सावों व मौसम में बदलाव के बाद भी नगर पालिका चुनाव में 85.54 फीसदी मतदान

अलवर. जिले में बहरोड़, राजगढ़, खैरथल, तिजारा, किशनगढ़बास व खेरली नगर पालिकाओं में शुक्रवार को हुए मतदान में मौसम का बदलाव एवं साल के अंतिम सावे पर शादी कार्यक्रमों की भरमार भी आड़े नहीं आ सकी। मतदाताओं ने शहरों की सरकार चुनने के लिए उत्साह से वोट डाले। इसी कारण सभी छह नगर पालिकाओं में मतदान का औसत प्रतिशत 86.07 तक पहुंच गया। शहर की सरकार चुनने के लिए सबसे ज्यादा उत्साह किशनगढ़बास नगर पालिका क्षेत्र के मतदाताओं में देखा गया, यहां सबसे ज्यादा 88.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं सबसे कम मतदान राजगढ़ नगर पालिका में 82.56 फीसदी रहा। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ और नगर पालिकाओं के ज्यादातर बूथों पर शाम 5 बजे पूरा हो गया। कुछ मतदान केन्द्रों पर शाम के समय ज्यादा संख्या में मतदाताओं के पहुंचने से शाम 5 बजे बाद भी मतदान जारी रहा। सभी छह नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण रहा।

यूं चला मतदान का दौर

नगर पालिका सुबह 10 बजे दोपहर 1 बजे दोपहर 3 बजे शाम 5 बजे

बहरोड़ 20.84 56.91 77.08 88.08

खेरली 28.64 65.78 80.47 86.98

किशनगढ़बास 24.22 61.45 80.10 88.29

खैरथल 19.21 54.25 72.74 82.81

राजगढ़ 25.26 57.55 73.32 82.52

तिजारा 23.06 57.02 75.24 86.75

औसत 22.94 58.05 75.90 85.54

मतगणना कल
सभी छह नगर पालिकाओं में मतगणना 13 दिसम्बर को सुबह 9 बजे होगी। मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। जिले की छह नगर पालिकाओं में शुक्रवार को वोट डाले गए।

मौसम व सावा भी आड़े नहीं

नगर पालिका के मतदान के दिन साल का अंतिम बड़ा सावा था। इस दिन बड़ी संख्या में शादी कार्यक्रम थे, वहीं सुबह से मौसम भी पलटा खाया हुआ था। दिन के समय धूप नहीं होने के बाद भी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने उत्साह से मतदान किया।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-election-news-6568087/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार