19 साल की युवती से खेत में बलात्कार का प्रयास किया, फिर दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से हुई जंग, मचा हड़कंप

अलवर. जिले के एक थाना क्षेत्र की एक ढाणी में गुरुवार सुबह लगभग छह बजे 19 वर्षीय युवती के घर के समीप खेत में शौच करते समय एक युवक ने बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले के 36 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।

युवती से बलात्कार की जानकारी मिलने पर पीडि़ता के परिजनों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर युवक सहित उसके परिजनों पर लाठी,डंडों, सरियों व हॉकी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में आरोपी युवक सहित कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर थानाधिकारी मय पुलिस जाब्ते मौक्े पर पहुंचे और हमले में घायल पांच लोगों को अस्पताल लेकर आई और उनका प्राथमिक उपचार कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जयपुर रैफर कर दिया। इस मामले में अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम भी मौके पर पहुंची और पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस मामले में पुलिस टीम आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है, लेकिन छत्तीस घंटे बीत जाने पर भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है।

संबंधित थानाधिकारी ने बताया कि पीडि़ता युवती का बीते दिन ही मुकदमा दर्ज कर ,मेडिकल करवा अरनुसंधा की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



source https://www.patrika.com/alwar-news/accused-of-trying-of-rape-still-absconded-in-alwar-6717120/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार