Good News: अलवर में साल की शुरुआत पर शुरू होंगे राजा भर्तृहरि और हसन खां मेवाती पैनोरमा, जानिए क्या रहेगा टिकट

अलवर. लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार शहर की दो प्रमुख विरासत को जिला प्रशासन शुरू करने की तैयारी में हैं। सब कुछ ठीक रहा तो नए साल के शुरूआती दिनों में राजा भर्तृहरि और हसन खां मेवाती पैनोरमा पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। इसकी तैयारी अंतिम चरण में हैं। तैयारी पूरी होने के बाद इनका उद्घाटन किया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से इन दोनों पैनोरमा को लेकर कमेटी बनाई गई है, जो इसे शुरू करने की योजना बना रही है। फिलहाल दोनों पैनोरमा की साफ-सफाई की जा रही है। विद्युत विभाग, पेयजल विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुचारु करने के लिए कहा गया है। पैनोरमा में एक संचालक, दो गार्ड और सफाईकर्मी नियुक्त किए जाएंगे। भारतीय पर्यटकों के लिए 10 रूपए टिकट निर्धारित की गई है।

जनवरी में जिला प्रशासन को सौंपा, एक साल बाद शुरू होगा

राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण की ओर से दोनों पैनोरमा को जिला प्रशासन को 21 जनवरी 2020 को सुपुर्द कर दिया था, लेकिन इसे शुरू नहीं किया गया। जागरूक युवा चर्चित कौशिक की ओर से इस सन्दर्भ में दो बार मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया, जिसपर कार्रवाई करने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया। अब करीब 2 साल बाद इनके शुरू होने की उम्मीद जगी है।

संचालन में आ सकती है फंड की दिक्कत

बहरोड़ रोड पर बने 4 करोड़ की लागत से राजा भर्तृहरि और डेढ़ करोड़ की लागत से हसन खा मेवाती पैनोरमा का निर्माण किया गया था, लेकिन अब इसके संचालन को लेकर परेशानी आ सकती है।राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण की ओर से इसकी शुरुआत के लिए राशि दी जा रही है, लेकिन संचालन के लिए बजट नहीं आ पाएगा। इसलिए जिला प्रशासन एनजीओ या भामाशाह से संपर्क साधने का विचार कर रहे हैं।

शीघ्र होगा उद्घाटन

हसन खां मेवाती और राजा भर्तृहरि पैनोरमा का जल्द उद्घाटन किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही है। पर्यटकों के लिए इन्हें नए साल के शुरूआती दिनों में खोला जाएगा। योगेश डागुर, एसडीएम, अलवर



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-hasan-kha-mewati-and-bharthari-panorama-will-open-from-new-year-6592799/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार