रेलमंत्री पीयूष गोयल यात्रियों को देंगे सौगात, रविवार को ढिगावड़ा में विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे
अलवर. केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल रविवार सुबह 11.25 बजे ढिगावड़ा रेलवे स्टेशन पर ढिगावड़ा से बांदीकुई सेक्शन तक विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे। गोयल विशेष ट्रेन से दिल्ली से ढिगावड़ा पहुंचेंगे तथा कार्यक्रम के बाद बांदीकुई के लिए रवाना होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने बताया कि रेल मंत्री गोयल सुबह 9 बजे दिल्ली केंट से विशेष ट्रेन से ढिगावड़ा के लिए रवाना होंगे। सुबह 11.25 बजे ढिगावड़ा पहुंचकर गोयल ढिगावड़ा से बांदीकुई तक रेलवे विद्युतीकरण कार्य का शुभारंभ करेंगे तथा 11.55 बजे यहां से रवाना होकर 12.05 बजे बांदीकुई रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। गोयल बांदीकुई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे तथा यहां से 12.45 बजे मेहंदीपुर बालाजी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां मंदिर में दर्शन करेंगे। बाद में वे महावीरजी में मंदिर में दर्शन करेंगे। रेल मंत्री महावीरजी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
यात्रियों के लिए सौगात
दिल्ली-जयपुर रुट पर अलवर से जयपुर की तरफ डबल लाइन और विधुतीकरण के कार्य का लोग कई सालों से इंतजार कर रहे थे। ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पहले ही हो चुका है। अब विधुत ट्रेने भी अजमेर से दिल्ली तक चल सकेंगी।
source https://www.patrika.com/alwar-news/railway-minister-piyush-goyal-will-inaugurate-electric-track-at-alwar-6543658/
Comments
Post a Comment