अलवर शहर में अतिक्रमण की कार्रवाई से चर्चाओं में रहे नगर परिषद् के अशोक मिश्रा की सड़क हादसे में मौत

अलवर. नगर परिषद अलवर के सहायक अतिक्रमण प्रभारी अशोक मिश्रा की सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मंगलवार को जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मिश्रा के निधन पर नगर परिषद के अधिकारियों और पार्षदों ने शोक भी जताया।

जानकारी के अनुसार खैरथल निवासी अशोक मिश्रा शुक्रवार को खैरथल कस्बे में अपने किसी परिचित के साथ बाइक पर बैठकर जा रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में मिश्रा के सिर में गंभीर चोट आई। जिसके कारण उन्हें इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया था।

मंगलवार को इलाज के दौरान मिश्रा की मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि अलवर नगर परिषद में अशोक मिश्रा का मूल पद फायर मैन था, लेकिन वे पिछले कई साल से सहायक अतिक्रमण प्रभारी के पद पर कार्यरत थे। करीब छह माह बाद उनकी सेवानिवृत्ति होनी थी।

अतिक्रमण की कार्रवाई से रहे चर्चा में

अशोक मिश्रा ने नगर परिषद में सहायक अतिक्रमण प्रभारी के पद पर रहते हुए शहर में अतिक्रमण के खिलाफ कई कार्रवाई की। जिससे वे काफी चर्चा में बने रहे। वहीं, कुछ माह पहले उनका पॉलिथिन के खिलाफ कार्रवाई में रुपए लेने का एक वीडियो भी वायरल हुआ। जिस पर उन्हें निलम्बित भी किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उन्हें बहाल कर वापस सहायक अतिक्रमण प्रभारी के पद पर लगा दिया गया।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-nagar-parishad-encroachment-officer-ashok-mishra-dies-6416761/

Comments

Popular posts from this blog

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

इंदिरा रसोई के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें- कलक्टर