अलवर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मासूम बालिकाओं से बलात्कार के मामले में गिरफ्तार कर चालान पेश

अलवर. जिले के शहरी क्षेत्र में मासूम बालिकाओं से हुए बलात्कार के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 72 घंटे में न्यायालय में चालान पेश कर दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि 21 सितम्बर को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दी कि उसकी 14 माह की बेटी को पड़ोसी खिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बलात्कार, पोक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआइआर दर्ज कर आरोपी 50 वर्षीय अधेड़ को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश कर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इस मामले में पुलिस ने गहनता से सभी बिंदुओं पर तत्परता से अनुसंधान कर साक्ष्य एकत्रित किए और आरोपी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर गुरुवार को न्यायालय में पेश कर दिया।

वहीं, 20 सितम्बर को एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दी कि वह अपनी बहन के घर गया। इसी दौरान एक लडक़ा उसकी सात वर्षीय भांजी के साथ बलात्कार कर रहा था। इस मामले में भी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बलात्कार व पोक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया। जिसने पुलिस पूछताछ में बालिका से यौन शोषण करना स्वीकार किया। अनुसंधान के बाद बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड अलवर में पेश कर सम्प्रेषण गृह में दाखिल कराया गया। इस मामले में भी पुलिस ने तत्परता से साक्ष्य एकत्रित कर आरोपी बाल अपचारी के विरुद्ध चालान तैयार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया जा चुका है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-police-arrest-accused-of-minor-girl-rape-6420515/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर