मुंबई की कम्पनी के मैनेजर को बुलाकर अपहरण किया, दस लाख की फिरौती मांगी, पुलिस ने एक घंटे में गिरफ्तार किया

अलवर. सस्ते दामों में कालीमिर्च बेचने का झांसा देकर मुम्बई की एक शिपिंग कम्पनी के मैनेजर का अलवर में अपहरण कर दस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। मामले में अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे में पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपह्र्त व्यक्ति को सकुशल उनके चंगुल से मुक्त करा लिया। जबकि दो अपहरणकर्ता मौके से फरार हो गए। इस कार्रवाई में अलवर डीएसटी टीम की विशेष भूमिका रही।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि विकास गुप्ता (44) पुत्र श्यामलाल गुप्ता निवासी मकान नं. ए/102 मून लाइट शॉपिंग सेंटर अंधेरी कुर्ला रोड अंधेरी ईस्ट मुम्बई-69 मुम्बई की स्कोपियो शिपिंग कम्पनी में लॉजिस्टक मैनेजर है।

गिरोह के सरगना वसीम ने विकास गुप्ता को मोबाइल पर फोन कर सस्ते दामों में काली मिर्च बेचने का झांसा दिया। इसके बाद विकास गुप्ता रविवार को फ्लाइट में बैठकर मुम्बई से जयपुर पहुंचे। वसीम अपने दो अन्य साथियों को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा और विकास गुप्ता को झांसा देकर कार में बैठाकर दोपहर में अलवर ले आया। इसके बाद एमआईए थाना इलाके में केसरोली फोर्ट जाने वाले रास्ते में जंगल में बने एक मकान में ले जाकर बंधक बना लिया। वहां अपहरणकर्ताओं ने हथियार दिखाकर विकास गुप्ता की सोने की चेन, लॉकेट, घड़ी, मोबाइल, एटीएम और नगदी लूट ली। इसके बाद मारपीट करते हुए 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी।

घटना की सूचना के बाद अलवर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर अपहर्त व्यक्ति विकास गुप्ता को उनके चंगुल से मुक्त करा लिया। अपहरणकर्ताओं के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, लॉकेट, घड़ी, आई फोन व एटीएम आदि बरामद कर लिए गए हैं। आरोपियों से अन्य कई वारदातें खुलने की संभावना है। जिसके चलने उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
कम्पनी के ऑफिसर को फोन किया

अपहरणकर्ताओं ने विकास गुप्ता को दस लाख रुपए मंगाने के लिए अपने घरवालों को फोन करने के लिए कहा। इस पर विकास ने अपनी शिपिंग कम्पनी के ऑफिसर को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद कम्पनी के ऑफिसर ने मुम्बई पुलिस के माध्यम से जयपुर पुलिस को घटना की सूचना दी।

एक घंटे में अपहरणकर्ताओं को दबोचा पुलिस ने

रविवार रात करीब दस बजे अलवर पुलिस को जयपुर मुख्यालय से शिपिंग कम्पनी के मैनेजर का अपहरण कर अलवर में बंधक बनाने की सूचना मिली। इस पर डीएसटी टीम के प्रभारी जहीर अब्बास, एमआईए थानाधिकारी शिवराम और डीएसटी टीम ने मुखबिर तंत्र व तकनीकी संसाधनों की मदद से अपहरणकर्ताओं के संभावित ठिकाने का पता लगाया। इसके बाद स्कूटी से रैकी की। रात करीब 11 बजे पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के ठिकाने को चारों तरफ से घेरकर दबिश दी।

पांच अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो फरार

पुलिस ने मौके से अपहरणकर्ता शैकम पुत्र शहरुन खां निवासी नसवारी थाना गोविंदगढ़-अलवर, रासिद पुत्र खुर्शीद खां निवासी हाथिया थाना बरसाना-मथुरा, राजेन्द्र पुत्र प्रहलाद मीणा निवासी मुण्डोती थाना नगर-भरतपुर, वसीम पुत्र सुब्बा खां निवासी हाथिया थाना बरसाना-मथुरा, साहुन लंगड़ा पुत्र इलासम उर्फ इस्सल खां निवासी हाथिया थाना बरसाना-मथुरा हाल दाउदपुर थाना एनईबी-अलवर को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके साथी लियाकत पुत्र नौमान खां निवासी हाथिया थाना बरसाना-मथुरा और शहरुन पुत्र सुब्बा खां निवासी हाथिया थाना बरसाना-मथुरा फरार हो गए।

तीन लाख में एक टन काली मिर्च देने का झांसा दिया

अपहर्त व्यक्ति विकास गुप्ता ने बताया कि वसीम ने उसे फोन कर तीन लाख रुपए में एक टन कालीमिर्च देने का झांसा दिया था। उसने कहा कि उन्होंने ये कालीमिर्च विदेशी से इम्पोर्ट कराई है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-police-freed-up-manager-from-kidnappers-6709416/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार