बहरोड़ विधायक बलजीत यादव शपथ पत्र लेकर मैदान में पहुंचे, पूर्व मंत्री को ललकारा, जसवंत यादव ने दिया यह जवाब

अलवर . नगर पालिका चुनाव के बाद बहरोड़ विधायक एवं पूर्व मंत्री जसवंत यादव की जुबानी जंग खेल मैदान में लठकार तक पहुंच गई है। इसके चलते कस्बे में गुरुवार को विधायक बलजीत यादव अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ 50 व 100 रुपए के दो खाली शपथ पत्र लेकर खेल मैदान पहुंचे। वहां पर पूर्व श्रम मंत्री के आने का इन्तजार करता रहा। जब पूर्व श्रम मंत्री जसवंत यादव वहां नहीं आए तो विधायक डेढ़ घंटे बाद वहां से वापस लौट गए। इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री ने चेतावनी दी थी की लाठी से मुकाबला करना है तो वे शपथ पत्र लेकर खेल मैदान में आए। मैने पूर्व मंत्री की चुनौती को स्वीकार किया है।

विधायक व पूर्व मंत्री जसवंत यादव के बीच पिछले कई दिनों से आरोप प्रत्यारोप की राजनीति चल रही हैं। जिस पर बुधवार को भी विधायक खेल मैदान में लठ लेकर लडऩे के लिए पहुंचे थे। लेकिन उस समय पूर्व मंत्री ने शपथ पत्र लाने की बात कही की किसी के कुछ हो गया तो स्वयं जिम्मेदार होगा। उसके बाद गुरुवार को 11 बजे विधायक दो खाली शपथ पत्र लेकर मैदान में पहुंचे और कहा कि पूर्व मंत्री जो चाहेंगे वह लिख कर देने को तैयार है। लेकिन पूर्व मंत्री वहां पर कहीं दिखाई नहीं दिए। इस दौरान मैदान में लोगों की भारी भीड़ एकत्र रही।

कौन झूठा है पता चल गया

पत्रकारों से बातचीत में विधायक बलजीत यादव ने कहा की नगरपालिका चुनावों में पूर्व मंत्री ने लठ से लडऩे की चुनौती दी थी। जिसको स्वीकार किया था। लेकिन उन्होंने वहां नहीं पहुंच कर दूसरी चुनौती दी उसे भी स्वीकार किया। अब वह जब चाहे मुझें बुला ले मैं मुकाबले के लिए तैयार हूं। नहीं आने से जनता को पता लग गया कि पूर्व मंत्री झूठे है और हवा हवाई बात करते है। वहीं विधायक यादव ने कहा कि बहरोड़ की जनता इस बात को गलत न ले कि विधायक लठ के साथ आया। यह तो बहरोड़ के स्वाभिमान को किसी ने ललकारा है। मैने किसी की बहन बेटी के बारे में गलत नहीं कहा और ना ही सांसद बालकनाथ के बारे में गलत कहा। पूर्व मंत्री के बेटे ने पोस्ट डाली थी महाराज ने महारानी को दिया गुलाब का गुलदस्ता सिर्फ उसका जवाब दिया था। इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन सीताराम यादव,उपाध्यक्ष विक्रम यादव, विकास यादव, राकेश शर्मा, धीरेंद्र यादव, पार्षद पुखराज गुप्ता, पार्षद विकास यादव सहित सैकड़ों से अधिक कार्यकर्ता व पार्षद सरपंच गण मौजूद रहे।

मैं मूर्ख नहीं हूं जो आ जाता

अगर ऐसे लड़ते है तो केस दर्ज होता है उसके लिए शपथ पत्र के लिए कहा था। लेकिन खुद ही समय तय कर लेता है। मैं तो गुडग़ांव में हूं। अखबार यहां कहां से पढूंगा। बहुत समय बाकी है विधायक को इमरजेंसी क्या है। समय पर निपट लेंगे और मैं मूर्ख नहीं हूं जो यह सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आकर लठ लेकर खड़ा हो जाए और फिर मैं आऊ ।
डॉ.जसवंत यादव, पूर्व मंत्री



source https://www.patrika.com/alwar-news/behror-mla-baljeet-yadav-challenge-to-dr-jaswant-yadav-in-behror-6592823/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार