Corona Positive व्यक्तियों ने बताया किस लापरवाही के कारण हुआ कोरोना, आप भी जानिए और सबक लीजिए

अलवर. 10 दिन पहले पॉजिटिव आए शहर के काला कुआं निवासी विनय कुमार का कहना है कि दादी इलाज चल रहा है। बीच-बीच में अस्पताल ले जाना पड़ता है। कोरोना संक्रमण के दौरान कम लेकर जाना हुआ। अब अनलॉक दो में दादी को निजी अस्पताल जांच के लिए लेकर गए। दो दिन बाद बुखार आ गया। जांच कराने पर कोरोना का पता चला। इसके बाद परिवार के सैंपल लिए तो मम्मी सहित सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। असल में पता ही नहीं चला। सबने यही अनुमान लगाया कि अस्पताल में जाने से कहीं न कहीं संक्रमण की चपेट में आ गए। इसके बाद हम कभी बिना मास्क के घर के बाहर नहीं निकले। पूरी सावधानी बरती परिवार में संक्रमण नहीं बढ़ा। तीनों जने रिकवर भी हो गए।

चूड़ी मार्केट के दुकानदार मनोज कुमार को लगता है कि किसी ग्राहक के जरिए संक्रमित हुआ हूं। बाजार में काफी ग्राहक बिना मास्क आते हैं। कइयों को जुकाम भी होती है। किसी को छींक आने पर सबका ध्यान जाता है लेकिन, उसके वायरस आसपास चिपक सकते हैं। उसी सामान को बार-बार हाथ लगाना पड़ता है। वैसे तो सैनेटाइजर भी रखा है लेकिन, दुकान पर रहते समय ही कहीं न कहीं चूक हुई है। कुछ नहीं कह सकते कि वायरस का संक्रमण कब व किसके जरिए हुआ है।

बिजली घर चौराहा निवासी मेडिकल दुकानदार सचिन दिन भर दुकान पर रहते हैं। अचानक बुखार व जुकाम हुआ तो खुद ने ही कोरोना की जांच करा ली। रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। दिन भर दुकान पर कई तरह के मरीज आते हैं। निश्चित रूप से कोरोना संक्रमित भी आए हैं। दुकान पर दवा लेते या पैसे लेते समय वायरस आदान-प्रदान हो सकता है। मुझे यही लगा कि ग्राहक से लेन-देन करते समय वायरस मिला है। हालांकि अब पूरी सावधानी बरत रहे हैं। पहले कई बार मास्क लगाना भूल जाते थे। उसी चूक ने मुझे संक्रमित कर दिया।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-corona-positive-people-share-their-story-of-being-positive-6288416/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार