भूल कर दूसरों को खुशी देने वाले यह कलाकार इन दिनों गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। यह कलाकार है झांकियों में प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकार जिनका गुजर बसर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देकर होने वाली आय से ही चलता था। पिछले 5 माह से न तो कोई शोभायात्रा निकली है और न ही कोई धार्मिक आयोजन हुआ है। ऐसे में इन कलाकारों की रोजी-रोटी छिन गई है आज यह कलाकार भूख के चलते रिक्शा चलाने और कबाड़ी का कार्य करने को मजबूर हैं। इन्हें इंतजार है तो इस बात का की लॉकडाउन खत्म हो और फिर से इनका काम शुरू हो।अलवर जिले में विभिन्न समूहों और मंडलों में प्रस्तुति देने वाले करीब 700 कलाकार हैं जो इस समय बेरोजगार हैं। इनमें से कुछ तो रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर चुके हैं और जो बचे हैं वह जिंदगी की तलाश में जुटे हुए हैं। पेट भरना हुआ...

आज से शुरू होगी पुलिस की ई-सुनवाई

Image
अलवर. जिला पुलिस की ओर से बुधवार से फरियादियों के लिए ई-सुनवाई शुरू की जा रही है। पहले दिन ई-सुनवाई में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम दस फरियादियों की सुनवाई करेंगी। जिसमें अलवर जिले के अलावा अन्य राज्यों तथा एक दुबई से भी परिवादी होंगे। फरियादियों को ई-सुनवाई के लिए लिंक भेज दिया गया है। जिनकी दोपहर 12 से 1 बजे तक सुनवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कोविड-19 महामारी को लेकर लागू लॉक डाउन क्षेत्र (कोतवाली थाना क्षेत्र) निवासी, जिले में अन्य स्थानों पर होम आइसोलेशन व संस्थागत क्वॉरंटीन किए गए कोरोना संक्रमित मरीज तथा अन्य प्रदेश व विदेश में रह रहे व्यक्ति जिनकी अलवर पुलिस से संबंधित सुनवाई आवश्यक हो। जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के चलते व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में अक्षम हो। ऐसे व्यक्तियों की समस्याओं की सुनवाई के लिए ‘ई-सुनवाई’ की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि ई-सुनवाई व्यवस्था के तहत उक्त व्यक्ति अपनी समस्या के सम्बन्ध में अपना नाम, पता व उम्र के साथ मोबाइल नम्बर 9530418323 पर वाट्सअप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बा...

किशनगढ़बास क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के निर्देश

Image
अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने मंगलवार को उपखण्ड क्षेत्र किशनगढबास का दौरा कर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने किशनगढबास उपखण्ड में कोविड-19 की रोकथाम के लिए की गई व्यवस्था, अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं राज्य सरकार की योजनाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपखण्ड अधिकरी को निर्देश दिए कि उपखण्ड क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी निगरानी रखें। विभागों में समन्वय स्थापित कराकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को समयबद्ध रूप से दिलवाएं। उन्होंने किशनगढबास के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर लेबर रूम, महिला एवं पुरूष वार्ड व पार्किग स्थल का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में साफ- सफ ाई का विशेष ध्यान रखने तथा ब्लड बैंक को प्रारम्भ कराने के लिए समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सीएचसी में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना एवं जांच योजना के तहत सभी दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखें तथा शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराने की कार्ययोजना बनाएं। कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया जिला कलक्टर ने...

अलवर में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, डॉक्टर के बेटे सहित दो जनों की मौत, चिकित्सा अधिकारी ने बताया खतरनाक

Image
अलवर. जिले में सोमवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई है। अलवर शहर के स्कीम दो निवासी एक सेवानिवृत्त चिकित्सक के 48 वर्षीय पुत्र की गुरुग्राम और भिवाड़ी के कहरानी में फैक्ट्री में काम करने वाले सुरक्षागार्ड की जयपुर में मौत हो गई है। अलवर शहर के स्कीम दो निवासी मृतक व्यक्ति की 31 जुलाई को अलवर में ही कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके अगले दिन एक जुलाई को ही व्यक्ति को गुरुग्राम के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कोरोना से जिले में यह चौथी मौत है। इससे पहले के अधिकतर मृतकों में दूसरी बीमारी भी मौत का कारण रही हैं। लेकिन, इस व्यक्ति को मुख्य रूप से कोरोना ही बीमारी थी। लेकिन, रिकवर नहीं हो सका। उधर, भिवाड़़ी के कहरानी में फैक्ट्री में काम करने वाले उत्तरप्रदेश निवासी एक 40 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है। जिसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सात अगस्त को अलवर से जयपुर रैफर किया गया था। वहीं पर उसकी मौत हो गई है। इस तरह जिले में अब तक 24 जनों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमएचओ ने बताया कि कहरानी वाले सुरक्षागार्ड को...

अलवर नगर परिषद् में हंगामा, आयुक्त ने सभापति बीना गुप्ता पर लगाया मारपीट का आरोप, थाने तक पहुंचा मामला

Image
अलवर. नगर परिषद अलवर में सोमवार को सभापति बीना गुप्ता और आयुक्त कुमार संभव अवस्थी के बीच घमासान हो गया। सभापति ने आयुक्त पर इंदिरा रसोई योजना की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। वहीं, आयुक्त ने सभापति पर कक्ष में बुलाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया। शाम को सभापति ने भी आयुक्त के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और धक्का-मुक्की करने का मामला दर्ज करा दिया। नगर परिषद अलवर की ओर से शहर में 20 अगस्त तक 3 इंदिरा रसोई शुरू की जानी है। इसकी टेंडर प्रक्रिया को लेकर सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे सभापति बीना गुप्ता ने आयुक्त कुमार संभव अवस्थी को अपने कक्ष में बुलवाया। आयुक्त के पहुंचने पर सभापति उन्हें बातचीत के लिए कक्ष के अंदर कमरे में ले गई। इस दौरान पार्षद रवि मीणा, नारायण सांईवाल, प्रीतम मेहंदीरत्ता, सहायक अभियंता मुकेश तिवाड़ी और सभापति के बेटे कुलदीप आदि सभापति कक्ष में बैठे हुए थे। वहां अंदर कमरे में दोनों के बीच विवाद हो गया। कुछ ही देर बाद आयुक्त कमरे से चिल्लाते हुए बाहर निकले और सभापति बीना गुप्ता मारपीट का आरोप लगाया। वहीं...

अलवर में कोरोना के मरीजों को मिल सकती है विश्व स्तरीय सुविधाएं, खाली पड़ा है 800 करोड़ का अस्पताल, कोई उपयोग नहीं

Image
अलवर. करीब 40 लाख से अधिक आबादी वाले अलवर जिले में मार्च माह से कोरोना के मरीज आने लगे हैं लेकिन, सरकार व जिला प्रशासन एक सुविधायुक्त अस्पताल नहीं दे पाए हैं। जिसके कारण सामथ्र्यवान मरीज कोरोना के इलाज के लिए जयपुर व गुरुग्राम जाने को मजबूर हैं। जबकि अलवर जिले के एमआइए में इएसआइसी मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हेै। जिसे मेडिकल कॉलेज के रूप में चलाने में तो सरकार फेल हो चुकी है लेकिन, प्रशासन भी उस पूरे परिसर को कोविड के लिए अधिग्रहीत नहीं कर सका। ताकि आवश्यक उपकरण व मशीनें वहां लगाकर कोरोना के मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके। करीब 20 दिन पहले ही जिला प्रशासन ने चिकानी रोड पर एक निजी अस्पताल को कोविड में तब्दील कर दिया। जहां पूरी सुविधाएं नहीं हैं। मरीजों को जांच के लिए जिला अस्पताल लेकर आना पड़ता है। जिला अस्पताल से ही मेडिकल टीम मरीजों की जांच करने जाती है। लेकिन, चार माह में जिला प्रशासन कोई भी सम्पूर्ण सुविधायुक्त अस्पताल उपलब्ध नहीं कर पाया है। कोविड फ्री नहीं हो पा रहा जिला अस्पताल अब पिछले करीब 20 दिनों से जिला अस्पताल को कोविड फ्री करने पर मौखिक तो खूब जोर है लेकिन, व्यवहारिक रूप...

राजस्थान में यहां कोरोना जांच लैब में लगी आग, सुबह तक निकलता रहा धुआं, लाखों का नुकसान और जांचें हुई बंद

Image
अलवर. राजस्थान के अलवर जिले में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिल रहे हैं और अब यहां कोरोना जांच लैब में आग लग गई। जिला अस्पताल के सामने कोविड जांच लैब में वोल्टेज बढ़ने से अचानक फाल्ट आया। जिससे एक एयर कंडीशनर, फ्रिज, डूम मशीन सहित कई उपकरण जल गए। मशीनों के अन्दर से व आसपास से धुआं निकला। इसके बाद से ही कोरोना जांच लैब में सैंपल की जांच का काम बंद है। रविवार सुबह एनएचएम के जरिए मशीन स्थापित करने वाली कम्पनी के प्रतिनिधि व बिजली निगम के कर्मचारियों ने जांच की है। लेकिन, वॉल्टेज बढऩे और फाल्ट से हुए नुकसान को पता नहीं चल सका। चिकित्सालाय के अधिकारियों ने बताया कि एनएचएम के इंजीनियर की जांच के बाद ही नुकसान व फाल्ट का कारण मालूम चल सकेगा। फाल्ट के समय लैब में करीब 125 सैंपल की जांच प्रक्रियाधीन थी। इन सैंपलों की जांच अब लैब के दुरुस्त होने के बाद ही हो पाएगी। सुबह भी धुआं निकलता रहा लैब में रात को दो बजे केवल दो कर्मचारी सैंपल की जांच करने का कार्य कर रहे थे। तभी अचानक लाइट, पंखे तेज हो गए। कुछ ही देर में दो-तीन मशीनों से धुआं निकलने लगा। यह देखकर कर्मचारियों ने मशीनों को बंद क...

अलवर जिले में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पुलिस के तीन होमगार्ड सहित 82 नए मरीज मिले, जानिए डिटेल

Image
अलवर. जिले में सोमवार को 82 नए कोरोना पॉजिटिव आ गए। जिसमें सबसे अधिक भिवाड़ी में 24 व अलवर शहर से 22 संक्रमित हैं। वहीं तिजारा में 17 संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कई अन्य ब्लॉक में भी कोरोना का संक्रमण बढऩे लगा है। जिले में अब तक 5 हजार 336 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। नए मरीजों में बैंक, होमगार्ड, फैक्ट्री कर्मचारी, सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। जिनमें से 2 हजार 199 एक्टिव मरीज हैं। जिनमें से 1 हजार 863 मरीजों का घर पर ही इलाज जारी है। अब भी पूरे प्रदेश में सबसे अधिक एक्टिव केस अलवर जिले में हैं। इस कारण आमजन को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। घरों के बाहर बिना मास्क लगाए नहीं जाए। भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। एक-दूसरे से मिलते समय दो गज की दूरी जरूर बनाए रखें। इन 82 नए मरीजों में 58 बिना लक्षण वाले हैं। 24 में लक्षण हैं। कहां से कितने नए मरीज आए अलवर शहर 22 भिवाड़ी 24 तिजारा 17 बहरोड् 24 बहरोड़ 5 मुण्डावर 3 थानागाजी 3 शाहजहांपुर, रामगढ़, कोटकासिम, राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, बानसूर व खेरली से एक-एक source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-corona-virus-news-6331774/

अलवर शहर निवासी डॉक्टर के पुत्र सहित दो की कोरोना से मौत

Image
अलवर. जिले में सोमवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई है। अलवर शहर के स्कीम दो निवासी एक सेवानिवृत्त चिकित्सक के 48 वर्षीय पुत्र की गुरुग्राम और भिवाड़ी के कहरानी में फैक्ट्री में काम करने वाले सुरक्षागार्ड की जयपुर में मौत हो गई है। अलवर शहर के स्कीम दो निवासी मृतक व्यक्ति की 31 जुलाई को अलवर में ही कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके अगले दिन एक जुलाई को ही व्यक्ति को गुरुग्राम के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कोरोना से जिले में यह चौथी मौत है। इससे पहले के अधिकतर मृतकों में दूसरी बीमारी भी मौत का कारण रही हैं। लेकिन, इस व्यक्ति को मुख्य रूप से कोरोना ही बीमारी थी। लेकिन, रिकवर नहीं हो सका। उधर, भिवाड़़ी के कहरानी में फैक्ट्री में काम करने वाले उत्तरप्रदेश निवासी एक 40 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है। जिसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सात अगस्त को अलवर से जयपुर रैफर किया गया था। वहीं पर उसकी मौत हो गई है। इस तरह जिले में अब तक 24 जनों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमएचओ ने बताया कि कहरानी वाले सुरक्षागार्ड को...

जिला कलक्टर ने कहा- संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी को सक्रिय करें

Image
अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने सोमवार को कोर ग्रुप की समीक्षात्मक बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए ग्राम स्तरीय कमेटी को सक्रिय कर दायित्व सौंपा जाए। कलक्टर ने कहा कि सभी नोडल अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में ग्राम स्तरीय कमेटी के सदस्य आंगनबाडी कार्यकर्ता, ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम, बीएलओ व संबंधित वार्ड पंच सहित जिम्मेदार लोग सक्रिय रूप से कार्य करें। कमेटी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई भी होम क्वॉरंटीन में रह रहा व्यक्ति डब्लयूएचओ के नियमों की अवहेलना नहीं करें। कमेटी यह सुनिश्चित करें कि लोग सोशल डिस्टेंिसंग की पालना करें, मास्क लगाएं, सेनेटाइज करें व बार- बार साबुन से हाथ धोएं। होम क्वॉरंटीन वाले व्यक्ति के साथ परिजन भी गाइडलाइन का पालन करें। कंटेन्मेंट जॉन में रेण्डम सेम्पलिंग करें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के कंटेन्मेंट एरिया में जहां संक्रमण के अधिक मामले है। वहां अधिक सेम्पलिंग करवाएं व रेण्डम सेम्पलिंग हो। मरीज की पूरी जानकारी चिकित्सा...

कई साल से ड्यूटी पर गायब 19 शिक्षक, अब नौकरी से बर्खास्त किया

Image
शिक्षा विभाग प्रारम्भिक में अलवर जिले में ऐसे 19 शिक्षक हैं जो एक दशक से भी अधिक समय से बिना सूचना के नौकरी से गायब हैं, अब ऐसे शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया जाएगा। पंचायती राज के अधीन इन शिक्षकों को समाचार पत्र के माध्यम से नोटिस दिए गए हैं लेकिन ना तो इन्होंने इसका जवाब दिया और ना ही यह कार्यालय में आकर उपस्थित हुए हैं। अब जिला परिषद की हुई डीईसी की बैठक में इनकी सेवा समाप्ति का प्रस्ताव पारित किया गया है। इनमें एक शिक्षक तो 2002 से ही गायब है। ये हैं शिक्षक जो वर्षों से गायब- राप्रावि. चनिया का बास की शिक्षिका सरोज अग्रवाल 2 जुलाई 2009 से , राप्रावि. अकबरपुर की शिक्षिका शांता शर्मा 14 अक्टूबर 2006 से, राप्रावि. धर्मपुरा की शिक्षिका अंजना मित्तल 29 अगस्त 2009 से, राप्रावि. चोलाई तिजारा से शिक्षिका ममता कुमारी 24 फरवरी 2009 से, राप्रावि मूनपुर मेवान की शिक्षिका सविता यादव्र, राप्रावि त्यागियों की ढाणी की शिक्षिका शशि बाला, राउप्रावि मोलियो की ढाणी की शिक्षिका सुमन बाई , राप्रावि खोहर के शिक्षक रोहताश 4 जुलाई 2013 से, राउप्रावि भूरिया वाली से शिक्षिका रामकला यादव 29 सितम्बर 200...

अलवर शहर में आज कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहर बंद रहेंगे व्यावसायिक प्रतिष्ठान

Image
अलवर. शहर में सोमवार को कोतवाली थाना इलाके में लॉक डाउन के चलते अन्य दिनों की तरह सुबह 7 से 11 बजे तक किराना, सब्जी, दूध डेयरी आदि की दुकानें खुल सकेंगी। वहीं कोतवाली थाना क्षेत्र के बाहरी इलाके में बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। यहां केवल दवा की दुकानें, अस्पताल व अन्य आवश्यक सेवाओं को ही छूट रहेगी। कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर राकेश गुप्ता ने बताया कि लॉकडाउन क्षेत्र में 12 अगस्त तक प्रात: 7 से 11 बजे तक अति आवश्यक सेवाओं से जुडी दुकानें नियमित रूप से खुली रहेंगी। इस दौरान लॉकडाउन क्षेत्र में बाहरी क्षेत्र के व्यक्तियों का प्रवेश निषेध रहेगा। साथ ही लॉकडाउन क्षेत्र से कोई व्यक्ति गैर अनुमत कार्य से बाहरी क्षेत्र में नहीं जा सकेगा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जिला कलक्टर की ओर से लॉक डाउन लगाया गया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में अलवर शहर में प्रत्येक सोमवार को बाजार व व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रखने के अलग से आदेश जारी किए हुए हैं। सोमवार को इन दोनों आदेशों की पालना कराई जाएगी। अलवर के चार थाना क्षेत्र में बाजार रह...

बिजली गुल हो जाए तो परेशान होते रहो, जिम्मेदार सो रहे हैं!

Image
अलवर. यदि आपके घर की बिजली गुल हो जाए और आप बिजली निगम के हेल्पलाइन नम्बर और कंट्रोल रूम पर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं तो यह तय है कि आपको कई घंटे परेशान होना पड़ेगा। अलवर शहर में बिजली निगम का मेंटीनेंस सिस्टम इतना सुस्त है कि उपभोक्ताओं की घंटों तक सुनवाई नहीं होती। बिजली निगम के मेंटीनेंस सिस्टम की सुस्ती का ऐसा ही एक उदाहरण शनिवार रात सामने आया। रात करीब 2 बजे शहर के वार्ड नम्बर-10 के पहाडग़ंज मोहल्ले में विद्युत फाल्ट के कारण एक फेस की बिजली गुल हो गई। गर्मी में परेशान मोहल्ले के कई लोगों ने बिजली निगम की हेल्पलाइन नम्बर और कंट्रोल रूम पर कई बार फोन किए, लेकिन वहां किसी ने फोन नहीं उठाया। करीब दो घंटे तक मशक्कत के बाद सुबह करीब 4 बजे बजे मेंटीनेंस ड्यूटी में मौजूद बिजली निगम की गाड़ी के मोबाइल नम्बरों पर फोन किया गया। शुरुआत में तो वहां भी कर्मचारियों ने फोन रिसीव नहीं किया। दो मोबाइल नम्बरों पर कई बार फोन करने के बाद कर्मचारियों ने उनींदी आवाज में फोन उठाया। शिकायत दर्ज कराने के बाद भी करीब दो घंटे तक बिजली कर्मचारियों का टरकाऊ रवैया बना रहा। बिजलीघर चौराहा स्थित बिजली निगम क...

लॉक डाउन ने छीना गरीबों के मुंह से सरकारी निवाला!

Image
अलवर. शहर में लॉक डाउन ने गरीबों के मुंह से सरकारी निवाला तक छीना हुआ है। शहर की उचित मूल्य राशन की दुकानों पर इस माह प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और मुख्यमंत्री खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गेहूं का वितरण शुरू नहीं हो पाया है। पात्र उपभोक्ता गेहूं के लिए रोजाना राशन डीलरों के यहां चक्कर काट रहे हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केन्द्र सरकार ने नवम्बर माह तक खाद्य सुरक्षा लाभार्थी परिवारों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत नि:शुल्क गेहूं और चना वितरण की घोषणा की है। जिसके तहत हर माह खाद्य सुरक्षा राशनकार्डधारी परिवार को प्रति यूनिट 5-5 किलो गेहूं और प्रति राशनकार्ड एक किलो चना दिया जाना है। जुलाई माह में योजना के तहत अलवर जिले के सवा छह लाख से ज्यादा खाद्य सुरक्षा योजना के लाभार्थी परिवारों के लिए 12 हजार 183 मीट्रिक टन गेहूं का वितरण किया गया। जिला प्रशासन ने 30 जुलाई से शहर कोतवाली एरिया में 14 दिन का लॉक डाउन लगा दिया। जिसके कारण लॉक डाउन एरिया में आने वाली उचित मूल्य राशन की 42 दुकानों पर गेहूं नहीं पहुंच पाया। शहर की अन्य राशन की दुकानों पर गेहूं ...

जोहड़ में डूब रही थी तीन पोतियां, बचाने के लिए गहरे पानी में कूद गई दादी, लेकिन नहीं बची बालिकाएं

Image
अलवर. अलवर के सदर थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर-डडीकर स्थित कीरों की ढाणी में शनिवार दोपहर मनरेगा के जोहड़ में डूबने से तीन बालिकाओं की मौत हो गई। पास ही मनरेगा में काम कर रही दादी भी बालिकाओं को बचाने जोहड़ में कूद गई। जिसे ग्रामीणों ने जीवित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। तीनों मासूम बेटियों की मौत के बाद पूरा परिवार और गांव सदमे में है। परिवार के लोगों की आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं। तीनों पौतियों के शवों को देख उनकी दादी मिश्रो देवी बार-बार एक ही बात कह रही थी कि हे भगवान...लारे-लारे मैं भी कूदी ही, पर मेरी लाडो ना बची रे। दोपहर करीब 12 बजे मिश्रो देवी मनरेगा के तहत जोहड़ से मिट्टी खुदाई कर तकारी से पाल पर डाल रही थी। उसके साथ वहां पांच-छह अन्य मजदूर काम कर रहे थे। मिश्रो की तीनों पौती राधा, संगीता और रज्जो पास ही जोहड़ में भरे बरसाती पानी में नहा रही थी। अचानक अपनी आंखों के सामने तीनों पौतियों को जोहड़ में डूबते देख दादी मिश्रो सिर पर रखी तकारी फेंक दी और कोई बचाओ रे...कोई तो बचाओ रे चिल्लाती हुई जोहड़ की तरफ दौड़ी। आसपास कोई मदद नजर नहीं आने पर म...

राजस्थान के इस जिले में सबसे तेजी से बढ़ रहा कोरोना का आंकड़ा, 5 हजार के पार कोरोना फिर पकड़ रहा रफ्तार

Image
अलवर. जिले में शनिवार को 117 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आ गए। इसी के साथ अलवर जिले में कोरोना के कुल पॉजिटिव का आंकड़ा 5 हजार 137 पर पहुंच गया। जिले में अभी भी 2 हजार 250 एक्टिव केस हैं। वहीं 2 हजार 864 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है कि अलवर शहर व भिवाड़ी से अधिक किशनढ़बास क्षेत्र से पॉजिटिव आए हैं। 117 नए मरीजों में से किशनगढ़बास से 40, अलर शहर से 44 कोरोना संक्रमित आए हैं। खेरली से भी 12 पॉजिटिव काफी अधिक संख्या है। इस तरह अब भिवाड़ी व अलवर शहर के अलावा भी अन्य ब्लॉक में कोरोना का संक्रमण फैलने लगा है। जिसके कारण किशनगढ़बास, तिजारा, रामगढ़, बहरोड़ में तेजी से मरीजों की संख्या बढ़ी है। जबकि पिछले कुछ दिनों से जिलें में सैंपल की संख्या में भी कमी की गई है। प्रदेश में सबसे तेज गति से अलवर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार को पार कर गया है। भले ही अब तक सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव की संख्या जोधपुर व जयपुर जिलेां में है। लेकिन, सैंपल की संख्या के आधार पर और पिछले 20 दिनों में आए पॉजिटिव की संख्या से अलवर जिला प्रदेश में अव्वल पहुंच चुका है। जून माह तक अलवर जिले मे...

लापता बाघिन एसटी-12 के शावकों के पगमार्क मिले

Image
नारायणपुर. सरिस्का बाघ परियोजना में लापता हुए बाघिन एसटी-12 के शावकों के शनिवार को पगमार्ग मिल गए। लेकिन बाघिन एसटी-19 की तलाश में सरिस्का प्रशासन जुटा हुआ है। बाघिन एसटी 19 को 17 दिन बाद भी सरिस्का बाघ परियोजना के वनकर्मी नहीं ढूंढ़ पाए हैं। सरिस्का बाघ परियोजना की रेंज तालवृक्ष के अधीन बाघिन एसटी-12 के शावकों के पगमार्क शनिवार को रामपुर द्वितीय में पपडेल माला में सुबह वनकर्मियों को मिले हैं, जिससे वनअधिकारियों को थोड़ी राहत मिली है। बाघिन एसटी 19 के पगमार्क 21 जुलाई को मिले थे उसके बाद से नहीं। बाघिन एसटी-19 अलवर बफर जोन में रहती थी, लेकिन अब उसका पता नहीं चल रहा है और न ही अभी उसके पगमार्क मिले हैं। अधिकारिक तौर पर सरिस्का प्रशासन किसी भी बात की पुष्टि नहीं कर रहा है। सरिस्का में बाघों की मॉनिटरिंग में लगी टीम की लापरवाही नजर आ रही है। इससे पहले बाघ एसटी 20 कोठियां गांव के खेतों व जंगल में घूमकर वापस चला गया लेकिन वन विभाग सबकुछ मालूम होते हुए भी अनजान बना हुआ है। source https://www.patrika.com/alwar-news/sariska-letest-news-6327254/

वैक्सीन के लिए अभी छह माह इंतजार करना होगा- धारीवाल

Image
अलवर. केन्द्रीय स्वास्थ्य विभाग के सलाहकार डॉ. अक्षय धारीवाल ने कहा कि देश में कोरोना की वैक्सीन पर तेजी से काम चल रहा है। अलग-अलग स्तर पर ट्रायल चल रहा है, लेकिन आम आदमी को वैक्सीन के लिए अभी छह माह का इंतजार करना होगा। डॉ. धारीवाल शनिवार को केन्द्रीय दल के साथ अलवर आए और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से सभी राज्यों में कोरोना की मॉनिटरिंग के लिए एक टीम को लगाया गया है। राजस्थान में सीनियर आइएएस राजीव सिंह ठाकुर को लगाया गया है। डॉ. धारीवाल ने कहा कि देश में दूसरे स्टेज पर काम चल रहा है। इसके बाद तीसरे स्टेज पर काम होगा। ऐसे में अभी केवल उम्रदराज लोगों को सीमित वैक्सीन लगाई जाएगी। कोरोना की कई एंटी दवाएं बाजार में चल रही हैं, जो स्वास्थ्यकर्मी और अन्य लोग काम में ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से देश में चल रहे कोरोना संक्रमण से लोग अब परेशान होने लगे हैं। कुछ लोग अब मास्क नहीं लगा रही हैं। लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। क्योंकि कोरोना का संक्रमण कम नहीं हुआ है। source https://www....

भारत छोड़ो आंदोलन की जन क्रांति में रहा अलवर का योगदान

Image
अलवर 1938 -1939 ई. में छात्र फीस माफी आंदोलन हुआ जिसमें पं. हरिनारायण शर्मा, लक्ष्मण स्वरूप त्रिपाठी, इंदर सिंह आजाद, नत्थू राम मोदी, राधा चरण गुप्ता टप्पल वालों को सजा दी गई । वहीं 1940 में खादी भंडार बना और 1941 में जागीर माफी कॉन्फ्रेंस हुई, 9 अगस्त 1942 में नीमूचाना के रामजी लाल अग्रवाल के नेतृत्व में सनातन धर्म कॉलेज कानपुर में 10 हजार छात्रों ने जुलूस निकालकर कॉलेज भवन पर झंडा फहराने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें अग्रवाल बेहोश होकर गिर पड़े। बाद में उन्होंने तिलक भवन पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। अग्रवाल को जेल हुई और उन्हें 1943 के अंत में छोड़ा गया। साथ ही राधा चरण गुप्ता टप्पल वाले अलीगढ़ में आंदोलन करते हुए जेल गए, लक्ष्मण प्रसाद त्रिपाठी व इंदर सिंह आजाद दिल्ली में क्रांतिकारियों का सहयोग करते रहे। केके रायजादा ने लखनऊ में स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेकर जेल यात्रा की। पूर्व रियासत अलवर के छात्र जो बाहर पढ़ रहे थे, उन्होंने बनारस, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़ आदि जगहों पर आजादी के आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। अलवर में 9 अगस्त 1942 को यशवंत स्कूल, प्रत...

सभी बोले कोरोना से कुछ नहीं होगा, लेकिन हो गई मौत, बिलखते बच्चे बोले- पापा से एक आखिरी बार मिलवा तो देते

Image
अलवर. कोरोना को मामूली बीमारी समझने वालों के लिए यह खबर पढऩी चाहिए कि अलवर जिले में कोरोना से अभी तक 22 मौतें हो चुकी हैं। अलवर जिले के बहुत से लोग महानगरों के अस्पताल में जूझ रहे हैं। अलवर शहर के मनुमार्ग पर रहने वाले एक रेडिमेड व्यवसायी को कोरोना हुआ तो 20 दिन पहले जयपुर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। इन्हें वहां शुरू से ही अस्पताल में आक्सीजन दी गई। पैतालिस वर्षीय इस व्यवसायी को प्लाजमा तक चढ़ाया गया। बीस दिनों तक अस्पताल में इनसे मिलने की बात तो दूर बाहर तक नहीं खड़े होने दिया। इस व्यवसायी की 18 वर्षीय बेटी बार-बार कहती रही कि मुझे मेरे पापा से मिलना है लेकिन उसकी यह चाहत पूरी नहीं की जा सकी। जयपुर में इसकी मौत के बाद छोटे भाई ने पीपीई किट पहनकर भाई का दाह संस्कार किया। वीर चौक होपसर्कस के रेडिमेड कपड़ों के व्यवसायी में 20 दिन पहले ही कोरोना के लक्षण मिलते ही तत्काल परिजन उसे जयपुर ले गए, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उस पर लाखों रुपए खर्च हुए। मरीज को अस्पताल में क्या खिलाया गया और उसकी कैसे देखभाल की गई जिसको किसी परिजन को नहीं दिखाया गया। यही तक कि परिवार के किसी भी...

पढाई के लिए किराए पर रह रही छात्रा के कमरे में घुसे दो युवक और लगा दी आग, मौके पर पहुंची पुलिस, फिर...

Image
अलवर. अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मेहताब सिंह का नोहरा इलाके में शुक्रवार को दो युवकों ने किराए के मकान में रह रही छात्रा के घर में घुसकर कपड़े और कॉपी किताबों में आग लगा दी। उसके बाद युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। इस संबंध में फिलहाल कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। जानकारी के अनुसार जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र की दो बहनें अलवर के मेहताब सिंह का नोहरा इलाके में किराए के मकान में रहती है और यहां से कॉलेज शिक्षा प्राप्त कर रही है। शुक्रवार को बड़ी बहन अपने गांव गई हुई थी और छोटी बहन अपने कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दो युवक उनके घर में घुस आए और बड़ी बहन के कमरे का दरवाजा खोल कर उसके कपड़े और कॉपी किताब में आग लगाकर भाग गए। कदमों की आहट सुनकर दूसरे कमरे में सो रही छोटी बहन की नींद खुल गई। उसने कमरे से बाहर निकल कर देखा तो दो युवक भाग रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना अधिकारी रघुवीर शरण शर्मा जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शुरुआत में छात्रा ने कमरे में से निकल कर दो युवकों को ...

इस बार नहीं भरेगा भर्तृहरि और पांडुपोल का मेला

Image
अलवर में प्रतिवर्ष भरने वाला बाबा भर्तृहरी और पांडुपोल का मेला इस बार कोरोना ने के चलते नहीं भर पाएगा । कोरोना संक्रमण की वजह से जिले भर में समस्त धार्मिक स्थल 31 अगस्त तक पूर्ण रूप से बंद है तथा अनलॉक टू की पालना ग्राम पंचायत के द्वारा की जा रही है। जिसके चलते इस बार 25 अगस्त को भरने वाला पांडुपोल का मेला नहीं भरेगा। इसके अगले दिन 26 अगस्त को भरतरी का मेला भी इस बार नहीं भरेगा। पांडुपोल के मेले के लिए जिला प्रशासन की ओर से पूर्व में ही 25 अगस्त का राजकीय अवकाश घोषित किया जा चुका है। मेले में प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में देशभर से श्रद्धालु आते हैं और मनोकामनाएं पूरी होने पर सवामणी सहित अन्य धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। प्रतिवर्ष मेले से 1 माह पूर्व मेला स्थल पर तैयारियां शुरू हो जाती हैं लेकिन इस बार ग्राम पंचायत माधोगढ़ के क्षेत्र भरथरी धाम पर किसी भी प्रकार की तैयारी अभी तक नहीं हो पाई है । कोविड-19 के चलते हुए श्रद्धालु भी मंदिर में नहीं जा रहे हैं। के चलते मेला स्थल पर चारों तरफ सन्नाटा छाया हुआ है। हिंदू पंचांग के अनुसार प्रतिवर्ष भरतरी का मेला भाद्र शुक्ल पक्ष अष्ठमी को भरता ...

मेरे पापा को मुझसे मिलवा तो देते, कोरोना वाले तो बाजार में घूम रहे हैं

Image
कोरोना को मामूली बीमारी समझने वालों के लिए यह खबर पढऩी चाहिए कि अलवर जिले में कोरोना से अभी तक 22 मौतें हो चुकी हैं। अलवर जिले के बहुत से लोग महानगरों के अस्पताल में जूझ रहे हैं। अलवर शहर के मनुमार्ग पर रहने वाले एक रेडिमेड व्यवसायी को कोरोना हुआ तो 20 दिन पहले जयपुर के एक गैर सरकारी अस्पताल में भर्ती किया। इन्हें वहां शुरू से ही अस्पताल में आक्सीजन दी गई। पैतालिस वर्षीय इस व्यवसायी को प्लाजमा तक चढ़ाया गया। बीस दिनों तक अस्पताल में इनसे मिलने की बात तो दूर बाहर तक नहीं खड़े होने दिया। इस व्यवसायी की 18 वर्षीय बेटी बार-बार कहती रही कि मुझे मेरे पापा से मिलना है लेकिन उसकी यह चाहत पूरी नहीं की जा सकी। जयपुर में इसकी मौत के बाद छोटे भाई ने पीपीई किट पहनकर भाई का दाह संस्कार किया। वीर चौक होपसर्कस के रेडिमेड कपड़ों के व्यवसायी में 20 दिन पहले ही कोरोना के लक्षण मिलते ही तत्काल परिजन उसे जयपुर ले गए, जहां एक प्राइवेट अस्पताल में उस पर लाखों रुपए खर्च हुए। मरीज को अस्पताल में क्या खिलाया गया और उसकी कैसे देखभाल की गई जिसको किसी परिजन को नहीं दिखाया गया। यही तक कि परिवार के किसी भी सदस्य...