झालावाड़ की तर्ज पर होगी अलवर के मिनी सचिवालय की शिफ्टिंग

अलवर. मिनी सचिवालय अलवर में कलक्ट्रेट की शिफ्टिंग झालावाड़ की तर्ज पर होगी। शिफ्टिंग प्रक्रिया की जानकारी लेने और झालावाड़ मिनी सचिवालय की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर कलक्ट्रेट की टीम अलवर लौट आई। हालांकि झालावाड़ का मिनी सचिवालय अलवर से छोटा है। मिनी सचिवालय में कलक्ट्रेट शिफ्टिंग की उम्मीद जगने के साथ ही आसपास के मुख्य मार्गों एवं व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ ही रिहायशी कॉलोनी में जमीन की कीमतों में उछाल आने लगा है।
जयपुर स्थित सचिवालय में सभी प्रमुख विभागों एवं मुख्यमंत्री कार्यालय एक ही छत के नीचे रहने की जरूरत की तर्ज पर अलवर में मिनी सचिवालय का निर्माण कराया जा रहा है। यहां भी जिला कलक्टर कार्यालय, कलक्ट्रेट कार्यालय, तहसील, सब रजिस्ट्रार कार्यालय, पुलिस, अन्य प्रमुख कार्यालय समेत अन्य विभागों को एक ही छत के नीचे लाने का प्रयास है। इसमें मिनी सचिवालय के भूमि तल पर तहसील व सब रजिस्ट्रार कार्यालय पूरी तरह शिफ्ट हो चुके हैं और प्रथम तल पर जिला कलक्टर एवं कलक्ट्रेट कार्यालय शिफ्टिंग भी जल्द होने की उम्मीद है।

बिजली भी जल्द, पानी कनेक्शन की फाइल लगाई

मिनी सचिवालय में बिजली कनेक्शन जल्द होने की उम्मीद है। बिजली कनेक्शन के लिए डिमांड राशि करीब 33 लाख रुपए जमा हो चुकी है, आगामी 10 दिनों में विद्युत निगम बिजली कनेक्शन करने की तैयारी में है। वहीं पानी के कनेक्शन के लिए फाइल प्रक्रियाधीन है।

कलक्ट्रेट की जल्द शिफ्टिंग के लिए डेरा डाला

कलक्ट्रेट की जल्द शिफ्टिंग के लिए रुडसिको के अधिशासी अभियंता पृथ्वीसिंह शेखावत एवं सहायक अभियंता मनोज मीणा मिनी सचिवालय में ही डेरा डाले हुए हैं। दिन रात वहीं रह कर मिनी सचिवालय में कलक्ट्रेट शिफ्टिंग की जरूरतों को पूरा कराने में जुटे हैं।

आसपास के क्षेत्र में जमीन के भाव बढ़े

मिनी सचिवालय निर्माण के साथ ही आसपास के क्षेत्र मालवीय नगर, शांति कुंज, गांधी नगर स्कीम नं. 8 एवं कृषि भूमि पर बसी आवासीय कॉलोनियों में जमीन के भाव में उछाल आया है। प्रोपर्टी व्यवसासियों के अनुसार इन दिनों मिनी सचिवालय के आसपास के क्षेत्र में मुख्य मार्गों की जमीन के भाव में उछाल आया है। करीब चार-पांच साल पहले मालवीय नगर मुख्य मार्ग पर जमीन के भाव 30 हजार रुपए वर्ग गज थे, जो अब बढकऱ 40 से 50 हजार रुपए वर्ग गज तक पहुंच गए हैं। इसी तरह अन्य स्थानों के मुख्य मार्गों की जमीन के भाव भी बढ़े हैं। वहीं अंदरूनी क्षेत्रों की जमीन के भाव में ज्यादा उछाल अभी नहीं आया है, ये भाव पहले 18 से 20 हजार रुपए वर्ग गज थे, जो अब बढकऱ 25 से 30 हजार रुपए वर्ग गज तक पहुंच पाए हैं।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-mini-sachiwalay-news-7083094/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार