शर्मनाक: राजस्थान में यहां 50 साल के अधेड़ में 14 महीने की बच्ची के साथ की अश्लील हरकत, माता-पिता ने देखा तो उड़ गए होश

अलवर. जिले के शहरी इलाके में एक अधेड़ व्यक्ति ने 14 माह की बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर डाली। पुलिस घटना के सम्बन्ध में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे न्यायालय में पेश किया। जहां उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। कोविड-19 की जांच रिपोर्ट आने से तक आरोपी को क्वॉरंटीन सेंटर में रखा गया है।

मामले के जांच अधिकारी डीएसपी ने बताया कि शहरी इलाके स्थित एक मकान में दम्पती अपनी 14 माह की बच्ची के साथ रहते हैं। उसकी मकान में पड़ोस के कमरे में करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति भी किराए पर रहता। यह व्यक्ति रविवार रात बच्ची को खिलाने के बहाने अपने कमरे में ले गया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। कुछ ही देर में बच्ची को तलाशते हुए उसकी मां वहां पहुंच गई और आरोपी को बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते देख लिया। इस सम्बन्ध में बच्ची के परिजनों ने सम्बन्धित पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किराए के मकान में अकेला रहता था और चिनाई मिस्त्री का काम करता था। डीएसपी ने बताया कि मामले में पुलिस की ओर से जल्द से जल्द न्यायालय में चालान पेश किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-50-year-old-men-harassed-14-months-old-girl-child-6416735/

Comments

Popular posts from this blog

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

एमबीबीएस डॉक्टरों को रास नहीं आ रही हैल्थ कंसलटेंट की नौकरी