हनुमान बेनीवाल ने एनडीए से अलग होने का ऐलान किया, कृषि कानून के विरोध में तोड़ा गठबंधन

अलवर. Hanuman Beniwal Quits NDA: राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुनान बेनीवाल ने शनिवार को एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया है। बेनीवाल ने राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों को सम्बोधित करते हुए एनडीए से नाता तोड़ने की बात कही। बेनीवाल ने मंच से ऐलान किया कि केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल वापस नहीं ले रही है। इसलिए हनुमान बेनीवाल एनडीए में नहीं रहेंगे। मैंने एनडीए छोड़ दी है।

हनुमान बेनीवाल ने कहा कि वे कांग्रेस के साथ कोई भी गठबंधन नहीं करेंगे। बेनीवाल ने कहा कि शनिवार रात उनका पड़ाव शाहजहांपुर बॉर्डर पर ही रहेगा। अगली रणनीति बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान निधि से किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी, किसानों की स्थिति उसके माल 4 गुना कीमत पर मंडी में जाए और बिक्री हो। किसान के बेटों को रोजगार मिले। शनिवार को यहां राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पहुंचे। उनके साथ 200 गाड़ियों में करीब 800 लोगों का काफिला भी बॉर्डर पर पहुंचा है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/rashtriya-loktantrik-party-hanuman-beniwal-quits-nda-over-farm-bills-6595454/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार