सरकारी भूमि पर हो गया अवैध निर्माण

अलवर .बहरोड़ कस्बे में रेफरल अस्पताल के सामने सामुदायिक भवन के पास सरकार की करोड़ों की बेशकीमती जमीन पर घुमन्तु परिवारों ने कब्जा कर अवैध निर्माण किए हुए है।प्रशासन की अनदेखी के कारण सरकारी भूमि पर पक्के निर्माण कर बड़ी संख्या में मकान भी बना लिए गए और भी बन रहे है जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई। जिससे कस्बे में करोड़ों रुपए की बेशकीमती भूमि पर पक्के निर्माण होने से सरकार की योजना को भूमि के अभाव क्रियान्वयन करना मुश्किल साबित होगा। यहां के वाशिंदों ने बताया कि सामुदायिक भवन के आसपास चारागाह भूमि पर घुमंतू परिवारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण के बारे में काफी बार अवगत कराया गया। लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कि गई है। जबकि करीब 8 साल पहले घुमन्तु परिवार यहां पर आए। जो अस्थाई निर्माण कर रहने लगे। इसके बाद इनको हटाने के लिए भी प्रशासन को पत्र दिए गए। लेकिन प्रशासन की अनदेखी के कारण धीरे धीरे करीब 10 बीघा भूमि पर पक्का मकान का निर्माण कर कब्जा कर लिया गया। जिससे सरकार की करोड़़ों की जमीन पर पक्का कब्जा हो गया। इसके साथ ही कस्बे की और अन्य सरकारी जमीनों पर भी अतिक्रमियों के द्वारा ऐतिहासिक धरोहर की जमीनों पर भी अतिक्रमण कर कब्जा किया हुआ है। कार्रवाई के अभाव में हौसले बुलंद हो रहे है।

वोटों की राजनीति का खेल
राजनीतिकरण के चलते यहां पर बसे परिवारों का नगर पालिका के द्वारा राशन कार्ड एवं मतदाता सूची में नाम जोडक़र चुनावों में मतों का लाभ लिया गया। घुमंतू परिवारों के लोगों ने स्थानीय राजनीतिक लोगों की शह पर पक्का निर्माण कर लिया। इसकी पल-पल की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों के पास आती रही। लेकिन किसी भी अधिकारी ने इन्हें अतिक्रमण कर पक्का निर्माण कार्य करने से नहीं रोका।

हटवाएंगे अतिक्रमण
अगर सरकारी जमीन पर पिछले कई सालों से अतिक्रमण हो रहा है तो अब पालिका का नया बोर्ड बना है। इसमें बात रखकर अतिक्रमण हटवाने का काम करेंगे।
सन्तोष कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी बहरोड़



source https://www.patrika.com/alwar-news/illegal-construction-done-on-government-land-6584163/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार