राजस्थान में यहां बरसे मेघ, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, गर्मी से राहत मिली
अलवर. जिले के कई इलाकों में शनिवार को दोपहर बाद बरसात आई। बरसात से मौसम सुहावना हो गया। बारिश से कई दिन से पड़ रही गर्मी से आमजन को राहत मिली। बारिश के बाद शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर पहुंच गया। शनिवार को सबसे ज्यादा मुंडावर में 5 मिमी, सिलीसेढ़ में 4, बहरोड़, जयसमंद, तिजारा और अलवर कार्यालय में 3 मिमी, बानसूर, मालाखेड़ा में 2 और थानागाजी में 1 मिमी बरसात हुई।इसके आलावा अन्य क्षेत्रों में भी 10 से 15 मिनट तक मेघ बरसे। जिले में कई सितम्बर माह की शुरुआत से ही जून माह जैसी गर्मी पड़ रही है।
इसके चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार रहा। मानसून का अंतराल समाप्त होने में 3 दिन हैं लेकिन जिले में औसत से काफी कम बरसात आई है। जिले में शनिवार सुबह तक 407. 81 मिमी बरसात हुई है जबकि 1 जून से 30 सितम्बर तक जिले में 555 मिमी बरसात होनी थी। बरसात की बेरुखी के चलते जिले के 24 में से 18 बांध सूखे हैं। जिन बांधों में पानी है उनका जलस्तर भी कम हो रहा है।
source https://www.patrika.com/alwar-news/rain-in-alwar-change-in-weather-after-rainfall-in-alwar-6424330/
Comments
Post a Comment