चम्बल या यमुना का मिले पानी, मत्स्य यूनिवर्सिटी को मिले स्वयं का भवन

अलवर. राज्य सरकार की ओर से बुधवार को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। राज्य बजट से जिलावासियों को अनेक उम्मीदें जुड़ी हैं। इनमें पेयजल व सिंचाई के पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए चम्बल या यमुना का पानी लाने, राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय को पर्याप्त बजट आवंटित करने, जिले में औद्योगिक विकास में तेजी के लिए उद्योगों को विशेष पैकेज देने, सुपर स्पेशिलिटी चिकित्सकों की नियुक्ति करने, बेटियों के लिए शिक्षा के उच्च संस्थान शुरू करने सहित अनेक उम्मीदें शामिल हैं। अवैध खनन रोकने के लिए ड्रोन से निगरानी व सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने की जरूरत भी है।
अलवर जिला अपराध की दृष्टि से अति संवेदनशील है। अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में नए पुलिस थाने खोलने तथा नफरी और संसाधन बढ़ाने की बेहद आवश्यकता है। साथ ही भिवाड़ी पुलिस जिले में फायरिंग रेंज बनाई जाए। अलवर जिले में पूर्व बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से शुरू हो। सामान्य अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी डॉक्टर नियुक्त किए जाएं। जिले में मरीजों को बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मिले। अलवर जिला डार्क जोन में है। यहां पानी को लेकर काफी मारामारी रहती है। जिले की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए चम्बल और यमुना का पानी लाने की योजना पर तेजी से काम हो।

वोल्वो व स्लीपर बसों का शुरू हो संचालन
अलवर केन्द्रीय बस स्टैण्ड ए-श्रेणी का बस स्टैण्ड है, लेकिन यहां से वोल्वो और स्लीपर बसों की सेवा आज तक शुरू नहीं हो पाई है। वहीं, कई लम्बे रूटों पर रोडवेज बसों की दरकार है। अलवर बस स्टैण्ड से वोल्वो, स्लीपर और लम्बे रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने से लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

हर उपखंड में बने औद्योगिक क्षेत्र

जिले के सभी उपखंड स्तर पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाए। उद्योगों के विकास के लिए विशेष पैकेज दिया जाए। जीएसटी की दरों में कमी लाकर व्यापार को सुगम बनाया जाए।

मत्स्य विवि को मिले 100 करोड़ का बजट

मत्स्य विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपयों का बजट दिया जाए। जिससे हल्दीना में प्रस्तावित विवि का भवन बन सके। भवन निर्माण के लिए 350 करोड़ की आवश्यकता है। अलवर में उदाहरण प्रस्तुत करने वाले सरकारी स्कूलों की तर्ज पर अन्य विद्यालय भी विकसित किए जाए।

बेटियों के लिए अलग से हो डिग्री कॉलेज

राज्य बजट में अलवर जिले में बेटियों के लिए विशेष पॉलिटेक्निक, एक इंजीनियरिंग व एक नया डिग्री कॉलेज खोलने की जरूरत है। जिससे बालिकाएं उच्च शिक्षा में नए आयाम स्थापित कर सके।

ड्रोन से हो अवैध खनन की निगरानी

अलवर जिले में लंबे समय से अवैध खनन की समस्या है। ड्रोन से अवैध खनन की निगरानी हो तथा अवैध खनन रोकने के लिए अलग से सुरक्षाबल की तैनाती की जाए।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-news-6710889/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार