अलवर: तीन दिन से लापता विवाहिता का सिलीसेढ़ झील में शव मिला, परिजनों ने दहेज़ हत्या का मामला दर्ज कराया

अलवर. तीन दिन से पीहर से लापता एक विवाहिता का शव शुक्रवार को सिलीसेढ़ झील में मिला। घटना के सम्बन्ध पीहर पक्ष ने महिला थाने में ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। जिसका शनिवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

महिला थानाधिकारी चौथमल ने बताया कि कालाकुआं 5/188 निवासी तीरथ सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पुत्री मनप्रीत कौर (28) की जनवरी-2019 में किशनगढ़बास के गढ़ी बोलनी निवासी दिलबाग सिंह पुत्र गुरुबक्श सिंह के साथ की थी। शादी के बाद से पति, सास, ससुर व अन्य ससुरालीजन उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। करीब एक साल पहले उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद से वह अपने पीहर में रह रही थी तथा ससुरालजनों के खिलाफ दहेज का केस भी चल रहा था। तीरथ परिवार सहित जोधपुर शादी समारोह में गए हुए थे। पीछे से उनकी बेटी मनप्रीत कौर घर में अकेली थी। 23 फरवरी को शाम को परिवार घर लौटा तो मनप्रीत कौर नहीं मिली।

पड़ोसियों ने पूछने बताया कि वह कुछ देर पहले ही घर से निकली है। रात दस बजे तक जब वह घर नहीं लौटी तो उन्होंने अरावली विहार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर उसका शव सिलीसेढ़ झील में मिला। ससुरालजनों की प्रताडऩा से तंग आकर उसकी मौत हुई है। पिता की रिपोर्ट के आधार पर पति, सास, ससुर व अन्य ससुरालजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/married-women-dead-body-found-in-siliserh-lake-6717250/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार