जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 20, 23 व 26 को डलेंगे वोट

अलवर. जिले में बहु प्रतिक्षित जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान एवं उप प्रधान पदों के चुनाव की तारीखों का ऐलान सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दिया। अलवर जिले में जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के लिए तीन चरणों में 20, 23 व 26 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि मतगणना 29 अक्टूबर को जिला मुख्यालय पर होगी। वहीं जिला प्रमुख व प्रधान के चुनाव 30 अक्टूबर तथा उप जिला प्रमुख व उप प्रधान के चुनाव 31 अक्टूबर को कराए जाएंगे। पंचायत चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता भी प्रभावी हो गई है।

राज्य निर्वाच आयोग की ओर से जारी आदेश में अलवर जिले की 572 ग्राम पंचायतों में 49 जिला परिषद सदस्यों एवं 286 पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। इनके लिए जिले में 2860 मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। मतदान इवीएम से कराया जाएगा।

तीन चरणों में होंगे चुनाव
प्रथम चरण में कोटकासिम, तिजारा, बहरोड़, नीमराणा व मुण्डावर में वोट डाले जाएंगे। दूसरे चरण में थानागाजी, रैणी, राजगढ़, गोविंदगढ़, लक्ष्मणगढ़, कठूमर में मतदान होगा। वहीं तीसरे चरण में उमरैण, किशनगढ़बास, रामगढ़, मालाखेड़ा व बानसूर में चुनाव होंगे।

सभी पदों की आरक्षण प्रक्रिया पहले ही पूरी

जिले में पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उप प्रधान, जिला प्रमुख व उप जिला प्रमुख पदों पर आरक्षण पहले ही लॉटरी निकाल कर किया जा चुका है। इस बार जिला प्रमुख ओबीसी वर्ग से चुना जाना है।

पंचायत समिति चुनाव की फैक्ट फाइल

चरण प्रथम चरण द्वितीय चरण तृतीय चरण
पंचायत समिति 5 6 5

पंचायत समिति सदस्य 99 122 139
मतदान केन्द्र 973 1010 887

जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्य चुनाव कार्यक्रम

तीनों चरणों के लिए अधिसूचना जारी- 4 अक्टूबर
नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि- 8 अक्टूबर

नामांकन का समय- सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक, 7 अक्टूबर को भी नामांकन भरे जाएंगे।
नामांकन पत्रों की संवीक्षा- 9 अक्टूबर

नाम वापसी की तिथि व समय- 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक
चुनाव चिह्नों का आवंटन- 11 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद

मतदान दलों की रवानगी- मतदान
प्रथम चरण- 19 अक्टूबर 20 अक्टूबर

द्वितीय चरण- 22 अक्टूबर 23 अक्टूबर
तृतीय चरण- 25 अक्टूबर 26 अक्टूबर

मतदान का समय- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक
मतगणना जिला मुख्यालय पर- सुबह 9 बजे से

जिला प्रमुख व प्रधान, उप जिला प्रमुख व उप प्रधान के चुनाव का कार्यक्रम

जिला प्रमुख व प्रधान का चुनाव- 30 अक्टूबर
उप जिला प्रमुख व उप प्रधान का चुनाव- 31 अक्टूबर

बैठक प्रारंभ- सुबह 10 बजे

नामांकन प्रस्तुतिकरण- सुबह 11 बजे तक
नामांकन की संवीक्षा- सुबह 11.30 बजे से

नाम वापसी- दोपहर 1 बजे तक
चुनाव चिह्नों का आवंटन व प्रत्याशियों की सूची- दोपहर एक बजे के तुरंत बाद

आवश्यक होने पर मतदान- दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
मतगणना व परिणाम की घोषणा- शाम 5 बजे से या मतगणना के तुरंत बाद

नामांकन पत्रों की संवीक्षा- 9 अक्टूबर
नाम वापसी की तिथि व समय- 11 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक

चुनाव चिह्नों का आवंटन- 11 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद
मतदान दलों की रवानगी- मतदान

प्रथम चरण- 19 अक्टूबर 20 अक्टूबर
द्वितीय चरण- 22 अक्टूबर 23 अक्टूबर

तृतीय चरण- 25 अक्टूबर 26 अक्टूबर
मतदान का समय- सुबह 8 से शाम 5 बजे तक

मतगणना जिला मुख्यालय पर- सुबह 9 बजे से



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-letest-election-news-7092568/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार