विकास अधिकारी संवेदनशीलता से करें कार्य, जिला स्तर पर नहीं आनी चाहिए शिकायत- जिला कलक्टर

अलवर. जिला कलक्टर आनन्दी ने कहा कि विकास अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। जिला स्तर पर कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
जिला कलक्टर बुधवार को जिले के विकास अधिकारियों की बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर उन्हें निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि विकास अधिकारी व तकनीकी अधिकारी राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं का अध्ययन करें तथा आवंटित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्य योजना के तहत कार्य करें। उन्होंने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में जिन पंचायत समितियों में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है उनमें ग्राम पंचायत भवन के लिए भूमि का चिन्हिकरण व भवन निर्माण की वित्तीय स्वीकृति जारी कर कार्य प्रारम्भ करवाएं। जिन विकास अधिकारियों से अभी तक इस बाबत किसी प्रकार के प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी करें।

उन्होंने मनरेगा कार्य को गम्भीरता से लेने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि शून्य मस्टररोल को लेकर ग्राम विकास अधिकारियों के साथ विकास अधिकारियों की मॉनिटरिंग शिथिल मानते हुए उनकी भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जो शौचालय स्वीकृत हुए हैं उनका निर्माण कार्य तुरन्त करवाएं। यदि परिवार चिन्हिकरण में गलत सूचनाएं दर्ज की गई है तो विकास अधिकारी संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस दें तथा 15 अगस्त से पूर्व सभी शौचालयों का निर्माण पूर्ण करवाए।

जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि सांसद व विधायक निधि से जो कार्य स्वीकृत किए गए हैं उन्हें शीघ्र पूर्ण करवाकर उपयोगिता प्रमाण पत्रा भिजवाए तथा जो कार्य प्रारम्भ नहीं हो पा रहे हैं उन कार्यों की सूचना संबंधित सांसद व विधायकों को कार्य प्रारम्भ नहीं होने के कारण सहित अवगत करवाए।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-news-6288772/

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

एमबीबीएस डॉक्टरों को रास नहीं आ रही हैल्थ कंसलटेंट की नौकरी