रेलमंत्री ने कहा- सभी स्टेशनों पर कुल्हड़ में मिलेगी चाय, आत्मनिर्भर भारत की की दिशा में होगा कारगर कदम

अलवर. केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को अलवर जिले के ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन पर ढिगावड़ा-बांदीकुई रेलखण्ड के विद्युतीकरण का उद्घाटन किया। इस दौरान रेल मंत्री गोयल ने कहा कि 21वीं सदी का भारत अब पीछे मुडकऱ नहीं देखेगा। पूरे विश्व में भारत आत्मनिर्भर हो चुका है और जल्द ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की आर्थिक शक्ति बनकर उभरेगा। इस दौरान रेलमंत्री ने माउस क्लिक कर विद्युतीकरण पट्टिका का ऑनलाइन अनावरण किया तथा हरी झण्डी दिखाकर इलेक्ट्रिक लाइन पर मालगाड़ी को रवाना किया।

सभी स्टेशनों पर कुल्लड़ में मिलेगी चाय

आत्मनिर्भर भारत की बात करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त तथा पर्यावरण अनुकूल वातावरण के लिए रेलवे के सभी स्टेशनों पर कुल्हड में चाय की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बातों से ही बड़े परिणामों की नींव रखी जाती है।

प्रधानमंत्री ने प्रदूषण पर चिंता जताई थी

उन्होंने कहा कि 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त की तथा देश में नवीकरण ऊर्जा, रेल लाइनों का विद्युतीकरण व अन्य साधनों पर कार्य करने पर बल दिया ताकि देश के बच्चे तथा सभी वर्ग स्वस्थ वातावरण में रह सकें। रेलवे में इस पर कार्य करते हुए पूरे भारत में शत प्रतिशत रेल लाइनों के विद्युतीकरण का कार्य करने का लक्ष्य रखा गया। इलेक्ट्रीक ट्रेनें चलने से प्रदूषण समाप्त होगा। साथ ही बाहर से आने वाले ईंधन पर निर्भरता भी खत्म होगी और आत्मनिर्भर भारत में उत्पादित बिजली से इनका संचालन किया जाएगा। इससे राजस्व में भी उल्लेखनीय बचत होगी। इसके अतिरिक्त ट्रेनों की औसत स्पीड में बढोतरी होगी व उद्योगों, कृषि आधारित व्यवसायों का विकास तथा ग्रामीणों व किसानों की प्रगति भी होगी।

लॉकडाउन के दौरान रेलवे के काम पूरे हुए

मंत्री ने बताया कि लाकडाउन के समय जब ट्रेनों को संचालन बंद था तब लम्बित पड़े अनुरक्षण कार्यों को पूरा किया गया तथा प्रवासी श्रमिकों को राहत देने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया।



source https://www.patrika.com/alwar-news/minister-piyush-goyal-said-railway-working-towards-aatmnirbhar-bharat-6545448/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर