कई जिलों की आबादी से ज्यादा अलवर में पंचायत चुनाव के मतदाता
अलवर. भले ही अलवर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव हो रहे हों, लेकिन इस चुनाव प्रक्रिया में शामिल मतदाताओं की संख्या प्रदेश के कई जिले की कुल आबादी और कई जिलों में लोकसभा चुनाव के कुल मतदाताओं से भी ज्यादा है। जिले की 16 पंचायत समितियों के 2870 मतदान केन्द्रों पर 49 जिला परिषद सदस्य एवं 352 पंचायत समिति सदस्य चुनने के लिए 20 लाख 55 हजार 757 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 10 लाख 92 हजार 12 पुरुष, 9 लाख 63 हजार 742 महिला व 3 अन्य मतदाता शामिल हैं। प्रथम चरण में 6 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट जिला निर्वाचन अधिकारी नन्नूमल पहाडिय़ा ने बताया कि जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होने हैं। इनमें प्रथम चरण में पांच पंचायत समितियों में 16 जिला परिषद सदस्यों व 99 पंचायत समिति सदस्यों के लिए 6 लाख 89 हजार 755 मतदाता वोट डाल सकेंगे। इनमें 3 लाख 62 हजार 338 पुरुष व 3 लाख 27 हजार 417 महिला मतदाता 973 मतदान केन्द्रों पर वोट डालेंगे। प्रथम चरण में तिजारा, मुण्डावर, बहरोड़, कोटकासिम व नीमराणा में वोट डाले जाएंगे। द्वितीय चरण में 7 लाख से ज्यादा मत...