Posts

अवैध खनन के लिए पहाड़ो की चोटी तक बना दिए रास्ते

Image
अलवर. रामगढ़़ विधानसभा क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रामगढ़ मुख्यालय से महज 3 से 4 किलोमीटर की दूरी में अवैध खनन माफिया ने पहाड़ों की चोटी तक रास्ते बना लिए हैं। खनन व वन विभाग के अधिकारी पहले की तुलना में अवैध खनन कम बता रहे हैं, लेकिन असलियत में अनेक जगह पर अवैध खनन अबाध गति से जारी है। आज भी रामगढ़ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मानकी, गुर्जर खुर्द, ओडेला, करौली, पूठी आदि क्षेत्र की पहाडिय़ों में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी खान, वन, पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग की है, लेकिन कार्रवाई कागजी साबित हो रही है। यदि अवैध खनन इसी प्रकार चलता रहा तो पहाडिय़ां आंखों से ओझल हो जाएंगी। गड़बड़ा जाएगा संतुलन रामगढ़ क्षेत्र अरावली की पहाडिय़ों से घिरा है। पर्यावरण संतुलन में इन पहाडिय़ों का अहम योगदान है, लेकिन अवैध खनन से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। प्रशासन पहाड़ों को बचाने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पहाड़ सफाचट, नीचे खुदाई से बन गई झील रामगढ़ क्षेत्र की पहाडिय़ों को खनन माफिया तेजी से साफ करने में लगे हैं। पट्टाधारक व ठेकेदार जमकर चांदी कू...

जयपुर डिपो की बस शाहजहांपुर टोल बूथ से टकराई , हादसे के बाद बस में मची चीख पुकार

Image
शाहजहांपुर ञ्च पत्रिका. राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर जयपुर डिपो की बस में अचानक तकनीकी खराबी आ जाने से टोल बूथ के भारी भरकम पाइपों को तोड़ती हुई बूथ लाइन में फंस गई। बस में मौजूद 30 सवारियों में मची चीख पुकार को सुनकर टोलकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। टोल प्रबंधक जावेद कुरैसी व टोल अकाउंट प्रभारी आमोद ङ्क्षसह के अनुसार शनिवार देर रात जयपुर डिपो की रोडवेज बस 30 सवारियों को लेकर जयपुर से दिल्ली जा रही थी। टोल प्लाजा बूथ संख्या 4 पर पहुंची बस में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते बस का पिछला भाग बूथ के पाइपों में अटक गया। बस टोल बूथ के पाइपों को ध्वस्त करती हुई बूथ के बीचों बीच अटक गई। बस चालक बूंदी जिले के रामचन्द्रजी का खेड़ा निवासी कन्हैया लाल चौधरी पुत्र लटूर चौधरी व परिचालक बैगङ्क्षसह 30 सवारियों के साथ दिल्ली जा रहे थे। बूथ में जा फंसी बस की सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल अन्य बस से गंतव्य स्थान के लिए भेजा गया। वहीं बस को रविवार को दिन के समय बमुश्किल बूथ से बाहर निकाला गया। बाइक सवार बदमाशों ने की कबाड़ कारोबारियों ...

मास्टर प्लान में बाधा बन रहे 150 दुकान व मकान ध्वस्त

Image
अलवर. राजगढ़ कस्बे के गोल सर्किल से मेला का चौराहा के मध्य मास्टर प्लान 2031 के तहत सडक़ मार्ग में बाधा बने निर्माण कार्यों को जेसीबी की सहायता से रविवार को हटाया गया। निर्माण कार्यों को हटाने के लिए उपखण्ड अधिकारी केशव कुमार मीना, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी डॉ. बनवारी लाल मीना, पुलिस उपाधीक्षक अजंली जोरवाल क्यूआरटी टीम, आरएसी के जवान, पुलिस लाइन का जाप्ता, राजगढ़, टहला पुलिस थाना मौजूद रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के समीप से जेसीबी लगाकर सडक़ मार्ग में बाधा बनी दुकानों व मकानों को जेसीबी से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की गई । इसके अलावा गोल सर्किल से एलएनटी मशीन लगाकर दुकानों व मकानों को तोड़ा गया। देर शाम तक करीब 150 दुकान व मकानों को तीन एलएनटी मशीन व छह जेसीबी से ध्वस्त किया गया। उपखण्ड अधिकारी केशव कुमार मीना ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत सडक़ मार्ग के मध्य से दोनों ओर 30-30 फीट की दूरी में बाधा बने मकानों व दुकानों को हटाकर मार्ग को 60 फीट चौड़ा किया गया। कस्बे के गोल सर्किल, तहसील मार्ग के मध्य जगह-जगह बैरिकेट लगा कर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। इसके अलावा गोल सर्...

पानी के लिए लगाया जाम, टंकी पर चढ़ी पार्षद

Image
अलवर. शहर में पेयजल संकट चरम पर है। मोहल्ले-कॉलोनियों में कई दिनों से पानी नहीं आ रहा। जनता पेयजल संकट से त्रस्त है, जनता के साथ जन प्रतिनिधि भी अब विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन फिर भी जलदाय विभाग के अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही। रविवार को वार्ड संख्या 24 की पार्षद सुमन चौधरी पेयजल समस्या को लेकर मनुमार्ग स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहीं वार्ड 29 के पार्षद सीताराम चौधरी और वार्ड 28 की पार्षद ङ्क्षपकी सैनी, पार्षद पति रमन सैनी के नेतृत्व में जनता ने मिलिट्री अस्पताल के समीप व बस स्टैंड रोड पर पेयजल समस्या को लेकर जाम लगाया। बस स्टैंड रोड पर सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक सैकड़ों लोग सडक़ पर बैठे रहे। गर्मी के कारण महिलाओं को छाता लेकर बैठना पड़ा। धरने की सूचना पर जलदाय विभाग के सहायक अभियंता व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, इसके बाद लोगों ने धरना समाप्त किया। जाम के कारण रोडवेज बसें प्रभावित हुई और सवारियों को बसों के अंदर कई घंटों तक बैठे रहना पड़ा। एक टंकी से तीन वार्ड में सप्लाई, नहीं हो पा रही पूर्ति : इधर, वार्ड...

फैक्ट्री में श्रमिक की मशीन के पट्टे में आने से मौत, प्रबंधन छुपाता रहा घटना को

Image
बहरोड़. कस्बे के औद्योगिक क्षेत्र फेज एक में स्थित ज्योति सीमेंट लिमिटेड फैक्ट्री के अंदर शनिवार रात को काम के दौरान एक श्रमिक मशीन के पटे में आ गया। जिसको परिजन व श्रमिक रात को ही अस्पताल ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी अनुसार मृतक झारखंड निवासी छोटूराम अपनी पत्नी एक बेटे व दो बेटियों के साथ फैक्ट्री के अंदर रहकर ही काम करता था। मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी इसी फैक्ट्री में काम करते है। श्रमिक की मौत के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने बिना पुलिस को सूचना दिए हुए पोस्टमार्टम करवाना चाह रहे थे । लेकिन घटना की सूचना पुलिस को लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर घटना स्थल का जायजा लिया और फैक्ट्री मालिक के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराने की बात कही। वहीं डीएसपी आनन्द राव ने थाने में पहुँच कर मजदूर की मौत के कारणों की जानकारी ली। डीएसपी राव ने बताया कि शनिवार रात को ज्योति सीमेंट लिमिटेड फैक्ट्री में काम करते हुए एक मजदूर की मौत हो गई। जिसके बाद फैक्ट्री वालों से जानकारी ली गई तो फैक्ट्री मैनेजर धर्मपाल यादव मृतक की पत्नी, बेटी व साले को लेकर थाने पहुँचे। जब फैक्ट्री मालिक के...

बाइक चोरी कर रहा था मालिक ने सीसीटीवी में देख पकड़ा, लोगों ने जमकर करी धुनाई

Image
अलवर ग्रामीण. उमरैण कस्बे में ज्वेलर्स की दुकान मालिक की बाइक का लॉक तोडकऱ दो चोर चोरी का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में उनकी हलचल कैद होने पर दुकानदार व आसपास के लोगों ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया और पिटाई कर दी। युवकों की पिटाई का वीडियो भी वायरल हुआ। जानकारी के अनुसार उमरैण के बाजार में माही ज्वेलर्स के मालिक सुनील कुमार दुकान में बैठे थे, जहां उन्हें सीसीटीवी कैमरे में चोरी की हरकत देखी। दोनों चोर ने बाइक का लॉक तोडकऱ उसे ले जाने का प्रयास किया तो तुरंत उन्हें दुकानदार ने दबोच कर हल्ला मचा दिया। जहां काफी लोग मौके पर इक_े हो गए। भीड़ ने उसके साथ मारपीट कर दी और उसके बाद घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड$कर थाने ले आई। उधर, सदर थानाधिकारी राजेश शर्मा का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी पृथ्वीपुरा निवासी मनीष पुत्र समसू और श्यामलाल पुत्र रामप्रसाद यादव को 151 में गिरफ्तार किया गया है। बाइक चोरी के प्रयास के सम्बन्ध में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। एक दिन पहले हुई बाइक चोरी उप प्रधान महेश सैन...

अलवर में राजनीति फुल, आठ साल में नही बन सका एक भी पुल

Image
अलवर. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परियोजना में शामिल होने के बाद भी अलवर जिला विकास की दौड़ में सदैव पिछड़ा रहा है। हालांकि अलवर जिले में राजनीति फुल होती रही है, लेकिन बीते आठ साल में विकास के नाम पर अलवर में एक ओवरब्रिज का निर्माण भी नहीं हो पाया है। वहीं बाड़मेर, भरतपुर सहित अन्य छोटे जिले में विकास की रफ्तार अलवर से कहीं तेज है। यह िस्थति तो तब है जब वर्तमान व पूर्ववर्ती राज्य सरकार में अलवर का भरपूर प्रतिनिधित्व रहा है। राजधानी दिल्ली एवं जयपुर के मध्य िस्थत अलवर जिला विकास के मायने में प्रदेश के अन्य जिलों से पिछड़ा है। जबकि अलवर जिला केन्द्र व राज्य सरकार को जीएसटी, वैट एवं अन्य कर के रूप में दूसरे जिलों से ज्यादा राजस्व देता रहा है। अलवर जिले में आज भी कई ऐसे स्थान, रेलवे फाटक तथा दुर्घटना के स्थल हैं, जहां ओवरब्रिज या अंडरब्रिज निर्माण की शीघ्र आवश्यकता है अलवर में आठ साल में एक भी पुल नहीं बना अलवर जिले के विकास की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से सहज लगाया जा सकता है कि जिला मुख्यालय पर बीते आठ साल में एक भी ओवरब्रिज या अंडर ब्रिज का निर्माण नहीं हो सका। अलवर में कालीमोरी ओवरब्...