ये कैसी व्यवस्था: कोरोना से बचाव के लिए बाजार बंद, लेकिन शराब के ठेके दिनभर खुले रहे

अलवर. जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने हर शनिवार को बाजार बंद रखने का निर्णय किया है, लेकिन शराब की दुकानों पर कोई पाबंदी नहीं लगाई है। पहले शनिवार को बाजार तो बंद रहे, लेकिन शहर में शराब की दुकानें खुली रही।

जिला प्रशासन ने शाम 7 बजे तक बाजार खुलने का तथा शनिवार को बांजार बंद रखने की व्यवस्था की हुई है। रोजाना शाम 7 बजे तक बाजार खुले रहे हैं। शनिवार को पहले दिन बाजार में सभी दुकानें बंद रही, लेकिन सभी जगह शराब की दुकानें खुली नजर आई। शराब की दुकानों से लोग बिना किसी रोकटोक के शराब खरीदते नजर आए। शराब की दुकानें सुबह 10 बजे खुली और शाम 7 बजे बंद हुई। इस दौरान इन दुकानों पर सुराप्रेमियों की भीड़भाड़ लगी रही।


लापरवाही अब भी लगातार जारी

कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर जिले में लोग बेहद लापरवाह बने हुए हैं। अलवर और भिवाड़ी जिला पुलिस अब तक कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत बिना मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और एमवी एक्ट के तहत एक लाख से ज्यादा लोगों का चालान कर सवा दो करोड़ रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूल चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भी हालात यह है कि लोग बाजारों में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे हैं। शादी-समारोह में भी कोविड गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/market-closed-but-wine-shops-opened-in-alwar-6543624/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर