Video: अलवर जिले में 20 साल की युवती को उठा ले गया पैंथर! तलाश में जुटे ग्रामीण व वन विभाग की टीम, कोई सुराग नहीं मिला

अलवर. अलवर जिले के बानसूर के समीप हमीरपुर के जंगल में शौच के लिए गई युवती को जंगली जानवर के उठा ले जाने का मामला सामने आया है। सुबह 7 बजे के आसपास वन विभाग की टीम व पुलिस को फोन पर यह जानकारी मिली। जिसके बाद बहरोड, अलवर, सरिस्का की टीमें मौके के लिए हुई। ड्रोन की मदद से लगातार वन विभाग की 4 टीमें अलग-अलग क्षेत्र में युवती व पैंथर की तलाश कर रही हैं। हालांकि वन विभाग की टीम को अभी तक पैंथर के पग मार्क नहीं मिले हैं।

मामला बानसूर के गाँव हमीरपुर के पास ढोलाया की ढाणी का है। जहां शौच करने गई बालिका सुमन को बघेरा उठा ले गया। सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। बहरोड, किशनगढ़ बास, तालवृक्ष, रामपुर नाका, हमीरपुर नाका के वन अधिकारी मौके पर पहुचे ओर बालिका की तलाश के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया।

जानकारी के अनुसार बहनें सुबह जंगल में शौच के लिए गई थी। थोड़ी देर बाद छोटी बहन घर आई और सूचना दी कि उसकी बड़ी बहन को पैंथर ले गया है। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन उन्हें सुमन नहीं मिली। वन विभाग व पुलिस की टीम को सूचना दी गई। वन विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंची और तलाश शुरू कर दी। पुलिस की डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी छानबीन की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।



source https://www.patrika.com/alwar-news/alwar-panther-allegedly-attack-on-twenty-year-old-girl-in-alwar-7066677/

Comments

Popular posts from this blog

अलवर में 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात जनों ने बलात्कार किया, 10 दिनों में बलात्कार के आठ मामले सामने आए

राजस्थान पत्रिका की निःशुल्क भोजन योजना को बताया पूरे प्रदेश में अव्वल, कोरोना पीड़ित और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे भोजन

कभी इनके नाम पर बजती थी तालियां, आज गुमनाम जिंदगी जी रहे कलाकार रिक्शा चलाने और कबाड़ी बनने को मजबूर हैं यह कलाकार