खुशखबर: राजस्थान में जल्द होगी सेना की दो बड़ी भर्ती रैलियां, सेना के अधिकारी की मुख्यमंत्री से हुई चर्चा

अलवर. दक्षिण-पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही दो बड़ी सेना भर्ती रैलियां होंगी। इनमें से एक भर्ती रैली अलवर में होगी। इसके लिए वे मुख्यमंत्री से भी चर्चा कर चुके हैं। लेफ्टिनेंट जनरल क्लेर शुक्रवार को इटाराणा छावनी में आयोजित अलंकरण समारोह में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में सेना भर्ती ही नहीं बल्कि सभी तरह के कार्यक्रम प्रभावित रहे हैं। कोविड गाइडलाइन में अब कुछ राहत मिली है। अब जल्द ही प्रदेश में दो बड़ी सेना भर्ती रैली होंगी। इन भर्ती रैलियों में पूरी कोशिश रहेगी कि जितना भी बैकलॉक है उसे पूरा किया जाए।

उन्होंने बताया कि भारत और अमरीका की सेना के बीच इस वक्त बीकानेर में 16वां युद्धाभ्यास चल रहा है। जिसका उद्देश्य दूसरे देशों की सेनाओं के ऑपरेशन को समझना है। युद्धाभ्यास में पिछले साल दो साल में बढ़ोतरी हुई है। इस बार अमेरिका की एक पूरी बटालियन आई है। जिसके साथ भारत की 11 जम्मू कश्मीर यूनिट का युद्धाभ्यास चल रहा है।
सेवानिवृत्त सैनिकों की सुविधाओं को लेकर सवाल पर लेफ्टिनेंट जनरल आलोक क्लेर ने कहा कि आगामी एक दो साल में पूर्व सैनिकों के लिए सुविधाएं काफी बढ़ जाएंगी। सेवानिवृत्त सैनिकों उनकी योग्यता के आधार पर नए अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। जिसके लिए बड़ी कंपनियों से भी सेना की बात हुई है। अब पूर्व सैनिक ईसीएचएस या पॉलि क्लिनिक में ही नहीं नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज करा सकते हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/sena-bharti-rally-2021-in-rajasthan-latest-news-update-6707126/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार