क्रिसमस आज: चर्च में होगी प्रार्थना सभा, केवल ईसाई समुदाय के लोगों को ही प्रवेश, मोमबत्ती जलाने पर रोक

अलवर. प्रभु यीशु के जन्म का पर्व ईसाई समाज की ओर से शुक्रवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर चर्च में प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा। चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की सुंदर झांकी सजाई जाएगी।इस बार कोरोना के चलते चर्च में होने वाले क्रिसमस के कार्यक्रमों में काफी बदलाव किया गया है।केडल गंज स्थित होली फैमिली चर्च में क्रिसमस डे से पूर्व 24 दिसंबर को रात 11.30 बजे होने वाली मिडनाइट सर्विस शाम को ही कर ली गई। जबकि चर्च रोड स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में इस बार मिडनाइट सर्विस का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। चर्च के रेवेंट राजेश मैक्वान ने बताया कि 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्म के उपलक्ष में शुभ है 9।बजे चर्च में प्रार्थना सभा होगी । इसके बाद बाइबिल के संदेश सुनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि चर्च में इस बार आम आदमी के प्रवेश पर रोक रहेगी ईसाई समुदाय के लोग ही प्रवेश कर पाएंगे। इस दौरान मोमबत्ती जलाने पर भी रोक रहेगी। उन्होंने बताया कि चर्च में कोविड-19 के नियमों की पालना की जाएगी 60 साल से अधिक उम्र के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा और 10 साल से छोटे बच्चों को भी नहीं आने दिया जाएगा। जो बुजुर्ग लोग घर पर रहेंगे उनके लिए ऑनलाइन कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि क्रिसमस का आयोजन पूर्व की तरह ही किया जाएगा यहां पर चर्च को डेकोरेट किया गया है चर्च को सैनिटाइजर भी किया जाएगा।इधर क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अलवर शहर के होली फैमिली चर्च और चर्च रोड स्थित चर्च की रंग बिरंगी सजावट देखते ही बन रही थी यह चर्च दूर से ही लोगों को आकर्षित कर रहे थे।

दुकानों पर रही खरीदारी की भीड़

अलवर शहर के चर्च रोड स्थित स्टेशनरी की दुकान तथा मन्नी का बड, होप सर्कस ,चूड़ी मार्केट ,रोड नंबर 2 ,काला कुआं, शिवाजी पार्क आदि जगहों पर क्रिसमस डे के लिए दुकानों पर क्रिसमस पर बिक्री के लिए बहुत से आइटम आए हुए थे। जिन्हें बच्चे खरीद रहे थे। सबसे ज्यादा बिक्री सांता क्लॉज की हुई थी। इसके साथ ही क्रिसमस ट्री , शांता वाले कीरिंग और चोटी वाले की रिंग भी खूब बिक रहे थे।केक खरीदने के लिए रहा उत्साहचर्च के पास स्थित दुकान पर प्लम केक की खूब बिक्री हो रही थी। दुकानदार ने बताया कि क्रिसमस पर सबसे ज्यादा प्लम केक पसंद किया जाता है। कई दिन पहले ही इसके ऑर्डर आने शुरू हो जाते हैं। छोटे और बड़े सभी को पलंग के बहुत पसंद आता है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/christmas-2020-in-alwar-christmas-will-celebrate-with-covid-guidelines-6592846/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार