महंगाई: दो माह में घरेलू सिलेंडर के दाम 200 रूपए महंगे हुए, अकेले अलवर जिले के उभोक्ताओं पर पड़ा 5 करोड़ का असर

अलवर. महंगाई चारों तरफ से जनता की कमर तोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के साथ ही एलपीजी गैस के दाम भी तेजी से बढ़ रहे हैं। विगत दो माह में घरेलू गैस सिलेंडर 200 रुपए महंगा हो गया है। इससे अलवर जिले के गैस उपभोक्ताओं की जेब पर करीब 5 करोड़ रुपए का महीने का आर्थिक भार बढ़ गया है।

जानकारी के अनुसार अलवर जिले में 5 लाख 20 हजार घरेलू गैस उपभोक्ता हैं। जिनके घरों में हर माह करीब 3200 मेट्रिक टन एलपीजी गैस की खपत होती है। इस हिसाब से अलवर जिले हर माह करीब 2 लाख 50 हजार घरेलू गैस सिलेंडरों की खपत हो रही है। वर्तमान में घरेलू गैस सिलेंडर 814 रुपए का है। इस हिसाब से अलवर के उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडरों पर 20 करोड़ 35 लाख रुपए हर माह खर्च करने पड़ रहे हैं। जबकि दो माह पहले घरेलू गैस सिलेंडर 614 रुपए का था। यदि इस दर से आंकलन करें तो दो माह पहले उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर पर 15 करोड़ 35 लाख रुपए खर्च करने पड़ रहे थे। इन दो माह में उपभोक्ता की जेब पर करीब 5 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ गया है।

जनवरी व फरवरी में पांच बार दाम बढ़े

घरेलू गैस सिलेंडरों की दाम विगत दो माह में तेजी से बढ़े हैं। दो जनवरी तक घरेलू गैस सिलेंडर 614 रुपए का था। इसके बाद 3 और 20 जनवरी को गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी हुई। वहीं, फरवरी माह में अब तक तीन बार गैस सिलेंडर के दाम बढ़ चुके हैं।

पिछले साल 856 रुपए का सिलेंडर, 348 रुपए सब्सिडी

पिछले साल फरवरी-2020 में घरेलू गैस सिलेंडर 856 रुपए का था, लेकिन उस पर 348 रुपए सब्सिडी थी। ये सब्सिडी राशि उपभोक्ता के खाते में रिफंड की जाती थी, लेकिन अब उपभोक्ताओं को गैस सब्सिडी नहीं दी जा रही है।

सरकार दाम कम करे

कोरोना काल में उपभोक्ताओं की आय में कमी आई है। ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना अनुचित है। इससे उपभोक्ताओं पर काफी अधिक आर्थिक भार बढ़ गया है। केन्द्र सरकार को इस पर विचार करते हुए उपभोक्ताओं के हित गैस सिलेंडरों के दाम घटाने चाहिए।

- प्रवीण भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष, एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फैडरेशन, राजस्थान।



source https://www.patrika.com/alwar-news/gas-cylinder-prices-hike-extra-burden-of-five-crore-rupees-in-alwar-6717066/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार