हरियाणा में पेट्रोल-डीजल राजस्थान से 12 रूपए सस्ता, वहीं से पेट्रोल भरवा रहे वाहन चालक, यहां खर्चा निकालना मुश्किल हुआ
अलवर. राज्य में डीजल पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे है। राजस्थान में में स्थित पेट्रोल पंपो पर साधारण पेट्रोल की कीमत 98 रुपए के पास पहुंच गई है। वहीं एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमत शतक का आंकड़ा पार कर चुकी है।अलवर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में हरियाणा सीमा लगती है। ऐसे में अब बहरोड़ नीमराणा में स्थित पैट्रोल पम्पों पर वाहन चालक डीजल पेट्रोल लेने की बजाय हरियाणा के पेट्रोल पम्पों से डीजल पेट्रोल ला रहे है। कस्बे में मुख्य चौराहे पर स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पम्प मालिक राव अभय सिंह ने बताया कि राजस्थान व हरियाणा में डीजल पेट्रोल के दामों में दस से 12 रुपए का अंतर होने से दिनभर में महज चार दर्जन से अधिक वाहन चालक पेट्रोल डलवाने आते है तो वही दिनभर में बड़ी मुश्किल से दो सौ लीटर पेट्रोल बेचा जाता है।
क्योंकि राजस्थान हरियाणा में डीजल पेट्रोल के दामों में बड़ा अंतर होने से वाहन चालक राजस्थान के पेट्रोल पम्प की बजाय हरियाणा के पेट्रोल पम्पो से डीजल पेट्रोल ला रहे है तो वही दूसरीं ओर हरियाणा से सस्ता डीजल पेट्रोल लाकर अनेक लोग गाडिय़ों में चलते फिरते पेट्रोल पम्प से क्षेत्र में बड़े स्तर पर डीजल पेट्रोल की तस्करी में लगे हुए है। क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की तस्करी का आलम यह है कि नीमराणा व बहरोड़ में पुलिस ने पिछले दिनों दो मोबाइल पेट्रोल वैन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनके साथ आधा दर्जन बसे भी पकड़ी थी। जिनमें तस्करों द्वारा हरियाणा से सस्ते दामों पर डीजल लाकर डाला जा रहा था।नीमराणा कस्बे में आलम यह है कि लगभग हर दुकान में अवैध रूप से बड़े स्तर पर हरियाणा का डीजल पेट्रोल बेचने का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते यहां पर अनेक हादसे भी घटित हो चुके है लेकिन उसके बाद भी क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है।
कर रहे हरियाणा की तरफ रुख
राजस्थान में डीजल पेट्रोल की आसमान छूती कीमतों के चलते बहरोड़ नीमराणा के वाहन चालक ही नहीं बल्कि अब अन्य तहसीलों के वाहन चालक भी हरियाणा से सस्ता डीजल पेट्रोल लाने में जुट गए है। वाहन चालकों के कहना है कि राजस्थान व हरियाणा में डीजल पेट्रोल की कीमतों में दस से बारह रुपए का अंतर होने से उन्हें हरियाणा में अधिक डीजल पेट्रोल मिल रहा है।
मिले राहत तो घट जाएगी तस्करी
राज्य सरकार द्वारा अगर टैक्स को घटाकर हरियाणा के बराबर कर दे तो क्षेत्र में डीजल पेट्रोल की तस्करी रुक जाएगी तथा वाहन चालकों को भी हरियाणा से डीजल पेट्रोल नहीं लाना पड़ेगा।
राव अभय सिंह, पेट्रोल पंप संचालक बहरोड़
source https://www.patrika.com/alwar-news/rajasthan-people-smuggling-petrol-diesel-from-haryana-6707209/
Comments
Post a Comment