अवैध खनन के लिए पहाड़ो की चोटी तक बना दिए रास्ते
अलवर. रामगढ़़ विधानसभा क्षेत्र में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। रामगढ़ मुख्यालय से महज 3 से 4 किलोमीटर की दूरी में अवैध खनन माफिया ने पहाड़ों की चोटी तक रास्ते बना लिए हैं। खनन व वन विभाग के अधिकारी पहले की तुलना में अवैध खनन कम बता रहे हैं, लेकिन असलियत में अनेक जगह पर अवैध खनन अबाध गति से जारी है। आज भी रामगढ़ क्षेत्र के निकटवर्ती गांव मानकी, गुर्जर खुर्द, ओडेला, करौली, पूठी आदि क्षेत्र की पहाडिय़ों में अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। अवैध खनन रोकने की जिम्मेदारी खान, वन, पुलिस, प्रशासन व परिवहन विभाग की है, लेकिन कार्रवाई कागजी साबित हो रही है। यदि अवैध खनन इसी प्रकार चलता रहा तो पहाडिय़ां आंखों से ओझल हो जाएंगी। गड़बड़ा जाएगा संतुलन रामगढ़ क्षेत्र अरावली की पहाडिय़ों से घिरा है। पर्यावरण संतुलन में इन पहाडिय़ों का अहम योगदान है, लेकिन अवैध खनन से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। प्रशासन पहाड़ों को बचाने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पहाड़ सफाचट, नीचे खुदाई से बन गई झील रामगढ़ क्षेत्र की पहाडिय़ों को खनन माफिया तेजी से साफ करने में लगे हैं। पट्टाधारक व ठेकेदार जमकर चांदी कू...