अलवर में शनिवार को बाजार बंद रहा, अगले दिन रविवार को उमड़ी तीन गुना भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी

अलवर. अलवर शहर में शनिवार को बाजार बंद होने के बाद रविवार को भीड़ 3 गुना अधिक रही। अलवर शहर के बाजारों में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार और ग्राहक मास्क तो लगा रहे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं कर रहे हैं। सर्राफा बाजार में आभूषण विक्रेताओं की दुकान पर 5 से 10 लोग आभूषणों की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं ऐसे में छोटी दुकान के अंदर सोशल डिस्टेंस की पालना करना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे ही हालात पंसारी बाजार आटा वाली गली और केडलगंज में बने हुए हैं।

सडक़ पर खड़े वाहनों ने लगाया जाम

रविवार के चलते शहर में बड़ी संख्या में लोग शादी विवाह में सर्दियों के सामान की खरीदारी के लिए पहुंचे। होप सर्कस के बरामदे में अतिक्रमण होने तथा होप सर्कस की दुकानों के बाहर वाहनों के खड़े होने और बजाजा बाजार में दुकानों के आगे वाहनों के खड़े होने के कारण खरीदारी करने वालों को काफी परेशानी हुई । यहां से वाहनों का निकलना तो दूर पैदल राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया। दिन में कई बार जाम लगता रहा जिसके चलते लोग आपस में उलझते रहे। लोगों ने कहा कि वाहनों की पार्किंग का प्रशासन को सही इंतजाम करना चाहिए। इसके साथ ही वीर चौक में भी वाहनों के खड़े होने से रास्ता बंद हो गया था।



source https://www.patrika.com/alwar-news/crowd-in-alwar-market-no-social-distancing-in-alwar-main-market-6546314/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर