अधिकारी टीम वर्क से कार्य कर संक्रमण पर पाएं काबू- संभागीय आयुक्त

अलवर. सम्भागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा ने कहा कि सभी अधिकारी माइक्रोप्लानिंग के तहत टीम वर्क से कार्य कर जिले में बढ़ते संक्रमण पर काबू पाने का प्रयास करें।
सम्भागीय आयुक्त सोमवार को सभी उपखण्ड अधिकारियों व संबंधित अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने उपखण्ड अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों व आगामी कार्य योजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जिले में जितने भी पॉजिटिव केस हैं सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उन केसों की मॉनिटरिंग करें तथा एक वाट्स एप ग्रुप बनाएं। पॉजिटिव केसों को अधिकारी आपस में बांटकर नियमित रूप से उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम लें तथा उन्हें कोविड हेल्थ केयर सेन्टरों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। अस्पतालों में जो व्यक्ति भर्ती है, संबंधित अधिकारी उसकी रोज खबर लेकर मदद करें। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि होम क्वॉरंटीन में रहने वाला व्यक्ति इधर-उधर भ्रमण नहीं करें, इस तरह के लोग ही समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा है जो कोरोना संक्रमण का वाहक बन सकता है।

जुलाई माह में 20 हजार सेंपलिंग

उन्होंने कहा कि अकेले जुलाई में 20 हजार सेम्पलिंग लेकर टेस्टिंग की गई, जबकि जून माह तक 22 हजार ही सेम्पल लिए गए थे। उन्होंने कहा कि अनलॉक होने के बाद भिवाडी, तिजारा क्षेत्रों में बाहर से लोगों का आवागमन अधिक हुआ है इस कारण ही यहां संक्रमण के मामले अधिक सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों का संचालन भी आवश्यक है, इसलिए कन्टेंमेंट जोन को अधिक फ ोकस रखते हुए जिला प्रशासन सख्ती से कार्य करेगा।

लोग रक्तदान को आएं आगे

संभागीय आयुक्त ने कहा कि जो लोग ठीक हो चुके हैं वो रक्तदान करें व प्लाजमा थैरेपी के माध्यम से भी अधिक से अधिक लोगों को स्वस्थ किया जा सकता है। उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऐसा वातावरण बनाए कि लोग रक्तदान व प्लाजमा थैरेपी के लिए तैयार हो सके।

पुलिस महानिरीक्षक रेंज द्वितीय एस सेन्गाथिर ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि समिति संसाधनों से ही कन्टेंमेंट जोन में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि रिटायड सैनिक, एनसीसी, सिविल डिफेन्स, स्काउट सहित अन्य समाज सेवियों को पुलिस अपना सहयोगी बनाए।

जिला कलक्टर आनन्दी ने कहा कि जिले में संक्रमण के जो केस बढ़ रहे हैं उससे चिंतित होने की जरूरत नहीं है। अधिक सेम्पलिंग के कारण ऐसा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सामान्य अस्पताल सहित जिले के सभी सीएचसी को कोरोना मुक्त अस्पताल किया जा रहा है जबकि शहर में लॉड्र्स हॉस्पिटल को कोविड केयर सेन्टर बनाया गया है तथा कोविड के सभी पॉजिटिव केस लॉड्र्स में ही भर्ती किए जा रहे हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक अलवर तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक भिवाडी राममूर्ति जोशी ने विचार रखे।
कंटेंटमेंट जोन का किया दौरा

सम्भागीय आयुक्त मिश्रा व पुलिस महानिरीक्षक रेन्ज द्वितीय सेन्गाथिर, जिला कलक्टर आनन्दी, पुलिस अधीक्षक अलवर तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक भिवाडी राममूर्ति जोशी ने सामान्य चिकित्सालय व शहर में बने कन्टेंमेंट जोन का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-meeting-news-6300748/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार