अलवर जिले में तेजी से घट रहा कोरोना का संक्रमण, दिसंबर में जून के बाद मिले सबसे कम केस, सावधानी अब भी जरूरी

अलवर. जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा तेजी से कम होता नजर आ रहा है। इसके पीछे वजह है कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार तेजी से कम हो रही है तथा कोविड अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में कमी आई है। वहीं, कोरोना की वैक्सीन भी यहां जल्द आने की उम्मीद है। लेकिन खतरा अभी पूरी तरह से नहीं टला है, इसलिए सावधानी बेहद जरुरी है।

जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 21 हजार के पार पहुंच गया है। चिकित्सा विभाग के रेकॉर्ड के अनुसार नवम्बर माह में अब तक सबसे अधिक 5 हजार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए थे तथा 22 लोगों की मौत भी हुई। इसके बाद हुई सख्ती व सतर्कता का परिणाम है कि दिसम्बर में कोरोना वायरस का संक्रमण मंद पड़ गया है। अब स्थिति यह आ गई है कि लोगों के जहन से कोरोना का डर खत्म होता नजर आ रहा है। दिसम्बर माह में पिछले 23 दिनों में अलवर में 1240 कोरोना मरीज सामने आए हैं तथा मौत का आंकड़ा भी 5 तक ही पहुंचा है।

30 मार्च को आया था पहला मरीज सामने

उल्लेखनीय है कि जिले में 30 मार्च को पहला कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया था इसके बाद से अप्रेल और मई माह में तो कोरोना की स्थिति सामान्य रही, लेकिन जून के बाद कोरोना का संक्रमण अचानक से बढ़ गया। जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर में कोरोना का कहर जबरदस्त रहा।
कोरोना के चिकित्सा विभाग के आंकड़े

माह -----संक्रमित मरीज ---मौत

मार्च--- 01------00

अप्रेल ---05---- 01

मई---- 36 -----01

जून---- 367 ---04

जुलाई---- 2668 ---10

अगस्त--- 3439 ----09

सितम्बर== 4576 ----14

अक्टूबर---- 3775---- 11

नवम्बर----- 5000-----22

दिसम्बर----1240---- 05

तेजी से घट रहा संक्रमण

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से घट रहा है। यह काफी सुखद बात है, लेकिन अभी लोगों को बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कोविड गाइडलाइन की पूरी तरह से पालना करें। जिले में कोरोना वैक्सीन भी जल्द आने की उम्मीद है। इसको लेकर विभागीय स्तर पर तैयारी पूरी कर ली गई है।
- डॉ. ओपी मीना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, अलवर।



source https://www.patrika.com/alwar-news/corona-latest-news-alwar-corona-case-decreasing-rapidly-6590862/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार